Bihar Politics: बिहार में राजनाथ सिंह का राजद पर हमला, बोले- लालटेन का युग गया, अब LED का जमाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इनका (RJD) अहंकार इस हद तक बढ़ जाता है कि कहते हैं हमारी सरकार बन जाएगी, तो PM मोदी को जेल में डाल देंगे। किसने मां का दूध पिया है, जो मोदी जी को जेल में डालेंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 05:21 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 05:23 PM (IST)

Bihar Politics: बिहार में राजनाथ सिंह का राजद पर हमला, बोले- लालटेन का युग गया, अब LED का जमाना
राजनाथ सिंह की चुनावी सभा।

एएनआई, बांका। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के बांका में भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा में उनके निशाने पर राजद रहा। उन्होंने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि लालटेन का युग अब जा चुका है, यह समय एलईडी का है। उन्होंने राजद पर नौकरी के झूठे वादे कर जन समर्थन हासिल करने का भी आरोप लगाया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इन लोगों ने कहा था कि 10 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे, मैं नौजवानों से पूछना चाहता हूं क्या आपको नौकरी मिली? जनता की आंखों में धूल झोंककर इन्होंने जनता का समर्थन हासिल किया है। मैं बताना चाहता हूं कि लालटेन का युग जा चुका है, अभी LED का युग आ चुका है।

पीएम मोदी एक फोन से रिटायर नौसेनिकों की टली सजा

#WATCH | Bihar: Defence Minister Rajnath Singh says, “Our retired Navy veterans who have been working in some corporations in Qatar have been sentenced to loss of life…PM Modi had a chat with Qatar’s President and inside 2-3 days their punishment was reversed and the retired Navy veterans have been… pic.twitter.com/DVV6LTdvcF

— ANI (@ANI) April 14, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे सेवानिवृत्त नौसेना के दिग्गज जो कतर में कुछ कंपनियों में काम कर रहे थे, उन्हें मौत की सजा दी गई। पीएम मोदी ने कतर के राष्ट्रपति से बात की और 2-3 दिनों के भीतर उनकी सजा को पलट दिया गया। वह सभी सकुशल भारत वापस आ गए। यह भारत की शक्ति है।

आरजेडी का बढ़ गया है अहंकार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इनका (RJD) अहंकार इस हद तक बढ़ जाता है कि कहते हैं हमारी सरकार बन जाएगी, तो PM मोदी को जेल में डाल देंगे। किसने मां का दूध पिया है, जो मोदी जी को जेल में डालेंगे।

Arbaaz Khan reached dwelling after firing in Galaxy Condominium | फायरिंग के बाद सलमान से मिलने पहुंचे भाई अरबाज-सोहेल: पति के साथ बहन अर्पिता भी दिखीं; भतीजे अरहान भी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर स्पॉट हुए

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आज यानी रविवार की सुबह 5 बजे के करीब दो हमलावारों ने 4 राउंड फायरिंग की। खबर मिलते ही भाई अरबाज खान और सोहेल खान फौरन अपने परिवार से मिलने घर पहुंचे। इस दौरान अरबाज के साथ उनकी पत्नी शूरा भी दिखाई दीं। इनके अलावा बहन अर्पिता खान भी पति आयुष शर्मा के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचीं। अरबाज और सोहेल बिल्डिंग की पार्किंग में स्पॉट हुए और अपनी गाड़ी के अंदर बैठते हुए दिखे। सभी के चेहरे पर परेशानी साफ झलक रही थी।

सोहेल खान भी गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे।

सोहेल खान भी गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे।

पत्नी शूरा के साथ घर पहुंचे अरबाज खान।

पत्नी शूरा के साथ घर पहुंचे अरबाज खान।

अर्पिता खान भी भाई से मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचीं।

अर्पिता खान भी भाई से मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचीं।

पत्नी अर्पिता खान के साथ आयुष शर्मा भी पहुंचे।

पत्नी अर्पिता खान के साथ आयुष शर्मा भी पहुंचे।

अरबाज खान के बेटे अरहान खान भी गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे।

अरबाज खान के बेटे अरहान खान भी गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की। शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा है।

एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

7.8 बोर की बंदूक से फायरिंग हुई

मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि फायरिंग जिस बंदूक से की गई थी, वो 7.6 बोर की बंदूक थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली है। पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक को भी जब्त कर लिया है। फोरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी राज्य के बाहर के हो सकते हैं और इनकी लंबाई 5 फीट 8 इंच हो सकती है। सलमान के घर के बाहर जितने भी CCTV कैमरे लगे थे, उनके DVR को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली

इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है। ग्रुप के मेंबर अनमोल बिश्नोई ने एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें लिखा है कि आने वाले समय में भी सलमान पर हमला हो सकता है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की गई है।

MP Information: खुले बोरवेल में गिरने से बच्चे के निधन पर कार्रवाई त्योंथर जपं के CEO और SDO होंगे निलंबित

रीवा जिले के मनिका गांव में बोरवेल में गिरे छह वर्षीय मयंक को 45 घंटे चले लंबे रेस्क्यू आपरेशन के बाद भी नहीं बचाया जा सका। इस घटना के बाद त्योंथर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ को निलंबित किया जाएगा।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 07:25 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 07:25 PM (IST)

MP News: खुले बोरवेल में गिरने से बच्चे के निधन पर कार्रवाई त्योंथर जपं के CEO और SDO होंगे निलंबित
त्योंथर जपं के CEO और SDO होंगे निलंबित

HighLights

  1. त्योंथर जपं के CEO और SDO होंगे निलंबित
  2. मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने दिए निर्देश
  3. स्वजन को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल: रीवा जिले के मनिका गांव में बोरवेल में गिरे छह वर्षीय मयंक को 45 घंटे चले लंबे रेस्क्यू आपरेशन के बाद भी नहीं बचाया जा सका। इस घटना में जवाबदेही तय करते हुए त्योंथर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ को निलंबित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने इसके निर्देश दिए हैं।

सीएम ने एक्स पर पोस्ट किया कि दुख की इस घड़ी में मैं और पूरी सरकार मयंक के स्वजन के साथ खड़े हैं। बच्चे के स्वजन को रेडक्रास की ओर से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। इस मामले में जवाबदेही तय करते हुए जनपद पंचायत त्योंथर के सीइओ और लोक स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।साथ ही सीएम ने यह अनुरोध भी किया है कि बोरवेल को ढंककर रखें ताकि इस तरह की घटनाओं को भविष्य में रोका जा सके।

naidunia_image

बता दें जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव में 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 6 बरस के बालक मयंक को नहीं बचाया जा सका। मशक्‍कत के बाद बालक तक रेस्क्यू टीम पहुंची और उसके शव को बाहर निकाला गया । त्यौंथर एसडीएम संजय कुमार जैन ने मयंक की मौत की पुष्टि की। उसका शव त्यौंथर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बच्‍चे के लिए ऑपरेशन करीब 42 घंटे चला। बच्‍चा करीब 42 फीट की गहराई में मिला।

PM मोदी ने कांग्रेस को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का सुल्तान, बोले- देश को करना चाहती है कमजोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान है। उनका इरादा है कि देश कमजोर हो।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 06:46 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 06:46 PM (IST)

PM मोदी ने कांग्रेस को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का सुल्तान, बोले- देश को करना चाहती है कमजोर
पीएम मोदी का कर्नाटक में चुनाव प्रचार।

एएनआई, मैसूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता के सामने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान है। उनका इरादा है कि देश कमजोर हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सबसे पहले, मैं पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का आभार व्यक्त करता हूं। वह भारत की राजनीति में सबसे वरिष्ठ राजनेता हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनका आशीर्वाद मिला।

10 साल में देश में हुआ विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज अगर हम 10 साल पीछे मुड़कर देखें तो विकास दिखता है। बीजेपी का घोषणापत्र भविष्य के बड़े बदलावों की तस्वीर है। यह नए भारत की तस्वीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनके घूम रही है। कांग्रेस का अभी भी देश को बांटने, तोड़ने और कमजोर करने का इरादा है।

कांग्रेस को सिर्फ चाहिए सत्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी राजनीतिक सत्ता के लिए आग से खेल रही है। देश सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन आप कांग्रेस की भाषा देखिए। यह कितनी नकारात्मक है। आज दुनिया में भारत का कद और सम्मान बढ़ रहा है।

सनातन को खत्म करना चाहता है इंडी गठबंधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि INDI गठबंधन के लोग ‘सनातन’ को खत्म करना चाहते हैं। वे हिंदू धर्म की शक्तियों को नष्ट करना चाहते हैं। जब तक मोदी है, ये नफरत करने वाली ताकतें कभी सफल नहीं होंगी। ये मोदी की गारंटी है। 2024 लोक विधानसभा चुनाव सिर्फ अगले 5 साल का नहीं, बल्कि 2047 का ‘विकसित भारत’ तय करेंगा।

कर्नाटक में कांग्रेस चला ही तुष्टिकरण का खेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सेना से सबूत मांगती है। वे (कांग्रेस) प्रतिबंधित संगठन की राजनीतिक शाखा के साथ काम कर रहे हैं, जो आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। कर्नाटक में तुष्टिकरण का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है।

Vicky Kaushal shared cheat meal video | पानी पूरी देख इमोशनल हुए विक्की कौशल: सोशल मीडिया पर शेयर की चीट मील वीडियो, बोले- आज मैं रो दूंगा

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में विक्की पानी पूरी के स्टॉल के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। वो पानी पूरी खाने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के इस वीडियो में विक्की सफेद टी-शर्ट, टोपी, शूज और शॉर्ट्स पहने दिखाई दिए। विक्की ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- महीनों बाद चीट मील! पानी पुरी तो बनता ही था…रो दूंगा मैं आज। लव यू, अक्षय अरोड़ा।

दरअसल, अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर विक्की कौशल कुछ महीनों से स्ट्रिक्ट डाइट पर थे। इस वजह से महीनों बाद वो अपनी चीट मील को लेकर बेहद एक्साइटेड दिखे।

विक्की कौशल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ हफ्ते पहले विक्की ने ‘छावा’ के शूटिंग शेड्यूल से एक फोटो शेयर की थी, उन्होंने बताया था कि महाराष्ट्र के वाई में अपनी शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म में रश्मिका येसुबाई भोंसले का किरदार निभाएंगी। ये एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म ‘छावा: द ग्रेट वॉरियर’ महान राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

इस फिल्म में विक्की कौशल राजा छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाएंगे। फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर होंगे। इससे पहले भी विक्की डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर के साथ फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में काम कर चुके हैं। वहीं दिनेश विजान इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

इस साल विक्की कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज’ में भी नजर आएंगे, जिसका पोस्टर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था। ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी बेस्ड फिल्म होगी। इस मूवी में विक्की कौशल के साथ तृप्ति डिमरी और सिंगर एमी विर्क लीड रोल में होंगे। ये 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘बैड न्यूज’ को आनंद तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा उनके पास करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। इसके अलावा विक्की शशांक खेतान की मिस्टर लेले और महेश मथाई की ‘सारे जहां से अच्छा’ में भी नजर आएंगे।

PM Jan Man Awas: शिवपुरी जनपद में बने 100 जनमन आवास, ऐसा करने वाला देश का पहला जिला

देश में सबसे पहले जन मन आवास तैयार करने के बाद 175 से अधिक आवास पूरा करने के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है। शिवपुरी जनपद ने समूचे देश में सबसे पहले 100 आवास पूर्ण करने की उपलब्धि भी हासिल की है। योजना शुरू होने के सिर्फ 29 दिन बाद ही शिवपुरी के कलोथरा गांव में भागचंद्र आदिवासी का आवास बनकर तैयार हो गया था।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 06:29 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 06:37 PM (IST)

PM Jan Man Awas: शिवपुरी जनपद में बने 100 जनमन आवास, ऐसा करने वाला देश का पहला जिला
देश में सबसे पहले शिवपुरी जनपद ने 100 आवास पूर्ण किए

HighLights

  1. देश में सबसे पहले शिवपुरी जनपद ने 100 आवास पूर्ण किए
  2. देश का पहला जनमन आवास भी सिर्फ 29 दिन में शिवपुरी में तैयार हुआ था
  3. प्रदेश के आधे जनमन आवास अकेले शिवपुरी में बने

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम जनमन योजना में शिवपुरी जिला देश में नजीर बनकर उभरा है। देश में सबसे पहले जन मन आवास तैयार करने के बाद अब शिवपुरी जनपद ने देश में सबसे पहले 100 आवास पूर्ण करने की उपलब्धि भी हासिल की है। 15 जनवरी को शुरू की गई योजना के तीन माह के भीतर ही शिवपुरी जिले में 175 आवास तैयार कर दिए गए जिसमें से 103 आवास केवल शिवपुरी जनपद में ही तैयार हुए हैं।

ऐसे हुआ तेज निर्माण

पीएम जनमन योजना की शुरुआत के साथ ही हितग्राहियों के खाते में पहली किस्त डाली गई थी। शिवपुरी जनपद के सीईओ गिर्राज शर्मा ने बताया कि जिले में हितग्राहियों की किस्त डलने के पहले ही आवास निर्माण के लिए प्रारंभिक तैयारियां कर ली गई थीं। मजदूरों की सूची के साथ निर्माण सामग्री खरीदने तक के लिए अधिकारियों ने वेंडरों की व्यवस्था कर दी थी।

इसके बाद जैसे ही आदिवासियों के खातों में पहली किस्त की राशि आई तो निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। मानीटरिंग के लिए हर पंचायत में एक नोडल अधिकारी और कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई। इसका नतीजा यह हुआ कि हितग्राहियों द्वारा भी जनमन आवास का निर्माण तेज गति से कराया गया। हितग्राहियों को समूह में बांटकर उन्हें एक जगह से सामग्री क्रय करने की सलाह दी जिससे कम लागत में सामान मिले।

बैंकों द्वारा जनधन खातों में महीने में सिर्फ 10 हजार आहरित किए जा रहे थे तो कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने बैंकरों के साथ बैठक कर नियमानुसार हर दिन 10 हजार आहरित करने के निर्देश दिए। इस तरह समग्र प्रयास से देश का पहला जनमन आवास शिवपुरी के कलोथरा में बना था और अब सबसे पहले 100 आवास भी देश में सबसे पहले शिवपुरी जनपद ने पूर्ण किए हैं।

16 जिलों ने मिलकर बनाए 176 आवास, शिवपुरी ने बना दिए 175

यदि प्रदेश में जन मन आवास की स्थिति देखें तो पूर्ण हुए कुल 351 में से 176 आवास बने हैं। इसमें 16 जिलों में कुल 176 आवास पूर्ण हुए हैं जबकि शिवपुरी में 175 आवास पूर्ण हो गए। भिंड, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सतना और सिवनी जिले में अभी तक एक भी आवास पूर्ण नहीं हुआ है। वहीं श्योपुर, मुरैना, गुना, ग्वालियर, अशोकनगर, सीधी, मंडला, बालाघाट, दतिया, छिंदवाड़ा, उमरिया और रायसेन में 10 से भी कम आवास बने हैं। शिवपुरी को छोड़कर किसी भी जिले में 50 से अधिक आवास नहीं बने हैं।

BJP Manifesto 2024: भाजपा के संकल्प पत्र पर विपक्ष हमलावर, पढ़ें इंडी गठबंधन के नेताओं के रिएक्शन

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अपने घोषणा पत्र को जारी कर दिया। पार्टी ने इस घोषणा पत्र का नाम मोदी की गारंटी रखा है। भाजपा के संकल्प पत्र पर विपक्षी नेताओं ने जमकर हमले किए हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 06:01 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 06:01 PM (IST)

BJP Manifesto 2024: भाजपा के संकल्प पत्र पर विपक्ष हमलावर, पढ़ें इंडी गठबंधन के नेताओं के रिएक्शन
भाजपा का संकल्प पत्र पर विपक्ष का निशाना।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अपने घोषणा पत्र को जारी कर दिया। पार्टी ने इस घोषणा पत्र का नाम मोदी की गारंटी रखा है। इस घोषणा पत्र का फोकस युवाओं, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों पर है। भाजपा ने अपने इस घोषणा पत्र में वादा किया है कि वह मोदी सरकार 3.0 में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा। संकल्प पत्र जारी होने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हम काम परिणाम लाने के लिए करते हैं। भाजपा के संकल्प पत्र पर विपक्षी नेताओं ने जमकर हमले किए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा ने पहले भी चुनाव से पहले कई बड़े-बड़े वादे किए थे। उन्होंने कहा था कि किसानों की आमदनी को दोगुना करेंगे, दो करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। उनके यह वादे अभी तक अधूरे हैं। देश में महंगाई बढ़ रही है, लेकिन पीएम मोदी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

भाजपा में शामिल हो रहे करप्ट लोग- भूपेश बघेल

#WATCH | Rajnandgaon, Chhattisgarh: On BJP’s manifesto, former CM Bhupesh Baghel says, “Underneath Modi’s assure, why are all of the corrupt folks becoming a member of BJP?…” pic.twitter.com/3vjyMb6lUH

