Climate Replace: दिल्ली-एनसीआर में बारिश, आज इन राज्यों में हो सकती है अच्छी बर्फबारी

Climate Replace: दिल्ली-एनसीआर में बारिश, आज इन राज्यों में हो सकती है अच्छी बर्फबारी

Climate Replace मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बर्फबारी और ओलावृष्टि के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 20 Feb 2024 08:38 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 20 Feb 2024 10:46 AM (IST)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बारिश के बाद दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट आई है।

HighLights

  1. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
  2. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में 21 फरवरी तक छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
  3. IMD ने पंजाब में 18 से 21 फरवरी तक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 19 से 21 फरवरी तक और राजस्थान में छिटपुट आंधी चलने की संभावना जताई है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के कई हिस्सों में मंगलवार तड़के बारिश होने के कारण मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। यहां तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार तड़के करीब ढाई बजे बारिश शुरू हुई और शहर के अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बूंदाबांदी होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है। IMD ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में 21 फरवरी तक छिटपुट बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, IMD ने पंजाब में 18 से 21 फरवरी तक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 19 से 21 फरवरी तक और राजस्थान में छिटपुट आंधी चलने की संभावना जताई है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बारिश के बाद दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट आई है। IGI हवाई अड्डे, द्वारका और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम जैसे कई क्षेत्रों में AQI 200 से नीचे दर्ज किया गया है।

बर्फबारी और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बर्फबारी और ओलावृष्टि के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, उत्तराखंड के बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में बर्फबारी हुई।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्