Ranbir Kapoor Alia Joota Chupai Ceremony Story; Kapil Sharma (Nice Indian Kapil Present) | रणबीर ने सुनाया जूता छुपाई सेरेमनी का किस्सा: रस्म के दौरान आलिया की बहन ने की थी लाखों की डिमांड, एक्टर ने किया था मोल-भाव

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर-कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने नए कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से कमबैक कर लिया है। शो का पहला एपिसोड हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ।

एक्टर रणबीर कपूर, मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ इस नए सीजन के ओपनिंग एपिसोड का हिस्सा बने। इस मौके पर रणबीर ने अपनी शादी और जूता छुपाई सेरेमनी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया।

रणबीर, मां नीतू और बहन रिद्धिमा के साथ कपिल के शो के नए सीजन के पहले एपिसोड का हिस्सा बने।

रणबीर, मां नीतू और बहन रिद्धिमा के साथ कपिल के शो के नए सीजन के पहले एपिसोड का हिस्सा बने।

एपिसोड के दौरान जब कपूर फैमिली रणबीर और आलिया भट्‌ट की शादी पर बात कर रहे थे तब कपिल ने पूछा कि क्या रणबीर ने जूता छुपाई सेरेमनी में आलिया की बहन को लाखों रुपए दिए थे? इसका जवाब देते रणबीर ने तुरंत कहा- ‘नहीं, यह सिर्फ अफवाह है।’ इसके बाद रणबीर की मांं नीतू कपूर ने बताया कि उन्होंने कुछ कैश दिया था।

आलिया की बहन शाहीन भट्‌ट के साथ रणबीर कपूर।

आलिया की बहन शाहीन भट्‌ट के साथ रणबीर कपूर।

रणबीर बोले- मेरी शादी घर पर ही हुई थी
आगे रणबीर ने बताया कि रस्म के अनुसार आलिया की बहन ने उनसे कुछ लाख रुपए की डिमांड की थी। पर एक्टर ने उन्हें कुछ हजार रुपए में ही राजी कर लिया।

यह सुनते ही सेट पर मौजूद अर्चना पूरन सिंह बोलीं- सिर्फ हजार.. कुछ ज्यादा ही कम नहीं हो गया? उन्हें जवाब देते हुए रणबीर ने कहा- ‘हां, मेरी शादी घर पर ही हुई थी। जूते अभी भी घर पर ही होंगे। चाहो तो ले लो।’

रणबीर और आलिया ने एक दूसरे को कुछ साल डेट करने के बाद अप्रैल 2022 में अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट की बालकनी पर ही शादी की थी। नवंबर 2022 में ही दोनों पहली बार पैरेंट्स बने, तब आलिया ने बेटी राहा को जन्म दिया था।

आलिया-रणबीर ने अपनी शादी के फंक्शन के फोटोज खुद सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।

आलिया-रणबीर ने अपनी शादी के फंक्शन के फोटोज खुद सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।

रणबीर ने सुनाया पिता से जुड़ा किस्सा
इस मौके पर रणबीर ने अपने पिता दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया। एक्टर ने बताया कि एक बार पापा ने उनकी पिटाई की थी। रणबीर बोले- ‘आरके स्टूडियो में दिवाली पूजा थी और पापा काफी धार्मिक थे। मैं तब शायद 8 या 9 साल का था और मैं मंदिर में जूते पहनकर घुस गया था। तब पापा ने मेरे सिर पर टपली मारी थी।’

बचपन की तस्वीर में पिता ऋषि कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ रणबीर।

बचपन की तस्वीर में पिता ऋषि कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ रणबीर।

वर्क फ्रंट पर रणबीर की पिछली फिल्म ‘एनिमल’ ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। एक्टर जल्द ही डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की शूटिंग पर जुटेंगे। उन्होंने इस फिल्म के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Chhattisgarh: हवाई मार्ग पर बस्तर की ऊंची उड़ान, आज से रायपुर और हैदराबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट शुरू

Jagdalpur to Raipur Flight: हवाई सेवा के क्षेत्र बस्तर की ऊंची उड़ान के दिन आ गए हैं। 31 मार्च से निजी विमानन कंपनी इंडिगो हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर के लिए फ्लाइट शुरू हो गई।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 01:40 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 01:40 PM (IST)

Chhattisgarh: हवाई मार्ग पर बस्तर की ऊंची उड़ान, आज से रायपुर और हैदराबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट शुरू

HighLights

  1. कल से जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली के लिए भी उड़ान भरेगी l
  2. शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और व्यापार क्षेत्रों में मिलेगा लाभl

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर। Jagdalpur to Raipur Flight: हवाई सेवा के क्षेत्र बस्तर की ऊंची उड़ान के दिन आ गए हैं। 31 मार्च से निजी विमानन कंपनी इंडिगो हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर के लिए फ्लाइट शुरू हो गई। इस रूट पर पहले से एलायंस एयर की एक फ्लाइट चल रही है। अब दो फ्लाइट हो जाएगी जिसका लाभ बस्तर के लोगों को मिलेगा। एक अप्रैल से सप्ताह में दो दिन संचालित होने वाली जगदलपुर से दिल्ली व्हाया जबलपुर फ्लाइट भी शुरू हो जाएगी।

दिल्ली के लिए फ्लाइट का शुभारंभ इसी माह 12 मार्च को एक दिन के लिए किया गया था। अब यह फ्लाइट अपनी समयसारिणी के अनुसार संचालित होगी। दक्षिण में हैदराबाद और उत्तर में रायपुर, जबलपुर और दिल्ली से जगदलपुर के उड़ान सेवा से जुड़ जाने से बस्तर के लोग देश के किसी भी हिस्से में हवाई मार्ग से पहुंच सकेंगे और बाहर के लोग भी कम समय में हवाई यात्रा कर बस्तर आ सकेंगे।

शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगीकरण, पर्यटन और व्यापार आदि क्षेत्रों में इसका लाभ मिलेगा। बस्तर के विकास के लिए उड़ान सेवा में विस्तार को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। छह माह पहले अगस्त 2023 में नगरनार स्टील प्लांट की कमीशनिंग के बाद से ही हवाई सेवा में विस्तार की संभावनाएं देखी जा रही थी।

अब यह सपना साकार होने की स्थिति में आ चुका है। उधर एलायंस एयर की पहले से हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर मार्ग पर संचालित फ्लाइट जो दो दिन रायपुर और चार दिन हैदराबाद के लिए संचालित हो रही है, 31 मार्च से इसे भी नियमित किया जा रहा है।

सोमवार और शुक्रवार को होगी दिल्ली की उड़ान

सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को जगदलपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी। दिल्ली से सुबह 7.30 बजे उड़ान भरकर 9.50 को जबलपुर पहुंचेगी। वहां 30 मिनट का स्टापेज लेकर 10.15 बजे उड़ान भरकर 11.35 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 12 बजे फ्लाइट यहां से रवाना होकर दोपहर 1.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वहां से फ्लाइट 1.50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी जो दोपहर 3.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

हैदराबाद-रायपुर के लिए नई फ्लाइट

31 मार्च से हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर मार्ग के लिए इंडिगो ने फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया है। सातों दिन यह सेवा मिलेगी। पहले दिन हैदराबाद से सुबह 10.45 बजे उड़ान भरकर फ्लाइट 12.30 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। यहां से 12.50 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2.25 हैदराबाद पहुंचेगी। एक अप्रैल से इस सेवा का विस्तार रायपुर तक हो जाएगा। जगदलपुर से रायपुर फ्लाइट दोपहर 12.50 बजे उड़ान भरकर 1.50 मिनट पर रायपुर पहुंचेगी। वहां से दोपहर 2.10 बजे उड़ान भरकर 3.10 बजे जगदलपुर आएगी।

आजादी से पहले बन गया था जगदलपुर विमानतल

जगदलपुर का विमानतल देश की आजादी से पहले बन गया था। 1939 में इसका निर्माण शुरू कर 1942 में पूरा किया गया। पहले इसे जहाज भाटा के नाम से जाना जाता था। वर्तमान में आधुनिकीकरण कर इसका नाम मां दंतेश्वरी विमानतल कर दिया गया है।

जगदलपुर से 20 अक्टूबर को भोपाल के लिए वायुदूत सेवा शुरू हुई थी लेकिन यह सेवा ज्यादा समय तक नहीं चली। 21 सितंबर 2020 को एलायंस एयर ने जगदलपुर से हैदराबाद और रायपुर के लिए विमान सेवा प्रारंभ की जो लगातार संचालित है। सेवा क्षेत्र में विस्तार के साथ 31 मार्च और एक अप्रैल से हैदराबाद और रायपुर मार्ग पर दो और जबलपुर होकर दिल्ली के लिए नई फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

मां दंतेश्वरी विमानतल के निदेशक विदेश कुमार गुप्ता ने कहा, निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा हैदराबाद से जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर के लिए विमान सेवा शुरू की जा रही है। एक अप्रैल से सप्ताह में दो दिन दिल्ली के लिए भी विमान सेवा मिलने लगेगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

Bharat Ratna Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को घर पहुंचकर भारत रत्न से किया सम्मानित, देखें VIDEO

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद रहें।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 12:21 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 12:34 PM (IST)

Bharat Ratna Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को घर पहुंचकर भारत रत्न से किया सम्मानित, देखें VIDEO
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर ही भारत रत्न से सम्मानित किया।

HighLights

  1. राष्ट्रपति भवन में शनिवार को 4 हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया।
  2. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न सम्मान मिला।
  3. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न सम्मान दिया गया है।

एएनआई, नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर ही भारत रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद उनके घर पहुंच भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद रहें।

#WATCH राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद रहें। pic.twitter.com/cNFrgyHR4q

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2024

गौरतलब है कि शनिवार को राष्ट्रपति भवन में केंद्र सरकार की ओर से चयनित हस्तियों को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। स्वास्थ्यगत कारणों से वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे, इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद उनके निवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया।

इन हस्तियों को भारत रत्न का सम्मान

राष्ट्रपति भवन में शनिवार को 4 हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन, और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं। इन 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जा रहा है। इनके परिजन ने राष्ट्रपति से सम्मान ग्रहण किया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Preparations for Pathan 2 start, shahrukh khan will kick begin shoot in 2024 finish | पठान 2 की तैयारियां शुरू: 2024 के आखिर में शाहरुख शुरू करेंगे शूटिंग , सिद्धार्थ आनंद नहीं करेंगे फिल्म का डायरेक्शन

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान के बाद शाहरुख खान जल्द ही पठान 2 लेकर आने वाले हैं। ये फिल्म स्पाई यूनिवर्स की 8वीं फिल्म होगी। इस फिल्म से जुड़ी अपडेट लगातार सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पिछली फिल्म की तरह इस बार सिद्धार्थ आनंद फिल्म डायरेक्ट नहीं करेंगे।

हाल ही में आई पीपिंग मून की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान इसी साल के आखिर तक पठान 2 की शूटिंग शुरू करेंगे। इस अपकमिंग फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट नहीं करेंगे। हालांकि उन्हें किस के साथ रिप्लेस किया जाएगा, इस बात की कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आई है।

जनवरी 2023 में रिलीज हुई पठान ने 1015 करोड़ का कलेक्शन किया था।

जनवरी 2023 में रिलीज हुई पठान ने 1015 करोड़ का कलेक्शन किया था।

दरअसल, आदित्य चोपड़ा अपने YRF स्पाई यूनिवर्स की किसी भी फिल्म के सीक्वल में एक डायरेक्टर का इस्तेमाल नहीं करते। ठीक वैसे ही जैसे एक था टाइगर, कबीर खान ने डायरेक्ट की थी, लेकिन सीक्वल फिल्म टाइगर जिंदा है के डायरेक्टर अली अब्बास जफर थे। ऐसे ही टाइगर 3 को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म वॉर सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट की थी, जबकि वॉर 2 अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे थे।

2026 में रिलीज होगी पठान 2

एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान, टाइगर 3 के बाद यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स की 3 बड़ी फिल्में आने वाले सालों में रिलीज होंगी। इनमें वॉर 2 साल 2025 में रिलीज होने वाली है। इसके बाद फीमेल लीड की स्पाई फिल्म को 2025 में ही रिलीज किया जाएगा। इसके बाद 2026 में पठान 2 और 2027 में टाइगर वर्सेस पठान रिलीज होगी।

पठान ट्रेलर लॉन्च के दौरान दुबई में ली गई सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख की तस्वीर।

पठान ट्रेलर लॉन्च के दौरान दुबई में ली गई सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख की तस्वीर।

