Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya field workplace assortment day 5 | तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कमाई 34.6 करोड़: रजनीकांत की लाल सलाम का हाल बुरा; रवि तेजा की ईगल भी सिमटी

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ये तीनों फिल्में 9 फरवरी को रिलीज हुई हैं। - Dainik Bhaskar

ये तीनों फिल्में 9 फरवरी को रिलीज हुई हैं।

फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने 5 दिनों में 34.6 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने मंगलवार को सिर्फ 3.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दूसरी तरह साउथ की दो बड़ी फिल्मों का हाल भी कुछ ऐसा ही है।

रवि तेजा की फिल्म ईगल ने 5 दिनों में 18.85 करोड़ रुपए का टोटल कलेक्शन किया है। मंगलवार को फिल्म ने महज 1.25 रुपए कमाए। रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम ने अब तक 12.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ये दोनों फिल्म तमिल और तेलुगु दो भाषाओं में रिलीज हुई हैं।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का अब तक का कलेक्शन

  • पहले दिन- 6.7 करोड़
  • दूसरे दिन- 9.65 करोड़
  • तीसरे दिन- 10.75 करोड़
  • चौथे दिन- 3.65 करोड़
  • पांचवें दिन- 3.85 करोड़
  • टोटल कलेक्शन- 34.6 करोड़
इस फिल्म के जरिए शाहिद कपूर और कृति सेनन ने पहली बार स्क्रीन शेयर किया है।

इस फिल्म के जरिए शाहिद कपूर और कृति सेनन ने पहली बार स्क्रीन शेयर किया है।

वीकडेज में गिरी फिल्म की कमाई
फिल्म ने पहले तीन दिन बहुत अच्छी कमाई की, लेकिन वीकडेज में इसका कलेक्शन गिर गया। रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को रविवार की तुलना में 66.05% की गिरावट देखी गई। मंगलवार को भी कमाई में गिरावट ही देखी गई।

आज वेलेंटाइन डे को देखते हुए फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि शाहिद की पिछली फिल्म जर्सी से इसकी तुलना करें तो यह उससे बहुत आगे है। जर्सी ने 19.68 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।

लाल सलाम का हाल बुरा
9 फरवरी को साउथ की दो बड़ी फिल्में लाल सलाम और ईगल भी रिलीज हुई हैं। रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म लाल सलाम का हाल बुरा है। रजनीकांत के कैमियो के बावजूद इस फिल्म को दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।

फिल्म में रजनीकांत का लंबा कैमियो है।

फिल्म में रजनीकांत का लंबा कैमियो है।

  • पहले दिन- 3.55 करोड़
  • दूसरे दिन- 3.25 करोड़
  • तीसरे दिन- 3.15 करोड़
  • चौथे दिन- 1.55 करोड़
  • पांचवें दिन- 1.45 करोड़
  • टोटल कलेक्शन- 12.95 करोड़

(ये आंकड़े तमिल और तेलुगु दोनों के मिलाकर हैं)

ईगल को भी दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला
तेलुगु फिल्मों के बड़े स्टार रवि तेजा की ईगल भी 9 फरवरी को रिलीज हुई थी। लाल सलाम की तुलना में इसके नंबर्स अच्छे हैं, लेकिन ओवरऑल काफी खराब हैं। लाल सलाम की तरह यह भी फिल्म तेलुगु और तमिल दोनों भाषाओं में रिलीज हुई है।

फिल्म का बजट 35 करोड़ बताया जा रहा है।

फिल्म का बजट 35 करोड़ बताया जा रहा है।

  • पहले दिन- 6.2 करोड़
  • दूसरे दिन- 5 करोड़
  • तीसरे दिन- 4.85 करोड़
  • चौथे दिन- 1.55 करोड़
  • पांचवें दिन- 1.25 करोड़
  • टोटल कलेक्शन- 18.85 करोड़

(ये आंकड़े तमिल और तेलुगु दोनों के मिलाकर हैं)

Lucknow: लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Lok Sabha Election 2024: पिछले दिनों कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) में स्थान नहीं मिलने के बाद से वे नाराज बताए जा रहे थे।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 12:44 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 14 Feb 2024 01:22 PM (IST)

Lucknow: लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल
लखनऊ में भाजपा नेताओं की उपस्थिति में विभाकर शास्त्री ने भाजपा की सदस्यता ली।

HighLights

  1. लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े थे विभाकर शास्त्री
  2. प्रियंका वाड्रा के राजनीति सलाहकार भी रहे
  3. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झठका

एजेंसी, नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री (Vibhakar Shastri) ने कांग्रेस छोड़ दी है। वे आज ही भाजपा में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले यह कांग्रेस को एक और झटका है।

बता दें, पिछले दिनों कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) में स्थान नहीं मिलने के बाद से वे नाराज बताए जा रहे थे। विभाकर शास्त्री पार्टी में अहम पदों पर रहे हैं। वे प्रियंका वाड्रा के सलाहकार भी रहे।

#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | Vibhakar Shastri, grandson of former PM Lal Bahadur Shastri, joins BJP within the presence of Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak.

Shastri resigned from Congress at this time. pic.twitter.com/DVT7ZtknIE

— ANI (@ANI) February 14, 2024

विरासत नहीं बचा पाए विभाकर शास्त्री

विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 1998 में उत्तर प्रदेश की फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन महज 24,688 मत ही पा सके। वर्ष 1999 में फिर भाग्य आजमाया, जिसमें 95,000 और वर्ष 2009 में एक लाख मत हासिल कर पाए। तीन बार प्रयास के बाद भी वह अपने पिता (हरीकृष्ण शास्त्री ) की विरासत को नहीं सहेज पाए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Nitish Bhardwaj: महाभारत में कृष्ण का पात्र निभाने वाले नितीश भारद्वाज ने अपनी जुड़वा बेटियों के लिए मांगी सुरक्षा

Bhopal Police Commissioner महाभारत में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज ने अपनी जुड़वा बेटियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा मांगी है। भोपाल पुलिस 2009 में मध्य प्रदेश कैडर की आइएएस अधिकारी स्मिता भारद्वाज के साथ उनका विवाह हुआ था। इसके बाद उनकी दो जुड़वा बेटियां हुईं थीं, जो अभी साढ़े ग्यारह वर्ष की हो चुकी हैं।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 10:37 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 14 Feb 2024 11:17 PM (IST)

Nitish Bhardwaj: महाभारत में कृष्ण का पात्र निभाने वाले नितीश भारद्वाज ने अपनी जुड़वा बेटियों के लिए मांगी सुरक्षा
नितीश भारद्वाज ने अपनी जुड़वा बेटियों की सुरक्षा के लिए मांगी सुरक्षा

HighLights

  1. नितीश भारद्वाज ने अपनी जुड़वा बेटियों के लिए मांगी सुरक्षा
  2. नितीश भारद्वाज ने महाभारत में निभाया था भगवान कृष्ण का पात्र
  3. पुलिस कमिश्नर ने महिला एडिशनल डीसीपी को सौंपी मामले की जांच

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। महाभारत में भगवान कृष्ण का पात्र निभाने वाले अभिनेता और राजनेता नितीश भारद्वाज ने अपनी जुड़वा बेटियों की सुरक्षा के लिए भोपाल पुलिस कमिश्नर हरीनारायणाचारी मिश्र से सहायता मांगी है। नितीश भारद्वाज ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को मेल से पत्र भेजकर अपनी पत्नी मध्य प्रदेश कैडर की आइएएस अधिकारी के विरुद्ध शिकायत की है।

पुलिस कमिश्नर ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि नितीश भारद्वाज एवं उनकी पत्नी के बीच कुटुंब न्यायालय में मामला लंबित है। पुलिस कमिश्नर ने महिला एडिशनल डीसीपी को मामले की जांच सौंप दी है।

टूटने की कगार पर वैवाहिक जीवन

शिकायती आवेदन में बताया गया है कि 2009 में मध्य प्रदेश कैडर की आइएएस अधिकारी स्मिता भारद्वाज के साथ उनका विवाह हुआ था। इसके बाद उनकी दो जुड़वा बेटियां हुईं थीं, जो अभी साढ़े ग्यारह वर्ष की हो चुकी हैं। पत्नी के अप्रिय व्यवहार एवं आचरण के कारण उनके समस्त प्रयासों के बावजूद वैवाहिक जीवन टूटने की कगार पर है। जिसकी कानूनी कार्रवाई योग्य न्यायालय में चल रही है। पत्नी वर्तमान में भोपाल में पदस्थ हैं एवं पिता को उनकी बेटियों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। नितीश भारद्वाज ने अपने पत्र में भोपाल पुलिस कमिश्नर से बेटियों को सुरक्षा उपलब्ध करवाने एवं अन्य कानूनी सहायता मांगी है। इस मामले में नितीश भारद्वाज से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

Shah Rukh Khan opens up about ‘disappearance’ after 2018 | चार साल के ब्रेक में शाहरुख ने पिज्जा बनाना सीखा: बोले- फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, सब कुछ छोड़कर खुद का किचन खोल लिया

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शाहरुख खान 2019 से लेकर 2023 तक चार साल फिल्मी पर्दे से दूर रहे। वजह यह थी कि उनकी कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। शाहरुख ने हालिया इंटरव्यू में बताया कि ये चार साल उनके लिए कैसे रहे। शाहरुख ने कहा कि इन चार सालों में उन्होंने अपना एक निजी किचन खोल लिया था। पिज्जा बनाना भी सीख लिया था।

शाहरुख ने स्वीकारा कि कहीं न कहीं उन्होंने ऑडियंस की बात सुनना बंद कर दिया था। ऑडियंस उनसे कुछ और चाहती थी, जबकि वो कुछ और ही कर रहे थे। शायद इसी वजह से जीरो और फैन जैसी फिल्में चल नहीं पाईं। हालांकि 2023 का साल शाहरुख के लिए ऐतिहासिक रहा। उनकी दो फिल्में पठान और जवान ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।

अपने जख्मों पर दवा लगा रहे थे शाहरुख
शाहरुख खान ने हाल ही में जर्नलिस्ट रिचर्ड क्वैस्ट को दुबई में एक इंटरव्यू दिया। शाहरुख से सवाल किया गया कि वो चार सालों तक सिल्वर स्क्रीन से गायब थे। क्या उन्हें खुद को लेकर संदेह हो रहा था। जवाब में शाहरुख ने कहा- मेरी फिल्में बहुत बड़ी फ्लॉप हो रही थीं। ऐसे में मैं अपने जख्मों पर दवा लगा रहा था।

हालांकि आपको यकीन नहीं होगा कि इस खाली टाइम में मैंने क्या-क्या सीखा। मैंने खुद का एक किचन बनाया। पिज्जा कैसे बनाया जाता है, वो सीखा। परफेक्ट राउंड पिज्जा भी बनाना सीखा।

शाहरुख खान की जीरो, फैन और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्में सुपर फ्लॉप हो गई थीं।

शाहरुख खान की जीरो, फैन और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्में सुपर फ्लॉप हो गई थीं।

खराब समय में बच्चों और मेरी टीम ने बहुत सपोर्ट किया
इस खराब समय से शाहरुख कैसे उबर पाए। क्या वापसी करना मुश्किल रहा। जवाब में SRK ने कहा- मुझे बहुत खुशी है कि फैमिली ने यह नहीं बोला कि तुम पिज्जा अच्छा बना ले रहे हो, अब फिल्में बनाना छोड़ दो। फैमिली ने बहुत सपोर्ट किया। उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया।

मेरे बच्चों और मेरी टीम ने मुझे सबसे ज्यादा सपोर्ट किया। इसके बाद मैं परफेक्शन की तलाश में निकल पड़ा। मैंने सोच लिया कि अब मुझे कुछ अलग करना है। कुछ ऐसा करना है, जो ऑडियंस को पसंद आए।

परिवार के साथ शाहरुख की एक तस्वीर।

परिवार के साथ शाहरुख की एक तस्वीर।

शाहरुख ने माना- ऑडियंस की बात सुनना बंद कर दिया था
शाहरुख ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ समय के लिए ऑडियंस की बात सुनना बंद कर दिया था। उन्होने कहा- मैं बाहर जाता था तो लाखों लोग मेरा अभिवादन करते थे। हालांकि वो लाखों लोग मुझसे चाहते क्या है, वो मैं जानने की कोशिश नहीं करता था।

शायद इसी वजह से मैंने फैन और जीरो जैसी फिल्में की, जो शायद ऑडियंस को अच्छी नहीं लगीं। लोगों मुझसे कुछ और चाहते थे। वो चाहते थे कि मैं अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों-दिमाग में आशा और उम्मीद की किरण पैदा करूं।

शाहरुख समय-समय पर अपने घर की बालकनी से फैंस का अभिवादन करने बाहर आते हैं। उनके बंगले मन्नत के बाहर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है।

शाहरुख समय-समय पर अपने घर की बालकनी से फैंस का अभिवादन करने बाहर आते हैं। उनके बंगले मन्नत के बाहर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है।

शाहरुख की तीन फिल्मों का टोटल कलेक्शन 2500 करोड़ से ज्यादा रहा
2018 की फिल्म जीरो के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। इस बीच द जोया फैक्टर, ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में कैमियो करने के बाद शाहरुख ने 4 साल बाद बतौर हीरो 2023 में पठान से कमबैक किया। इस फिल्म ने 1015 करोड़ रुपए कमाकर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए।

इसके बाद सितंबर 2023 में रिलीज जवान और बड़ी ब्लॉकबस्टर हुई। जवान ने पूरी दुनिया भर में 1,152 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दिसंबर में रिलीज हुई डंकी ने 470 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। इस तरह 2023 में शाहरुख की तीन फिल्मों की टोटल कमाई 2500 करोड़ से ज्यादा रही।

राज्यसभा चुनाव 2024: भाजपा ने जारी की 7 और नामों की लिस्ट, जेपी नड्डा गुजरात से, अशोक चह्वाण महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवार

Rajya Sabha Elections 2024 LIVE: कांग्रेस ने भी चार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इनमें सोनिया गांधी भी शामिल हैं, जो राजस्थान से राज्यसभा जा रही हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 09:45 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 14 Feb 2024 02:25 PM (IST)

राज्यसभा चुनाव 2024: भाजपा ने जारी की 7 और नामों की लिस्ट, जेपी नड्डा गुजरात से, अशोक चह्वाण महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवार
27 फरवरी को राज्यसभा की 56 सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन होना है।

HighLights

  1. सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा का पर्चा भरा
  2. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से प्रत्याशी
  3. पढ़िए राज्यसभा चुनावों की दिनभर की हलचल

एजेंसी, नई दिल्ली/जयपुर। राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Polls) को लेकर हलचल तेज है। ताजा खबर यह है कि भाजपा ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद बीजू जनता दल (BJD) ने उनका समर्थन करने का ऐलान किया है।

भाजपा ने 7 और नाम घोषित किए

भाजपा ने 7 और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में दो सबसे बड़े नेता जेपी नड्डा और अशोक चह्वाण के हैं। जेपी नड्डा गुजरात से तो अशोक चह्वाण महाराष्ट्र से राज्यसभा जाएंगे। कांग्रेस के बड़े नेता रहे चह्वाण दो दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं।

naidunia_image

सोनिया गांधी राजस्थान से भरा नामांकन

इस बीच, कांग्रेस ने भी चार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इनमें सोनिया गांधी भी शामिल हैं, जो राजस्थान से राज्यसभा जा रही हैं। अन्य नामों में हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी, बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे शामिल हैं।

naidunia_image

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) बुधवार सुबह नई दिल्ली से जयपुर पहुंचीं और नामांकन दाखिल किया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रिटायर होने की वजह से राजस्थान की सीट रिक्त हुई है, जिससे सोनिया गांधी नामांकन दाखिल करेंगी। सोनिया इससे पहले उत्तर प्रदेश में रायबरेली की लोकसभा सीट से निर्वाचित होती रही हैं। वह इंदिरा गांधी के बाद राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य हैं।

सोनिया गांधी किसी भी राज्य में जा सकती थीं और राज्यसभा सदस्य बन सकती थीं, लेकिन अगर उन्होंने राजस्थान को चुना है, यह खबर दुनिया भर में जाएगी। राजस्थान की चर्चा पूरे देश में होगी। आप कल्पना कर सकते हैं कि हम सभी कितने गौरवान्वित हैं। एनडीए सरकार भी अब सतर्क होगी। – अशोक गहलोत, राजस्थान के पूर्व सीएम

Rajya Sabha Elections LIVE: कांग्रेस को नुकसान की आशंका

महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में पार्टी नेताओं की बगावत के बाद कांग्रेस को नुकसान होने की आशंका है। महाराष्ट्र की कुल 19 राज्यसभा सीटों में से एक मात्र ही कांग्रेस के पास है। अशोक चह्राण के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस के सामने इस सीट को भी बचा पाना चुनौती बना गया है।

naidunia_image

महाराष्ट्र की 19 में से 6 सीट खाली हो रही हैं और इसी महीने चुनाव होने हैं। प्रदेश में किसी भी पार्टी को राज्यसभा सदस्य चयन के लिए 41 विधायकों की जरूरत होती है।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति

बता दें, राज्यसभा की 56 सीटों के लिए हो रहे इन चुनावों में कांग्रेस को 10 सीटें मिलने की उम्मीद है। इसमें से तीन कर्नाटक, दो तेलंगाना और महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व मध्य प्रदेश से एक-एक सीट है। हाल के दिनों में मची खींचतान के बाद महाराष्ट्र, बिहार में पार्टी को मुश्किल हो सकती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Ambikapur Information : स्थायी लोक अदालत का निर्णय-बीमा कंपनी देगी एक करोड़ की राशि

Ambikapur Information : स्थाई लोक अदालत जनोपयोगी सेवाएं अंबिकापुर की अध्यक्ष उर्मिला गुप्ता ने सेवा में कमी के एक प्रकरण में सुनवाई करते हुए आदित्य बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक के विरुद्ध फैसला सुनाया है। उन्होंने परिवादी अंबिकापुर के दर्रीपारा निवासी सविता कश्यप के पक्ष में आदेश देते हुए बीमा की राशि एक करोड रुपये अदा करने का निर्देश दिया है।

By Asim Sen Gupta

Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 11:05 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 14 Feb 2024 11:05 PM (IST)

Ambikapur News : स्थायी लोक अदालत का निर्णय-बीमा कंपनी देगी एक करोड़ की राशि

नईदुनिया न्यूज अंबिकापुर। स्थाई लोक अदालत जनोपयोगी सेवाएं अंबिकापुर की अध्यक्ष उर्मिला गुप्ता ने सेवा में कमी के एक प्रकरण में सुनवाई करते हुए आदित्य बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक के विरुद्ध फैसला सुनाया है। उन्होंने परिवादी अंबिकापुर के दर्रीपारा निवासी सविता कश्यप के पक्ष में आदेश देते हुए बीमा की राशि एक करोड रुपये अदा करने का निर्देश दिया है।

अंबिकापुर निवासी गणेश कश्यप ने आदित्य बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस कंपनी में एक करोड़ का बीमा कराया था ।बीमा पॉलिसी में नॉमिनी के रूप में उनकी पत्नी सविता कश्यप तथा माता व पिता का भी नाम था। बीमा धारक गणेश कश्यप के पिता की पहले ही मौत हो गई थी जबकि बाद में गणेश कश्यप की भी बीमारी से मौत हो गई थी । प्रविधानों के अनुरूप उनकी पत्नी सविता कश्यप द्वारा बीमा राशि अदा करने सारी प्रक्रिया पूरी की गई थी लेकिन बीमा कंपनी ने यह कहते हुए क्लेम आवेदन निरस्त कर दिया था कि गणेश कुमार कश्यप ने बीमारी छुपाते हुए बीमा कराया था जबकि परिवादी ने दस्तावेजों के साथ अवगत कराया था कि इंश्योरेंस कंपनी के चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के बाद ही बीमा हुआ था।

दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद स्थाई लोक अदालत जनोपयोगी सेवाएं की अध्यक्ष उर्मिला गुप्ता ने बीमा कंपनी को आदेशित किया है कि वह एक करोड रुपये बीमा राशि सविता कश्यप को प्रदान करें। इसके लिए परिवाद तिथि 11 अप्रैल 2023 से एक महीने की निर्धारित की गई है इस अवधि में सात प्रतिशत ब्याज देने भी कहा है। यदि एक महीने में बीमा राशि का भुगतान नहीं किया गया तो ब्याज नौ प्रतिशत की दर से देना होगा। इसके अलावा महिला को मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में 20 हजार तथा वाद व्यय के रूप में पांच हजार रुपये देने का भी आदेश हुआ है।

Abu Dhabi Temple: अबू धाबी में निर्मित मंदिर का मध्य प्रदेश के जबलपुर से है गहरा नाता

Abu Dhabi Temple: जबलपुर में जन्मे हैं अबू धाबी में निर्मित मंदिर के प्रणेता केशवजीवन दास।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 10:47 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 14 Feb 2024 10:54 PM (IST)

Abu Dhabi Temple: अबू धाबी में निर्मित मंदिर का मध्य प्रदेश के जबलपुर से है गहरा नाता
अबू धाबी में निर्मित मंदिर और केशवजीवन दास जी।

HighLights

  1. 1933 में जबलपुर में जन्मे महंत केशवजीवन दास का मूल नाम वीनू पटेल था।
  2. इनके पिता मणिभाई नारायणभाई पटेल और माता दहिबेन नेपियर टाउन में ही निवास करते थे।
  3. स्वामी महाराज ने मैट्रिक तक की शिक्षा जबलपुर के क्राइस्ट चर्च बायज हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की थी।

Abu Dhabi Temple: नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। अबू धाबी में 700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए मंदिर के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले महंत स्वामी महाराज (केशवजीवन दास) जबलपुर (मध्य प्रदेश) में जन्मे हैं। केशवजीवन दास के जन्म स्थल और उनसे जुड़ीं यादों को संजोने के लिए बीएपीएस स्वामी नारायण संस्था ने मंदिर का निर्माण भी शहर के नेपियर टाउन क्षेत्र में वर्ष 2019 में कराया है।

यहां महाराज के जन्म स्थल को विशेष कक्ष के रूप में संवारा गया है। बुधवार को अबू धाबी में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी यहां मौजूद मंदिर समिति के सदस्यों ने देखा।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार वर्ष 1933 में जबलपुर में जन्मे महंत केशवजीवन दास का मूल नाम वीनू पटेल था। इनके पिता मणिभाई नारायणभाई पटेल और माता दहिबेन नेपियर टाउन में ही निवास करते थे। दोनों शास्त्री महाराज और अक्षर पुरुषोत्तम उपासना के भक्त थे। बचपन में वीनू को जन्म के कुछ दिनों बाद स्वामी महाराज के पास ले जाया गया।

naidunia_image

केशवजीवन दास का जन्म स्थल। इसे मंदिर प्रबंधन ने संवारकर रखा है।

उन्होंने केशव नाम दिया। महंत स्वामी महाराज ने मैट्रिक तक की शिक्षा जबलपुर के क्राइस्ट चर्च बायज हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की थी। एक जनवरी 1945 को स्कूल में प्रवेश लेने वाले वीनू पटेल का नाम आज भी क्राइस्ट चर्च ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल के दस्तावेजों में दर्ज है। पढ़ाई के बाद उनका परिवार गुजरात के आनंद चला गया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Mumbai: माता-पिता पर ज्यादा समय और पैसा खर्च करना पत्नी को नहीं आया पसंद, घरेलू हिंसा का केस लगाया, कोर्ट ने खारिज की याचिका

महिला महाराष्ट्र सचिवालय में सहायक के रूप में काम करती है। उसने सुरक्षा और मुआवजे की मांग करते हुए घरेलू हिंसा सुरक्षा अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की थी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 02:33 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 14 Feb 2024 02:33 PM (IST)

Mumbai: माता-पिता पर ज्यादा समय और पैसा खर्च करना पत्नी को नहीं आया पसंद, घरेलू हिंसा का केस लगाया, कोर्ट ने खारिज की याचिका

पीटीआई, मुंबई। महिला को इस बात पर आपत्ति थी कि उसका पति अपने माता-पिता की देखभाल करने में ज्यादा समय खर्च करता है, उन पर पैसे भी खर्च करता है। इसी शिकायत के साथ महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मांग की कि इसे घरेलू हिंसा माना जाए। सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। जानिए पूरा मामला

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पहले मजिस्ट्रेट अदालत में याचिका दी थी। यहां मन-मुताबिक फैसला नहीं हुआ तो निचली अदालत के फैसले को सत्र अदालत में चुनौती दी। सत्र अदालत ने भी याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि एक पुरुष द्वारा अपनी मां को समय और पैसा देना घरेलू हिंसा नहीं माना जा सकता है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (दिंडोशी अदालत) आशीष अयाचित ने अपने आदेश में कहा कि सामने वाले पक्ष के खिलाफ आरोप अस्पष्ट और संदिग्ध हैं और यह साबित करने के लिए कोई प्रमाण नहीं है कि उन्होंने महिला पर घरेलू हिंसा की।

naidunia_image

राज्य सचिवालय में काम करती है महिला

महिला राज्य सचिवालय में सहायक के रूप में काम करती है। उसने सुरक्षा और मुआवजे की मांग करते हुए घरेलू हिंसा सुरक्षा अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की थी।

उसने आरोप लगाया कि शादी से पहले पति ने अपनी मां की मानसिक बीमारी की बात छिपाकर उसे धोखा दिया।

महिला ने यह भी दावा किया कि सास उसकी नौकरी का विरोध करती थी और उसे परेशान करती है। पति और सास उससे झगड़ते हैं।

महिला ने अपनी याचिका में कहा कि पति सितंबर 1993 से दिसंबर 2004 तक अपनी नौकरी के लिए विदेश में रहे। जब भी छुट्टी पर भारत आते, तो अपनी मां से मिलने जाते थे और उन्हें हर साल 10,000 रुपए भेजते थे। वहीं ससुराल वालों ने सभी आरोपों से इनकार किया।

पति ने कहा कि महिला ने कभी उसे और उसके परिवार को अपना नहीं माना। उसके सभी आरोप झूठे हैं। पति ने उसकी क्रूरताओं के कारण पारिवारिक अदालत में तलाक की याचिका दायर की थी।

पत्नी ने बिना किसी जानकारी के पति के एनआरई खाते से 21.68 लाख रुपये निकाले और इस राशि से एक फ्लैट खरीदा।

फैसले के आखिरी में महिला की याचिका लंबित रहने के दौरान ट्रायल कोर्ट (मजिस्ट्रेट) ने उसे प्रति माह 3,000 रुपये का अंतरिम गुजारा भत्ता दिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Teaser of ‘Khushiyon Bataro Lo’ out, Ajay Devgan, R madhvan, Jyotika, Shaitaan | ‘शैतान’ के गाने का टीजर आउट हुआ: ‘खुशियां बटोर लो’ में अजय देवगन और ज्योतिका बच्चों के साथ फैमिली टाइम स्पेंड करते दिखे

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘शैतान’ का पहला गाना ‘खुशियां बटोर लो’ का टीजर आउट हो गया है। अजय देवगन ने इस टीजर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

'शैतान' फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल हैं।

‘शैतान’ फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल हैं।

टीजर में हंसता- खेलता परिवार नजर आया
गाने के इस 18 सेकंड के टीजर में अजय देवगन और ज्योतिका अपने दोनों बच्चों के साथ फैमिली टाइम एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। जहां दोनों कभी पूल में बच्चों के साथ समय बिताते, तो कभी गाड़ी में ड्राइव का मजा लेते दिखाई दे रहे हैं। मेकर्स ने इस टीजर को आउट करते वक्त लिखा- हालांकि प्यार हमारे सामने कई रूपों में आता है। लेकिन परिवार का प्यार सबसे खास होता है!

'शैतान' फिल्म का प्रमोशन करने के लिए अजय देवगन और माधवन 'बिग बॉस' के फिनाले पर भी गए थे।

‘शैतान’ फिल्म का प्रमोशन करने के लिए अजय देवगन और माधवन ‘बिग बॉस’ के फिनाले पर भी गए थे।

फैंस को भी ये टीजर काफी पसंद आ रहा है
जैसे ही ‘खुशियां बटोर लो’ का टीजर आउट हुआ, फैंस भी अपनी खुशी जाहिर करने लगे। जहां एक यूजर ने लिखा- एक और टैलेंटेड साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका की बॉलीवुड में एंट्री हुई। वहीं दूसरे यूजर ने अजय देवगन की तारीफ की।

फैंस को भी टीजर पसंद आ रहा है।

फैंस को भी टीजर पसंद आ रहा है।

फिल्म के टीजर में माधवन ने अपनी शैतानी हंसी से अजय और ज्योतिका को डराया
कुछ दिन पहले मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर आउट किया था। फिल्म के टीजर की शुरुआत माधवन के वॉइस ओवर से हुई थी। वो कहते हैं- ये दुनिया पूरी बहरी है.. पर सुनते सब मेरी हैं.. काले से भी काल मैं.. बहकाली का प्याला मैं.. तंत्र से लेकर श्लोक का.. मालिक हूं मैं 9 लोक का..

'शैतान' फिल्म के पोस्टर में वूडू गुड़ियां नजर आईं। आमतौर पर इन गुड़ियों का इस्तेमाल काला जादू या जादुई चीजों के लिए किया जाता है।

‘शैतान’ फिल्म के पोस्टर में वूडू गुड़ियां नजर आईं। आमतौर पर इन गुड़ियों का इस्तेमाल काला जादू या जादुई चीजों के लिए किया जाता है।

गुजराती फिल्म ‘वश’ का रीमेक है ‘शैतान’
‘शैतान’, पिछले साल फरवरी में रिलीज हुई गुजराती फिल्म ‘वश’ का रीमेक है। इस फिल्म की कहानी अच्छाई और बुराई के बीच हुई लड़ाई पर बेस्ड है। अजय पिछले साल जून में इस फिल्म से जुड़े थे। शुरुआत में उन्होंने इसे प्रोड्यूस करने का फैसला किया था पर बाद में वो इससे बतौर एक्टर भी जुड़ गए।

फिल्म 'वश' में गुजराती एक्ट्रेस जानकी बोड़ीवाला ने लीड रोल प्ले किया था।

फिल्म ‘वश’ में गुजराती एक्ट्रेस जानकी बोड़ीवाला ने लीड रोल प्ले किया था।

27 साल बाद बॉलीवुड कमबैक करेंगी साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका
इस फिल्म से साउथ की फेमस एक्ट्रेस ज्योतिका बॉलीवुड में 27 साल बाद कमबैक करेंगी। ज्योतिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1997 में बॉलीवुड फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ से की थी। इसके बाद वो साउथ चली गईं और कभी कोई और बॉलीवुड फिल्म नहीं की। हिंदी ऑडियंस उन्हें नागार्जुन स्टारर ‘मास: मेरी जंग वन मैन आर्मी’ और ‘मैडम गीता रानी’ जैसी फिल्मों के लिए पहचानती है।

Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda might get married in march | मार्च में हो सकती है पुलकित और कृति की शादी: वेलेंटाइन डे पर फोटो शेयर कर लिखा- ‘लेट्स मार्च टुगेदर हैंड इन हैंड’

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट मार्च में शादी कर सकते हैं। वेलेंटाइन डे पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने इसे लेकर हिंट दी है।

इंस्टा पोस्ट से फैंस ने लगाया अंदाजा
बुधवार को सोशल मीडिया पर पुलकित के साथ एक फोटो शेयर करते हुए कृति ने लिखा, ‘लेट्स मार्च टुगेदर हैंड इन हैंड।’ वहीं पुलकित ने भी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आई डू, आई डू, आई लव यू..।’ दोनों के इन फोटोज और उनके कैप्शन से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कपल मार्च में शादी कर सकते हैं।

जनवरी में कर चुके हैं इंगेजमेंट!
चर्चा है कि कपल इससे पहले जनवरी में इंगेजमेंट कर चुकी है। जनवरी लास्ट में पुलकित की कजिन रिया लूथरा ने सोशल मीडिया पर कपल की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में पुलकित और कृति दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट्स में इंगेजमेंट रिंग पहने नजर आ रहे थे। हालांकि, दोनों ने इस बारे में अब तक कोई बयान नहीं दिया।

अब रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों मार्च में दिल्ली में शादी कर सकते हैं। पुलकित और कृति की मुलाकात फिल्म ‘पागलपंती’ के सेट पर हुई थी। दोनों साथ में ‘वीरे की वेडिंग’ और ‘तैश’ जैसी फिल्में में काम कर चुके हैं।

फैमिली फ्रेंड्स के साथ कपल की यह तस्वीरें जनवरी में वायरल हुई थीं।

फैमिली फ्रेंड्स के साथ कपल की यह तस्वीरें जनवरी में वायरल हुई थीं।

पुलकित की कजिन रिया लूथरा ने सोशल मीडिया पर कपल की ये तस्वीरें शेयर की थीं।

पुलकित की कजिन रिया लूथरा ने सोशल मीडिया पर कपल की ये तस्वीरें शेयर की थीं।

श्वेता रोहिरा से 11 महीने में अलग हो गए थे पुलकित
पुलकित और कृति बीते 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2019 से रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों पिछले कुछ सालों से लिव इन में हैं। इससे पहले पुलकित ने श्वेता रोहिरा से शादी की थी पर इस शादी के 11 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए थे।

वर्कफ्रंट पर पुलकित आखिरी बार फुकरे-3 में नजर आए थे। वहीं कृति की अगली फिल्म ‘रिस्की रोमियो’ है जो मई 2024 में रिलीज होगी।