Heatwave Warning: 9 अप्रैल तक इन राज्यों में लू का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Heatwave Warning 3 से 6 अप्रैल 2024 तक ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में गर्म रात की स्थिति बने रहने की संभावना है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 08:35 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 08:51 AM (IST)

Heatwave Warning: 9 अप्रैल तक इन राज्यों में लू का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

HighLights

  1. 9 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में बारिश और तूफान की गतिविधियां बढ़ेंगी।
  2. 3 से 6 अप्रैल तक पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में लू चलने की संभावना है।
  3. IMD ने आगामी 5 दिनों में अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा में लू का अलर्ट जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। देश के कई राज्यों में गर्मी का भयावह रूप अब देखा जाने लगा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है और बारिश होने की भी संभावना जताई है। आईएमडी ने संभावना जताई है कि 9 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में बारिश और तूफान की गतिविधियां बढ़ेंगी। 3 से 6 अप्रैल तक पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में लू चलने की संभावना है। IMD ने आगामी 5 दिनों में अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, पंजाब में बारिश और लू का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अप्रैल माह में “अत्यधिक गर्मी” की संभावना जताई है। IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए मैदानी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक हीटवेव चलने के संकेत दिए हैं। 10 से 20 अप्रैल के मध्य हीटवेव ज्यादा चलेगी।

कर्नाटक के चलेगी लू

मौसम विभाग ने 3 से 5 अप्रैल तक उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। 4 से 7 अप्रैल तक ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और 4 से 6 अप्रैल तक झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा में लू के थपेड़े महसूस किए जा सकते हैं।

इन राज्यों में आर्द्र रहेगा मौसम

3 से 6 अप्रैल 2024 तक ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में गर्म रात की स्थिति बने रहने की संभावना है। इसके अलावा 3 से 7 अप्रैल तक केरल और माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

अरुणाचल में बारिश की संभावना

अरुणाचल प्रदेश में व्यापक रूप से हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर बर्फबारी या बिजली गिरने की भी संभावना है। 3 से 9 अप्रैल 2024 तक असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। अरुणाचल प्रदेश में 3 से 7 अप्रैल तक छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्