Gold-Silver Value 15 March: आसमान छू रहे सोने-चांदी की कीमत, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के भाव

Gold-Silver Value 15 March: आसमान छू रहे सोने-चांदी की कीमत, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 15 मार्च 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 65559 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 14 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 36 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 05:57 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Mar 2024 05:57 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 15 मार्च 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 65559 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 14 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 36 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है। चांदी का भाव 74210 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 14 मार्च से 429 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 14 मार्च की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 65523 रुपये थी। 15 मार्च की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 65559 रुपये हो गई है। 14 मार्च फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 73781 रुपये थी। 15 मार्च की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 74210 रुपये हो गई।

15 मार्च को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65272 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 60052 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 49169 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 38352 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन