भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अपने घोषणा पत्र को जारी कर दिया। पार्टी ने इस घोषणा पत्र का नाम मोदी की गारंटी रखा है। भाजपा के संकल्प पत्र पर विपक्षी नेताओं ने जमकर हमले किए हैं।
By Anurag Mishra
Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 06:01 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 06:01 PM (IST)
डिजिटल डेस्क, इंदौर। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अपने घोषणा पत्र को जारी कर दिया। पार्टी ने इस घोषणा पत्र का नाम मोदी की गारंटी रखा है। इस घोषणा पत्र का फोकस युवाओं, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों पर है। भाजपा ने अपने इस घोषणा पत्र में वादा किया है कि वह मोदी सरकार 3.0 में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा। संकल्प पत्र जारी होने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हम काम परिणाम लाने के लिए करते हैं। भाजपा के संकल्प पत्र पर विपक्षी नेताओं ने जमकर हमले किए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा ने पहले भी चुनाव से पहले कई बड़े-बड़े वादे किए थे। उन्होंने कहा था कि किसानों की आमदनी को दोगुना करेंगे, दो करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। उनके यह वादे अभी तक अधूरे हैं। देश में महंगाई बढ़ रही है, लेकिन पीएम मोदी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
भाजपा में शामिल हो रहे करप्ट लोग- भूपेश बघेल
#WATCH | Rajnandgaon, Chhattisgarh: On BJP’s manifesto, former CM Bhupesh Baghel says, “Underneath Modi’s assure, why are all of the corrupt folks becoming a member of BJP?…” pic.twitter.com/3vjyMb6lUH
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 14, 2024
भूपेश बघेल ने पीएम मोदी की गारंटी पर कहा कि पीएम मोदी आखिर क्यों करप्ट लोगों को भाजपा में शामिल करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अशोक चौहान, प्रफुल्ल पटेल और भी कई नेताओं को उन्होंने भाजपा में शामिल किया है।
बीजेपी का ‘जुमलेबाज’ घोषणा पत्र- नाना पटोले
#WATCH | Nagpur: On BJP ballot manifesto, Maharashtra Congress President Nana Patole says, “It is a ‘jumlebaaz’ manifesto of BJP. Should you take out the BJP’s manifesto of 2014 and 2019 there is no such thing as a distinction…No person goes to belief this ‘jumlebaaz’ manifesto of the BJP.”
On… pic.twitter.com/pWd2vEitzG
— ANI (@ANI) April 14, 2024
बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि यह बीजेपी का ‘जुमलेबाज’ घोषणापत्र है। अगर आप बीजेपी के 2014 और 2019 के घोषणापत्र को निकाल लें, तो कोई अंतर नहीं है। कोई भी इन पर भरोसा नहीं करने वाला है।





