Shahrukh Khan was seen speaking to followers at Mumbai airport, video went viral | सेलेब्स स्पॉटेड: शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस से बातचीत करते दिखे, वीडियो हुआ वायरल

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान स्पॉट किए गए। एक्टर अपने फैंस के साथ फोटो क्लिक कराते और बातचीत करते नजर आए। शाहरुख ब्लैक टी-शर्ट और सफारी पैंट में दिखे। उन्होंने बालों की पोनी बनाकर अपना लुक कम्प्लीट किया। शाहरुख खान का फैंस से रूबरू होने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था
शाहरुख खान को हाल ही में जी सिने अवॉर्ड समारोह में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। उन्होंने अपने विनिंग स्पीच के दौरान सभी का शुक्रिया अदा किया। शाहरुख ने स्पीच में कहा था- मुझे अवॉर्ड जीते हुए कुछ 8-9 साल हो गए हैं। हालांकि इस दौरान मुझे लोगों का प्यार ही प्यार मिल रहा था, लेकिन अवॉर्ड नहीं मिल रहा था। ये बहुत सालों के बाद मेरा पहला अवॉर्ड है।

मैं अपनी पूरी पर्सनल टीम को शुक्रिया कहना चाहता हूं। एक छोटी सी पर्सनल बात भी बताना चाहूंगा। चार-पांच साल पहले जब कुछ फिल्में नहीं चली थीं, तो मैं खुद से बुरा मान गया था। उस वक्त मैंने फिल्में करना छोड़ दिया था और घर बैठकर पिज्जा और रोटियां बनाने लग गया। बच्चों के साथ खेलने लग गया। फिर उसके बाद कोविड आ गया था। शुक्रिया सारी जूरी मेंबर का जिन्होंने मुझको बेस्ट एक्टर के लायक समझा.. जब बहुत सालों तक अवॉर्ड नहीं मिला था, तो लगने लगा था कि अब मुझे अवॉर्ड नहीं मिलेगा। हालांकि ये ट्रॉफी देखकर मुझे बहुत खुशी हुई है। मुझे अवार्ड्स बहुत अच्छे लगते हैं, मैं थोड़ा लालची जो हूं।

शाहरुख खान ‘पठान 2’ में नजर आएंगे
पिछले साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम दिखे थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया था- जनवरी 2023 में फिल्म रिलीज के तुरंत बाद, आदित्य चोपड़ा और SRK ने स्पाई यूनिवर्स के तहत ‘पठान’ को एक स्टैंडअलोन फ्रेंचाइजी में बदलने का फैसला कर लिया था। इस साल दिसंबर से मेकर्स ‘पठान 2’ पर काम करना शुरू कर सकते हैं।

इसके अलावा शाहरुख जल्द ही अपनी बेटी सुहाना के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगे। सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी ये एक जासूसी-थ्रिलर फिल्म होगी।

बाथरूम में बंद कर तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, अस्पताल में हुई मौत

घर के पास खेल रही बच्ची को साथ ले गया था पड़ोसी किशोर, सिरगिट्टी क्षेत्र की घटना, आक्रोशित स्वजन व मोहल्लेवासियों ने थाने का किया घेराव

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 09:29 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 01:10 AM (IST)

बाथरूम में बंद कर तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, अस्पताल में हुई मौत
घटना के बाद आरोपित पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे लोग

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के बन्नाक चौक के पास तीन साल की नाबालिग को बाथरूम में बंद कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्वजन गंभीर हालत में नाबालिग को अस्पताल लेकर गए। डाक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपित नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। सोमवार को बच्ची के शवा का पीएम कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मूलत: मुंगेली जिला निवासी युवक ड्राइवर हैं। वे बन्नाक चौक के पास अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ रहते हैं। रविवार की शाम मासूम घर के पास ही खेल रही थी। कुछ देर बाद उसकी मां ने अपनी बेटी को नहीं देखने पर आसपास तलाश की। बेटी के नहीं मिलने पर महिला ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि बच्ची पड़ोस में रहने वाले 15 साल के किशोर के साथ खेल रही थी। उन्हें किसी ने पास के बाथरूम की ओर जाते देखा था। इस पर महिला और पड़ोसी बाथरूम की ओर गए। बाथरूम अंदर से बंद था। महिला ने पहले आवाज दी। दरवाजा नहीं खुलने और अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों की मदद से बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर किशोर के साथ तीन साल की मासूम थी। बच्ची बेहोश थी। स्वजन उसे लेकर भागते हुए सिम्स पहुंचे। यहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। इधर बच्ची की मौत के बाद स्वजन थाने पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को देकर जुर्म दर्ज करने की मांग की। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपित किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सोमवार की सुबह बच्ची के शव का पीएम कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के रवैये से भड़का गुस्सा

बन्नाक चौक के पास रहने वाले लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पहले इसे बच्चों की मारपीट का मामला बताकर रफादफा करने की कोशिश की। साथ ही आरोपित को छोड़ दिया। इधर स्वजन अस्पताल में थे। आरोपित को छोड़ देने की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग और स्वजन आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ सिरगिट्टी थाने पहुंच गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी उमेश कुमार और सिविल लाइन सीएसपी, प्रशिक्षु आइपीएस उमेश गुप्ता भी थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपित को गिरफ्तार करने की जानकारी स्वजन को दी। साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण कर स्वजन से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने लोगों को समझाइश देकर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर थाने से लोगों की भीड़ छंटी।

बेहोश थी बच्ची, स्वजन भागते पहुंचे अस्पताल

आरोपित किशोर तीन साल की बच्ची को लेकर बाथरूम में घुसा था। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। इधर स्वजन और आसपास के लोगों ने आवाज दी तब भी उसने दरवाजा नहीं खोला। तब स्वजन और आसपास के लोगों ने किसी तरह दरवाजे को तोड़ दिया। बाथरूम के अंदर आरोपित नाबालिग आपत्तिजनक स्थिति में था। वहीं, बालिका बेहोश थी। उसकी हालत देखकर स्वजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो गई थी। बेटी की मौत की जानकारी मिलते ही स्वजन सकते में आ गए। मां-बाप किसी तरह का बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। वे केवल आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आज होगा पीएम

सीएसपी उमेश गुप्ता ने बताया कि बालिका के स्वजन की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। सोमवार की सुबह बालिका का पीएम कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बीजेपी ने किया शर्मसार, बहन-बेटियां असुरक्षित- शैलेश

इस घटना को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हैं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता व बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने इस घटना को शर्मसार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में ऐसी बड़ी घटनाएं नहीं रुक रही हैं और इसका अच्छा प्रभाव लोगो पर नहीं पड़ रहा। बिलासपुर का माहौल लगातार खराब होता जा रहा है। बीजेपी सरकार को जनता की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है। ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग में सरकार व्यस्त है और अब झूठी गारंटी दे रही है। बिलासपुर में बीजेपी के नेता सत्ता के नशे में मस्त हैं। ला एंड आर्डर ध्वस्त है और शहर अपराधियों के हवाले हैं, बहन-बेटियां असुरक्षित हैं।

IPL 2024: आईपीएल में डेब्यू करने वालों में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, बन सकते हैं टीम के लिए गेमचेंजर

IPL 2024 Debutants: टीमों का कॉम्बिनेशन लगभग तय हो गया है। सभी में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का तालमेल है। इस बार सीजन में कई नए चेहरे खेलते नजर आएंगे। इस बार 46 खिलाड़ियों के पास डेब्यू करने का मौका है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 04:24 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Mar 2024 04:24 PM (IST)

IPL 2024: आईपीएल में डेब्यू करने वालों में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, बन सकते हैं टीम के लिए गेमचेंजर
IPL 2024 Debutants

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Information: आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च 2024 से शुरू होगा। सभी टीमों ने खिताब जीतने के लिए मैदान में पसीना बहाना शुरू कर दिया है। टीमों का कॉम्बिनेशन लगभग तय हो गया है। सभी में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का तालमेल है। इस बार सीजन में कई नए चेहरे खेलते नजर आएंगे। इस बार 46 खिलाड़ियों के पास डेब्यू करने का मौका है। इनमें 33 प्लेयर्स की उम्र 25 साल या उससे कम है। इस लेख में हमने 5 खिलाड़ियों को चुना है। जिनका आईपीएल डेब्यू इस सीजन हो सकता है और वे प्रभाव छोड़ सकते हैं।

