Ranbir kapoor-Alia bhatt reached Salman’s home! | सलमान के घर पहुंचे रणबीर-आलिया!: कई सालों से बंद थी बात; ईद के मौके पर दूर हुई कड़वाहट

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक तस्वीर वायरल हो रही है। खबरों के मुताबिक, रणबीर और आलिया को गैलेक्सी अपार्टमेंट में जाते देखा गया। इस अपार्टमेंट में सलमान खान अपने परिवार के साथ रहते हैं। तस्वीरों में सलमान, रणबीर-आलिया के साथ नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन उनके एक करीबी ने दावा किया है कि रणबीर और आलिया सलमान से मिलने गए थे। बता दें, कुछ दिनों पहले अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में सलमान फिल्म ‘एनिमल’ का गाना गाते हुए देखे गए थे।

रणबीर और आलिया की वायरल हो रही तस्वीर।

रणबीर और आलिया की वायरल हो रही तस्वीर।

यूजर्स का रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा- यह सलमान का घर है। दो दिन पहले आरके (रणबीर कपूर) और आलिया वहां गए थे। कई यूजर्स ने पूछा- यह सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट है क्या? एक अन्य यूजर ने लिखा- ईद का त्यौहार है, हो सकता है कि वे हलीम पका रहे हों। रेडिफ पर एक फैन ने मजे लेते हुए कहा- सलमान रामायण में मरीच (हिरण) का किरदार निभाएंगे।

एक यूजर ने प्रूफ के तौर पर सलमान के मीटिंग रुम की तस्वीर शेयर की है। रणबीर और आलिया की वायरल हो रही तस्वीर भी इसी जगह ली गई है।

एक यूजर ने प्रूफ के तौर पर सलमान के मीटिंग रुम की तस्वीर शेयर की है। रणबीर और आलिया की वायरल हो रही तस्वीर भी इसी जगह ली गई है।

सलमान के साथ खड़ा शख्स, रणबीर और आलिया की हालिया तस्वीर में भी नजर आ रहा है।

सलमान के साथ खड़ा शख्स, रणबीर और आलिया की हालिया तस्वीर में भी नजर आ रहा है।

रणबीर के फिल्मों में आने से पहले ही सलमान और रणबीर के रिश्ते ठीक नहीं थे। खबरों के मुताबिक, एक नाइट क्लब में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, रणबीर कपूर की वजह से ही सलमान खान और कटरीना कैफ का ब्रेकअप हो गया था।

काफी समय पहले एक बार सलमान खान ने गुस्से में रणबीर कपूर को थप्पड़ मार दिया था, जिसके चलते सलमान खान के पिता सलीम खान को कपूर फैमिली से माफी तक मांगनी पड़ी थी। रणबीर और सलमान के झगड़े को लगभग 10 साल से ज्यादा हो गया है।

खबरें और भी हैं…
Bhopal Information: अमर कथा के मिनी संस्करण से युवाओं को मिल रही अध्यात्म से जुड़ने की प्रेरणा

बैरागढ़ में भगवान झूलेलाल की जीवन संदेश घर-घर पहुंचाने का अभियान शुरू। ठकुर साई मनीषलाल की पहल पर अब अमर कथा का मिनी संस्करण जारी किया गया है।

By Ravindra Soni

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 03:18 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 03:18 PM (IST)

Bhopal News: अमर कथा के मिनी संस्करण से युवाओं को मिल रही अध्यात्म से जुड़ने की प्रेरणा
विशेष रथ में अमर कथा के दर्शन भी श्रद्धालुओं को कराए गए। -नवदुनिया

HighLights

  1. कई दरबारों में अब श्रीरामचरित मानस एवं अमर कथा का पाठ होने लगा है।
  2. संत वासुराम सनातन दरबार में अमर कथा का पाठ होता है।
  3. चैतीचांद शोभायात्रा में विशेष रथ सजाया गया था, जिसमें श्रद्धालुओं को अमर कथा के भी दर्शन कराए गए।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सिंधी दरबारों में अब भगवान झूलेलाल के अवतरण पर केंद्रित अमर कथा का पाठ होने लगा है। इस कथा का पाठ कर युवाओं को अध्यात्म एवं सनातन संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा मिल रही है। भगवान झूलेलाल के 26 वें वंशज ठकुर साई मनीषलाल की पहल पर अब अमर कथा का मिनी संस्करण जारी किया गया है। यह घर-घर पहुंचाया जा रहा है।

दरबारों में हो रहा पाठ

कई दरबारों में अब श्रीरामचरित मानस एवं अमर कथा का पाठ होने लगा है। अरदास भी सनातन पद्धति से की जा रही है। गंगाधाम उदासीन दरबार में अब महंत तुलसीदास उदासीन श्रीरामचरित मानस पर आधारित सत्संग कर रहे हैं। अरदास भी सनातन पद्धति से हो रही है। संत वासुराम सनातन दरबार में श्री अमर कथा का पाठ होता है। चैतीचांद पर साई मनीषलाल के आह्वान पर अमर कथा का मिनी संस्करण जारी किया गया। सेवादार जगदीश टेहलानी के अनुसार साई जी चाहते हैं कि अपने इष्टदेव के जीवन संदेश की जानकारी सभी युवाओं को भी हो इसी उद्देश्य से हर घर अमर कथा अभियान शुरू किया गया है।

रथ में भी हुए अमर कथा ग्रंथ के दर्शन

इस बार ठकुर आसनलाल ट्रस्ट के सहयोग से चैतीचांद शोभायात्रा में विशेष रथ सजाया गया था। इसमें श्रद्धालुओं को पूज्य साहब की ज्योति के दर्शन कराए गए। रथ में अमर कथा ग्रंथ भी विराजमान था। इसके दर्शन भी कराए गए ताकियुवा अपनी प्राचीन संस्कृति के बारे में जान सकें। पुराना बी वार्ड स्थित झूलेलाल, आसनलाल मंदिर में अमर कथा के छोटे संस्करण का विमोचन किया गया। टेहलानी के अनुसार मंदिर में अमर कथा का मूल संस्करण भी विराजमान है। यहां पूजा अर्चना के साथ इसका पाठ भी होता है। सिंधी समाज जल एवं ज्योति की पूजा को महत्व देता है। कथा में पूजन पद्धति भी बताई गई है। विधि विधान से की गई पूजा ही सार्थक होती है।

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के बयान के बाद नेताओं का खानपान बना चुनावी मुद्दा, पढ़िए किसने क्या कहा

पीएम मोदी ने कहा, मुगलों की सोच भी ऐसी थी। वे आक्रमण करते थे, तो जीतकर संतुष्टि नहीं मिलती थी। वे मंदिरों को तोड़ते थे, लोगों की आस्था पर वार करते थे और खुश होते थे। विपक्ष भी ऐसा ही कर रहा है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 11:52 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 02:23 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के बयान के बाद नेताओं का खानपान बना चुनावी मुद्दा, पढ़िए किसने क्या कहा
उधमपुर-कठुआ सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

एजेंसी, उधमपुर (Udhampur Lok Sabha Seat)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। बोले- हमारे लिए राम मंदिर कोई मुद्दा नहीं था, क्योंकि राम मंदिर के लिए तो तब से प्रयास चल रहा था, जब भाजपा का जन्म भी नहीं हुआ, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे पर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। आखिर आप राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण ठुकरा कर किसको खुश करना चाहते हो?

नवरात्र और सावन में वीडियो दिखा-दिखाकर नॉनवेज क्यों खाते हो?

पीएम मोदी ने कहा, यह सावन के मौसम में सजायाफ्ता के घर जाकर मटन बनाकर खाते हैं। कानून किसी को नहीं रोकता, मोदी भी नहीं रोकता, लेकिन आखिर क्या कारण है कि सावन के पवित्र महीने में मटर खाते हैं और वीडियो बनाकर लोगों को चिढ़ाने का काम करता हैं? आखिर आप किसको खुश करना चाहते हैं?

लालू यादव के बेटे तेजस्वी का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने कहा, कुछ लोग नवरात्र में नॉनवेज खाते हैं और वीडियो बनाते हैं। मुगलों की सोच भी ऐसी थी। वे आक्रमण करते थे, तो जीतकर संतुष्टि नहीं मिलती थी। वे मंदिरों को तोड़ते थे, लोगों की आस्था पर वार करते थे और खुश होते थे। विपक्ष भी ऐसा ही कर रहा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा, जनता ऐसा लोगों को सबक सिखाएगी। जनता के आगे बड़े-बड़े राजकुमारों को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा है।

इसके साथ ही नेताओं का खानपान चुनावी मुद्दा बन गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पीएम मोदी के पास कोई मुद्दा नहीं है। गरीब की थाली में क्या है, वो क्या खा रहा है, इस पर पीएम मोदी का ध्यान नहीं है।

Anand Pandit Daughter Wedding ceremony Reception Photographs; Shah Rukh Khan | Taapsee Pannu Shilpa Raj | प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी की रिसेप्शन पार्टी: डैशिंग लुक में दिखे शाहरुख खान; शिल्पा, तापसी और भूमि पेडनेकर समेत कई एक्ट्रेसेस नजर आईं

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने बीती रात यानी 11 अप्रैल को बेटी ऐश की रिसेप्शन पार्टी रखी। सोशल मीडिया पर शाहरुख की वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। आनंद पंडित की बेटी ऐश शाहरुख के साथ सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। सूट पहने हुए शाहरुख काफी डैशिंग लग रहे हैं। शाहरुख खान के अलावा पार्टी में मनोज बाजपेयी, अदा शर्मा, तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन, मल्लिका शेरावत, इमरान हाशमी सहित कई अन्य स्टार्स इसमें शामिल हुए।

आइए एक नजर डालते हैं, पार्टी में आए हुए सेलेब्स की आउटफिट पर..

पति के साथ प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी ऐश।

पति के साथ प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी ऐश।

आनंद पंडित के साथ शाहरुख खान।

आनंद पंडित के साथ शाहरुख खान।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी पार्टी में पहुंचे।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी पार्टी में पहुंचे।

रिसेप्शन पार्टी में अभिषेक बच्चन ने भी शिरकत की।

रिसेप्शन पार्टी में अभिषेक बच्चन ने भी शिरकत की।

मल्लिका शेरावत के साथ दिखे इमरान हाशमी।

मल्लिका शेरावत के साथ दिखे इमरान हाशमी।

साड़ी लुक में खूबसूरत दिखीं तापसी पन्नू।

साड़ी लुक में खूबसूरत दिखीं तापसी पन्नू।

ट्रेडिशनल लुक में दिखीं अदा शर्मा।

ट्रेडिशनल लुक में दिखीं अदा शर्मा।

मौनी रॉय का ग्लैमरस लुक।

मौनी रॉय का ग्लैमरस लुक।

खूबसूरत आउटफिट में दिखीं अमीषा पटेल।

खूबसूरत आउटफिट में दिखीं अमीषा पटेल।

साड़ी के साथ डीप नेक ब्लाउज पहने नजर आईं श्रिया सरन।

साड़ी के साथ डीप नेक ब्लाउज पहने नजर आईं श्रिया सरन।

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन भी पहुंचे।

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन भी पहुंचे।

अर्पिता खान और आयुष शर्मा साथ में पहुंचे।

अर्पिता खान और आयुष शर्मा साथ में पहुंचे।

पत्नी पत्रलेखा के साथ राजकुमार राव।

पत्नी पत्रलेखा के साथ राजकुमार राव।

पत्नी के साथ पार्टी में पहुंचे श्रेयस तलपड़े ।

पत्नी के साथ पार्टी में पहुंचे श्रेयस तलपड़े ।

भूमि पेडनेकर का ग्लैमरस अवतार।

भूमि पेडनेकर का ग्लैमरस अवतार।

सूट पहने पहुंचे सुनील शेट्टी।

सूट पहने पहुंचे सुनील शेट्टी।

कृष्णा अभिषेक और पत्नी कश्मीरा शाह।

कृष्णा अभिषेक और पत्नी कश्मीरा शाह।

पति के साथ पहुंचीं प्रीति झंगियानी।

पति के साथ पहुंचीं प्रीति झंगियानी।

पूरे परिवार के साथ आनंद पंडित।

पूरे परिवार के साथ आनंद पंडित।

खबरें और भी हैं…
MP Information: 12 जिलों के सरकारी माध्यमिक स्कूलों में अधिक तो चार जिलों में लक्ष्य से कम पहुंचा फर्नीचर

प्रदेश के 28 जिलों के सरकारी माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए एक लाख 03 हजार फर्नीचर सेट तैयार करने के निर्देश दिए गए थे।

By Ravindra Soni

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 02:31 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 02:31 PM (IST)

MP News: 12 जिलों के सरकारी माध्यमिक स्कूलों में अधिक तो चार जिलों में लक्ष्य से कम पहुंचा फर्नीचर
प्रतीकात्मक चित्र

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के कुछ सरकारी स्कूलों में छठवीं से आठवीं कक्षाओं में इस सत्र से फर्नीचर (बेंच-डेस्क) उपलब्ध कराना था। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत सभी जिलों से ऐसे माध्यमिक स्कूलों की जानकारी मांगी थी। इसके लिए मप्र लघु उद्योग निगम के माध्यम से स्कूलों को फर्नीचर उपलब्ध कराने का जिम्मा दिया गया था। इसके तहत विगत तीन माह में तीन चरणो में 28 जिलों में कुल एक लाख 03 हजार फर्नीचर सेट स्कूलों को प्रदान किए गए। इसमें 12 जिलों में लघु उद्योग निगम ने अधिक फर्नीचर सेट उपलब्ध करा दिए। जब विभाग ने सत्यापन किया तो 14 हजार 101 फर्नीचर सेट अधिक पाए गए। वहीं चार जिलों में विद्यार्थियों की संख्या के मुताबिक 276 फर्नीचर सेट कम प्रदान किए। इस राज्य शिक्षा केंद्र ने आदेश जारी कर उद्योग निगम को निर्धारित संख्या के मुताबिक फर्नीचर सेट और उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

तीन जिलों में 206 फर्नीचर सेट खराब पहुंचे

लघु उद्योग निगम ने तीन जिलों के स्कूलों में 206 फर्नीचर सेट खराब प्रदान किए। इसमें ग्वालियर में 135, हरदा में 12 एवं खंडवा में 59 फर्नीचर सेट खराब पाए गए। इन जिलों में मानक अनुसार फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

इन जिलों में अधिक पहुंचे फर्नीचर

अशोकनगर – 156,

बड़वानी – 1398,

बैतूल – 441,

बुरहानपुर – 1313,

छतरपुर – 1433,

देवास – 123,

ग्वालियर – 829,

हरदा – 3144,

नर्मदापुरम – 2181,

कटनी – 2838,

खण्डवा – 243

शहडोल – 02

—————

कुल – 14101

Mainpuri Lok Sabha Election 2024: मैनपुरी में त्रिकोणीय मुकाबला, डिंपल यादव की राह क्‍यों आसान नहीं, समझिये समीकरण

गत 28 वर्षों से यहां सपा ही जीतती रही है। बसपा को यहां निराशा हाथ लगी। भाजपा ने भी कोशिशें की पर सफलता नहीं मिली।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 12:29 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 12:32 PM (IST)

Mainpuri Lok Sabha Election 2024: मैनपुरी में त्रिकोणीय मुकाबला, डिंपल यादव की राह क्‍यों आसान नहीं, समझिये समीकरण
अब मैनपुरी में चुनावी दौर गरमा गया है।

HighLights

  1. सपा ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्‍नी डिंपल यादव पर दांव लगाया है।
  2. इस बार भाजपा के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मैदान में हैं
  3. और बसपा ने गुलशन देव शाक्‍य को मैदान में उतारा है।

चुनाव डेस्‍क, दिलीप शर्मा। मैनपुरी में इस बार क्‍या होगा, इस पर सभी की निगाहें हैं। इस क्षेत्र को सपा का गढ़ माना जाता रहा है। ऐसा कहने के पीछे आधार है। गत 28 वर्षों से यहां सपा ही जीतती रही है। बसपा को यहां निराशा हाथ लगी। भाजपा ने भी कोशिशें की पर सफलता नहीं मिली। यहां जीत की कीर्तिमान बनाए रखने के लिए अब सपा ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्‍नी डिंपल यादव पर दांव लगाया है। इससे पहले भी वह उप चुनाव में सांसद बन चुकी हैं। इस बार भाजपा के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मैदान में हैं और बसपा ने गुलशन देव शाक्‍य को मैदान में उतारा है। ऐसे में अब मैनपुरी में चुनावी दौर गरमा गया है।

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र को मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक कर्मभूमि माना जाता है। मुलायम ने यहां दो बार सीट छोड़ी थी और दोनों ही बार परिजनों को सांसद बनाया था। 2022 में उनके देहांत के बाद उप चुनाव हुआ तो उनकी बहू डिंपल यादव सांसद चुनी गईं। यहां यादव बहुल है। क्षेत्र में 4 लाख से अधिक यादव वोटर हैं। फिर शाक्‍य वोटर्स हैं जो ढाई लाख से अधिक हैं। सपा ने एटा जिले से शाक्‍य प्रत्‍याशी को मैदान में उतारा है। एक माह से डिंपल यादव खुद प्रचार में जुटी हैं।

naidunia_image

भोगांव निवासी कृष्‍ण स्‍वरूप शाक्‍य कहते हैं कि मैनपुरी का सैफई परिवार से नाता रहा है। कई लोग यहां जातीय समीकरण से परे हैं। बीते कुछ वर्षों में भाजपा का कद बढ़ा तो यहां भी असर दिखा। 2014 में बीजेपी ने एएस चौहान को यहां उतारा था। तब वो मुलायम सिंह बड़े अंतर से हारे थे। फिर 2019 में बीजेपी के संगठन के विस्‍तार का असर दिखा जब वोट प्रतिशत 20 से अधिक बढ़ा। अब इस बार भाजपा माहौल बनाने में जुटी है।

पार्टी ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को नई रणनीति के तहत मैदान में उतार दिया है। वे घिरोर विधानसभा क्षेत्र से 2002, 2007 में बसपा विधायक रह चुके हैं। 2022 में उन्‍होंने सदर सीट से सपा का वर्चस्‍व तोड़ा था। शहर के रहवासी मनोज अग्रवाल का कहना है कि इस बार मुकाबला रोचक होगा।

सपा के लिए राह आसान नहीं होगी। हालांकि बसपा की मौजूदगी दोनों दलों को चुनौती दे सकती है। 2019 के चुनाव में सपा व बसपा का गठबंधन था लेकिन इस बार बसपा ने गुलशन देव शाक्‍य को उम्‍मीदवार बनाकर उतारा है। पहले के चुनाव में भाजपा व सपा में दलित वोट बंट गए थे पर इस बार बसपा प्रत्‍याशी के मैदान में आने से यह समीकरण बिगड़ सकता है। 2004 व 2009 में बसपा ने सपा को टक्‍कर दी थी पर इसके बाद 2014 में पार्टी उम्‍मीदवार तीसरे क्रम पर खिसक गया। इसके बावजूद बसपा की चुनौती कम नहीं है।

naidunia_image

Cannes Movie Competition 2024; Payal Kapadia Film | All We Think about As Gentle | Cannes 2024: 30 साल बाद मुकाबले में उतरेगी भारतीय फिल्म: फेस्टिवल में दिखाई जाएगी पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को साल 2024 के कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। इसकी अनाउंसमेंट पेरिस में हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फेस्टिवल के प्रेसिडेंट आइरिस नॉब्लोच और जनरल डेलिगेट थियरी फ्रेमॉक्स ने की। पिछले 30 सालों के बाद कान्स के इस सेक्शन में पहुंचने वाली यह पहली भारतीय फिल्म होगी। साल 1983 में हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में मृणाल सेन की फिल्म ‘खारिज’ दिखाई गई थी।

