आग इतनी तेज लगी थी कि किसी को कमरे से बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिला। सभी कमरे में ही जलकर मौत हो गई।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 09:00 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 09:02 AM (IST)
HighLights
- देवरिया के भलुअनी कस्बे के पास डुमरी गांव में शनिवार को सुबह 6 बजे ये हादसा हुआ है।
- गैस सिलेंडर फटने से महिला और 3 बच्चों की मृत्यु हो गई है।
- स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना ज्यादा तेज था कि कमरे की छत और दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के डुमरी गांव में सिलेंडर ब्लास्ट से एक महिला सहित 3 बच्चों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, डुमरी गांव में रहने वाले शिव शंकर गुप्ता की 35 वर्षीय पत्नी आरती देवी ने शनिवार सुबह जब चाय बनाने के लिए गैस जलाया तो रेगुलेटर में आग लग गई और तभी सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे घर में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिसमें आरती देवी के साथ 3 बच्चों की भी मौत हो गई।
तेज धमाके से छत व दीवार भी क्षतिग्रस्त
देवरिया के भलुअनी कस्बे के पास डुमरी गांव में शनिवार को सुबह 6 बजे ये हादसा हुआ है। गैस सिलेंडर फटने से महिला और 3 बच्चों की मृत्यु हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना ज्यादा तेज था कि कमरे की छत और दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। आग पर काबू पाने से पहले ही आरती देवी के साथ-साथ तीन बच्चों 14 वर्षीय आंचल, 12 साल का कुंदन और 11 वर्षीय सृष्टि बुरी तरह झुलस गए थे और इस कारण तीनों बच्चों की मौत हो गई। इस दौरान पति कमरे के बाहर था, इसलिए बच गया।
ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू
आग इतनी तेज लगी थी कि किसी को कमरे से बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिला। सभी कमरे में ही जलकर मौत हो गई। फायर ब्रिगेड ने भी ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पत्नी और 3 बच्चों के एक झटके में मौत से शिव शंकर की हालत बेसुध हो गई है। वह अभी बहुत सदमे में है।






