Salman Khan didn’t depart Karan Johar’s movie the bull | सलमान खान ने नहीं छोड़ी करण जौहर की फिल्म: फिल्म द बुल छोड़ने की खबर अफवाह, अगले साल फरवरी में शुरू करेंगे शूटिंग

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

1998 में रिलीज हुई करण जौहर की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म कुछ कुछ होता है में सलमान खान का एक्सटेंडेड कैमियो था। अब इस फिल्म के 25 साल बाद करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन की फिल्म द बुल में सलमान खान की कास्टिंग की है। पिछले कई दिनों से फिल्मी गलियारों में चर्चा थी की डेट्स फाइनल न होने पर सलमान खान ने फिल्म छोड़ दी है, हालांकि अब प्रोडक्शन के सूत्रों की मानें तो ये खबर सरासर अफवाह है।

बीते साल टाइगर 3 के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने कन्फर्म किया था कि वो करण जौहर की फिल्म द बुल का हिस्सा हैं। दिसंबर 2023 में वो फिल्म के मुहुर्त का भी हिस्सा थे। हालांकि बीते कुछ दिनों से खबर है कि बार-बार शूटिंग डेट्स बदलने से परेशान होकर सलमान ने फिल्म करने से इनकार कर दिया है।

इसी बीच अब बॉक्स ऑफिस इंडिया ने फिल्म से जुड़े एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि सलमान अब भी करण की फिल्म द बुल का हिस्सा हैं। उनके द्वारा फिल्म छोड़ने की खबर अफवाह है। फिल्म द बुल की तैयारी शुरू हो चुकी है और सलमान अगले साल फरवरी से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

फिल्म द बुल में ब्रिगेडियर बनेंगे सलमान

फिल्म द बुल में सलमान में सलमान खान ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा के रोल में नजर आएंगे, जो साल 1988 में मालदीव में हुए ऑपरेशन केकटस के लीड थे। फारुख बुसलारा पैरमिलिट्री ऑफिसर थे, जिन पर फिल्म बनेगी। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2025 से शुरू होगी। इस फिल्म को विष्णु वर्धन डायरेक्ट करने वाले हैं।

बताते चलें कि इन दिनों सलमान खान साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन की अनटाइटल फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म को जय हो डायरेक्ट कर चुके ए.आर. मुरुगाडोस डायरेक्ट कर रहे हैं।

Gwalior Information: नाबालिग नातिन ने ही की थी हत्या, अब दादा के चरित्र पर उठाई अंगुली

माधोगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुढ़ा-गुढ़ी का नाका स्थित कृष्णा कालोनी में रहने वाले होमगार्ड सैनिक रामस्वरूप राठौर की हत्या कर दी गई थी। उनकी लाश घर के अंदर संदूक में मिली थी।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 06:46 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 08:19 AM (IST)

Gwalior News: नाबालिग नातिन ने ही की थी हत्या, अब दादा के चरित्र पर उठाई अंगुली

HighLights

  1. रिटायर्ड होमगार्ड सैनिक रामस्वरूप राठौर की हत्या का मामला
  2. नाबालिग नातिन ने अपने प्रेमी को फंसाने के लिए उसका नाम लिया
  3. फिलहाल पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बयानों के आधार पर उसे क्लीन चिट दे दी है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। रिटायर्ड होमगार्ड सैनिक रामस्वरूप राठौर की हत्या उसकी नाबालिग नातिन ने ही की थी। अपने प्रेमी को फंसाने के लिए उसने उसका नाम लिया, लेकिन फिलहाल पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बयानों के आधार पर उसे क्लीन चिट दे दी है। इस मामले में नया मोड़ सामने आया है, अब नातिन ने अपने दादा के चरित्र पर अंगुली उठाई है। हालांकि पुलिस ने इसे लेकर चुप्पी साध ली है।

माधोगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुढ़ा-गुढ़ी का नाका स्थित कृष्णा काॅलोनी में रहने वाले होमगार्ड सैनिक रामस्वरूप राठौर की हत्या कर दी गई थी। उनकी लाश घर के अंदर संदूक में मिली थी। उनकी नाबालिग नातिन ने हत्या करना स्वीकार किया था, फिर उसने अपने प्रेमी चंद्रभान राठौर का नाम बताया। चंद्रभान के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया, लेकिन पुलिस ने जब तकनीकी साक्ष्य खंगाले तो चंद्रभान की भूमिका इसमें सामने नहीं आई। पुलिस ने जब नातिन से पूछताछ की तब उसने बताया कि चंद्रभान से वह बात करती थी, लेकिन दादा इसमें रोड़ा थे। इसलिए उन्हें मार डाला। उसने अपने दादा के चरित्र पर भी अंगुली उठाई है। इसे लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है।

15 गोलियां सूजी के हलवे में मिलाई, फिर धक्का देकर संदूक में गिराया और गला घोंट दिया

इस पूरे हत्याकांड का ताना-बाना नातिन ने ही बुना था। वह मेडिकल स्टोर से नींद की 15 गोलियां खरीदकर लाई। यह सारी गोलियां उसने सूजी के हलवे में मिला दी। यह हलवा खाने के बाद रामस्वरूप की आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा। वह लड़खड़ाने लगे। तभी नातिन ने दादा को पकड़ा और उनका हाथ कंधे पर रखवाया। उन्हें सहारा देकर संदूक तक ले गई। संदूक पहले से खुला हुआ था। संदूक के अंदर धक्का देकर गिरा दिया। वह बेहोश हो गया। फिर उसका गला घोंटकर मार डाला। रजाई ओढ़ा दी और संदूक बंद कर दिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Dhar Bhojshala ASI Survey: धार भोजशाला में 11 वें दिन का सर्वे भी शुरू, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

एएसआई का सर्वे दल सोमवार को भी निर्धारित समय पर धार भोजशाला पहुंचा और उसने सर्वे शुरू कर दिया है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 07:51 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 07:51 AM (IST)

Dhar Bhojshala ASI Survey:  धार भोजशाला में 11 वें दिन का सर्वे भी शुरू, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

HighLights

  1. 22 मार्च को धार की भोजशाला का सर्वे कार्य शुरू हुआ था।
  2. धार की ऐतिहासिक भोजशाला में 11 वें दिन का सर्वे शुरू
  3. मुस्लिम पक्ष द्वारा सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। धार की ऐतिहासिक भोजशाला में 11 वें दिन का सर्वे शुरू हो गया है। सोमवार को भी निर्धारित समय पर सर्वे दल पहुंचा और उसने सर्वे शुरू कर दिया है। इस बीच मुस्लिम पक्ष द्वारा सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। इस सुनवाई में मुख्य रूप से मुस्लिम पक्ष ने मांग की है कि सर्वे पर रोक लगाई जाए।

उल्लेखनीय कि 22 मार्च को धार की भोजशाला का सर्वे कार्य शुरू हुआ था। ज्ञानवापी की तर्ज पर यह कर सर्वे शुरू किया गया। वैज्ञानिक प्रणाली से किए जा रहे रहे सर्वे के तहत अब तक 10 दिन का कार्य पूरा हो चुका है। सर्वे के पहले ही दिन 22 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की ओर से एक याचिका प्रस्तुत की गई थी। इस मामले में तत्काल सुनवाई करने से मना कर दिया था।

ऐसे में अगली सुनवाई की तारीख 1 अप्रैल दी गई थी। इस तरह से आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। इसमें न्यायालय क्या आगामी आदेश देता है, वह स्पष्ट हो पाएगा।

इधर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा अपने 11 वे दिन का सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। सर्वे के तहत मुख्य रूप से गर्भगृह के साथ ही साथ भोजशाला के फर्श की खुदाई को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। इस खुदाई में कई महत्वपूर्ण बात सामने आ सकती हैं। लगातार 10 दिन से बिना रुके यह सर्वे जारी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के तहखाने में पूजा रुकवाने की याचिका पर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पार्डीवाला और मनोज मिश्रा की खंडपीठ वाराणसी में कथित ज्ञानवापी मस्जिद की देखरेख कर रही अंजुमन मसाजिद इंतजामिया कमेटी की याचिका पर सुनवाई करेगी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 07:38 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 07:38 AM (IST)

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के तहखाने में पूजा रुकवाने की याचिका पर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
हिंदू पक्ष का कहना है कि पहले तहखाने में पूजा होती थी, लेकिन अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने तहखाने में पूजा बंद करवा दी थी।

HighLights

  1. जिला अदालत के बाद हाई कोर्ट ने भी दी थी पूजा की अनुमति
  2. अब मसाजिद इंतजामिया कमेटी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
  3. हिंदू पक्ष की आपत्तियों का जवाब भी देगा मुस्लिम पक्ष

एजेंसी, नई दिल्ली। वाराणसी स्थित ज्ञानवापी तहखाने में हिंदू पक्ष की पूजा के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने याचिका दायर की है। इस पर सोमवार को सुनवाई होना है। अंजुमन मसाजिद इंतजामिया कमेटी ने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की है।

व्यास जी के तहखाने में हिंदू कर रहे पूजा

बता दें, पहले वाराणसी जिला अदालत और फिर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने विवादित ढांचे के दक्षिणी छोर पर स्थित व्यास जी के तहखाने में हिंदुओं को पूजा-अर्चना करने की अनुमति दी है।

26 फरवरी को हाई कोर्ट ने पूजा की अनुमति दी थी। इसके बाद रातों-रात पूजा की व्यवस्था की गई और तब से पूजा जारी है।

मुलायम सिंह यादव ने बंद करवाई थी पूजा

naidunia_image

काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से नामित हिंदू पुजारी और याचिकाकर्ता शैलेंद्र कुमार पाठक का कहना है कि उनके परनाना सोमनाथ व्यास दिसंबर, 1993 तक इस तहखाने में पूजा-अर्चना करते थे। छह दिसंबर, 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने तहखाने में पूजा बंद करवा दी थी।

सुनवाई अदालत के समक्ष मुस्लिम पक्ष का दावा था कि तहखाने में कभी कोई मूर्ति थी ही नहीं। इसलिए 1993 तक वहां पूजा होने का सवाल ही नहीं उठता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

बिलासपुर के स्वीमिंग पुल में छपाक-छपाक दस से आज से भरा जाएगा पानी

संजय तरण पुष्कर के प्रभारी प्रमिल शर्मा ने अप्रैल से ताल में पानी भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा। पानी भरने में कम से कम एक सप्ताह तक का समय लग जाएगा।

By Atul Vasing

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 07:29 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 07:29 AM (IST)

बिलासपुर के स्वीमिंग पुल में छपाक-छपाक दस से आज से भरा जाएगा पानी
संजय तरंग पुष्कर

HighLights

  1. इन बातों को ध्यान में रखते हुए दस अप्रैल से ताल को शहरवासियों के लिए खोल दिया जाएगा।
  2. अंतरराष्ट्रीय मापदंड के अनुरूप बना है पुल
  3. लोगों को अब तेज धूप और गर्मी का अहसास होने लगा है।

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। गर्मी आते ही एक बार संजय तरंग पुष्कर (स्विमिंग पूल) पर खोलने की तैयारी में नगर निगम जुट गया है। जानकारी के मुताबिक इस बार तरण ताल में 10 अप्रैल से छपाक-छपाक शुरू कर दिया जाएगा। मौजूदा स्थिति में ताल का सफाई व मरम्मत कराया जा रहा है। एक अप्रैल से ताल में पानी भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद दस अप्रैल से इसे शहरवासियों के लिए खोल दिया जाएगा। होली के बाद से गर्मी बढ़ते जा रही है। लोगों को अब तेज धूप और गर्मी का अहसास होने लगा है।

ऐसे में शहरवासी अब ठंडक की जगह तालाश कर रहे हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने स्वीमिंग चालू करने की निर्देश दिए है, ताकि गर्मी में लोग ताल का मजा ले सके। निर्देश को देखते हुए स्विमिंग पूल का सफाई कार्य चालू कर दिया गया है। संजय तरण पुष्कर के प्रभारी प्रमिल शर्मा ने अप्रैल से ताल में पानी भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा। पानी भरने में कम से कम एक सप्ताह तक का समय लग जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय मापदंड के अनुरूप बना है पुल

संजय तरंग पुष्कर का ताल अंतरराष्ट्रीय मापदंड के अनुरूप बनाया गया है। यह ओलंपिक साइज पूल है। जो कि किसी भी प्रकार की तैराकी की स्पर्धा के लिए उचित है। इसके खुलने से जिले के तैराक खिलाड़ी फिर से अभ्यास कर सकेंगे। साथ ही इसमें स्पर्धा भी आयोजित हो सकेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

Sridevi lived with Boney and his first spouse. | बोनी और उनकी पहली पत्नी के साथ रहती थीं श्रीदेवी: प्रोड्यूसर बोले- मेरी मां ने एक बार श्री से मुझे राखी बांधने को कहा था

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बोनी कपूर ने हाल ही में दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के कुछ अनकहे किस्से साझा किए हैं। उन्होंने बताया है कि एक बार उनकी मां ने श्रीदेवी से कहा था कि वो बोनी को राखी बांधें। बोनी ने यह भी बताया कि शादी से पहले श्रीदेवी, वो और पहली पत्नी मोना शौरी एक ही घर में साथ रहते थे।

श्री देवी से मां ने कहा था- बोनी को राखी बांधो

जूम को दिए हालिया इंटरव्यू में बोनी ने बताया कि मोना को पता था कि वो श्रीदेवी को पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि शादी से पहले श्रीदेवी, उनके और मोना के साथ एक ही घर में रहती थीं। इस बारे में उन्होंने कहा-मैं खुद को दोषी महसूस करता हूं, लेकिन मैं अर्जुन की मां मोना के प्रति बहुत ईमानदार था। वो शुरुआत से ही हम दोनों के रिश्ते के बारे में जानती थीं।

बोनी ने आगे कहा- मेरी मां को श्रीदेवी के लिए मेरी फीलिंग्स के बारे में पता था। यही वजह थी कि वह एक दिन श्री के पास गईं और कहा- बोनी को राखी बांधो।

अर्जुन पर बोनी नहीं बल्कि अर्जुन उन पर गुस्सा होते हैं

बातचीत के दौरान बोनी ने फादरहुड पर भी बात की। बोनी ने बताया कि वो सिर्फ एक बार जान्हवी और खुशी पर गुस्सा हुए थे। लेकिन उन्होंने कभी भी अर्जुन पर गुस्सा नहीं किया है। बल्कि अर्जुन ने उन पर गुस्सा होते हैं।

उन्होंने आगे कहा- मुझ पर अर्जुन का गुस्सा होना लाजिमी है। मैं यह बात अच्छी तरह से समझता हूं। यही कारण है कि मैंने उसे गुस्सा करने का हक भी दिया है।

1996 में बोनी ने की थी श्रीदेवी से दूसरी शादी

श्रीदेवी ने 1996 में प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी। श्रीदेवी को बोनी कपूर की पहली शादी तोड़ने का दोषी समझा गया था। यही कारण था कि बोनी की पहली पत्नी मोना शौरी के निधन के बाद सौतेले बेटे अर्जुन ने उन्हें सालों तक कबूल नहीं किया था।

शादी के एक साल बाद श्रीदेवी ने बड़ी बेटी जान्हवी को जन्म दिया था। इसके बाद 2000 में उन्होंने दूसरी बेटी खुशी कपूर को जन्म दिया था।

Jabalpur Information : विक्टोरिया अस्पताल में आज से 15 दिन तक नहीं होगा सीटी स्कैन

Jabalpur Information : नए भवन के निर्माण के लिए उपकरणों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया के कारण स्कैनिंग का काम रोका।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 07:06 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 07:12 AM (IST)

Jabalpur News : विक्टोरिया अस्पताल में आज से 15 दिन तक नहीं होगा सीटी स्कैन

HighLights

  1. निजी कंपनी और स्वास्थ्य विभाग के बीच खींचतान चल रही थी।
  2. एक्सटेंशन बिल्डिंग के निर्माण का रास्ता भी साफ हो जाएगा।
  3. पहले ही स्थानांतरित करके पुराने भवनों को तोड़ा जा चुका है।

Jabalpur Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। विक्टोरिया जिला अस्पताल में सोमवार से सीटी स्कैन नहीं होगा। अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा को 15 दिन के लिए रोका जा रहा है। यह निर्णय सीटी स्कैन सेंटर को दूसरे स्थान पर स्थानांतिरत करने के लिए किया गया है। वर्तमान में जिस स्थान पर सीटी स्कैन सेंटर संचालित है, वहां पर अस्पताल के एक्सटेंशन बिल्डिंग का निर्माण होना है। भवन निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए कई दिनों से सीटी स्कैन सेंटर को हटाने के प्रयास हो रहे थे। स्थानांतरण प्रक्रिया में आने वाली लागत को लेकर सेंटर चलाने वाली निजी कंपनी और स्वास्थ्य विभाग के बीच खींचतान चल रही थी। अब निजी कंपनी सेंटर का स्थान बदलने के लिए तैयार हो गई है। इससे अस्पताल में एक्सटेंशन बिल्डिंग के निर्माण का रास्ता भी साफ हो जाएगा। निर्माण स्थल पर अन्य विभागों को पहले ही स्थानांतरित करके पुराने भवनों को तोड़ा जा चुका है।

नई ओपीडी बिल्डिंग में लगेगी मशीन

अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा कुछ समय पूर्व ही निजी कंपनी के सहयोग से प्रारंभ की गई थी। बच्चा वार्ड के पीछे सीटी स्कैन सेंटर प्रारंभ किया गया था। सेंटर को अब नई ओपीडी बिल्डिंग में स्थान आवंटित किया गया है। जहां, अब कक्ष क्रमांक 31 से 34 में सीटी स्कैन सेंटर शीघ्र अपना कार्य प्रारंभ करेगा। कंपनी की ओर से स्कैनिंग मशीनों का स्थानांतरण और नए स्थान पर स्थापना के लिए 15 दिन का समय मांगा गया है। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन को सूचित कर दिया गया है।

कुछ दिन मरीजों को होगी परेशानी

विक्टोरिया जिला अस्पताल में सेंटर खुलने के बाद एमआरआइ और सीटी स्कैन के लिए मरीजों को भटकना नहीं पड़ता है। अस्पताल में ही आयुष्मान योजना के हितग्राहियों को नि:शुल्क और भर्ती अन्य मरीजों को रियायती मूल्य पर स्कैनिंग की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन स्थानांतरण प्रक्रिया के दौरान एमआरआइ या सीटी स्कैन की आवश्यकता पर मरीजों को मेडिकल कालेज तक दौड़ना होगा। मशीनों की पुर्नस्थापना नहीं होने तक परेशान होना पड़ेगा। सीटी स्कैन सेंटर बंद होने की सूचना कंपनी की ओर से अस्पताल की ओपीडी और समस्त वार्ड को भी प्रेषित कर दी गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

Bhopal Information: दबंगों का खौफ, मेडिकल कराने के बाद भी घायलों को साढ़े तीन घंटे अस्पताल में रोककर रखना पड़ा

मारपीट का शिकार बने विवेक सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक सोनू मार्टिन के सिर में गंभीर चोट लगी थी। सोनू की पत्नी अलिसा और कुक सीताराम को भी चोट लगी थी। सभी लोग शिकायत करने थाने पहुंचे थे।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 06:42 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 06:42 AM (IST)

Bhopal News:  दबंगों का खौफ, मेडिकल कराने के बाद भी घायलों को साढ़े तीन घंटे अस्पताल में रोककर रखना पड़ा

HighLights

  1. मंत्री पुत्र के विरुद्ध मारपीट की एफआइआर, उनकी ओर से भी लिखी प्राथमिकी
  2. एसआइ सहित शाहपुरा थाने के चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
  3. बेटे के थाने पहुंचने की सूचना मिलने पर मंत्री पटेल भी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे थे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे अभिज्ञान और उसके साथियों ने शनिवार रात एक बाइक सवार के साथ सरेराह मारपीट की थी। युवक जब जान बचाने एक रेस्टोरेंट में घुसा तो उसे बचाने के लिए आगे आई रेस्टोरेंट संचालिका और उसके पति को भी अभिज्ञान और उसके दोस्तों ने बेरहमी से पीट दिया। इस दौरान कुछ युवतियों के साथ भी लगातार गाली-गलौज करने की बात सामने आई है। पुलिस ने पहले घायलों की रिपोर्ट पर मंत्रीपुत्र अभिज्ञान पर प्राथमिकी दर्ज की, वहीं बाद में अभिज्ञान की ओर से भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई।

थाने में हमला होने की थी आशंका

मंत्री पुत्र एवं साथियों की ओर से मारपीट में घायल चार लोगों को उपचार कराने पुलिस जेपी अस्पताल ले गई थी। इधर, बेटे के थाने पहुंचने की सूचना मिलने पर मंत्री पटेल भी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे थे। मेडिकल होने के बाद पुलिस जब उन्हें वापस थाने लाने की तैयारी कर रही थी, तभी थाने से पहुंची सूचना के बाद पुलिस ने फरियादियों को अस्पताल में ही रोक लिया।

दरअसल आशंका जताई गई थी कि थाने में उन पर फिर हमला हो सकता है। यही वजह है कि मंत्री और उनके समर्थकों के जाने के बाद घायलों को लेकर रात एक बजे पुलिस थाने पहुंची। इस मामले में पुलिस ने उभयपक्षीय केस दर्ज किया है। साथ ही मंत्री द्वारा बेटे के साथ थाने में मारपीट करने का आरोप लगने के बाद एक एसआइ सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज भी आए सामने

शाहपुरा थाना इलाके में त्रिलंगा स्थित अम्मा-बाबूजी रेस्टोरेंट के सामने मंत्री पुत्र ने अपने साथियों के साथ जमकर आतंक मचाया था। इस मामले में शनिवार रात एक बजे रेस्टोरेंट संचालिका अलिसा सक्सेना की शिकायत पर अभिज्ञान व अन्य के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है। प्रशांत द्विवेदी की शिकायत पर रेस्टोरेंट संचालक व अन्य के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में मारपीट के दौरान के सीसीटीवी फुटेज भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुए, जिसमें युवक मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

मंत्री का बेटा हूं, तुझे सस्पेंड करा दूंगा

मारपीट का शिकार बने विवेक सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक सोनू मार्टिन के सिर में गंभीर चोट लगी थी। सोनू की पत्नी अलिसा और कुक सीताराम को भी चोट लगी थी। सभी लोग शिकायत करने थाने पहुंचे थे। उन्हें मेडिकल के लिए जेपी अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की जा रही थी, तभी अभिज्ञान ने थाने पहुंचकर अलिसा और उनके पति से गाली-गलौज करना शुरू कर दी। पुलिस ने जब उसे समझाने की कोशिश की तो अभिज्ञान ने बोला तुम कौन? मंत्री का बेटा हूं तुझे सस्पेंड करवा दूंगा।

रात साढ़े नौ बजे मेडिकल होने के बाद वापस थाने जाने की तैयारी चल रही थी, तभी थाने से पुलिसकर्मी के पास फोन पर सूचना आई कि अभी उन लोगों को थाने मत लाना यहां काफी लोग मौजूद हैं। इसके बाद उन लोगों को रात एक बजे थाने लाया गया। उसके बाद शिकायत दर्ज की गई। उधर, मामले में पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने शाहपुरा थाने के एसआइ जयसिंह, एएसआइ कन्हैयालाल, आरक्षक आशीष त्यागी एवं नरेश गुर्जर को निलंबित कर दिया है। इस मामले में पक्ष जानने के लिए लगातार दूसरे दिन मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल से संपर्क के प्रयास किए गए लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

From ‘Amar Singh Chamkila’ to ‘Silence 2’ | ‘अमर सिंह चमकीला’ से लेकर ‘साइलेंस 2’ तक: OTT पर अप्रैल में रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

3 मिनट पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

अप्रैल महीने में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर ‘अमर सिंह चमकीला’ सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ भी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें, IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) की पॉपुलैरिटी को ध्यान में रखकर, कुछ मेकर्स ओटीटी पर नए कंटेंट को रिलीज करने का रिस्क नहीं ले रहे हैं।

हालांकि, कुछ ऐसी फिल्में और सीरीज भी हैं जिनकी रिलीज डेट की पहले ही घोषणा हो चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि जी 5, नेटफ्लिक्स, डिज्नी+हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो, जियो सिनेमा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस महीने कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं।

फर्रे
तारीख- 5 अप्रैल
प्लेटफार्म- जी 5

एक्टर सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री ने फिल्म ‘फर्रे’ से अपने करियर की शुरुआत की है। 24 नवंबर 2023 को थिएटर में रिलीज होने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। बता दें, ‘फर्रे’ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 पर होगी।

सलमान खान फिल्म्स के स्पोकपर्सन ने फिल्म की ओटीटी रिलीज पर कहा, ‘सिनेमाघरों में रिलीज के लिए दर्शकों से इतना प्यार और प्रशंसा मिलने के बाद इस फिल्म का ओटीटी पर प्रीमियर होने से हम बहुत खुश हैं। हमें विश्वास है कि ‘फर्रे’ ओटीटी के दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल साबित होगी।’

साइलेंस 2
तारीख- 10 अप्रैल
प्लेटफार्म- जी 5

साल 2021 में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘साइलेंस: कैन यू हियर इट?’ रिलीज हुई थी। अभिनेता एसीपी अविनाश के किरदार में नजर आए थे। तीन साल बाद इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। अभिनेता की परफॉर्मेंस के अलावा फिल्म की सस्पेंस थ्रिलर कहानी भी खूब पसंद की गई थी।

‘साइलेंस 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी।

अदृश्यम
तारीख- 11 अप्रैल
प्लेटफार्म- सोनी लिव

सीरीज ‘अदृश्यम’ में अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी एक्शन अवतार में नजर आएंगी। यह एक थ्रिलर सीरीज है जो कि आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) अधिकारी के जीवन पर आधारित है। बताया जा रहा है कि इस सीरीज में 65 एपिसोड होंगे। इसका निर्देशन सचिन ने किया है।

‘अदृश्यम’ ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।

अमर सिंह चमकीला
तारीख- 12 अप्रैल
प्लेटफार्म- नेटफ्लिक्स

अमर सिंह चमकीला पंजाब इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम थे। साल 1988 में वे अपनी बीवी अमरजोत के साथ स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जा रहे थे। तब कुछ लोगों ने उनपर गोलियां चलाकर हत्या कर दी। सालों गुजर गए लेकिन आज तक हमलावरों का पता नहीं चल पाया।

फिल्म में सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ अमर सिंह चमकीला का किरदार निभा रहे हैं। वहीं परिणीति चोपड़ा अमरजोत के किरदार में दिखेंगी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

आर्टिकल 370
तारीख- 19 अप्रैल
प्लेटफार्म- जियो सिनेमा

यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने और आर्टिकल 370 के तहत दी गई स्वायत्तता पर आधारित है। माना जा रहा है कि यह फिल्म 19 अप्रैल को जियो सिनेमा पर आएगी। हालांकि, इस पर आधिकारिक घोषणा आना बाकी है।

मिर्जापुर 3’
तारीखघोषणा बाकी है

प्लेटफार्म- अमेजन प्राइम वीडियो

कालीन भैया और पंडित भाईयों-बबलू और गुडडू की कहानी पर बनी इस मिर्जापुर के दो सीजन जबर्दस्त हिट हुए। सीरीज के तीसरे सीजन का फर्स्ट लुक हाल ही में साझा किया गया। हालांकि, इस पर आधिकारिक घोषणा आना बाकी है।

खबरें और भी हैं…
Aaj ka Rashifal 1 April 2024: घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं, पत्नी से मतभेद दूर होंगे

किसी बड़े कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। काम में बड़ा उलटफेर हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, विवादों से दूर रहें।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 06:00 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 06:00 AM (IST)

Aaj ka Rashifal 1 April 2024: घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं, पत्नी से मतभेद दूर होंगे
परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक तनाव दूर होगा।

HighLights

  1. परिवार में लोग आपसे प्रभावित होंगे।
  2. आप अपने व्यवहार से लोगों का मन जीत लेंगे।
  3. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। मेष राशि, 1 अप्रैल 2024, राशिफल, स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। अपनी वाणी पर काबू रखें। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

naidunia_image

वृषभ राशि, 1 अप्रैल 2024, राशिफल

naidunia_image

मानसिक तौर से तनाव में रहेंगे। आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। नए कार्य की प्लानिंग बन सकती है। सामाजिक क्षेत्र से आप दूरी बनाकर रखेंगे। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

मिथुन राशि, 1 अप्रैल 2024, राशिफल

naidunia_image

किसी बड़े कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। काम में बड़ा उलटफेर हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, विवादों से दूर रहें। कार्य में बाधा आ सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे, परिवार में लोग परेशान नजर आएंगे।

कर्क राशि, 1 अप्रैल 2024, राशिफल

naidunia_image

कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। कार्यशैली प्रभावित हो सकता है। तनाव दूर होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग निर्मित होगा।

सिंह राशि, 1 अप्रैल 2024, राशिफल

naidunia_image

परिवार में लोग आपसे प्रभावित होंगे। आप अपने व्यवहार से लोगों का मन जीत लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक तनाव दूर होगा।

कन्या राशि, 1 अप्रैल 2024, राशिफल

naidunia_image

आप मानसिक तनाव में रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। कार्य का बोझ बढ़ सकता है। परिवार में संपत्ति के विवाद को लेकर संघर्ष हो सकता है। सोच विचार कर पैसा खर्च करें।

तुला राशि, 1 अप्रैल 2024, राशिफल

naidunia_image

कार्यक्षेत्र में तनाव होगा। आर्थिक तौर पर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी नजदीकी व्यक्ति से दूर हो सकते हैं। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे। परिवार में लोग आपके विरोधी बन सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि, 1 अप्रैल 2024, राशिफल

naidunia_image

रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आप कर्ज से मुक्ति पाएंगे। नए कार्य की शुरुआत करने में सफल होंगे। आप बहुत अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र का दायरा बढ़ेगा।

धनु राशि, 1 अप्रैल 2024, राशिफल

naidunia_image

कार्यक्षेत्र में किसी नए कार्य की शुरुआत आप कर सकते हैं। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिल सकता है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। वाणी पर काबू रखें। कई पुराने कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। परिवार में चल रहा तनाव दूर होगा।

मकर राशि, 1 अप्रैल 2024, राशिफल

naidunia_image

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी भी व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करना घातक होगा। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

कुंभ राशि, 1 अप्रैल 2024, राशिफल

naidunia_image

सम्मान में गिरावट से आप आहत होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। व्यापार में स्थिति उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। निवेश में सावधानी बरतें। आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मीन राशि, 1 अप्रैल 2024, राशिफल

naidunia_image

परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, व्यर्थ की विवाद करने से बचें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्