4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट मार्च में शादी कर सकते हैं। वेलेंटाइन डे पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने इसे लेकर हिंट दी है।


इंस्टा पोस्ट से फैंस ने लगाया अंदाजा
बुधवार को सोशल मीडिया पर पुलकित के साथ एक फोटो शेयर करते हुए कृति ने लिखा, ‘लेट्स मार्च टुगेदर हैंड इन हैंड।’ वहीं पुलकित ने भी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आई डू, आई डू, आई लव यू..।’ दोनों के इन फोटोज और उनके कैप्शन से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कपल मार्च में शादी कर सकते हैं।


जनवरी में कर चुके हैं इंगेजमेंट!
चर्चा है कि कपल इससे पहले जनवरी में इंगेजमेंट कर चुकी है। जनवरी लास्ट में पुलकित की कजिन रिया लूथरा ने सोशल मीडिया पर कपल की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में पुलकित और कृति दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट्स में इंगेजमेंट रिंग पहने नजर आ रहे थे। हालांकि, दोनों ने इस बारे में अब तक कोई बयान नहीं दिया।
अब रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों मार्च में दिल्ली में शादी कर सकते हैं। पुलकित और कृति की मुलाकात फिल्म ‘पागलपंती’ के सेट पर हुई थी। दोनों साथ में ‘वीरे की वेडिंग’ और ‘तैश’ जैसी फिल्में में काम कर चुके हैं।

फैमिली फ्रेंड्स के साथ कपल की यह तस्वीरें जनवरी में वायरल हुई थीं।

पुलकित की कजिन रिया लूथरा ने सोशल मीडिया पर कपल की ये तस्वीरें शेयर की थीं।
श्वेता रोहिरा से 11 महीने में अलग हो गए थे पुलकित
पुलकित और कृति बीते 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2019 से रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों पिछले कुछ सालों से लिव इन में हैं। इससे पहले पुलकित ने श्वेता रोहिरा से शादी की थी पर इस शादी के 11 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए थे।
वर्कफ्रंट पर पुलकित आखिरी बार फुकरे-3 में नजर आए थे। वहीं कृति की अगली फिल्म ‘रिस्की रोमियो’ है जो मई 2024 में रिलीज होगी।





