14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने रविवार को मुंबई के बांद्रा में ताज लैंड्स एंड में अपनी इफ्तार पार्टी रखी। पार्टी की शुरुआत में उन्होंने बेटे जीशान के साथ मीडिया को पोज दिया। सबसे पहले एक्ट्रेस सना खान पति के साथ पार्टी में शामिल हुईं।

पति के साथ काले बुर्के में पहुचीं सना खान।

पार्टी की शुरुआत में बेटे जीशान के साथ मीडिया के सामने आए बाबा सिद्दीकी।
बाबा सिद्दीकी हर साल रमजान के दौरान अपनी इफ्तार पार्टी के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इसमें राजनीतिक हस्तियों के साथ बड़े फिल्मी सितारे भी शामिल होते हैं। उनकी पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता सलमान और शाहरुख खान भी आते हैं। कहा जाता है कि सलमान और शाहरुख के बीच सुलह भी बाबा सिद्दीकी ने ही कराई थी।
बाबा सिद्दीकी कई साल तक कांग्रेस से जुड़े रहे। बाबा 1999, 2004 और 2009 में तीन बार बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। उनके बेटे जीशान सिद्दीकी बांद्रा पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से अभी कांग्रेस के विधायक हैं। कुछ दिन पहले बाप-बेटे ने कांग्रेस छोड़कर अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी जॉइन कर ली है।




.jpg)
