Sagar Information: सागर में स्मैक के साथ दंपती सहित तीन लोग पकड़े गए
Sagar Information देवरी पुलिस ने दंपती सहित तीन आरोपितों के पास से करीब चार लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है।
By Neeraj Pandey
Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 07:19 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 07:19 PM (IST)

HighLights
- सागर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- दंपती सहित तीन आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- करीब चार लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद
सागर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। देवरी पुलिस ने दंपती सहित तीन आरोपितों के पास से करीब चार लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उक्त नशीला पदार्थ वह राजगढ़ जिले से सागर लाते थे, जहां वह फुटकर में इसे बेचने का काम करते थे। जानकारी के अनुसार शनिवार को मन्नू उर्फ मनोज लोधी उम्र 35 साल निवासी ग्राम बेलढाना थाना देवरी के कब्जे से एक लाख 55 हजार रुपये कीमत की कुल 15.52 ग्राम स्मैक एवं 10 हजार रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन जब्त किए गए।
वहीं आरोपित बेलढाना निवासी 40 वर्षीय प्रदीप पिता गौरीशंकर दुबे व उसकी पत्नी 29 वर्षीय नम्रता दुबे के पास से दो लाख 30 हजार रुपये कीमत की कुल 20.35 ग्राम स्मैक व एक कार (क्रमांक एमपी 15 सीसी 5829, कीमत पांच लाख रुपये) की बरामद की गई। आरोपितों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं व एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम कर विवेचना की जा रही है
सात जुआड़ी गिरफ्तार
मकरोनिया थाना पुलिस और बहेरिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात मकरोनिया थाना क्षेत्र में चल रहे एक जुआ फड़ पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने सात जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। पुलिस ने उक्त फड़ से 26 हजार रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मकरोनिया रेलवे स्टेशन पास बने ब्रिज के नीचे कुछ जुआ खेल रहे है।इनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 26 हजार रुपये नकद जब्त किए। पुलिस ने आरोपितों पर जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया है।












.jpg)






















