Rewa Information: परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपिताें की तलाश जारी

Rewa Information: नईगढ़ी थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 11:09 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 11:09 AM (IST)

Rewa News: परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपिताें की तलाश जारी
छात्रा के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म

HighLights

  1. छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
  2. परीक्षा देकर लौट रही थी छात्रा
  3. आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

Rewa Information नईदुनिया प्रतिनिधि, मऊगंज। जिले में परीक्षा देकर घर जा रही छात्रा के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार युवक रास्ते से छात्र का अपहरण कर दोस्त के पंप हाउस लेकर पहुंचे और वहां उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से आजाद होकर घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। परिजन पुलिस थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर बताये जा रहे हैं।

क्या थी घटना

घटना मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां कक्षा नौवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा गत शुक्रवार की दोपहर परीक्षा देकर वापस अपने घर जा रही थी। रास्ते में उसे शनि दुबे पिता गुड्डू दुबे निवासी हड़िया मिला। उसने अपने एक अन्य दोस्त के साथ छात्रा को झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया और छात्रा को लेकर वह अपने तीसरे दोस्त के पंप हाउस में ले गये। जहा पंप हाउस में बंधक बनाकर तीनों ने बारी-बारी से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

करीब 3 घंटे तक आरोपी पीड़िता को पंप हाउस में बंधक बनाए रखे। किसी तरह छात्रा आजाद होकर रोती बिलखती अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बेटी के साथ दरिंदगी सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। देर शाम को पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

Gold-Silver Value 15 March: आसमान छू रहे सोने-चांदी की कीमत, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 15 मार्च 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 65559 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 14 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 36 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 05:57 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Mar 2024 05:57 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 15 मार्च 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 65559 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 14 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 36 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है। चांदी का भाव 74210 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 14 मार्च से 429 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 14 मार्च की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 65523 रुपये थी। 15 मार्च की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 65559 रुपये हो गई है। 14 मार्च फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 73781 रुपये थी। 15 मार्च की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 74210 रुपये हो गई।

15 मार्च को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65272 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 60052 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 49169 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 38352 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Lok Sabha Election 2024: पढ़ें आपके शहर में कब होगा मतदान, यहां से लें 543 सीटों की पूरी जानकारी

राजस्थान

गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर।

मध्‍यप्रदेश

सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा।

असम

काजीरंगा, सोनितपुर, तखीमपुर, डिबरुगढ़ और जोरहट।

बिहार

औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई।

महाराष्ट्र

रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंडिया, गढ़चिरौली चिमूर और चंद्रपुर।

छत्तीसगढ़

बस्तर।

जम्मू कश्मीर

ऊधमपुर।

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल पश्चिम, अरुणाचल पूर्व।

मेघालय

शिलांग, तुरा।

त्रिपुरा

त्रिपुरा पश्चिम।

उत्तराखंड

टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोडा, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार।

मिजोरम

पुडुचेरी

तमिलनाडु

तिरुवल्लुर, चेन्नई ईस्‍ट, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरंबदूर, कांचीपुरम, अरक्कोणम, वेल्लोर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, अरणी, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नामक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयंबटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचिरापल्ली , पेरम्बलुर, कुड्डालोर, चिदम्बरम, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथुक्कुडी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी।

सिक्किम

नागालैंड

अंडमान और निकोबार

पश्चिम बंगाल

कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी।

दूसरा चरण : 26 अप्रैल 2024

उत्तर प्रदेश

अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा।

राजस्थान

टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां।

कर्नाटक

उडुपी मगलूर, हसन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर और बेंगलुरु। ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, चिक्कबल्लापुर, कोलार

मध्‍यप्रदेश

टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल।

महाराष्ट्र

बुलढाना, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभनी।

असम

दरांग-उदलगुरी, दिफू, करीमगंज, सिलचर और नगांव।

बिहार

किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका।

छत्तीसगढ़

राजनंदगांव, महासमुंद और कांकेर।

जम्मू कश्मीर

जम्मू।

त्रिपुरा

त्रिपुरा पूर्व।

केरल

कासरगोड, कन्नूर, वडकारा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मावेलिककारा, पथानामथिट्टा, कोल्लम, अटिंगल और तिरुवनंतपुरम।

पश्चिम बंगाल

दार्जिलिंग, रायगंज और बालुरघाट।

तीसरा चरण: 7 मई 2024

उत्तर प्रदेश

संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, ओनला और बरेली।

गुजरात

कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, भरूच, बारडोली, सूरत, नवसारी और वलसाड।

कर्नाटक

चिक्कोडी, बेलगाम, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और शिमोगा।

महाराष्ट्र

रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले।

मध्‍यप्रदेश

मुरैना,भिंड, ग्वालियर , गुना , सागर , विदिशा , भोपाल और राजगढ़।

असम

कोकराझार, धुबरी, बारपेटा और गुवाहाटी।

बिहार

झांझरपुर, सौपाल, अरेरिया, मधेपुरा और खगड़िया।

छत्तीसगढ़

सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर।

दमन और दीव

दादरा एवं नगर हवेली।

गोवा

उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा।

जम्मू कश्मीर

अनंतमाग-राजौरी।

पश्चिम बंगाल

मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद।

चौथा चरण: 13 मई 2024

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर, फेरी, दौरा, सीतापुर, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच।

मध्‍यप्रदेश

देवास, उज्जैन,मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा।

आंध्र प्रदेश

अराकू, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अनाकापल्ले, काकीनाडा, अमलापुरम, राजमुंदरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसारावपेट, बापटला, ओंगोल, नंद्याल, कुरनूल, अनंतपुर,हिंदूपुर, कडप्पा, नेल्लोर, तिरूपति, राजमपेट और चित्तूर।

महाराष्ट्र

नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जलना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरुर, अहमदनगर, शिरडी और बीड।

बिहार

दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय और मुंगेर।

ओडिशा

कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर और कोरापुट।

जम्मू कश्मीर

श्रीनगर।

झारखंड

सिंहभूम, खूंटी, लोहरदागा और पलामू।

तेलंगाना

आदिलाबाद, पेद्दापल्ली, करीमनगर, निजामाबाद, हैदराबाद, मेडक, मल्काजगीरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नलगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महबुबाबाद और खम्मम।

पश्चिम बंगाल

बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पुरबा, बर्धमान – दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम।

पांचवा चरण: 20 मई 2024

उत्तर प्रदेश

मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा।

महाराष्ट्र

धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, थाने, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर – मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण।

बिहार

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारन और हाजीपुर।

ओडिशा

बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का।

जम्मू कश्मी

बरमूला।

झारखंड

छत्रा, कोडरमा और हजारीबाग।

पश्चिम बंगाल

बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग।

छठवां चरण: 25 मई 2024

उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्ववस्ती, डुमरियांगंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर और भदोही।

हरियाणा

अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, भिवानी-महेन्द्रगढ़ और हिसार।

बिहार

वाल्मिकी नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, श्योपुर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और महाराजगंज।

दिल्ली

चांदनी चौक, उत्तरी पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तरी पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली।

हरियाणा

अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी महेन्द्रगढ़, गरड़गांव और फरीदाबाद।

ओडिशा

संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, कटक, पुरी और भुवनेश्वर।

झारखंड

गिरीडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर।

पश्चिम बंगाल

तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा और बिष्णुपुर।

सातवां चरण: 1 जून 2024

उत्तर प्रदेश

महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, वंशगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर और रॉर्बट्सगंज।

पंजाब

अमृतसर, आनंदपुर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, खडूर साहिब, लुधियाना, पटियाला और संगरूर।

बिहार

नालंदा, पटना साहिब, पाटलीपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, करकट और जहांनाबाद।

ओडिशा

मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर।

हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला।

झारखंड

राजमहल, धुमका और गोड्डा।

पश्चिम बंगाल

दम दम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर।

चंडीगढ़

central govt bans 18 ott apps for posting vulgar and obscene content material, know ott historical past and particulars | सरकार ने बैन किए 18 OTT प्लेटफॉर्म्स: जानें कैसे फैला अश्लीलता का जाल, कोरोनाकाल में 1200% से ज्यादा बढ़ा वल्गर कंटेंट

33 मिनट पहलेलेखक: आकाश खरे

  • कॉपी लिंक

18 OTT प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट दिखाने के चलते बैन लगा दिया गया है। सरकार के इस कदम के साथ ही एक बार फिर से OTT पर स्ट्रीम किए जाने वाले कंटेंट को लेकर बहस छिड़ गई है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि OTT पर पोर्न कंटेंट का जाल किस तरह फैला। इसका सोसाइटी पर कैसा असर पड़ता है और साथ ही बताएंगे कि OTT प्लेटफॉर्म्स की मॉनिटरिंग कैसे की जाती है…

जानिए किस तरह फैला ओटीटी पर सॉफ्ट पोर्न का जाल…

theglobalstatistics.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2024 तक तकरीबन 45 करोड़ OTT सब्सक्राइबर्स हैं। इस वक्त देश में कुल 57 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स हैं जिनमें डिज्नी+हॉटस्टार भारत का टॉप OTT प्लेटफॉर्म है। इसका 41% मार्केट पर कब्जा है।

हालांकि इन 57 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के अलावा देश में कई छोटे OTT प्लेटफॉर्म भी मौजूद हैं। यह प्लेटफॉर्म क्या दिखाते हैं यह तभी सुर्खियों में आता है जब इनसे जुड़ी कोई शिकायत दर्ज होती है।

KPMG (क्लिनवेल्ड पीट मारविक गोएर्डेलर) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2016 से 2020 के दौरान ओटीटी पर पोर्नोग्राफिक यानी अश्लील कंटेंट 1200% से ज्यादा बढ़ा। इस दौरान कई छोटे प्लेटफॉर्म ‘इरोटिक कंटेंट’ के नाम पर पोर्न परोसते रहे और बेचते रहे।

OTT पर बोल्ड कंटेंट परोसने वाले प्लेटफॉर्म्स की पॉपुलैरिटी का अंदाजा ULLU ऐप की सफलता से लगाया जा सकता है। इस ऐप को 2018 में लॉन्च किया गया था। लॉकडाउन के शुरुआती दो महीनों में ही बोल्ड कंटेंट की बदौलत ऐप की ग्रोथ 250% तक बढ़ गई थी।

लॉकडाउन में मिला सबसे ज्यादा बढ़ावा
2020 के लॉकडाउन में जब OTT प्लेटफॉर्म्स को बढ़ावा दिया गया, उसी दौरान अल्ट बालाजी, एमएक्स प्लेयर और उल्लू ऐप जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट की बाढ़ आ गई।

न्यूज पोर्टल लेट्स ओटीटी की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2020 में एक एडल्ट कॉमेडी शो के लिए सर्वाधिक स्ट्रीमिंग (1.1 करोड़ ) एक दिन में ऑनलाइन ओटीटी प्लेटफॉर्म मैक्स प्लेयर पर की गई।

इस रिपोर्ट के अनुसार अल्ट बालाजी की मई 2020 की व्यूअरशिप में 2019 की तुलना में 60% इजाफा हुआ। 2020 में इसके मंथली एक्टिव यूजर्स भी 21% बढ़े। इस ओटीटी पर एडल्ट कंटेंट ज्यादा है।

1 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड्स, 32 लाख से ज्यादा फालोअर्स
हाल ही में जिन 18 OTT ऐप्स को सरकार ने बैन किया है उनमें से एक ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड मिल चुके हैं। हालांकि इसका नाम नहीं बताया गया। वहीं दो अन्य ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड मिले हैं।

इसके अलावा इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने दर्शकों को अपनी वेबसाइट्स और ऐप्स की तरफ अट्रैक्ट करने के लिए बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का भी यूज किया। इन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कुल मिलाकर 32 लाख से अधिक यूजर्स हैं।

साइकेट्रिस्ट के नजरिए से समझिए बच्चों और साेसाइटी पर इस तरह के कंंटेंट का असर…

इस बारे में जब भास्कर ने भोपाल के साइकेट्रिस्ट डॉ. प्रीतेश गौतम से बात की तो उन्होंने कहा कि वेब सीरीज और ओटीटी पर जिस तरह का अश्लील कंटेंट पेश किया जा रहा है, उससे बच्चों और यूजर्स पर 3 नेगेटिव असर पड़ रहे हैं…

पहला असर- बच्चों में बढ़ती है इंपल्सिविटी
ओटीटी के कंटेंट में वल्गैरिटी, न्यूडिटी और ड्रग एब्यूज को इतना ग्लैमराइज किया जाता है कि बच्चों को लगता है कि बस यही जिंदगी है। इसे देखकर बच्चे इंपल्सिव होते जा रहे हैं, जो सोसाइटी के लिए नुकसानदेह है। बच्चों का सोशल सर्कल भी खत्म होता जा रहा है।

दूसरा असर- होते हैं कई साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर
ओटीटी पर दिखाया जाने वाला कंटेंट बहुत एडिक्टिव होता है। एक एपिसोड खत्म होने के बाद यूजर को दूसरा एपिसोड देखने की तीव्र इच्छा होती है। इसे साइकोलॉजी की भाषा में कहते हैं कंपल्शन। कई यूजर्स पूरी रात स्ट्रीम करते हुए निकाल देते हैं। ऐसे में जब उनकी नींद पूरी नहीं होती तो उसके चलते उनको दूसरे साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर हो जाते हैं।

