Puri to Ayodhya Prepare: भक्त जगन्नाथ पुरी से राम लला के दर्शन करने जा सकेंगे अयोध्या, विशेष ट्रेन सेवा जल्द होगी शुरू

मोदी सरकार धार्मिक पर्यटक को बढ़ावा देकर अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में लगी है। सरकार ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन का महाकाल कॉरिडोर का निर्माण कराया। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 16 Feb 2024 04:30 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 16 Feb 2024 04:30 PM (IST)

पुरी से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। मोदी सरकार धार्मिक पर्यटक को बढ़ावा देकर अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में लगी है। सरकार ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन का महाकाल कॉरिडोर का निर्माण कराया। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया। सरकार के इन प्रयासों से पर्यटन तो बढ़ेगा ही बल्कि अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा।

अब सरकार भगवान जगन्नाथ के धाम पुरी के विकास को लेकर सक्रिय है। वहां रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास हो रहा है। इस दौरान गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुरी आकर काम का जायजा लिया। उन्होंने एलान किया कि जगन्नाथ पुरी से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन चलाई जाएगी। अब इसका फायदा जगन्नाथ पुरी आने वाले यात्रियों को मिलेगा। वह यहां से सीधे अयोध्या के लिए भी जा सकेंगे।

वैष्णव ने पुरी में एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपके लोगों के साथ एक घोषणा को साझा कर खुश हूं कि पुरी से अयोध्या के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। अब पुरी से अयोध्या जाने की चाह रखने वाले भक्तों को बहुत सुविधा होगी।

अन्य धार्मिक स्थलों को भी ट्रेनों से जोड़ने की तैयारी

भारतीय रेलवे ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई ट्रेनें शुरू की हैं। रेलवे ने काशी विश्वनाथ धाम के लिए कई ट्रेनों को शुरू किया है। वहीं अब रेलवे ने यह योजना बनाई है कि वह अन्य धार्मिक स्थलों को भी ट्रेनों से जोड़ेगा।

ये होगा ट्रेन का संभावित मार्ग

अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि ट्रेन किस मार्ग से जाएगी, लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि ट्रेन के पुरी से भुवनेश्वर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज, वाराणसी से अयोध्या तक जाएगी।

इस ट्रेन के शुरू होने से लाभ

  • इस ट्रेन की शुरू होने से ओडिशा और उत्तर प्रदेश के बीच आवाजाही बढ़ेगी।
  • ट्रेन के शुरू होने से धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा, जिससे दोनों राज्यों का आर्थिक विकास होगा।
  • श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम व आरामदायक होगी, क्योंकि उन्हें ट्रेने नहीं बदलनी होगी।
  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

तिरुवनंतपुरम के वर्कला में बड़ा हादसा, कई लोगों के समुद्र में गिरने की जानकारी

तिरुवनंतपुरम के वर्कला में एक तैरते पुल की रेलिंग गिर गई। इस दौरान कई लोगों के समुद्र में गिरने की सूचना है। पुलिस मौके पर मौजूद है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 07:01 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 07:01 PM (IST)

तिरुवनंतपुरम के वर्कला में बड़ा हादसा, कई लोगों के समुद्र में गिरने की जानकारी
वर्कला में बड़ा हादसा।

एएनआई, तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम के वर्कला में एक तैरते पुल की रेलिंग गिर गई। इस दौरान कई लोगों के समुद्र में गिरने की सूचना है। पुलिस मौके पर मौजूद है।

#WATCH | Kerala | Many individuals fell into the ocean after the railing of a floating bridge collapsed in Varkala, Thiruvananthapuram. Police current on the spot.

Extra particulars are awaited.

(Video supply: Police) pic.twitter.com/mxufPOvvpf

— ANI (@ANI) March 9, 2024

खबर अपडेट की जा रही है…

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Miss Czech Republic turns into Miss World-2023 | चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा बनीं मिस वर्ल्ड-2023: भारत की सिनी शेट्टी टॉप-8 राउंड तक ही पहुंच सकीं; मिस लेबनान फर्स्ट रनर अप रहीं

मुंबई50 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी और अभिनव त्रिपाठी

  • कॉपी लिंक

मिस वर्ल्ड-2023 का खिताब चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने जीत लिया है। वहीं, मिस लेबनान यास्मीनाजेतून फर्स्ट रनर अप रहीं। इवेंट में 112 देशों की कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। यह इवेंट मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। 100 से ज्यादा देशों में फिनाले का लाइव प्रसारण किया गया।

टॉप-8 तक पहुंची थीं भारत की सिनी शेट्टी
भारत की सिनी शेट्टी टॉप- 8 तक पहुंची थीं। इससे पहले उन्होंने टॉप-12 और टॉप-40 में जगह बनाई थी।

सिनी ने मिस वर्ल्ड के लिए फाल्गुनी शेन पिकॉक का डिजाइन किया गाउन पहना था।

सिनी ने मिस वर्ल्ड के लिए फाल्गुनी शेन पिकॉक का डिजाइन किया गाउन पहना था।

टॉप-8 के राउंड के बाद Q&A सेशन हुआ था। इसमें ज्यूरी ने सिनी से पूछा- सोशल मीडिया के जरिए महिला सशक्तिकरण पर काम कैसे किया जा सकता है?

जवाब में सिनी ने कहा- आज हमारी लाइफ में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा रोल हो गया है। सोशल मीडिया के पास बहुत बड़ा पावर है, इस पर बातचीत और अवेयरनेस के जरिए समाज में बदलाव ला सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि आज के युवा इस माध्यम के जरिए दुनिया में बदलाव ला सकते हैं। इसके जरिए महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। मिस वर्ल्ड प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर मैं विश्वास दिलाती हूं कि सोशल मीडिया के बेहतर प्रयोग से हम समाज में बदलाव ला सकते हैं।

ज्यूरी मेंबर्स में रजत शर्मा- साजिद नाडियाडवाला शामिल थे
इवेंट को करण जौहर ने मिस वर्ल्ड-2013 मेगन यंग के साथ प्रेजेंट किया। इवेंट के ज्यूरी मेंबर्स में फेमस न्यूज पर्सनैलिटी रजत शर्मा, फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला, एक्ट्रेस कृति सेनन और बिजनेसमैन विनीत जैन शामिल थे।

वहीं, शान, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ जैसे सिंगर्स ने म्यूजिकल परफॉर्मेंस दी।

इवेंट में परफॉर्म करतीं सिंगर नेहा कक्कड़।

इवेंट में परफॉर्म करतीं सिंगर नेहा कक्कड़।

नीता अंबानी को ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से नवाजा गया
इवेंट के दौरान नीता अंबानी को ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से नवाजा गया। यह अवॉर्ड उन्हें मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन और CEO जूलिया मॉर्ले ने दिया। साथ में होस्ट करण जौहर भी मौजूद रहे।

इवेंट के दौरान ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से नीता अंबानी को सम्मानित करतीं मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन और CEO जूलिया मॉर्ले।

इवेंट के दौरान ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से नीता अंबानी को सम्मानित करतीं मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन और CEO जूलिया मॉर्ले।

कौन हैं मिस वर्ल्ड विनर क्रिस्टीना पिजकोवा?
क्रिस्टीना पिजकोवा स्टूडेंट और इंटरनेशनल मॉडल हैं। 24 साल की क्रिस्टीना बतौर मॉडल काम करने के साथ लॉ और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं। क्रिस्टीना ने तंजानिया में वंचित बच्चों के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला था।

उन्होंने चेक रिपब्लिक में क्रिस्टीना पिस्जको फाउंडेशन की स्थापना की है। जिसमें उन्होंने न केवल बच्चों के लिए बल्कि बुजुर्गों और मानसिक रूप से विकलांग लोगों के लिए भी कई स्कूलिंग प्रोग्राम कराए हैं।

क्रिस्टीना को ट्रांसवर्स बांसुरी और वायलिन भी बजाना बहुत पसंद है। उन्होंने 9 साल आर्ट एकेडमी में भी बिताए थे।

मिस वर्ल्ड-2022 की विनर कैरोलिना बिलावस्का ने क्रिस्टीना पिस्जको को मिल वर्ल्ड-2023 का ताज पहनाया।

मिस वर्ल्ड-2022 की विनर कैरोलिना बिलावस्का ने क्रिस्टीना पिस्जको को मिल वर्ल्ड-2023 का ताज पहनाया।

