Eire T20 World Cup Squad: आयरलैंड की टीम का हुआ एलान, पॉल स्टलिंग को सौंपी जिम्मेदारी, IPL खिलाड़ी को भी मौका
Eire T20 World Cup Squad: आयरलैंड ने टी20 विश्व कप के लिए टीम एलान किया। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में नीदरलैंड और स्कॉटलैंड के साथ सीरीज के लिए टीम की घोषणा की।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 08 Might 2024 07:30:05 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 08 Might 2024 07:32:24 PM (IST)

HighLights
- टी20 विश्व कप के लिए आयरलैंड टीम का एलान।
- गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी को मिला मौका।
खेल डेस्क, नई दिल्ली। Eire T20 World Cup Squad: टी20 विश्व कप 2024 के लिए आयरलैंड ने अपनी टीम घोषित कर दी है। टीम में IPL खिलाड़ी जोश लिटिल को मौका मिला है। जोश गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। टीम की कमान पॉल स्टर्लिंग को सौंपी गई है। आयरलैंड ने अपने स्क्वॉड में कर्टिस कैम्फर को भी जगह दी है। कर्टिस के नाम टी20 में चार गेंदों में चार विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। कर्टिस कैम्फर ने 2021 में टी20 विश्व कप के दौरान नीदरलैंड्स के खिलाफ ये कारनामा किया था।
आयरलैंड ने टी20 विश्व कप के लिए टीम एलान किया। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में नीदरलैंड और स्कॉटलैंड के साथ सीरीज के लिए टीम की घोषणा की। 10, 12 और 14 मई को आयरलैंड पाकिस्तान से टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद 19, 20, 23 और 24 मई को आयरिश टीम स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स से टी20 सीरीज खेलेगी।
जोश लिटिल को टीम में किया शामिल
जोश लिटिल आईपीएल में खेल रहे हैं। उनको टी20 विश्व कप में 15वें सदस्यीय में शामिल किया गया। जोश ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए 4 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 4 विकेट चटकाएं थे। इसमें आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन थे।
टीम इंडिया का पहला मैच आयरलैंड से
भारतीय टीम को टी20 विश्व कप का पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलना है।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए आयरलैंड टीम
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।





