रचिन रवींद्र

24 वर्षीय रचिन रवींद्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने नीलामी में 1.8 करोड़ में खरीदा था। रचिन ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर टॉप ऑर्डर में रनों का अंबार लगा सकते हैं। साथ ही स्पिनर भी है। रचिन रवींद्र ने विश्व कप 2023 में 3 शतक और 2 अर्धशतक के साथ 578 रन बनाए थे।

समीर रिजवी

चेन्नई सुपर किंग्स आमतौर पर अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं करती है, लेकिन समीर रिजवी को 8.40 करोड़ में खरीदा। समीर ने U-23 सीके नायडू ट्रॉफी में ट्रिपल सेंचुरी लगाई थी। वहीं, सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में देहदादून की धीमी पिच पर 75 रन बनाए थे।

गेराल्ड कोएट्जी

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ में खरीदा था। वे 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते है। इस सीजन में टिम डेविड के साथ मुंबई की पहली पसंद है। गेराल्ड ने विश्व कप 2023 में 20 विकेट झटके थे।

अजमतुल्ला ओमरजाई

हार्दिक पंड्या अब गुजरात टाइटंस में नहीं है, लेकिन टीम के पास उनकी अफगानिस्तान के अजमतुल्ला ओमरजाई है। 23 वर्षीय ओमरजाई की तुलना हार्दिक से की जाने लगी है। वह बल्लेबाजी लाइनअप में मजबूती दे सकते हैं। वहीं, पावरप्ले में बॉल को स्विंग करा सकते हैं। हाल ही में अजमतुल्ला ने श्रीलंका के खिलाफ 149* की पारी खेली थी।

कुमार कुशाग्र

इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए ऑक्शन में सीएसके, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात के बीच जंग हुई। आखिर में दिल्ली में 7.20 करोड़ में खरीद लिया था। 19 वर्षीय कुमार कुशाग्रा ने विजय हजारे ट्रॉफी में छठवे नंबर पर खेलते हुए 37 गेंदों पर 67 रन बनाए थे। इससे पहले इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ इंडिया ए के लिए खेल चुके हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

UP Lok Sabha Chunav Date: यूपी में सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल को पहले फेज का मतदान

पांचवा चरण (20 मई) – 14 सीट

छठा चरण (29 मई) – 14 सीटें

सातवां चरण (1 जून) – 13 सीट

4 जून को नतीजें

naidunia_image

प्रदेश में लगी आचार संहिता

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखों के एलान के बाद पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। उसके बाद सरकार किसी भी तरह की नई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास नहीं कर पाएगी। इस दौरान पूरी तरह से प्रदेश चुनावी माहौल में रंगा दिखाई देगा। भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस सभी मुख्य राजनीतिक दल जनता के बीच में जाकर अपने-अपने लिए वोट मांगेंगे।

2019 में सात चरणों में हुआ था मतदान

2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी में इलेक्शन कमीशन ने सात चरणों में मतदान करवाया था। यूपी के अलावा अगर देखें, तो सिर्फ बिहार व बंगाल में भी सात चरणों में मतदान कराने की जरूरत पड़ी थी।

पहला चरण (11 अप्रैल)

सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर।

दूसरा चरण (18 अप्रैल)

नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी।

तीसरा चरण (23 अप्रैल)

मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फीरोजबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत।

चौथा चरण (29 अप्रैल)

शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर।

पांचवां चरण (6 मई)

धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा।

छठा चरण (12 मई)

सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही।

सातवां चरण (19 मई)

महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर और राबर्ट्सगंज।

Ravi Kishan father, ravi kishan, father, | गुस्सैल स्वभाव के थे रवि किशन के पिता: बेटे पर भड़क जाते थे; कभी-कभी जान लेने पर उतारू हो जाते थे

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सांसद और एक्टर रवि किशन ने पिता के साथ अपने रिश्तों पर बात की है। रवि किशन ने कहा कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वे एक्टर बनें। वे एक पुजारी थे। चाहते थे कि बेटा या फिर किसानी करे या सरकारी नौकरी निकाले। हालांकि रवि किशन का मन एक्टिंग और डांसिंग में लगता था।

एक बार रवि किशन रामलीला में परफॉर्म करने चले गए। जब यह बात पिता को पता चली तो उन्होंने बेटे को खूब मारा। रवि किशन ने कहा कि उनके पिता एक साधु संत आदमी थे, उनके अंदर संवेदना औरों के मुकाबले कम थी। इसलिए वो इतना नाराज हो गए थे कि बेटे का खून भी कर सकते थे। हालांकि समय के साथ जब रवि किशन सफल हुए तो उनके पिता सबसे ज्यादा खुश हुए।

पिता की मार ने 17 साल की उम्र में घर छुड़ा दिया
ब्रूट के साथ इंटरव्यू में रवि किशन ने कहा- मेरे पिता के गुस्सैल स्वभाव के कारण मुझे 17 साल की उम्र में ही घर छोड़ना पड़ा। वे मुझे खूब मारा करते थे। माता जी को पता था कि उनके पति बहुत क्रोधित स्वभाव के हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि बेटा भाग जाओ। इसके बाद जेब में 500 रुपए रखकर मैं घर से मुंबई की तरफ निकला पड़ा।

रवि किशन के पिता का दिसंबर 2019 में निधन हो गया था।

रवि किशन के पिता का दिसंबर 2019 में निधन हो गया था।

पिता चाहते थे रवि किशन पुजारी बन जाएं
रवि किशन ने आगे कहा- मेरे पिता साधु-संत टाइप आदमी थे। वे चाहते थे कि मैं सरकारी नौकरी करूं। किसानी करू लूं या ये भी न हो पाए तो अंत में पुजारी बन जाऊं। बस मुझे एक्टर के तौर पर देखना उन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं था। मुझे रामलीला में सीता का रोल करते देख उन्हें बहुत गुस्सा आया था। वो मुझे मारा करते थे और मैं उस मार से कुछ न कुछ सीखता रहता था। उनकी पिटाई की ही देन है कि मैं एक्टर बन पाया।

रवि किशन गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

रवि किशन गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

मरते वक्त पिता की आंखों में आंसू थे
रवि किशन जब एक्टर बन गए और पैसे कमाने लगे तो उनके पिता का नजरिया बदल गया। रवि किशन ने कहा- जब पिताजी अंतिम सांस गिन रहे थे तो उनकी आंखों में आंसू थे। उन्होंने मुझे कहा कि तुम हमारे गौरव हो।

बचपन से ही एक चीज मेरे दिमाग में क्लियर था, कि मुझे अजनबी मौत नहीं मरना है। हर इंसान एक मकसद के साथ पैदा होता है। मुझे मेरे मकसद ने ही रवि किशन बनाया है। बता दें कि रवि किशन इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म लापता लेडीज की वजह से सुर्खियों में हैं।

सास-बहू, देवरानी-जेठानी, पति-पत्नी एवं सरपंच ने भी दिलाई साक्षरता परीक्षा

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा 17 मार्च को जिले के तीनों विकासखंड गौरेला के 12 संकुलों पेंड्रा के 11 संकुलों मरवाही के 14 संकुलों के प्राशमिक, माध्यमिक शाला में 92 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया गया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 12:13 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 12:13 AM (IST)

सास-बहू, देवरानी-जेठानी, पति-पत्नी एवं सरपंच ने भी दिलाई साक्षरता परीक्षा

पेंड्रा (नईदुनिया न्यूज)। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा 17 मार्च को जिले के तीनों विकासखंड गौरेला के 12 संकुलों पेंड्रा के 11 संकुलों मरवाही के 14 संकुलों के प्राशमिक, माध्यमिक शाला में 92 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया गया।

डीईओ जेके शास्त्री ने बताया कि नवसाक्षरों द्वारा महापरीक्षा के प्रति उत्साह दिखा। विकासखंड पेंड्रा में पति-पत्नी अमृत लाल, ईश्वरी देवरानी-जेठानी चम्पा भरिया एवं केमली बाई अमारू परीक्षा केंद्र में वृद्धा बृहस्पतिया बाई तथा जिल्दा में दिव्यांग शिवप्रसाद, कोड़गार सरपंच फुलकुंवर परीक्षा में सम्मिलित हुए। गौरेला में मां-बेटा, तृप्ती एवं जानसन गोरखपुर में पति-पत्नी पुन्नू लाल, मीराबाई, मरवाही के बरगंवा सेन्टर में पति-पत्नी गयादीन, सुनिता, रतन,जगतू बाई, देवरानी-जेठानी सहोद्रा, मैकिन बाई, सास-बहू, चन्द्रवती, गुलाब बाई ने भी परीक्षा दिलाई।

जिला नोडल अधिकारी, मुकेश कोरी ने बताया कि जिले में लगभग 2500 नवसाक्षरों ने इस महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित होकर बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के प्रमाणीकरण के लिए परीक्षा केन्द्रों में उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा को सफल बनाने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरिक्षण किया गया। समग्र शिक्षा के नोडल, संजय वर्मा, जिला नोडल अधिकारी, मुकेश कोरी, विकासखंड गौरेला के नोडल, संजय नामदेव पेंड्रा के नोडल, अजय चौधरी मरवाही के नोडल, संजय तांडिया ने परीक्षा के दौरान मानिटरिंग करते हुए परीक्षा को सफल बनाया।

Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat wedding ceremony footage | कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट शादी के बंधन में बंधे: कपल ने गुरुग्राम में लिए सात फेरे, एक्ट्रेस ने शेयर की शादी की तस्वीरें

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा शादी के बंधन के बंध चुके हैं। कपल ने कल यानी 15 मार्च को सात फेरे लिए। शादी के दौरान उनका परिवार और करीबी दोस्त मौजूद रहे। कृति ने सोशल मीडिया पर शादी की 4 तस्वीरें शेयर की हैं। कृति ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- नीले रंग के आसमान से सुबह की ओस तक, उतार-चढ़ाव से गुजरकर, सिर्फ आप हैं। शुरुआत से आखिर तक, हर अब और हर तब में, जब मेरा दिल अलग तरह से धड़कता है। वो तुम ही हो। निरंतर, लगातार, आप।

कृति ने शेयर किया पोस्ट।

कृति ने शेयर किया पोस्ट।

कृति ने चार तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो दोनों एक दूसरे का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। किसी में दोनों ने एक-दूसरे को गले से लगाया हुआ है और कृति पुलकित के माथे को चूमती नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में पुलकित कृति के गले में मंगलसूत्र पहना रहे हैं। शादी के बाद कृति मांग में सिंदूर भरे बेहद खूबसूरत दिखीं। वहां मौजूद लोग कपल पर फूल बरसा रहे हैं। पेस्टल पिंक लहंगे में कृति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं पुलकित सम्राट की शेरवानी पर गायत्री मंत्र बुना हुआ दिखाई दिया।

कृति ने शादी के लिए पेस्टल पिंक कलर का लहंगा चुना।

कृति ने शादी के लिए पेस्टल पिंक कलर का लहंगा चुना।

पुलकित सम्राट की ग्रीन शेरवानी पर गायत्री मंत्र बुना हुआ है।

पुलकित सम्राट की ग्रीन शेरवानी पर गायत्री मंत्र बुना हुआ है।

शादी के बाद तस्वीरें क्लिक कराते कपल।

शादी के बाद तस्वीरें क्लिक कराते कपल।

कपल ने परिवार और खास लोगों की मौजूदगी में शादी की।

कपल ने परिवार और खास लोगों की मौजूदगी में शादी की।

Meeting Elections 2024: ओडिशा व आंध्र प्रदेश सहित चार राज्यों में इन तारीखों में होंगे विधानसभा चुनाव, देखें शेड्यूल

इलेक्शन कमीशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शनिवार को लोकसभा चुनावों के साथ चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का भी एलान किया। उन्होंने तारीखों का एलान करते हुए बताया कि अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 04:40 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 04:40 PM (IST)

Assembly Elections 2024: ओडिशा व आंध्र प्रदेश सहित चार राज्यों में इन तारीखों में होंगे विधानसभा चुनाव, देखें शेड्यूल
चार राज्यों में चुनावों का शेड्यूल।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Meeting Election 2024 Dates: इलेक्शन कमीशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शनिवार को लोकसभा चुनावों के साथ चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का भी एलान किया। उन्होंने तारीखों का एलान करते हुए बताया कि अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। आंध्र प्रदेश में 13 मई को मतदान की प्रक्रिया होगी। ओडिशा में सात चरणों में विधानसभा होंगे।

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

भू-माफियाओं की बन रही कुंडली, जल्द होगी एफआईआर

शहरी क्षेत्र से लगे अंतिम क्षेत्रों में बड़े पैमाने में भू-माफिया अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं, जो धीरे-धीरे नगर निगम के लिए सिरदर्द साबित होते जा रहा है। शहर के चारों दिशा में इस तरह के काम हो रहे है। इन बातों का नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने गंभीरता से लिया है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 11:48 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 11:48 PM (IST)

भू-माफियाओं की बन रही कुंडली, जल्द होगी एफआईआर
दर्जनों भू-माफियाओं के नाम इस सूची में शामिल हैं।

HighLights

  1. भू-माफियाओं की बन रही कुंडली, जल्द होगी एफआईआर
  2. निगम के भवन शाखा में दर्जनों की दस्तावेज हो चुकी है तैयार
  3. कुछ दिनों के भीतर इन पर कार्रवाई होना तय है।

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। अवैध प्लाटिंग करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ नगर निगम अब कड़ा रूख अपनाने लगा है। क्योंकि शासन को ताक में रखते हुए ऐसे भू-माफिया नियमों को ताक में रखकर प्लाट लोगों को बेच कर उन्हें ठगने का काम कर रहे हैं। ऐसे में अब ऐसे भू-माफियाओं की निगम के भवन शाखा में कुंडली तैयार की जा रही है। जरूरी कागजात जुटाए जा रहे हैं। कुंडली पूरी तरह से बन जाने पर सीधे इनके खिलाफ एफआईआर करवाया जाएगा। निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दर्जनों भू-माफियाओं के नाम इस सूची में शामिल हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों के भीतर इन पर कार्रवाई होना तय है।

शहरी क्षेत्र से लगे अंतिम क्षेत्रों में बड़े पैमाने में भू-माफिया अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं, जो धीरे-धीरे नगर निगम के लिए सिरदर्द साबित होते जा रहा है। शहर के चारों दिशा में इस तरह के काम हो रहे है। इन बातों का नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने गंभीरता से लिया है। इसी को लेकर निगम आयुक्त ने भवन शाखा के अधिकारियों को साफ निर्देशित किया है कि ऐसे लोगों के अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करने के साथ इस तरह का अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी कराया जाए। वहीं इस निर्देश के बाद भवन शाखा के अधिकारियों ने ऐसे भू-माफियाओं पर लगाम लगाने का काम तेज कर दिया हैं। इसी के तहत बीते शनिवार को मोपका, चिल्हाटी, बिजौर, खमतराई, बहतराई क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग कर टूकड़ों में बेचने वाले छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया गया है। वहीं अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत जांच में यह बात सामने आई है कि ऐसे दर्जर्नों भू-माफिया सक्रिय है जो अवैध प्लाटिंग कर धोखे में रखते हुए लोगों को जमीन बेच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इनकी सूची तैयार हो चुकी है और आने वाले कुछ दिनों के भीतर ही ऐसे भू-माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।

इन क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग के सबसे ज्यादा मामले

शहर के चारों तरफ खुलेआम अवैध प्लाटिंग हो रही है। निगम की रिपोर्ट के मुताबिक सकरी, सैदा, मेंड्रा, गोकुलधाम, कोनी, घुटकू, सिरगिटटी, मोपका, चिल्हाटी, बिजौर, खमतराई, बहतराई के साथ ही शहर के सीमा से लगे लगभग सभी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग हो रहा है। जो निगम के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कार्रवाई करने के बाद ऐसे भू-माफिया फिर से सक्रिय हो जा रहे है। जिन्हें रोकना जरूरी है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए संबंधित के द्वारा अवैध प्लाटिंग की पुष्टि के बाद सीधे एफआईआर की कार्रवाई की जाते रहेगी।

घर के सपने के लिए लगा देते है जीवनभर की कमाई

ये अवैध प्लाटिंग करने वाले लोग सीधे-साधे लोगों को अपना निशाना बनाते हैं और घर, जमीन का सब्जबाग दिखाते है। यह भी बताया जाता है कि यह सभी नंबर एक है भविष्य में किसी तरह की भी दिक्कत नहीं आएगी। लोग इनके झांसे में आकर घर के सपने का पूरा करने के लिए पूरे जीवनभर की कमाई लगा देते है और प्लाट खरीदकर फंस जाते है। भविष्य में इस प्लाट में घर बनाने व आने कार्य करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि भू-माफिया प्लाट आदि बेचकर चले जाते है और सीधे-साधे लोग फंस जाते है।

वर्जन

गलत तरीके से अवैध प्लाटिंग करने वालों की कुंडली बनाए जा रही है। कागज तैयार किया जा रहा है। जिनके अवैध प्लाटिंग की पुष्टि हुई है, उनके खिलाफ एफआईआर कराया गया है। आगे भी ऐसे लोगों पर लगाम लगाने के लिए एफआईआर करते हुए न्यायालय में परिवाद भी दायर किया जाएगा।

सुरेश शर्मा, भवन अधिकारी, नगर निगम

‘She was trembling throughout the taking pictures of the tune Antava’ | ‘ऊ अंटावा गाने की शूटिंग के दौरान कांप रही थी’: सामंथा रुथ प्रभु बोलीं- दोबारा कभी डांस नंबर नहीं करूंगी

15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सामंथा रुथ प्रभु का ‘ऊ अंटावा’ साल 2021 का एक मशहूर गाना साबित हुआ। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वे गाने के पहले शॉट के वक्त कांप रही थीं। उन्होंने दोबारा डांस नंबर नहीं करने का फैसला भी किया है।

‘ऊ अंटावा गाने की शूटिंग के दौरान कांप रही थी’- सामंथा
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2024 में, सामंथा ने बताया कि ‘ऊ अंटावा’ करने और ‘द फैमिली मैन’ में राजी की भूमिका निभाने का डिसिजन एक-जैसा था। उन्हें बाहरी प्रभावों के बिना अपने डिसिजन लेने का फ्रीडम पसंद है। सामंथा ने कहा कि मैंने ‘ऊ अंटावा’ करना इसलिए चुना क्योंकि वह प्रदर्शन की एक नई शैली तलाशना चाहती थीं। हालांकि शुरुआत में वे गाने को लेकर अनकंफर्टेबल महसूस हुई थीं। उन्हें खुद पर कॉन्फिडेंस नहीं आ पा रहा था।

सामंथा ने कहा- मैंने हमेशा इस सोच से काम किया है कि मैं बहुत अच्छी नहीं हूं। मैं सुंदर नहीं लगती। मैं दूसरी लड़कियों की तरह नहीं दिखती। इसलिए मेरे लिए, यह एक बड़ी चुनौती थी। वास्तव में जब ‘ऊ अंटावा’ का पहला शॉट था… उस वक्त मैं डर से कांप रही थी। क्योंकि सेक्सी लगना मेरी लिए आसान नहीं था। ये गाना परफॉर्म करना कुछ ऐसा था, जो मैंने इसके पहले कभी नहीं किया था। मैं हमेशा से खुद को अनकंफर्टेबल, मुश्किल और असुविधाजनक परिस्थितियों में डालती हूं।

सामंथा रुथ बोलीं- दोबारा कभी डांस नंबर नहीं करूंगी
जब सामंथा से पूछा गया कि क्या वे दोबारा कोई डांस नंबर करेंगी? उन्होंने कहा- नहीं, मुझे अब इसमें कोई चुनौती नजर नहीं आती। उन्होंने यह भी कहा कि इस गाने को अपनाने के पीछे उनका उद्देश्य इस मैसेज को आगे बढ़ाना था कि जो महिलाएं अच्छी दिखना चाहती हैं, उन्हें लोगों के जजमेंट से आगे बढ़ना चाहिए। सामंथा बोलीं- मुझे लगता है कि, मेरे लिए गाने की लीरिक्स चुनौतीपूर्व थी। मुझे लगता है कि हम महिलाओं को अच्छा दिखने की चाहत के आधार पर जजमेंट से आगे बढ़ना चाहिए। असल में ऐसा कुछ भी नहीं है जो हम नहीं कर सकते हैं।

सामंथा रुथ प्रभु के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सामंथा रुथ प्रभु को आखिरी बार रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘खुशी’ में देखा गया था, जिसमें विजय देवरकोंडा लीड रोल में थे। सामंथा की अपकमिंग फिल्म ‘सिटाडेल’ है, जिसमें वरुण धवन उनके साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन राज और डीके ने किया है।

मायोसाइटिस नाम की बीमारी से चर्चा में थीं सामंथा
पिछले साल सामंथा मायोसाइटिस नाम की बीमारी के चलते चर्चा में थीं। सामंथा रुथ प्रभु ने खुद बताया था कि वो मायोसाइटिस नाम की बीमारी से पीड़ित हैं जो एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जो शरीर में मसल्स को कमजोर बना देती है। बताया जाता है कि इस बीमारी की वजह से बॉडी मसल्स में दर्द रहता है और इसका कोई सटीक इलाज नहीं है, इसके लिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल की जरूरत होती है।