तीसरा असर- सोशल मॉरल वैल्यू होती है डाउन
ओटीटी पर जो कंटेंट पेश किया जाता है उसमें एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, टीचर-स्टूडेंट अफेयर और यहां तक कि फैमिली रिलेशनशिप तक को गलत तरीके से पेश किया जाता है। इन्हें देखने के बाद बच्चों के मन में इन्हें रियल वर्ल्ड में ट्राई करने की इच्छा बढ़ती है। साथ ही इन चीजों को नॉर्मलाइज करते हुए ओटीटी कहीं ना कहीं सोशल मॉरल वैल्यू को भी डाउन कर रहा है।

अब जानिए कैसे शुरू हुआ ओटीटी पर रेगुलेशन…

जहां थिएटर्स में रिलीज होने वाली फिल्मों में पेश किए जाने वाले कंटेंट को CBFC रेगुलरेट करती है, वहीं टीवी और ओटीटी पर पेश किए जाने वाले कंटेंट का रेगुलेशन मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेंशन एंड ब्रॉडकास्ट के तहत इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन द्वारा किया जाता है।

हालांकि शुरुआत में ओटीटी के कंटेंट के लिए कोई रूल्स और रेगुलेशन नहीं थे। ऐसे में कई प्लेटफॉर्म्स पर न्यूडिटी और वल्गैरिटी दिखाने के आरोप लगे। इस तरह का कंटेंट मुख्य रूप से सेक्रेड गेम्स, फोर मोर शॉट्स प्लीज, तांडव, पाताल लोक और लस्ट स्टोरीज जैसे शोज में पेश किया गया, जिन पर बाद में विवाद हुआ।

जब सॉफ्ट पोर्न पेश होने लगा तब सरकार ने उठाए कदम
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2018 से 2024 के बीच कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने वेब सीरीज के तौर पर बी-ग्रेड और लो बजट सॉफ्ट पोर्न कंटेंट पेश करना शुरू कर दिया। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट ने ओटीटी पर रेगुलेशन के नियम लागू किए। इससे पहले इन OTT ऐप्स को कई बार चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद इनके कंटेंट में किसी तरह का सुधार नहीं पाया गया।

2021 में राज कुंद्रा पर लगे OTT के जरिए पोर्न बेचने के आरोप
देश में OTT और ऐप की आड़ में पोर्न के रैकेट का खुलासा पहली बार 2021 में अभिनेत्री शिल्पा शेट्‌टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद हुआ। राज पर ‘हॉटशॉट’ नाम के एक ओटीटी प्लेटफाॅर्म के जरिए पोर्न बेचने के आरोप लगे थे। उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वो जमानत पर हैं।

19 जुलाई 2021 को मुंबई पुलिस ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को फिल्में बनाने के इल्जाम में गिरफ्तार किया था।

19 जुलाई 2021 को मुंबई पुलिस ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को फिल्में बनाने के इल्जाम में गिरफ्तार किया था।

क्या है ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज रेगुलेशन बिल
इस बिल के मुताबिक ओटीटी, सैटेलाइट केबल टीवी, डीटीएच, आईपीटीवी, डिजिटल न्यूज और करेंट अफेयर्स के लिए भी नए नियम बनाए गए। इस नियम के तहत ओटीटी प्लेटफॉर्म को ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क ऑपरेटर कहा गया और यदि कोई ऑपरेटर या ब्रॉडकास्टर इस बिल के नियमों को नहीं मानता है, तो सरकार उस कंटेंट को संशोधित करने, डिलीट करने या तय घंटों तक ऑफ एयर रहने से लेकर संबंधित प्लेटफॉर्म पर पाबंदी भी लगा सकती है। फिलहाल OTT को IT रूल्स 2021 के अंतर्गत रेगुलेट किया जाता है।

अभी निगरानी के क्या नियम हैं
सरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट की निगरानी इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड रूल्स, 2021 के जरिए करती है। इसके नियमों के मुताबिक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को अपने कंटेंट का क्लासिफिकेशन, ऐज रेटिंग और सेल्फ रेगुलेशन का खुद पालन करना होता है। अगर ऐसा नहीं होता है तो इस एक्ट की धारा 67, 67A और 67B के तहत सरकार पेश किए जा रहे आपत्तिजनक कंटेंट को ब्लॉक कर सकती है।

अब तक हुई सरकार की कार्रवाई

  • कई वेब साइट्स और ओटीटी प्लेटफाॅर्म्स को साइबर क्राइम ब्रांच ने अश्लील कंटेंट पेश करने के चलते बैन किया।
  • समय-समय पर ऐसे कई प्लेटफॉर्म के ओनर्स गिरफ्तार भी किए गए और उनके बैंक अकाउंट्स फ्रीज किए गए।
  • 27 जून 2023 को DPCGC ने उल्लू ऐप पर स्ट्रीम हो रहे कंटेंट पर आपत्ति जताई थी। साथ ही 15 दिनों के अंदर इस ऐप पर पेश किए जा रहे कंटेंट से सभी एडल्ट सीन हटाने का भी आदेश दिया था।

अब जानते हैं देश में कब और कैसे हुई OTT की शुरुआत…

देश में OTT की शुरुआत 2008 में हुई थी। पहला डिपेंडेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘बिगफ्लिक्स’ था। इसे रिलायंस एंटरटेनमेंट ने साल 2008 में रिलीज किया था। इसके बाद 2010 में डिजिवाइव ने ‘नेक्सजीटीवी’ नाम से इंडिया का पहला ओटीटी मोबाइल ऐप लॉन्च किया।

2008 में लॉन्च हुआ बिग फ्लिक्स देश का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म था।

2008 में लॉन्च हुआ बिग फ्लिक्स देश का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म था।

आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग ने बढ़ाई लोकप्रियता
2013 और 2014 में नेक्सजीटीवी, आईपीएल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग करने वाला पहला ऐप बना। इसके बाद 2015 में आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग ने ही हॉटस्टार (जो अब डिज्नी+हॉटस्टार है) को देश का सबसे लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म बनाया।

2013 में टीवी शोज भी ओटीटी पर आए
2013 में डिट्‌टो टीवी और सोनी लिव जैसे ऐप भी लॉन्च हुए जिन्होंने स्टार, सोनी, वायकॉम और जी जैसे चैनल्स पर प्रसारित किए जाने वाले शोज भी ओटीटी पर स्ट्रीम करने शुरू कर दिए। इसके बाद दर्शकों ने बड़े पैमाने पर इन ओटीटी ऐप्स को डाउनलोड करके मनमर्जी से किसी भी वक्त अपने फेवरेट शोज देखना शुरू कर दिए।

कोरोना काल में आया हाई जम्प
2020 में कोराेना काल के शुरुआती तीन महीने में भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को 2019 के अंतिम तीन महीनों के मुकाबले 13% ज्यादा व्यूज मिले। पहले लॉकडाउन के दौरान जी-5 के सब्सक्राइबर सबसे ज्यादा 80% बढ़े, वहीं अमेजन प्राइम को 67% नए यूजर्स ने सब्सक्राइब किया।

इन्वेस्ट इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना काल में अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेफॉर्म्स पर यूजर्स का टाइम स्पेंड 82.63% बढ़ा। इसी दौरान यू-ट्यूब जैसे फ्री एक्सेस प्लेटफॉर्म पर देश के लोगों ने 20.5% ज्यादा समय खर्च किया।

2018 तक भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का मार्केट 2150 करोड़ रुपए का था। 2019 के अंत में ये बढ़कर 2185 करोड़ रुपए का हो गया। यानी सिर्फ एक साल में 35 करोड़ का इजाफा।

2020 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'गुलाबो सिताबो' 12 जून को प्राइम वीडियोज पर वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी।

2020 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ 12 जून को प्राइम वीडियोज पर वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी।

‘गुलाबो-सिताबो’ थी ओटीटी पर रिलीज होने वाली पहली बड़ी फिल्म
कोविड के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई पहली सबसे बड़ी फिल्म अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर ‘गुलाबो-सिताबो’ थी। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज हुई जिसे मात्र 3 दिनों में 7.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

अश्लील कंटेंट दिखाने वाले 18 OTT प्लेटफॉर्म बैन:सरकार ने 19 वेबसाइट, 10 ऐप और 57 सोशल मीडिया हैंडल भी ब्लॉक किए

केंद्र सरकार ने गुरुवार को अश्लील कंटेंट प्रसारित करने वाले 18 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन लगा दिया। इसके साथ 19 वेबसाइट्स, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स भी ब्लॉक कर दिए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…