Bharat Ratna Awards 2024: आडवाणी, चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, डॉ स्वामीनाथन और कर्पूरी ठाकुर भारत रत्न से सम्मानित, राष्ट्रपति भवन में हुआ समारोह

आडवाणी को छोड़कर सभी 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जा रहा है। इनके परिजन ने राष्ट्रपति से सम्मान ग्रहण किया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 11:20 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 11:27 AM (IST)

Bharat Ratna Awards 2024: आडवाणी, चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, डॉ स्वामीनाथन और कर्पूरी ठाकुर भारत रत्न से सम्मानित, राष्ट्रपति भवन में हुआ समारोह

एजेंसी, नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में सरकार द्वारा चयनित हस्तियों को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 शख्सियतों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन, और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं।

आडवाणी को छोड़कर सभी 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जा रहा है। इनके परिजन ने राष्ट्रपति से सम्मान ग्रहण किया।

वीडियो: राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया। यह पुरस्कार चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह ने प्राप्त किया।

The award was acquired by Chaudhary Charan Singh’s grandson Jayant Singh pic.twitter.com/uaNUOAdz0N

— ANI (@ANI) March 30, 2024

वीडियो: राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव (मरणोपरांत) को भारत रत्न पुरस्कार प्रदान किया।यह पुरस्कार उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने प्राप्त किया।

वीडियो: राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने प्राप्त किया।

वीडियो: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया। यह पुरस्कार एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने प्राप्त किया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

33 12 months outdated Mannara celebrated her birthday | 33 साल की मन्नारा ने मनाया अपना जन्मदिन: बहन प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ नजर आईं, वीडियो हुआ वायरल

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीती रात बिग बॉस 17 फेम मन्नारा चोपड़ा ने अपना 33वां जन्मदिन मनाया। मन्नारा के बर्थडे पर फैमिली मेम्बर्स और करीबी दोस्त ही नजर आए।

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ आईं
प्रियंका चोपड़ा परिवार के साथ इन दिनों भारत आई हुई हैं। ऐसे में कजिन बहन मन्नारा के जन्मदिन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपनी मां और पति निक जोनस के साथ सेलिब्रेशन के लिए पहुंचीं। प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें वे बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं। प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा को बर्थडे केक खिलाया। सेलिब्रेशन के इस माहौल में पूरा परिवार खुश दिखा। ये वीडियो तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है।

प्रियंका चोपड़ा अपनी मां, पति और कजिन बहन मन्नारा के साथ।

प्रियंका चोपड़ा अपनी मां, पति और कजिन बहन मन्नारा के साथ।

मन्नारा ने भी अपनी खुशी जाहिर की
मीडिया से बातचीत के दौरान मन्नारा ने कहा- मैं बहुत खुश हूं कि प्रियंका दीदी और निक जीजू आए। जब फैमिली एक-साथ आती है तो आपके लिए बर्थडे और भी खास हो जाता है। दोनों ने अपने बिजी शेड्यूल से मेरे लिए वक्त निकाला, मुझे वाकई बहुत अच्छा लगा। मैं खुद को काफी खुशनसीब महसूस कर रही हूं। मैं दिल से सबका शुक्रिया अदा करती हूं। हालांकि इस जश्न के मौके पर चोपड़ा सिस्टर्स में से परिणीति नजर नहीं आईं।

प्रियंका चोपड़ा के आने वाले प्रोजेक्ट्स
प्रियंका चोपड़ा जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’ फिल्म में दिखेंगी। इसके अलावा प्रियंका डिज्नीनेचर की आगामी फिल्म ‘टाइगर’ में अपनी आवाज देने के लिए भी तैयार हैं। एक्ट्रेस ‘द ब्लफ’ में भी एक्टिंग करेंगी, जिसका निर्देशन फ्रैंक ई फ्लावर्स द्वारा किया जाएगा।

Jabalpur Information : होली के दिन वर्दी पहन कर डांस का वीडियो प्रसारित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

Jabalpur Information : यूनिफार्म में डांस करना राजपत्रित अधिकारी का पद धारण करने वाले के लिए अशिष्टतापूर्ण, अशोभनीय एवं पदीय दायित्वों के विपरीत आचरण है।

By Alok Banerjee

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 11:32 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 11:33 AM (IST)

Jabalpur News : होली के दिन वर्दी पहन कर डांस का वीडियो प्रसारित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

HighLights

  1. डांस का वीडियो प्रसारित होने के बाद कार्रवाई।
  2. आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश ग्वालियर को पत्र लिखा था।
  3. करमेता में यूनिफॉर्म में डांस किया गया।

Jabalpur Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने जबलपुर के सहायक जिला आबकारी अधिकारी विकास त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई यूनिफार्म में डांस करने पर हुई है, उनके डांस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी हुआ था।

naidunia_image

करमेता में यूनिफॉर्म में डांस किया गया

बताया जाता है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला जबलपुर ने इस संबंध में आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश ग्वालियर को पत्र लिखा था। प्रेषित प्रतिवेदन एवं सहसंलग्न अभिलेखों अनुसार विकास त्रिपाठी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी द्वारा विदेशी मदिरा भंडारगार (स्टोर) करमेता में यूनिफॉर्म में डांस किया गया।

निलंबन अवधि में रीवा किया गया है तय

कार्यालय परिसर अथवा अन्य स्थल पर यूनिफार्म में डांस करना राजपत्रित अधिकारी का पद धारण करने वाले अधिकारी के लिए अशिष्टतापूर्ण, अशोभनीय एवं पदीय दायित्वों के विपरीत आचरण है। निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता रीवा तय किया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

Alia Bhatt sang Udta Punjab music Ikk Kudi with Singer Harshdeep Kaur on the charity occasion Hope Gala in London | चैरिटी इवेंट होप गाला में आलिया ने गाया गाना: सिंगर हर्षदीप कौर के साथ की जुगलबंदी, 30 साल पुरानी साड़ी पहने नजर आईं

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्‌ट ने हाल ही में लंदन में हुआ चैरिटी इवेंट, होप गाला अटैंड किया। एक्ट्रेस ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस इवेंट से जुड़े कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए।

इवेंट में सिंगर हर्षदीप कौर के साथ गाना गातीं आलिया।

इवेंट में सिंगर हर्षदीप कौर के साथ गाना गातीं आलिया।

एक वीडियो में वो इवेंट में सिंगर हर्षदीप कौर के साथ ‘इक कुड़ी’ गाना गाती नजर आ रही हैं। यह गाना आलिया की ही फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का है जो 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म के म्यूजिक एल्बम के लिए भी आलिया ने सिंगर/एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ इस गाने का क्लब मिक्स वर्जन गाया था।

इवेंट में आलिया ने स्टेज पर स्पीच भी दी।

इवेंट में आलिया ने स्टेज पर स्पीच भी दी।

1994 में बनी साड़ी पहने नजर आईं एक्ट्रेस
लंदन के मैंडेरियन ओरिएंटल हाइड पार्क में हुए इस इवेंट में आलिया दो लुक में नजर आई। रेड कारपेट इवेंट के दौरान आलिया डिजाइनर वन पीस में नजर आईं। वहीं मेन इवेंट के लिए उन्होंने सेलिब्रेटी डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला की विंटेज साड़ी चूज की। यह हैंडमेड आइवरी फ्लोरल रेशम साड़ी 30 साल पहले 1994 में बनाई गई थी।

इस इवेंट में आलिया ने दो आउटफिट्स में नजर आईं।

इस इवेंट में आलिया ने दो आउटफिट्स में नजर आईं।

एक्ट्रेस बोलीं- यह शाम बेहद खास थी
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘यह शाम खास थी क्योंकि यह बहुत सारे प्यार, उद्देश्य और आशा से भरी हुई थी। मुझे इसकी मेजबानी करने में बहुत खुशी हुई।’

सोशल मीडिया पर वायरल इवेंट के एक और वीडियो में आलिया स्टेज पर स्पीच देती भी नजर आईं। उन्होंने इवेंट में मौजूद फैंस के साथ सेल्फी भी कैप्चर की।

एक्ट्रेस ने इवेंट से जुड़े पोस्ट शेयर करते हुए यह कैप्शन लिखा।

एक्ट्रेस ने इवेंट से जुड़े पोस्ट शेयर करते हुए यह कैप्शन लिखा।

एक्ट्रेस ने अपनी इस पोस्ट में इवेंट से जुड़े कुछ फोटोज भी शेयर किए।

एक्ट्रेस ने अपनी इस पोस्ट में इवेंट से जुड़े कुछ फोटोज भी शेयर किए।

आलिया ने बैक स्टेज के भी कुछ फोटो शेयर किए।

आलिया ने बैक स्टेज के भी कुछ फोटो शेयर किए।

मैंडेरियन ओरिएंटल हाइड पार्क के सीईओ लॉरेंट क्लिटमैन और सलाम बॉम्बे फाउंडेशन की फाउंडर पद्मिनी सेखसरिया के साथ आलिया।

मैंडेरियन ओरिएंटल हाइड पार्क के सीईओ लॉरेंट क्लिटमैन और सलाम बॉम्बे फाउंडेशन की फाउंडर पद्मिनी सेखसरिया के साथ आलिया।

इवेंट में यंग एंटरप्रेन्योर आकाश मेहता ने भी आलिया से मुलाकात की।

इवेंट में यंग एंटरप्रेन्योर आकाश मेहता ने भी आलिया से मुलाकात की।

आलिया ने इवेंट में परफॉर्म करने वाले भारतीय कलाकारों के साथ भी फोटो खिंचवाई।

आलिया ने इवेंट में परफॉर्म करने वाले भारतीय कलाकारों के साथ भी फोटो खिंचवाई।

वर्क फ्रंट पर आलिया ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ की शूटिंग पूरी की है। एक्ट्रेस जल्द ही यशराज प्रोडक्शन के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।

Dhar Bhojshala ASI Survey: आज रंगपंचमी पर भी भोजशाला में हो रहा सर्वे, दो नए स्थानों पर हो सकती है खोदाई

माना जा रहा है कि भोजशाला के गर्भगृह में खोदाई हो सकती है। वहीं बाहरी परिसर में तीन स्थान पर खोदाई का कार्य जारी है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 07:56 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 10:39 AM (IST)

Dhar Bhojshala ASI Survey: आज रंगपंचमी पर भी भोजशाला में हो रहा सर्वे, दो नए स्थानों पर हो सकती है खोदाई

HighLights

  1. गर्भ गृह में किया सर्वे, दो नए स्थानों पर हो सकती है खोदाई
  2. गर्भ गृह की छत की आकृति की हुई फोटोग्राफी
  3. सर्वे के आठ दिन पूरे हो चुके हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। धार की ऐतिहासिक भोजशाला में आज शनिवार को रंग पंचमी पर भी सर्वे का काम अलसुबह आरंभ कर दिया गया। सर्वे के आठ दिन पूरे हो चुके हैं। शुक्रवार को सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक सर्वे जारी रहा। वहीं दोपहर एक से तीन बजे तक नमाज अदा करवाई गई। शुक्रवार को टीम द्वारा भोजशाला के गर्भ गृह में सर्वे किया गया। इसमें जीपीआर तकनीक से रडार का उपयोग करते हुए सर्वे किया गया।

धार की ऐतिहासिक भोजशाला में 9वें दिन का सर्वे शुरू हो चुका है। हिंदू संगठन के आशीष गोयल ने कहा है कि हमें पूरी उम्मीद है कि मां सरस्वती की प्रतिमा यहां स्थापित होगी। भोजशाला हमारी होगी। वर्तमान में सर्वे जारी है और यह सर्वे हमारे पक्ष में लग रहा है।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक धरोहर में तीन स्थानों पर खुदाई चल रही है। मिट्टी के साथ-साथ जो भी पत्थर व अन्य अवशेष प्राप्त हो रहे हैं। उनमें से जो महत्वपूर्ण अवशेष हैं, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग उनको सुरक्षित कर रहा है। इनको लैब में परीक्षण के लिए भी भेजा जा रहा है। पूरी तरह से तकनीकी सर्वे है, जिसमें मशीनों का वैज्ञानिक रूप में उपयोग किया जा रहा है। इधर सबसे महत्वपूर्ण बात है कि रंग पंचमी का भी अवकाश नहीं रखा गया है। कोर्ट के आदेश पर बिना रुके यह सर्वे किया जा रहा है। इधर हिंदू संगठन द्वारा प्रतिवर्ष रंग पंचमी पर राधा कृष्ण भाग यात्रा भोजशाला के बाहरी परिसर मोती बाग चौक से निकल जाती है। इस बार भी यह यात्रा निकाली जाएगी।

