Sridevi lived with Boney and his first spouse. | बोनी और उनकी पहली पत्नी के साथ रहती थीं श्रीदेवी: प्रोड्यूसर बोले- मेरी मां ने एक बार श्री से मुझे राखी बांधने को कहा था

Sridevi lived with Boney and his first spouse. | बोनी और उनकी पहली पत्नी के साथ रहती थीं श्रीदेवी: प्रोड्यूसर बोले- मेरी मां ने एक बार श्री से मुझे राखी बांधने को कहा था

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बोनी कपूर ने हाल ही में दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के कुछ अनकहे किस्से साझा किए हैं। उन्होंने बताया है कि एक बार उनकी मां ने श्रीदेवी से कहा था कि वो बोनी को राखी बांधें। बोनी ने यह भी बताया कि शादी से पहले श्रीदेवी, वो और पहली पत्नी मोना शौरी एक ही घर में साथ रहते थे।

श्री देवी से मां ने कहा था- बोनी को राखी बांधो

जूम को दिए हालिया इंटरव्यू में बोनी ने बताया कि मोना को पता था कि वो श्रीदेवी को पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि शादी से पहले श्रीदेवी, उनके और मोना के साथ एक ही घर में रहती थीं। इस बारे में उन्होंने कहा-मैं खुद को दोषी महसूस करता हूं, लेकिन मैं अर्जुन की मां मोना के प्रति बहुत ईमानदार था। वो शुरुआत से ही हम दोनों के रिश्ते के बारे में जानती थीं।

बोनी ने आगे कहा- मेरी मां को श्रीदेवी के लिए मेरी फीलिंग्स के बारे में पता था। यही वजह थी कि वह एक दिन श्री के पास गईं और कहा- बोनी को राखी बांधो।

अर्जुन पर बोनी नहीं बल्कि अर्जुन उन पर गुस्सा होते हैं

बातचीत के दौरान बोनी ने फादरहुड पर भी बात की। बोनी ने बताया कि वो सिर्फ एक बार जान्हवी और खुशी पर गुस्सा हुए थे। लेकिन उन्होंने कभी भी अर्जुन पर गुस्सा नहीं किया है। बल्कि अर्जुन ने उन पर गुस्सा होते हैं।

उन्होंने आगे कहा- मुझ पर अर्जुन का गुस्सा होना लाजिमी है। मैं यह बात अच्छी तरह से समझता हूं। यही कारण है कि मैंने उसे गुस्सा करने का हक भी दिया है।

1996 में बोनी ने की थी श्रीदेवी से दूसरी शादी

श्रीदेवी ने 1996 में प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी। श्रीदेवी को बोनी कपूर की पहली शादी तोड़ने का दोषी समझा गया था। यही कारण था कि बोनी की पहली पत्नी मोना शौरी के निधन के बाद सौतेले बेटे अर्जुन ने उन्हें सालों तक कबूल नहीं किया था।

शादी के एक साल बाद श्रीदेवी ने बड़ी बेटी जान्हवी को जन्म दिया था। इसके बाद 2000 में उन्होंने दूसरी बेटी खुशी कपूर को जन्म दिया था।