Academy Award Trophy Value; Oscar 2024 Historical past, Info And Controversies | ऑस्कर सेरेमनी कल: डॉग था सबसे पहले अवॉर्ड का दावेदार, सीक्रेट जगह ब्रीफकेस में छिपाकर रखे जाते हैं विनर्स के नाम

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

96वीं ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी 11 मार्च यानी कल है। भारतीय समय के अनुसार यह 11 मार्च को सुबह 4 बजे से शुरू होगी। लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में होने जा रही इस सेरेमनी में फिल्म ओपेनहाइमर को 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं। भारत की तरफ से कोई भी फिल्म इस बार ऑस्कर के लिए शॉर्ट लिस्ट नहीं हो पाई है। पिछले साल भारत को दो ऑस्कर मिले थे।

वैसे, ऑस्कर का 96 साल पुराना इतिहास काफी दिलचस्प है। क्या आप जानते हैं कि 1929 में पहले एकेडमी अवॉर्ड में ज्यूरी किसी एक्टर को नहीं बल्कि एक डॉग को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड देना चाहती थी।

इतना ही नहीं, ऑस्कर में विनर सिलेक्शन प्रोसेस भी काफी रोचक है। जब ज्यूरी विनर का नाम तय कर लेती है, तो एक ब्रीफकेस में विनर के नाम को बंद कर दिया जाता है और उसे सीक्रेट लोकेशन पर छुपा दिया जाता है।

चलिए अब डालते हैं ऑस्कर के इतिहास पर एक नजर…

1927 में रखा गया प्रस्ताव
इसे पहले एकेडमी अवॉर्ड कहते थे। 1927 में अमेरिका के MGM स्टूडियो प्रमुख लुईस बी मेयर ने सोचा कि एक ऐसा ग्रुप बनाया जाए जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री को फायदा मिले। उन्होंने अपने दोस्तों डायरेक्टर फ्रैड निबलो, फिल्ममेकर फीड बिटसोन और एक्टर कॉनरेड नागेल को ये आइडिया दिया।

तीनों को ये आइडिया पसंद आया जिसके बाद हॉलीवुड की 36 टॉप पर्सनैलिटी को एक होटल में बुलाया गया। यहीं सबके सामने इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर ऑफ आर्ट एंड साइंस का आइडिया पिच किया गया।

सभी को ये आइडिया अच्छा लगा जिसके बाद एकेडमी अवॉर्ड्स का प्रस्ताव रखा गया और मार्च 1927 को हॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर डगलस फेयरबैंक्स इसके प्रेसिडेंट चुने गए।

डगलस फेयरबैंक्स के प्रेसिडेंट बनने के बाद इस बात पर माथापच्ची की गई कि आखिर एकेडमी अवॉर्ड्स जीतने वालों को सम्मान के तौर पर क्या दिया जाएगा। तब ये तय हुआ कि एक ट्रॉफी दी जाएगी और 1927 में ही इसकी डिजाइनिंग की कवायद शुरू कर दी गई।

1929 में हुआ पहला एकेडमी अवॉर्ड
16 मई 1929… ये वो दिन था जब 270 हॉलीवुड हस्तियों को हॉलीवुड रूजवेल्ट होटल के ब्लॉसम रूम में आने का न्योता दिया गया। यहीं पहली अवॉर्ड सेरेमनी हुई जिसमें कोई दर्शक नहीं थे और ये सिर्फ 15 मिनट में ही खत्म हो गई थी। ये एक पेड इवेंट था जिसका टिकट 5 डॉलर का था।

डॉग को मिलने वाला था पहला एकेडमी अवॉर्ड
ऑफिशियल तौर पर पहला ऑस्कर जर्मन कलाकार एमिल जेनिंग्स ने जीता था। हालांकि जेनिंग्स इस अवॉर्ड के पहले दावेदार नहीं थे।

ये अवॉर्ड जर्मन शेफर्ड नस्ल के एक डॉग को दिया जाने वाला था, जिसका नाम रिन टिन टिन था। इस कुत्ते को फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के दौरान फ्रांस में बचाया गया था।

बाद में रिन टिन टिन हॉलीवुड में काम करने लगा। उसने 27 फिल्मों में काम किया था। इनमें से चार तो 1929 में ही रिलीज हुई थीं।

इन्हीं में से दो फिल्मों में रिन टिन टिन की शानदार एक्टिंग के लिए अवॉर्ड कमेटी ने उसे ऑस्कर का हकदार माना, लेकिन एकेडमी के पहले प्रेसिडेंट डगलस फेयरबैंक्स को लगा कि अगर पहला अवॉर्ड किसी कुत्ते को दिया गया, तो गलत मैसेज जाएगा। इसलिए अवॉर्ड कमेटी को फिर से वोट करने को कहा गया। तब जर्मन एक्टर एमिल जेनिंग्स को पहला एकेडमी अवॉर्ड मिला।

ये डॉग इतना फेमस था कि राइटर सूजन ओर्लन ने उसकी लाइफ पर एक किताब ‘रिन टिन टिन: द लाइफ एंड द लीजेंड’ लिखी जिसमें इस बात का जिक्र किया गया था। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में इसे महज अफवाह भी बताया गया और कहा गया कि रिन टिन टिन को कभी कोई एकेडमी अवॉर्ड देने की प्लानिंग नहीं हुई थी।

विंग्स थी ऑस्कर जीतने वाली पहली मूवी
विंग्स बेस्ट फिल्म का ऑस्कर जीतने वाली पहली मूवी थी। 1927 में बनी यह मूवी ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजी गई इकलौती साइलेंट फिल्म भी है। खास बात यह है कि जिस समय विंग्स ने ऑस्कर जीता, तब तक बोलने वाली फिल्में साइलेंट फिल्मों का दौर खत्म कर रही थीं।

1939 में एकेडमी की जगह नाम हुआ ऑस्कर
1930 में ऑस्कर सेरेमनी को पहली बार रेडियो पर प्रसारित किया गया था, वहीं साल 1953 में इसे पहली बार टीवी पर दिखाया गया। अब करीब 200 देशों में इस अवॉर्ड सेरेमनी का लाइव टेलिकास्ट किया जाता है, इसके अलावा अब इसे ऑनलाइन भी देखा जा सकता है।