इसके पहले पायल कपाड़िया की डॉक्यूमेंट्री ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ ने साल 2021 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में ओइल डी’ओर (गोल्डन आई) अवॉर्ड जीता था। इस बार होने वाला कान्स फिल्म फेस्टिवल 14 मई से 25 मई तक चलेगा।

फिल्ममेकर पायल कपाड़िया।

फिल्ममेकर पायल कपाड़िया।

पायल कपाड़िया के अलावा, ब्रिटिश-इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर संध्या सूरी की ‘संतोष’ को भी फिल्म फेस्टिवल के 77वें संस्करण में दिखाया जाएगा। इस फिल्म को अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन के तहत दिखाया जाएगा। कपाड़िया की ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ को 19 मोस्ट अवेटेड टाइटल्स के साथ दिखाया जाएगा, जिसमें मास्टर डायरेक्टर फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म मेगालोपोलिस और योर्गोस लैंथिमोस की काइंड्स ऑफ काइंडनेस शामिल हैं।

‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ की कहानी क्या है

पायल कपाड़िया की फिल्म एक नर्स की जिंदगी पर बेस्ड है। इस फिल्म में नर्स बनीं लीड किरदार का नाम प्रभा है। फिल्म की कहानी उसी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती घूमती है। प्रभा अपने पति से काफी समय से अलग रह रही होती है। अचानक उसे एक दिन अपने पति का दिया एक गिफ्ट मिलता है। यहीं से उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है और उसका पूरा जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।

अनुराग कश्यप ने पायल कपाड़िया को बधाई दी।

अनुराग कश्यप ने पायल कपाड़िया को बधाई दी।

फेस्टिवल में ये फिल्में दिखाई जो चुकी हैं

  • साल 1983 में मृणाल सेन की फिल्म ‘खारिज’ दिखाई गई थी
  • साल 1974 में एमएस सथ्यू की ‘गर्म हवा’ दिखाई गई थी
  • साल 1958 में सत्यजीत रे की ‘पराश पत्थर’ दिखाई गई थी
  • साल 1953 में राज कपूर की ‘आवारा’ दिखाई गई थी
  • साल 1962 में वी शांताराम की ‘अमर भूपाली’ दिखाई गई थी
  • साल 1946 में चेतन आनंद की ‘नीचा नगर’ दिखाई गई थी

खबरें और भी हैं…
Ujjain Information: मादक पदार्थों के तस्कर का साथी भी फरार, आरोपित बेकरी का करता है संचालन

अब तक पुलिस केवल ड्रग पेडलरों को ही गिरफ्तार कर सकी है। एक भी सप्लायर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 12:49 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 12:49 PM (IST)

Ujjain News:  मादक पदार्थों के तस्कर का साथी भी फरार, आरोपित बेकरी का करता है संचालन

HighLights

  1. ब्राउन शुगर तस्करी के तीन आरोपिताें को जेल भेजा
  2. शिकारी गली के बदमाश ने दी थी तस्करों को ब्राउन शुगर
  3. चिमनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया था गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिध‍ि, उज्जैन। चिमनगंज पुलिस ने बीते दिनों मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो गिरोह के चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। राजीव नगर मैदान से 307 ग्राम एमडी ड्रग के साथ एक बदमाश को भी पकड़ा था। इसी ने उज्जैन में ही बेकरी संचालित करने वाले एक साथी का नाम भी बताया था। दोनों मुंबई के अंधेरी में रहने वाले तस्कर से एमडी ड्रग लेकर आए थे। गुरुवार को पुलिस मुंबई गई थी, जहां से वह खाली हाथ लौटी है।

चिमनगंज पुलिस को मिली थी मुखबिर से सूचना

बता दें कि चिमनगंज पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर राजीव नगर स्थित मैदान में कार एमपी 13 सीई 3785 में एमडी ड्रग लेकर उसे बेचने के लिए खड़े शमशीर मुल्तानी पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी मोहन नगर को गिरफ्तार किया था। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने 307 ग्राम एमडी ड्रग बरामद किया है।

आरोपित से पूछताछ में मिली थी ये जानकारी

आरोपित के पास से दो मोबाइल भी जब्त किए थे। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह एक माह पूर्व अपने साथी शोएब के साथ मुंबई गया था। शोएब उज्जैन में तोपखाना क्षेत्र में बेकरी का संचालन करता है। दोनों मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में बाबा नामक तस्कर से एमडी ड्रग लेकर आए थे। जिसे उज्जैन में बेचना था।

एक आरोपित रिमांड पर

आरोपित शमशीर 12 अप्रैल तक रिमांड पर है। जबकि पुलिस पुलिस बाबा की तलाश में मुंबई गई थी। यहां आरोपित ड्रग सप्लायर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। पुलिस शमशीर के साथी शोएब की तलाश में भी कई जगह छापेमारी कर रही है। हालांकि वह पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है।

36 ग्राम ब्राउन शुगर व तीन मोबाइल जब्‍त

रविवार को ही पुलिस ने कानीपुरा मल्टी के समीप से दीपक पुत्र प्यारेलाल निवासी मोहन नगर हाल मुकाम निवासी तिरुपति धाम एक्सटेंशन, विवेक पुत्र सुनील निवासी नंदा नगर इंदौर एवं चेतन पुत्र देवीशंकर निवासी अमृत पैलेस निपानिया इंदौर हाल मुकाम आगर नाका को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 36 ग्राम ब्राउन शुगर व तीन मोबाइल जब्त किए थे।

हिस्‍ट्रीशीटर बदमाश है आरोपित

आरोपित दीपक चिमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। वह वर्ष 2000 से अपराध कर रहा है। उसके खिलाफ कुल 42 मामले दर्ज हैं। उसे पूर्व में जिलाबदर किया जा चुका है। तीन माह पूर्व ही जेल से वह जमानत पर छूटा था। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि शिकारी गली निवासी शेरू नामक बदमाश ने उन्हें ब्राउन शुगर सप्लाय की थी। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। हालांकि वह भी पुलिस गिरफ्त से दूर है।

पुलिस को शेरू की तलाश

पुलिस का कहना है कि शेरू के मिलने के बाद यह पता लगेगा कि वह कहां से ब्राउन शुगर लेकर आता था। पुलिस तीनों आरोपितों का पुलिस रिमांड खत्म होने पर कोर्ट ने तीनों को जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपित दीपक राय के खिलाफ 42 केस दर्ज हैं। इस कारण उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की जा रही है।

ड्रग पेडलर ही गिरफ्त में, सप्लायर हाथ नहीं आए

बता दें कि शहर में लगातार मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है। मगर अब तक पुलिस केवल ड्रग पेडलरों को ही गिरफ्तार कर सकी है। एक भी सप्लायर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस को अब तक ड्रग पेडलरों से पूछताछ में पता चला है कि मंदसौर, नीमच के अलावा राजस्थान के प्रतापगढ़, छोटी सादडी, बड़ी सादडी तथा डग, बडौद से लगे गांवों से भी उज्जैन जिले में मादक पदार्थ सप्लाय किए जाते हैं।

Varanasi Shringar Gauri difficulty: अन्य तहखानों के सर्वे की मांग पर सुनवाई आज, चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी पर भक्तों के लिए खुले मां श्रृंगार गौरी के द्वार

वाराणसी में चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी पर कड़ी सुरक्षा के बीच याचिकाकर्ता महिलाओं को अन्य भक्तों के साथ मां श्रृंगार गौरी की पूजा करने के लिए तहखाने में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 10:38 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 10:38 AM (IST)

Varanasi Shringar Gauri issue: अन्य तहखानों के सर्वे की मांग पर सुनवाई आज, चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी पर भक्तों के लिए खुले मां श्रृंगार गौरी के द्वार
चैत्र नवरात्र के चौथे दिन ज्ञानवापी में महिला वादियों ने की श्रृंगार गौरी की पूजा

HighLights

  1. ज्ञानवापी के अन्य तहखाने भी खोलने की मांग
  2. हिंदू पक्ष की याचिका पर सुनवाई आज
  3. कड़ी सुरक्षा के बीच याचिकाकर्ता महिलाओं ने किए श्रृंगार गौरी के दर्शन

एजेंसी, वाराणसी। ज्ञानवापी केस में शुक्रवार का दिन अहम होने जा रहा है। ज्ञानवापी परिसर स्थित अन्य तहखाने खोलने और सर्वे करने की मांग वाली याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई होगी।

श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मामले में हिंदू याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी के अनुसार, सभी सर्वे हो चुके हैं और रिपोर्ट भी अदालत में दाखिल हो चुकी हैं। हमारी मांग है अन्य तहखानों को भी खुलवा कर सर्वे हो। आज सुनवाई की तारीख है। देखते हैं कोर्ट का रुख क्या होगा।

#WATCH वाराणसी: श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मामले में हिंदू याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया, “…सभी सर्वे हो चुके हैं और रिपोर्ट भी अदालत में दाखिल हो चुकी हैं…हमारी मांग है अन्य तहखानों को भी खुलवा कर सर्वे हो। आज सुनवाई की तारीख है,… pic.twitter.com/1zwkv6lzIr

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2024

चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी पर भक्तों के लिए खुले मां श्रृंगार गौरी के द्वार

इस बीच, शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी के मौके पर मां श्रृंगार गौरी के द्वार आम भक्तों के लिए खोल दिए गए। बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और पूजा की।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, वाराणसी में चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी पर कड़ी सुरक्षा के बीच याचिकाकर्ता महिलाओं को अन्य भक्तों के साथ मां श्रृंगार गौरी की पूजा करने के लिए तहखाने में प्रवेश करने की अनुमति दी गई। इससे पहले कलश यात्रा भी निकाली गई।

Nora Fatehi took a dig on the marriage of Bollywood {couples} | बॉलीवुड कपल्स की शादी पर नोरा फतेही ने कसा तंज: बोलीं- इनमें सच्चा प्यार नहीं, सिर्फ पैसे और फेस के लिए करते हैं शादियां

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नोरा फतेही ने हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड की शादियों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यहां पर लोग सिर्फ पैसे और फेम के लिए शादी करते हैं। आपस में इन लोगों के बीच प्यार नहीं होता है।

नोरा ने हाल ही में रणवीर अलाहाबादी के साथ उनके पॉडकास्ट में बॉलीवुड की शादियों पर बात की। उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ अपने-अपने मकसद के लिए एक साथ रहते हैं। ये लोग बहुत कैलकुलेटिव हैं। ऐसे में लोग अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को आपस में मिला देते हैं इसलिए डिप्रेस और सुसाइडल महसूस करते हैं।

‘फेमस होने के लिए एक दूसरे का इस्तेमाल करते हैं’

नोरा ने आगे कहा- ये लोग फेमस होने के लिए एक दूसरे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन चाह कर ऐसे लोग मेरे साथ कुछ नहीं कर सकते हैं। यही वजह यही कि कोई भी मुझे किसी लड़के के साथ घूमते या डेटिंग करते हुए नहीं देख सकता है।

मुझे पता है कि यह सब क्या हो रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में लोग रसूख के लिए शादी करते हैं। ये लोग ऐसे लोगों से शादी करना चाहते हैं कि जिनकी कुछ फिल्में रिलीज हो रही हों और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा काम कर रही हों।

‘लोग पैसे, फेस और पावर के लिए अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं’

उन्होंने आगे कहा कि आज लोग फेम, पैसे और पावर के लिए अपनी लाइफ बर्बाद कर रहे हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करने से बुरा कुछ नहीं है जिससे आप प्यार भी नहीं करते और फिर सालों तक उसके साथ रहते हैं।

नोरा ने कहा- हमारे इंडस्ट्री में ज्यादातर लोग यही बकवास कर रहे हैं। उनके इसका अंदाजा भी नहीं है। शादी को ये लोग एक प्लान की तरह देख रहे हैं। उन्होंने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में फर्क करना बंद कर दिया है। इसी कारण खुश भी नहीं हैं।

नोरा ने कहा कि उन्हें पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच का अंतर पता है इसलिए वे इन चीजों से दूर हैं।