गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे दिल्ली सीएम केजरीवाल, रविवार को सुनवाई की लगाई गुहार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी और निचली अदालत द्वारा पारित रिमांड के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अपनी याचिका में हाईकोर्ट से रविवार को सुनवाई की गुहार लगाई है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 06:06 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 06:08 PM (IST)

गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे दिल्ली सीएम केजरीवाल, रविवार को सुनवाई की लगाई गुहार
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। Delhi Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी और निचली अदालत द्वारा पारित रिमांड के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अपनी याचिका में हाईकोर्ट से रविवार को सुनवाई की गुहार लगाई है। सीएम केजरीवाल की कानूनी टीम का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी और रिमांड आदेश अवैध हैं। वह तुरंत हिरासत से रिहा होने के हकदार हैं। उन्होंने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से तत्काल सुनवाई की मांग की है।

गुरुवार को सीएम अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

ईडी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पर तलाशी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत के समक्ष पेश किया। जहां कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय को रिमांड दी है। उन्हें 28 मार्च को दोपहर 2 बजे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

CG Crime: 3 दिन से लापता छात्र की रेत में दफन हुई मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

सुबह भाटागांव के मजदूर खेत की ओर काम करने गए थे तो रेत में हाथ बाहर निकला हुआ देखकर हैरान रह गए। देखते-देखते लोगों की भीड़ जुटी और गुंडरदेही पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

By Paras Pandey

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 05:41 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 05:41 PM (IST)

CG Crime: 3 दिन से लापता छात्र की रेत में दफन हुई मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी

HighLights

  1. रेत हटा कर देखा गया तो वहां लाश दफन थी।
  2. सुबह एक अर्धनग्न अवस्था में पुरुष की लाश मिली है।

बालोद, (नई दुनिया)। शनिवार को जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के मोंगरी नाला से एक युवक की रेत में दफन की गई लाश मिली है। इस खबर के सामने आते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। वहीं इस खबर की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेत में दबी लाश को बाहर निकाला।

सुबह भाटागांव के मजदूर खेत की ओर काम करने गए थे तो रेत में हाथ बाहर निकला हुआ देखकर हैरान रह गए। देखते-देखते लोगों की भीड़ जुटी और गुंडरदेही पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

जब रेत हटा कर देखा गया तो वहां लाश दफन था। जिसकी पहचान मोंगरी के हिमेश साहू के रूप में हुई। जो की 20 मार्च से लापता था। ये घटना कैसे घटी और किसने इस घटना को अंजाम दिया, उसकी जांच में गुंडरदेही पुलिस जुट चुकी है।

naidunia_image

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी एसआर भगत, एएसपी अशोक जोशी, एसडीओपी गीता वाधवानी, गुंडरदेही थाना प्रभारी सहित साइबर सेल, डॉग स्क्वायड टीम की टीम पहुंची थी।

स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और सायबर की टीम जांच में जुटा हुआ है। वही मामले की जानकारी मिलने पर विधायक कुंवर निषाद भी पहुंचे थे। उन्होंने जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की हैं। वही बताया जा रहा है कि गांव के दो संदिग्ध युवकों को पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

जिसमें से एक नाबालिग भी है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। बताया गया है कि हिमेश साहू कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ाई कर रहा था और उसने आखिरी पेपर भी नहीं दिलाया था।

अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश

इधर ग्राम पड़कीभाट में भी अर्धनग्न स्थिति में एक लाश मिली है। बता दे कि बालोद ब्लाक के ग्राम पड़कीभाट में शनिवार की सुबह एक अर्धनग्न अवस्था में पुरुष की लाश मिली है। जिसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। जानकारी मिली है कि उक्त पुरुष विक्षिप्त था। वह दल्लीराजहरा का रहने वाला बताया जा रहा है।

काम की खबर: बच्चियों और बुजुर्गों को आर्थिक मजबूत बनाती हैं ये स्कीम्स, मिलता है गारंटीड रिटर्न

बच्चियों के भविष्य और सीनियर सिटीजन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। आज हम आपको दो स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेटियों और बुजुर्गों के लिए चलाई जाती हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 04:57 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 05:00 PM (IST)

बेटियों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित स्कीम्स।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संतान के जन्म के साथ ही माता-पिता को उसकी पढ़ाई और शादी की फिक्र सताने लगती है। यही वजह है कि लोग बेटी के जन्म के साथ उसके भविष्य के लिए प्लानिंग करना शुरू कर देते हैं। इसके अलावा बुजुर्ग सेवानिवृत्ति के बाद पैसों के लिए तनाव में रहते हैं, क्योंकि उनके पास सेविंग के अलावा आमदनी का जरिया नहीं होता है। ऐसे में जरूरी है कि निवेश ऐसी जगह पर किया जाएं, जहां पैसा सुरक्षित रहे और उस पर ब्याज भी मिले।

बच्चियों के भविष्य और सीनियर सिटीजन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। आज हम आपको दो स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेटियों और बुजुर्गों के लिए चलाई जाती हैं। इन दोनों ही स्कीम्स में 8.2 फीसदी ब्याज मिल रहा है। जिसका फायदा डाक घर या बैंक से लिया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना

लड़कियों के लिए सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना चलाई जा रही है। यदि आपकी बेटी की उम्र दस साल से कम है, तो इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। ये योजना 21 वर्ष के बाद मैच्योर होती है। इसमें अभिभावकों को 15 सालों तक पैसा जमा करना होता है। सालाना न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश किए जा सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना

जिस व्यक्ति की उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है, वो इसमें निवेश कर सकता है। वीआरएस लेने वाले सरकारी कर्मचारियों और डिफेंस से रिटायर होने वाले लोगों को कुछ शर्तों के साथ आयु सीमा में राहत दी जाती है। वरिष्ठ नागरिक अधिकतम 30,00,000 रुपये तक निवेश कर सकते हैं। न्यूनतम निवेश की सीमा एक हजार रुपये है। इस योजना में सरकार 8.2 फीसदी ब्याज दे रही है। एक बार में अधिकतम पांच साल के लिए राशि जमा कर सकते हैं। जिससे तीन साल के लिए एक्सटेंड किया जा सकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Bilaspur Information: कांग्रेस नेता सचिन पायलट के स्वागत में लगवाया बैनर-पोस्टर, महासचिव गंगोत्री पर जुर्म दर्ज

कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट गुरुवार और शुक्रवार को जिले प्रवास पर थे। इस दौरान वे जांजगीर-चांपा भी गए थे। कांग्रेस नेता के शहर आगमन पर कांग्रेसियों ने अलग-अलग जगहों पर बैनर पोस्टर लगवाए थे।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 04:57 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 04:57 PM (IST)

Bilaspur News: कांग्रेस नेता सचिन पायलट के स्वागत में लगवाया बैनर-पोस्टर, महासचिव गंगोत्री पर जुर्म दर्ज
पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

HighLights

  1. आचार संहिता के उल्लंघन का प्रदेश में पहला मामला
  2. नगर निगम की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने की कार्रवाई
  3. आचार संहिता लागू होने के कारण प्रशासन ने गंभीरता से लिया

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट के स्वागत में प्रदेश महासचिव महेंद्र गंगोत्री ने बिजली के खंभो पर बैनर-पोस्टर लगवा दिया। आचार संहिता लागू होने के कारण प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। निगम के जोन कमिश्नर ने महेंद्र गंगोत्री के खिलाफ थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट गुरुवार और शुक्रवार को जिले प्रवास पर थे। इस दौरान वे जांजगीर-चांपा भी गए थे। कांग्रेस नेता के शहर आगमन पर कांग्रेसियों ने अलग-अलग जगहों पर बैनर पोस्टर लगवाए थे। वहीं, दयालबंद में रहने वाले प्रदेश कांग्रेस के महासचिव महेंद्र गंगोत्री ने भी अलग-अलग जगहों पर बैनर पोस्टर लगवाए। उन्होंने सड़क किनारे बिजली के खंभो पर भी बैनर-पोस्टर लगवा दिया। बैनर और पोस्टर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की तस्वीरें थी। लोकसभा चुनाव के लिए लगे आचार संहिता के दौरान इसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। नगर निगम की टीम ने बैनर-पोस्टर निकलवा दिया है। इसके साथ ही अधिकारियों ने मामले में जुर्म दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस पर जोन कमिश्नर प्रमोद दुबे ने तोरवा थाने में शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संपत्ति विरुपण का मामला दर्ज कर लिया है।

प्रदेश की पहली कार्रवाई

लोकसभा चुनाव के लिए लगे आचार संहिता के दौरान नेताओं पर जुर्म दर्ज करने का यह पहला मामला है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम जगह-जगह पर चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की जांच कर रही है। इसके अलावा प्रशासन ने आचार संहिता लगते ही नेताओं के बैनर और पोस्टर हटवा दिए हैं। बिना अनुमति के रैली और प्रदर्शन पर भी रोक लगाया गया है।

Comic  Kapil  Sharma  organized  Jagran  in  Amritsar  home; The Nice Indian Kapil Present Trailer  launched replace  | कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर में जागरण: अमृतसर में सिंगर मनी लाडला ने रातभर गाए भजन, पत्नी गिन्नी के साथ नजर आए कपिल – Amritsar Information
  • Hindi Information
  • Native
  • Punjab
  • Amritsar
  • Comic  Kapil  Sharma  Organized  Jagran  In  Amritsar  Home; The Nice Indian Kapil Present Trailer  Launched Replace 

अमृतसर54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मनी लाडला के साथ कपिल और गिन्नी। - Dainik Bhaskar

मनी लाडला के साथ कपिल और गिन्नी।

फेमस एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कल रात अपने होली सिटी घर में माता रानी का जागरण करवाया। जागरण में उनके साथ उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ शर्मा भी नजर आईं। सारी रात चले जागरण में सिंगर मानी लाडला ने माता का गुणगान गया और समा बांधा।

मनी लड़का के साथ कपिल शर्मा खुद भी नाचते और गाते हुए दिखे।

Indore Information: इंदौर के नवनीत प्लाजा सहित एक दर्जन इमारतों में नहीं मिले आग से बचाव के उपकरण

Indore Information: शहर में शुरू हुई जी प्लस थ्री इमारतों में फायर सेफ्टी की जांच। हाईराइज बिल्डिंग तक पहुंचने वाले नए वाहन खरीदे जाएंगे।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 04:21 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 04:21 PM (IST)

Indore News: इंदौर के नवनीत प्लाजा सहित एक दर्जन इमारतों में नहीं मिले आग से बचाव के उपकरण
विगत दिनों इंदौर के छोटी ग्वालटोली में कई दुकानों में आग लग गई थी।

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जिले में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जी प्लस थ्री भवनों में सुरक्षा मानकों की जांच शुरू की जा रही है। अलग-अलग टीमों ने दो दर्जन इमारतों की जांच की। इसमें से एक दर्जन में सुरक्षा उपकरण सही नहीं पाए गए। उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। अग्रवाल पब्लिक स्कूल और चमेली देवी स्कूल में भी फायर सेफ्टी उपकरण की कमी पाई गई। अब नोटिस जारी किए जाएंगे।

naidunia_image

इंदौर के देवगुराड़िया में लगे मेले के पास भी पिछले दिनों आग लगी थी।

जिले में फायर सेफ्टी के लिए गठित टीमों ने शुक्रवार को 15 मीटर ऊंची इमारतों की जांच की। इसमें कई इमारतों में सुरक्षा मानक पूरे नहीं पाए गए। एसडीएम जूनी इंदौर धनश्याम धनगर ने बताया कि नवनीत प्लाजा सहित करीब छह इमारतों की जांच की गई। किसी में भी सुरक्षा उपकरण नहीं पाए गए। मामले में सभी को नोटिस जारी किए हैं।

दो स्कूलों में भी मिली अग्नि सुरक्षा मानकों की कमी

वहीं एसडीएम बिचौली हप्सी कल्याणी पांडे ने बताया कि छह इमारतों की जांच की गई। इसमें कई इमारतों में अग्नि सुरक्षा मापदंडों का पालन नहीं पाया गया। अग्रवाल पब्लिक स्कूल में भी अग्नि सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई है। स्कूल को नोटिस जारी किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में फायर सेफ्टी की जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद जांच की जा रही है।

15 दिन में पूरी करनी है जांच

जिले में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा उपायों की जांच की जा रही है, ताकि कहीं कमी होने पर सुरक्षा उपकरणों को पुख्ता किया जा सके। कलेक्टर आशीष सिंह ने 15 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अग्निशमन व्यवस्था के लिए नए वाहन भी खरीदे जाएंगे। जो हाईराइज बिल्डिंग तक पहुंच सकें।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Shahid Kapoor’s spouse Mira reached the social gathering in a glamorous look. | शाहिद कपूर की वाइफ मीरा ग्लैमरस लुक में पार्टी पहुंचीं: मुंबई एयरपोर्ट पर सनी देओल कैप लगाए दिखे; विक्रांत मैसी भी बैग लिए स्पॉट हुए

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीती रात मुंबई के ‘जीजी’ रेस्टोरेंट में एक पार्टी रखी गई। ‘जीजी’ बांद्रा वेस्ट में लोकेटेड एक पॉपुलर रेस्टोरेंट है, जो कि अपनी जापानी क्विजीन के लिए मशहूर है। इस रेस्टोरेंट में अक्सर बी-टाउन सेलेब्स को स्पॉट किया जाता है। आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप मरून फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस पहने रेस्टोरेंट जाते स्पॉट हुईं।

मीरा राजपूत व्हाइट शर्ट और ब्लैक शिमर स्कर्ट में नजर आईं। रसिका दुग्गल, टिस्का चोपड़ा ‘जीजी’ रेस्टोरेंट के बाहर पोज देती दिखीं।

मुंबई एयरपोर्ट पर सेलेब्स स्पॉट किए गए
सनी देओल मुंबई एयरपोर्ट पर कैप लगाए नजर आए। एक्टर कैजुअल लुक में दिखे। सनी देओल की पिछले साल ‘गदर 2’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन किया था। बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी भी रेड टी-शर्ट पहने स्पॉट किए गए।

विक्रांत मैसी हाथों में बैग लिए, कैप लगाए दिखे। बता दें, हाल ही एक्टर एक बच्चे के पिता बने हैं। विक्रांत और उनकी वाइफ शीतल ने बच्चे के जन्म की खुशी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। पिछले साल विक्रांत मैसी की फिल्म ‘twelfth फेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। इस फिल्म को फिल्मफेयर बेस्ट फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
फोटोज देखें..

मीरा राजपूत ग्लैमरस लुक में नजर आईं।

मीरा राजपूत ग्लैमरस लुक में नजर आईं।

आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप भी स्पॉट की गईं

आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप भी स्पॉट की गईं

रसिका दुग्गल को 'मिर्जापुर' के 'बीना त्रिपाठी' के किरदार के लिए खूब प्रशंसा मिली। उन्होंने 'हामिद', 'ह्यूमरसली योर्स', 'मंटो', 'किस्सा-किस्सा', 'दिल्ली क्राइम' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी बेहतरीन काम किया है।

रसिका दुग्गल को ‘मिर्जापुर’ के ‘बीना त्रिपाठी’ के किरदार के लिए खूब प्रशंसा मिली। उन्होंने ‘हामिद’, ‘ह्यूमरसली योर्स’, ‘मंटो’, ‘किस्सा-किस्सा’, ‘दिल्ली क्राइम’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी बेहतरीन काम किया है।

टिस्का चोपड़ा भी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।

टिस्का चोपड़ा भी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।

पिछले साल रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने जबरदस्त कलेक्शन किया था।

पिछले साल रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने जबरदस्त कलेक्शन किया था।

मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के विनर थे।

मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के विनर थे।

पिछले साल रिलीज हुई विक्रांत मैसी की फिल्म '12th फेल' ने फिल्मफेयर बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता।

पिछले साल रिलीज हुई विक्रांत मैसी की फिल्म ‘twelfth फेल’ ने फिल्मफेयर बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता।

Lok Sabha Election 2024: बस्‍तर के महाराजा प्रवीरचंद ने जिसकी पकड़ी अंगुली, वही चढ़ा संसद की सीढ़ी, जानिए रोचक चुनावी किस्‍से

Lok Sabha Election 2024: रियासतकालीन बस्तर के इतिहास की चर्चा बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्वर्गीय महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव के बिना अधूरी है। बस्तर के आदिवासियों के दिलों में आज भी वह जिंदा है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 03:52 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 03:52 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: बस्‍तर के महाराजा प्रवीरचंद ने जिसकी पकड़ी अंगुली, वही चढ़ा संसद की सीढ़ी, जानिए रोचक चुनावी किस्‍से

HighLights

  1. – प्रवीरचंद के समर्थन से 1952 में मुचाकी और 1962 में लखमू बने थे निर्दलीय सांसद
  2. – प्रवीरचंद ने जिसकी अंगुली थामी, वही बस्तर से संसद की सीढ़ी चढ़ जाता

विनोद सिंह/जगदलपुरl Lok Sabha Election 2024: रियासतकालीन बस्तर के इतिहास की चर्चा बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्वर्गीय महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव के बिना अधूरी है। बस्तर के आदिवासियों के दिलों में आज भी वह जिंदा है। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के सेवक (माटी पुजारी) प्रवीरचंद भंजदेव की राजनीति में भी मजबूत पकड़ थी। जब तक वे जीवित रहे बस्तर में चुनावी राजनीति उनके ही इर्द-गिर्द घूमती रही थी। उनके बारे में प्रचलित हो गया था कि जिसकी उन्होंने अंगुली थामी, वही बस्तर से संसद की सीढ़ी चढ़ जाता था। आगामी 25 मार्च को उनकी पुण्यतिथि है।

देश की आजादी के बाद 1952 में हुए पहले आम चुनाव से ही कांग्रेस ने देश के अधिकांश क्षेत्रों में अपना दबदबा कायम कर लिया था, लेकिन उस समय बस्तर सहित कुछ ही ऐसे क्षेत्र बच गए थे, जहां कांग्रेस की दाल नहीं गली। कांग्रेस के बड़े नेताओं और बस्तर के तत्कालीन महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव के बीच कई विषयों पर गंभीर वैचारिक मतभेद थे। इसका परिणाम कांग्रेस को चुनावों में भुगतना पड़ा था।

प्रवीरचंद भंजदेव के समर्थन से चुने गए थे दो निर्दलीय सांसद

प्रवीरचंद भंजदेव राजमहल गोलीकांड में 1966 में मारे गए थे। उस समय वे 37 वर्ष के थे। इसके पहले 1952 से लेकर 1962 के बीच हुए तीन लोकसभा चुनावों में बस्तर से दो बाद निर्दलीय और एक बार कांग्रेस का सांसद चुना गया था। 1952 में मुचाकी कोसा और 1962 में लखमू भवानी प्रवीरचंद भंजदेव के समर्थन से निर्दलीय सांसद चुने गए थे।

1957 में प्रवीर को कांग्रेस ने अपने पाले में मिला लिया, तभी कांग्रेस के सुरती क्रिस्टैया सांसद चुनाव जीत सके थे। भंजदेव के निधन के बाद भी चुनावी वैतरणी पार करने एक दो चुनावों तक निर्दलीय प्रत्याशी उनके नाम का सहारा लेने की कोशिश करते दिखे थे। 1967 के लोकसभा चुनाव में बस्तर राजपरिवार का समर्थन बताकर निर्दलीय प्रत्याशी झाडू सुंदरलाल सांसद निर्वाचित हुए थे। इसी से उनके प्रभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।

लगातार तीन बार निर्दलीय सांसद चुने गए

बस्तर सीट से 1952 से 1971 के बीच हुए पांच लोकसभा चुनावों में चार बार निर्दलीय को सांसद बनने का अवसर मिला। एक बार ही कांग्रेस के खाते में यह सीट आई थी। अविभाजित मध्य प्रदेश में बस्तर इकलौती सीट थी जहां 1962 से 1971 तक लगातार तीन बार निर्दलीय सांसद बने थे।

नेहरू को आना पड़ा था बस्तर

1952 के पहले आम चुनाव में बस्तर सीट से कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस को समझ में आ गया था कि प्रवीरचंद भंजदेव के समर्थन के बिना उसकी दाल बस्तर में नहीं गलने वाली है। 1955 में तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन के लिए बस्तर को चुना गया। जिसका उद्घाटन करने 13 मार्च को देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जगदलपुर आए थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

Anurag Kashyap Assembly Prices; Instagram Publish Goes Viral | Bollywood Information | 10-15 मिनट की मीटिंग का ₹1 लाख चार्ज करेंगे अनुराग: वक्त बर्बाद करने वालों पर भड़के फिल्ममेकर, बोले- ‘लोगों से मीटिंग करके थक गया हूं’

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इंडस्ट्री में कई न्यूकमर्स को मौका दिया है। अपने अनोखे निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले अनुराग इन दिनों एक्टिंग में भी एक्टिव हैं। इसी बीच अनुराग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन लोगों पर निशाना साधा जो उनका समय बर्बाद करते हैं। कश्यप ने कहा कि अब से वह किसी से भी मिलने के लिए पैसे चार्ज करेंगे।

अनुराग ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि वो शॉर्टकट लेने वालों से थक चुके हैं।

अनुराग ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि वो शॉर्टकट लेने वालों से थक चुके हैं।

बोले- अब नए लोगों से मिलकर वक्त बर्बाद नहीं करूंगा
अनुराग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मैंने इंडस्ट्री में न्यूकमर्स की मदद करने की कोशिश में अपना बहुत वक्त बर्बाद किया, जिनमें से अधिकतर बेकार साबित हुए। इसलिए अब आगे से मैं अनजान लोगों से मुलाकात करने में अपना वक्त बिल्कुल बर्बाद नहीं करने वालो, जो खुद को क्रिएटिव जीनियस समझते हैं। अब से मैंने अपना रेट तय कर दिया है। अगर कोई मुझसे 10-15 मिनट मिलना चाहता है तो मैं उनसे 1 लाख रुपए चार्ज करूंगा।’

अनुराग ने शनिवार को सोशल मीडिया पर यह पोस्ट शेयर किया।

अनुराग ने शनिवार को सोशल मीडिया पर यह पोस्ट शेयर किया।

अनुराग ने लिखा- ‘सारे पैसे एडवांस में लूंगा’
अनुराग ने आगे लिखा, ‘आधे घंटे की मुलाकात के लिए मैं 2 लाख रुपए लूंगा और कोई मुझसे एक घंटा मिलना चाहता है तो उसके लिए उन्हें मुझे 5 लाख रुपए देने होंगे। ये मेरा चार्ज है। मैं लोगों से मीटिंग कर करके थक गया हूं। अगर आपको सचमुच लगता है कि आप ये अफोर्ड कर सकते तो मुझे कॉल करिए वर्ना भाड़ में जाइए। और सारे पैसे एडवांस में पे होंगे।’

बेटी आलिया ने भी दिया रिप्लाय
इसके अलावा अनुराग ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मुझे मैसेज और कॉल ना करें। पे करें और आपको टाइम दे दिया जाएगा। मैं कोई चैरिटी नहीं हूं। मैं शॉर्टकट सर्च करने वाले लाेगों से थक गया हूं।’ अनुराग की बेटी आलिया कश्यप ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैं अपने डीएम और मेल पर आपका ये मेसेज फॉरवर्ड करती हूं जो मुझे अक्सर स्क्रिप्ट भेजते हैं, यह कहकर कि मैं वो आपको बढ़ा दूं।’

अनुराग की पोस्ट पर उनकी बेटी का कमेंट।

अनुराग की पोस्ट पर उनकी बेटी का कमेंट।

कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने जमकर उड़ाया मजाक
अनुराग की इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने जमकर उनकर मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा- होली के पहले भांग नहीं पीना चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा- सर, क्या यह आपके कंगना फेज की शुरुआत है। कुछ यूजर्स ने तो यह तक कह दिया कि यह अनुराग पर संदीप रेड्‌डी वांगा से मिलने के बाद का असर है।

अनुराग ने हाल ही में 'एनिमल' फेम डायरेक्टर संदीप रेड्‌डी वांगा से भी मुलाकात की थी।

अनुराग ने हाल ही में ‘एनिमल’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्‌डी वांगा से भी मुलाकात की थी।

‘वन टू वन’ में एक्टिंग करते दिखेंगे
वर्कफ्रंट पर अनुराग नवाजुद्दी सिद्दीकी स्टारर ‘हड्‌डी’ में विलेन के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा विजय स्टारर ‘लियो’ में भी उनका छोटा सा रोल था। अनुराग की अगली फिल्म ‘वन टू वन’ है जिसमें वो एक्टिंग करते नजर आएंगे। वहीं बतौर डायरेक्टर कश्यप की आखिरी फिल्म ‘कैनेडी’ थी जो 2023 में रिलीज हुई थी।

भारतीय नौसेना की अरब सागर में बड़ी कार्रवाई, समुद्री डकैती रोधी अभियानों में 27 पाकिस्तानियों सहित 100 से अधिक लोगों को बचाया

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने कहा कि ऑपरेशन संकल्प और अन्य मिशनों सहित अरब सागर में समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के अलावा 110 लोगों की जान बचाने के लिए 13 हमले की घटनाओं का जवाब दिया गया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 03:29 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 03:29 PM (IST)

भारतीय नौसेना की अरब सागर में बड़ी कार्रवाई, समुद्री डकैती रोधी अभियानों में 27 पाकिस्तानियों सहित 100 से अधिक लोगों को बचाया

एएनआई, नई दिल्ली। Indian Navy: भारतीय नौसेना ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित किया। कहा कि विभिन्न समुद्री डकैती विरोधी अभियानों में 100 से अधिक लोगों को बचाया गया। जिनमें 27 पाकिस्तान और 30 ईरानी शामिल थे।

समुद्री मिशनों में 110 लोगों को बचाया

भारतीय नौसेना ने कहा कि ऑपरेशन संकल्प और अन्य मिशनों सहित अरब सागर में समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के अलावा 110 लोगों की जान बचाने के लिए 13 हमले की घटनाओं का जवाब दिया गया। जिनमें 45 भारतीय और 65 अंतर्राष्ट्रीय नागिरक शामिल थे। अरब सागर में क्षमताओं को बढ़ाते हुए भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती और ड्रोन हमलों को विफल करने के लिए अन्य निगरानी विमानों के साथ दस युद्धपोत तैनात किए हैं।

दस युद्धपोत तैनात किए गए

भारतीय नौसेना ने कहा कि अरब सागर और आसपास के क्षेत्रों में पी-8आई निगरानी विमान, सी गार्डियन ड्रोन और बड़ी संख्या में कर्मियों के साथ दस युद्धपोत तैनात किए हैं। इसके अतिरिक्त समुद्री डाकुओं के खिलाफ विशेष अभियानों के लिए समुद्री कमांडो और उनके उपकरणों को उतारने वाले भारतीय वायुसेना के सी-17 परिवहन विमान चालक दल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।

सोमाली लुटेरों को मुंबई पुलिस को सौंपा

भारतीय नौसेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस शनिवार को अरब सागर में अपने समुद्री डकैती रोधी अभियान के समापन के बाद आई। इससे पहले नौसेना द्वारा पकड़े गए 35 सोमाली समुद्री लुटेरों को सीमा शुल्क और आव्रजन की औपचारिकताओं के बाद मुंबई पुलिस को सौंप दिया। बता दें पिछले साल दिसंबर में एमवी रुएन पर सोमाली समुद्री डाकुओं का कब्जा 2017 के बाद से देश के तट से किसी जहाज का पहला अपहरण था। आईएनएस कोलकाता ने सटीक कार्रवाई की। जिसके बाद समुद्री लुटेरों ने आत्मसमर्पण कर दिया। सभी 35 सोमाली डाकुओं ने 16 मार्च को आत्मसमर्पण कर दिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह