Randeep was in melancholy after the Battle of Saragarhi ended | बैटल ऑफ सारागढ़ी बंद होने पर डिप्रेशन में थे रणदीप: बोले- फिल्म के लिए 3 साल दाढ़ी नहीं कटवाई थी, हालत देख पेरेंट्स भी परेशान थे

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणदीप हुड्डा इन दिनों फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल में उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ के सबसे बड़े संघर्ष के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जब फिल्म बैटल ऑफ सारागढ़ी ठंडे बस्ते में जा गिरी थी, तो वो डिप्रेशन का शिकार हो गए थे।

यह भी बताया कि कैसे उन्होंने क्रिस हेम्सवर्थ की 2020 की फिल्म एक्सट्रैक्शन में काम करने का मौका लगभग खो दिया था।

बहुत तैयारियों के बाद भी फिल्म ना बन सकी

रणदीप ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में बताया, ‘मैंने बैटल ऑफ सारागढ़ी के लिए 3 साल तक सिख दाढ़ी बढ़ाई थी। इसके अलावा भी बहुत सारी तैयारियां की थीं। लेकिन वह फिल्म पूरी ना हो सकी। यह मेरे लिए बहुत खराब पल था, मैं डिप्रेशन में भी था।

3 साल रणदीप के पास कोई काम नहीं था

रणदीप ने आगे कहा, यह ऐसा था मानो जिंदगी आधी कट गई हो। इसके लिए मैंने क्रिस हेम्सवर्थ की 2020 की फिल्म एक्सट्रैक्शन का ऑफर ठुकरा दिया था। मैं एक बार स्वर्ण मंदिर गया था। मैंने वहां प्रतिज्ञा की थी कि जब तक फिल्म (बैटल ऑफ सारागढ़ी) अपने अंजाम तक नहीं पहुंच जाती, मैं अपने बाल नहीं कटवाऊंगा।

फिल्म बंद होने के बाद 3 साल तक मेरे पास तीन साल तक कोई काम नहीं था। मेरा वजन बढ़ गया था, यह सब अजीब लग रहा था और मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। इन सबसे पेरेंट्स भी बहुत चिंतित थे। इसके बाद मैंने फिल्म एक्सट्रैक्शन का ऑफर स्वीकार कर लिया।

खराब समय ने बेहतर एक्टर बनने में मदद की

रणदीप ने बताया कि कैसे इस खराब दौर ने उन्हें बेहतर एक्टर बनने में मदद की। उन्होंने कहा- अगर मुझे जल्दी सफलता मिल गई होती तो मैं आज वह एक्टर नहीं होता जो मैं हूं।

फिल्म ने दुनियाभर में 4 करोड़ 85 लाख का कलेक्शन किया

‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दो दिन में फिल्म का इंडियन क्लेक्शन 3 करोड़ 35 लाख रुपए हो गया है। वहीं वर्ल्ड वाइड इसने 4 करोड़ 85 लाख रुपए कमा लिए हैं।

अंबिकापुर के पशु चिकित्सालय में जल गया बछड़े का शव, दो परिचारक निलंबित

सहायक शल्यज्ञ और सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी, कलेक्टर ने की कार्रवाई

By Asim Sen Gupta

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 09:08 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 09:08 AM (IST)

अंबिकापुर के पशु चिकित्सालय में जल गया बछड़े का शव, दो परिचारक निलंबित

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। जिला शासकीय पशु अंबिकापुर में पदस्थ कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने बछड़े के शव को छोड़ दिया। इसकी सूचना नगर निगम को भी नहीं दी गई। इधर बछड़े के शव को किसी ने जला दिया। मामला प्रकाश में आने के बाद दो परिचारक को निलंबित कर दिया गया है। सहायक शल्यज्ञ और सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाब मांगा गया है। अंबिकापुर के जिला पशु चिकित्सालय के प्रांगण में बीते 24 मार्च 2024 को 10 माह के मृत बछड़े को सुबह लगभग 11 बजे किसी व्यक्ति द्वारा छोड़ दिए जाने और उक्त मृत पशु को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दिए जाने की घटना प्रशासन के संज्ञान में आई थी।

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि इस प्रकरण की जांच अतिरिक्त उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ अरूण सिंह द्वारा की गई। जांच में पता चला कि पशु चिकित्सालय के प्रागंण में मृत पशु का कुछ भाग जला हुआ पाया गया। इस प्रकरण में पशु चिकित्सालय में पदस्थ परिचारक भागवत राम एवं सखा देवी की लापरवाही प्रदर्शित हुई जिन्होंने घटना की सूचना अपने प्रभारी अधिकारी को नहीं दी और न ही इसकी सूचना नगर पालिका निगम को दी गई। उन्होंने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही के कारण कलेक्टर द्वारा जांच प्रतिवेदन अनुसार तत्काल प्रभाव से दोनों परिचारक को निलंबित किया गया है।

साथ ही जिला पशु चिकित्सालय में पदस्थ डा पीएल शोरी (पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ) एवं आईडी सिंह ( सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी) को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। उनके द्वारा जवाब प्रस्तुत किये जाने के पश्चात्‌ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर सरगुजा द्वारा उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को निर्देशित किया गया है कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। इस बाबत सारी व्यवस्था सुदृढ होनी चाहिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

Fireplace in Mahakal Temple: सामने आया वीडियो, देखिए महाकाल मंदिर में भस्‍मारती के दौरान गुलाल डालने के दौरान कैसे लगी आग

घटना के बाद सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि डाॅक्टर मौके पर नहीं थे। डाॅक्टरों के देरी से आने पर पुजारी नाराज हुए।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 08:24 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 08:40 AM (IST)

Fire in Mahakal Temple: सामने आया वीडियो, देखिए महाकाल मंदिर में भस्‍मारती के दौरान गुलाल डालने के दौरान कैसे लगी आग

HighLights

  1. भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाते समय हादसा
  2. चार पुजारियों को उपचार के लिए इंदौर भेजा
  3. कलेक्‍टर ने दिए घटना की जांच के आदेश

उज्‍जैन। महाकाल मंदिर में आरती के दौरान भभकी आग में गंभीर रूप से झुलसे चार पुजारियों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। घटना के बाद उज्‍जैन जिला अस्‍पताल में डॉक्‍टर विलंब से पहुंचे। इससे लोगों में नाराजगी देखी गई। मंदिर में आग से पुजारियों और सेवकों सहित 13 लोग झुलस गए।

हादसे के बाद महाकाल मंदिर में अफरातफरी के हालात निर्मित हो गए थे। उल्‍लेखनीय है कि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान आग भभक गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से चार लोगों को इंदौर रेफर किया गया है। कलेक्टर नीरज सिंह के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है।

उड़ाया जा रहा था गुलाल और भभकी आग

महाकाल मंदिर में रोज की तरह सोमवार तड़के भस्म आरती हो रही थी। होली के कारण श्रृंगार के बाद गर्भगृह और उसके ठीक बाहर गुलाल उड़ाया जा रहा था। इस दौरान आग भभकी। बताया जा रहा है कि गुलाल में केमिकल होने के कारण आग लगी। गर्भगृह की दीवार को गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स भी लगाए गए थे। इसमें भी आग लगी। अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया गया। घटना में सत्यनारायण, चिंतामन, रमेश, अंश, शुभम, विकास, महेश, मनोज, संजय, आनंद, सोनू और राजकुमार नाम के पुजारी और सेवक झुलसे हैं।

डाॅक्टरों के देरी से पहुंचने पर पुजारी नाराज

घटना के बाद सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि डाॅक्टर मौके पर नहीं थे। डाॅक्टरों के देरी से आने पर पुजारी नाराज हुए। ताबड़तोड़ अधिकारियों को फोन किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे। बाद में चार पुजारियों को इंदौर अरबिंदो अस्पताल रैफर किया गया।

कमेटी करेगी जांच

कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सभी झुलसे लोगों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। आग कैसे लगी, इसकी जांच के लिए एक कमेटी बनाई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Akshay kumar’s Housefull 5 will likely be primarily based on cruise journey | क्रूज एडवेंचर पर आधारित होगी अक्षय कुमार की हाउसफुल-5: 6 जून 2025 को होगी रिलीज, अमेजन प्राइम ने खरीदे फिल्म के डिजिटल राइट्स

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाउसफुल फ्रैंचाइजी की 4 हिट फिल्मों के बाद साजिद नाडियाडवाला जल्द ही हाउसफुल 5 लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की जा चुकी है। अब खबर है कि ये अपकमिंग फिल्म एक क्रूज थीम पर बनाई जाने वाली है

प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने बताया कि उनकी 4 अपकमिंग फिल्में थिएटर के बाद सीधे अमेजन प्राइम पर आने वाली हैं। इन फिल्मों में कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन, अहान शेट्टी की सनकी, टाइगर श्रॉफ की बागी 3 और मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 शामिल हैं।

इस अनाउंसमेंट के साथ ही एक टीजर जारी किया गया है, जिसमें हाउसफुल फ्रैंचाइजी की पिछली 4 फिल्मों के हाईलाइट्स के साथ-साथ एक क्रूज का अनदेखा सीन भी दिखा है। हाल ही में आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ये क्रूज ही अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 की थीम होने वाला है।

जून 2025 में रिलीज होगी हाउसफुल 5

अक्षय कुमार ने दिसंबर 2023 में सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की रिलीज डेट जारी की थी। फिल्म अगले साल 6 जून को रिलीज होने वाली है। इससे पहले इस फिल्म को इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाने वाला था, हालांकि बाद में इसे पोस्टपोन कर 2025 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को फिल्म दोस्ताना डायरेक्ट कर चुके तरुण मनसुखानी डायरेक्ट करने वाले हैं।

Bilaspur Information: खुल गया रेलवे का स्वीमिंग पूल, रहिए कूल-कूल…

वरिष्ठ खेल अधिकारी सिंह ने किया पुन: प्रारंभ, गर्मी का सीजन प्रारंभ हो गया है। इस सीजन में ठंडी चीजें लोगों को सुकून देती है। खाने की चीजें हो या फिर स्वीमिंग पूल। शहर में तीन प्रमुख स्वीमिंग पूल है।

By Shiv Soni

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 08:22 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 08:22 AM (IST)

Bilaspur News: खुल गया रेलवे का स्वीमिंग पूल, रहिए कूल-कूल...
स्वीमिंग पूल में तैराकी का लुत्फ उठाते बच्चे।

बिलासपुर। तैराकी के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट परिसर स्थित स्वीमिंग पूल का रविवार को पुन: प्रारंभ किया गया है। गर्मी से यह स्वीमिंग पूल न केवल राहत देगा बल्कि बच्चे लेकर बड़े सभी इसके जरिए एक्सरसाइज कर स्वस्थ रह सकते हैं। इस खेल से बढ़िया व्यायाम भी होता है। यही कारण है कि तैराकी लोगों का सबसे लोकप्रिय खेल है। गर्मी का सीजन प्रारंभ हो गया है। इस सीजन में ठंडी चीजें लोगों को सुकून देती है। खाने की चीजें हो या फिर स्वीमिंग पूल। शहर में तीन प्रमुख स्वीमिंग पूल है।

एक जिला खेल परिसर तो दूसरा मुंगेली नाका स्थित संजय तरण ताल। तीसरा व सबसे लोकप्रिय रेलवे का स्वीमिंग पूल है। यहां की खासियत यह है कि इसकी गहराई बहुत ज्यादा नहीं है। जिस वजह से बच्चे हो या बड़े सभी को इस पूल के शुरू होने का इंतजार रहता है। लोगों की उत्सुकता व तैराकी के शौकिनों को ध्यान में रखते हुए ही रविवार को इसे पुन: प्रारंभ कर दिया गया है। रेलवे तरण ताल का शुभारंभ नेहा सिंह व वरिष्ठ खेल अधिकारी अनुराग सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ खेल अधिकारी सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। हीटर लगाने की योजना भी है।

वहीं नेहा सिंह ने खिलाड़ियों को मोटिवेट करते हुए कहा है की आप खेल में लगातार अभ्यास करते रहिए और इससे आप बहुत आगे तक जाएंगे। इस स्वीमिंग पूल से अभ्यास कर बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर जौहर दिखा रहे हैं और उन्हें सफलता भी मिल रही है। इस अवसर पर मंडल सचिव अमरनाथ सिंह, तरण ताल प्रभारी हेमंत सिंह परिहार, संतोष पाल, शंकर पांडेय, गोपी संतोष, टी रमेश बाबू, बीएस यादव, सुभाष कुमार, दिनेश सिंह, रमन सिंह, सुनीता शर्मा, मनीषा सिंह, सोनू सिंह, बबिता बसाक, गीता नायडू व तबस्सुम समेत अन्य उपस्थित थे।

तरण ताल का यह है समय

तरण ताल प्रभारी हेमंत सिंह परिहार ने बताया कि स्वीमिंग पूल सुबह 6 से 10 बजे तक और शाम को 4 से 8 तक चालू रहेगा। समय तैराक और इसके शौकिनों की सुविधा को ध्यान रखकर निर्धारित किया गया है। बाक्स- तैराकी सिखाने की पूरी गारंटी तरण ताल की खासियत यह है कि यहां प्रशिक्षक है, जो प्रशिक्षुओं को तैराकी की बारीकियां सिखाते हैं। जिसकी वजह से बहुत कम समय में वह तैराकी सीख लेते हैं। इसके अलावा जिन्हें पहले से तैराकी आती है, वह भरपूर लुत्फ उठाते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने अब तक घोषित किए 402 प्रत्याशियों के नाम, जानिए कितनी सीटों पर फैसला बाकी

BJP Lok Sabha Record: भाजपा की पांचवीं सूची में कई चौंकाने वाले नाम रहे। इसमें बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्री से लेकर पूर्व जज और हाल में पार्टी में शामिल होने वाले नेता भी शामिल हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 07:55 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 07:55 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने अब तक घोषित किए 402 प्रत्याशियों के नाम, जानिए कितनी सीटों पर फैसला बाकी
पार्टी अभी कुछ और प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगी।

HighLights

  1. भाजपा की पांचवीं सूची में चौंकाने वाले नाम
  2. मेनका गांधी को सुल्तानपुर से फिर मैदान में उतारा गया
  3. जितिन प्रसाद पीलीभीत से चुनाव लड़ेंगे

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने पांचवीं सूची जारी कर दी। इसमें 17 राज्यों की 111 सीटों के उम्मीदवार फाइनल हुए हैं। इस तरह भाजपा अब तक 403 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। इनमें से तीन नाम वापस लिए हैं। मतलब भाजपा के 399 प्रत्याशियों ने तो अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

माना जा रहा है कि पार्टी अभी कुछ और प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगी। इनमें उत्तर प्रदेश के साथ ही उन राज्यों की सीटें शामिल हैं, जहां भाजपा का अन्य दलों के साथ गठबंधन है। सीटों पर शेयरिंग की स्थिति स्पष्ट होते ही शेष नाम भी सामने आ जाएंगे।

  • 2 मार्च: पहली सूची में 195 नाम
  • 13 मार्च: दूसरी सूची में 72 नाम
  • 21 मार्च: तीसरी सूची में 09 नाम
  • 22 मार्च: चौथी सूची में 15 नाम
  • 24 मार्च: पांचवीं सूची में 111 नाम
  • कुल: 402 नाम
  • BJP fifth Record: कंगना और अरुण गोविल मैदान में, वरुण गांधी का कटा टिकट

    naidunia_image

    • भाजपा की पांचवीं सूची में कई चौंकाने वाले नाम रहे। इसमें बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्री से लेकर पूर्व जज और हाल में पार्टी में शामिल होने वाले नेता भी शामिल हैं।
    • लोकप्रिय टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को मेरठ से पार्टी ने मैदान में उतारा है तो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ रहे मंडी संसदीय क्षेत्र से मशहूर अभिनेत्री कंगना रनोट को टिकट मिला है।
    • पीलीभीत से तीन बार के सांसद वरुण गांधी का टिकट कट गया है, हालांकि मेनका गांधी को सुल्तानपुर से फिर टिकट दिया गया है।
    • भाजपा ने बिहार के अपने कोटे के सभी 17 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, आरा से आरके सिह और सारण से राजीव प्रताप रूड़ी चुनाव लड़ेंगे।
    • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बेगूसराय से टिकट दिया गया है। पार्टी ने बक्सर के सांसद व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की जगह मिथिलेश तिवारी को मैदान में उतारा है।
    • झारखंड में झामुमो नेता और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को भी टिकट मिला है। वे दुमका से प्रत्याशी होंगी। वे हाल ही में भाजपा में शामिल हुई थीं।
    • संदेशखाली हिंसा की पीड़िता रेखा पात्र को पार्टी ने बशीरहाट संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा है। बैरकपुर से अर्जुन सिह को टिकट मिला है।
    • कलकत्ता हाई कोर्ट के जज पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए अभिजीत गंगोपाध्याय को तमलुक लोकसभा सीट से टिकट मिला है।
    • ओडिशा के भी 18 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। पुरी से भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा चुनाव मैदान में होंगे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संबलपुर से चुनाव लड़ेंगे।
    • डेंपो इंडस्ट्रीज की कार्यकारी निदेशक पल्लवी डेंपो को दक्षिण गोवा से मैदान में उतारा है। पल्लवी गोवा के इतिहास में भाजपा की टिकट पाने वाली पहली महिला प्रत्याशी हैं।
    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    Earlier than Shahrukh, Anil Kapoor Was Provided Baazigar | शाहरुख से पहले अनिल कपूर को मिली थी बाजीगर: अब्बास-मस्तान बोले-  सलमान खान को ऑफर दिया, तो उनके पिता सलीम खान ने किया रिजेक्ट

    2 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    साल 1993 की फिल्म बाजीगर जबरदस्त हिट साबित हुई थी, जिससे शाहरुख खान को फेम हासिल हुआ था। हालांकि शाहरुख खान इस फिल्म की पहली पसंद नहीं थे। उनसे पहले फिल्म के डायरेक्टर अब्बास-मस्तान चाहते थे कि अनिल कपूर फिल्म में लीड रोल निभाएं, लेकिन उन्होंने भी इनकार कर दिया था। जब सलमान खान ने भी फिल्म रिजेक्ट कर दी, तो एक संयोग से शाहरुख खान को फिल्म में कास्ट कर लिया गया था।

    एक पुराने इंटरव्यू में कोमल नहाटा से बातचीत के दौरान बाजीगर के डायरेक्टर अब्बास मस्तान ने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया, जब हमने बाजीगर की कहानी पूरी तो हम सबसे पहले अनिल कपूर के पास गए। उस समय वो फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने जवाब में कहा था कि फिल्म का सब्जेक्ट काफी रिस्की है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी अच्छी है, लेकिन वो इसका हिस्सा नहीं बनेंगे।

    अनिल कपूर के बाद बाजीगर के प्रोड्यूसर रतन जैन ने सलमान खान को कास्ट करने का फैसला किया था। वो फिल्म मैंने प्यार किया से स्टार बन चुके थे और उस समय सलमान खान राजश्री प्रोडक्शन की फैमिली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जब प्रोड्यूसर ने सलमान खान के घर कॉल किया, तो उनके पिता सलीम खान ने जवाब में साफ इनकार कर दिया। सलीम साहब नहीं चाहते थे कि फैमिली फिल्म के बीच सलमान कोई ऐसी फिल्म करें, जिसमें उनका नेगेटिव रोल हो।

    डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान के साथ शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान।

    डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान के साथ शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान।

    फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर चिंता में थे, इसी बीच उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म दीवाना में उनका अभिनय देखा। शाहरुख के नाम पर विचार चल ही रहा था कि एक दिन वो संयोग से वीनस फिल्म्स के ऑफिस आ गए। उन्होंने डायरेक्टर अब्बास-मस्तान से मुलाकात की और उनकी फिल्म खिलाड़ी की तारीफें कीं। बातचीत में शाहरुख ने कहा कि वो भविष्य में उनके साथ खिलाड़ी जैसी किसी थ्रिलर फिल्म का हिस्सा बनना पसंद करेंगे। अगले ही दिन अब्बास-मस्तान ने फिल्म बाजीगर के लिए शाहरुख से संपर्क किया और बात बन गई। इस फिल्म के लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया था। ये उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी।

    Ujjain Information: महाकाल भस्‍मारती के दौरान मंदिर में आग लगी, पुजारियों और श्रद्धालुओं सहित 12 लोग झुलसे

    महाकाल भस्‍मारती के दौरान मंदिर में आग लगी, इसमें पुजारियों के साथ कुछ श्रद्धालु भी झुलस गए हैं।

    By Hemant Kumar Upadhyay

    Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 07:28 AM (IST)

    Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 07:39 AM (IST)

    Ujjain News: महाकाल भस्‍मारती के दौरान मंदिर में आग लगी, पुजारियों और श्रद्धालुओं सहित 12 लोग झुलसे

    HighLights

    1. उज्‍जैन के महाकाल मं‍दिर में भस्‍मारती के दौरान आग लग गई।
    2. इसकी चपेट में आकर पांच पुजारी झुलस गए।
    3. करीब 6 दर्शनार्थी भी आग से झुलसे हैं।

    Ujjain Information: उज्‍जैन। धुलेंडी के अवसर पर उज्‍जैन के महाकाल मं‍दिर में भस्‍मारती के दौरान आग लग गई। इसकी चपेट में आकर पांच पुजारी झुलस गए। करीब 6 दर्शनार्थी भी आग से झुलसे हैं।

    प्रारंभिक सूचना के अनुसार आग उस समय लगी जब धुलेंडी पर्व मनाने के दौरान रंग और गुलाल उड़ाया जा रहा था। इसी दौरान पुजारी कपूर से महाकाल की आरती भी कर रहे थे। इस दौरान अचानक आग भभकी और ऊपर लगे फ्लैक्‍स को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि इसका जलता हुआ हिस्‍सा नीचे आ गिरा।

    naidunia_image

    आग की चपेट में आकर पांच पुजारी झुलस गए। वहीं छह दर्शनार्थी भी झुलसे हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा अस्पताल पहुंचे। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

    From Deepika Singh to Geetanjali Mishra, TV actors shared reminiscences of Holi celebration | होली स्पेशल: दीपिका सिंह से लेकर गीतांजलि मिश्रा तक, टीवी एक्टर्स ने शेयर की होली सेलिब्रेशन की यादें

    46 मिनट पहलेलेखक: किरण जैन

    • कॉपी लिंक

    पूरे देश में आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वैसे, ये त्योहार सिर्फ पानी के गुब्बारे और रंग के बारे में ही नहीं, बल्कि विशेष यादें बनाने के बारे में भी है।

    दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में टेलीविजन सेलेब्स ने इस त्योहार से जुड़ी अपनी पसंदीदा यादें शेयर कीं। आइये जानते हैं क्या कहा उन्होंने:

    दीपिका सिंह: पहाड़गंज में खेली गई होली दिल के करीब है

    होली मेरा फेवरेट फेस्टिवल है। इस पर्व से जुड़ी कई यादें स्पेशल हैं। दिल्ली के पहाड़गंज में मनाई गई होली हमेशा दिल के करीब रहेगी। वहां होली खेली नहीं बल्कि खिलवाई जाती थी। अपने ताई-ताऊजी, कजिन, दोस्तों के संग जमकर रंगों से खेलते थे।

    मुझे याद है, किसी एक होली पर मुझे रंग से खेलने का मन नहीं था। लेकिन, मेरे दोस्तों ने जबरदस्ती मुझ पर रंग लगा दिया। बस फिर क्या? मैंने जो उन्हें रंग से नहला दिया, वे हैरान रह गए। मुझे आज भी उनका वो चेहरा याद है।

    शुभांगी अत्रे: बुखार से बचने के लिए पापा गर्म पानी से होली खेलने को कहते

    मेरे लिए होली रंग, मस्ती, खाने-पीने, नाचने, भांग पीने का त्यौहार है। मैं इसे सेलिब्रेट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती। इस साल भी अपने दोस्तों के संग मिलकर खूब मस्ती करने का प्लान है। मेरे कुछ दोस्त हैं जो बिना बुलाए ही घर आ जाते हैं। मैं रात तक एन्जॉय करती हूं। मुझे बचपन से ही होली खेलने का बहुत शौक है। सुबह घर से निकलती और देर शाम को ही लौटती। मैं अपने घर में सबसे छोटी और सभी की चहेती हूं।

    मैं मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। होली के वक्त वहा थोड़ी बहुत ठंड होती है। मेरे पापा इलेक्ट्रिक रोड से पानी गर्म करके रखते थे। जब मेरे दोस्त आते तो पापा उनसे कहते थे कि गर्म पानी से मेरी बेटी से साथ खेलो ताकि मुझे बुखार ना हो जाए। पापा की ये बात हमेशा याद आती है।

    ईशा सिंह: एक हफ्ते तक परमानेंट कलर नहीं छूटा

    जब मैं भोपाल में थी तो हमारा पूरा परिवार एक साथ होली खेलने निकलता था। अब जब मैं अपने काम के सिलसिले में मुंबई शिफ्ट हो गई हूं तो अपने हेक्टिक शेड्यूल की वजह से छुट्टी मिल पाना बड़ा मुश्किल होता है।

    मुझे याद है होली पर जब मैं लगभग 12 साल की थी, तो पानी से भरा एक बड़ा टब था जिसमें से सभी अपनी पिचकारियों को भर रहे थे। मेरे चचेरे भाइयों ने मुझे उठाया और मुझे उस टब में फेंक दिया, जिससे मैं सिर से पैर तक भीग गई। मुझे लगा ये मामूली सा रंग होगा जो जल्द ही निकल जाएगा। हालांकि टब परमानेंट कलर से भरा हुआ था। मेरे सभी प्रयासों और घरेलू उपचारों के बावजूद एक हफ्ते तक कलर नहीं छूटा।

    गीतांजलि मिश्रा: अंडे फेंके गए, खूब रोई थी

    स्कूल-कॉलेज में मनाई गई होली हमेशा याद आती है। बिना कोई जिम्मेदारी हम एन्जॉय करते थे। बचपन का एक किस्सा याद है। मैं शायद 10 साल की थी। मां ने अचानक बाजार से दूध लाने को कह दिया। बिना सोचे निकल गई घर से।

    मोहल्ले के सभी लोगों ने काला, हरा, नीला रंग चेहरे पर लगा दिया। इतना ही नहीं, मुझ पर अंडे भी फेंके गए थे। मुझे बहुत बुरा लगा। मैं 3 दिन तक रोती रही।

    श्रुति चौधरी: मां के बनाए हुए मालपुआ बहुत मिस करती हूं

    होली के दिन, मां मालपुआ जरूर बनाती हैं। उस मालपुआ को देख मेरी उत्साह की कोई सीमा नहीं होती थी। मैं इंतजार करती कि कब हम सब फैमिली मेंबर्स इकठ्ठा होकर वो मालपुआ खाएं। मैं अपनी मां के हाथों का स्वादिष्ट खाना बहुत मिस करती हूं।

    Mahakal Temple : वीडियो देखिये, महाकाल भस्म आरती में मनी धुलेंडी, पुजारियों ने भक्‍तों के साथ हर्बल गुलाल से खेली होली

    भस्‍मारती में शाम‍िल होने के लिए देर रात से ही देश-विदेश से बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंच गए थे।

    By Hemant Kumar Upadhyay

    Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 05:26 AM (IST)

    Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 07:18 AM (IST)

    Mahakal Temple : वीडियो देखिये, महाकाल भस्म आरती में मनी धुलेंडी, पुजारियों ने भक्‍तों के साथ हर्बल गुलाल से खेली होली

    HighLights

    1. प्रदोषकाल में हुआ होलिका दहन, भस्म आरती में धुलेंडी मनाई गई
    2. बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु भस्‍मारती में हुए शाम‍िल
    3. रविवार को भस्म आरती से होली मनाने की शुरुआत हुई थी

    नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। Mahakal Temple ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भस्‍मारती में धुलेंडी मनाई गई। भगवान महाकाल की भस्म आरती में पुजारियों, पुरोहित और भक्तों ने भगवान के साथ हर्बल गुलाल से होली खेली।

    #WATCH उज्जैन, मध्य प्रदेश: होली के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती की गई। pic.twitter.com/udrroYHxgf

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2024

    देश-विदेश से बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचे

    भस्‍मारती में शाम‍िल होने के लिए देर रात से ही देश-विदेश से बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंच गए थे। हो‍ली का ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है।

    naidunia_image

    भस्म आरती से होली मनाने की शुरुआत

    कल तड़के भस्म आरती से होली मनाने की शुरुआत हुई थी। पुजारियाें ने भगवान महाकाल के साथ 51 क्विंटल फूलों से होली खेली।

    naidunia_image

    इसके बाद संध्या आरती में भी पुजारियों ने भगवान को गुलाल अर्पित कर होली मनाई। उल्‍लेखनीय है कि महाकाल मंदिर की परंपरा के अनुसार संध्या आरती के बाद पुजारियों ने मंदिर परिसर में बनाई गई होलिका का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर दहन किया। देश में सबसे पहले राजा के आंगन में धुलेंडी पर्व मनाया जाता है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का