11:44 AM9 मार्च 2024
- कॉपी लिंक
भारत को मेजबानी मिलने पर कर्नाटक में आंदोलन हुए थे
बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का विरोध करते प्रदर्शनकारी।
1996 में भारत को पहली बार मिस वर्ल्ड की मेजबानी मिली थी। तब कर्नाटक में आंदोलन शुरू हुए थे। एक तरफ फेमिनिस्ट महिलाओं का कहना था कि इस तरह की सौंदर्य प्रतियोगिता से बड़ी संख्या में महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश होती है। महिला संगठन से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने धमकी दी कि अगर यह आयोजन हुआ तो वे आत्मदाह कर लेंगी।
दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना था कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज की संस्कृति और सभ्यता खतरे में पड़ जाएगी। मिस वर्ल्ड को पूंजीवादी ताकतों का कार्यक्रम बताते हुए कर्नाटक किसान संघ के अध्यक्ष एमडी नजुंदास्वामी ने कहा कि आयोजक नहीं माने तो कार्यक्रम के स्टेज को आग के हवाले कर दिया जाएगा। प्रदर्शन इतना ज्यादा उग्र हो गया कि मिस वर्ल्ड में होने वाली प्रतियोगिताओं में से एक स्विम सूट कॉम्पिटिशन को बेंगलुरु के बजाय सेशेल्स में कराया गया।




.jpg)