कौन हैं फर्स्ट रनर अप मिस लेबनान यास्मीनाजेतून?
20 साल की यास्मीनाजेतून लेबनान की रहने वाली हैं। उनके पिता लेबनान से हैं, जबकि मां फिलिस्तीनी मूल की हैं। यास्मीनाजेतून मॉडलिंग के साथ जर्नलिज्म की पढ़ाई भी कर रही हैं। वो टीवी प्रेजेंटर भी रह चुकी हैं।

यास्मीनाजेतून ने 24 जुलाई 2022 को 16 उम्मीदवारों को पीछे छोड़ मिस लेबनान का ताज जीता था। इस जीत के बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स-2022 में भी पार्टिसिपेट किया था।

मिस वर्ल्ड-2023 की फर्स्ट रनर अप मिस लेबनान यास्मीनाजेतून ने मिस यूनिवर्स 2022 में भी पार्टिसिपेट किया था।

मिस वर्ल्ड-2023 की फर्स्ट रनर अप मिस लेबनान यास्मीनाजेतून ने मिस यूनिवर्स 2022 में भी पार्टिसिपेट किया था।

इन खास मेहमानों ने इवेंट में शिरकत की…

कृति सेनन ग्रीन ऑफ शोल्डर गाउन में इवेंट में पहुंची थीं।

कृति सेनन ग्रीन ऑफ शोल्डर गाउन में इवेंट में पहुंची थीं।

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी सेरेमनी में पहुंची थीं। इस दौरान वे पिंक शिमरी ड्रेस में दिखाई थीं।

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी सेरेमनी में पहुंची थीं। इस दौरान वे पिंक शिमरी ड्रेस में दिखाई थीं।

मिस वर्ल्ड इवेंट में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता भी पहुंचीं। वे ब्लू शिमरी गाउन पहने थीं।

मिस वर्ल्ड इवेंट में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता भी पहुंचीं। वे ब्लू शिमरी गाउन पहने थीं।

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी आमंत्रित थे।

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी आमंत्रित थे।

1996 में भारत को पहली बार मिस वर्ल्ड की मेजबानी मिली
1991 में लिबरलाइजेशन के बाद भारतीय बाजार तेजी से बढ़ रहा था। उसी वक्त 1994 में ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन ने मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स का खिताब जीता। भारत में ये दो अवॉर्ड आने के बाद मिस वर्ल्ड की पॉपुलैरिटी देश में और ज्यादा बढ़ गई।

1996 में पहली बार मिस वर्ल्ड की मेजबानी करने का मौका भारत को मिला। इस कार्यक्रम का आयोजन बेंगलुरु में किया गया था।

भारत को मेजबानी मिलने पर कर्नाटक में आंदोलन हुए थे
1996 में भारत को पहली बार मिस वर्ल्ड की मेजबानी मिली थी। तब कर्नाटक में आंदोलन शुरू हुए थे। एक तरफ फेमिनिस्ट महिलाओं का कहना था कि इस तरह की सौंदर्य प्रतियोगिता से बड़ी संख्या में महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश होती है। महिला संगठन से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने धमकी दी कि अगर यह आयोजन हुआ तो वे आत्मदाह कर लेंगी।

बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का विरोध करते प्रदर्शनकारी।

बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का विरोध करते प्रदर्शनकारी।

दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना था कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज की संस्कृति और सभ्यता खतरे में पड़ जाएगी। मिस वर्ल्ड को पूंजीवादी ताकतों का कार्यक्रम बताते हुए कर्नाटक किसान संघ के अध्यक्ष एमडी नजुंदास्वामी ने कहा कि आयोजक नहीं माने तो कार्यक्रम के स्टेज को आग के हवाले कर दिया जाएगा। प्रदर्शन इतना ज्यादा उग्र हो गया कि मिस वर्ल्ड में होने वाली प्रतियोगिताओं में से एक स्विम सूट कॉम्पिटिशन को बेंगलुरु के बजाय सेशेल्स में कराया गया।

ब्रिटन में पहली बार हुआ था मिस वर्ल्ड पेजेंट का आयोजन
1951 में पहली बार मिस वर्ल्ड पेजेंट का आयोजन हुआ था। इस प्रतियोगिता की मेजबानी ब्रिटेन ने की थी। 1951 में इस कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। इसके बाद हर साल इस कार्यक्रम को कराने का फैसला लिया गया। टीवी की शुरुआत होने के बाद इस कार्यक्रम की लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई।

ये तस्वीर उस वक्त की है, जब स्वीडन की रहने वाली किकी हकसन ने 1951 में पहली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब जीता था।

ये तस्वीर उस वक्त की है, जब स्वीडन की रहने वाली किकी हकसन ने 1951 में पहली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब जीता था।

भीड़ जुटाने के मकसद से शुरू हुआ था मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट
सेकेंड वर्ल्ड वॉर के कुछ सालों बाद ब्रिटिश सरकार द्वारा ‘ब्रिटेन महोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया जाता था। इस कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी लंदन की कंपनी मक्का लिमिटेड के पास थी। इस कंपनी के पब्लिसिटी डायरेक्टर इरिक मोर्ले ज्यादा से ज्यादा भीड़ जमा करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट कराने का फैसला किया। यहीं से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता कराने की शुरुआत हुई।

Gold and Silver Value in MP: सोना इंदौर में पहली बार 65000 रुपये बिका, चांदी के दाम में 200 रुपये की कमी

Gold and Silver Value in MP: इंदौर शहर में शनिवार को सोना कैडबरी 65000 रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी 73200 रुपये प्रति किलो बोली गई।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 02:50 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 02:50 AM (IST)

Gold and Silver Price in MP: सोना इंदौर में पहली बार 65000 रुपये बिका, चांदी के दाम में 200 रुपये की कमी

Gold and Silver Value in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इस सप्ताह सोने की कीमतें लगातार बीते रिकार्ड तोड़ रही है। सप्ताह के आखिरी दिन इंदौर में सोने के दाम अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए। 24 कैरेट सोना (कैडबरी) नकद में 65 हजार रुपये प्रति दस ग्राम बिका। आरटीजीएस यानी टैक्स के साथ सोने के दाम 67 हजार के पार पहुंच गए। इस तरह सोने ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 65 हजार का स्तर भी पार कर लिया है।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को सोना में लगातार सातवें दिन तेजी रही और कॉमेक्स पर सोना सात डॉलर और उछलकर 2178 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसके चलते शनिवार को इंदौर सराफा में सोना कैडबरी ने पहली बार 65 हजार रुपये प्रति दस ग्राम का घर देखा। वहीं आरटीजीएस में सोना 67350 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले सोने के इतने ऊंचे दाम कभी नहीं देखे गए।

जानकारों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने, फेड रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद बढ़ाने से सोने की तेजी को सपोर्ट मिला है। फेड रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल की यूएस सीनेट में पेशी के बाद ब्याज दरों में कटौती की अटकलें तेज हो गई हैं। साथ ही दुनिया के आर्थिक हालात और लगातार जारी भूराजनीतिक तनाव के कारण भी सोने में निवेशकों का रुझान बढ़ गया है।

इंडिया बुलियन एंड जूलर्स एसोसिएशन के डायरेक्टर हरेश आचार्य ने कहा कि कई जियोपालिटिकल फैक्टर्स और मिडिल ईस्ट में संघर्ष बढ़ने की अटकलों से सोने की कीमत में तेजी आई है। शुक्रवार को कॉमेक्स पर सोना 2178 डालर प्रति औंस पर बंद हुआ। दूसरी ओर चांदी में ऊंचे दामों पर ग्राहकी कुछ कमजोर रहने से भाव में आंशिक गिरावट रही। इंदौर में चांदी 200 रुपये घटकर 73200 रुपये प्रति किलो रह गई। वहीं कॉमेक्स पर शुक्रवार को चांदी वायदा 22 सेंट घटकर 24.31 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 65000 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 67350 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 61690 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 64900 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73200 रुपये, चांदी टंच 73350 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 74300 रुपये प्रति किलो बोली गई। शुक्रवार को चांदी 73400 रुपये पर बंद हुई थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Tiger Shroff took revenge from Akshay Kumar | टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार से लिया बदला: बोले- हिसाब बराबर हो गया बड़े, एक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जल्द ही ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगे। ऐसे में ये दोनों एक्टर्स अक्सर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में टाइगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की। वीडियो में वे अक्षय कुमार से हिसाब बराबर करते दिखाई दे रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया।

टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया।

टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार के साथ मजाक किया
टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार स्विमिंग पूल के पास नजर आते हैं। टाइगर, अक्षय से कहते हैं- हे बड़े, एक रेस हो जाए? अक्षय तुरंत हामी भर देते हैं। फिर दोनों एक्टर्स को स्विमिंग पूल में जंप कर दूसरे छोर तक तैरते हुए पहुंचना होता है। लेकिन जहां अक्षय पानी में कूद जाते हैं, वहीं टाइगर चल कर पूल के दूसरे छोर पहुंच जाते हैं और रेस जीत जाते हैं। टाइगर ने कैप्शन लिखा- हिसाब बराबर बड़े। अक्षय ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया- हिसाब बराबर नहीं, हिसाब यूंही चलता रहेगा।

अक्षय कुमार ने भी टाइगर के जन्मदिन पर उनसे मजाक करते हुए वीडियो पोस्ट की थी
टाइगर के जन्मदिन के मौके पर अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर की थी। वीडियो में हाथों में बंदूक लिए टाइगर एक दरवाजा खोलने की पूरी कोशिश करते नजर आ रहे थे। वे दरवाजे को खोलने के लिए जोर-जोर से पैर मारते हैं। लेकिन दरवाजा खुलता नहीं है। इतने में अक्षय वहां आते हैं और दरवाजा बाहरी तरफ से आसानी से खोल देते हैं।

अक्षय कुमार ने कैप्शन लिखा था- यार छोटे, तेरे साथ मस्ती करने में अलग ही खुशी मिलती है। तेरे जन्मदिन के मौके पर मैं चाहता हूं कि जिंदगी के सारे दरवाजे तेरे लिए अपने आप खुल जाएं। तुम एक चमकदार सितारे हो टाइगर। हमेशा चमकते रहो। आगे अक्षय ने एक ‘गले लगने’ का इमोजी भी बनाया था।

पहली बार साथ दिखेंगे अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ
9 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहली बार एक-साथ नजर आएंगे। इसे ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले अली अब्बास जफर ने बड़े पैमाने पर शूट किया है। फिल्म में आर्मी ऑफिसर्स के किरदार में दिखेंगे अक्षय और टाइगर। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के रोल में नजर आएंगे। उनके अलावा इसमें सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, मानुषी छिल्लर और रोनित रॉय भी अहम किरदारों में होंगे।

ये भी पढ़ें..
टाइगर श्रॉफ का 34वां जन्मदिन:अक्षय कुमार ने किया मजाकिया अंदाज में विश, वीडियो लगाकर लिखा- तेरे साथ मस्ती करने में अलग मजा आता है

Lok Sabha Election: DMK ने तमिलनाडु में कांग्रेस को दी इतनी सीटें, केसी वेणुगोपाल ने भाजपा पर बोला हमला

लोकसभा चुनाव को नजदीक देखते हुए सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में लगे हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस अपने साथ दलों को जोड़कर अपने कुनबे को बढ़ा रहे हैं। तमिलनाडु में कांग्रेस का डीएमके के साथ गठबंधन फाइनल हो चुका है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 08:54 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 08:56 PM (IST)

Lok Sabha Election: DMK ने तमिलनाडु में कांग्रेस को दी इतनी सीटें, केसी वेणुगोपाल ने भाजपा पर बोला हमला
DMK व कांग्रेस के बीच गठबंधन तय

एएनआई, चेन्नई। लोकसभा चुनाव को नजदीक देखते हुए सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में लगे हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस अपने साथ दलों को जोड़कर अपने कुनबे को बढ़ा रहे हैं। तमिलनाडु में कांग्रेस का डीएमके के साथ गठबंधन फाइनल हो चुका है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने डीएमके नेताओं के साथ साझा बयान देकर यह जानकारी दी है।

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी के आलाकमान ने डीएमके प्रमुख व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से बातकर शीट शेयरिंग के मामले को सुलझा लिया है। कांग्रेस को डीएमके ने 10 सीटें दी हैं, जिसमें 9 सीटें तमिलनाडु व एक सीट पुडुचेरी की है।

#WATCH | Tamil Nadu | Congress will contest elections on 9 seats in Tamil Nadu and one seat in Puducherry. On the remaining seats, we are going to assist the candidates of DMK and alliance events. We’ll win all 40 seats of Tamil Nadu, says Congress MP KC Venugopal pic.twitter.com/fcksz92VVK

डीएमके को मिला कमल हसन का साथ

कांग्रेस और डीएमके के साथ कमल हसन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम ने हाथ मिला लिया है। इस समझौते के तहत कमल हसन को राज्यसभा की एक सीट दी गई है। कमल हसन ने डीएमके के साथ गठबंधन कर बताया कि मैं लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव नहीं लड़ूंगा। मेरी पार्टी ने फैसला किया है कि वह इस चुनाव में डीएमके का समर्थन करेगी। यह समर्थन किसी समर्थन के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

seventh Pay Fee: EPFO ने बढ़ाया ब्याज, अब DA की बारी, मार्च में तोहफा दे सकती है सरकार!

seventh Pay Fee Replace: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इस साल की दूसरी खुशखबरी मिल सकती है। सरकार महंगाई भत्ते पर 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 16 Feb 2024 04:54 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 16 Feb 2024 04:54 PM (IST)

seventh Pay Fee

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। seventh Pay Fee Information: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने हाल ही में ब्याज दर को बढ़ा दिया है। अब ईपीएफओ में कर्मचारियों को 8.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। जल्द ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इस साल की दूसरी खुशखबरी मिल सकती है। सरकार महंगाई भत्ते पर 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। इस वृद्धि के साथ डीए और महंगाई राहत 50 फीसदी का आंकड़ा पार कर जाएगी।

सीपीआई-आईडब्ल्यू 12 महीने का औसत 392.83 रहा

औद्योगिक श्रम के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) का 12 महीने का औसत 392.83 रहा। ऐसे में महंगाई भत्ता बढ़कर 50.2 फीसदी किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार सीपीआई-आईडब्ल्यू डेटा के आधार पर डीए और डीआर में बढ़ोतरी की सीमा तय करती है।

साल में दो बार होती है बढ़ोतरी

डीए की गणना कर्मचारियों के मूल वेतन से की जाती है। कार्यरत यूनियन सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलता है। वहीं, महंगाई राहत पेंशनभोगियों को मिलता है। सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में डीए और डीआर बढ़ाती है।

लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा फायदा

अक्टूबर 2024 में डीए चार फीसदी बढ़कर 46 फीसदी हो गया। मौजूदा महंगाई दर को देखते हुए अगली डीए वृद्धि चार फीसदी होने की संभावना है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 47.58 लाख केंद्र कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

PM Modi Roadshow: PM मोदी उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार पहुंचे वाराणसी, रोड शो में पहुंची भारी भीड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के बाद सीधे वाराणसी पहुंच गए हैं। वह उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहली बार वाराणसी आए हैं। इस दौरान उन्होंने रोड शो कर जनता का आशीर्वाद लिया। रोड शो में पीएम मोदी को देखने के लिए भारी भीड़ पहुंची हुई थी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 09:52 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 09:52 PM (IST)

PM Modi Roadshow: PM मोदी उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार पहुंचे वाराणसी, रोड शो में पहुंची भारी भीड़
PM मोदी पहुंचे वाराणसी।

एएनआई, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के बाद सीधे वाराणसी पहुंच गए हैं। वह उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहली बार वाराणसी आए हैं। इस दौरान उन्होंने रोड शो कर जनता का आशीर्वाद लिया। रोड शो में पीएम मोदी को देखने के लिए भारी भीड़ पहुंची हुई थी। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचकर पूजा की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे।

चुनावी मोड में पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव को देखकर पीएम मोदी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गए हैं। शनिवार के दिन वह तीन राज्यों का दौरा कर उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे हैं। उन्होंने अपने दिन की शुरुआत असम से की। उसके बाद वह अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल पहुंचे थे।

— ANI (@ANI) March 9, 2024

एक महीने में तीसरी बार पश्चिम बंगाल पहुंचे पीएम मोदी

एक महीने में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की तीन बार यात्रा की है। वह शनिवार को सिलीगुड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने 4500 करोड़ की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित कर टीएमसी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने संदेशखाली का जिक्र कर टीएमसी सरकार को घेरने की कोशिश की।

टीएमसी के गढ़ में पीएम मोदी की सभाएं

बंगाल की दो यात्राओं में पीएम मोदी ने उन क्षेत्रों का दौरा किया, जहां टीएमसी की पकड़ मजबूत है। उन्होंने हुगली, नादिया और उत्तरी 24 परगना में जनसभा कर भाजपा के पक्ष में पूरा माहौल बनाने की कोशिश की। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन उत्तरी पश्चिमी बंगाल में अच्छा था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Asif Ali Zardari: पाकिस्तान के दूसरी बार राष्ट्रपति बने आसिफ अली जरदारी, पत्नी की मौत के बाद 11 साल जेल में रहे

आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति बन गए हैं। जरदारी को नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानसभाओं में पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है। वह दूसरी बार राष्ट्रपति बनने वाले पहले राजनेता हैं। वह इससे पहले 2008 से लेकर 2013 तक इस पद को संभाल चुके हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 10:47 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 10:47 PM (IST)

Asif Ali Zardari: पाकिस्तान के दूसरी बार राष्ट्रपति बने आसिफ अली जरदारी, पत्नी की मौत के बाद 11 साल जेल में रहे
आसिफ अली जरदारी बने राष्ट्रपति।

एजेंसी, इस्लामाबाद। आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति बन गए हैं। जरदारी को नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानसभाओं में पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है। वह दूसरी बार राष्ट्रपति बनने वाले पहले राजनेता हैं। वह इससे पहले 2008 से लेकर 2013 तक इस पद को संभाल चुके हैं।

आसिम अली जरदारी की पार्टी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) का सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। उनके सामने महमूद खान अचकजई चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन उन्हें जरदारी ने भारी बहुमत से हाराया है। उन्होंने 255 सांसदों का समर्थन हासिल हुआ, जबकि अचकजई 119 वोट ही पा सके।

नतीजे आने के बाद जश्न का माहौल

पीपीपी पार्टी के समर्थकों को जरदारी की जीत का पूरा विश्वास था, इसलिए नतीजों से पहले ही उनमें जोश था। वह जश्न के माहौल में डूबे हुए थे। जरदारी की दोनों बेटियों ने कहा कि पीपीपी राष्ट्रपति के चुनाव में जीती है, इसलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। जरदारी के मृत पड़े राजनीतिक जीवन में राष्ट्रपति का चुनाव ऑक्सीजन की तरह आया है। वह भ्रष्टारा व हत्या के आरोपों में 11 साल जेल में बिता चुके हैं। इस मामले में उन पर लगे आरोप कभी भी सच साबित नहीं हो पाए।

शहबाज शरीफ ने दी बधाई

आसिफ अली जरदारी के राष्ट्रपति बनते ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनको बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रांतीय व राष्ट्रीय विधायकों के सदस्यों का सत्तारूड़ गठबंधन पर भरोसा है। मुझे पूरा भरोसा है कि जरदारी राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। लोकतांत्रिक तरीके से उनका जाना दिखाता है कि पाकिस्तान में लोकतांत्रिक मूल्य हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Miss World 2023 Finale Mumbai LIVE Images Replace; India Sini Shetty | Karan Johar | मिस चेक रिपब्लिक बनीं मिस वर्ल्ड: मिस लेबनान फर्स्ट रनर अप रहीं; भारत की सिनी शेट्टी बाहर, टॉप-8 तक पहुंची थीं

11:44 AM9 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

भारत को मेजबानी मिलने पर कर्नाटक में आंदोलन हुए थे

बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का विरोध करते प्रदर्शनकारी।

बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का विरोध करते प्रदर्शनकारी।

1996 में भारत को पहली बार मिस वर्ल्ड की मेजबानी मिली थी। तब कर्नाटक में आंदोलन शुरू हुए थे। एक तरफ फेमिनिस्ट महिलाओं का कहना था कि इस तरह की सौंदर्य प्रतियोगिता से बड़ी संख्या में महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश होती है। महिला संगठन से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने धमकी दी कि अगर यह आयोजन हुआ तो वे आत्मदाह कर लेंगी।

दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना था कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज की संस्कृति और सभ्यता खतरे में पड़ जाएगी। मिस वर्ल्ड को पूंजीवादी ताकतों का कार्यक्रम बताते हुए कर्नाटक किसान संघ के अध्यक्ष एमडी नजुंदास्वामी ने कहा कि आयोजक नहीं माने तो कार्यक्रम के स्टेज को आग के हवाले कर दिया जाएगा। प्रदर्शन इतना ज्यादा उग्र हो गया कि मिस वर्ल्ड में होने वाली प्रतियोगिताओं में से एक स्विम सूट कॉम्पिटिशन को बेंगलुरु के बजाय सेशेल्स में कराया गया।