Varanasi Shringar Gauri difficulty: अन्य तहखानों के सर्वे की मांग पर सुनवाई आज, चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी पर भक्तों के लिए खुले मां श्रृंगार गौरी के द्वार

Varanasi Shringar Gauri difficulty: अन्य तहखानों के सर्वे की मांग पर सुनवाई आज, चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी पर भक्तों के लिए खुले मां श्रृंगार गौरी के द्वार

वाराणसी में चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी पर कड़ी सुरक्षा के बीच याचिकाकर्ता महिलाओं को अन्य भक्तों के साथ मां श्रृंगार गौरी की पूजा करने के लिए तहखाने में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 10:38 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 10:38 AM (IST)

चैत्र नवरात्र के चौथे दिन ज्ञानवापी में महिला वादियों ने की श्रृंगार गौरी की पूजा

HighLights

  1. ज्ञानवापी के अन्य तहखाने भी खोलने की मांग
  2. हिंदू पक्ष की याचिका पर सुनवाई आज
  3. कड़ी सुरक्षा के बीच याचिकाकर्ता महिलाओं ने किए श्रृंगार गौरी के दर्शन

एजेंसी, वाराणसी। ज्ञानवापी केस में शुक्रवार का दिन अहम होने जा रहा है। ज्ञानवापी परिसर स्थित अन्य तहखाने खोलने और सर्वे करने की मांग वाली याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई होगी।

श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मामले में हिंदू याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी के अनुसार, सभी सर्वे हो चुके हैं और रिपोर्ट भी अदालत में दाखिल हो चुकी हैं। हमारी मांग है अन्य तहखानों को भी खुलवा कर सर्वे हो। आज सुनवाई की तारीख है। देखते हैं कोर्ट का रुख क्या होगा।

#WATCH वाराणसी: श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मामले में हिंदू याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया, “…सभी सर्वे हो चुके हैं और रिपोर्ट भी अदालत में दाखिल हो चुकी हैं…हमारी मांग है अन्य तहखानों को भी खुलवा कर सर्वे हो। आज सुनवाई की तारीख है,… pic.twitter.com/1zwkv6lzIr

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2024

चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी पर भक्तों के लिए खुले मां श्रृंगार गौरी के द्वार

इस बीच, शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी के मौके पर मां श्रृंगार गौरी के द्वार आम भक्तों के लिए खोल दिए गए। बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और पूजा की।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, वाराणसी में चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी पर कड़ी सुरक्षा के बीच याचिकाकर्ता महिलाओं को अन्य भक्तों के साथ मां श्रृंगार गौरी की पूजा करने के लिए तहखाने में प्रवेश करने की अनुमति दी गई। इससे पहले कलश यात्रा भी निकाली गई।