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 14, 2024

भूपेश बघेल ने पीएम मोदी की गारंटी पर कहा कि पीएम मोदी आखिर क्यों करप्ट लोगों को भाजपा में शामिल करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अशोक चौहान, प्रफुल्ल पटेल और भी कई नेताओं को उन्होंने भाजपा में शामिल किया है।

बीजेपी का ‘जुमलेबाज’ घोषणा पत्र- नाना पटोले

बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि यह बीजेपी का ‘जुमलेबाज’ घोषणापत्र है। अगर आप बीजेपी के 2014 और 2019 के घोषणापत्र को निकाल लें, तो कोई अंतर नहीं है। कोई भी इन पर भरोसा नहीं करने वाला है।

Ibrahim Ali Khan Palak Tiwari Goa Trip; Sara Ali Khan | Mumbai Airport | इब्राहिम-सारा के साथ गोवा ट्रिप पर गई थीं पलक तिवारी!: चॉकलेट से मुंह छिपाती दिखीं अमृता सिंह, मुंबई एयरपोर्ट पर अलग-अलग एग्जिट हुए चारों

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच इब्राहिम अपनी बहन सारा अली खान, मां अमृता सिंह और पलक तिवारी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए।

हालांकि, चारों ने एयरपोर्ट पर साथ में एग्जिट नहीं किया पर चर्चा है कि पलक गोवा वेकेशन पर इब्राहिम और उनकी फैमिली के साथ गई थीं। जहां इब्राहिम अपनी मां अमृता सिंह के साथ बाहर निकले। वहीं पलक और सारा अलग-अलग एग्जिट हुए।

इब्राहिम व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस पहने नजर आए। वहीं अमृता ने अपना चेहरा चॉकलेट बार से छिपा लिया था।

इब्राहिम व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस पहने नजर आए। वहीं अमृता ने अपना चेहरा चॉकलेट बार से छिपा लिया था।

सारा प्रिंटेड जम्पसूट और स्कार्फ में नजर आईं। वो कई बैग कैरी किए हुए थीं।

सारा प्रिंटेड जम्पसूट और स्कार्फ में नजर आईं। वो कई बैग कैरी किए हुए थीं।

एयरपोर्ट पर पलक कैजुअल ब्लैक टी-शर्ट और जॉगर्स में नजर आईं।

एयरपोर्ट पर पलक कैजुअल ब्लैक टी-शर्ट और जॉगर्स में नजर आईं।

दिसंबर 2022 से कर रहे हैं डेटिंग
यह पहली बार नहीं है जब इब्राहिम और पलक साथ नजर आए हैं। पिछले महीनों दोनों कुछ दोस्तों के साथ डेट नाइट पर साथ नजर आए थे। दोनों ने साथ में न्यू ईयर पार्टी भी सेलिब्रेट की थी। इस दौरान जब पैपराजी ने उन्हें कैप्चर करने की कोशिश की थी तो इब्राहिम ने अपना फेस छुपा लिया था।

हाल ही में इब्राहिम और पलक फ्रेंड्स के साथ पार्टी करते देखे गए थे।

हाल ही में इब्राहिम और पलक फ्रेंड्स के साथ पार्टी करते देखे गए थे।

पलक और इब्राहिम के डेटिंग की चर्चा दिसंबर 2022 में शुरू हुई थी जब दोनों मुंबई में पहली बार साथ नजर आए थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाता है कि दोनों काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं।

दोनों जब पहली बार साथ नजर आए थे तब पलक ने अपना चेहरा छिपा लिया था।

दोनों जब पहली बार साथ नजर आए थे तब पलक ने अपना चेहरा छिपा लिया था।

करण की फिल्म से डेब्यू करेंगे इब्राहिम
वर्क फ्रंट पर इब्राहिम जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘सरजमीं’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। इस फिल्म में काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे।

इससे पहले इब्राहिम, करण के साथ उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुके हैं। वहीं पलक, सलमान खान स्टारर ‘किसी का भाई किसी की जान’ समेत कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

खबरें और भी हैं…
Aadhaar ATM: कैश निकालने के लिए बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं, इस सर्विस से आपके घर आएगा पैसा

आधार बेस्ड पेमेंट प्रक्रिया के जरिए कोई भी आधार से जुड़े खाते से पैसे निकालने या भुगतान करने के लिए बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल कर सकता है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 05:31 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 05:31 PM (IST)

Aadhaar ATM से घर बैठे मिलेंगे पैसे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Aadhaar ATM: यदि आपको इमरजेंसी में पैसों की जरूरत है। वहीं, आपके पास बैंक या एटीएम जाने का बिल्कुल भी समय नहीं है, ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब नए सुविधा के जरिए घर बैठे ही पैसे मिल जाएंगे। यह सर्विस डाकघर ने शुरू की है। इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने कहा कि अगर तुरंत पैसे चाहिए और बैंक जाने का समय नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आधार एटीएम सर्विस से घर बैठे रकम निकाल सकते हैं। पैसे निकालने में पोस्टमास्टर आपकी सहायता करेगा।

सर्विस कैसे काम करती है?

आधार बेस्ड पेमेंट प्रक्रिया के जरिए कोई भी आधार से जुड़े खाते से पैसे निकालने या भुगतान करने के लिए बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल कर सकता है। कस्टमर्स बिना एटीएम या बैंक गए एईपीएस का इस्तेमाल कर रकम निकाल सकते हैं। इससे समय बचेगा। हालांकि इस सुविधा के लिए आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक करना जरूरी है।

किन सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं?

एईपीएस सर्विस से घर बैठे पैसे निकाल सकते हैं। बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। साथ ही मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं। इसके अलावा दूसरे के खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इन सर्विस के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि डोरस्टेप सर्विस फीस देनी होगी। आधार एटीएम का इस्तेमाल करने के लिए बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए। साथ ही बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी है।

Ram Navami 2024: रामनवमी पर राशि अनुसार करें ये खास उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी

भगवान श्री राम की कृपा से साधक के जीवन में व्याप्त सभी कष्ट, परेशानियां और कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान श्रीराम की कृपा पाने के लिए राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए।

By Ekta Sharma

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 05:50 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 05:50 PM (IST)

Ram Navami 2024: रामनवमी पर राशि अनुसार करें ये खास उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी
रामनवमी पर राशि के अनुसार कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए।

HighLights

  1. इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का अवतरण माना जाता है।
  2. श्री राम का जन्मोत्सव चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है।
  3. इस दिन कुछ खास मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर। Ram Navami 2024: हर साल राम नवमी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। राम नवमी इस वर्ष 17 अप्रैल को है। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का अवतरण माना जाता है। इसलिए भगवान श्री राम का जन्मोत्सव चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्री राम की पूजा करने वाले भक्त मेहनती, सदाचारी, गुणवान, क्षमाशील, दयालु, धार्मिक और आदर्शवादी होते हैं।

भगवान श्री राम की कृपा प्राप्त हो, तो जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है। भगवान श्रीराम की कृपा पाने के लिए राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए।

राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

  • मेष राशि के जातकों को राम नवमी के दिन ‘ओम परमात्मने नम:’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
  • वृषभ राशि के जातकों को भगवान श्री राम की कृपा पाने के लिए “ओम परस्मै ब्रह्मने नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • मिथुन राशि के जातकों को राम नवमी के दिन ‘ओम यज्वने नम:’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
  • कर्क राशि के जातकों को मनचाही इच्छा पूर्ति के लिए “ॐ पितवाससे नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • सिंह राशि के जातकों को राम नवमी के दिन ‘ओम हरये नम:’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
  • कन्या राशि के जातकों को भगवान श्री राम को प्रसन्न करने के लिए “ओम राम सेतुक्रूते नमः” मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
  • तुला राशि के जातकों को रामनवमी के दिन ‘ओम राघवाय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • वृश्चिक राशि के जातकों को पूजा के दौरान ‘ओम आदिपुरुष्हाय नम:’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
  • धनु राशि के जातकों को रामनवमी के दिन ‘ओम पाराया नम:’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
  • मकर राशि के जातकों को मनचाहा वर पाने के लिए “ओम पारगाय नमः” मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
  • कुंभ राशि के जातकों को रामनवमी के दिन ‘ओम महोदराया नम:’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
  • मीन राशि के जातकों को भगवान श्री राम का आशीर्वाद पाने के लिए “ओम ब्रह्मंयाया नमः” मंत्र का पांच माला जाप करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’