‘Nadaaniyaan’ photograph leaked | ‘नादानियां’ की फोटो हुई लीक: कॉलेज कैंपस में शूट करते दिखे खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान की आने वाली फिल्म ‘नादानियां’ की एक तस्वीर लीक हो गई है। ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती नजर आ रही है।

ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

‘नादानियां’ की स्टारकास्ट
ये फोटो पुणे यूनिवर्सिटी की है। जहां खुशी कपूर फ्लोरल ड्रेस और डेनिम जैकेट पहने दिख रही हैं। वहीं इब्राहिम अली खान कैजुअल लुक में हैं। आसपास कॉलेज के स्टूडेंट्स भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सुनील शेट्टी और दीया मिर्जा भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस रॉम-कॉम फिल्म की डायरेक्टर शोना गौतम हैं। बता दें, शोना गौतम रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में करण जौहर की असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुकी हैं। खबरों की मानें तो ‘नादानियां’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

खुशी कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट्स
खुशी कपूर ने पिछले साल जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी अपना डेब्यू किया था। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को ऑडियंस का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था।

खुशी कपूर ‘नादानियां’ के बाद ‘लव टुडे’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में खुशी के अपोजिट आमिर खान के बेटे जुनैद खान दिखाई देंगे।

करण की फिल्म से एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं इब्राहिम
इब्राहिम अली खान, पहले ही करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘सरजमीं’ का हिस्सा हैं। इस फिल्म में काजोल भी अहम किरदार में होने वाली हैं। इसके अलावा इब्राहिम ‘नादानियां’ में भी नजर आएंगे।

MP Information: श्योपुर में 26 फरवरी को सीएम मोहन यादव PM जनमन योजना के तहत हितग्राहियों आवंटित करेंगे लाभ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखंड कराहल के सेंसईपुरा में 26 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में प्रभारी कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

By Paras Pandey

Publish Date: Fri, 23 Feb 2024 07:18 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 23 Feb 2024 07:41 PM (IST)

MP News: श्योपुर में 26 फरवरी को सीएम मोहन यादव PM जनमन योजना के तहत हितग्राहियों आवंटित करेंगे लाभ
महज 29 दिनों में मप्र के शिवपुरी में जन-मन आवास बनकर तैयार हुआ

HighLights

  1. सीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने बैठक ली
  2. मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम 26 को, कलेक्टर ने ली बैठक

श्योपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखंड कराहल के सेंसईपुरा में 26 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में प्रभारी कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अतेंद्र सिंह गुर्जर, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, वायएस तोमर, अभिषेक मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभारी कलेक्टर डॉ. अनुज कुमार रोहतगी ने बैठक के दौरान निर्देश दिए कि जिन विभागों के विकास एवं निर्माण कार्य के लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रस्तावित है, वे सभी व्यवस्थाएं करें। इसके साथ ही विभागीय योजनाओं में हितग्राहियों को लाभ के वितरण की व्यवस्था भी की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि हेलीपैड स्थल, बैठक स्थल एवं कार्यक्रम स्थल पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जाए। इसके साथ ही बैठक में कार्यक्रम को लेकर विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की गई।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 फरवरी को सेंसईपुरा में चीता सफारी कम इंटरप्रिटेशन सेंटर कम टूरिस्ट फैसिलिटेशन का भूमिपूजन करेंगे।

इसके साथ ही विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही चीता मित्रों को साइकिल एवं पीएम जनमन योजना के तहत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।

Holi 2024: खूब खेलें रंगों का पर्व होली, लेकिन आंखों की सुरक्षा के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Holi 2024 बिना किसी परेशानी के चेहरे व आंखों के आसपास के रंगों को हटाया जा सकता है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 02:47 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 02:47 PM (IST)

Holi 2024: खूब खेलें रंगों का पर्व होली, लेकिन आंखों की सुरक्षा के लिए इन बातों का रखें ध्यान
होली खेलने से पहले आंखों के चारों और चेहरे पर पेट्रोलियम जेली आदि जरूर लगा लें।

HighLights

  1. होली पर केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग न करें।
  2. हर्बल रंगों का उपयोग करना चाहिए क्योंकि इनमें कोई रसायन नहीं होता है।
  3. यदि होली खेलने के दौरान हर्बल रंग गलती से आंखों के अंदर चला जाता है तो इससे कोई नुकसान नहीं होता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। रंगों का त्योहार होली इस साल 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। पूरे देश में यह त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार को जीवंत करने के लिए लोग एक दूसरे को गुलाल लगाने के साथ रंग भी लगाते हैं, लेकिन कभी-कभी केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल करने से इसके साइड इफेक्ट आंखों पर भी हो सकते हैं। ऐसे में होली खेलते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

चश्मा पहनकर ही खेलें होली

होली खेलते समय चश्मा पहनना नहीं भूलना चाहिए। आजकल बाजार में होली खेलने के लिए विशेष प्रकार के चश्मे भी डिजाइन किए जाने लगे हैं। ये आपकी आंखों को सीधे रंगों के संपर्क में नहीं आने देते हैं। इससे आंखों में जलन या चोट नहीं लगती है।

हाथ अच्छी तरह धोएं

होली खेलने के दौरान बार-बार आंखों को न छुएं। अपनी आंखों को छूने से पहले हाथ साफ कर लें। यह सुनिश्चित कर लें कि आंखों में रंगों के अवशेष न लगे हो। हाथों को अच्छी तरह से धोने के लिए हल्के साबुन और पानी का उपयोग करें।

चेहरे पर क्रीम लगाकर खेलें होली

होली खेलने से पहले आंखों के चारों और चेहरे पर पेट्रोलियम जेली आदि जरूर लगा लें। यह आपकी आंखों की सुरक्षा करता है और बिना किसी परेशानी के चेहरे व आंखों के आसपास के रंगों को हटाया जा सकता है।

हर्बल रंगों से खेलें होली

होली पर केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग न करें। हर्बल रंगों का उपयोग करना चाहिए क्योंकि इनमें कोई रसायन नहीं होता है। यदि होली खेलने के दौरान हर्बल रंग गलती से आंखों के अंदर चला जाता है तो इससे कोई नुकसान नहीं होता है।

कॉन्टैक्ट लेंस न लगाएं

होली खेलने के दौरान कई लोगों को कॉन्टैक्ट लेंस पहनने की आदत है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। होली खेलने के दौरान यदि कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं तो आंखों में गंभीर संक्रमण हो सकता है।

बार-बार साफ पानी से धोएं

यदि रंग के कण आंखों में चले जाएं तो इसे तुरंत पानी से धोएं। अपनी आँखों को हल्के गुनगुने पानी से कुछ देर धोएं। आंखों में ज्यादा जलन हो रही हो तो ठंडे पानी से आंखों को धोना चाहिए और ज्यादा तकलीफ होने पर बर्फ से सिकाई करना चाहिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Gwalior Harsh Fireplace: ग्वालियर पूरे जिले में हर्ष फायर पर प्रतिबंध, एयरबेस तक टपक रही थीं गोलियां

ग्वालियर-चंबल अंचल में हथियारों और हर्ष फायर का शौक अब खतरनाक है। जिला प्रशासन हो या पुलिस, हर्ष फायर करने वालों का किसी का डर नहीं है। हर्ष फायर अब महाराजपुरा एयरबेस तक खतरा पैदा कर रहे हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 23 Feb 2024 10:50 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 23 Feb 2024 11:26 PM (IST)

Gwalior Harsh Fire: ग्वालियर पूरे जिले में हर्ष फायर पर प्रतिबंध, एयरबेस तक टपक रही थीं गोलियां
महाराजपुरा एयरबेस पर गोलीबारी।

ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ग्वालियर-चंबल अंचल में हथियारों और हर्ष फायर का शौक अब खतरनाक है। जिला प्रशासन हो या पुलिस, हर्ष फायर करने वालों का किसी का डर नहीं है। हर्ष फायर अब महाराजपुरा एयरबेस तक खतरा पैदा कर रहे हैं। यहां एयरफोर्स अफसरों को निरीक्षण के दौरान गोलियां मिलीं, जिसके बाद जिला प्रशासन को पत्र लिखकर एयरबेस के एक किमी के दायरे मे हर्ष फायर पर रोक लगाने की मांग की गई। इस पर एसपी की ओर से इसे शहर के लिए गंभीर खतरा बताया और प्रतिवेदन दिया।

एयरफोर्स और जिले में सुरक्षा को देखते हुए पूरे जिले में हर्ष फायर पर धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया गया। हर्ष फायर से एयरक्राफ्ट को भी खतरे की संभावना रहती है। ग्वालियर जिले में हर्ष फायर पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने आमजन की जान-माल व स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत यह आदेश जारी किया है। इसका उल्लंघन भारतीय दंड विधान की धारा-188 और आर्म्स एक्ट के सुसंगत प्रावधानों के तहत दंडनीय होगा।

संभाग आयुक्त ग्वालियर एवं विंग कमाण्डर एयरफोर्स स्टेशन सेफ्टी व इंस्पेक्शन द्वारा लिखे गए पत्र व पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए प्रतिवेदन को जिला दंडाधिकारी ने इस आदेश का आधार बनाया है। एयर फोर्स स्टेशन पर आने वाले यात्रियों व एयर क्राफ्ट की सुरक्षा के मद्देनजर एक किलोमीटर की परिधि के अंदर हर्ष फायर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने अपने प्रतिवेदन में उल्लेख किया था कि हर्ष फायर से कई बार गंभीर घटनाएं हुई हैं। इसे रोकने के लिये हर्ष फायर पर प्रतिबंध लगाया जाना जरूरी है।

हर्ष फायर से कानून व्यवस्था की स्थिति भी निर्मित होती है। हर्ष फायर पर प्रतिबंध के लिए जारी किया गया आदेश ग्वालियर जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा में लागू होगा। यहां हर्ष फायर-हथियार प्रदर्शन रुतबाग्वालियर और चंबल में हर्ष फायर करना और हथियारों को प्रदर्शित करना आम बात है। हर्ष फायर के कारण शादी समारोह से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर गंभीर हादसे हो चुके हैं और लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके अलावा अवैध हथियार के वीडियो व रील्स भी देखने को मिलते हैं। हादसे होने के बाद भी आमतौर पर जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी सबक लेते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Indore Kirana Bazar Price: आपूर्ति बढ़ने और मांग कमजोर होने से काजू में प्रति किलो 10 रुपये की नरमी

Indore Kirana Bazar Price: इंदौर में काजू डब्ल्यू 240 नंबर घटकर 760-800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 680 से 700, काजू डब्ल्यू 300 नंबर 670-680, काजू जेएच 590-600 टुकड़ी 530-550 रुपये प्रति किलो रह गया।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Sat, 24 Feb 2024 02:35 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 24 Feb 2024 02:35 AM (IST)

Indore Kirana Bazar Rate: आपूर्ति बढ़ने और मांग कमजोर होने से काजू में प्रति किलो 10 रुपये की नरमी

Indore Kirana Bazar Price: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। वैवाहिक सीजन के बावजूद काजू में उठाव बेहद सुस्त बना हुई है, जबकि बाजार में इसकी आवक अच्छी होने के कारण स्टाक बढ़ता जा रहा है। इसमें विशेष रूप से जेएच और टुकड़ी काजू खूब आ रहे हैं। इधर, बाजार धनतंगी की चपेट में आने के कारण कई काजू व्यवसायी दामों में कटौती कर स्टाक हल्का करने में जुट गए हैं। इसके चलते शुक्रवार को काजू के दामों में करीब 10 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में काजू डब्ल्यू 240 नंबर घटकर 760-800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 680 से 700, काजू डब्ल्यू 300 नंबर 670-680, काजू जेएच 590-600 टुकड़ी 530-550 रुपये प्रति किलो रह गया।

व्यापारियों का कहना है कि देशभर में कच्चे काजू की आवक खूब होने के कारण पिछले दो सालों में काजू की फैक्ट्रियां भी बड़ी मात्रा में शुरू हो गई है। इंदौर के आसपास भी काजू की कुछ फैक्ट्रियां होने से भी काजू की सप्लाई बढ़ गई है। हालांकि वर्तमान दामों पर ज्यादा मंदी की गुंजाइश कम है क्योंकि तरबूज मगज महंगा होने के कारण हलवाइयों की डिमांड काजू की तरफ मुड़ना है। दूसरी ओर हाल ही में केन्द्र सरकार ने 2024-25 के मार्केटिंग सीजन के लिए गन्ना का एफआरपी बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है जो 2023-24 सीजन की तुलना में आठ प्रतिशत अधिक है।

वर्ष 2023 में महाराष्ट्र एवं कर्नाटक जैसे प्रमुख शकर उत्पादक राज्यों में बारिश कम होने तथा मौसम गर्म एवं शुष्क रहने से गन्ना की फसल को काफी नुकसान हुआ जिससे वहां शकर के उत्पादन में गिरावट आने की संभावना है। सरकार ने शकर के निर्यात पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। आमतौर पर गन्ना के एफआरपी की घोषणा मई-जून में की जाती है लेकिन इस बार फरवरी में ही हो गई ताकि किसानों को गन्ना का क्षेत्रफल बढ़ाने का प्रोत्साहन मिल सके और देश में शकर का बेहतर उत्पादन सुनिश्चित हो सके। खुले बाजारों में शकर की मांग बेहद सुस्त बनी हुई है, जिससे शकर के दामों में स्थिरता देखी गई। शकर नीचे में 3700 तथा ऊपर में 3775 रुपये प्रति क्विंटल तक बोली गई।

नारियल में फिलहाल ग्राहकी कमजोर है लेकिन अगले सात-आठ दिनों में होली पूर्व की मांग बढ़ने की संभावना है। खोपरा गोला और बूरे में कारोबार सामान्य रहा। भाव में स्थिरता रही। नारियल की आवक दो गाड़ी की रही। नारियल 120 भरती 1400-1450, 160 भरती 1450-1500, 200 भरती 1550-1600, 250 भरती 1650-1700 रुपये प्रति बोरी के भाव रहे। खोपरा गोला बक्सा 115-125 कट्टे 105-107 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 2400-4450 रुपये प्रति (15 किलो) के भाव रहे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Lok Sabha Chunav Dates: शनिवार दोपहर 3 बजे होगा लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान

Lok Sabha Elections Dates: चुनाव आयुक्त के रूप में चुने जाने के बाद शुक्रवार को ज्ञानेश कुमार और सुखवीर सिंह संधू ने शुक्रवार को कामकाज संभाल लिया। इसके बाद चुनाव आयोग की अहम बैठक हुई।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 07:57 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Mar 2024 02:41 PM (IST)

Lok Sabha Chunav Dates: शनिवार दोपहर 3 बजे होगा लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान
चुनाव की तारीखों का एलान होते ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लग जाएगी।

HighLights

  1. ज्ञानेश कुमार और सुखवीर सिंह संधू ने कार्यभार ग्रहण किया
  2. शुक्रवार को हुई चुनाव आयोग की अहम बैठक
  3. अप्रैल-मई में होने हैं लोकसभा चुनाव

Lok Sabha Election 2024 Date: एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान शनिवार दोपहर 3 बजे किया जाएगा। चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। चुनाव की तारीखों का एलान होते ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लग जाएगी।

इससे पहले चुनाव आयुक्त के रूप में चुने जाने के बाद शुक्रवार को ज्ञानेश कुमार और सुखवीर सिंह संधू ने शुक्रवार को कामकाज संभाल लिया। इसके बाद चुनाव आयोग की अहम बैठक हुई।

— Press Belief of India (@PTI_News) March 15, 2024

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मामले में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

  • इस बीच, मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है।
  • इस चयन के लिए बनी समिति से प्रधान न्यायाधीश को बाहर रखने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करेगी।
  • मामले की सुनवाई करने वाली संविधान पीठ में सीजेआई के अलावा जस्टिस संजीव खन्ना, बीआर गवई, जेबी पार्डीवाला और मनोज मिश्रा शामिल हैं।

naidunia_image

  • यह सुनवाई तब हो रही है जब एक दिन पहले ही दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने पूर्व आइएएस अधिकारयों ज्ञानेश कुमार और सुखवीर सिह संधू का चुनाव आयुक्त के रूप में चयन किया।
  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Celebs arrive on the screening of ‘Homicide Mubarak’ | ‘मर्डर मुबारक’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे सेलेब्स: पंकज त्रिपाठी वाइफ के साथ आए; तमन्ना भाटिया, करिश्मा कपूर, कृति सेनन सहित अन्य सेलेब्स भी दिखे

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

बीती रात मुंबई में ‘मर्डर मुबारक’ फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। स्क्रीनिंग के दौरान बॉलीवुड के सितारों को स्पॉट किया गया।

आज दोपहर 1 बजे रिलीज हुई फिल्म
‘मर्डर मुबारक’ फिल्म आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान, विजय वर्मा, डिंपल कपाड़िया, करिश्मा कपूर, संजय कपूर और टिस्का चोपड़ा नजर आए। इस मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म से करिश्मा कपूर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू किया।

फिल्म में जहां पंकज त्रिपाठी ACP भवानी सिंह का रोल निभा रहे हैं। वहीं सारा अली खान, बंबी टोडी और विजय वर्मा, आकाश डोगरा के किरदार में दिखे। इस इवेंट में विजय वर्मा स्वॉन प्रिंटेड आउटफिट में पहुंचे और सारा अली खान ऑफ शोल्डर फ्लोरल प्रिंटेड गाउन पहने स्पॉट हुईं। जहां तमन्ना भाटिया ग्लैमरस लुक में नजर आईं। वहीं कृति सेनन इलेक्ट्रिक ब्लू को-ऑर्ड सेट में पहुंचीं।

क्या है फिल्म की कहानी
होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी एक मर्डर के रहस्य को सुलझाने के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। फिल्म अनुजा चौहान की बुक ‘क्लब यू टू डेथ’ का स्क्रीन ऐडप्टेशन है। कहानी में एक कत्ल के सात संदिग्ध हैं। सभी किरदारों का रोल इस तरह से बुना गया है कि वे कहानी के सस्पेंस को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। फिल्म की विशाल स्टारकास्ट का पागलपन कहानी को अलग ट्विस्ट पर ले जाता है। ट्विस्ट एंड टर्न से भरी इस फिल्म में क्लू ढूंढ़ने का अलग ही मजा है।
फोटोज देखें..

तमन्ना भाटिया व्हाइट ग्लैमरस आउटफिट में दिखीं।

तमन्ना भाटिया व्हाइट ग्लैमरस आउटफिट में दिखीं।

करिश्मा कपूर इस फिल्म से अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं।

करिश्मा कपूर इस फिल्म से अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं।

कृति सेनन हाल ही में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म में नजर आई थीं।

कृति सेनन हाल ही में ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म में नजर आई थीं।

सारा अली खान जल्द ही 'ए वतन मेरे वतन' फिल्म में दिखेंगी।

सारा अली खान जल्द ही ‘ए वतन मेरे वतन’ फिल्म में दिखेंगी।

संजय कपूर, कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में नजर आए थे।

संजय कपूर, कटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में नजर आए थे।

पंकज त्रिपाठी अपनी वाइफ मृदुला के साथ दिखे।

पंकज त्रिपाठी अपनी वाइफ मृदुला के साथ दिखे।

शनाया कपूर अपने पापा संजय कपूर को सपोर्ट करने पहुंचीं।

शनाया कपूर अपने पापा संजय कपूर को सपोर्ट करने पहुंचीं।

Garlic Worth: लहसुन की फसल की रखवाली के लिए खेतों में सशस्त्र गार्ड तैनात, सीसीटीवी कैमरे लगाए

Garlic Worth: दाम बढ़ने से किसान खुश लेकिन चोरों से सुरक्षा की चिंता बढ़ी। किसानों का कहना है कि उन्हें इसी बात की चिंता है कि ऊंचे भाव देखकर कहीं खेत से फसल चोरी न हो जाए।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Sat, 24 Feb 2024 08:15 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 24 Feb 2024 08:15 AM (IST)

Garlic Price: लहसुन की फसल की रखवाली के लिए खेतों में सशस्त्र गार्ड तैनात, सीसीटीवी कैमरे लगाए
उज्जैन में खेत में पड़ी लहसुन की फसल और रखवाली करता बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी। -नईदुनिया

HighLights

  1. मप्र में इस बार लहसुन 30 से 35 हजार रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है।
  2. खेतों से लहसुन चोरी होने की घटनाएं भी हो रही हैं।
  3. चोरों से फसल को बचाने के लिए किसान बंदूकधारियों को तैनात करने के साथ ही फसल रखे जाने के स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवा रहे हैं।

हितेंद्र तिवारी, उज्जैन Garlic Worth। मप्र में इस बार लहसुन 30 से 35 हजार रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। खेतों से लहसुन चोरी होने की घटनाएं भी हो रही हैं। चोरों से फसल को बचाने के लिए किसान बंदूकधारियों को तैनात करने के साथ ही फसल रखे जाने के स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवा रहे हैं। फसल की चौबीस घंटे निगरानी के इंतजाम पहली बार दिख रहे हैं। उज्जैन-रतलाम क्षेत्र के अलावा छिंदवाड़ा से भी ऐसी खबरें सामने आ रही हैं।

naidunia_image

फसल की निगरानी के लिए खेतों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे। -नईदुनिया

किसानों का कहना है कि उन्हें इसी बात की चिंता है कि ऊंचे भाव देखकर कहीं खेत से फसल चोरी न हो जाए। फिलहाल फसल सूखने के लिए खेतों में ही रखी है। अकले मंदसौर जिले में ही 30 हजार किसान लहसुन की खेती करते हैं जहां 91 हजार मीट्रिक टन लहसुन का उत्पादन होता है। इसी तरह आगर मालवा, उज्जैन, इंदौर, देवास, शाजापुर जिलों में लहसुन की खेती अधिक होती है।

मंगरोला (उज्जैन) के किसान जीवन सिंह ठाकुर व भरत सिंह बैस ने बताया कि फिलहाल फसल सूखने के लिए खेतों में ही रखी है। ऐसे में आशंका है कि कोई इन्हें चुरा न ले। इसे देखते हुए खेत में बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। कागदी कराड़िया के रामसिंह आंजना व हरिगढ़ के मनोहर लाल ने बताया कि जब तक खेत में फसल है, तब तक चौकीदारी की व्यवस्था की गई है। किसानों के अनुसार लहसुन का प्रति बीघा उत्पादन 15 से 25 क्विंटल होता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

Holi 2024: होली पर 4 घंटे से ज्यादा देर तक रहेगा चंद्रग्रहण, क्या सूतक काल में खेल सकते हैं रंग-गुलाल

Holi 2024 होलिका दहन के समय सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, गढ़ योग, बुध आदित्य योग का अद्भुत संयोग बन रहा है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 02:57 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 02:17 PM (IST)

Holi 2024: होली पर 4 घंटे से ज्यादा देर तक रहेगा चंद्रग्रहण, क्या सूतक काल में खेल सकते हैं रंग-गुलाल
करीब 100 साल बाद ऐसा योग बन रहा है, जब होली और चंद्रग्रहण एक ही दिन हो रहे हैं।

HighLights

  1. होली पर लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।
  2. हिंदू पंचांग के अनुसार, 25 मार्च को सुबह 10.23 बजे से लेकर दोपहर 3.02 बजे तक चंद्रग्रहण रहेगा।
  3. चंद्र ग्रहण कुल 4 घंटे 36 मिनट तक रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। हिंदू धर्म में होली त्योहार का विशेष महत्व है। भारत में पुरातन काल से होली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 24 मार्च को होलिका दहन होगा और होली 25 मार्च को खेली जाएगी। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, कई सालों के बाद इस साल होली पर चंद्रग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि होली पर चंद्रग्रहण लगने के कारण क्या हम रंग गुलाल खेल सकते हैं। इस बारे में पंडित चंद्रशेखर मलतारे विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

naidunia_image

सूतक काल नहीं होगा मान्य

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस बार होली पर लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, 25 मार्च को सुबह 10.23 बजे से लेकर दोपहर 3.02 बजे तक चंद्रग्रहण रहेगा। चंद्रग्रहण कुल 4 घंटे 36 मिनट तक रहेगा। करीब 100 साल बाद ऐसा योग बन रहा है, जब होली और चंद्रग्रहण एक ही दिन हो रहे हैं।

होलिका दहन पर शुभ योग

इस साल होलिका दहन के दौरान की शुभ योग भी निर्मित हो रहे हैं। होलिका दहन के समय सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, गढ़ योग, बुध आदित्य योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। वहीं होली के दिन ही वृद्धि योग, बुधादित्य योग, वाशी योग, सुनफा योग भी बनेगा। इस चंद्रग्रहण से मेष राशि, मिथुन राशि और मीन राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। ज्योतिष के मुताबिक, चंद्रग्रहण का प्रभाव होली पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां चंद्रग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Crew Teaser Trailer Video; Kriti Sanon Tabu | Kareena Kapoor | करीना, तबु और कृति स्टारर ‘क्रू’ का टीजर रिलीज: सिचुएशनल कॉमेडी में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी नजर आएंगे

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तबु, करीना कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘क्रू’ का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म में तीनों एक्ट्रेस एयर होस्टेस के रोल में नजर आएंगी। तीनों के अलावा इसमें एक्टर दिलजीत दोसांझ भी अहम रोल में नजर आएंगे। वहीं कपिल शर्मा का गेस्ट अपीयरेंस होगा।

यह फिल्म 29 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी।

यह फिल्म 29 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी।

कृति बोलीं- ‘कुर्सी की पेट बांध लें’
शनिवार को फिल्म का टीजर शेयर करते हुए कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कुर्सी की पेटी बांध लें, क्योंकि यहां का तापमान आपके लिए बहुत गर्म होने वाला है।’

किसी क्राइम में फंसती नजर आईं तीनों एयर होस्टेस
1 मिनट 38 सेकेंड के इस टीजर की शुरुआत तबु के वॉइस ओवर से होती है। वो कहती हैं.. ‘कहते हैं एक चींटी ही काफी है हाथी को मारने के लिए और यहां तो तीन-तीन हैं।’ इस सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म में तीनों एक्ट्रेस झूठ पर झूठ बोलतीं और खुद किसी क्राइम में फंसती नजर आ रही हैं।

फिल्म में कपिल शर्मा गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे।

फिल्म में कपिल शर्मा गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे।

29 मार्च को होगी रिलीज
राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 29 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसे एकता कपूर, शोभा कपूर, अनिल कपूर और रेहा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में पहली बार करीना, तबु और कृति साथ नजर आएंगी।