1939 में एकेडमी अवॉर्ड का नाम बदलकर ऑस्कर कर दिया गया था। इसका नाम ऑस्कर ही क्यों रखा गया, ये आज भी मिस्ट्री है।

1941 में बदला विनर्स अनाउंस करने का तरीका
1929 में एकेडमी अवॉर्ड के विनर्स के नाम तीन महीने पहले ही दे दिए गए थे। मगर दूसरी सेरेमनी में यह फैसला लिया गया कि विनर्स के नाम अवॉर्ड सेरेमनी की रात 11 बजे मीडिया को दिए जाएंगे।

यह सिलसिला साल 1941 तक चला। इसके बाद साल 1941 से नॉमिनेटेड लिस्ट से विनर्स के नाम बंद लिफाफे से निकाले जाते हैं।

दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान दी गई प्लास्टर ऑफ पेरिस की ट्रॉफी
ऑस्कर के शुरुआती दौर में तीन साल ऐसे रहे, जब विनर्स को गोल्डन ट्रॉफी की जगह प्लास्टर ऑफ पेरिस की ट्रॉफी दी गई, लेकिन ऐसा क्यों हुआ?

दरअसल, वो दौर था दूसरे विश्वयुद्ध का। 6 साल लंबे चले इस युद्ध की वजह से दुनिया भर में मेटल की भारी कमी हो गई। जब वॉर खत्म हुई तो मेटल से गोल्डन ट्रॉफी बनाई गई, फिर विनर्स को बुलाकर उनकी प्लास्टर ऑफ पेरिस की ट्रॉफी को गोल्ड प्लेटेड ट्रॉफी से रिप्लेस किया गया।

चार्ली चैपलिन की फिल्म को 20 साल बाद मिला ऑस्कर
साल 1972 के अवॉर्ड फंक्शन में एक अजीब वाकया हुआ। उस फंक्शन में 20 साल पहले रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘लाइमलाइट’ को ऑस्कर मिला। ये फिल्म चार्ली चैपलिन की थी।

हालांकि ये फिल्म तो साल 1952 में ही रिलीज हो गई थी, लेकिन इसका जमकर विरोध हुआ। वजह थी चार्ली चैपलिन का कम्युनिस्ट विचारधारा से प्रभावित होना।

1972 में इस फिल्म को अमेरिका में दोबारा रिलीज किया गया, जिसके बाद उस साल हुए 45वें ऑस्कर समारोह में फिल्म ने पुरस्कार जीता। वहीं, आइकॉनिक करियर के लिए चार्ली चैपलिन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

अब जानते हैं कि ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्में कैसे भेजी जाती हैं और इसके लिए मेकर्स को क्या प्रोसेस फॉलो करना पड़ती है…

ऑस्कर में भारत…

96 साल में भारत से 50 बार फिल्में भेजी गईं
1957 में एकेडमी ने बेस्ट फॉरेन लेंग्वेज की कैटेगरी बनाई, जिसके बाद से भारत समेत दुनियाभर से ऑस्कर में फिल्में भेजी जाने लगीं।

FFI (फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए 29वें एकेडमी अवॉर्ड में अपनी पहली ऑफिशियल एंट्री भेजी थी, जो थी मदर इंडिया। ये फिल्म सिर्फ एक वोट से ‘नाइट ऑफ कैबिरिया’ से हार गई थी।

96 साल में भारत की ओर से 50 बार ऑस्कर के लिए फिल्में भेजी गईं। गांधी, स्लमडॉग मिलेनियर जैसी फिल्मों को ऑस्कर मिला, लेकिन ये भारतीय फिल्में नहीं थीं। अभी तक मदर इंडिया, सलाम बॉम्बे और लगान ही ऐसी फिल्में हैं जो ऑस्कर के फाइनल नॉमिनेशन तक पहुंच पाई हैं। इन्हें भी अवॉर्ड नहीं मिला।

अब तक 13 भारतीयों को ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला है जिसमें से 8 ही इस अवॉर्ड को जीतने में सफल रहे हैं जिनमें भानु अथैया, सत्यजीत रे, एआर रहमान-गुलजार (अवॉर्ड शेयर किया था), रेसल पुकुट्‌टी, चंद्रबोस-एमएम कीरवानी, गुनीत मोंगा-कार्तिकी गोंजाल्विस (अवॉर्ड शेयर किया) के नाम शामिल हैं।

अब जाने ऑस्कर से जुड़े कुछ मजेदार फैक्ट्स…

तीन बार टालनी पड़ी थी ऑस्कर सेरेमनी
ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी एक-दो नहीं, बल्कि तीन बार टाली जा चुकी है। पहली बार 1938 में लॉस एंजिलिस में बाढ़ आने की वजह से, दूसरी बार 1968 में मार्टिन लूथर किंग जूनियर के फ्यूनरल की वजह से और तीसरी बार 1981 में अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की हत्या की कोशिश के बाद इसे टाल दिया गया था।

10 साल की उम्र में जीता था ऑस्कर
टैटम ओनील एक ऐसी चाइल्ड आर्टिस्ट थीं जिन्होंने सबसे कम उम्र में ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया था। उन्हें 10 साल की उम्र में 1974 में ‘पेपर मून’ में अपने रोल के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर मिला था।

एंथनी हॉप्किंस सबसे उम्रदराज ऑस्कर विनर
एंथनी हॉप्किंस 83 साल की उम्र में ऑस्कर जीतने वाले इकलौते एक्टर हैं। उन्होंने 2021 में ‘द फादर’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था और इसके साथ ही वे ऑस्कर जीतने वाले सबसे उम्रदराज बेस्ट एक्टर भी बने।

विवादों से भी रहा ऑस्कर का नाता…
2022-
ऑस्कर सेरेमनी में हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया था। पत्नी पर क्रिस के मजाक से विल नाराज थे। बाद में उन्होंने क्रिस से माफी मांगी थी।

2021- सेरेमनी के दौरान हॉलीवुड फ्रैंच एक्ट्रेस कोरिन मासेरियो ने स्टेज पर कपड़े उतार दिए थे। एक्ट्रेस अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंची थीं, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्होंने फ्रेंच सरकार का विरोध करने के लिए कपड़े उतारे। उनके शरीर पर नारे लिखे हुए थे।

2017-ऑस्कर सेरेमनी के दौरान गलती से बेस्ट पिक्चर के लिए फिल्म ‘ला ला लैंड’ के नाम की अनाउंसमेंट कर दी गई थी, क्योंकि प्रजेंटर्स के हाथ में गलत नाम का ऐनवलप चला गया था। बाद में गलती सुधारते हुए ‘मूनलाइट’ को बेस्ट मूवी का अवॉर्ड दिया गया था।

2022 की ऑस्कर सेरेमनी में विल स्मिथ क्रिस रॉक को थप्पड़ मारते हुए

2022 की ऑस्कर सेरेमनी में विल स्मिथ क्रिस रॉक को थप्पड़ मारते हुए

2003-सेरेमनी में एड्रियन ब्रूडी को फिल्म ‘दि पियानिस्ट’ के लिए ऑस्कर मिला था। स्टेज पर एड्रियन को ट्रॉफी देने के लिए एक्ट्रेस हैल बेरी आई थीं जिन्हें एड्रियन ने किस कर लिया जिससे विवाद हो गया।

1972- फिल्म ‘द गॉडफादर’ के लिए मार्लन ब्रैंडो को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था, हालांकि उन्होंने ये अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया। दरअसल, उनका मानना था कि हॉलीवुड फिल्मों में अमेरिकन्स की इमेज खराब की जा रही है।

Dhar Information: पानी की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग मौके पर रवाना

Dhar Information: नालछा वन परिक्षेत्र में तेंदुआ कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग मौके पर रवाना हो गया है।

By PremVijay Patil

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 09:21 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 10:11 AM (IST)

Dhar News: पानी की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग मौके पर रवाना
कुएं में गिरा तेंदुआ

HighLights

  1. पानी की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ
  2. तेंदुए की दहाड़ सुन कुएं के समीप पहुंचे ग्रामीण
  3. कुआं महज 10 फीट ही खाली है

Dhar Information नईदुनिया प्रतिनिधि, नालछा। नालछा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धार गुजरी हाईवे मार्ग पर ग्राम जामनघाटी के पानी से भरे हुए कुएं में सुबह 3 बजे तेंदुआ गिर गया। तेंदुए की जोर-जोर से दहाड़ सुनाई देने पर ग्रामीण आवाज को सुन कुएं के पास पहुंचे तो कुएं के अंदर तेंदुआ दिखाई दिया इस बात की सूचना वन विभाग को दी गई है। इधर कुएं के समीप बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है। वन विभाग की टीम भी मौके पर रवाना हो गई है।

ग्राम जामनघाटी के ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से ही तेंदुए के दहाड़ने की आवाज जोर-जोर से गांव में सुनाई देने लगी थी। इसको लेकर ग्रामीण एकत्रित हुए एवं आवाज को सुन जब कुएं के पास पहुंचे तो पानी से भरे हुए कुएं में तेंदुआ दिखाई दिया। निश्चित रूप से पानी की तलाश में यह तेंदुआ कुएं में गिर गया होगा। इस बात की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।इधर, वन विभाग का अमला भी तेंदुए के रेस्क्यू के लिए ग्राम जामनघाटी के लिए रवाना हो गया है।

महज 10 फीट ही खाली है कुआं

मिली जानकारी के अनुसार कुएं में पानी लबालब भरा हुआ है महज 10 फीट ही कुआं खाली है। ऐसे में तेंदुआ बार-बार ऊपर आने के प्रयास कर रहा है। कुए की गहराई कम होने से तेंदुआ कभी भी ऊपर आ सकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

महतारी वंदन आज जांजगीर – चांपा में दो लाख 91 हजार 422 महिलाओं के खाते में आएगी राशि

महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त का वितरण आज किया जाएगा। इससे प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में एक हजार रूपये आएंगे।

By komal Shukla

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 08:57 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 08:57 AM (IST)

महतारी वंदन आज जांजगीर - चांपा में दो लाख 91 हजार 422 महिलाओं के खाते में आएगी राशि
आधार लिंक कराने पहुंची महिलाएं , फाइल फोटो

HighLights

  1. आधार लिंक कराने पहुंची महिलाएं
  2. भाजपा ने विवाहित महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये देने की थी घोषणा
  3. जिले की तीन लाख से अधिक महिलाओं ने किए थे आवेदन

नईदुनिया न्यूज, जांजगीर – चांपा। महतारी वंदन योजना की पहली किस्त रविवार 10 मार्च को महिलाओं के बैंक खाते में आएगी। इस योजना के तहत जिले की 2 लाख 91 हजार 422 महिलाएं लाभांन्वित होंगी। जिले में करीब तीन लाख से अधिक महिलाओं ने आवेदन किए थे। जिसमें से 139 आवेदन अपात्र मिले थे। जिले में सबसे अधिक हितग्राही पामगढ़ में 56 हजार 83 और सबसे कम नवागढ़ परियोजना में 38 हजार 613 है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये देने की घोषणा की थी।

महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को 1,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया ।जिसके बाद जिले के सभी नगरीय निकाय और ब्लाक स्तर पर आंगनबाड़ी के माध्यम से शिविर लगाकर और आनलाइन के माध्यम से आवेदन मंगाए गए थे। जिले में करीब तीन लाख से अधिक महिलाओं ने आवेदन किए थे। इसके बाद पात्र और अपात्र महिलाओं की सूची जारी करने के बाद दावा आपत्ति मंगाया गया था। जिले की 2 लाख 91 हजार 422 महिलाएं पात्र मिली। योजना के मापदंड में खरा नहीं उतरने वाली 139 महिलाओं को अपात्र किया गया है।

पात्र महिलाओं की फाइनल सूची अपलोड की गई है। पात्र महिलाओं के बैंक खाते में रविवार 10 मार्च को राशि पहुंचेगी। राजधानी समेत जिला और ब्लाक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महिला सम्मेलन का आयोजन महतारी वंदन सम्मेलन के रूप में किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आनलाइन जुड़कर लोगों को संबोधित तथा हितग्राहियों से बात करेंगे। साइंस कालेज मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे और महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सभी पात्र विवाहित महिला हितग्राहियों के खाते में प्रथम बार राशि का अंतरण करेंगे। महिलाओं के खाते में राशि का भुगतान आनलाइन डीबीटी मोड से किया जाएगा।

2623 खाते अभी भी आधार से लिंक नहीं महतारी वंदन योजना की राशि आधार बेस पेमेंट सिस्टम से होगा। ऐसे में संबंधित बैंक के खाते को आधार से लिंक कराना अनिवार्य हो गया था। जिसके लिए प्रतिदिन महिलाओं की बैंकों में भीड़ लग रही थी। इस समस्या को देखते हुए कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों की बैठक लेकर शनिवार और रविवार को भी बैंक खुली रखकर आधार लिंक करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी अभी तक 2623 महिलाओं के खाते आधार से लिंक नहीं हो सका है। आडिटोरियम में होगा मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित आडिटोरियम में रविवार दस मार्च को महतारी वंदन योजना कार्यक्रम का मुख्य आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त का वितरण किया जाएगा। इससे प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में एक हजार रूपये आएंगे। जिला मुख्यालय सहित नवागढ़ के सांस्कृतिक भवन बस स्टैण्ड, शिवरीनारायण के नगर पंचायत सभाकक्ष , पामगढ़ के सद्भावना भवन, नगर पंचायत राहौद और खरौद के सभाकक्ष में, अकलतरास के मंडी प्रांगण, बलौदा में जनपद पंचायत के पीछे, बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र , सारागांव के सास्कृतिक भवन में और चांपा के आंबेडकर भवन में महतारी वंदन योजना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। परियोजनावार हितग्राहियों की संख्या जांजगीर 45920 बम्हनीडीह 51029 पामगढ़ 56083 नवागढ़ 38613 बलौदा 47964 अकलतरा 51813

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

Lok Sabha Election 2024: जिन 161 सीटों पर हारी भाजपा, वहां 5 साल से चल रही सेंध की राजनीति

Lok Sabha Election 2024 हर सीट पर केंद्रीय मंत्रियों के करीब 3-3 प्रवास हुए हैं। साथ स्थानीय स्तर पर भी संगठन की गतिविधियां बढ़ी है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 08:24 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 08:26 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024: जिन 161 सीटों पर हारी भाजपा, वहां 5 साल से चल रही सेंध की राजनीति
यदि हर बूथ पर 2019 के चुनाव में मिले वोट से 370 अतिरिक्त वोट भी जुटा लिए तो इस बड़े लक्ष्य को बगैर किसी मुसीबत के पूरा किया जा सकता है।

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार भाजपा को 370 और राजग को 400 पार सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
  2. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हारी हुई सीटों पर जीत के लिए 5 वर्ष की रणनीति के अनुसार काम का ब्यौरा सार्वजनिक किया था।
  3. जेपी नड्डा ने बताया कि 161 हारी हुई सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों ने कुल 430 प्रवास किए।

जितेंद्र शर्मा, नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां आत्मविश्वास के साथ 370 पार का लक्ष्य तय किया है, लेकिन सियासी पंडित प्रश्न खड़ा कर रहे हैं कि भाजपा आखिर इतने विशाल लक्ष्य को कैसा पाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह प्रदेश गुजरात के अलावा हिंदी पट्टी के मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हरियाणा जैसे राज्यों में जहां भाजपा अपना बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है। ऐसे में वहां बढ़त की कितनी गुंजाइश बची है कि आंकड़ा 370 तक पहुंच जाए?

भाजपा की रणनीति

भाजपा 370 का लक्ष्य कैसे प्राप्त करेगी? इस प्रश्न का जवाब भाजपा की उस रणनीति में छुपा हुआ है, जिसमें उसने बड़े लक्ष्य का यह बिगुल जिताऊ जमीन के बजाय विपक्ष के मजबूत किलों में सेंध लगाने की रणनीति पर तय किया है। भारतीय जनता पार्टी की नजर बीते लोकसभा चुनाव में हारी हुई उन 161 सीटों पर है, जहां अब सेंध लगाने की रणनीति पर काम हो रहा है।

naidunia_image

राजग के लिए 400 पार का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार भाजपा को 370 और राजग को 400 पार सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को समझाया है कि यदि हर बूथ पर 2019 के चुनाव में मिले वोट से 370 अतिरिक्त वोट भी जुटा लिए तो इस बड़े लक्ष्य को बगैर किसी मुसीबत के पूरा किया जा सकता है।

161 सीटों पर ये होगी भाजपा की रणनीति

बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हारी हुई सीटों पर जीत के लिए 5 वर्ष की रणनीति के अनुसार काम का ब्यौरा सार्वजनिक किया था। इस दौरान जेपी नड्डा ने बताया कि 161 हारी हुई सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों ने कुल 430 प्रवास किए। हर सीट पर केंद्रीय मंत्रियों के करीब 3-3 प्रवास हुए हैं। साथ स्थानीय स्तर पर भी संगठन की गतिविधियां बढ़ी है।

केंद्र की योजनाओं से वोट बैंक

इसके अलावा इन 161 लोकसभा सीटों पर केंद्र सरकार की बड़ी परियोजनाओं को शुरू कराया और केंद्रीय योजनाओं का बड़ा लाभार्थी वोट बैंक बनाने की कोशिश की गई है। सूत्रों के अनुसार, इन सीटों को भी कठिन, औसत और तुलनात्मक रूप से सरल मानते हुए ए, बी और सी श्रेणी में बांटा गया। भाजपा नेतृत्व मानता है कि 100 से अधिक सीटों पर उसके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Arbaaz talked in regards to the market worth of Salman Khan | अरबाज ने सलमान खान की मार्केट प्राइस पर की बात: बोले- होम प्रोडक्शन में काम करने पर उन्हें ज्यादा पैसे मिलते हैं

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अरबाज खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि सलमान खान को होम प्रोडक्शन में काम करने पर ज्यादा पैसे मिलते हैं। सुपरस्टार की मार्केट प्राइस बढ़ा दी जाती है। सेट पर सलमान खान को ट्रीट भी एक स्टार के तौर पर ही किया जाता है।

अरबाज ने सलमान खान की मार्केट प्राइस पर की बात
अरबाज खान ने बातचीत के दौरान सलमान खान के साथ प्रोफेशनली काम करने का तरीका बताया। उन्होंने कहा- सलमान को घर की मुर्गी दाल बराबर (घर में सुपरस्टार को महत्व ना देना) जैसा महसूस नहीं होना चाहिए। सेट पर उन्हें एक सुपरस्टार जैसा सम्मान मिलता है। अरबाज ने आगे बताया कि उन्हें सलमान को हल्के में ना लेने के बारे में वास्तव में सावधान रहना होगा, ताकि उन्हें ऐसा न लगे कि सलमान का फायदा उठाया जा रहा है। उसे यह नहीं सोचना चाहिए कि क्योंकि मैं तुम्हारा भाई हूं, तुम मुझे समय से पहले बुलाते हो। तुम मुझसे अधिक काम करवाते हो। हम लोग उसके साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं, जैसे सेट पर दूसरे लोग उसके साथ करते हैं। वो उसका पेशा है, जिसका मैं सम्मान करता हूं। वो सेट पर मेरा भाई नहीं है, वो घर पर मेरा भाई है।

सेट पर प्रोफेशनलिस्म बहुत जरूरी होता है
अरबाज ने साझा किया कि हालांकि मैं सलमान के साथ कुछ लिबर्टी ले सकता हूं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनकी मांगों को नजरअंदाज कर दूं। अरबाज बोले- मैं उसकी मांगें पूरी ना करके बच नहीं सकता। यह सही भी नहीं है। मुझे लगता है कि हमें सेट पर उस ईमानदारी और प्रोफेशनल तौर-तरीके को जारी रखना चाहिए।

सलमान खान को ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ में अधिक पैसे मिले थे
अरबाज ने कहा कि जहां तक ​​पैसों की बात है तो वे सलमान को ज्यादा ही पे करते हैं, चाहे उस समय उनकी मार्केट प्राइस कुछ भी हो। वास्तव में, ऐसा करने से सलमान की अगली फिल्म के लिए उसकी कीमत बढ़ाने में मदद मिलती है। ‘दबंग’ के दौरान, हम लोगों ने सलमान को उनकी मार्केट प्राइस से अधिक भुगतान किया। यही चलन ‘दबंग 2’ में भी जारी रहा। वो बतौर एक्टर इतना कुछ करता है, इसलिए वो इसका हकदार है। ऐसा नहीं है कि यह मेरी जेब से जा रहा है। वह एक सुपरस्टार हैं, इसमें पैसा शामिल है, उन्हें वही मिल रहा है।

सलमान जल्द ही करण जौहर के साथ दिखेंगे
सलमान हाल ही में ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था। सलमान अब करण जौहर के साथ ‘द बुल’ में दिखाई देंगे। बता दें, 25 सालों बाद एक बार फिर करण जौहर और सलमान खान साथ काम करते दिखेंगे। इसके पहले इन दोनों ने’कुछ कुछ होता है’ में साथ काम किया था।

Gwalior Information: बैक करते समय कार टच हुई तो लैंड रिकार्ड के जॉइंट कमिश्नर से युवक ने की मारपीट

Gwalior Information: शनिवार रात को कार बैक करते समय लैंड रिकार्ड के जॉइंट कमिश्नर की कार एक युवक की कार से टच हो गई। इसे लेकर युवक व उसके साथियों ने कमिश्नर से मारपीट कर दी।

By anil tomar

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 09:40 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 09:40 AM (IST)

Gwalior News: बैक करते समय कार टच हुई तो लैंड रिकार्ड के जॉइंट कमिश्नर से युवक ने की मारपीट

Gwalior Information: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। शनिवार रात को कार बैक करते समय लैंड रिकार्ड के जॉइंट कमिश्नर की कार एक युवक की कार से टच हो गई। इसे लेकर युवक व उसके साथियों ने कमिश्नर से मारपीट कर दी। लेकिन जैसे ही युवक को पता चला कि जिसके साथ उन्होंने मारपीट की है वे एक अफसर हैं तो वे मौके से भाग निकले। हालांकि कमिश्नर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चला है। घटना गश्त का ताजिया क्षेत्र की है।

शनिवार रात 10.15 बजे जाॅइंट कमिश्नर अखिलेश जैन परिवार के साथ प्रवचन सुनकर वापस घर लौट रहे थे। सराफा स्कूल के पास आरोपी युवक युवती ने अपनी कार बीच सड़क पर लगा रखी थी। ड्राइविंग सीट पर युवती थी। इस कार के आगे अधिकारी की कार पार्क थी। बैक करते समय उनकी कार आरोपी की कार से टच हो गई।

आरोपी युवक कार से नीचे उतरा और झगड़ा करने लगा। बाद में युवती भी आ गई। अधिकारी को बचाने आए प्रदीप पांडे, उनके भाई गजानंद पांडे और भतीजे वैभव से भी आरोपियों ने मारपीट की। के भी चोट आई है। मारपीट करने के बाद आरोपी युवती को बैठाकर कार से भाग निकला। कोतवाली थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जाइंट कमिश्नर ने बताया कि मैंने युवक से माफी मांगी थी। लेकिन आरोपित ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। साथ ही ठेले पर रखी राड को उठाकर उनकी पीठ पर मार दिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Performed greater than 400 characters in ‘Bhabiji Ghar…’ | ‘भाबीजी घर…’ में 400 से ज्यादा किरदार निभाए: आलिया, यामी, बॉबी समेत कई हस्तियां आसिफ शेख की फैन; सलमान भी इनको कास्ट करने से नहीं चूकते

15 मिनट पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

एक्टर आसिफ शेख टीवी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अब तक 400 से ज्यादा किरदार निभा चुके हैं। इतने सारे किरदार निभाकर, एक्टर ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। आसिफ ने ‘करण-अर्जुन’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘शादी करके फंस गया यार’ और ‘बंधन’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि अपने करियर में जिस मुकाम की उन्हें तलाश थी वो उन्हें टीवी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ ने दिलाया।

एक समय ऐसा भी था जब आसिफ को काम मिलना बंद हो गया था। दरअसल, आसिफ ने अपने करियर की शुरुआत बतौर लीड हीरो की थी। कुछ फिल्में करने के बाद उन्हें लीड एक्टर के रोल मिलना बंद हो गए।

अभिनेता की मानें तो अपने करियर में कई बुरी फिल्मों का हिस्सा बने, लेकिन आज वे देश का जाना-माना चेहरा हैं। वेटरन एक्टर धर्मेंद्र से लेकर बॉबी देओल तक, यामी गौतम से लेकर आलिया भट्ट तक, इंडस्ट्री के कई लोग उनके काम की प्रशंसा करते हैं।

इस हफ्ते ‘स्टार टॉक्स’ में आसिफ शेख ने हमसे अपनी जिंदगी के कई किस्से शेयर किए। पढ़िए ये किस्से खुद आसिफ की जुबानी…

सनी और बॉबी देओल पर्सनल मैसेज में करते हैं तारीफ
आपको अंदाजा भी नहीं होगा कि इंडस्ट्री में कितने लोग ‘भाबीजी…’ देखते हैं। आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, बॉबी देओल, ऐसे कई एक्टर्स हैं जिनसे मुलाकात होने पर, अपने काम की तारीफ सुनने को मिलती है। एक बार धरमजी किसी के जरिए मुझसे मिले भी थे। सनी और बॉबी देओल के तो पर्सनल मैसेज आते हैं। वे हमारे शो के फैन हैं। जब ऐसे बड़े-बड़े सेलेब्स से तारीफें मिलती हैं तो बहुत सुकून महसूस होता है।

फिल्ममेकर आदित्य धर और यामी गौतम भीभाबी जी…’ देखते हैं
फिल्ममेकर आदित्य धर को मेरा काम पसंद है। वो मुझे अपनी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में लेना चाहते थे, लेकिन उस वक्त मेरा शेड्यूल बहुत टाइट था। उन्होंने मुझे एक और फिल्म ऑफर की जिसके लिए मैंने एक नहीं बल्कि तीन बार ऑडिशन दिए थे। दुर्भाग्यवश, उन्हें मैं उस रोल के लिए फिट नहीं लगा।

आदित्य ने मुझे एक मैसेज लिखा। उसमें लिखा था – ‘सॉरी सर, आप इस रोल के लिए मिसफिट हैं। मैं और मेरी वाइफ (यामी गौतम) आपका शो देखते हैं। हम इसे खूब एन्जॉय करते हैं। आपका काम हमें खूब पसंद आता है। मौका मिला तो आगे चलकर जरूर काम करेंगे।’

सलमान खान के साथ आसिफ शेख।

सलमान खान के साथ आसिफ शेख।

सलमान खान जैसे दिखते वैसे असल में नहीं
सलमान खान बहुत अच्छे इंसान हैं। जैसा लोग उन्हें समझते हैं, वैसा वे बिल्कुल नहीं। वे बहुत ही सॉफ्ट और इमोशनल इंसान हैं। यदि वे कुछ ऑफर करें तो उन्हें कभी मना नहीं कर सकता। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के लिए मेरा 35 दिनों का शेड्यूल था।

मैंने सलमान से ये फिल्म करने से मना किया, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने कहा, ‘तुम ये फिल्म कैसे भी करोगे’। बस फिर क्या? मैंने दिन-रात एक कर दिए। टीवी शो और फिल्म दोनों साथ में शूट किए। सच कहूं तो मैं सलमान की बहुत रिस्पेक्ट करता हूं।

टीवी शो 'भाबीजी' में महिला के किरदार में आसिफ।

टीवी शो ‘भाबीजी’ में महिला के किरदार में आसिफ।

कभी नहीं सोचा था कीभाबीजी…’ शो लैंड मार्क बन जाएगा
तकरीबन 10 साल पहले जब लेखक मनोज संतोषी ‘भाबीजी…’ की स्क्रिप्ट लिख रहे थे, तब से वे मेरे संपर्क में थे। उस वक्त तो मैं शो का हिस्सा भी नहीं था, इसके बावजूद वे मुझसे हर सीन डिस्कस किया करते थे। करीब एक साल के बाद, मैं बतौर एक्टर शो की टीम से जुड़ा। तब तक, मुझे अपना कैरेक्टर बहुत अच्छी तरह से समझ आ चुका था।

मैंने इस प्रोसेस को बहुत एंजॉय किया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये शो लैंड मार्क बन जाएगा। हमारा शो ट्रेंड सेटिंग हो जाएगा, इसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी।

सही तरीके से टैप करें तो टीवी में काफी संभावनाएं हैं
इन दिनों, टीवी बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। ऑडियंस के पास एंटरटेनमेंट के लिए कई विकल्प आ गए हैं। ऐसे कई शो हैं जो लॉन्च होने के एक-दो महीने में बंद हो जा रहे हैं। ऐसे में हमारे शो के 9 साल पूरा होना, वाकई में गर्व की बात है। मुझे लगता है कि अगर हम सही तरीके से टैप करें तो टीवी में काफी संभावनाएं हैं।

ऑडियंस स्मार्ट हो गई है। लोग कुछ अलग देखना चाहते हैं, लेकिन वही सास-बहू सागा अभी भी जारी है। हमें कुछ नया देने का प्रयास करना चाहिए, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।

अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट के साथ आसिफ।

अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट के साथ आसिफ।

शो में 400 से ज्यादा किरदार निभाए
59 वर्षीय एक्टर को अपने किसी प्रोजेक्ट में 400 के ऊपर किरदार निभाने का मौका मिलना बहुत बड़ी बात है। इस शो में मैंने हर उम्र की औरत का किरदार निभाया है, जो कि चुनौती देने वाला, दिलचस्प और देखने लायक था। जब मैंने अपने करियर से उम्मीद छोड़ दी थी, तब मुझे ये शो ऑफर हुआ था। आज इसी शो में मुझे नाम, शोहरत और पहचान दी। मेरा नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। मैं हमेशा मेकर्स और चैनल को इस अवसर के लिए आभार रहूंगा।

आसिफ ने अपने करियर के शुरुआती दौर में बतौर लीड एक्टर भी कुछ फिल्में कीं।

आसिफ ने अपने करियर के शुरुआती दौर में बतौर लीड एक्टर भी कुछ फिल्में कीं।

करियर में बुरी फिल्में भी कीं
मैंने सिनेमा बहुत किया है। अपना करियर बतौर लीड एक्टर शुरू किया था। 6-7 फिल्में कीं और फिर काम मिलना बंद हो गया। दो साल तक मैंने काम नहीं किया। एक्टिंग के अलावा मुझे कुछ भी नहीं आता था। काफी इंतजार करने के बाद, मैंने फिल्मों में छोटे-छोटे रोल करना शुरू कर दिया। किसी भी हाल में मैं इस इंडस्ट्री में टिकना चाहता था। मैंने बहुत बुरी-बुरी फिल्में भी कीं।

सबसे बड़ी बात ये रही कि मैंने अपने बुरे काम से भी सीखने की कोशिश की। जब पहला टीवी शो ऑफर हुआ, तो मैंने तुरंत हामी भर दी। आज गर्व से कहता हूं की जो पहचान टीवी से मुझे मिली वो किसी और प्लेटफॉर्म ने नहीं दी। करियर में अच्छा-बुरा, जो कुछ किया, अपने दम पर किया। किसी की सिफारिश नहीं ली।

बेटे अलीजाह के साथ आसिफ। आसिफ का बेटा भी इसी फील्ड में करियर बनाना चाहता है।

बेटे अलीजाह के साथ आसिफ। आसिफ का बेटा भी इसी फील्ड में करियर बनाना चाहता है।

मेरा बेटा फिल्ममेकर अमर कौशिक के साथ काम कर रहा है मेरा बेटा अलीजाह ईमान ‘स्त्री’ फेम डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ बतौर असिस्टेंट काम कर रहा है। फिल्ममेकिंग की पढ़ाई के लिए वो लंदन भी गया था। मुझे याद है जब वो लौट के आया तो मैंने उसके सामने MBA करने की बात रखी थी, लेकिन उसने मना कर दिया। उसने कहा कि वो इसी इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहता है।

उसके इस फैसले से पहले डर लगा, लेकिन फिर सोचा – ‘जब मेरे घर वालों ने मुझे नहीं रोका, तो मैं इसे कैसे रोकूं?’ मैंने उसे परमिशन दे दी। आज अपने बेटे से मुझे ग्लोबल सिनेमा के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कई बार तो वो मुझसे कह देता है – ‘पापा आप बहुत ओवरएक्टिंग करते हो।’

दिल्ली में केशोपुर मंडी के पास 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, बचाव अभियान जारी

Baby Falls in Borewell बच्चे को बचाने के लिए दिल्ली फायर सर्विस, NDRF और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 09:20 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 09:20 AM (IST)

दिल्ली में केशोपुर मंडी के पास 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, बचाव अभियान जारी
बच्चे को खाने-पीने का सामान रस्सी के सहारे बचाया जा रहा है।

HighLights

  1. दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में बड़ा हादसा हो गया है।
  2. दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के भीतर 40 फीट गहरे बोरवेल में एक बच्चा गिर गया है।
  3. बचाव के लिए एनडीआरएफ टीम लगातार प्रयास कर रही है।

एएनआई, एजेंसी। राजधानी दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। यहां दिल्ली जल बोर्ड प्लांट (Delhi Jal Board Plant) के भीतर 40 फीट गहरे बोरवेल में एक बच्चा गिर गया है और इसे बचाव के लिए एनडीआरएफ टीम लगातार प्रयास कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चे को खाने-पीने का सामान रस्सी के सहारे बचाया जा रहा है। बच्चे को बचाने के लिए दिल्ली फायर सर्विस, NDRF और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

#WATCH केशोपुर मंडी के पास दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर 40 फुट गहरे बोरवेल में एक बच्चा गिर गया। दिल्ली फायर सर्विस, NDRF और दिल्ली पुलिस मौके पर। बचाव अभियान जारी है: दिल्ली अग्निशमन सेवा pic.twitter.com/GZ9FanoCo4

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2024

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जिस बोरवेल में बच्चा गिरा है, NDRF की टीम उसके पास समानांतर जल्द एक नया बोरवेल खोदकर बचाव अभियान शुरू करेगी। फिलहाल बच्चे को खाने-पीने की सामान रस्सी के सहारे भेजी जा रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

काम की खबर: एक से ज्यादा है ईपीएफ अकाउंट, तो कैसे मर्ज करें UAN, देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस यहां

How To Merge UAN EPF Accounts: एक यूएन में कई सारे ईपीएफ अकाउंट हो जाते हैं। इन अकाउंट को अगर मर्ज न किया जाए तो सारा बैलेंस एक जगह नहीं दिखता है। यदि आप अपने ईपीएफ खाते को मर्ज करना चाहते हैं तो घर बैठे इससे कर सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 04:17 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 04:17 PM (IST)

How To Merge UAN EPF Accounts

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। How To Merge UAN EPF Accounts: अगर आप प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। अब तक कई नौकरियां बदल चुके हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जब कोई कर्मचारी एक कंपनी से दूसरी संस्थान में जाना है तो नियोक्ता की ओर से उसका ईपीएफ खाता खोला जाता है। कई बार कर्मचारी गलतफहमी में रहते हैं कि उसका यूएन नंबर एक है तो ईपीएफ खाता भी एक ही होगा, लेकिन ऐसा नहीं होता है। कई बार नई कंपनी नया पीएफ अकाउंट खोल देती है।

एक यूएन में कई सारे ईपीएफ अकाउंट हो जाते हैं। इन अकाउंट को अगर मर्ज न किया जाए तो सारा बैलेंस एक जगह नहीं दिखता है। यदि आप अपने ईपीएफ खाते को मर्ज करना चाहते हैं तो घर बैठे इससे कर सकते हैं।

कैसे मर्ज करें ईपीएफ अकाउंट?

स्टेप 1- खाते को मर्ज करने के लिए सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट https://epfindia.gov.in/ पर जाना होगा।

स्टेप 2- अब सर्विसज के सेक्शन में जाकर For Workers पर जाएं।

स्टेप 3- अब नया पेज खुलेगा। यहां One Worker One EPF Account वाले विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 4- इसके बाद नया पेज खुलेगा। उसमें यूएएन, पासवर्स और कैप्चा डालकर लॉगइन करना है।

स्टेप 5- अब जो पेज खुलेगा उसमें पुराने ईपीएफ खाते की जानकारी दिखेगी।

स्टेप 6- ईपीएफ खाता नंबर दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें। फिर अकाउंट मर्ज पर आवेदन पूरा हो जाएगा।

स्टेप 7- आपके करंट कंपनी को उसे अप्रूव करना होगा। जिसके बाद ईपीएफओ आपके पुराने खाते को नए अकाउंट में मर्ज कर देगा।

कैसे एक्टिवेट करें यूएएन?

ईपीएप खाते को मर्ज करने के लिए यूएएन नंबर का एक्टिवेट होना जरूरी है। यदि आपको अपना यूएएन नंबर पता नहीं है तो इसके लिए ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाएं। यहां Vital Hyperlinks में Know Your UAN का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा डालें। फिर ओटीपी पर क्लिक करें। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद नया पेज ओपन होगा। जिसमें नाम, जन्म तिथि, आधार/पैन कार्ड नंबर और कैप्चा डालने होगा। फिर Present My UAN Quantity पर क्लिक करें। आपका यूएएन नंबर सामने आ जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Business in MP: कोई कर्ज नहीं चुका पाया, तो कहीं कच्‍चे माल की उपलब्धता रही कारण, MP में 20 साल में 29 बड़े उद्योग हुए बंद

Business in MP: मध्य प्रदेश में बीते 20 सालों में 29 बड़े उद्योग बंद हो गए। जबलपुर ही एकमात्र ऐसा जिला है, जहां कोई उद्योग बंद नहीं हुआ है।

By Sourabh Soni

Publish Date: Fri, 16 Feb 2024 02:49 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 16 Feb 2024 02:49 PM (IST)

मप्र 20 साल में 29 बड़े उद्योग हुए बंद

HighLights

  1. 20 वर्ष में 29 बड़े उद्योग हो गए बंद
  2. जबलपुर में एक भी उद्योग नहीं हुआ बंद
  3. इंदौर में 126 में से 21 उद्योग बंद हुए

Business in MP भोपाल, राज्य ब्यूरो। मध्य प्रदेश में पिछले 18 वर्ष में 29 बड़े उद्योग बंद हो गए। इनमें से अधिकांश उद्योगों के बंद होने का कारण बैंक ऋण न चुकाना, संपत्तियाें के विक्रय और वित्तीय हानि होेना है। वर्ष 2004 से अब तक मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड अंतर्गत कुल 222 बड़े उद्योग स्थापित हुए, लेकिन इनमें से 29 बड़े उद्योग बंद भी हो गए। इस अवधि में कारपोरेशन के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल अंतर्गत 55 बड़े उद्योग स्थापित हुए और बाद में इनमें से दो बंद हो गए, जबकि ग्वालियर क्षेत्र में 13 उद्योगों में से तीन बंद हो गए।

इंदौर क्षेत्र में 126 उद्योगों में से 21 बंद हो गए। केवल जबलपुर क्षेत्र की स्थिति अच्छी रही जिसमें 19 उद्योग स्थापित हुए और एक भी बंद नहीं हुआ। वहीं रीवा क्षेत्र में नौ में से तीन उद्योग बंद हो गए।

बैंक ऋण नहीं चुकाने और वित्तीय हानि के चलते बंद हुए उद्योग

औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार, रायसेन जिले में हैवी फेब्रिकेशन निर्माता कंपनी मेसर्स जीईआइ पावर लिमिटेड और राइस प्रोसेसिंग वाली कंपनी मेसर्स एसएसए इंटरनेशनल, ऋण की अदायगी न करने के कारण बैंक द्वारा अधिग्रहित की गई। भिंड जिले में ग्लास पार्ट केथोड रे ट्यूब तथा गैस प्लांट थर्मल पावर प्लांट वाली कंपनी मेसर्स लिमिहाटलाईन ग्ला., की दो मिलें बंद हो गई तथा इसी जिले में कलर्ड पिक्चर ट्यूब बनाने वाली मेसर्स एलजी हाटलाईन सीपीटी लिमिटेड, एनएसीएलटी द्वारा परिसंपत्तियों का विक्रय करने से बंद हुई।

वित्तीय कुप्रबंधन के चलते ये कंपनियां हो गई बंद

धार जिले में इंडोरामा टेक्सटाइल लिमिटेड, दिव्य ज्योति, मित्तल कॉर्प लिमिटेड, लक्ष्मी पाईप एंड फिटिंग, मेटल मेन पाइप मेन्युफ्रेक्चरिंग, परसरामपुरिया इंटरनेशनल लिमिटेड, भानु आयरन एंड स्टील कंपनी, सोनी इस्पात लिमिटेड, वेरटेक्स टेक्नोसाफ्ट, वरुण सीमेंट प्रालि, पाली लॉजिक इंडिया लिमिटेड, गिल्टपेक यूनिट-2, खरगोन जिले में पेरेंटल ड्रग्स प्रालि, शाजापुर जिले में सिद्धार्थ ट्यूब्स प्रालि वित्तीय कुप्रबंधन के कारण बंद हुई।

धार जिले में सोनी इस्पात लिमिटेड प्रबंधकीय अक्षमता एवं गिरनार फाइबर लिमिटेड ऋण भुगतान न करने, नियो कार्य इंटरनेशनल लिमिटेड कच्चा माल संबंधी समस्या के कारण, सकोज इंडिगो प्रालि एवं एडवांस सर्फेक्टेड इंडिया लिमिटेड विपणन संबंधी समस्या के कारण बंद हुई।

आर्थिक मंदी के चलते बंद हो गई स्टील ट्यूब आफ इंडिया लिमिटेड

इंदौर जिले में स्टील ट्यूब आफ इंडिया लिमिटेड आर्थिक मंदी के कारण बंद हो गई। झाबुआ में निभि इंडस्ट्रीज कच्चे माल की उपलब्धता एवं विपणन संबंधी समस्या के कारण बंद हुई। देवास जिले में देवास सोया लिमिटेड वित्तीय हानि होने के कारण बंद हुई।

सतना जिले में मेसर्स भिलाई जेपी सीमेंट एवं स्पाज आयरन एमएस ब्लेड निर्माता कंपनी मेसर्स कमल स्पाज स्टील एंड पावर लिमि और रीवा जिले में सोयाबीन एवं सरसो का तेल बनाने वाली कंपनी मेसर्स जेपी रीवा सोया प्रोसेसिंग यूनिट बंद हो गई।

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …