Actor Manav Vij desires to do comedy movies | कॉमेडी फिल्में करना चाहते हैं एक्टर मानव विज: बोले- मेरा लुक ऐसा है कि ज्यादातर निगेटिव और सीरियस रोल ही मिलते हैं

18 मिनट पहलेलेखक: तस्वीर तिवारी

  • कॉपी लिंक

रवीना टंडन स्टारर फिल्म ‘पटना शुक्ला’ हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है। फिल्म में रवीना के पति का किरदार एक्टर मानव विज ने निभाया है। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान मानव ने बताया कि उन्होंने कभी भी एक्टर बनने के बारे में नहीं सोचा था। उनकी मां चाहती थीं, कि वो डॉक्टर बनें। मानव ने अपनी मां का सपना पूरा किया। लेकिन डॉक्टर बनने के बाद भी वो संतुष्ट नहीं थे। उन्हें लाइफ में कुछ और करना था। वहीं इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि ‘पटना शुक्ला’ में अपने किरदार को लेकर वो शुरुआत में थोड़ा भी नर्वस थे।

मानव को एक्टर बनने का मोटिवेशन उनकी पत्नी मेहर विज से मिला। दरअसल, मेहर फेमस टीवी एक्ट्रेस हैं। लेकिन मेहर ने टीवी के अलावा ‘द पाइड पाइपर’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’, ‘भूत पार्ट 1’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। मानव बताते हैं कि लोगों पर संगत का असर बहुत पड़ता है। मानव के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। मेहर के साथ रहते-रहते उन्हें एक्टिंग में इंटरेस्ट आने लगा था।

मानव अपनी कामयाबी का क्रेडिट पत्नी मेहर को देते हैं। उन्होंने कहा- ये मेरी खुशनसीबी है कि मेरी इंस्पिरेशन मेरे घर में ही हैं।

मेहर और मानव विज ने 2009 में शादी की थी।

मेहर और मानव विज ने 2009 में शादी की थी।

मानव ‘पटना शुक्ला’ में अपने किरदार को लेकर शुरुआत में थोड़ा नर्वस थे। दरअसल, उन्हें ये डर था कि वो अपना किरदार सही तरीके से निभा पाएंगे या नहीं। वो नहीं चाहते थे कि उनकी वजह से फिल्म खराब हो। लेकिन उन्होंने अपने किरदार पर मेहनत की, स्क्रिप्ट को सही तरीके से पढ़कर और समझकर अपने किरदार पर काम किया। उन्होंने बताया कि किसी भी किरदार को सही तरीके से निभाने के लिए जरूरी है कि आप उस किरदार को अपना लें।

कॉमेडी फिल्मों में काम करना चाहते हैं मानव विज

मानव से पूछा गया कि आप बतौर दर्शक किस तरह की फिल्में देखना पसंद करते हैं? इस पर मानव ने बताया कि उन्हें ड्रामा बेस्ड फिल्में देखना पसंद है। वहीं बतौर एक्टर उनकी पसंद के बारे में भी पूछा गया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा- मुझे कॉमेडी फिल्में करना बेहद पसंद है। लेकिन मेरे लुक के आधार पर मुझे ज्यादातर निगेटिव और गंभीर किरदार ही करने को मिलता है।

मानव से जब उनके ड्रीम रोल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनका कोई एक ड्रीम रोल नहीं है। वो बस काम करते रहना चाहते हैं।

किस एक्टर के साथ काम करने का बेस्ट एक्सपीरियंस रहा

मानव बताते हैं कि एक्टर संजय मिश्रा के साथ काम करने का एक्सपीरियंस सबसे बेस्ट रहा। वो एक ऐसे एक्टर हैं, जिनके साथ हर कोई काम करना चाहेगा। ‘पटना शुक्ला’ में रवीना के साथ काम करने का एक्सपीरियंस बहुत ही अमेजिंग रहा। वहीं आमिर खान, दिलजीत दोसांझ और सैफ अली खान उन्हें काफी पसंद हैं। सैफ के साथ काम करने के एक्सपीरियंस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो सेट पर बहुत मजाकिया माहौल बनाकर रखते हैं।

मानव का जन्म पंजाब के फिरोजपुर में 2 जनवरी 1977 को हुआ था। टीवी से करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर को फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में मोहम्मद गोरी के किरदार से पहचान मिली। मानव विज ने लुधियाना के मेडिकल कॉलेज से होम्योपैथी की डिग्री ली है, लेकिन उन्होंने डॉक्टरी के पेशे को छोड़कर एक्टिंग को प्राथमिकता दी। मानव की पहली फिल्म ‘शहीद-ए-आजम’ थी, जिसमें उन्होंने क्रांतिकारी सुखदेव का रोल प्ले किया था। वहीं उन्होंने फेमस टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में भी काम किया था।

Jabalpur Information : हथियारों के साथ पकड़े गए 10 बदमाश, 14 देसी कट्टे व एक पिस्टल जब्त

Jabalpur Information :लोक सभा चुनाव शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कार्रवाई की गई। अभियान गढ़ा, तिलवारा, गोहलपुर, गोरखपुर और हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक साथ चला।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 08:05 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 08:05 AM (IST)

Jabalpur News : हथियारों के साथ पकड़े गए 10 बदमाश, 14 देसी कट्टे व एक पिस्टल जब्त

HighLights

  1. चौबीस घंटे के अंदर कार्रवाई से हड़कंप है।
  2. शहर के पांच थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई।
  3. आरोपितयों के पास 15 जिंदा कारतूस भी मिले।

Jabalpur Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। लोकसभा चुनाव के चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क जिला पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के पास 14 देसी कट्टे, एक पिस्टल और 15 जिंदा कारतूस मिले है। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपित के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त दो दोपहिया वाहन भी जब्त किए है। चौबीस घंटे के अंदर पुलिस की बदमाशों के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई से हड़कंप है।

लोक सभा चुनाव शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कार्रवाई

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-अपराध समर वर्मा ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए विस्तार से जानकारी दी। कंट्रोल रूम में पत्रकारों से बातचीत में एएसपी ने बताया कि लोक सभा चुनाव शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों, आदतन गुंडा बदमाश की पतासाजी कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है।

अभियान गढ़ा, तिलवारा, गोहलपुर, गोरखपुर और हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक साथ चला

पुलिस का अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों का तलाशी अभियान गढ़ा, तिलवारा, गोहलपुर, गोरखपुर और हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक साथ चला। कार्रवाई में सबसे ज्यादा अवैध हथियार गढ़ा थाना क्षेत्र में जब्त किए गए है। इसमें तीन अपराधियों के कब्जे से सात देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस मिला है। आरोपित के पास अपराध में प्रयुक्त एक दो पहिया वाहन एमपी 20 एनए 4134 भी जब्त किया गया है।

हथियार के साथ गिरफ्तार हुए

थाना गढ़ा अंतर्गत बजरंग नगर कालोनी में नरसिंहपुर निवासी ज्ञानी उर्फ ज्ञानचंद- 48 से पांच देसी कट्टे व आठ नग जिन्दा कारतूस और एक दो पहिया वाहन जब्त किया है। गढ़ा पुलिस ने ही पाटन के ग्राम रौसरा निवासी कमल यादव- 34, पाटन के महगवां ग्राम छक्का निवासी विजय सिह उर्फ तखत सिंह- 41 काे गिरफ्तार किया है। वहीं तिलवारा पुलिस ने रमनगरा निवासी अंकित बर्मन, शाहनाला निवासी अंकित बर्मन, गोरखपुर पुलिस ने बेन मोहल्ला निवासी शाहिद बेन उर्फ साहिल, इसाई कब्रिस्तान कांचघर निवासी चंदन गोटियां उर्फ सनी, शीतलामाई मंदिर निवासी तनिष जयसवाल, गोहलपुर पुलिस ने बेनी सिंह की तलैया निवासी वसीम उर्फ डाक्टर, हनुमानताल पुलिस ने सिंधी केम्प निवासी अभिषेक चक्रवर्ती उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है।

Congress Manifesto 2024: कांग्रेस आज जारी करेगी मेनिफेस्टो, 5 न्याय और 25 गारंटी पर रहेगा फोकस, जानिए क्या है यह

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सुबह 11.30 बजे नई दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 07:44 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 07:44 AM (IST)

Congress Manifesto 2024: कांग्रेस आज जारी करेगी मेनिफेस्टो, 5 न्याय और 25 गारंटी पर रहेगा फोकस, जानिए क्या है यह
कांग्रेस गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बड़े वादे कर सकती है।

HighLights

  1. कांग्रेस का आरोप, मौजूदा सरकार कर रही अन्याय
  2. रोजगार पर रहेगा खास फोकस, 30 लाख नौकरियां देने का वादा
  3. भाजपा भी कर रही अपने घोषणा-पत्र पर मंथन

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को अपना घोषणा-पत्र (Congress Manifesto 2024) जारी करने जा रही है। यह घोषणा-पत्र ‘5 न्याय और 25 गारंटी’ पर आधारित होगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सुबह 11.30 बजे नई दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि घोषणा-पत्र पार्टी के पांच न्याय, ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’ पर आधारित होगा। घोषणा-पत्र में 30 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा भी किया गया है।

भाजपा की चुनाव घोषणा-पत्र समिति की दूसरी बैठक में सुझावों पर चर्चा

इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए बनी भाजपा घोषणा-पत्र समिति की गुरुवार को दूसरी बैठक हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह सहित अन्य सदस्यों ने पार्टी को विभिन्न क्षेत्रों से मिले कई सुझावों पर विचार-विमर्श किया।

naidunia_image

बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, किरण रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल शामिल हुए। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद थे।

घोषणापत्र में भाजपा गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों से संबंधित वादे कर सकती है। समिति ने सोमवार को पहली बैठक की थी।

Jabalpur Information : जबलपुर कमिश्नर ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही के चलते सौसर के सीईओ जनपद को किया निलंबित

Jabalpur Information :राधेश्‍याम वारिवे द्वारा खण्‍ड पंचायत अधिकारी का प्रभार नियम विरुद्ध तरीके से कनिष्‍ठ अधिकारी को सौंपा गया है।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 07:27 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 07:27 AM (IST)

Jabalpur News : जबलपुर कमिश्नर ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही के चलते सौसर के सीईओ जनपद को किया निलंबित

HighLights

  1. मुख्‍यालय जिला पंचायत छिंदवाड़ा नियत किया, जीवन निर्वाह भत्‍ते की पात्रता होगी।
  2. जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी के प्रतिवेदन पर कार्रवाई।
  3. अनुमोदन भी नहीं लिया और कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब नहीं दिया।

Jabalpur Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर संभागीय कमिश्‍नर श्री अभय वर्मा ने प्रभारी मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सौसर राधेश्‍याम वारिवे को जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी छिंदवाड़ा के प्रतिवेदन पर तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

अनुमोदन भी नहीं लिया और कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब भी नहीं दिया

निलंबन आदेश में कहा गया कि राधेश्‍याम वारिवे द्वारा खण्‍ड पंचायत अधिकारी का प्रभार नियम विरुद्ध तरीके से कनिष्‍ठ अधिकारी को सौंपा गया है। साथ ही इस कार्य में उन्‍होंने नियंत्रणकर्ता कार्यालय से अनुमोदन भी नहीं लिया और कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब भी नहीं दिया। चार पंचायत सचिवों के पद स्‍थापना भी बिना अनुमोदन के किया गया।

उनका मुख्‍यालय जिला पंचायत छिंदवाड़ा नियत किया गया है

वारिवे द्वारा अपने पदीय कर्त्‍तव्‍यों के प्रति घोर उदासीनता एवं लापरवाही के कारण मध्‍यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के अंतर्गत उनके इस कृत्‍य को कदाचरण की श्रेणी में मानते हुये मध्‍यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम – 9 के अंतर्गत तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर उनका मुख्‍यालय जिला पंचायत छिंदवाड़ा नियत किया गया है। इस दौरान वारिवे को जीवन निर्वाह भत्‍ते की पात्रता होगी।

Jabalpur Mausam : दो दिन बदल सकता है मौसम, बादल, बारिश के आसार

Jabalpur Mausam : पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ वर्षा की प्रबल संभावना है।

By Sunil dahiya

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 07:10 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 07:10 AM (IST)

Jabalpur Mausam : दो दिन बदल सकता है मौसम, बादल, बारिश के आसार

HighLights

  1. सूरज की तल्खी लोगों को परेशान कर सकती है।
  2. गर्मी ने दिखाया असर, धूप में रही तपन, चली गर्म हवा।
  3. दक्षिण-पश्चिमी हुआ हवा का रुख।

Jabalpur Mausam : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन का अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री पर पहुंचने आमादा है। गुरुवार को भी तीखी धूप लोगों को परेशान करती रही वहीं गर्म हवा के झोंके भी ‘लू’ का अहसास कराते रहे। बिना पंखा, कूलर, एसी के रह पाना मुश्किल हो रहा था।हालांकि मौसम विभाग को मिल रहे संकेतों की माने तो दो दिन बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ मजबूती के साथ सक्रिय हो रहा है इसके प्रभाव सात से 10 अप्रैल तक मौसम की रंगत बदली रहेगी। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ वर्षा की प्रबल संभावना है। फिलहाल दो दिनों तक गर्मी परेशान करेगी।

दक्षिण-पश्चिमी हुआ हवा का रुख

गुरुवार को हवा का रुख भी बदला रहा। तेज धूप के साथ ही छह किमी प्रति घंटे की गति से चली दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवा भी लू का आभाष कराती रही। गर्मी से बचने लोग चश्मा, टोपी, गमछा का सहारा लेते दिखे। अभी दो दिनों तक सूरज की तल्खी लोगों को परेशान कर सकती है।

तापमान 40 डिग्री पहुंचने आमादा

बहरहाल सूरज की तल्खी से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनत तापमान भी दो दिनों में दो डिग्री बढ़कर 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

गर्मी से ऐसे मिलेगी राहत

क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के विज्ञानी डा देवेंद्र तिवारी ने बताया कि वर्तमान में दक्षिणी तमिलनाडु से लेकर कर्नाटक और विदर्भ होते हुए दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश में हवाओं में निरंतरता बनी हुई है। छह अप्रैल से एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के असर से सात से 10 अप्रैल तक मौसम में बदलाव के आसार है। इस दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी, वज्रपात और झंझावात के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

Navya Naveli Nanda Interview Replace; Amitabh Bachchan | Bollywood Social Work | नव्या का बिजनेस, सोशल वर्क और एग्रीकल्चर में इंटरेस्ट: कहा- फिल्मों में दूर-दूर तक दिलचस्पी नहीं, महिलाओं के मुद्दे उठाना सबसे बड़ा लक्ष्य

मुंबई8 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा का फिल्मों में कोई इंटरेस्ट नहीं है। नव्या ने कहा उनका मन पिता के बिजनेस में ज्यादा लगता है। नव्या ने कहा कि उन्हें महिला सशक्तिकरण के लिए काम करना पसंद है।

नव्या ने कहा कि वो ग्रामीण इलाकों में घूम-घूम कर किसानों से मिलती हैं, उनकी आवश्यकताओं पर बात करती हैं। नव्या ने अपनी नानी जया बच्चन के बारे में भी बात की। नव्या ने कहा कि नानी जया दिल से बोलती हैं, उनके अंदर कोई छल-कपट नहीं है।

सवाल- आप इतनी स्ट्रॉन्ग फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। इसके बावजूद अभी तक फिल्मों में क्यों नहीं आईं?
जवाब- मैं दिल्ली की एक बिजनेस फैमिली से हूं। मेरे पापा सहित चार पीढ़ियां फैमिली बिजनेस को संभालती आ रही हैं। मैं हमेशा से बिजनेस वाले माहौल में पली-बढ़ी हूं। पापा घर पर आते थे तो स्टॉक और बिजनेस पर बातें करते थे। मुझे उसमें काफी इंटरेस्ट आता था। मेरी कंपनी एस्कॉर्ट, ट्रैक्टर्स बनाती है।

मुझे बचपन से ट्रैक्टर्स में काफी इंटरेस्ट था। आज मैं सोशल मीडिया के जरिए महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही हूं और आगे भी करती रहूंगी। मुझे कभी फिल्मों या इसकी मेकिंग में दिलचस्पी नहीं रही है।

नव्या का जन्म 6 दिसंबर 1997 को हुआ था। उनकी मां श्वेता, अमिताभ बच्चन की बेटी हैं।

नव्या का जन्म 6 दिसंबर 1997 को हुआ था। उनकी मां श्वेता, अमिताभ बच्चन की बेटी हैं।

सवाल- आपके भाई फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं, आपको कभी ऑफर भी नहीं आया?
जवाब-
भाई को तो बचपन से एक्टर बनना था। हम लोग बहुत खुश हैं कि उसे फिल्मों में मौका मिल गया है। भगवान करें कि वो और आगे जाए। मैं पिछले चार साल से बिजनेस देख रही हूं। मेरा खुद का एक NGO प्रोजेक्ट नवेली है। मैं हर दिन उसकी ग्रोथ के लिए काम कर रही हूं। सबको पता है कि मेरा फिल्मों में इंटरेस्ट नहीं है, शायद इसलिए ऑफर भी नहीं आते हैं।

सवाल- अपने NGO प्रोजेक्ट नवेली के बारे में बताइए?
जवाब- प्रोजेक्ट नवेली की शुरुआत मैंने 4 चार साल पहले कोविड के वक्त की थी। इसके तहत सबसे पहले हमने महिलाओं को माहवारी के वक्त में जो दिक्कतें आती थीं, उस पर काम किया। उस वक्त उनकी हाइजीन कैसी होनी चाहिए, उसे लेकर चर्चा की थी। अभी हम एजुकेशन, लीगल अवेयरनेस और एंटरप्रेन्योरशिप पर भी बात कर रहे हैं। हम महिलाओं को फ्री लीगल काउंसलिंग देते हैं। अगर वो घर पर बैठ कर बिजनेस करना चाहती हैं तो हम उन्हें रिसोर्सेज प्रोवाइड करते हैं।

नव्या ने महिलाओं के उत्थान के लिए NGO की शुरुआत की है।

नव्या ने महिलाओं के उत्थान के लिए NGO की शुरुआत की है।

सवाल- प्रोजेक्ट नवेली का हिस्सा ‘निमाया’ क्या है?
जवाब- निमाया प्रोजेक्ट एजुकेशन पर बेस्ड है। आज के वक्त में AI हमारी नौकरियां ले रहा है। हम इसे कैसे हरा सकते हैं। निमाया के जरिए हम सीखते हैं कि हमारे अंदर जो स्किल्स हैं, उन्हें वर्कप्लेस पर कैसे यूटिलाइज कर सकते हैं।

सवाल- इतने सारे काम के बीच पॉडकास्ट भी कर रही हैं, मैनेज कैसे करती हैं?
जवाब- मैं अभी यंग हूं, मुझे काम करने में मजा आता है। जहां तक बात पॉडकास्ट की है, वो मैं अपनी मम्मी और नानी के साथ ही करती हूं। वो मुझे किसी काम की तरह नहीं लगता। मैं यह करना एन्जॉय करती हूं, इसलिए थकान भी नहीं होती है।

सवाल- पॉडकास्ट शुरू करने का आइडिया कैसे आया?
जवाब- कोविड के वक्त मैं, मां और नानी साथ बैठ कर देश-दुनिया की बातें करते थे। बातचीत का मुद्दा ज्यादातर सामाजिक ही रहता था। हम लोगों ने सोचा कि क्यों न इसे पब्लिक किया जाए। हम चाहते थे कि हमारी बातचीत से समाज को कुछ जानने और समझने को मिले। इसी को देखते हुए हमने पॉडकास्ट शुरू किया।

सवाल- आपकी नानी जया बच्चन के अंदाज को लोग बहुत पसंद करते हैं, नाना अमिताभ बच्चन को पॉडकास्ट में बुलाने का इरादा है?
जवाब- नानी इस पॉडकास्ट की सुपरस्टार हैं। उनके अंदर कोई बनावटीपन नहीं है। वे बिल्कुल अनफिल्टर्ड हैं, इसलिए जो दिल में है, वही जुबान पर भी रहता है। बाकी हमारे पॉडकास्ट में डिस्कशन सिर्फ महिला सशक्तिकरण को ही लेकर होता है। यहां सिर्फ वुमन सेंट्रिक बातें होती हैं। हम इस पॉडकास्ट में कोई स्क्रिप्ट फॉलो नहीं करते हैं। सारी बातें अंदर से निकलती हैं।

नव्या अपने पॉडकास्ट में नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन नंदा को बुलाती हैं।

नव्या अपने पॉडकास्ट में नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन नंदा को बुलाती हैं।

सवाल- आपकी हिंदी बहुत अच्छी है, अमूमन आज कल के जेनरेशन वालों की इतनी शुद्ध हिंदी नहीं होती।
जवाब– बहुत सारे लोग मुझे यह बात कहते हैं। मुझे हिंदी बोलना बहुत पसंद है। मैं भले ही विदेश से पढ़ कर आई हूं, लेकिन मेरे अंदर की भारतीयता किसी से कम नहीं है। मेरे जेनरेशन के लोग ज्यादातर अंग्रेजी में ही बात करते हैं। मुझे लगता है कि हमें हिंदी में बात करनी चाहिए ताकि ज्यादा लोगों तक अपनी बात रख सकें।

सवाल- आपके पेरेंट्स देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी चलाते हैं, आप इसमें किस तरह इन्वॉल्व हैं?
जवाब-
हम हर महीने देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर डीलर्स से मुलाकात करते हैं। इन डीलर्स के जरिए ही हमारे ट्रैक्टर्स बिकते हैं। वहां जाकर हम जानने की कोशिश करते हैं कि हमारे किसानों को किन-किन चीज की जरूरत है। उनकी जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट तैयार करते हैं। पिछले महीने हमारी टीम अहमदाबाद गई थी। अगले महीने हम भोपाल और इंदौर भी जाने वाले हैं।

नव्या 26 साल की उम्र में एक सफल एंटरप्रेन्योर बन चुकी हैं।

नव्या 26 साल की उम्र में एक सफल एंटरप्रेन्योर बन चुकी हैं।

सवाल- किसान आपसे किस तरह की डिमांड करते हैं?
जवाब- अलग-अलग राज्यों से अलग-अलग डिमांड आती रहती है। पंजाब के किसान आलू की खेती ज्यादा करते हैं, उन्हें इसकी खेती के लिए बड़े ट्रैक्टर्स की जरूरत पड़ती है। हम कोशिश में रहते हैं कि जरूरत के हिसाब से अपने ट्रैक्टर्स को ज्यादा मजबूत और इफेक्टिव कैसे बनाया जाए।

सवाल- खाली टाइम में क्या करती हैं?
जवाब- घूमना-फिरना, किताबें पढ़ना, खाना बनाना और पियानो बजाना मुझे काफी पसंद है। मुझे अलग-अलग जगहों के फूड में बड़ा इंटरेस्ट है। इसे एक्सप्लोर करना बहुत अच्छा लगता है।

खबरें और भी हैं…
Bilaspur Climate Replace: धूप को देख स्कूल जाने से कतराने लगे बच्चे

बच्चों को गर्मी में परेशानी न हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं हालांकि धूप को देख बड़े बुजुर्गों की भी घर से बाहर निकलने हिम्मत नहीं हो रही है। ऐसे में छोटे बच्चे प्रतिदिन मजबूरी में स्कूल पहुंच रहे हैं।

By Dhirendra Kumar Sinha

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 06:27 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 06:27 AM (IST)

Bilaspur Weather Update: धूप को देख स्कूल जाने से कतराने लगे बच्चे

HighLights

  1. गर्मी बढ़ी तो घर में बनने लगे लस्सी व आइसक्रीम
  2. अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  3. छह अप्रैल से फिर झमाझम

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। गर्मी का असर दिन ब दिन तेज हो रहा है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले भी यही था। रात में पारा 23 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 23.6 डिग्री पर पहुंच गया। ऐसे में लोगों थोड़ी बेचैनी हुई। गर्मी से राहत पाने लोग अब घरों में भी लस्सी और आइसक्रीम का आनंद उठाने लगे हैं।

गर्मी से बचने लोग गन्ना रस, आइसक्रीम, कुल्फी दुकान या जूस सेंटर में पहुंच रहे हैं। दोपहर को दुकान तक जाने की हिम्मत नहीं होने पर घर के अंदर ही लस्सी व आइसक्रीम बनाकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं रसीले फलों आम, तरबूज, अंगूर व कलिंदर की बिक्री भी बढ़ी है। इन चीजों को खाने से उन्हें कुछ राहत मिलती है। वहीं अब लोग घर में चाय की जगह लस्सी या शर्बत पीने लगे हैं। मेहमानों को भी यही दिया जाने लगा है। वहीं दूसरी ओर स्कूली बच्चे परेशान हैं। भले ही गर्मी से राहत देने स्कूलों में बिजली व पंखे लगाने का भी काम जारी है। बच्चों को गर्मी में परेशानी न हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं हालांकि धूप को देख बड़े बुजुर्गों की भी घर से बाहर निकलने हिम्मत नहीं हो रही है। ऐसे में छोटे बच्चे प्रतिदिन मजबूरी में स्कूल पहुंच रहे हैं।

छह अप्रैल से फिर झमाझम

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणीका/ हवा की अनियमित गति दक्षिण तमिलनाडु से दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में पश्चिमी हवा का प्रभाव बने रहने के कारण मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।छह अप्रैल से प्रदेश में वर्षा की गतिविधि प्रारंभ होने की संभावना है।

बिलासपुर का तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम

चार अप्रैल 39.8 23.6

तीन अप्रैल 39.8 23.0

दो अप्रैल 39.2 22.6

एक अप्रैल 38.8 24.6

Mrinal Dutt Interview; Randeep Hooda Swantantrya Veer Savarkar | Madan Lal Dhingra | जांबाज मदन लाल ढींगरा का किरदार निभाने वाले मृणाल दत्त: बचपन से क्रिकेट खेला, किस्मत ने बनाया एक्टर; एक फोटो देख खुद को रोल में झोंका

मुंबई29 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक
फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर में मदन लाल ढींगरा का किरदार निभाने वाले एक्टर मृणाल दत्त ने दैनिक भास्कर को इंटरव्यू दिया है। - Dainik Bhaskar

फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर में मदन लाल ढींगरा का किरदार निभाने वाले एक्टर मृणाल दत्त ने दैनिक भास्कर को इंटरव्यू दिया है।

फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर में रणदीप हुड्डा की कलाकारी की हर जगह चर्चा है। हालांकि फिल्म में एक एक्टर और भी हैं, जो सरप्राइज एलिमेंट बनकर सामने आए हैं। हम बात कर रहे हैं, फिल्म में मदन लाल ढींगरा का किरदार निभाने वाले एक्टर मृणाल दत्त की। इन्होंने हाल ही में दैनिक भास्कर को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है।

मृणाल ने कहा कि वो क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्टर बना दिया। उन्होंने फिल्म में निभाए अपने किरदार मदन लाल ढींगरा पर भी बात की। मृणाल ने कहा कि बहुत दुख की बात है कि हमें मदन लाल ढींगरा जैसे जांबाज स्वतंत्रता सेनानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता।

मृणाल के मुताबिक, मदन लाल ढींगरा के बारे में पब्लिक डोमेन में ज्यादा जानकारी नहीं है। बस उनकी एक फोटो मिल गई, जिसको देख कर उन्होंने खुद को इस रोल में झोंक दिया।

रणदीप हुड्डा को भी पसंद था मदन लाल ढींगरा का किरदार
मृणाल ने कहा कि जब उन्होंने मदन लाल ढींगरा के किरदार के बारे में पढ़ा तो चौंक गए। वो सोच में पड़ गए कि आखिर इस आदमी के बारे में लोगों को जानकारी क्यों नहीं है। उन्होंने कहा- मेरे पास पहली बार इस रोल के लिए कास्टिंग डायरेक्टर पराग मेहता का कॉल आया। उन्होंने कहा कि मुझे रणदीप हुड्डा के साथ एक फिल्म में काम करना है।

मैं रणदीप के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड हो गया। उन्होंने मुझे मदन लाल ढींगरा के बारे में बताया। रणदीप ने कहा कि उन्हें यह किरदार इतना पसंद है कि वो खुद ही इसे निभाना चाहते थे। हम लोगों का मानना था कि मदन लाल ढींगरा पर एक अलग फिल्म बन सकती है।

रणदीप हुड्डा ने फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर का डायरेक्शन किया है।

रणदीप हुड्डा ने फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर का डायरेक्शन किया है।

मदन लाल ढींगरा के बारे में पढ़ने को ज्यादा कुछ नहीं था
​​​​​​​मृणाल दत्त ने कहा कि मदन लाल ढींगरा के बारे में पब्लिक प्लेटफॉर्म पर ज्यादा कुछ नहीं था। उनके बारे में बहुत कम बातें लिखी गई थीं। उनके किरदार में ढलना आसान नहीं था। मृणाल कहते हैं- मदन लाल ढींगरा की सिर्फ एक फोटो ही पब्लिक डोमेन में थी। ढींगरा के किरदार में ढलने के लिए मैंने उनके बारे में जो भी थोड़ी बहुत जानकारी थी, उसे पढ़ना शुरू किया।

उनके बारे में पढ़ कर एक बात समझ में आई कि वो अंग्रजों से बहुत नफरत करते थे। उनका जब मन करता, अंग्रेजों को पीट कर आ जाते थे। दिखने में वे एक स्मार्ट यंग लड़के थे। उनके कपड़े पहनने का स्टाइल और पर्सनैलिटी भी हीरो टाइप थी।

उनके बारे में मैंने अपने घर के बड़े बुजुर्गों से भी बात की। पुराने लोग कहीं न कहीं मदन लाल ढींगरा के नाम से परिचित थे। जब मेरे फैमिली वालों को पता चला कि मैं मदन लाल ढींगरा का किरदार निभा रहा हूं, तो वे चौंक गए। उन्होंने मुझसे कहा कि क्या तू सच में मदन लाल ढींगरा का किरदार निभाने वाला है?

मदन लाल ढींगरा के रोल में मृणाल दत्त की एक तस्वीर।

मदन लाल ढींगरा के रोल में मृणाल दत्त की एक तस्वीर।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से मुंबई तक का सफर
​​​​​​​मृणाल ने कहा कि उनके ग्रैंड पेरेंट्स पंजाब के रहने वाले थे। मां शिमला की हैं, जबकि पिता दिल्ली आकर बस गए। मृणाल को बचपन से क्रिकेट खेलना पसंद था। वे रेलवे की तरफ से क्रिकेट भी खेलते थे। स्पोर्ट्स कोटे की मदद से उनका दाखिला दिल्ली यूनिवर्सिटी के जाकिर हुसैन कॉलेज में हुआ था। वहां से फिर ड्रामा और एक्टिंग में रुझान बढ़ा।

मृणाल ने कहा- मैं नुक्कड़ नाटक करने लगा। वहां से मुझे ऐड फिल्मों में काम मिलने लगा। फिर मुझे किसी ने 8-9 दिनों के लिए मुंबई भेज दिया। वहांं मुझे दो ऐड फिल्में करनी थीं। एक दिन मैं ऐसे ही यशराज फिल्म्स और बालाजी प्रोडक्शन के ऑफिस के आस-पास घूम रहा था। तभी कुछ क्रिएटिव डायरेक्टर्स की नजर मुझ पर पड़ी। उन्होंने मुझसे एक शो के लिए ऑडिशन देने को कहा।

मैं ऑडिशन देकर वापस दिल्ली चला गया। दिल्ली पहुंचा तो कॉल आया कि आपको मुंबई आना है। मुंबई पहुंचा तो कहा गया कि आपको यहां 8-9 महीने रहने हैं और एक शो की शूटिंग करनी है। यहीं से मेरी एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। लोग मुंबई आकर संघर्ष करते हैं। मैं उन कम लोगों में से हूं, जिसे मायानगरी ने खुद बुलाया।’

नेपोटिज्म को लेकर बार-बार शिकायत नहीं कर सकते
​​​​​​​मृणाल दत्त से नेपोटिज्म से जुड़े सवाल पर कहा, ‘नेपोटिज्म तो है ही। आपको इससे पार पाना ही होगा। इसे लेकर हम बार-बार शिकायत नहीं कर सकते। हमें खुद मेहनत करनी है ताकि बेहतर मौके मिलें।

जाहिर सी बात है कि एक पॉलिटिशियन के बेटे के लिए राजनीति में आना औरों के मुकाबले आसान होता है। डॉक्टर का बेटा अधिकतर डॉक्टरी में ही अपना भविष्य बनाता है। ठीक इसी तरह इंडस्ट्री वाले भी अपने बच्चों को पुश तो करते ही हैं। इसमें मैं, आप या कोई और कुछ नहीं कर सकता। इस देश के बहुत बड़े-बड़े स्टार्स सेल्फ मेड हैं। हमें उनसे प्रेरणा लेनी है।

मृणाल दत्त ने कहा कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म की वजह से डिजर्विंग लोगों के मौके छिन लिए जाते हैं। उनकी जगह पर नॉन डिजर्विंग लोगों को काम मिल जाता है। ये ऐसे लोग होते हैं, जो 10-10 फिल्में कर चुके हैं, फिर भी आप उन्हें देखना पसंद नहीं करेंगे। हालांकि सच्चाई यही है कि इसे एक्सक्यूज की तरह नहीं लिया जा सकता। जो भी अवसर मिल रहे हैं कि उसमें खुद को साबित करना है।’

पीठ पीछे लोगों ने की शिकायत, आज हो रही है तारीफ
​​​​​​​किसी शख्स ने कभी यह कहा कि आप एक अच्छे एक्टर नहीं हैं? जवाब में मृणाल ने कहा, ‘ऐसे मुंह पर तो किसी ने नहीं कहा है, लेकिन पीठ पीछे बोला गया है। मैंने उस वक्त यही सोचा कि अपने काम से जवाब दूंगा। आज स्वातंत्र्य वीर सावरकर में काम करने के बाद मेरे पास काफी सारे लोगों के मैसेजेस और कॉल्स आ रहे हैं।’

मृणाल का फिल्म में रोल छोटा है, लेकिन छोटे से रोल में उन्होंने काफी प्रभावित किया है।

मृणाल का फिल्म में रोल छोटा है, लेकिन छोटे से रोल में उन्होंने काफी प्रभावित किया है।

लुक की वजह से छोटे शहर वाले रोल नहीं मिलते
​​​​​​​मृणाल ने कहा कि उनका लुक थोड़ा शहरी वाला है, इसलिए छोटे शहर वाले रोल नहीं मिलते। ऐसा नहीं है कि वो ग्रामीण इलाकों वाले रोल नहीं कर सकते। मृणाल कहते हैं, ‘मेरे लुक को देखते हुए शायद मिर्जापुर जैसे वेब शोज में मुझे काम न मिले। हालांकि यह सही नहीं है। लुक के हिसाब से जज करना सही नहीं है। मैं कहता हूं कि पहले ऐसे रोल देकर तो देखो। मेरी हिंदी क्लियर है। मैंने हरियाणवी शोज भी किए हैं। मैं बहुत आसानी से छोटे शहर के व्यक्ति का भी किरदार निभा सकता हूं।’

मृणाल ने इससे पहले काफी छोटे-बड़े शोज किए हैं।

मृणाल ने इससे पहले काफी छोटे-बड़े शोज किए हैं।

क्रिकेट छोड़ने का गम बिल्कुल नहीं
​​​​​​​क्या मृणाल को क्रिकेट छोड़ने का गम है? उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल नहीं। मुझे क्रिकेट छोड़ने का कोई गम नहीं है, मुझे फिल्में और एक्टिंग से ही बहुत ज्यादा प्यार है। जब क्रिकेट खेलता था तो पापा चाहते थे कि कैसे भी करके वो दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के मेंबर बन जाएं, ताकि मुझे बेहतर मौके मिलें। हालांकि किस्मत ने मेरे लिए कुछ और ही सोच रखा था।

आपको एक चीज और बता दूं कि जिस वक्त मैं क्रिकेट खेलता था, उस वक्त लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव दिल्ली के कप्तान हुआ करते थे। क्रिकेट में आगे बढ़ना तो फिल्मों में काम करने से ज्यादा मुश्किल काम था। बहुत सारी पॉलिटिक्स होती थी। खैर, मुझे कोई गम नहीं है कि मैं क्रिकेट में अपना मुकाम नहीं बना पाया।’

खबरें और भी हैं…
Aaj Ka Panchang 05 April 2024: पापमोचनी एकादशी आज, जानें कैसा रहेगा आज का पंचांग

पंडित हर्षित मोहन शर्मा के मुताबिक, आज सूर्योदय सुबह 6:06 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6:41 बजे होगा।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 06:00 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 06:00 AM (IST)

Aaj Ka Panchang 05 April 2024: पापमोचनी एकादशी आज, जानें कैसा रहेगा आज का पंचांग
आज धनिष्ठा नक्षत्र का योग है और चंद्रदेव मकर राशि में संचार करेंगे।

HighLights

  1. आज 5 अप्रैल 2024 को चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है।
  2. आज पापमोचनी एकादशी व्रत भी है।
  3. आज राहुकाल सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। आज 5 अप्रैल 2024 को चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज पापमोचनी एकादशी व्रत भी है। आज राहुकाल सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें। आज धनिष्ठा नक्षत्र का योग है और चंद्रदेव मकर राशि में संचार करेंगे। पंडित हर्षित मोहन शर्मा के मुताबिक, आज सूर्योदय सुबह 6:06 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6:41 बजे होगा।

आज का पंचांग

हिन्दू मास एवं वर्ष

  • शक संवत 1945 शोभकृत
  • कलि संवत 5125
  • दिन काल 12:35 PM
  • विक्रम संवत 2080
  • मास अमांत फाल्गुन
  • मास पूर्णिमांत चैत्र
  • तिथि एकादशी 01:34 PM
  • नक्षत्र धनिष्ठा 06:08 PM
  • करण

    • बालव 01:31 PM
    • कौलव 01:31 PM
    • पक्ष कृष्ण
    • योग साध्य 09:54 AM
    • वार शुक्रवार

    सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

    • सूर्योदय 06:16 AM
    • चन्द्रोदय +04:39 AM
    • चन्द्र राशि मकर
    • सूर्यास्त 06:49 PM
    • चन्द्रास्त 02:58 PM
    • ऋतु वसंत
    • शुभ और अशुभ समय
    • शुभ समय
    • अभिजित 11:58 – 12:49
    • अशुभ समय
    • दुष्टमुहूर्त 08:37 AM – 09:27 AM
    • कंटक 01:39 PM – 02:29 PM
    • यमघण्ट 05:00 PM – 05:51 PM
    • राहु काल 10:49 AM – 12:23 PM
    • कुलिक 08:37 AM – 09:27 AM
    • कालवेला या अर्द्धयाम 03:20 PM – 04:10 PM
    • यमगण्ड 03:32 PM – 05:07 PM
    • गुलिक काल 07:40 AM – 09:15 AM

    दिशा शूल

    • दिशा शूल पश्चिम
    • चन्द्रबल और ताराबल

    ताराबल

    • भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

    चन्द्रबल

    • मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    Karan Johar Vs Bollywood Filmmakers; Field Workplace Hai Instagram Reel Nahi | बॉलीवुड में ट्रेंड फॉलो करने वालों पर करण का तंज: बोले- मौसम हर हफ्ते बदलता है, कन्विक्शन हर हफ्ते मरता है

    8 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    करण जौहर बीते कुछ वक्त से एक के बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रहे हैं। अब अपनी नई पोस्ट में एक्टर ने बॉलीवुड में ट्रेंड फॉलो करने वालों पर तंज कसा है।

    डायरेक्टर ने लिखा कि बॉलीवुड में ओरिजिनल कंटेंट की कमी हो गई है। करण ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर लिखा,

    ‘बड़ा स्केल चाहिए तो वो बनाओ,
    एक्शन चली तो एक्शन बनाओ,
    लव स्टोरी चली तो लव स्टोरी बनाओ,
    चिक-फ्लिक हिट हुई तो वहां जाओ,
    मौसम हर हफ्ते बदलता है,

    कन्विक्शन हर हफ्ते मरता है,
    बॉक्स ऑफिस है भैया, इंस्टाग्राम रील नहीं,
    30 सेकेंड की ट्रेंडिंग में रह जाओगे वहीं के वहीं।’

    दो दिन पहले भी किया था ऐसा ही पोस्ट
    हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब करण ने इस तरह की कोई पाेस्ट शेयर की हो। डायरेक्टर ने सोमवार को भी एक ऐसा ही क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बोटोक्स और फिलर्स जैसे कॉस्मेटिक प्रोसेस का जिक्र किया था। डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर कर लिखा था,

    ‘फिलर्स लगा लो फुलफिलमेंट नहीं मिलती,
    मेक अप लगा लो उम्र है घटती,
    कर लो जितना भी बोटोक्स लगोगे जैसे मधुमक्खी ने काट लिया,
    नाक बदलने से गंद इतर नहीं बनती,
    चाकू के नीचे से गुजर जाने पर एक्सटीरियर भले ही बदल जाए,
    लेकिन मेरी जान फितरत नहीं बदलती।’

    इससे कुछ दिनों पहले भी डायरेक्टर ने रिलेशनशिप से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की था। उसमें करण ने लिखा था,

    ‘एक साथी के बिना हो जाए गुजारा,
    एसी का टेंपरेचर नहीं बदलेगा हमारा’
    नहीं मिलेगी मोहब्बत, ना सही,

    सेपरेट बाथरूम का कॉम्प्रोमाइज होगा ही नहीं,
    मोनोगैमी का डिमांड घंटा होगा पूरा,
    जिंदगी और ऑप्शंस कहां मिलते हैं दोबारा,
    अब तो सिंगल स्टेटस को कर लो सेलिब्रेट,

    एनिवर्सरी से बेहतर है दूसरी डेट।’

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए करण जौहर ने 6 साल बाद बतौर डायरेक्टर कमबैक किया था।

    ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के जरिए करण जौहर ने 6 साल बाद बतौर डायरेक्टर कमबैक किया था।

    पिछले साल ‘रॉकी और रानी’ से किया था कमबैक
    वर्कफ्रंट पर करण ने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से बतौर डायरेक्टर कमबैक किया था। रणवीर सिंह और आलिया भट्‌ट स्टारर इस फिल्म में 355 करोड़ रुपए कमाए थे। यह साल की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

    खबरें और भी हैं…