Asif Ali Zardari: पाकिस्तान के दूसरी बार राष्ट्रपति बने आसिफ अली जरदारी, पत्नी की मौत के बाद 11 साल जेल में रहे

आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति बन गए हैं। जरदारी को नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानसभाओं में पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है। वह दूसरी बार राष्ट्रपति बनने वाले पहले राजनेता हैं। वह इससे पहले 2008 से लेकर 2013 तक इस पद को संभाल चुके हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 10:47 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 10:47 PM (IST)

Asif Ali Zardari: पाकिस्तान के दूसरी बार राष्ट्रपति बने आसिफ अली जरदारी, पत्नी की मौत के बाद 11 साल जेल में रहे
आसिफ अली जरदारी बने राष्ट्रपति।

एजेंसी, इस्लामाबाद। आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति बन गए हैं। जरदारी को नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानसभाओं में पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है। वह दूसरी बार राष्ट्रपति बनने वाले पहले राजनेता हैं। वह इससे पहले 2008 से लेकर 2013 तक इस पद को संभाल चुके हैं।

आसिम अली जरदारी की पार्टी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) का सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। उनके सामने महमूद खान अचकजई चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन उन्हें जरदारी ने भारी बहुमत से हाराया है। उन्होंने 255 सांसदों का समर्थन हासिल हुआ, जबकि अचकजई 119 वोट ही पा सके।

नतीजे आने के बाद जश्न का माहौल

पीपीपी पार्टी के समर्थकों को जरदारी की जीत का पूरा विश्वास था, इसलिए नतीजों से पहले ही उनमें जोश था। वह जश्न के माहौल में डूबे हुए थे। जरदारी की दोनों बेटियों ने कहा कि पीपीपी राष्ट्रपति के चुनाव में जीती है, इसलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। जरदारी के मृत पड़े राजनीतिक जीवन में राष्ट्रपति का चुनाव ऑक्सीजन की तरह आया है। वह भ्रष्टारा व हत्या के आरोपों में 11 साल जेल में बिता चुके हैं। इस मामले में उन पर लगे आरोप कभी भी सच साबित नहीं हो पाए।

शहबाज शरीफ ने दी बधाई

आसिफ अली जरदारी के राष्ट्रपति बनते ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनको बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रांतीय व राष्ट्रीय विधायकों के सदस्यों का सत्तारूड़ गठबंधन पर भरोसा है। मुझे पूरा भरोसा है कि जरदारी राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। लोकतांत्रिक तरीके से उनका जाना दिखाता है कि पाकिस्तान में लोकतांत्रिक मूल्य हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Miss World 2023 Finale Mumbai LIVE Images Replace; India Sini Shetty | Karan Johar | मिस चेक रिपब्लिक बनीं मिस वर्ल्ड: मिस लेबनान फर्स्ट रनर अप रहीं; भारत की सिनी शेट्टी बाहर, टॉप-8 तक पहुंची थीं

11:44 AM9 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

भारत को मेजबानी मिलने पर कर्नाटक में आंदोलन हुए थे

बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का विरोध करते प्रदर्शनकारी।

बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का विरोध करते प्रदर्शनकारी।

1996 में भारत को पहली बार मिस वर्ल्ड की मेजबानी मिली थी। तब कर्नाटक में आंदोलन शुरू हुए थे। एक तरफ फेमिनिस्ट महिलाओं का कहना था कि इस तरह की सौंदर्य प्रतियोगिता से बड़ी संख्या में महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश होती है। महिला संगठन से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने धमकी दी कि अगर यह आयोजन हुआ तो वे आत्मदाह कर लेंगी।

दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना था कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज की संस्कृति और सभ्यता खतरे में पड़ जाएगी। मिस वर्ल्ड को पूंजीवादी ताकतों का कार्यक्रम बताते हुए कर्नाटक किसान संघ के अध्यक्ष एमडी नजुंदास्वामी ने कहा कि आयोजक नहीं माने तो कार्यक्रम के स्टेज को आग के हवाले कर दिया जाएगा। प्रदर्शन इतना ज्यादा उग्र हो गया कि मिस वर्ल्ड में होने वाली प्रतियोगिताओं में से एक स्विम सूट कॉम्पिटिशन को बेंगलुरु के बजाय सेशेल्स में कराया गया।

Gold-Silver Worth At this time 16 February 2024: सोना-चांदी की कीमतों में आई तेजी, पढ़ें 24 कैरेट का गोल्ड

भारतीय सर्राफा बाजार में 16 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 61684 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 15 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 176 रुपये की तेजी देखने को मिली है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 16 Feb 2024 05:16 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 16 Feb 2024 05:16 PM (IST)

सोना-चांदी के भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 16 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 61684 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 15 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 176 रुपये की तेजी देखने को मिली है। चांदी के भाव में तेजी आई है। चांदी का भाव 70203 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 15 फरवरी से 733 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 15 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 61508 रुपये थी। 16 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 61684 रुपये हो गई है। 15 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70203 रुपये थी। 16 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70936 रुपये हो गई।

जानिए क्या हैं भाव

16 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61437 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56503 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46263 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36085 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

  • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
  • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
  • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
  • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
  • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
  • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Paytm Case: पेटीएम को मिली बड़ी राहत, आरबीआई ने बढ़ाई मोहलत, अब इस तारीख तक जारी रहेंगी सेवाएं

Paytm Case: आरबीआई ने शुक्रवार को पेटीएम को 15 दिन की छूट दी है। अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध 29 फरवरी से लागू नहीं होगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 16 Feb 2024 06:17 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 16 Feb 2024 06:17 PM (IST)

Paytm Case: पेटीएम को मिली राहत।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Paytm Case: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम को बड़ी राहत दी है। आरबीआई ने शुक्रवार को पेटीएम को 15 दिन की छूट दी है। अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध 29 फरवरी से लागू नहीं होगी। अब पेटीएम बैंक पर बैन 15 मार्च के बाद लागू होगा। इसका मतलब है कि वॉलेट, फास्टैग और लेनदेन 15 मार्च तक किया जा सकता है। आरबीआई ने पेटीएम को लेकर FAQ जारी किया है।

31 जनवरी को रिजर्व बैंक ने पेटीएम की बैंकिंग सर्विस को बंद करने का आदेश जारी किया था। यह 29 फरवरी को लागू होना था। अब इस तारीख में संशोधन किया गया है। केंद्रीय बैंक ने पिछले महीने कहा था कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर नियामक कार्रवाई की गई है। जिसके कारण पेटीएम बैंक खाते में लेनदेन, वॉलेट, फास्टैग और टॉपअप जैसी सर्विस बंद हो जाएगी।

— ANI (@ANI) February 16, 2024

ग्राहकों के लिए बढाया गया समय

आरबीआई ने कहा, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत पेटीएम बैंक लिमिटेड पर प्रतिबंध लगाए हैं। ग्राहकों के हितों का ध्यान रखते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को थोड़ा समय दिया जा रहा है।

अन्य जमा की अनुमति नहीं होगी

रिजर्व बैंक ने कहा कि किसी भी जमा या क्रेडिट लेनेदेन और टॉप-अप की अनुमति नहीं दी जाएगी। 15 मार्च 2024 के बाद प्रीपेड, वॉलेट, फास्टैग, कैशबैक और रिफंड की सेवाएं बंद हो जाएंगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमिश्नर अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 09:30 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 09:30 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमिश्नर अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा
इलेक्शन कमिश्नर अरुण गोयल ने इस्तीफा दिया।

एएनआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। गोयल का कार्यकाल 2027 तक था। अरुण गोयल के जाने के बाद अब चुनावी निकाय के एकमात्र सदस्य के रूप में सिर्फ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार रह जाएंगे।

अरुण गोयल का इस्तीफा ऐसे समय में आया है। जब फरवरी में चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति के बाद तीन सदस्यीय आयोग में पहले से ही दो सदस्य रह गए थे।

अरुण गोयल के इस्तीफा से उठे सवाल

अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे ने सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके समय और अंतर्निहित कारणों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं, क्योंकि उनके कार्यकाल में तीन वर्ष बाकी थे। इलेक्शन कमीशन में अपनी भूमिका से हटने का अरुण का निर्णय एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आया है। जब देश लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Shilpa didn’t marry Raj for cash | शिल्पा ने पैसों के लिए राज से शादी नहीं की: बोलीं- मुझे और भी ज्यादा अमीर लोगों के प्रस्ताव आ रहे थे; मैं खुद भी अमीर हूं

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में उन ट्रोलर्स को जवाब दिया है जिन्होंने शिल्पा पर ये आरोप लगाए थे कि शिल्पा ने राज से शादी पैसों के लिए की। शिल्पा ने बताया कि भले ही राज अमीर हैं, लेकिन उनसे शादी करने का फैसला सिर्फ इस बात पर आधारित नहीं था।

शिल्पा शेट्टी ने राज से पैसों के लिए शादी नहीं की
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने साल 2009 में शादी की थी। राज से शादी करने की बात पर शिल्पा ने कहा- जब मैंने उनसे शादी की, तो गूगल के अनुसार उन्हें 108वां सबसे अमीर ब्रिटिश भारतीय माना जाता था। शायद लोग शिल्पा शेट्टी को गूगल करना भूल गए थे, जो उस समय भी बहुत अमीर थीं।

शिल्पा ने आगे कहा- जब आप सक्सेस्फुल होते हैं, तो अपने लिए एक ऐसा आदमी ढूंढते हैं, जो खुद इनसिक्योर ना महसूस करे। एक ऐसा शख्स जो आपकी शादी के बाद आपके लाइफस्टाइल का खर्चा उठाने में सक्षम हो। अगर ऐसा नहीं हुआ तो घर पर अभिमान जैसी स्थिति हो जाएगी।

शिल्पा ने राज से शादी करने का कारण बताया
शिल्पा ने बताया कि राज से शादी करने का मुख्य कारण यह था कि वह एक अच्छे इंसान थे। उन्होंने कहा कि पैसा मेरे लिए उतना महत्वपूर्ण नहीं था। भले ही उनके पास बहुत सारा पैसा हो, लेकिन अगर वो अच्छे इंसान नहीं होते, तो मैं उनसे शादी नहीं करती । उन्होंने आगे कहा-मुझे उस समय राज से भी ज्यादा अमीर लोगों के प्रस्ताव आ रहे थे।

शिल्पा ने कहा- हां, ये सच है कि जब मैंने राज से शादी की, उनकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी थी। मुझे लगता है भगवान चाहते थे, कि हम दोनों एक हो जाएं। मैंने राज से इसलिए शादी की, क्योंकि वे बेहद चार्मिंग और प्यार करने वाले थे। बहुत जल्द मेरे सभी दोस्त राज के दोस्त बन गए थे। सच कहूं तो मेरे दोस्तों को मुझसे ज्यादा राज पसंद आने लगे, क्योंकि राज हर पार्टी की जान होते हैं। लोग उन्हें बहुत जल्दी पसंद कर लेते हैं।

फराह के शो में शिल्पा और अनिल ने राज कुंद्रा को लेकर मजाक किया था
2019 में फराह खान के शो बैकबेंचर्स के एक एपिसोड के दौरान अनिल कपूर और शिल्पा मेहमान थे। फराह ने शिल्पा से पूछा कि उन्होंने राज कुंद्रा के प्रपोजल पर ‘हां’ क्यों कहा। इससे पहले कि शिल्पा जवाब दे पातीं, अनिल कपूर ने मजाक में कहा- क्योंकि शिल्पा को पैसे चाहिए थे। शिल्पा ने इस बात पर जवाब दिया- पैसों के अलावा बाहें भी फैलाई थीं।

Mahakal Temple Ujjain: सुबह दूल्हे के रूप में सजाया, दोपहर में रमाई भस्म, महाकाल ने दिए भक्तों को दर्शन

महाशिवरात्रि पर शुक्रवार रात 10.30 बजे से गर्भगृह में भगवान महाकाल की महापूजा शुरू हुई। रात्रि पर्यंत पुजारियों ने भगवान की पूजा अर्चना की।

By Paras Pandey

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 07:32 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 07:36 PM (IST)

Mahakal Temple Ujjain: सुबह दूल्हे के रूप में सजाया, दोपहर में रमाई भस्म, महाकाल ने दिए भक्तों को दर्शन
भगवान महाकाल को भस्म रमाते महंत विनीत गिरी महाराज।

HighLights

  1. महाकाल के साकार व निराकार रूप के दर्शन कर आस्था अभिभूत
  2. 2 घंटे में दूल्हा रूप में सजे महाकाल
  3. 44 घंटे बाद शनिवार रात 11 बजे बंद हुए पट

उज्जैन, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि के अगले दिन शनिवार को भक्तों को भगवान महाकाल के साकार व निराकार रूप के दर्शन हुए। सुबह भगवान महाकाल के दूल्हा रूप में मनोहारी दर्शन हुए। दोपहर में अवंतिकानाथ ने निराकार रूप में भस्म रमाई।

महाशिवरात्रि पर शुक्रवार रात 10.30 बजे से गर्भगृह में भगवान महाकाल की महापूजा शुरू हुई। रात्रि पर्यंत पुजारियों ने भगवान की पूजा अर्चना की। भगवान को शिव सहस्त्रनामावली से बिल्वपत्र तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात प्रकार के धान्य अर्पित किए।

शनिवार तड़के 4 बजे भगवान को सोने चांदी के आभूषण धारण कराकर सवा मन फल व फूलों से बना पुष्प मुकुट सजाया गया। सुबह 6 बजे से 11 बजे तक भक्तों को भगवान के सेहरा शृंगार के दर्शन हुए।इसके बाद दोपहर 12 बजे भस्म आरती हुई।

महानिर्वाणी अखाड़े के गादीपति महंत विनित गिरी महाराज ने भगवान को भस्म अर्पित की। इसके बाद पुजारियों ने आरती की। दोपहर 2.30 बजे भोग आरती के बाद शिवरात्रि महापर्व संपन्न हुआ। पश्चात मंदिर समिति की ओर से पुजारी, पुरोहितों को पारणा कराया गया।

Check Cricket Incentive Scheme: धर्मशाला में जीत के बाद BCCI का बंपर एलान, टेस्ट मैच खेलने वालों पर होगी पैसों की बारिश

Check Cricket Incentive Scheme: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मुझे वरिष्ठ पुरुषों के लिए टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 03:53 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 03:53 PM (IST)

Test Cricket Incentive Scheme: धर्मशाला में जीत के बाद BCCI का बंपर एलान, टेस्ट मैच खेलने वालों पर होगी पैसों की बारिश
Check Cricket Incentive Scheme

HighLights

  1. टेस्ट खिलाड़ियों को मिली सौगात।
  2. टेस्ट खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश।
  3. मैच फीस के अलावा खिलाड़ियों को मिलेगा इंसेंटिव।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Check Cricket Incentive Scheme: भारतीय टीम ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 64 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया। इस एतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के लिए बीसीसीआई ने बड़ा एलान किया है। बोर्ड ने टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव योजना लॉन्च की है। इस स्कीम के तहत टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को फायदा होगा। अब उन्हहें मैच फीस के अतिरिक्त पैसा मिलेगा।

जय शाह ने ट्वीट कर किया एलान

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मुझे वरिष्ठ पुरुषों के लिए टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। जिसका उद्देश्य हमारे सम्मानित खिलाड़ियों को वित्तीय विकास और स्थिरता प्रदान करना है। 2022-23 सीजन से टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव योजना मान्य होगी। यह टेस्ट मैचों के लिए 15 लाख रुपये की मौजूदा मैच फीस के अतिरिक्त इनाम संरचना के रूप में काम करेगी।

I’m happy to announce the initiation of the ‘Check Cricket Incentive Scheme’ for Senior Males, a step aimed toward offering monetary development and stability to our esteemed athletes. Commencing from the 2022-23 season, the ‘Check Cricket Incentive Scheme’ will function a further… pic.twitter.com/Rf86sAnmuk

— Jay Shah (@JayShah) March 9, 2024

टेस्ट खिलाड़ियों को फायदा होगा

भारतीय खिलाड़ियों को एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये की फीस मिलती है। अब उन्हें इंसेंटिव भी मिला करेगा। इसके लिए बीसीसीआई की ओर से शर्त रखी गई है। अगर कोई खिलाड़ी एक सीजन में 75 प्रतिशत से ज्यादा (7 या उससे ज्यादा) टेस्ट मैच खेलता है, तो इंसेंटिव के तौर प्रति मैच 45 लाख रुपये मिलेंगे।

प्लेइंग 11 से बाहर रहने वाले प्लेयर्स को 22.5 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, पांच से छह मैच खेलने पर 30 लाख रुपये प्रति मैच मिलेंगे। प्लेइंग 11 से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों को 15 लाख प्रति मैच फीस मिलेगी। अगर कोई खिलाड़ी एक सीजन में 50 प्रतिशत से कम टेस्ट मैच (नौ मैच होने पर चार से कम) खेलता है तो कोई इंसेंटिव नहीं मिलेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Arvind Kejriwal: भगवान राम आज होते तो भाजपा उनके घर भी ED भेज देते, सीएम अरविंद केजरीवाल का हमला

Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘देश में दो घटनाएं घटीं। पहली घटना 2014 में भाजपा की केंद्र में सरकार बनी। 2015 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 03:28 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 03:28 PM (IST)

Arvind Kejriwal: भगवान राम आज होते तो भाजपा उनके घर भी ED भेज देते, सीएम अरविंद केजरीवाल का हमला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बजट पर अपनी बात सदन के टेबल पर रखीं। उन्होंने कहा कि आज जब बजट पर चर्चा कर रहे हैं, तो मनीष सिसोदिया की याद आ गई। मनीष जी ने 9 बार बजट पेश किया है। उम्मीद है वे अगले वर्ष बजट पेश करेंगे।

आप ने विकास का मॉडल रखा

सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘देश में दो घटनाएं घटीं। पहली घटना 2014 में भाजपा की केंद्र में सरकार बनी। 2015 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। दोनों सरकारें बहुमत से बनी।’ दोनों सरकारों ने दो मॉडल रखें, जो इलेक्शन जिताने की गारंटी देते हैं। एक विकास का मॉडल है और दूसरा विनाश का मॉडल। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने काम किया और विकास का मॉडल रखा।

भगवान राम इस युग में होते तो

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर भगवान राम इस युग में होते तो ये उनके घर ईडी भेज देते। ये भी कहते कि भाजपा में आओ वरना जेल जाओ। तुम जितने समन भेजोगे हम उतने स्कूल बनाएंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे आठ समन आए हैं, मैं इतने ही स्कूल बनवाऊंगा।’ सीएम केजरीवाल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से पूछा कि इलेक्टोरल बॉन्ड से कितना पैसा मिला। ना जाने कितनी सरकारें गिरा दी। अब हिमाचल सरकार गिराने जा रहे हैं।

बीजेपी के पास पैसों की कमी नहीं

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने विनाश का मॉडल रखा। उसके दो हिस्से हैं और पहला सारी पार्टियों को खत्म कर दो। विरोधियों के खिलाफ एजेंसी लगा दो। उनकी सरकार गिरा दो। दूसरा हिस्सा है विपक्ष की सरकार काम कर रही है तो उसको रोके। भाजपा के पास पैसों की कमी नहीं है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Aadhaar Card: फ्री में बनवाएं आधार कार्ड, नहीं लगेगा पैसा, यहां पढ़ें क्या है तरीका

Aadhaar Card Replace: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण आधार संख्या जारी करता है। यदि आप पहली बार आधार के लिए पंजिकरण करवा रहे हैं तो यह फ्री में होता है। इसके लिए कोई पैसा नहीं देना होता है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 03:38 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 17 Feb 2024 03:38 PM (IST)

फ्री में बनवाएं Aadhaar Card

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Aadhaar Card: आधार कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है। लगभर हर काम में इसकी जरूरत पड़ती है। अगर आपको अपना या किसी रिश्तेदार का आधार कार्ड बनवाना है, तो इसके लिए बैंक या पोस्ट ऑफिस जाना होगा। वहां इसके लिए पैसे चुकाने पड़ेंगे। आज हम आपको बताएंगे कि मुफ्त में आधार कार्ड कैसे बनवा सकते हैं।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण आधार संख्या जारी करता है। यदि आप पहली बार आधार के लिए पंजिकरण करवा रहे हैं तो यह फ्री में होता है। इसके लिए कोई पैसा नहीं देना होता है। आधार कार्ड प्रिंटआउट के लिए 30 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।

फ्री में आधार कार्ड ऐसे बनवाएं

देशभर में UIDAI ने अपने कई केंद्र खोले हैं। यदि आपको निशुल्क आधार कार्ड बनवाना है को आधार सेंटर पर जाना होगा। साथ ही आप यूआईडीएआई के ऑथराइज्ड बैंक और डाकघर में आधार इनरोलमेंट करवाते हैं तो यह मुफ्त है।

कैसे आधार कार्ड प्रिंट करवाएं?

अगर आपका आधार कार्ड गुम हो गया है। आप आधार कार्ड प्रिंट करवाना चाहते हैं। इसके लिए आधार कार्ड डाउनलोड करके या UIDAI की वेबसाइट से पीवीसी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के 7 से 15 दिनों में आधार कार्ड आपके पते पर पहुंच जाएगा। यदि आप चाहे तो कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करके प्रिंट करवा सकते हैं।

1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड डाउनलोड सेक्शन पर जाना होगा।

2. अब आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालकर ओटीपी पर क्लिक करें।

3. मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को सबमिट करें। फिर डाउनलोड कार्ड पर क्लिक करें।

4. आपका आधार कार्ड सेव हो जाएगा। यह पासवर्ड प्रोटेक्टेड दस्तेवाज है। इसका पासवर्ड आपके नाम के पहले चार अक्षर और जन्म का साल हो सकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह