Virat Kohli-Anushka Sharma Second Baby: विराट कोहली बने पिता, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म

Virat Kohli-Anushka Sharma Second Baby: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बेटे के माता-पिता बन गए है। उन्होंने मंगलवार को एक भावुक पोस्ट कर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 20 Feb 2024 09:05 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 20 Feb 2024 09:09 PM (IST)

Virat Kohli-Anushka Sharma Second Child: विराट कोहली बने पिता, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli-Anushka Sharma Second Baby: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बेटे के माता-पिता बन गए है। उन्होंने मंगलवार को एक भावुक पोस्ट कर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने अपने बेबी बॉय का नाम अकाय (Akaay) रखा है। न्यूज मिलने के बाद दोनों को फैंस से ढेरों बधाई मिल रही है।

विराट और अनुष्का पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं। बताया जा रहा था कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट है। हालांकि दोनों ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी। कुछ दिनों पहले साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान ये राज़ खोल दिया था।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी गुड न्यूज

अब विराट-अनुष्का ने खुद अपने दूसरे बच्चे के आगमन की जानकारी दी। उन्होंने अपने बयान में लिखा कि अत्यधिक खुशी और प्यार से भरे दिलों के साथ हम को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया। हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी गोपनीयता का सम्मान करें।

11 दिसंबर 2017 में हुई शादी

विराट और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को सात फेरे लिए थे। उनकी शादी इटली के टस्कनी में हुई थी। दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के तीन साल बाद 2021 को कपल के घर बेटी का आगमन हुआ। जिसका नाम वामिका है।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से ब्रेक पर हैं विराट कोहली

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ब्रेक लिया है। वे शुरुआती 3 मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है। चौथा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। ये तय नहीं है कि दो टेस्ट मैच विराट टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Climate Replace: दिल्ली-एनसीआर में बारिश, आज इन राज्यों में हो सकती है अच्छी बर्फबारी

Climate Replace मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बर्फबारी और ओलावृष्टि के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 20 Feb 2024 08:38 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 20 Feb 2024 10:46 AM (IST)

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश, आज इन राज्यों में हो सकती है अच्छी बर्फबारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बारिश के बाद दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट आई है।

HighLights

  1. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
  2. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में 21 फरवरी तक छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
  3. IMD ने पंजाब में 18 से 21 फरवरी तक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 19 से 21 फरवरी तक और राजस्थान में छिटपुट आंधी चलने की संभावना जताई है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के कई हिस्सों में मंगलवार तड़के बारिश होने के कारण मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। यहां तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार तड़के करीब ढाई बजे बारिश शुरू हुई और शहर के अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बूंदाबांदी होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है। IMD ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में 21 फरवरी तक छिटपुट बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, IMD ने पंजाब में 18 से 21 फरवरी तक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 19 से 21 फरवरी तक और राजस्थान में छिटपुट आंधी चलने की संभावना जताई है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बारिश के बाद दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट आई है। IGI हवाई अड्डे, द्वारका और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम जैसे कई क्षेत्रों में AQI 200 से नीचे दर्ज किया गया है।

बर्फबारी और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बर्फबारी और ओलावृष्टि के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, उत्तराखंड के बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में बर्फबारी हुई।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Chhattisgarh Police: सात आइपीएस को मिली पहली पोस्टिंग, अमन कुमार झा को रायपुर और चिराग जैन को दुर्ग सीएसपी बनाया गया

Chhattisgarh Police: 2020 और 2021 बैच के सात आइपीएस अधिकारियों को प्रोबेशन पीरियड खत्म होने के बाद पहली पोस्टिंग दी गई है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 19 Feb 2024 06:54 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 19 Feb 2024 06:54 PM (IST)

Chhattisgarh Police: सात आइपीएस को मिली पहली पोस्टिंग, अमन कुमार झा को रायपुर और चिराग जैन को दुर्ग सीएसपी बनाया गया

Chhattisgarh Police: नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राज्य सरकार ने 2020 और 2021 बैच के सात आइपीएस अधिकारियों को प्रोबेशन पीरियड खत्म होने के बाद पहली पोस्टिंग दी गई है। आइपीएस अमन कुमार झा को नगर पुलिस अधीक्षक रायपुर नियुक्त किया गया है।

वहीं, 2020 बैच के आइपीएस चिराग जैन को नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग में नियुक्त किया गया है। आइपीएस आकाश शुक्ला को नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़, आइपीएस रविंद्र कुमार मीणा को कोरबा, आइपीएस रोहित कुमार शाह को सरगुजा, उदित पुष्कर को जगदलपुर असैा उमेश प्रसाद गुप्ता को बिलासपुर का नगर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Yashasvi Jaiswal ने दूसरा दोहरा शतक जड़ा, छक्कों की बरसात कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, खास क्लब में हुए शामिल

Yashasvi Jaiswal: जो रूट के ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर यशस्वी जायसवाल ने अपनी डबल सेंचुरी पुरी की। उन्होंने रूट के तीसरे और चौथी गेंद पर छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 18 Feb 2024 03:30 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 18 Feb 2024 03:30 PM (IST)

Yashasvi Jaiswal ने दूसरा दोहरा शतक जड़ा, छक्कों की बरसात कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, खास क्लब में हुए शामिल
यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक।

HighLights

  1. यशस्वी जायसवाल ने ठोका दोहरा शतक।
  2. यशस्वी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG, Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने दूसरी डबल सेंचुरी जड़ दी है। विशाखापत्तनम के बाद राजकोट में उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। उन्होंने छक्कों की बरसात कर कीर्तिमान रच दिया। यशस्वी और सरफराज खान के तूफानी बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य दिया। दोनों बल्लेबाज नाबाद लौटे। भारत ने 430/4 पर दूसरी पारी घोषित कर दी। दूसरे सेशन में सरफराज 68* और यशस्वी जायसवाल के 214* रन पर रोहित शर्मा ने पारी घोषित कर दी। जायसवाल ने 14 चौके और 12 छक्के लगाए।

जो रूट के ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर यशस्वी जायसवाल ने अपनी डबल सेंचुरी पुरी की। उन्होंने रूट के तीसरे और चौथी गेंद पर छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। यशस्वी ने एक टेस्ट पारी में 122 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम के 12 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी की। वसीम ने ये कारनामा 1996 में किया था।

विराट और कांबली के क्लब में यशस्वी हुए शामिल

यशस्वी जायसवाल विराट कोहली और विनोद कांबली के बाद टेस्ट में लगातार दो दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज है। यशस्वी शनिवार को शतक बनाने के बाद कमर दर्द के कारण 104 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। तीसरे दिन टीम इंडिया ने दो विकेट पर 196 रन बनाए। शुभमन गिल 65 और कुलदीर यादव ने 3 रन से चौथे दिन के खेल की शुरुआत की। शुभमन 91 रन पर रन आउट हुए। उनके बाद यशस्वी बल्लेबाजी करने उतरे। कुलदीप के 27 रन पर आउट होने के बाद सरफराज खान मैदान में उतरे। दोनों के बीच 172 रन की साझेदारी हुई।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

आधार कार्ड न होने पर भी बंगाल में मिलेगा योजनाओं का लाभ, CM ममता बनर्जी ने किया एलान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने यह एलान किया है कि बंगाल में अगर किसी के पास आधार कार्ड नहीं होगा, तो भी उसको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 18 Feb 2024 03:43 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 18 Feb 2024 03:43 PM (IST)

आधार कार्ड न होने पर भी बंगाल में मिलेगा योजनाओं का लाभ, CM ममता बनर्जी ने किया एलान
CM ममता बनर्जी की घोषणा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने यह एलान किया है कि बंगाल में अगर किसी के पास आधार कार्ड नहीं होगा, तो भी उसको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने लोकसभा से पहले कई लोगों के आधार कार्ड को निष्क्रिय कर दिया है। उनके इस कदम से राज्य के कई लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि आप लोगों को मैं सावधान कर रही हूं, क्यों कि भाजपा की केंद्र सरकार आधार को निष्क्रिय कर रही है। यह काम उन्होंने बंगाल के कई जिलों में कर दिया है। वह ऐसा लोकसभा चुनाव की वजह से कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि आधार कार्ड को निष्क्रिय कर आपको लक्ष्मी योजना के लाभ से दूर कर दें। हमने भी यह ठान रखा है कि हम योजनाओं का लाभ देते रहेंगे। आपके पास आधार नहीं होगा फिर भी आपको लाभ मिलता रहेगा। हम एक भी लाभार्थी को छूटने नहीं देंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Rashmika Mandanna Says Escaped loss of life as we speak after her flight Emergency Touchdown | हादसे का शिकार होते-होते बचीं रश्मिका मंदाना: हैदराबाद जाते हुए फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से डरीं, कहा- आज मौत से बची

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार को एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक हादसे का शिकार होते होते बच गईं। दरअसल, एक्ट्रेस जिस फ्लाइट से मुंबई से हैदराबाद जा रही थीं, उसकी इमरजेंसी लैडिंग करवाई गई। इस मामले की जानकारी देते हुए रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया।

रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर यह स्टोरी शेयरी की, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा दास भी नजर आ रही हैं।

रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर यह स्टोरी शेयरी की, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा दास भी नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की फाेटो
रश्मिका ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें उनके साथ साउथ की एक्ट्रेस श्रद्धा दास भी नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए रश्मिका ने लिखा, ‘सिर्फ आपको बताने के लिए.. कुछ इस तरह आज हम मौत से बचे।’ इस तस्वीर में रश्मिका और श्रद्धा अपने पैरों से फ्लाइट के फुटबोर्ड को जोर से दबाए नजर आ रही हैं।

रश्मिका ने यह फोटो भी शेयर किया जिसमें वो फुटबोर्ड दबाए नजर आ रही हैं।

रश्मिका ने यह फोटो भी शेयर किया जिसमें वो फुटबोर्ड दबाए नजर आ रही हैं।

पायलट बोले- इतना बड़ा नहीं था मामला
वहीं इस मामले पर फ्लाइट के स्पोक्स पर्सन का कुछ और ही कहना है। फ्लाइट के पायलट के मुताबिक यह मामला इतना भी बड़ा नहीं था जितना रश्मिका ने बताया है। हां, फ्लाइट में कुछ दिक्कत जरूर थी, जिसे समय रहते चेक कर लिया गया। वहीं डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट की मानें तो जिस फ्लाइट में रश्मिका सफर कर रही थीं उसके टेक्निकल ग्लिच और एक्सट्रीम टर्बुलेंस के चलते इमरजेंसी लैंड करना पड़ा। इस मामले में कोई भी पैसेंजर इंजर्ड नहीं हुआ।

संदीप रेड्‌डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी।

संदीप रेड्‌डी वांगा के निर्देशन में बनी ‘एनिमल’ पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी।

वर्कफ्रंट पर रश्मिका की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ सुपरहिट रही। अब वे इस साल 15 अगस्त काे रिलीज होने वाली फिल्म ‘पुष्पा-2’ में नजर आएंगी।

Jabalpur Information: अवैध शराब के खिलाफ एकजुट हुए तो बौखलाए आरोपी, अब महिलाओं और युवतियों को दे रहे धमकी

Jabalpur Information: भेड़ाघाट के ग्राम कंतोरा में अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोले जाने के बाद आरोपी महिलाओं और युवतियों को धमका रहे हैं।

By Pankaj Tiwari

Publish Date: Solar, 18 Feb 2024 02:01 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 18 Feb 2024 02:01 PM (IST)

Jabalpur News: अवैध शराब के खिलाफ एकजुट हुए तो बौखलाए आरोपी, अब महिलाओं और युवतियों को दे रहे धमकी
महिलाओं को मिल रही धमकी

HighLights

  1. अवैध शराब के खिलाफ खोला मोर्चा, तो मिल रही धमकी
  2. भेड़ाघाट के ग्राम कंतोरा का मामला
  3. नहीं की गई आरोपी के खिलाफ कार्रवाई

Jabalpur Information जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ गांव की महिलाएं एकजुट हुई और थाने का घेराव करने से धंधेबाज नाराज हो गए। आरोपितो ने गांव की महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। एक धंधेबाज ने तो कुछ दिनों पूर्व एक युवती को खुलेआम धमकाया। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची, लेकिन पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करने की बजाय शिकायत का इंतजार कर रही है। इससे गांव में दहशत का माहौल है।

पुलिस भी हुई नाराज

भेड़ाघाट के ग्राम कंतोरा में कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब की बिक्री की जाती थी। इसके खिलाफ नौ फरवरी को गांव की महिलाओं ने भेड़ाघाट थाने का घेराव किया। जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इससे पुलिस भी बौखला गई। खानापूर्ति की कार्रवाई के लिए पुलिस ने आरोपियाें के घरों को खंगाला, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पूर्व आरोपियों ने घरों से अवैध शराब ही हटा दी। जिस कारण पुलिस को कुछ नहीं मिला।

इस घटना से नाराज अवैध शराब के धंधेबाज ने एक युवती को गांव की अन्य महिलाओं के सामने धमकाया। युवती की बहन का कुछ दिनों में विवाह होने वाला है। जिसके चलते बदमाश ने युवती को धमकाया कि जिस दिन उसकी बहन का विवाह होगा, वह शराब पीकर साथियों के साथ विवाह समरोह में पहुंचेगा और हंगामा करेगा, ताकि उसकी बहन की शादी टूट जाए। इससे युवती और उसके परिजनों में दहशत का माहौल है।

कई प्रकरण दर्ज, फिर भी मेहरबानी

जिस आरोपी द्वारा युवती को धमकाया जा रहा है, उसके खिलाफ भेड़ाघाट थाने में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है। इसके बावजूद पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करने से बच रही है। यही कारण है कि आरोपी के हौसले बुलंद हैं और वह युवती समेत गांव की अन्य महिलाओं को धमका रहा है।

महिलाओं ने जब थाने का घेराव किया था, उसके बाद उन लोगों के घरों की तलाशी ली गई थी, जिन पर अवैध शराब बिक्री का आरोप लगाया गया था, लेकिन उनके घरों में कोई अपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। इसलिए कार्रवाई नहीं की जा सकी। शिकायत में आरोपितों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण पूर्व में दर्ज किए गए हैं। और पूर्व में की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी उन पर लागू है। -प्रसन्न कुमार शर्मा, थाना प्रभारी, भेड़ाघाट

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

BJP Adhiveshan: दिल्ली में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, पहुंचे दिग्गज नेता, देखिए वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में अकेले भाजपा के लिए 370 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 08:32 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 17 Feb 2024 11:28 AM (IST)

BJP Adhiveshan: दिल्ली में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, पहुंचे दिग्गज नेता, देखिए वीडियो

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) की रणनीति पर मंथन करने के लिए भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन (BJP Nationwide Council meet) की शुरुआत शनिवार को दिल्ली में हुई। भारत मंडपम् में हो रहे इस आयोजन में 11000 से अधिक पार्टी नेता पहुंचे हैं। बैठक की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन के साथ होगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन रविवार को होगा।

#WATCH | Delhi: On reaching Bharat Mandapam for the two-day Nationwide Conference of the BJP, Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary says, “Two robbers had been roaming in Bihar yesterday. Rahul Gandhi, the one who looted the nation and Tejashwi Yadav, the one who looted Bihar had been seen… pic.twitter.com/l32O7loZLe

— ANI (@ANI) February 17, 2024

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले होने जा रहे भाजपा के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में मोदी सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों के साथ ही अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का मुद्दा छाया रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में अकेले भाजपा के लिए 370 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इसे हासिल करने में मोदी सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियां और खासकर गरीब कल्याण योजनाओं की अहम भूमिका होगी। 11 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को इन उपलब्धियों को बूथ स्तर तक ले जाने के मंत्र दिए जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Rakul and Jackie attain Goa airport for his or her wedding ceremony | रकुल और जैकी अपनी शादी के लिए गोवा एयरपोर्ट पहुंचे: अटल सेतु सी ब्रिज मैराथन के उद्घाटन में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दिखे

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। ऐसे में बीती रात ये कपल गोवा के एयरपोर्ट पर साथ नजर आया। जहां जैकी कैजुअल लुक में स्पॉट हुए। वहीं रकुल ऑरेंज को-ऑर्ड सेट पहने दिखीं। जैकी भगनानी अपने भतीजे और भतीजी के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आए।

गोवा एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए रकुल-जैकी।

गोवा एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए रकुल-जैकी।

आज सुबह गोवा एयरपोर्ट पर जैकी भगनानी के पिता वासु भगनानी और मां पूजा भगनानी भी नजर आए।

जैकी भगनानी के माता-पिता।

जैकी भगनानी के माता-पिता।

2 सालों से रिलेशनशिप में हैं रकुल और जैकी
जैकी भगनानी और रकुल प्रीत पिछले 2 सालों से रिलेशनशिप में हैं। रकुल ने 2022 में अपने बर्थडे पर जैकी के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। उन्होंने जैकी को उस साल का ‘सबसे बड़ा गिफ्ट’ बताया था। अपनी लव स्टोरी के बारे में रकुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो दोनों पड़ोसी थे, लेकिन कभी उनकी बातचीत नहीं हुई थी। फिर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों मिले। इस मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

आलिया भट्ट भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं
आज सुबह आलिया भट्ट ब्लैक ट्रैक सूट में मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलती दिखीं। उन्होंने पैपराजी को ग्रीट भी किया। बता दें, आलिया जल्द ही ‘पोचर’ सीरीज में नजर आएंगी। वो इस सीरीज की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं। इस सीरीज में हाथी शिकार के मुद्दे को उठाया गया है। सीरीज के लिए अवेयरनेस वीडियो में आलिया भट्ट एक फीमेल इन्वेस्टिगेटिव ऑफिसर के तौर पर भी नजर आई थीं।

सोनाली बेंद्रे भी सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस येलो स्वेटर और क्रीम पैंट पहने नजर आईं।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ सी ब्रिज मैराथन का उद्घाटन करने पहुंचे
मुंबई का अटल सेतु ब्रिज भारत का सबसे लंबा सी ब्रिज है। हाल ही में इस ब्रिज का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया था। ऐसे में आज इस ब्रिज में L&T मैराथन 2024 का आयोजन किया गया है। ये मैराथन सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। इस वजह से ये सी ब्रिज 14 घंटों के लिए बंद रहेगा।

इस मौके पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नजर आए। दोनों जल्द ही फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगे। इस एक्शन फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं। ये फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अटल सेतु सी ब्रिज पर दिखे।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अटल सेतु सी ब्रिज पर दिखे।

Fact got here on the information of Ranveer Singh changing into ‘Shaktiman’ | रणवीर के शक्तिमान बनने पर मुकेश खन्ना ने दिया रिएक्शन: बोले- ये महज अफवाह है,अभी प्रोजेक्ट पर काम चल रहा, हम जल्द अनाउंसमेंट करेंगे

3 घंटे पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह की शक्तिमान के रोल में नजर आने की चर्चा ने काफी तूल पकड़ लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे इस फ्रेंचाइजी में बतौर लीड-सुपर हीरो नजर आएंगे। लेकिन, मुकेश खन्ना की मानें तो ये बस अफवाह है।

ये सब एक मार्केट अफवाह हैं

दैनिक भास्कर से मुकेश खन्ना ने कहा, ‘देखिए, ये सब एक मार्केट अफवाह है। अभी इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। मेरा सोनी पिक्चर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट है और इसलिए इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता। हालांकि, इस बारे में हम जल्द ही ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज करेंगे।’

सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम भी खबरों में आया था

वैसे, रणवीर से पहले एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम भी खबरों में आया था। हालांकि, उस वक्त भी मुकेश खन्ना ने इसे अफवाह ही ठहराया था। इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा था, ‘सभी लोग अपने-अपने तरीके से अनुमान लगाते हैं। हम उस एक्टर से जुड़ना चाहेंगे जिसकी बात बच्चे-बूढ़े सभी सुने। फिलहाल मेरे नजर में ऐसा कोई एक्टर नहीं। जब हमें अपना एक्टर मिलेगा, हम उसकी घोषणा जरूर करेंगे।’ टीवी शो ‘शक्तिमान 2’ के बारे में उन्होंने आगे कहा, ‘शक्तिमान 2 की तैयारी शुरू हो गई है। इस शो की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग हैं। मुझे पिछले कई सालों लोग पूछते हैं कि आप शक्तिमान फिर से कब ला रहे हैं? इन फैंस के लिए ही मैंने शक्तिमान का सीजन 2 लाने का फैसला लिया। लोगों को बहुत उम्मीद है मुझसे और मैं उनकी उम्मीदों पर जरूर खरा उतरूंगा। मेरे पास बहुत कुछ है लोगों को बताने के लिए लेकिन मैं इसे एक फिल्म की तरह पेश करूंगा। मुझे शक्तिमान को टीवी पर फिर नहीं लाना था। हम इस प्रोजेक्ट को तीन हिस्से में पेश करेंगे।’

2 साल पहले हुई थी फिल्म शक्तिमान की अनाउंसमेंट

2022 में सोनी पिक्चर्स ने एक वीडियो के जरिए फिल्म ‘शक्तिमान की अनाउंसमेंट की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो ये एक मेगा बजट फिल्म होगी, जिसे 200-300 करोड़ के बजट में तैयार किया जाएगा। ये फिल्म साल 1997 में पॉपुलर शो शक्तिमान के सुपरहीरो कैरेक्टर पर आधारित होगी।

1997 में हुआ टेलीकास्ट, 104 एपिसोड के बाद अचानक बंद हुआ शो

90 के दशक में मुकेश खन्ना ने टीवी शो ‘शक्तिमान’ में एक सुपरहीरो के किरदार निभाया था। इस किरदार को लोग आज भी याद करते हैं। महाभारत और रामायण के बाद दूरदर्शन पर शक्तिमान को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। बच्चों में इस सीरियल की सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी रही। ये शो 26 साल पहले 1997 में टेलीकास्ट होना शुरू हुआ था। 2005 में अचानक इसे बंद कर दिया गया। शो बंद होने के पीछे मुकेश खन्ना और दूरदर्शन के बीच पैसों को लेकर उपजा विवाद था।

दूरदर्शन वालों ने उनसे काफी ज्यादा पैसे लेने शुरू कर दिए थे: मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना ने एक बार बताया था कि दूरदर्शन वालों ने उनसे काफी ज्यादा पैसे लेने शुरू कर दिए थे। इस वजह से उनका नुकसान होने लगा था। दरअसल,दूरदर्शन पर पहले सीरियल चलवाने के लिए प्रोड्यूसर्स को खुद से पैसे देने होते थे।