Dhar Information: पानी की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग मौके पर रवाना

Dhar Information: पानी की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग मौके पर रवाना

Dhar Information: नालछा वन परिक्षेत्र में तेंदुआ कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग मौके पर रवाना हो गया है।

By PremVijay Patil

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 09:21 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 10:11 AM (IST)

कुएं में गिरा तेंदुआ

HighLights

  1. पानी की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ
  2. तेंदुए की दहाड़ सुन कुएं के समीप पहुंचे ग्रामीण
  3. कुआं महज 10 फीट ही खाली है

Dhar Information नईदुनिया प्रतिनिधि, नालछा। नालछा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धार गुजरी हाईवे मार्ग पर ग्राम जामनघाटी के पानी से भरे हुए कुएं में सुबह 3 बजे तेंदुआ गिर गया। तेंदुए की जोर-जोर से दहाड़ सुनाई देने पर ग्रामीण आवाज को सुन कुएं के पास पहुंचे तो कुएं के अंदर तेंदुआ दिखाई दिया इस बात की सूचना वन विभाग को दी गई है। इधर कुएं के समीप बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है। वन विभाग की टीम भी मौके पर रवाना हो गई है।

ग्राम जामनघाटी के ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से ही तेंदुए के दहाड़ने की आवाज जोर-जोर से गांव में सुनाई देने लगी थी। इसको लेकर ग्रामीण एकत्रित हुए एवं आवाज को सुन जब कुएं के पास पहुंचे तो पानी से भरे हुए कुएं में तेंदुआ दिखाई दिया। निश्चित रूप से पानी की तलाश में यह तेंदुआ कुएं में गिर गया होगा। इस बात की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।इधर, वन विभाग का अमला भी तेंदुए के रेस्क्यू के लिए ग्राम जामनघाटी के लिए रवाना हो गया है।

महज 10 फीट ही खाली है कुआं

मिली जानकारी के अनुसार कुएं में पानी लबालब भरा हुआ है महज 10 फीट ही कुआं खाली है। ऐसे में तेंदुआ बार-बार ऊपर आने के प्रयास कर रहा है। कुए की गहराई कम होने से तेंदुआ कभी भी ऊपर आ सकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …