वरिष्ठ खेल अधिकारी सिंह ने किया पुन: प्रारंभ, गर्मी का सीजन प्रारंभ हो गया है। इस सीजन में ठंडी चीजें लोगों को सुकून देती है। खाने की चीजें हो या फिर स्वीमिंग पूल। शहर में तीन प्रमुख स्वीमिंग पूल है।
By Shiv Soni
Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 08:22 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 08:22 AM (IST)
स्वीमिंग पूल में तैराकी का लुत्फ उठाते बच्चे।
बिलासपुर। तैराकी के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट परिसर स्थित स्वीमिंग पूल का रविवार को पुन: प्रारंभ किया गया है। गर्मी से यह स्वीमिंग पूल न केवल राहत देगा बल्कि बच्चे लेकर बड़े सभी इसके जरिए एक्सरसाइज कर स्वस्थ रह सकते हैं। इस खेल से बढ़िया व्यायाम भी होता है। यही कारण है कि तैराकी लोगों का सबसे लोकप्रिय खेल है। गर्मी का सीजन प्रारंभ हो गया है। इस सीजन में ठंडी चीजें लोगों को सुकून देती है। खाने की चीजें हो या फिर स्वीमिंग पूल। शहर में तीन प्रमुख स्वीमिंग पूल है।
एक जिला खेल परिसर तो दूसरा मुंगेली नाका स्थित संजय तरण ताल। तीसरा व सबसे लोकप्रिय रेलवे का स्वीमिंग पूल है। यहां की खासियत यह है कि इसकी गहराई बहुत ज्यादा नहीं है। जिस वजह से बच्चे हो या बड़े सभी को इस पूल के शुरू होने का इंतजार रहता है। लोगों की उत्सुकता व तैराकी के शौकिनों को ध्यान में रखते हुए ही रविवार को इसे पुन: प्रारंभ कर दिया गया है। रेलवे तरण ताल का शुभारंभ नेहा सिंह व वरिष्ठ खेल अधिकारी अनुराग सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ खेल अधिकारी सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। हीटर लगाने की योजना भी है।
वहीं नेहा सिंह ने खिलाड़ियों को मोटिवेट करते हुए कहा है की आप खेल में लगातार अभ्यास करते रहिए और इससे आप बहुत आगे तक जाएंगे। इस स्वीमिंग पूल से अभ्यास कर बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर जौहर दिखा रहे हैं और उन्हें सफलता भी मिल रही है। इस अवसर पर मंडल सचिव अमरनाथ सिंह, तरण ताल प्रभारी हेमंत सिंह परिहार, संतोष पाल, शंकर पांडेय, गोपी संतोष, टी रमेश बाबू, बीएस यादव, सुभाष कुमार, दिनेश सिंह, रमन सिंह, सुनीता शर्मा, मनीषा सिंह, सोनू सिंह, बबिता बसाक, गीता नायडू व तबस्सुम समेत अन्य उपस्थित थे।
तरण ताल का यह है समय
तरण ताल प्रभारी हेमंत सिंह परिहार ने बताया कि स्वीमिंग पूल सुबह 6 से 10 बजे तक और शाम को 4 से 8 तक चालू रहेगा। समय तैराक और इसके शौकिनों की सुविधा को ध्यान रखकर निर्धारित किया गया है। बाक्स- तैराकी सिखाने की पूरी गारंटी तरण ताल की खासियत यह है कि यहां प्रशिक्षक है, जो प्रशिक्षुओं को तैराकी की बारीकियां सिखाते हैं। जिसकी वजह से बहुत कम समय में वह तैराकी सीख लेते हैं। इसके अलावा जिन्हें पहले से तैराकी आती है, वह भरपूर लुत्फ उठाते हैं।
ABOUT THE AUTHOR
वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन …