Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस खत्म पार्टी, भाजपा ही भाग्य और भविष्य है: शिवराज सिंह

कांग्रेस के रायबरेली से चुनाव लड़ने वाले बड़े-बड़े नेता सीट छोड़ छोड़ कर भाग रहे

By Lalit Katariya

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 06:25 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 06:25 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस खत्म पार्टी, भाजपा ही भाग्य और भविष्य है: शिवराज सिंह

Lok Sabha Chunav 2024: नवदुनिया न्यूज इछावर। विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और सूबे के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अपनी संसदीय क्षेत्र व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की इछावर विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने एक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस एक खत्म पार्टी है और उसके बड़े-बड़े नेता अपनी-अपनी सीट छोड़कर भाग रहे हैं। कांग्रेस के मुख्य नेतृत्व के रायबरेली से लड़ने वाले नेता अपनी सीट छोड़कर दक्षिण में जा रहे हैं। साथियों अपने को जीत का अंतर बढ़ाने के लिए जिन परिवारों ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस काे वोट दिया था, उन्हें चिन्हित कर उनसे बात करनी है कि कांग्रेस को वोट देकर क्यों अपना वोट बेकार कर रहे हो और ऐसे परिवारों से लगातार संपर्क में रहना है। यह तय करना है कि वह किसके कहने से अपने वोट को पलट सकते हैं। यदि वह मंत्री जी के कहने से अपने वोट को पलट सकते हैं तो मंत्री जी की उनसे बात कराएं, आपको लगता है कि वह मेरे कहने से अपने वोट को पलट सकते हैं, तो आप मेरी उनसे बात कराओ, मैं भी उनसे बात करूंगा। साथियों भाजपा ही देश का भाग्य और भविष्य है। इस बार हम 400 से ज्यादा सीट जीतेंगे और आप सभी का सपना राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाएंगे।

दशहरा मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब घबराने की कोई बात नहीं है। अब मैं केंद्र सरकार में पहुंच कर आपकी सेवा करूंगा और राज्य में आपकी सेवा करने के लिए हमने राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को बैठाया है। वैसे तो क्षेत्र में संपूर्ण विकास है, यदि कहीं कुछ रह गया है तो आप निश्चिंत रहिए और मुझ पर विश्वास रखिए, जो और जैसा आप बोलेंगे वैसा विकास इछावर क्षेत्र में किया जाएगा। इछावर और बुदनी दो विधानसभा मेरे संसदीय क्षेत्र में है। अब आपकी जिम्मेदारी बनती है कि कौन सी विधानसभा मुझे कितने अधिक वोटो से जिताएगी। हम कुछ करने के लिए पैदा हुए हैं। मैने खुद ने इमरजेंसी के समय जेल में वक्त गुजारा है, पर हमने कभी हिम्मत नहीं हारी और जनता ने हम पर विश्वास जताया और हम आपकी सेवा के लिए सरकार में आए है। आप खुद देखने वाले हो कि किस प्रकार मैंने रात दिन 18 साल तक इस प्रदेश की सेवा कर मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से आज विकसित राज्य की ओर पहुंचाया। आज प्रदेश की योजनाओं की चर्चा देश ही नहीं पूरे विश्व में की जाती है।

महादेवी माता के किए दर्शन

दशहरा मैदान पर सभा को संबोधित करने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने दशहरा मैदान स्थित महादेवी मंदिर भी गए और महादेवी मां के दर्शन कर पूजा आराधना की, जहां उनके समर्थक और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा और लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लाइन में लगते हुए नजर आए।

IPL 2024 LSG vs DC: इकाना में लकनऊ और दिल्ली की टक्कर, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 व फंसाती टीम

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट (IPL 2024 LSG vs DC Pitch Report)

एकाना स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। बल्लेबाजों को कभी-कभी कुछ सपोर्ट मिलता है। इस मैदान पर बहुत कम टी20 मैच खेले गए हैं। तेज गेंदबाजों ने 65 और स्पिनरों ने 47 विकेट लिए हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 155 है। यहां खेले गए आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के यश ठाकुर ने 30 रन देकर 5 विकेट लिए थे। जिससे एलएसजी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 33 रन से जीत हासिल की।

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 LSG vs DC Possible Enjoying 11)

लखनऊ सुपर जायंट्स

क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।

दिल्ली कैपिटल्स

डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स फंसाती टीम (IPL 2024 LSG vs DC Fantasy Workforce)

केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर (उपकप्तान), मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, मोहसिन खान, एनरिक नॉर्टजे, रवि बिश्नोई, इशांत शर्मा।

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ड्रीम11 (IPL 2024 LSG vs DC Dream11 Workforce Prediction)

विकेटकीपर- क्विंटन डी कॉक, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन

बल्लेबाज- डेविड वॉर्नर, ट्रिस्टन स्टब्स

ऑलराउंडर्स- मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, क्रुणाल पंड्या

गेंदबाज- यश ठाकुर (उपकप्तान), खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे

Bade Miyan Chote Miyan Film Overview; Akshay Kumar Tiger Shroff | Sonakshi Sinha | मूवी रिव्यू- बड़े मियां छोटे मियां: अक्षय-टाइगर की जोड़ी चमकी, दमदार एक्शन, विजुअल इफेक्ट्स शानदार; पृथ्वीराज सुकुमारन सरप्राइज एलिमेंट; बस डायलॉग्स थोड़े घिसे-पिटे

मुंबई7 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हो गई है। - Dainik Bhaskar

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हो गई है।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हो गई है। एक्शन ड्रामा बेस्ड इस फिल्म की लेंथ दो घंटे 44 मिनट है। दैनिक भास्कर ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार रेटिंग दी है।

फिल्म की कहानी क्या है?
देश पर बहुत बड़ी विपदा आने वाली है। देश का दुश्मन पृथ्वीराज सुकुमारन (कबीर) भारत पर AI की मदद से बहुत बड़ा हमला करने वाला है। देश की फोर्स और इंटेलिजेंस के पास इस मुसीबत से निपटने के लिए सिर्फ तीन दिन का वक्त है।

ऐसे में इंडियन फोर्स अपने दो पुराने ऑफिसर फिरोज (अक्षय कुमार) और राकेश (टाइगर श्रॉफ) को याद करती है। इन दोनों को कबीर के नापाक मंसूबों के खात्मा के लिए भेजा जाता है। इस मिशन में दोनों का साथ देती हैं, मानुषी छिल्लर (मिशा) और अलाया एफ यानी पैम।

जब कबीर की भिड़ंत राकेश और फिरोज से होती है, तो दोनों को सदमा लग जाता है। राकेश और फिरोज फ्लैश बैक में चले जाते हैं। कबीर भी एक वक्त पर इंडियन आर्मी से जुड़ा रहता है। वो फिरोज और राकेश का अच्छा दोस्त रहता है। अब ऐसी क्या बात है कि वो अपने ही देश और अपने ही लोगों का दुश्मन बन जाता है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

फिल्म आज यानी 11 अप्रैल को रिलीज हुई है।

फिल्म आज यानी 11 अप्रैल को रिलीज हुई है।

स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है?
कोई शक नहीं है कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों ने अपने रोल में प्रभावित किया है। दोनों एक्टर्स ने बड़ी आसानी से मुश्किल से मुश्किल एक्शन सीक्वेंस करके दिखाए हैं। खासकर तौर पर टाइगर ज्यादा फ्लेक्सिबल लगे हैं। बीच-बीच में अक्षय की कॉमिक टाइमिंग मजेदार लगती है। मानुषी छिल्लर भी ठीक लगी हैं। अलाया एफ थोड़ी ओवर एक्टिंग करती दिखी हैं।

सीनियर आर्मी ऑफिसर के रोल में रोनित रॉय ने भी अच्छा काम किया है। हालांकि इन सब के इतर पृथ्वीराज सुकुमारन सबसे बेस्ट लगे हैं। वो एक तरह से सरप्राइज एलिमेंट बनकर उभरे हैं। आप अक्षय और टाइगर के नाम पर फिल्म देखने जाएंगे, लेकिन जब थिएटर से निकलेंगे तो सुकुमारन की चर्चा करेंगे।

डायरेक्शन कैसा है?
डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने फर्स्ट हाफ में कहानी को बिल्कुल इंटरेस्टिंग बनाकर रखा है। इंटरवल के ठीक पहले एक सस्पेंस भी देखने को मिलेगा। सेकेंड हाफ में कहानी बिल्कुल प्रिडिक्टेबल हो जाती है, हालांकि ऐसा नहीं है कि आप बोर हो जाएंगे। कुछ डायलॉग्स जरूर घिसे-पिटे या आउटडेटेड लगेंगे। एकाध जगह छोड़ दें तो फिल्म का VFX ओवरऑल बढ़िया है। फिल्म का विजुअल और साउंड इफेक्ट सबसे बड़ा पॉजिटिव पॉइंट है।

अली अब्बास जफर (दाएं से पहले) सलमान खान की फिल्म सुल्तान और टाइगर जिंदा है का भी डायरेक्शन कर चुके हैं।

अली अब्बास जफर (दाएं से पहले) सलमान खान की फिल्म सुल्तान और टाइगर जिंदा है का भी डायरेक्शन कर चुके हैं।

फिल्म का म्यूजिक कैसा है?
फिल्म का BGM शानदार है। BGM पुराने वाले बड़े मियां छोटे मियां (1998) की धुन पर बनाया गया है। पूरी फिल्म में यही एक BGM बनता है। फिल्म में दो तीन गाने हैं, जो सीक्वेंस के हिसाब से जंचते हैं, लेकिन अलग से सुनने लायक नहीं हैं। विशाल मिश्रा ने फिल्म का म्यूजिक दिया है, जबकि इरशाद कामिल ने लिरिक्स लिखे हैं।

डांस के मामले में टाइगर काफी आगे हैं, लेकिन इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भी जबरदस्त कदम थिरकाए हैं।

डांस के मामले में टाइगर काफी आगे हैं, लेकिन इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भी जबरदस्त कदम थिरकाए हैं।

फाइनल वर्डिक्ट, देखें या नहीं?
एक्शन के दीवानों के लिए यह एक मस्ट वॉच फिल्म है। फिल्म देखने में एंटरटेन होंगे, इसकी पूरी गारंटी है। हां, अगर लॉजिक खोजने लग जाएंगे तो फिर निराशा ही होगी। यह फिल्म पूरी तरह एंटरटेनमेंट को दिमाग में रख कर बनाई गई है, रियलिटी से इसका कोई संबंध नहीं है। हां, यह फिल्म हमें एक चीज जरूर बताती है कि अगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का गलत यूज हो तो यह पूरी मानवता के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है।

खबरें और भी हैं…
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी की गारंटी की काट खोज रहे राहुल गांधी, राजस्थान में महिलाओं से किया ये वादा

राहुल गांधी 11 अप्रैल (आज) राजस्थान के बीकानेर पहुंचे। उन्होंने यहां चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने हर गरीब परिवार की एक महिला के बैंक खाते में (एक साल में) 1 लाख रुपये ट्रांसफर करने का वादा किया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 04:37 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 04:37 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: PM मोदी की गारंटी की काट खोज रहे राहुल गांधी, राजस्थान में महिलाओं से किया ये वादा
राहुल गांधी का महिलाओं से वादा।

एएनआई, बीकानेर। कांग्रेस नेता व केरल के वायनाड से प्रत्याशी राहुल गांधी 11 अप्रैल (आज) राजस्थान के बीकानेर पहुंचे। उन्होंने यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारी से परेशान है, किसानों की एमएसपी पर फसल नहीं बिक रही, महिलाएं बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। इस सरकार में किसी की भी सुनवाई नहीं हो रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव देश के लिए बहुत अहम है। इस चुनाव से देश के लोकतंत्र व संविधान का भविष्य जुड़ा हुआ है। यह चुनाव पिछड़े, दलितों, आदिवासियों व सामान्य वर्ग के गरीब लोगों के भविष्य का है।

#WATCH | Anupgarh, Rajasthan: Congress chief Rahul Gandhi says, “…The Congress Authorities will switch Rs 1 lakh (in a 12 months) to the checking account of 1 girl of each poor family within the nation…If you’re under the poverty line then yearly, Rs 1 lakh (Rs 8,500 per… pic.twitter.com/6KMuvcwz10

— ANI (@ANI) April 11, 2024

राहुल गांधी ने महिलाओं से किया वादा

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार देश के हर गरीब परिवार की एक महिला के बैंक खाते में (एक साल में) 1 लाख रुपये ट्रांसफर करेगी। आप गरीबी रेखा से नीचे हैं, तो हर साल 1 लाख रुपये (8,500 रुपये प्रति माह) आपके खाते में आते रहेंगे। हम इस तरह एक ही बार में भारत से गरीबी खत्म कर देंगे।

काम की खबर: इस योजना से अपने बढ़ापे को दें वित्तीय सुरक्षा, 210 रुपये में मिलेगी 5 हजार रुपये पेंशन

अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल होने पर हर महीने पेंशन मिलती है। इसमें 18 से 40 साल तक का व्यक्ति निवेश कर सकता है। इस स्कीम के जरिए आप अपना बुढ़ापा सुरक्षित कर सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 04:16 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 04:20 PM (IST)

Atal Pension Yojana

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Atal Pension Yojana: अगर आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद आपको हर महीने कुछ पैसे मिलते रहें, तो अटल पेंशन योजना आपके लिए सही विकल्प है। अटल पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष का होने पर एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये की पेंशन हर महीने मिलती है। इस योजना में हर माह 210 रुपये जमा करके 5,000 रुपये पेंशन का इंतजाम किया जा सकता है। इस स्कीम के जरिए आप अपना बुढ़ापा सुरक्षित कर सकते हैं।

निवेश 20 साल के लिए करना होता है

अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल होने पर हर महीने पेंशन मिलती है। इसमें 18 से 40 साल तक का व्यक्ति निवेश कर सकता है। इस स्कीम में कम से कम 20 साल निवेश करना होता है।

पेंशन के हिसाब से निवेश का अमाउंट

अटल पेंशन योजना में निवेश के लिए आपके पैसा कितना कटेगा। यह निर्भर करता है कि आप कितनी पेंशन चाहते हैं। एक से पांच हजार रुपये पेंशन के लिए 42 से लेकर 210 रुपये प्रतिमाह का भुगतान करना होगा। यह 18 साल की उम्र में निवेश करने पर होगा। अगर कोई 40 साल की उम्र में स्कीम लेता है, तो उसे 291 से लेकर 1454 रुपये प्रतिमाह तक कॉन्ट्रीब्यूशन करना होगा। इस योजना में मासिक, तिमाही या 6 महीने की अवधि में निवेश कर सकते हैं। तय राशि अपने आप आपके खाते से कट जाएगी और पेंशन खाते में जमा होगी।

निधन के बाद जीवनसाथी को मिलेगी पेंशन

निवेशक की मृत्यु के बाद उसके जीवनसाथी को पेंशन का लाभ मिलता है। दोनों के निधन पर 60 साल की आयु तक जमा की गई राशि नॉमिनी को वापस की जाती है। वहीं, 60 साल से पहले सबस्क्राइबर का देहांत होने पर उसका पार्टनर पेंशन में योगदान जारी रख सकता है। वहीं, अगर वो चाहें तो अटल पेंशन योजना के खाते में जमा पूरा पैसा भी निकाल सकता है।

अटल पेंशन योजना ऑनलाइन लेने की प्रक्रिया

स्टेप 1- सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नेट बैंकिंग में लॉगइन करना है।

स्टेप 2- e-Companies लिंक पर क्लिक करना है।

स्टेप 3- सोशल सिक्योरिटी स्कीम के नाम की लिंक पर टैप करें।

स्टेप 4- अब आपको APY पर क्लिक करना है।

स्टेप 5- उसके बाद अकाउंट नंबर, नाम, आयु जैसी जानकारी भरनी होगी।

स्टेप 6- इसके बाद आपको कितनी पेंशन चाहिए तो रकम चुनना है।

स्टेप 7- उसके बाद आपके उम्र के आधार पर कॉन्ट्रीब्यूशन तय हो जाएगा।

किसी बैंक में जाकर भी खाता खुलवा सकते हैं। इसके लिए अटल पेंशन योजना के फॉर्म को भरकर मांगे गए दस्तावेज के साथ बैंक शाखा में जमा करना होगा।

Sagar Information: बंडा के बमोरी खुर्द गांव में मिला दोनों का शव, पुलिस जांच में जुटी

बंडा के ग्राम बमोरी खुर्द की घटना। पुलिस ने फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया। घटना से गांव में फैली सनसनी।

By Ravindra Soni

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 02:02 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 04:49 PM (IST)

Sagar News: बंडा के बमोरी खुर्द गांव में मिला दोनों का शव, पुलिस जांच में जुटी
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई और साक्ष्य एकत्रित किए।
  2. शवों को घटना स्थल से उठाकर पीएम के लिए भेजा गया।
  3. रक्तरंजिश पत्नी के शव को बरामद किया

नवदुनिया प्रतिनिधि, सागर। बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बमोरी खुर्द में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर खुद फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार की सुबह दोनों का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घर में पड़े रक्तरंजिश पत्नी के शव को बरामद किया, जबकि घर के बाहर लगे पेड़ पर फंदे में पति का शव मिला। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया है।

सुबह के समय गांव वालों ने देखा कि घर के सामने लगे पेड़ पर बमोरी खुर्द निवासी 23 वर्षीय मंगल अहिरवार का शव फंदे पर लटका है।घर के दरबाजे खुले हुए थे। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो घर के अंदर मंगल की पत्नी 22 वर्षीय पूजा का रक्तरंजित शव बिस्तर पर पड़ा हुआ है। गांव वालों ने परिवार के अन्य लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद बंडा थाना प्रभारी नासिर फारुखी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल और शवों का मुआयना किया। पति पत्नी के मौत की सूचना पाकर घर के आसपास बड़ी संख्या में गांव वाले भी जुट गए। पूजा के मायके वाले भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई और साक्ष्य एकत्रित किए। शवों को घटना स्थल से उठाकर पीएम के लिए भेजा गया।

एसडीओपी शिखा सोनी ने बताया कि दोनों शवों और घटना स्थल की जांच कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। दोनों पति पत्नी का अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार रात को भी विवाद हुआ, जिसके बाद संभवत: पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद वह भी घर के सामने पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गया। मामले में पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है। पीएम के बाद दोनों शव स्वजनों को सौप दिए गए हैं।

पवन सिंह के चुनाव लड़ने से काराकाट में गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव का आया क्लियर कट बयान

आसनसोल से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा टिकट वापस करने वाले भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह बिहार से चुनाव लड़ने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि वह बिहार की काराकाट संसदीय क्षेत्र निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरेंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 03:47 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 03:47 PM (IST)

पवन सिंह के चुनाव लड़ने से काराकाट में गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव का आया क्लियर कट बयान
पवन सिंह पर तेजस्वी यादव का बयान।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। आसनसोल से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा टिकट वापस करने वाले भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह बिहार से चुनाव लड़ने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि वह बिहार की काराकाट संसदीय क्षेत्र निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरेंगे। उनका मुकाबला एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाह से होगा। उनके चुनाव लड़ने के एलान के बाद पूर्व डिप्टी सीएम व राजद नेता तेजस्वी यादव ने बयान दिया है।

तेजस्वी यादव से पत्रकारों ने पवन सिंह के चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने बहुत ही सधे हुए अंदाज में बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की खूबसूरती होती है। सबकी अपनी मर्जी है, जो जहां से चाहे वहां से चुनाव लड़ सकता है।

Aayush Sharma spoke on his upcoming movie ‘Ruslaan’ | अपकमिंग फिल्म ‘रुस्लान’ पर बोले आयुष शर्मा: 18 दिन तक खाए सिर्फ 6 अंडे और ब्रोकली; 65 दिन में शूट हुई फिल्म

8 मिनट पहलेलेखक: उमेश कुमार उपाध्याय

  • कॉपी लिंक

अपने छह साल के करियर में आयुष शर्मा तीसरी फिल्म ‘रुस्लान’ लेकर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ‘लवयात्री’ और ‘अंतिम’ की है। अपकमिंग फिल्म में आयुष रुस्लान का रोल निभा रहे हैं और उनके अपोजिट सुश्री श्रेया मिश्रा हैं। आयुष के पिता के रोल में साउथ एक्टर जगपति बाबू और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में विद्या मालवदे, मनीष गहरवार व गेस्ट अपीरियंस में सुनील शेट्टी भी हैं। ये फिल्म 26 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है। आयुष शर्मा ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की।

आयुष शर्मा ने फिल्म 'लवयात्री' से अपना डेब्यू किया था।

आयुष शर्मा ने फिल्म ‘लवयात्री’ से अपना डेब्यू किया था।

65 दिन के शूटिंग शेड्यूल को पूरा करने में दो साल लगे

फिल्म को हैदराबाद, मुंबई और आज़रबाइजान में शूट किया गया। हैदराबाद में 10 दिन, अजरबैजान में 20 और बाकी शूटिंग मुबंई में कंप्लीट हुई। इस फिल्म को शूट करने में टेक्निकली 65 दिन लगे, पर इसे दो साल से ब्रेक ले-लेकर प्लानिंग के साथ शूट कर रहे हैं। एक्शन सीक्वेंसेस काफी बड़े थे, इसलिए शूटिंग प्लानिंग करने में काफी समय जाता था। हमें दो बार अजरबैजान जाना पड़ा।

आयुष शर्मा पत्नी अर्पिता और सलमान खान के साथ।

आयुष शर्मा पत्नी अर्पिता और सलमान खान के साथ।

डिफरेंट टाइप एक्शन देखने को मिलेगा

इस एक्शन सीक्वेंस शूट करने का सबसे चैलेंजिंग बात ठंड रही। अजरबैजान में पहाड़ के ऊपर शूट करना था। ठंड के साथ-साथ पहाड़ के ऊपर हवा चलती थी, जो कंपा देने वाली होती थी। वहां कभी -4 डिग्री तो कभी -6 डिग्री तापमान में शूट किया।

हमारा आइडिया बर्फ में शूट करना था, पर उस दिन बर्फ नहीं, बल्कि बहुत ठंड मौसम था। ठंड में एक्शन करना और एक समय सात-आठ लोगों को मारना बड़ा चैलेंजिग रहा। टेलर में जो एक्शन सीक्वेंस दिखाई देख रहे हैं, वह मात्र एक पार्ट है। इसके आगे-पीछे और बड़ा एक्शन सीक्वेंस है।

फिल्म अंतिम में आयुष शर्मा सलमान के साथ नजर आए थे।

फिल्म अंतिम में आयुष शर्मा सलमान के साथ नजर आए थे।

इस बारे में कभी सोचा ही नहीं था कि यह सीन कर सकूंगा, क्योंकि इसमें कोई कट और कैमरा ट्रिक नहीं अपनाई गई है। इसके साथ ही यह रॉ लोग हैं, जो एक्शन के दौरान पंच और लात-घूसे खा रहे हैं और गिर पड़ रहे हैं। मेरे लिए यह सबसे ज्यादा यादगार मूवमेंट रहा। फिल्म में कोरियन एक्शन के साथ-साथ नाइफ फाइट, गन फाइट, मुक्केबाजी आदि डिफरेंट टाइप के एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा।

सलमान की पूरी फैमिली के साथ आयुष शर्मा।

सलमान की पूरी फैमिली के साथ आयुष शर्मा।

छह किलो वजन कम करने के लिए दिए गए थे मात्र 18 दिन

मेरे लिए सबसे इंपोर्टेंट बात बॉडी चेंज करना रहा। ‘अंतिम’ में मैंने बॉडी बहुत बड़ी की थी, जबकि ‘रुस्लान’ में एक यंग लड़के के रोल में दिख रहा हूं, जो म्यूजिशियन भी है। इसके लिए खुद को पतला करना था और साथ ही साथ बॉडी बनाई थी। देखेंगे तो ‘अंतिम’ में काफी रॉ एक्शन था। उसमें मारधाड़ ज्यादा थी, जबकि इसमें स्टाइलिश एक्शन बहुत ज्यादा है, क्योंकि मेरा किरदार ट्रेंड है, इसलिए सही टाइम पर गन पकड़ना और सही टाइम पर उसे लैंड करना है।

फिल्म 'अंतिम' के एक सीन में आयुष शर्मा।

फिल्म ‘अंतिम’ के एक सीन में आयुष शर्मा।

इसके लिए फाइटिंग की स्टाइल को पूरी तरह री-इगनाइट करना पड़ा। उसमें टाइम लगा। लेकिन इसकी तैयारी और फिल्माने आदि में बहुत मजा आया। ‘अंतिम’ में मेरी जो बॉडी थी, उससे छह किलो वजन कम करना था और इसके लिए सिर्फ 18 दिन दिए गए थे।18 दिन में सब किया। दिन में दो बार कार्डियो करता था। फिर वर्कआउट करता था। दिन में सिर्फ 6 बॉयल अंडे और ब्रोकली ही खाता था।

18 दिनों तक चावल, दाल, चपाती, सब्जी आदि कुछ भी नहीं खाया। ‘अंतिम’ के समय लगभग 76 किलो था, जबकि ‘रुस्लान’ की शूटिंग के दरमियान 70 किलो वजन हो गया था और आखिर तक तो 67 किलो हो गया था।

बेटे के बर्थडे में आयुष शर्मा सलमान को केक खिलाते हुए।

बेटे के बर्थडे में आयुष शर्मा सलमान को केक खिलाते हुए।

फिल्म में होगा 15 मिनट का क्लाइमैक्स सीन, इसे फिल्माने में लगे पांच दिन

फिल्म का क्लाइमैक्स सीन फिल्माने में पांच दिन लगे। फिल्म में यह क्लाइमेक्स सीक्वेंस 15 मिनट का होगा। देखेंगे तो यह सिर्फ एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि इमोशन से भरी एक्शन फिल्म है। इसमें मारधाड़ इसलिए नहीं हो रहा है कि हमें एक्शन दिखाना है। सबसे इंपॉर्टेंट रुस्लान नामक लड़के की कहानी है, जो गिटार बजाने वाला इंसान लायन बनता है।

पत्नी अर्पिता और बच्चों के साथ आयुष शर्मा।

पत्नी अर्पिता और बच्चों के साथ आयुष शर्मा।

एक्शनरोमांस के साथसाथ कॉमेडी और फैमिला ड्रामा करना चाहूंगा

मैं काफी खुश हूं कि यह मौका मिला है। यह अवसर मिला है, इसलिए कहीं न कहीं इसके लिए एक्साइटेड भी हूं। इस ऑपर्च्युनिटी के साथ-साथ और भी चैलेंजिंग काम करना चाहता हूं। मैं एक्शन, रोमांस जोनर करने के साथ-साथ कॉमेडी, फैमिली ड्रामा आदि जोनर की फिल्में करना चाहता हूं। एक बार फिर से गैंगस्टर बनना चाहता हूं। आई थिंक, अभी तो मेरी शुरुआत है। मेरे दिल को जो भी कहानी छुएगी, उसे करना चाहूंगा।

आमिर खान के साथ अर्पिता और आयुष शर्मा।

आमिर खान के साथ अर्पिता और आयुष शर्मा।

‘रुस्लान’ के बाद अगली फिल्म कब तक आ सकती है

कोशिश कर रहा हूं कि अब थोड़ा जल्दी स्पीड पकड़ूं। मेरी कुछ ऐसी डेस्टिनी रही है कि जिन फिल्मों में काम किया है, वे मेरे लिए कुछ नई थीं, इसलिए उन्हें बनाने, एडिट करने में समय लग गया। अब कोशिश कर रहा हूं कि कुछ ऐसी फिल्में चूज करूं, जिसे जल्दी शूट कर सकूं ताकि जल्द ही बाहर निकाल सकूं। एक्शन फिल्म बहुत टाइम लगाती हैं। मैं भी चाहता हूं कि एक साल में कई पिक्चरें लेकर आऊं। मेरी पाइप लाइन में कुछ पिक्चरें हैं, जिनके बारे में जानकारी जल्द साझा करूंगा।

‘रुस्लान’ के ट्रेलर लांच कांफ्रेंस के दौरान भी जैसा कहा था कि थोड़े टाइम के लिए गन नीचे रखने वाला हूं, सो इसके बाद कुछ नया आने वाला है। जी हां, वह कॉमेडी फिल्म होगी। अभी मैं कास्ट बता नहीं सकता, क्योंकि वह सरप्राइज होगी। हां, मेरे प्रिय मित्र ‘फुकरे’ फेम वरुण शर्मा जी हैं। इन दिनों उनसे कॉमेडी सीख रहा हूं। उनसे सीख रहा हूं कि कैसे खूबसूरत अंदाज और कॉमिक टाइम में कॉमेडी करते हैं। कोशिश है कि उनसे कॉमेडी सीखकर जल्द ही अच्छा काम करूं।

बेटे के साथ आयुष शर्मा।

बेटे के साथ आयुष शर्मा।

फिलहाल, तीन साल से ‘रुस्लान’ बना रहा हूं, सो इसके बाद दो-तीन महीने के लिए ब्रेक लेना चाहता हूं। अपने परिवार के साथ छुट्टी पर जाना चाहता हूं। आइ थिंक, दो-तीन महीने के बाद ही इस कॉमेडी फिल्म के प्रोजेक्ट पर काम करूंगा।

सलमान खान की कोई ऐसी टिप्स है, जिसे ध्यान में रखते ही रखते हैं?

उनकी एक बात यह है कि आपको एक मौका मिला है, जिसके हकदार देश में काफी लोग हैं। उस मौके को इज्जत दो, उसे नेचुरल करो और उस मौका का पूरा फायदा उठाओ। उन्होंने यह बात मेरी पहली फिल्म के दौरान कही थी और डे वन से उनकी इस बात को अपने दिल के बहुत करीब रखता हूं।

मुझे जो मौके मिलते हैं, उसके लिए बहुत लोग हकदार हैं। अगर आज इस रोल को निभा रहा हूं, तब ऐसा कुछ करना चाहिए, जिसकी वजह से दूसरों की नजरों में नहीं, बल्कि खुद की नजर में इस मौके के लायक बन जाऊं।

खबरें और भी हैं…
Lok sabha chunav 2024 : कटनी के बरही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-परिवारवाद को पीएम मोदी ने समाप्‍त किया

Lok sabha chunav 2024 : मोदी सरकार ने गरीबों को मुफ्त अनाज दिया, महिलाओं के सम्‍मान की रक्षा की।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 03:00 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 03:31 PM (IST)

Lok sabha chunav 2024 : कटनी के बरही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-परिवारवाद को पीएम मोदी ने समाप्‍त किया

Lok sabha chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, कटनी। बरही पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री शाह। शासकीय स्कूल परिसर में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरा। हेलीपैड पर वीडी शर्मा, विधायक संजय पाठक ने किया स्वागत।विजयनाथ धाम में भगवान शिव की पूजा अर्चना की। केंद्रीय गृह मंत्री कटनी में आम सभा को संबोधित कर रहे हैं। मोदी सरकार ने गरीबों को मुफ्त अनाज दिया, महिलाओं के सम्‍मान की रक्षा की। पीएम मोदी गरीब कल्‍याण का काम करते हैं। कांग्रेस ने गरीबों के लिए क्‍या किया, अपने परिवार वालों को ही आगे बढ़ाने का काम किया। ममता बनर्जी, स्‍टालि‍न, शरद पवार और सोनिया गांधी के परिवार मोह पर साधा निशाना।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah मध्य प्रदेश के कटनी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए। https://t.co/qkuDeUtcvs

— BJP (@BJP4India) April 11, 2024

naidunia_image

बरही मेंकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा से पूर्व कटनी नगर निगम के पूर्व महापौर व कांग्रेस नेता विजेंद्र मिश्रा राजा भैया और पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनी सोनी सहित अन्य जनों ने ली भाजपा की सदस्यता। बरही के विजयनाथधाम मंदिर में पूजन उपरांत वे विजयनाथधाम मेला ग्राउंड में सभा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा आदि मौजूद रहेंगे।

दिल्ली शराब नीति केस : BRS नेता के. कविता पर कसा CBI का शिकंजा, ED की हिरासत से किया गिरफ्तार

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता बुरी तरह फंसती जा रही हैं। ईडी की हिरासत में बंद के. कविता पर अब सीबीआई का भी शिकंजा कस गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 03:19 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 03:19 PM (IST)

दिल्ली शराब नीति केस : BRS नेता के. कविता पर कसा CBI का शिकंजा, ED की हिरासत से किया गिरफ्तार
के. कविता गिरफ्तार।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता बुरी तरह फंसती जा रही हैं। ईडी की हिरासत में बंद के. कविता पर अब सीबीआई का भी शिकंजा कस गया है। सीबीआई ने उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।