इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद रहें।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 12:21 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 12:34 PM (IST)
HighLights
- राष्ट्रपति भवन में शनिवार को 4 हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया।
- पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न सम्मान मिला।
- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न सम्मान दिया गया है।
एएनआई, नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर ही भारत रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद उनके घर पहुंच भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद रहें।
#WATCH राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद रहें। pic.twitter.com/cNFrgyHR4q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2024
गौरतलब है कि शनिवार को राष्ट्रपति भवन में केंद्र सरकार की ओर से चयनित हस्तियों को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। स्वास्थ्यगत कारणों से वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे, इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद उनके निवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया।
इन हस्तियों को भारत रत्न का सम्मान
राष्ट्रपति भवन में शनिवार को 4 हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन, और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं। इन 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जा रहा है। इनके परिजन ने राष्ट्रपति से सम्मान ग्रहण किया।

.jpg)




