Lok Sabha Election: 238 बार चुनाव हार चुके Okay. Padmarajan फिर मैदान में, कभी नहीं मिले 6000 से ज्यादा वोट

Okay. Padmarjan का कहना है कि साल 1988 से अभी तक चुनाव नामांकन के लिए मैंने 1 करोड़ रुपए तक जमा किए हैं। पद्मार्जन अपनी एक पंचर की दुकान चलाते हैं और इसी की कमाई से जमानत की राशि भी जमा करते हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 09:04 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 09:11 AM (IST)

Lok Sabha Election: 238 बार चुनाव हार चुके K. Padmarajan फिर मैदान में, कभी नहीं मिले 6000 से ज्यादा वोट
Padmarajan कहते हैं कि सफलता का अनुभव तो सिर्फ एक बार ही होता है, लेकिन असफलता को लगातार बनी रह सकती है।

HighLights

  1. Okay. Padmarajan अभी तक 238 बार से ज्यादा चुनाव हार चुके हैं।
  2. उनका कहना है कि वे आगे भी चुनाव लड़ते रहेंगे। मैं सिर्फ रिकॉर्ड बनाने के लिए चुनाव लड़ता हूं।
  3. चुनाव जीतने की मेरी इच्छा नहीं है। वे बताते हैं कि मुझे एक चुनाव में अभी तक अधिकतम 6000 वोट ही मिले हैं।

एएनआई, सेलम। देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू हो चुकी है और हर प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है, लेकिन देश में एक प्रत्याशी ऐसा है, जो हर बार चुनाव हारने की इच्छा से नामांकन दाखिल करता है। तमिलनाडु के धर्मपुरी लोकसभा सीट पर के. पद्मार्जन ने एक बार चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। आपको बता दें कि Okay. Padmarajan अभी तक 238 बार से ज्यादा चुनाव हार चुके हैं और उनका कहना है कि वे आगे भी चुनाव लड़ते रहेंगे। उनका कहना है कि मैं सिर्फ रिकॉर्ड बनाने के लिए चुनाव लड़ता हूं। चुनाव जीतने की मेरी इच्छा नहीं है। वे बताते हैं कि मुझे एक चुनाव में अभी तक अधिकतम 6000 वोट ही मिले हैं।

इन नेताओं के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

Okay. Padmarjan ने बताया कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, द्रमुक के पूर्व प्रमुख करुणानिधि, अन्नाद्रमुक की पूर्व महासचिव जयललिता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं। वे कहते हैं कि सफलता का अनुभव तो सिर्फ एक बार ही होता है, लेकिन असफलता को लगातार बनी रह सकती है।

पंचर की दुकान चलाते हैं Okay. Padmarjan

Okay. Padmarjan का कहना है कि साल 1988 से अभी तक चुनाव नामांकन के लिए मैंने 1 करोड़ रुपए तक जमा किए हैं। पद्मार्जन अपनी एक पंचर की दुकान चलाते हैं और इसी की कमाई से जमानत की राशि भी जमा करते हैं। Okay. Padmarjan बताते हैं कि ऐसा कोई चुनाव नहीं हैं, जिसमें उन्होंने नामांकन दाखिल नहीं किया। वे अभी तक राष्ट्रपति, निगम और वार्ड चुनाव के लिए भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं और आगे भी ऐसे ही चुनाव लड़ता रहूंगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Anil Kapoor isn’t speaking to brother Boney | भाई बोनी से बात नहीं कर रहे हैं अनिल कपूर: नो एंट्री 2 में कास्ट ना किए जाने से नाखुश हैं, खुद प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हाल ही में बोनी कपूर ने फिल्म नो एंट्री 2 की अनाउंसमेंट की है। यह 2005 की फिल्म नो एंट्री का सीक्वल है। लेकिन पार्ट 2 में किसी पुराने स्टार को कास्ट नहीं किया गया है। सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की जगह मेकर्स ने दिलजीत दोसांझ, अर्जुन कपूर और वरुण धवन को कास्ट किया है।

मेकर्स के इस फैसले से अनिल कपूर खुश नहीं हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने खुलासा किया है कि इस फैसले के चलते भाई अनिल बहुत नाराज हैं और उनसे सही से बात भी नहीं कर रहे हैं।

अनिल कपूर की सबसे बड़ी हिट फिल्म मिस्टर इंडिया को उनके भाई बोनी कपूर ने ही प्रोड्यूस किया था।

अनिल कपूर की सबसे बड़ी हिट फिल्म मिस्टर इंडिया को उनके भाई बोनी कपूर ने ही प्रोड्यूस किया था।

अनिल को कास्ट नहीं करने पर भी बोले बोनी

बोनी कपूर ने बताया कि अनिल इस सीक्वल का हिस्सा बनना चाहते थे। लेकिन जब तक वो नए स्टार्स की कास्टिंग का रीजन अनिल को बता पाते, उससे पहले ही यह खबर सामने आ गई, जिससे वह नाराज हो गए।

उन्होंने नो एंट्री सीक्वल के लिए अनिल को कास्ट ना करने के पीछे का कारण बताया कि कहानी के हिसाब से इसमें उनके लिए जगह नहीं थी।

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म की शूटिंग इस साल दिसंबर से शुरू हो सकती है। यह 2025 में फिल्म नो एंट्री के 20 साल पूरे होने पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। सूत्रों का कहना है दिलजीत, अर्जुन और वरुण इस फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे।

बोनी कपूर ने बताई इन एक्टर्स को कास्ट करने की वजह

बोनी कपूर ने हालिया इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने तीनों स्टार की कास्टिंग क्यों की है। उन्होंने कहा कि वरुण और अर्जुन बहुत अच्छे दोस्त हैं। पर्दे पर दोनों की बढ़िया केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। वहीं, आज के समय में दिलजीत की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। इस लिहाज से तीनों की तिकड़ी पर्दे पर कमाल कर जाएगी।

बोनी का कहना है कि इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर उन्होंने यह कास्टिंग की है।

पहली बार अर्जुन, दिलजीत और वरुण साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

पहली बार अर्जुन, दिलजीत और वरुण साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

2005 की नो एंट्री बॉक्स ऑफिस पर हिट थी

फिल्म नो एंट्री 2005 में रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया था और इसे प्रोड्यूस बोनी कपूर ने किया था। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की तिकड़ी देखी गई थी। फिल्म की कहानी इन्हीं तीनों के इर्द-गिर्द थी।

फिल्म में बिपाशा बसु, ईशा देओल, सेलिना जेटली, लारा दत्ता, बोमन ईरानी, समीरा रेड्डी और नीता शेट्टी जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।

20 करोड़ में बनी फिल्म नो एंट्री ने 95 करोड़ का कलेक्शन किया था।

20 करोड़ में बनी फिल्म नो एंट्री ने 95 करोड़ का कलेक्शन किया था।

फिलहाल प्रोड्यूसर बोनी कपूर अपकमिंग फिल्म मैदान की तैयारियों में बिजी हैं। फिल्म का डायरेक्शन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है। फिल्म मैदान फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। सैयद अब्दुल रहीम ने अपना पूरा जीवन फुटबॉल को ही समर्पित कर दिया था और भारत को बहुत उपलब्धियां भी दिलाई थीं। अजय देवगन ने फिल्म में इन्हीं का किरदार निभाया है।

अजय देवगन के साथ फिल्म में प्रियामणि, गजराव राव भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2024 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Bhopal Information: मंत्री पुत्र की दबंगई, दुर्घटना के बाद बाइक सवार को पीटा, बचाव में आए दंपती से भी मारपीट, देर रात तक थाने में हाई प्रोफाइल ड्रामा, डेढ़ घंटा बैठे रहे मंत्री नरेंद्र पटेल

खबर लिखे जाने तक फरियादी पक्ष थाने में मौजूद था, लेकिन एफआइआर दर्ज नहीं हो सकी थी।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 06:21 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 08:09 AM (IST)

Bhopal News: मंत्री पुत्र की दबंगई, दुर्घटना के बाद बाइक सवार को पीटा, बचाव  में आए दंपती से भी मारपीट, देर रात तक थाने में हाई प्रोफाइल ड्रामा, डेढ़ घंटा बैठे रहे मंत्री नरेंद्र पटेल

HighLights

  1. डेढ़ घंटे तक थाने में दबाव बनाते रहे मंत्री फिर बेटे को साथ लेकर चले गए
  2. शाहपुरा इलाके की घटना, पुलिस के आला अफसरों ने साधी चुप्पी
  3. घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोपाल। शाहपुरा थाना इलाके की त्रिलंगा काॅलोनी में शनिवार रात करीब नौ बजे राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोपहिया वाहन सवार युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। जान बचाने के लिए युवक एक रेस्टोरेंट में घुसा तो युवकों ने वहां पहुंचकर युवक के बचाव में आगे आई रेस्टोरेंट संचालक और उसके पति को भी बेरहमी से पीट दिया।

घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का पता चलते ही पुलिस ने मंत्री पुत्र और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया। इस बात का पता चलते ही मंत्री पटेल शाहपुरा थाने जा पहुंचे और पुलिस पर उनके बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। हाईप्रोफाइल मामला होने से पुलिस के आला अधिकारी भी थाने पहुंच गए थे। करीब डेढ़ घंटे तक मंत्री थाने में जमे रहे। रात करीब 11 बजे वह बेटे अभिज्ञान को साथ लेकर थाने से चले गए।

naidunia_image

जानकारी के मुताबिक एक न्यूज चैनल के पत्रकार विवेकसिंह शनिवार रात त्रिलंगा कालोनी स्थित माखनलाल विश्वविद्यालय के पुराने भवन के सामने से बाइक से गुजर रहे थे। इस दौरान कार सवार कुछ लोगों ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। विवेक ने कार चालक से ठीक से गाड़ी चलाने की बात कही। इस पर कार सवार युवकों ने विवेक के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। जान बचाने के लिए विवेक पास के एक रेस्टोरेंट में घुस गया।

युवक वहां भी पहुंच गए रेस्टोरेंट संचालक अलीसा और उसके पति सोनू मार्टिन ने विवेक को बचाने की कोशिश की, तो युवकों ने मार्टिन दंपती के साथ भी मारपीट कर दी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस युवकों को थाने ले आई। उसके बाद मंत्री के थाने पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी देर रात तक चुप्पी साधे रहे। उधर मंत्री नरेंद्रशिवाजी पटेल ने भी लगातार संपर्क करने पर भी फोन रिसीव नहीं किया। खबर लिखे जाने तक फरियादी पक्ष थाने में मौजूद था, लेकिन एफआइआर दर्ज नहीं हो सकी थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Ramlila Maidan Rally: रामलीला मैदान में आज ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली, मंच पर एक साथ होंगे 28 दलों के विपक्षी नेता

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी इस रैली में शामिल होंगे।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 08:18 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 08:23 AM (IST)

Ramlila Maidan Rally: रामलीला मैदान में आज 'लोकतंत्र बचाओ' रैली, मंच पर एक साथ होंगे 28 दलों के विपक्षी नेता
आम आदमी पार्टी रामलीली मैदान में होने वाली रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ED द्वारा की गई गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्ष का जमावड़ा बता रही है।

HighLights

  1. रैली में विपक्षी गठबंधन के सभी 28 घटक दल भाग लेंगे।
  2. जयराम रमेश ने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई है।
  3. इसे ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ नाम दिया गया है। यह रैली एक पार्टी की रैली नहीं है।

नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल विपक्षी दल रैली करेंगे। इस बीच कांग्रेस की ओर से ये साफ कर दिया गया है कि रामलीला मैदान में आज होने वाली संयुक्त मेगा रैली लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है, न कि किसी व्यक्ति विशेष को बचाने के लिए की गई है। वहीं पंजाब के मंत्री और आप नेता बलबीर सिंह ने कहा है कि आज दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली होने जा रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने लिए नहीं, बल्कि देश के 140 भारतीयों के लिए लड़ रहे हैं।

#WATCH दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में INDIA ब्लॉक की महारैली के लिए रामलीला मैदान में तैयारी चल रही है। pic.twitter.com/FbiUgfxLTc

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2024

रैली में शामिल होंगे ये विपक्षी नेता

आज रामलीला मैदान में होने वाली संयुक्त विपक्ष रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे से लेकर तेजस्वी यादव जैसे नेता शामिल होंगे। इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी इस रैली में शामिल होंगे। मोदी सरकार के खिलाफ इससे पहले विपक्षी दलों ने संयुक्त रैली 17 मार्च को मुंबई के शिवाजी पार्क में की थी।

naidunia_image

लोकतंत्र व संविधान बचाने की लड़ाई

कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में शनिवार को कहा कि रैली में विपक्षी गठबंधन के सभी 28 घटक दल भाग लेंगे। जयराम रमेश ने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई है, इसलिए इसे ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ नाम दिया गया है। यह रैली एक पार्टी की रैली नहीं है। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी रामलीली मैदान में होने वाली रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ED द्वारा की गई गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्ष का जमावड़ा बता रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Bhopal Information: कचरे का ढेर देख भड़के निगमायुक्त, सफाई दरोगा को भेजा नोटिस

निगमायुक्त लगातार कर रहे वार्डों का निरीक्षण। अधीनस्थ अमले को दिए कार्रवाई करने के निर्देश।

By Ravindra Soni

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 08:27 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 08:27 AM (IST)

Bhopal News: कचरे का ढेर देख भड़के निगमायुक्त, सफाई दरोगा को भेजा नोटिस
वार्ड कार्यालय के परिसर में मुआयना करते निगमायुक्त हरेंद्र नारायण।

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। शहर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी सिलसिले में वह शनिवार को भी विभिन्न वार्डों में राजस्व वसूली कार्य के साथ ही सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान वार्ड क्रमांक 31 कार्यालय से वार्ड प्रभारी और वार्ड क्रमांक 48 में गंदगी का ढेर मिलने पर वह नाराज हो गए और कर्मचारियों को फटकार लगाई। निगमायुक्त के निर्देश पर इलाके के सफाई दरोगा एवं वार्ड प्रभारी को कारण बताओ नोटिस देने की कार्रवाई की गई। उन्होंने गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इन जगहों पर किया निरीक्षण

जानकारी के अनुसार निगमायुक्त ने शनिवार को वार्ड क्रमांक 31, 46, 47, 48 एवं 83 और जोन क्रमांक 10 के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 31 के कार्यालय से प्रभारी निर्मला मालवीय अनुपस्थित मिली।इसके अलावा वार्ड क्रमांक 48 के वार्ड कार्यालय परिसर में कचरे का ढेर देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्मला और दरोगा सौरभ चौहान एवं वार्ड प्रभारी कृष्ण कुमार घोरकर कारण बताओ नोटिस देने की कार्रवाई के निर्देश दिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या

IMD Climate Replace: पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में चल सकती है जानें, जानें ताजा अपडेट

मौसम विभाग ने कहा है कि 31 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 07:44 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 07:46 AM (IST)

IMD Weather Update: पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में चल सकती है जानें, जानें ताजा अपडेट
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है।

HighLights

  1. आंध्र प्रदेश और केरल में आगामी 5 दिनों के लिए गर्म और आर्द्र मौसम रह सकता है।
  2. मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और उत्तर भारत के आसपास के क्षेत्रों के लिए लू की चेतावनी जारी है।
  3. IMD के अनुसार, आगामी दिनों में पूरे ओडिशा में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति की आशंका जताई गई है।

डिजिटिल डेस्क, इंदौर। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। IMD ने संभावना जताई है कि ओडिशा, बिहार में तूफान हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 31 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में मध्य भारत में छिटपुट बारिश होने का अनुमान है।

इन राज्यों में चल सकती है तेज लू

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में आगामी 5 दिनों के लिए गर्म और आर्द्र मौसम रह सकता है। इस दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और उत्तर भारत के आसपास के क्षेत्रों के लिए लू की चेतावनी जारी है। IMD के अनुसार, आगामी दिनों में पूरे ओडिशा में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति की आशंका जताई गई है और राज्य के विशेष राहत आयुक्त सत्यब्रत साहू ने शनिवार को सभी जिला कलेक्टरों को एक पत्र जारी कर गर्म और आर्द्र मौसम के प्रभाव को कम करने के लिए तत्काल उपाय करने का आग्रह किया।

naidunia_image

दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। शनिवार सुबह शनिवार न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने दिल्ली में कुछ स्थानों पर बारिश की भी संभावना जताई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने अगले 3 दिन तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रहने की संभावना जताई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Salman Khan gave replace on the movie Dabangg 4 | सलमान खान ने फिल्म दबंग 4 पर दी अपडेट: कहा- जब मैं और अरबाज सेम कहानी को फाइनल कर देंगे, फिल्म बन जाएगी

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान ने हाल ही में फिल्म दबंग 4 पर अपडेट दी है। उन्होंने कहा है कि जब उनकी और अरबाज खान की सहमति एक कहानी पर हो जाएगी, तब फिल्म की शूटिंग कर दी जाएगी। अभी तब की कहानियों पर दोनों की सोच मेल नहीं खा रही है।

दबंग सीरीज की पहली फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। इसके 2 साल बाद, 2012 में फिल्म का दूसरा पार्ट दबंग 2 रिलीज हुआ था। 7 साल के लंबे अंतराल के बाद सीरीज का तीसरा पार्ट दबंग 3 रिलीज किया गया था। इन तीनों ही पार्ट में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान को देखा गया था।

फिल्म में सोनाक्षी ने सलमान की पत्नी का किरदार निभाया था। वहीं, अरबाज उनके भाई के रोल में दिखे थे।

फिल्म पटना शुक्ला की स्क्रीनिंग के दौरान दिया अपडेट

रवीना टंडन की फिल्म पटना शुक्ला की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान से दबंग 4 के बारे में सवाल किया गया। इस पर सलमान ने कहा- जब हम दोनों भाई (सलमान और अरबाज) एक ही स्क्रिप्ट को लॉक कर देंगे, फिल्म आ जाएगी। अभी अरबाज को कुछ और बनाना है, मुझे कुछ और।

2021 में खबर आई थी कि स्क्रिप्ट पर तिग्मांशु धूलिया काम कर रहे

2021 में पिंकविला के सूत्रों का कहना था कि तिग्मांशु धूलिया, सलमान की फिल्म दबंग 4 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, तिग्मांशु पिछले एक साल से अधिक समय से दबंग 4 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स का कहना था कि अब की बार मेकर्स फिल्म में चुलबुल पांडे के रोल में नयापन चाहते हैं।

25 साल बाद करण जौहर के साथ काम करेंगे सलमान

सलमान को आखिरी बार फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आए थे। आने वाले समय में सलमान 25 साल बाद करण जौहर के साथ काम करने वाले हैं। फिल्म का टाइटल द बुल है, जिसके निर्देशन का जिम्मा ‘शेरशाह’ फेम डायरेक्टर विष्णुवर्धन पर होगा। वहीं, करण इसे प्रोड्यूस करेंगे।

इसके अलावा सलमान के पास ‘टाइगर वर्सेज पठान’ और सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘प्रेम की शादी’ भी है।

Dhar Bhojshala ASI Survey: धार भोजशाला का सर्वे आज भी जारी रहेगा, पाषाण धरोहर को खोजने का काम हुआ तेज

जानकारी मिली है कि जिस तरह से 10-15 फीट गहराई तक में भोजशाला की नींव नहीं मिल पा रही है। यहां पर एक तलघर हो सकता है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 07:58 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 07:58 AM (IST)

Dhar Bhojshala ASI Survey:  धार भोजशाला का सर्वे आज भी जारी रहेगा, पाषाण धरोहर को खोजने का काम हुआ तेज

HighLights

  1. भोजशाला के नीचे तलघल होने को अनुमान जताया जा रहा है
  2. सर्वे में मिली जानकारी के बाद एक नए स्थान पर खोदाई शुरू हो गई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। धार की ऐतिहासिक भोजशाला में आज 10 वें दिन भी सर्वे का कार्य जारी रहेगा। एएसआई टीम भोजशाला पहुंच चुकी है।

कल शनिवार को सर्वे कार्य में मुख्य रूप से एक नए स्थान पर खोदाई कार्य शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही 50 मीटर के क्षेत्र में फोकस करते हुए विभिन्न दस्तावेजीकरण भी किया गया है।

जानकारों के अनुसार धार भोजशाला में खोदाई कार्य चल रहा है, उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां एक तलघर हो सकता है।

धार की भोजशाला का सर्वे कार्य 22 मार्च से आरंभ हुआ है। कल मुख्य रूप से सर्वे के तहत नए स्थान पर खोदाई शुरू की गई है। यहा खोदाई भोजशाला के दक्षिण भाग में की गई। भोजशाला की नींव को लेकर अन्य पाषाण धरोहर को खोजने का काम और भी तेज हो गया है।

जानकारी मिली है कि जिस तरह से 10-15 फीट गहराई तक में भोजशाला की नींव नहीं मिल पा रही है। यहां पर एक तलघर हो सकता है। इसलिए नींव अधिक गहराई तक हो सकती है।

जीपीआर के माध्यम से अन्य स्थानों पर भी खोदाई के लिए तैयारी की जा रही है। इसके लिए रडार से जानकारियां हासिल कर ली गई है। ज्ञानवापी में जिन सात विशेषज्ञों ने काम किया था, वे विशेषज्ञ यहां पहुंच चुके हैं। इन्होंने आज अपना कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि इन्होंने पहले दिन यहां पर कुछ बुनियादी जानकारी भी हासिल की है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Satna Information: एक बार फिर कलंकित हुई धार्मिक नगरी मैहर, 14 वर्ष की बालिका हुई सामूहिक दरिंदगी का शिकार

घटना की सूचना मिलने पर विवेक और उसके नाबालिग छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 07:28 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 07:28 AM (IST)

Satna News:   एक बार फिर कलंकित हुई धार्मिक नगरी मैहर, 14 वर्ष की बालिका हुई सामूहिक दरिंदगी का शिकार

HighLights

  1. देवीजी चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक 14 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म
  2. पड़ोस के रहने वाले दो युवकों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया
  3. मासूम अपनी बुआ के यहां बचपन से रह रही थी।

नईदुनिया न्यूज, मैहर। मैहर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। देवीजी चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक 14 साल की मासूम के साथ पड़ोस के रहने वाले दो युवकों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया ।

थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मासूम अपनी बुआ के यहां बचपन से रह रही थी। यहीं पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने उसे बहलाफुसलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया।

घटना की सूचना मिलने पर विवेक और उसके नाबालिग छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मासूम अपने घर मे थी । इस दौरान आरोपी युवकों ने घर मे घुस कर उसे अपनी हैवानियत का शिकार बनाया।

घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन थाना कोतवाली पहुंचे। मामले में पाॅस्को एक्ट सहित कई अन्‍य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है। मेडिकल के बाद आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपितों के खिलाफ धारा 376,376 डीए, 450,506,34 आईपीसी 5/6 पाॅस्को एक्ट अपराध क्रमांक 290/2024 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Kabir Khan shares Salman Khan was Surrounded by 25 thousand folks at Chandni Chowk whereas taking pictures for Bajrangi Bhaijaan | चांदनी चौक पर सलमान को 25 हजार लोगों ने घेरा: एक्टर को कार में छिपाकर ‘बजरंगी भाईजान’ के सेट से बाहर लाए थे मेकर्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘ट्यूबलाइट’ जैसी फिल्मों में सलमान खान के साथ काम करने वाले डायरेक्टर कबीर खान ने सलमान से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। कबीर ने बताया कि जब वो सलमान के साथ दिल्ली के चांदनी चौक पर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कर रहे थे तब उन्हें, सलमान को और फिल्म की पूरी टीम को तकरीबन 25 हजार लोगों ने घेर लिया था।

दिल्ली में लाल किले के सामने फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग करते सलमान-करीना और कबीर खान।

दिल्ली में लाल किले के सामने फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग करते सलमान-करीना और कबीर खान।

सिचुएशन हैंडल करने खुद ACP पहुंचे थे
मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में 2015 में रिलीज हुई सलमान और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए कबीर ने कहा, ‘हम चांदनी चौक के अंदर एक गली में शूटिंग कर रहे थे। हमें नहीं पता था कि बाहर क्या हालात हैं। अचानक से पुलिस आई।

बाकायदा उस एरिया के ACP आए और बोले कि आपको पता नहीं बाहर क्या हो रहा है ? आपको करीबन 25 हजार लोगों की भीड़ ने घेर लिया है। अब आप इस जगह को छोड़ नहीं पाओगे क्योंकि सबको पता चल गया है कि आप यहां सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं।’

कबीर और सलमान ने अब तक ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘ट्यूबलाइट’ जैसी फिल्मों पर साथ काम किया है।

कबीर और सलमान ने अब तक ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘ट्यूबलाइट’ जैसी फिल्मों पर साथ काम किया है।

यही सलमान खान का स्टारडम है: कबीर
कबीर ने आगे कहा, ‘इसके बाद हमारी टीम ने कुछ नकली कारों की व्यवस्था की। लाइन से 5-6 गाड़ियां निकालीं और उसमें से एक इनोवा में हमने सलमान खान को छिपाया और फिर उन्हें उस एरिया से दूसरे रास्ते से बाहर निकालकर लाए। वर्ना हम उस जगह से बाहर नहीं निकल पाते। हमारे आस-पास 25 हजार लोग थे और यही सलमान खान का स्टारडम है।’

'बजरंगी भाईजान' में चाइल्ड एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा ने मुन्नी का लीड रोल प्ले किया था। तब उनकी उम्र मात्र 7 साल थी।

‘बजरंगी भाईजान’ में चाइल्ड एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा ने मुन्नी का लीड रोल प्ले किया था। तब उनकी उम्र मात्र 7 साल थी।

फिल्म ने वर्ल्डवाइड 920 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था
‘बजरंगी भाईजान’ साल 2015 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसने वर्ल्डवाइड 920 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म में सलमान और करीना के अलावा चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी अहम रोल था।

इस फिल्म के बाद कबीर और सलमान ने 2017 में रिलीज हुई ‘ट्यूबलाइट’ में भी साथ काम किया था पर यह फिल्म असफल रही थी।

खबरें और भी हैं…