पठान से शाहरुख ने किया था दमदार कमबैक

2018 की फ्लॉप फिल्म जीरो के बाद शाहरुख ने 4 साल बाद बतौर हीरो 2023 में फिल्म पठान से कमबैक किया था। इस फिल्म ने 1015 करोड़ रुपए कमाकर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए।

फिल्म पठान भारत के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म, 2023 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म और भारत में चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी।

इस फिल्म का रिकॉर्ड शाहरुख खान के कमबैक की दूसरी फिल्म जवान ने तोड़ा, जो एक्शन फिल्म ही थी। जवान अब भारत की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म है और पठान तीसरी। ये साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्म है।

MP के CM मोहन यादव बोले- भाजपा में आकर सुकून महसूस करते हैं कांग्रेसी, आदिवासी समाज से माफी मांगें नकुल नाथ

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे नेताओं को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि भाजपा में आकर कांग्रेसी नेता सुकून महसूस करते हैं।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 12:01 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 12:41 PM (IST)

MP के CM मोहन यादव बोले- भाजपा में आकर सुकून महसूस करते हैं कांग्रेसी, आदिवासी समाज से माफी मांगें नकुल नाथ
सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे नेताओं को लेकर बयान दिया है

HighLights

  1. कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे नेता
  2. सीएम मोहन यादव का बयान
  3. भाजपा में सुकून महसूस करते हैं कांग्रेस नेता

Lok Sabha Election 2024 डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़कर भाजपा में आने का सिलसिला जारी है। वहीं अब इसको लेकर मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा की कार्यप्रणाली की तारीफ की है।

मध्यप्रदेश के कांग्रेस के बड़े नेता अपने ही पुराने साथियों पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं…

ये अपने परिवार से बाहर के किसी अन्य व्यक्ति को नेता के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। #DrMohanYadav#CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/ZbtRzY7kcv

— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) March 31, 2024

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए बयान में सीएम मोहन यादव ने कहा कि ‘भाजपा में कांग्रेस पार्टी की बड़ी संख्या में लोग आकर सुकून महसूस करते हैं, राजनीतिक दृष्टि से काम करने के लिए एक सकारात्मक तरीके से कार्य करने की प्रणाली सभी को आकर्षित करती है।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

Bihar Board tenth Topper Record: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज 1:30 बजे होगा जारी, इस लिंक से करें चेक

बता दें कि जैसे ही परिणाम घोषित किया जाएगा, बिहार बोर्ड अध्यक्ष की ओर से बोर्ड के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी।

By Ekta Sharma

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 11:34 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 11:34 AM (IST)

Bihar Board 10th Topper List: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज 1:30 बजे होगा जारी, इस लिंक से करें चेक

HighLights

  1. 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
  2. राज्यभर के टॉप 10 स्टूडेंट्स के नामों की घोषणा की जा सकती है।
  3. टॉपर्स को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

एजुकेशन डेस्क, इंदौर। Bihar Board tenth Topper Record: आज यानी 31 मार्च 2024 को बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिकुलेशन बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। रिजल्ट बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर आज दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेंगे। बिहार बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा में भाग लेने वाले 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

टॉप 10 स्टूडेंट्स की घोषणा की जाएगी

बता दें कि जैसे ही परिणाम घोषित किया जाएगा, बिहार बोर्ड अध्यक्ष की ओर से बोर्ड के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। इसी के साथ राज्यभर के टॉप 10 स्टूडेंट्स के नामों की घोषणा की जा सकती है। टॉपर्स के नामों की घोषणा की तुरंत बाद ही जानकारी इस पोस्ट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। टॉपर्स को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

Bihar board matric consequence out 31 march 2024…#BSEB #BiharBoard #Bihar #bseb_matric2024_Result #Matricresult2024 #biharboardclass10resulthttps://t.co/ykBODq96Fr pic.twitter.com/C7ZUK2ZW41

— BSEB BIHAR BOARD (@BiharBseb) March 30, 2024

इस लिंक से चेक करें अपना रिजल्ट

बिहार बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करते ही लिंक BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट bsebmatric.org, outcomes.biharboardonline.com पर एक्टिव हो जाएगी। इसके बाद छात्र-छात्राएं इस वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और कोड दर्ज कर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि ऑनलाइन प्राप्त होने वाली मार्कशीट ओरिजिनल नहीं होगी। ओरिजिनल मार्कशीट के लिए रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद आप इसे स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni

Sheopur Information: परेशान हो रहे आंखों की बीमारी के मरीज

Sheopur Information: जहां एक तरफ जिले में आंखों की बीमारी से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों में नेत्र सहायकों की कमी बनी हुई है। कराहल के सरकारी अस्पताल में जहां नेत्र सहायक का पद बीते एक साल से खाली पड़ा हुआ है।

By anil tomar

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 10:47 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 10:47 AM (IST)

Sheopur News: परेशान हो रहे आंखों की बीमारी के मरीज

HighLights

  1. छह महीने से खाली पड़ा नेत्र चिकित्सक का पद
  2. शासन स्तर से नहीं हो रही नेत्र सहायकों की पोस्टिंग

Sheopur Information: श्योपुर. नईदुनिया प्रतिनिधि। जहां एक तरफ जिले में आंखों की बीमारी से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों में नेत्र सहायकों की कमी बनी हुई है। कराहल के सरकारी अस्पताल में जहां नेत्र सहायक का पद बीते एक साल से खाली पड़ा हुआ है। वहीं बडौदा के सरकारी अस्पताल में छह माह पहले रिटायर हुए नेत्र सहायक के स्थान पर किसी दूसरे नेत्र सहायक की पदस्थापना अभी तक नहीं हो सकी है। जबकि जिला अस्पताल में नेत्र सहायक की समस्या उत्पन्न होने वाली है। क्योंकि अंधत्व कार्यक्रम के उप जिला प्रबंधक का प्रभार देख रहे आदर्श सक्सेना भी दो महीने बाद रिटायर होने जा रहे है। इससे मरीजों की परेशानियाें और बढेगी। वहीं अंधत्व कार्यक्रम का संचालन भी प्रभावित हो सकता है।

दरअसल जिले के शासकीय अस्पतालों में नेत्र सहायकों की कमी के कारण अंदरूनी क्षेत्रों के लोगों को आंखों की तकलीफ होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आमजन की ये दिक्कते नेत्र सहायकों के रिटायरमेंट के कारण और बढती जा रही है। बड़ौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नेत्र सहायक रवि दीक्षित छह महीने पहले रिटायर हो गए है। लेकिन उनके स्थान पर किसी दूसरे नेत्र सहायक की पदस्थापना अभी बडौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं की गई है। जिस कारण बडौदा में नेत्र सहायक का पद करीब छह महीने से खाली पड़ा हुआ है। उधर कराहल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी नेत्र सहायक का पद बीते एक साल से खाली चल रहा है। बताया गया है कि कराहल में पदस्थ नेत्र सहायक महेंद्र सिंह करीब एक साल पहले शिवपुरी जिले में तबादला हो गया है। जिसकारण वे शिवपुरी जिले में चले गए है, मगर उनकी जगह कोई दूसरा नेत्र सहायक कराहल में अभी तक पदस्थ नहीं हुआ है।जिसके चलते कराहल क्षेत्र के लोग आंखो की परेशानी को लेकर एक साल से तकलीफे झेल रहे है।

एक डाक्टर वह भी होंगे रिटायर बढेगी मरीजों की परेशानी

जिला अस्पताल की नेत्र यूनिट में पदस्थ होकर उप जिला प्रबंधक अंधत्व कार्यक्रम का प्रभार देख रहे नेत्र सहायक आदर्श सक्सैना 31 मई को रिटायर होने जा रहे है। उनके रिटायर होते ही किसी दूसरे नेत्र सहायक की पदस्थापना जिला अस्पताल में नहीं की गई है तो मरीजों की परेशानियां बढना तय है। हालांकि इस संबंध में नेत्र यूनिट के द्वारा सक्सैना के रिटायर होने और उनकी जगह किसी दूसरे नेत्र सहायक की पदस्थापना को लेकर पत्र जारी कर दिया गया है।

अभी सिर्फ यहां पदस्थ है नेत्र सहायक

जिले में नेत्र सहायकों की खासी कमी बनी हुई है। अभी वर्तमान में जिला अस्पताल सहित विजयपुर और सहसराम के सरकारी अस्पताल में ही नेत्र सहायक की पदस्थी बनी हुई है। अन्य सरकारी अस्पतालों में नेत्र सहायक ही पदस्थ नहीं है। जिसकारण आंखों की परेशानी को लेकर परेशान बने मरीज खासे परेशान बने हुए है।

जिले में नेत्र सहायकाें की कमी बनी हुई है। जिसकी जानकारी समय समय पर शासन को भेज रहे है। जिला अस्पताल में दो महीने बाद नेत्र सहायक का पद खाली होगा,इसको लेकर भी वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है।

डा. जगदीश सिंह राजपूत, सीएमएचओ,श्योपुर

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Salman Khan Blackbuck Case Police Custody Story; Mahesh Thakur | Hum Saath Saath Hain | रात भर थाने में रहे सलमान: एक्टर महेश ठाकुर ने शेयर किया किस्सा, ‘हम साथ-साथ हैं’ के सेट से एक्टर्स को उठा ले गई थी पुलिस

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

1999 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ में सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू और करिश्मा कपूर समेत कई कलाकारों ने साथ काम किया था। 1998 में इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान जोधपुर में सलमान समेत फिल्म की स्टार कास्ट से जुड़े कुछ कलाकारों ने काले हिरण का शिकार किया था।

अब एक इंटरव्यू में फिल्म में आनंद बाबू का किरदार निभाने वाले एक्टर महेश ठाकुर ने बात की है। महेश ने बताया कि उस वक्त पुलिस सेट पर आई और इन पांचों कलाकारों को उठाकर पुलिस स्टेशन ले गई थी।

फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' के सेट पर मोहनीश बहल और सैफ अली खान के साथ महेश ठाकुर।

फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ के सेट पर मोहनीश बहल और सैफ अली खान के साथ महेश ठाकुर।

यह हमारे लिए बहुत ही बुरा एक्सपीरियंस था: महेश
यूट्यूबर सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में महेश ने कहा, ‘यह बहुत ही बुरा एक्सपीरियंस था। हम जोधपुर में एक गाने की शूटिंग कर रहे थे तभी सेट पर कुछ पुलिस वाले आए और सबको उठाकर पुलिस स्टेशन ले गए। इस पूरे मामले में मेरी, मोहनीश बहल की और करिश्मा कपूर की कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं थी पर हम लोगों ने जो भी देखा और एक्सपीरियंस किया वो बहुत ही बेकार था।’

अगले दिन सलमान और सैफ एकदम नॉर्मल थे: महेश
महेश ने आगे बताया, ‘पुलिस सेट से सलमान खान, सैफ अली खान, नीलम कोठारी, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को उठाकर ले गई थी। इनमें से उन्होंने सलमान को रात भर थाने में बैठाकर रखा। उसके बाद उनके भाई अरबाज और सोहेल उन्हें छुड़ाने आए। अगले दिन सलमान वापस सेट पर आए और एक दम नॉर्मल तरीके से फिल्म की शूटिंग जारी रखी। सैफ भी अगले दिन नॉर्मल थे।’

इस मामले में सलमान 1998 से लेकर अब तक कई बार जेल जा चुके हैं।

इस मामले में सलमान 1998 से लेकर अब तक कई बार जेल जा चुके हैं।

‘बड़े कलाकारों का नाम जुड़ा था इसलिए ज्यादा उछला मामला’
इस पूरे मामले में महेश ने मीडिया को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, ‘चूंकि इस मामले में कई बड़े कलाकारों का नाम जुड़ा हुआ था। खासतौर पर सलमान खान का, ऐसे में न्यूज वालों ने इस मामले को काफी उछाला। मीडिया ने काफी नेगेटिविटी फैलाई पर अंत में कुछ भी नहीं निकला।

इस मामले के चलते जोधपुर शेड्यूल जरूर कैंसल हो गया था और पूरी कास्ट को वापस मुंबई भेज दिया गया था। हालांकि, कुछ वक्त के बाद हम फिर मिले और हमने सही वक्त पर इस फिल्म की शूटिंग पूरी की।’

फिल्म 'हम साथ साथ हैं' के सेट पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट।

फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ के सेट पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट।

19 करोड़ के बजट में बनी ‘हम साथ-साथ हैं’ ने 81 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके साथ ही यह साल 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसे सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था।

Datia Crime Information: खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुआ विवाद, युवक को लगी गोली

Datia Crime Information: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम निचरोली डेरा में शनिवार शाम चने के खेत से ट्रैक्टर निकलने को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By anil tomar

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 10:17 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 10:17 AM (IST)

Datia Crime News: खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुआ विवाद, युवक को लगी गोली

HighLights

  1. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
  2. आसपास काम कर रहे लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया

Datia Crime Information: दतिया (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम निचरोली डेरा में शनिवार शाम चने के खेत से ट्रैक्टर निकलने को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग घायल युवक को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान लिए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग निकले।

जानकारी के अनुसार ग्राम निचरोली निवासी मोहन सिंह यादव के खेत में चने की फसल खड़ी हुई है। जहां से दूसरे पक्ष का करतार सिंह नामक व्यक्ति अपना ट्रैक्टर निकाल रहा था। इसे लेकर मोहन यादव के छोटे बेटे नकुल ने जब विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने गोली चला दी। गोली नकुल की जांघ में जा लगी। घटना के बाद आरोपित भाग निकले। आसपास काम कर रहे लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस को घायल नकुल ने बताया कि ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद के दौरान दिवाकर यादव, रमाकांत यादव, निर्मल यादव और मुनिया यादव भी मौके पर आ गए। दिवाकर और रमाकांत बंदूक लिए थे। जिन्होंने गोलियां चलाई। इस दौरान एक गोली युवक के पैर में जा लगी। वहीं थाना प्रभारी सुनील बनोलिया का कहना है कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

काम की खबर: ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो हो जाएं अलर्ट, 1 अप्रैल से बदल जाएगा ये नियम

यात्री अपनी सुविधा के मुताबिक, Google Pay और Telephone Pay जैसे UPI ऐप्स के साथ ऑनलाइन भुगतान कर सकता है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 09:48 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 09:51 AM (IST)

रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर भी अब यात्रियों को टिकट लेने के दौरान QR कोड स्कैन करने की सुविधा मिलेगी।

HighLights

  1. रेलवे के पेमेंट सिस्टम में 1 अप्रैल 2024 को बड़ा बदलाव होगा।
  2. 1 अप्रैल से रेल यात्री ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए QR कोड स्कैनिंग की सुविधा पेश कर रही है।
  3. अब रेलयात्री क्यूआर कोड स्कैन करके भी पेमेंट कर सकते हैं।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय रेल को देश की धड़कन कहा जाता है। रोज लाखों लोग ट्रेन के जरिए सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे की ओर से लगातार नियमों को अपडेट किया जाता है। ऐसे में यदि आप भी ट्रेन का सफर करते हैं तो आपको भी इन नियमों के प्रति अलर्ट रहना चाहिए। 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है और कुछ नई सुविधाएं पेश की जा रही हैं।

पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव

रेलवे के पेमेंट सिस्टम में 1 अप्रैल 2024 को बड़ा बदलाव होगा। 1 अप्रैल से रेल यात्री ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए QR कोड स्कैनिंग की सुविधा पेश कर रही है। अब रेलयात्री क्यूआर कोड स्कैन करके भी पेमेंट कर सकते हैं।

naidunia_image

टिकट काउंटर पर ऑनलाइन पेमेंट

रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर भी अब यात्रियों को टिकट लेने के दौरान QR कोड स्कैन करने की सुविधा मिलेगी। यात्री अपनी सुविधा के मुताबिक, Google Pay और Telephone Pay जैसे UPI ऐप्स के साथ ऑनलाइन भुगतान कर सकता है। इसके अलावा यात्रियों को पार्किंग और फूड काउंटर पर भी QR कोड की व्यवस्था मिलेगी। देश में कुछ बड़े स्टेशन पर यह सुविधा फिलहाल जारी है, लेकिन 1 अप्रैल से यह सुविधा अब देशभर में लागू हो जाएगी।

जुर्माने भी ऑनलाइन जमा होगा

ट्रेन में बिना टिकट के सफर वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए जुर्माने की रकम भी अब ऑनलाइन ही जमा की जा सकती है। रेलवे स्टाफ के पास हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन की सुविधा रहेगी। जुर्माना लगने की स्थिति में इस डिवाइस में क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्री ऑनलाइन जुर्माना भर सकेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्