माना जा रहा है कि भोजशाला के गर्भ गृह में खोदाई हो सकती है। वहीं बाहरी परिसर में तीन स्थान पर खोदाई का कार्य जारी है। इसमें करीब 10 से 12 फीट के गड्ढे खोदे गए हैं। खोदाई के दौरान टीम को अवशेष प्राप्त हुए थे। इनकी फोटोग्राफी करने के साथ ही अवशेष की प्राचीनता का पता लगाया जा रहा है। पुरातन आकृति और शिलालेखों सटीक विश्लेषण करेंगे। आज शनिवार को रंग पंचमी पर भी सर्वे का काम जारी है।

शुक्रवार को 6 घंटे का सर्वे कर टीम बाहर निकली। इसके बाद मुस्लिम समाज को नमाज अदा करने के लिए भोजशाला में प्रवेश दिया गया। मंगलवार की तरह शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों को भी भोजशाला के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।

सर्वे के तहत भोजशाला परिसर के 50 मीटर के दायरे में खोदाई का काम किया जाना है। इसमें शुक्रवार को टीम जाने के बाद राधू टाकिज गेट से एक जेसीबी व डंपर को प्रवेश दिया गया। जेसीबी से करीब आधा घंटे तक राधू टाकीज के पिछले क्षेत्र में सफाई का काम किया है। इसी के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि अब 50 मीटर के दायरे में जो व्यापक खोदाई वाले कार्य शुरू होगे। वहीं बावड़ी व अन्य स्थानों की नपती कर वहां भी मशीनों से सर्वे होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Cylinder Blast in Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया सिलेंडर फटा, महिला सहित 3 बच्चों की मौत

आग इतनी तेज लगी थी कि किसी को कमरे से बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिला। सभी कमरे में ही जलकर मौत हो गई।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 09:00 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 09:02 AM (IST)

Cylinder Blast in Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया सिलेंडर फटा, महिला सहित 3 बच्चों की मौत
आग पर काबू पाने से पहले ही आरती देवी के साथ-साथ तीन बच्चों 14 वर्षीय आंचल, 12 साल का कुंदन और 11 वर्षीय सृष्टि बुरी तरह झुलस गए थे।

HighLights

  1. देवरिया के भलुअनी कस्बे के पास डुमरी गांव में शनिवार को सुबह 6 बजे ये हादसा हुआ है।
  2. गैस सिलेंडर फटने से महिला और 3 बच्चों की मृत्यु हो गई है।
  3. स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना ज्यादा तेज था कि कमरे की छत और दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के डुमरी गांव में सिलेंडर ब्लास्ट से एक महिला सहित 3 बच्चों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, डुमरी गांव में रहने वाले शिव शंकर गुप्ता की 35 वर्षीय पत्नी आरती देवी ने शनिवार सुबह जब चाय बनाने के लिए गैस जलाया तो रेगुलेटर में आग लग गई और तभी सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे घर में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिसमें आरती देवी के साथ 3 बच्चों की भी मौत हो गई।

तेज धमाके से छत व दीवार भी क्षतिग्रस्त

देवरिया के भलुअनी कस्बे के पास डुमरी गांव में शनिवार को सुबह 6 बजे ये हादसा हुआ है। गैस सिलेंडर फटने से महिला और 3 बच्चों की मृत्यु हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना ज्यादा तेज था कि कमरे की छत और दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। आग पर काबू पाने से पहले ही आरती देवी के साथ-साथ तीन बच्चों 14 वर्षीय आंचल, 12 साल का कुंदन और 11 वर्षीय सृष्टि बुरी तरह झुलस गए थे और इस कारण तीनों बच्चों की मौत हो गई। इस दौरान पति कमरे के बाहर था, इसलिए बच गया।

naidunia_image

ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू

आग इतनी तेज लगी थी कि किसी को कमरे से बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिला। सभी कमरे में ही जलकर मौत हो गई। फायर ब्रिगेड ने भी ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पत्नी और 3 बच्चों के एक झटके में मौत से शिव शंकर की हालत बेसुध हो गई है। वह अभी बहुत सदमे में है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

‘At first the speak of working with SRK appeared like a joke’ | ‘SRK के साथ काम करने की बात पहले मजाक लगी’: प्रियामणि बोलीं- रोहित शेट्टी से अनुरोध किया था की मुझे सिर्फ बैकग्राउंड डांसर ना बनाए

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रियामणि ने हाल ही में खुलासा किया कि जब उन्हें पहली बार रोहित शेट्टी के ऑफिस से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘चेन्नई एक्स्प्रेस’ के लिए फोन आया, तो उन्हें ये मजाक लगा था। प्रियामणि को यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा हो सकता है।

प्रियामणि ने ‘चेन्नई एक्स्प्रेस’ का एक्सपीरियंस शेयर किया
प्रियामणि ने बातचीत के दौरान कहा- एक दिन मुझे रोहित शेट्टी के ऑफिस से फोन आया। मुझे लगा रोहित शेट्टी की टीम का कोई व्यक्ति मुझसे क्यों संपर्क करेगा। फिर उन्होंने मुझसे मुंबई आने के लिए कहा। इस बात के लिए मैं तुरंत मान गई और हामी भरकर फोन रख दिया। सच कहूं तो मुझे लगा कोई मुझसे शरारत कर रहा है। फिर मैंने ये पता करने के लिए कि कॉल क्या सच है या मजाक अपने मैनेजर से पूछा। 5 मिनट बाद मेरे मैनेजर ने जानकारी दी कि वो कॉल असली थी। बस फिर क्या था, अगला काम जो मैंने किया वो था- बैग पैक करके सीधा मुंबई आना। मेरे मैनेजर भी मेरे साथ मुंबई आए। आखिरकार हमारी मुलाकात रोहित शेट्टी से हुई। रोहित शेट्टी ने मुझे बताया कि उन्होंने एक कन्नड़ गाना देखा है, जिसमें मैं और पुनीत राजकुमार हैं।

प्रियामणि ने आगे कहा- मैंने ‘चेन्नई एक्स्प्रेस’ का एड अखबार में देखा था। मुझे पता था कि इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण हैं। इसलिए मैं सोचने लगी कि रोहित सर मुझे ऐसी फिल्म में क्यों लेंगे। हालांकि मैं बहुत खुश और आभारी महसूस कर रही थी। मैंने रोहित सर से अनुरोध किया वे मुझे गाने में सिर्फ बैकग्राउंड डांसर ना बनाए। मैं अपने दिमाग में इसलिए ऐसा सोच रही थी, क्योंकि फिल्म में इंडस्ट्री के 2 सबसे बड़े नाम शामिल थे। ये बात सुनकर उन्होंने तुरंत कहा कि गाने में सिर्फ मैं और शाहरुख खान होंगे। दीपिका पादुकोण गाने में नहीं होंगी। जैसे ही मैंने ये सुना, तुरंत हां कर दी।

प्रियामणि ने शाहरुख खान की तारीफ की
प्रियामणि ने बताया कि उन्होंने पांच रातों की अवधि में ‘1 2 3 4 गेट ऑन द डांस फ्लोर’ गाना शूट किया। शाहरुख खान की प्रशंसा करते हुए वे बोलीं- शाहरुख बहुत मेहनती हैं। वे जिस मुकाम पर आज हैं, उसके लिए उन्हें ये सब करने की जरूरत नहीं है। दरअसल हम शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक शूटिंग किया करते थे। जैसे ही शूटिंग खत्म होती थी, मैं आराम करने के लिए अपने कमरे में वापस चली जाती थी। लेकिन शाहरुख वहीं रुकते थे और असिस्टेंट्स के साथ और प्रैक्टिस किया करते थे। उनके समर्पण और सिनेमा के प्रति प्यार को मैं दिल से सलाम करती हूं।

प्रियामणि जल्द ही ‘मैदान’ में दिखेंगी
प्रियामणि जल्द ही अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘मैदान’ में नजर आएंगी। फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहमान के किरदार में दिखेंगे, जो कि माना जाता है भारतीय फुटबॉल के संस्थापक हैं। सैय्यद अब्दुल रहमान ने 1950 से 1963 तक भारतीय फुटबॉल टीम के कोच और प्रबंधक के रूप में काम किया था। ये फिल्म बोनी कपूर और जी स्टूडियोज के बैनर तले रिलीज होगी।

Khargone Information: अवैध हथियार बनाते सिकलीगर गिरफ्तार, 27 पिस्टल सहित सामग्री जब्त

एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सिगनूर में हथियार बनाए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम का गठन कर शुक्रवार को टीम सिगनूर पहुंची।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 10:11 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 10:11 AM (IST)

Khargone News:  अवैध हथियार बनाते सिकलीगर गिरफ्तार, 27 पिस्टल सहित सामग्री जब्त
आरोपित कृष्णा सिकलीगर।

HighLights

  1. आरोपित के कब्जे से 27 पिस्टल व आधी बनी पिस्टल सहित सामग्री जब्त की गई है।
  2. पुलिस अब आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
  3. पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि सिगनूर में हथियार बनाए जा रहे हैं।

नईदुनिया न्‍यूज, खरगोन। गोगावां पुलिस ने सिगनूर में नर्सरी फालिया में हथियार बनाने वाले सिकलीगर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 27 पिस्टल व आधी बनी पिस्टल सहित सामग्री जब्त की है। पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ करेगी।

एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सिगनूर में हथियार बनाए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम का गठन कर शुक्रवार को टीम सिगनूर पहुंची। यहां जांच में नर्सरी फालिया के पास घेराबंदी की गई। यहां आरोपित 22 वर्षीय कृष्णा पुत्र दिलीप सिंह भाटिया अवैध पिस्टलों का निर्माण कर रहा था।

कृष्णा की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक देशी पिस्टल खुसी हुई मिली। जिसका लाइसेंस व दस्तावेज के बारे मे पूछने पर कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया।

इसके बाद वहां मिले बोरे की जांच की गई तो उसमे 26 नग अवैध देशी पिस्टल लगभग 5 लाख 40 हजार रुपये, पांच अधबनी अवैध देशी पिस्टल कीमत लगभग 25 हजार रुपये और एक 12-बोर देशी कट्टा कीमत लगभग 10 हजार रुपये सहित 5 लाख 95 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है।

पुलिस को पिस्टल बनाने के संसाधन जैसे ग्राईंडर मशीन, एक हथौड़ी, दो संडासी,पंखा भट्टी कीमत लगभग 20 हजार रुपये भी मिले।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में खेल बिगाड़ेगी बसपा, मायावती ने सभी सीटों पर उतारे प्रत्याशी

ल 2009 के लोकसभा चुनाव में भी बसपा ने सभी 5 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 09:44 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 09:44 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में खेल बिगाड़ेगी बसपा, मायावती ने सभी सीटों पर उतारे प्रत्याशी
बसपा प्रत्याशियों ने दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों की जीत का समीकरण को जरूर प्रभावित किया।

HighLights

  1. उत्तराखंड में मुख्य मुकाबला भले ही भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।
  2. मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने सभी 5 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।
  3. प्रदेश में इससे पहले हुए सभी लोकसभा चुनाव में बसपा को कभी कोई सीट नहीं मिली है।

विकास गुसाईं, देहरादून। देशभर में चुनावी सरगर्मी शुरू हो चुकी है और भाजपा को मात देने के लिए विपक्षी दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में अलग ही बिसात बिछ गई है और पहली नजर में तो इस बिसात में खुद विपक्षी दल फंसते नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को पहले चरण में पांच सीटों पर मतदान होगा और यहां बुधवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था।

बसपा ऐसे बिगाड़ेगी खेल

उत्तराखंड में मुख्य मुकाबला भले ही भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, लेकिन मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सभी 5 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। प्रदेश में इससे पहले हुए सभी लोकसभा चुनाव में बसपा को कभी कोई सीट नहीं मिली है, लेकिन बसपा प्रत्याशियों ने दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों की जीत का समीकरण को जरूर प्रभावित किया।

उत्तराखंड में बसपा तीसरी बड़ी पार्टी

जब से उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ है, तब से मत प्रतिशत और सीटों के हिसाब से बसपा तीसरी सबसे बड़ी पार्टी रही है। साल 2002 में जब राज्य गठन के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हुए थे तो भाजपा और कांग्रेस के अलावा सबसे उल्लेखनीय प्रदर्शन बसपा ने ही किया था और 7 सीटों पर जीत दर्ज की और 10.79 प्रतिशत मत प्राप्त किए थे। इसके बाद जब 2004 में लोकसभा चुनाव हुए थे तो बसपा को 6.77 प्रतिशत मत मिले, लेकिन 1 भी प्रत्याशी को जीत नहीं मिली थी।

बसपा को लोकसभा चुनाव में मिला मत प्रतिशत

  • 2004 – 6.8 प्रतिशत
  • 2009 – 15.2 प्रतिशत
  • 2014 – 4.8 प्रतिशत
  • 2019 – 5.3 प्रतिशत

बसपा ने साल 2009 में भी उतारे थे 5 प्रत्याशी

इसके बाद साल 2009 के लोकसभा चुनाव में भी बसपा ने सभी 5 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। यहां टिहरी गढ़वाल सीट पर कांग्रेस ने भाजपा पर 52 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। इस सीट पर बसपा को 74 हजार मत मिले थे। कांग्रेस ने भाजपा पर 17 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की। बसपा प्रत्याशी को 34 हजार से अधिक वोट मिले थे। इस त्रिकोणीय मुकाबले में बसपा ने भाजपा का खेल बिगाड़ दिया था।

हरिद्वार सीट पर भी बिगाड़ा था समीकरण

हरिद्वार सीट पर कांग्रेस ने भाजपा पर 1.27 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी को 1.81 लाख वोट मिले थे। नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट पर कांग्रेस ने भाजपा को 88 हजार मतों से हराया। इस सीट पर बसपा कैंडिडेट को 1.43 लाख वोट मिले थे। इसी तरह अल्मोड़ा सीट की बात की जाए तो कांग्रेस ने भाजपा को लगभग 7000 मतों से हराया। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी को 44 हजार से अधिक वोट मिले थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Katni Information : कटनी-सतना रेलमार्ग पर ट्रेन से दो गिरे, प्रौढ़ की मौत; युवक घायल

Katni Information : युवक के पास से सतना से कटनी का जनरल टिकट मिला है, प्रौढ़ के पास उसकी पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिल सके।

By Mukesh Tiwari

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 09:11 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 09:11 AM (IST)

Katni News : कटनी-सतना रेलमार्ग पर ट्रेन से दो गिरे, प्रौढ़ की मौत; युवक घायल

HighLights

  1. गेट में बैठे होने के दौरान युवक अचानक नीचे गिर गया
  2. गुजरात जा रहा ट्रेन से गिरा युवक।
  3. जीआरपी कर रही शिनाख्ती का प्रयास, मर्ग कायम किया है।

Katni Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। कटनी-सतना रेलमार्ग पर पकरिया रोड स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक प्रौढ़ का शव मिला है। किसी ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्ती का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी ने मर्ग कायम किया है।

युवक के पास से जनरल टिकट मिला, प्रौढ़ के पास दस्तावेज नहीं मिले

पकरिया रोड रेलवे स्टेशन के पास लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक लगभग 50 वर्षीय प्रौढ़ का शव पड़ा देखा और जीआरपी को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान के लिए उसकी तलाशी ली तो उसके पास से सतना से कटनी का जनरल टिकट मिला है। प्रौढ़ के पास उसकी पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिल सके। जिसके चलते जीआरपी ने सतना, मैहर सहित कटनी के थानों में सूचना दी है और उसकी शिनाख्ती का प्रयास कर रही है।

काम की तलाश में जा रहा था गुजरात, ट्रेन से गिरकर हुआ घायल

बिहार से काम की तलाश में अहमदाबाद गुजरात जा रहा एक युवक कटनी स्टेशन के आउटर में चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार गुड्डू पटेल पिता हरिनारायण पटेल 22 साल निवासी भागलपुर बिहार रोजगार की तलाश में अहमदाबाद ट्रेन से जा रहा था। उसकी ट्रेन शुक्रवार की सुबह जैसे ही कटनी स्टेशन से निकली।

गेट में बैठे होने के दौरान युवक अचानक नीचे गिर गया

आउटर में गेट में बैठे होने के दौरान युवक अचानक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। साथ ही स्थानीय जनों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने युवक को भर्ती कराते हुए उसके स्वजनों को घटना की जानकारी दी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु