Garlic Worth: दाम बढ़ने से किसान खुश लेकिन चोरों से सुरक्षा की चिंता बढ़ी। किसानों का कहना है कि उन्हें इसी बात की चिंता है कि ऊंचे भाव देखकर कहीं खेत से फसल चोरी न हो जाए।
By Sameer Deshpande
Publish Date: Sat, 24 Feb 2024 08:15 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 24 Feb 2024 08:15 AM (IST)
HighLights
- मप्र में इस बार लहसुन 30 से 35 हजार रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है।
- खेतों से लहसुन चोरी होने की घटनाएं भी हो रही हैं।
- चोरों से फसल को बचाने के लिए किसान बंदूकधारियों को तैनात करने के साथ ही फसल रखे जाने के स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवा रहे हैं।
हितेंद्र तिवारी, उज्जैन Garlic Worth। मप्र में इस बार लहसुन 30 से 35 हजार रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। खेतों से लहसुन चोरी होने की घटनाएं भी हो रही हैं। चोरों से फसल को बचाने के लिए किसान बंदूकधारियों को तैनात करने के साथ ही फसल रखे जाने के स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवा रहे हैं। फसल की चौबीस घंटे निगरानी के इंतजाम पहली बार दिख रहे हैं। उज्जैन-रतलाम क्षेत्र के अलावा छिंदवाड़ा से भी ऐसी खबरें सामने आ रही हैं।
फसल की निगरानी के लिए खेतों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे। -नईदुनिया
मंगरोला (उज्जैन) के किसान जीवन सिंह ठाकुर व भरत सिंह बैस ने बताया कि फिलहाल फसल सूखने के लिए खेतों में ही रखी है। ऐसे में आशंका है कि कोई इन्हें चुरा न ले। इसे देखते हुए खेत में बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। कागदी कराड़िया के रामसिंह आंजना व हरिगढ़ के मनोहर लाल ने बताया कि जब तक खेत में फसल है, तब तक चौकीदारी की व्यवस्था की गई है। किसानों के अनुसार लहसुन का प्रति बीघा उत्पादन 15 से 25 क्विंटल होता है।






