IMD Climate Replace: पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में चल सकती है जानें, जानें ताजा अपडेट

IMD Climate Replace: पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में चल सकती है जानें, जानें ताजा अपडेट

मौसम विभाग ने कहा है कि 31 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 07:44 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 07:46 AM (IST)

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है।

HighLights

  1. आंध्र प्रदेश और केरल में आगामी 5 दिनों के लिए गर्म और आर्द्र मौसम रह सकता है।
  2. मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और उत्तर भारत के आसपास के क्षेत्रों के लिए लू की चेतावनी जारी है।
  3. IMD के अनुसार, आगामी दिनों में पूरे ओडिशा में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति की आशंका जताई गई है।

डिजिटिल डेस्क, इंदौर। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। IMD ने संभावना जताई है कि ओडिशा, बिहार में तूफान हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 31 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में मध्य भारत में छिटपुट बारिश होने का अनुमान है।

इन राज्यों में चल सकती है तेज लू

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में आगामी 5 दिनों के लिए गर्म और आर्द्र मौसम रह सकता है। इस दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और उत्तर भारत के आसपास के क्षेत्रों के लिए लू की चेतावनी जारी है। IMD के अनुसार, आगामी दिनों में पूरे ओडिशा में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति की आशंका जताई गई है और राज्य के विशेष राहत आयुक्त सत्यब्रत साहू ने शनिवार को सभी जिला कलेक्टरों को एक पत्र जारी कर गर्म और आर्द्र मौसम के प्रभाव को कम करने के लिए तत्काल उपाय करने का आग्रह किया।

naidunia_image

दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। शनिवार सुबह शनिवार न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने दिल्ली में कुछ स्थानों पर बारिश की भी संभावना जताई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने अगले 3 दिन तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रहने की संभावना जताई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्