Film Evaluate,Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya | मूवी रिव्यू- तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया: कृति-शाहिद की खूबसूरत अदाकारी; कॉन्सेप्ट अच्छा लेकिन ढंग से दिखाने में नाकाम

मुंबई2 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक
शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' आज रिलीज हो गई है। - Dainik Bhaskar

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ आज रिलीज हो गई है।

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज हो गई है। कॉमेडी ड्रामा जॉनर इस फिल्म की लेंथ 2 घंटे 23 मिनट है। दैनिक भास्कर ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार रेटिंग दी है।

फिल्म की कहानी क्या है?
फिल्म की शुरुआत शाहिद कपूर के एक सीक्वेंस से होती है। फिल्म में शाहिद के किरदार का नाम आर्यन अग्निहोत्री है। आर्यन पेशे से एक प्रोग्रामर है, और रोबोट बनाने वाली कंपनी में काम करता है। आर्यन की फैमिली वाले उसकी शादी कराने के पीछे पड़े रहते हैं, लेकिन आर्यन को कोई लड़की समझ में ही नहीं आती है।

आर्यन इसी बीच अपने काम के संबंध में अमेरिका जाता है। वहां उसकी मुलाकात शिफ्रा (कृति सेनन) नाम की एक लड़की से होती है। शिफ्रा बिल्कुल उसी नेचर की है, जैसी आर्यन को दरकार है। आर्यन उसे अपना दिल दे बैठता है। हालांकि उसे तब धक्का लगता है, जब पता चलता है कि शिफ्रा इंसान नहीं बल्कि एक रोबोट है। यह जानते हुए कि शिफ्रा एक मशीन है, आर्यन उसे भूल नहीं पाता है।

आर्यन उससे शादी करना चाहता है। वो उसे अमेरिका से भारत लाता है, और अपनी फैमिली से मिलाता है। आर्यन अपने परिवार वालों से झूठ बोलता है कि शिफ्रा एक नॉर्मल लड़की है। अब शिफ्रा और आर्यन की फैमिली के बीच कैसी ट्यूनिंग होती है, क्या दोनों की शादी हो पाती है? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन की केमेस्ट्री काफी अच्छी लगी है।

फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन की केमेस्ट्री काफी अच्छी लगी है।

स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है?
कृति सेनन और शाहिद कपूर दोनों ने मिलकर फिल्म को अंत तक चलाया है। स्पेशली कृति सेनन ने काफी अच्छा काम किया है। एक रोबोट के रूप में उनके एक्ट और एक्सप्रेशन कमाल हैं। वो पर्दे पर काफी खूबसूरत भी लगी हैं। शाहिद कपूर का जो कैरेक्टर रखा गया है, उस हिसाब से उन्होंने बढ़िया काम किया है। हालांकि उनसे और बेहतर काम निकलवाया जा सकता था।

सपोर्टिंग एक्टर्स में शाहिद कपूर के दादा के रोल में धर्मेंद्र का काम सबसे लाजवाब है। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी कॉमिक टाइमिंग गजब की है। वो जितनी देर स्क्रीन पर दिखे, मजेदार ही लगे हैं। शाहिद कपूर की मौसी और रोबोट बनाने वाली कंपनी की मालकिन बनीं डिंपल कपाड़िया भी प्रभावशाली लगी हैं।

शाहिद कपूर और कृति सेनन ने पहली बार स्क्रीन शेयर किया है।

शाहिद कपूर और कृति सेनन ने पहली बार स्क्रीन शेयर किया है।

डायरेक्शन कैसा है?
फिल्म की राइटिंग और डायरेक्शन अमित जोशी और आराधना शाह की जोड़ी ने मिलकर किया है। डायरेक्शन में काफी जगह खामियां हैं। फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी रिफ्रेशिंग है, लेकिन इसे पर्दे पर सही ढंग से दिखा नहीं पाया गया है। स्कीनप्ले भी काफी बिखरा हुआ है। कई सीन में खूब हंसी आती है, तो कई सीन बोरिंग भी लगते हैं। निरंतरता की भारी कमी है।

रोबोट शिफ्रा जिस तरह आर्यन की फैमिली में जाती हैं और वहां का रहन-सहन सीखती है, इस पूरे सीक्वेंस को और मजेदार बनाया जा सकता था। कुछ सीन तो बिना मतलब खींचे गए हैं। फिल्म को 15-20 मिनट और छोटा किया जा सकता था।

फिल्म का म्यूजिक कैसा है?
फिल्म का म्यूजिक इसके सबसे बड़े पॉजिटिव पॉइंट्स में से एक है। ‘तेरी बातों’ और अंखियां गुलाब जैसे गाने पहले से लोगों के जुबान पर चढ़े हुए हैं। इन गानों में शाहिद और कृति के डांस नंबर्स भी देखने लायक हैं। इस फिल्म में काफी दिनों बाद आपको शाहिद कपूर का टिपिकल डांस भी देखने को मिलेगा। उनके डांस मूव्स कमाल के हैं।

फिल्म के गाने काफी फेमस हो रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक पॉजिटव पॉइंट है।

फिल्म के गाने काफी फेमस हो रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक पॉजिटव पॉइंट है।

फिल्म का प्रोडक्शन मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। दिनेश विजन इसके प्रोड्यूसर हैं।

फाइनल वर्डिक्ट, देखे या नहीं?
काफी लोगों को फिल्म का कॉन्सेप्ट बिना लॉजिक के लग सकता है, लेकिन यह फिल्म कहीं न कहीं फ्यूचर पर भी इशारा करती है। जिस तरह से टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है, हो सकता है कि आने वाले वक्त में रोबोट इंसानों की तरह ही हमारे आस-पास घूमें। अगर आपको एक इंसान और मशीन के बीच की लव स्टोरी देखनी हो तो इसके लिए बिल्कुल जा सकते हैं।

कुछ लोगों को इसे देख रजनीकांत की फिल्म ‘रोबोट’ की याद आ सकती है, हालांकि उसमें रोबोट को इंसान से प्यार होते दिखाया गया है। इस फिल्म में उल्टा इंसान को रोबोट से प्यार होता है। अब इसके लिए उस इंसान को क्या-क्या पापड़ बेलने पड़ते हैं, फिल्म में इसी कहानी को फनी अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है। अगर आपके पास भरपूर समय है और इस वीकेंड कुछ कॉमेडी फिल्म देखना चाहते हैं, तो एक बार जा सकते हैं।

UP Lok Sabha Chunav 2024: यूपी में जयंत चौधरी की भाजपा के साथ डील पक्की, जानिए फॉर्मूला, अब क्या करेंगे अखिलेश

Uttar Pradesh Lok Sabha Election: भाजपा ने आरएलडी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लोकसभा की ऐसी दो सीटें देने का प्रस्ताव किया है, जो जाट बहुल हैं। तीसरी सीट पर मामला अटका है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 08 Feb 2024 08:04 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 08 Feb 2024 08:04 AM (IST)

UP Lok Sabha Chunav 2024: यूपी में जयंत चौधरी की भाजपा के साथ डील पक्की, जानिए फॉर्मूला, अब क्या करेंगे अखिलेश
पिछले लगातार दो लोकसभा चुनावों में आरएलडी का खाता नहीं खुला है।

HighLights

  1. RLD को लोकसभा की दो सीट और राज्यसभा सीट देने को राजी
  2. एक-दो दिन में हो जाएगी आधिकारिक घोषणा
  3. जयंत को केंद्र सरकार में एक मंत्रिपद का भी मिला है प्रस्ताव

अरविंद शर्मा, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन जहां लगातार कमजोर रहा है, वहीं एनडीए मजबूत होता जा रहा है। ताजा खबर उत्तर प्रदेश से है। यहां भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के बीच समझौता लगभग तय हो गया है। एक-दो दिन में आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

Uttar Pradesh Lok Sabha Election: BJP vs RLD Seat Sharing

तय फॉर्मूले के मुताबिक, भाजपा ने आरएलडी को लोकसभा की 2 सीट और राज्यसभा की एक सीट देने का मन बना लिया है। हालांकि आरएलडी ने पहले चार सीट मांगी थी, जिसे देने से भाजपा ने इनकार कर दिया।

यही कारण है कि दोनों दलों को किसी निष्कर्ष तक पहुंचने में समय लग गया। अब सभी शर्तें लगभग तय कर ली गई हैं। आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता हो चुकी है। अब बस ऐलान बाकी है।

RLD के लिए BJP का साथ क्यों जरूरी

लोकसभा चुनाव से पहले हर दल अपनी जीत की संभावनाएं तलाशने लगा है। माहौल देखते हुए अधिकांश दल एनडीए की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इनमें आरएलडी भी एक है।

पिछले लगातार दो लोकसभा चुनावों में इस पार्टी का खाता नहीं खुला है। यही कारण है कि जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से दूरियां बढ़ा लीं।

INDIA गठबंधन को झटका, आगे क्या होगा

इस तरह बिहार और बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश में भी विपक्षी गठबंधन को करारा झटका लगने वाला है। अब भाजपा और आरएलडी सीट तय करने पर मंथन करेगी, वहीं यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बंटवारे पर मंथन होना है। हालांकि अब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है।

भाजपा ने आरएलडी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लोकसभा की ऐसी दो सीटें देने का प्रस्ताव किया है, जो जाट बहुल हैं। तीसरी सीट पर मामला अटका है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की रजामंदी हुई तो तीसरी सीट के रूप में नगीना, संभल, अमरोहा और मथुरा में से कोई एक हो सकती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Chhattisgarh: इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई सफर के लिए बदले नियम, फ्रंट लाइन की सीट के लिए यात्रियों को देने होंगे 1,400 रुपये ज्यादा

Indigo Airways: इंडिगो एयरलाइंस के विमान से यात्रा करने वालों को हवाई किराये के साथ ही अलग से अपनी सीट का भी शुल्क देना होगा। अगर फ्रंट लाइन की सीट में यात्रा करना चाहते हैं तो अब 750 रुपये के स्थान पर 1,400 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 10:00 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 10:05 AM (IST)

Chhattisgarh: इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई सफर के लिए बदले नियम, फ्रंट लाइन की सीट के लिए यात्रियों को देने होंगे 1,400 रुपये ज्यादा

HighLights

  1. इंडिगो एयरलाइंस के विमान से यात्रा करने वालों के लिए नई व्‍यवस्‍था
  2. हवाई किराये के साथ ही अलग से अपनी सीट का भी देना होगा शुल्क
  3. फ्रंट लाइन की सीट के लिए देने होंगे 1,400 रुपये अतिरिक्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Indigo Airways: इंडिगो एयरलाइंस के विमान से यात्रा करने वालों को हवाई किराये के साथ ही अलग से अपनी सीट का भी शुल्क देना होगा। अगर फ्रंट लाइन की सीट में यात्रा करना चाहते हैं तो अब 750 रुपये के स्थान पर 1,400 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

जानकारी के अनुसार विमानन कंपनी ने फ्रंटलाइन सीट के साथ ही अन्य लाइन की सीट का शुल्क भी बढ़ा दिया है। व्यास ट्रैवल्स के संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि सीट की कीमतों में यह बढ़ोतरी केवल इंडिगो एयरलाइंस ने की है, सात फरवरी से यह व्यवस्था लागू भी हो गई है।

इंडिगो एयरलाइंस के विमान में कोई भी सीट फ्री नहीं

जानकारी के अनुसार अब इंडिगो एयरलाइंस के विमान में कोई भी सीट फ्री नहीं है। पहली पंक्ति की ही मांग ज्यादा रहती है, इसके चलते इसकी कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। दूसरी-तीसरी लाइन में बैठने के लिए 280 रुपये देने होंगे, अब तक यह शुल्क 200 रुपये था। चार से 15वीं तक 245 रुपये ज्यादा शुल्क देना होगा, पहले यह शुल्क 175 रुपये था। 16वीं से 20वीं लाइन के लिए 280 रुपये और 21वीं से 28वीं लाइन के लिए 280 रुपये शुल्क देना होगा।

फ्री वाली सीटों के लिए भी 245 रुपये: पहले बीच की सीटें फ्री वाली रहती थीं, जिसके लिए अब 245 रुपये देने होंगे।

इमरजेंसी सीट पर 1,050 रुपये: इमरजेंसी सीट के लिए हवाई यात्रियों को अब 1,050 रुपये देने होंगे। पहले यह शुल्क 600 रुपये था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

The rankings of ‘Bigg Boss 17’ stunned everybody | ‘बिग बॉस 17’ की रेटिंग ने सबको चौंकाया: फिनाले एपिसोड ने किया इम्प्रेस, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर खिसका तो ‘झनक’ टॉप 5 में बरकरार

3 घंटे पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

BARC (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) ने अपनी इस हफ्ते की TRP (टेलीविजन रेटिंग पॉइंट) रिपोर्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में, रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ की रेटिंग ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बेशक, 6 घंटे तक चलने वाला शो का फिनाले एपिसोड, ऑडियंस को एंटरटेन करने में कामयाब रहा।

वहीं, रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ की रेटिंग में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साथ ही सीरियल ‘झनक’ भी टीआरपी रेस में अच्छा परफॉर्म कर रहा है। तो चलिए, इस हफ्ते, कौन-सा शो टॉप पर रहा और कौन सा पीछे, डालते हैं एक नजर:

नंबर 1 – बिग बॉस 17

सलमान खान होस्टेड ‘बिग बॉस’ एक ऐसा रियलिटी टीवी शो है जो अपने ड्रामा, कंट्रोवर्सी और अंत तक सस्पेंस बनाए रखने के लिए जाना जाता है। ‘बिग बॉस 17’ के फिनाले एपिसोड में अजीब चुनौतियों से लेकर इमोशनल मोमेंट्स तक, सब कुछ था जिसने दर्शकों को अंत तक अपनी सीटों से बांधे रखा। 3.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस के साथ, शो ने पहली बार टीआरपी चार्ट पर पहला स्थान हासिल किया है।

नंबर 2 – अनुपमा

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ लंबे समय से टीआरपी की लिस्ट में पहले नंबर पर बना हुआ था। हालांकि, इस हफ्ते रेटिंग में सुधार आने के बावजूद, शो दूसरे स्थान पर खिसक गया। पिछले सप्ताह इसके 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस थे और इस सप्ताह 2.9 हो गए हैं। बेशक, शो की कहानी और एक्टर्स की परफॉर्मेंस ऑडियंस का दिल जीत रही है।

नंबर 3 – गुम है किसी के प्यार में

शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ तीसरे स्थान पर है। इस हफ्ते, शो को 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं। यह शो दर्शकों को अपनी मनोरंजक कहानी के साथ जोड़े रखने में सफल रहा है।

नंबर 4 – ये रिश्ता क्या कहलाता है

राजन शाही का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ चौथे स्थान पर है। इसे 2.4 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले है। YRKKH बहुत लंबे समय से चल रहा है। लेकिन ऑडियंस अभी भी शो के हर किरदार और कहानी में होने वाले हर ट्विस्ट को पसंद कर रही है।

नंबर 5 – झनक

2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस के साथ, ‘झनक’ इस हफ्ते भी टॉप 5 में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रहा। इस नए शो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसकी कहानी और ऋषि कौशिक, हिबा नवाब, क्रुशाल आहूजा, चांदनी शर्मा जैसे कलाकारों की वजह से यह चर्चा में है।

BARC कैसे चेक करती हैं TRP?

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) कई हजार फ्रीक्वेंसी का डाटा लेकर पूरे टीवी चैनल्स की TRP का अनुमान लगाती है। यह एजेंसी TRP को मापने के लिए एक स्पेशल गैजेट इस्तेमाल करती है। TRP को मापने के लिए कुछ जगहों पर बैरो मीटर लगाए जाते हैं। ये बैरो मीटर कुछ विशेष फ्रीक्वेंसी के द्वारा ये पता लगाते हैं कि कौन-सा प्रोग्राम या चैनल कितनी बार और सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।

इस मीटर के द्वारा एक-एक मिनट TV की जानकारी को मॉनिटरिंग एजेंसी तक पहुंचा दिया जाता है। ये टीम बैरो मीटर से मिली जानकारी का विश्लेषण कर तय करती है कि किस चैनल या प्रोग्राम की TRP कितनी है।

टेलीविजन रेटिंग पॉइंट (TRP) के हिसाब से सबसे ज्यादा पॉपुलर चैनल्स की लिस्ट बनाई जाती है और फिर वीकली या महीने के हिसाब से टॉप 10 टीआरपी टीवी सीरियल, टीवी न्यूज चैनल का डेटा सार्वजनिक किया जाता है।

कितनी जरूरी है TRP?

विज्ञापनदाताओं के लिए TRP बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इससे विज्ञापनदाताओं को बड़ी आसानी से यह पता लग जाता है कि किस चैनल पर विज्ञापन देने से उनके प्रोडक्ट्स या सर्विसेस को ज्यादा से ज्यादा फायदा होगा। हर विज्ञापनदाता सबसे ज्यादा TRP वाले चैनल पर विज्ञापन देना पसंद करता है।

Climate Updates: उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, अगले 5 दिनों में इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में 12 से 14 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 08:45 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 08:48 AM (IST)

Weather Updates: उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, अगले 5 दिनों में इन राज्यों में हो सकती है बारिश
बालटाल रंगा से डुमैल रोड पर BRO द्वारा बर्फ हटाने का अभियान चलाया जा रहा है।

HighLights

  1. आज भी अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम छिटपुट बर्फबारी हो सकती है।
  2. IMD के मुताबिक, 11 और 12 फरवरी को ओडिशा में छिटपुट बारिश हो सकती है।
  3. 10 और 11 तारीख के बीच महाराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान मराठवाड़ा में अच्छी बारिश हो सकती है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। उत्तर भारत में लगातार भारी बर्फबारी के कारण राजधानी दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी है। लोगों के दिन की शुरुआत काफी देर से हो रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में भारी बर्फबारी हो रही है। बालटाल रंगा से डुमैल रोड पर BRO द्वारा बर्फ हटाने का अभियान चलाया जा रहा है।

#WATCH जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग में बालटाल रंगा से डुमैल रोड पर BRO द्वारा बर्फ हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। (08.02) pic.twitter.com/z0ENsB53uV

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2024

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम छिटपुट बर्फबारी हो सकती है। IMD के मुताबिक, 11 और 12 फरवरी को ओडिशा में छिटपुट बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

देश के मध्य भागों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण 10 से 14 तारीख के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 और 11 तारीख के बीच महाराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान मराठवाड़ा में अच्छी बारिश हो सकती है।

विदर्भ में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में 12 से 14 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश, विदर्भ में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Indore Kirana Bazar Price: भारतीय जीरे के दाम गिरने से विदेशी खरीदार लेने लगे रुचि
naidunia_image

जोधपुर के एक कारोबारी का मानना है कि मार्च से जून 2024 के दौरान जीरा के वैश्विक बाजार मूल्य में वर्तमान स्तर के मुकाबले 500 डालर प्रति टन तक और गिरावट आ सकती है। उस समय भारत में नई फसल की भारी आवक होगी। देश में फरवरी के दूसरे पखवाड़े से जीरा की नई आवक शुरू हो जाती है जबकि मार्च में यह जोर पकड़ती है।

आमतौर पर भारत से करीब 2 लाख टन जीरा का औसत वार्षिक निर्यात होता है। मगर इस बार इसमें करीब 30-10 प्रतिशत की गिरावट आ गई। 2021-22 में देश से 2,04,388 टन जीरा का निर्यात हुआ था जो 2022-23 में घटकर 1,76,011 टन रह गया। इंदौर बाजार में इस समय जीरा ऊंझा 370 से 380, मीडियम 385 से 390 बेस्ट 410 से 425 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। शकर में कारोबार बेहद कमजोर चल रहा है जिससे इसके दामों में फिलहाल तेजी नजर नहीं आ रही है। शकर नीचे में 3800 ऊपर में 3850 रुपये प्रति क्विंटल तक बोली गई।
आवक आठ गाड़ी की बताई गई। नारियल में भी कामकाज सामान्य रहा। भाव में स्थिरता रही। आवक दो गाड़ी की रही। इधर, खोपरा बूरे में वैवाहिक सीजन वालों की लेवाली अच्छी रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए हैं। दूसरी ओर खोपरा गोले में नाफेड की खरीदी शुरू होते ही कीमतों में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

शकर- शकर 3800-3850, एम-शकर 3900-3930 गुड करेली कटोरा 4000-4100, लड्डू 4200-4300 बरफी 4700-4800 गिलास एक किलो 4600-4900 भैली 3800-3900 रुपये क्विंटल।

नारियल- नारियल 120 भरती 1450-1500, 160 भरती 1500-1550, 200 भरती 1650-1700, 250 भरती 1800-1850 रुपये प्रति बोरी और खोपरा गोला बक्सा 120-140 कट्टे 115 रु. प्रति किलो और खोपरा बूरा 2500-4450 प्रति 15 किलो।

फलाहारी- सच्चामोती एगमार्क साबुदाना (1 किलो)-7490, सच्चासाबु एगमार्क साबुदाना (1 किलो)- 7520, सच्चासाबु एगमार्क खीरदाना (500 ग्राम)- 7750,सच्चासाबु एगमार्क फूलदाना (नायलान) (500 ग्राम)- 8110, सच्चासाबु एगमार्क चीनीदाना (500 ग्राम)– 7680,गोपाल साबुदाना लूज (25 किलो)- 6920,अल्पहार/ कुकरीजाँकी भगर मोरधन (500 ग्राम)- 9940 प्रति क्विंटल। रायल रतन साबुदाना (1 किलो) 7150, रायलरतन (500 ग्राम) 7210 व रायलरतन लूज 6700, रायल सच्चामोती पोहा एक किलो 5350 व 35 किलो पैकिंग में 4800, रायलरतन मोरधन (आधा किलो) 10500 रुपये।

पूजन सामग्री – देशी कपूर 550 से 750, ब्रांडेड कपूर 750 से 800, पूजा बादाम 110 से 125, बेस्ट 175 से 190, पूजा सुपारी 475, अरीठा 130, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपये।

मसाले- हल्दी निजामाबाद 170 से 200, हल्दी लालगाय 260-265 कालीमिर्च गारबल 610 से 614 एटम 618 से 624, मटरदाना 667 से 675, जीरा ऊंझा 370 से 380, मीडियम 385 से 390 बेस्ट 410 से 425 सौंफ मोटी 95 से 125, मीडियम 175 से 225, बेस्ट 355 से 375, बारीक 350-400 , लौंग मीडियम 850 से 900, बेस्ट 950-965 सौंठ 295 से 325 बेस्ट 375 से 400, दालचीनी 245-255, जायफल 580-650, बेस्ट 700 जावत्री 1900-1950, बड़ी इलायची 1350 से 1400 बेस्ट 1450 से 1560, पत्थरफूल 351 से 375, बेस्ट 475, बाद्यान फूल 550 से 575, बेस्ट 750-775 शाहजीरा खर 350 से 360, ग्रीन 600-611, तेजपान 91-101, नागकेसर 750 से 775, धोली मूसली 2100 से 2250, सिंघाड़ा छोटा 90-105 बड़ा 115 हींग वनदेवी दाना751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875-925 , हरी इलायची 11850-1900 मीडियम बोल्ड 2100 से 2300 बोल्ड 2400-2500 बेस्ट ए बोल्ड 2550-2800 और सफेद तिल्ली 148-155 बेस्ट 155-160 रुपये।

सूखे मेवे- डब्ल्यू 240 नंबर 750-825, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 700 से 720, काजू डब्ल्यू 300 नंबर 650-675, काजू जेएच 575-625 टुकड़ी 500-550, बादाम 540-560 बेस्ट 625-670 टांच 480-525 खसखस मीडियम 650-725 बेस्ट 1125-1225 तरबूज मगज 750-760 खारक 115-135 मीडियम 145 से 175 बेस्ट 225 से 250 ए. बेस्ट 301 किशमिश कंधारी 420 से 470, बेस्ट 550-650, इंडियन 140 से 150 बेस्ट 170 से 190 , चारोली 1485 से 1550, बेस्ट 1600 मुनक्का 450 से 550 बेस्ट 650 से 900, अंजीर 750 से 900 बेस्ट 1150 से 1450 मखाना 650 से 785, मीडियम 825 से 875 बेस्ट 900-925, केसर ब्रांडेड 188 से 190 अन्य 145-150 पिस्ता 1300-1450 ईरानी 1500-1600, नमकीन पिस्ता 850-1000 अखरोट 450 से 500, बेस्ट 550 से 650, अखरोट गिरी 700 से 1050 जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 550 गोंद नाइजीरिया 180-250, गोंद धावड़ा 400-700 रुपये।

Pakistan Election Outcomes 2024: पाकिस्तान में चुनाव परिणाम में देरी के बीच भारी बवाल की आशंका, किसी को बहुमत नहीं, बिलावल बनेंगे किंगमेकर

Pakistan election outcomes 2024 stay updates: गिनती के शुरुआती रुझानों में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा स्थापित पार्टी समर्थित निर्दलीय 150 से अधिक सीटों पर आगे चल रहे हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 08:01 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 08:21 AM (IST)

Pakistan Election Results 2024: पाकिस्तान में चुनाव परिणाम में देरी के बीच भारी बवाल की आशंका, किसी को बहुमत नहीं, बिलावल बनेंगे किंगमेकर
इमरान खान की पार्टी ने मतगणना में धांधली के आऱोप लगाए हैं।

HighLights

  1. पाकिस्तान के आम चुनावों में गुरुवार को हुआ मतदान
  2. इंटरनेट बंद होने के कारण सामने नहीं आ रहे परिणाम
  3. मनसेहरा और लाहौर सीटों से चुनाव लड़े हैं नवाज शरीफ

एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आम चुनावों के लिए मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार आगे बताए जा रहे हैं। वहीं नवाज शरीफ पर दोनों सीटों पर हार का खतरा मंडरा रहा है। यहां पढ़िए पाकिस्तान आम चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट

  • पाकिस्तान में बीती रात से कोई परिणाम जारी नहीं किया गया है। इस पर सवाल उठ रहे हैं। आशंका है कि धांधली की आशंका बढ़ी तो इमरान खान समर्थक सड़कों पर उतरकर बवाल कर सकते हैं।
  • अब तक के रुझानों में पाकिस्तान में किसी दल को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। तीसरे स्थान पर चल रहे बिलावल किंगमेकर की भूमिका में हो सकते हैं। उनकी पार्टी पीपीपी तीसरे स्थान पर है, लेकिन खुद बिलावल पर अपनी सीट पर हार का खतरा मंडरा रहा है।
  • नवाज शरीफ जैसे-तैसे एक सीट जीत पाए हैं। वे मनसेहरा और लाहौर दो सीटों पर लड़े थे। नवाज शरीफ की पार्टी का नहीं जीतना पाकिस्तान सेना के लिए झटका है। इस बार सेना ने नवाज शरीफ की पार्टी का समर्थन किया था।
  • इस बात की संभावना कम ही है कि आज भी पाकिस्तान के परिणाम आ जाएं।
  • naidunia_image

    • पाकिस्तान में इंटरनेट बंद है। इस कारण आधिकारिक परिणाम सामने आने में देरी हो रही है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, दावा किया गया है कि इमरान खान की पार्टी के समर्थक उम्मीदवार 154 सीट पर आगे चल रहे हैं।
    • एक पाकिस्तानी नागरिक ने खुद को एक अंतरराष्ट्रीय थिंक टैंक के उप निदेशक बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि पाकिस्तान में मतगणना जारी है। गिनती के शुरुआती रुझानों में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा स्थापित पार्टी समर्थित निर्दलीय 150 से अधिक सीटों पर आगे चल रहे हैं। .
    • पीटीआई समर्थित उम्मीदवार 154 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए 47 सीटों पर आगे दिखाया गया है।
    • शुरुआती रुझानों के मुताबिक मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) 4-4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
    • इमरान खान समर्थकों का दावा है कि नवाज शरीफ मनसेहरा और लाहौर दोनों सीटों से हार रहे हैं।
    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    Haldwani Riots Replace: हल्द्वानी हिंसा में मृतक संख्या 6 हुई, आज बाजार और सभी स्कूल बंद

    Haldwani Riots Replace: हल्द्वानी में अभी भी कर्फ्यू लगा है। भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। इंटरनेट सेवा बीती रात से ही बंद है।

    By Arvind Dubey

    Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 07:40 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 07:46 AM (IST)

    Haldwani Riots Update: हल्द्वानी हिंसा में मृतक संख्या 6 हुई, आज बाजार और सभी स्कूल बंद
    पूरे उत्तराखंड में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

    HighLights

    1. सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने गई थी पुलिस
    2. प्रशासन की 700 लोगों की टीम पर 10 हजार से ज्यादा दंगाइयों ने किया पथराव
    3. चलाई गोलियां और थाना जलाया

    एजेंसी, हल्द्वानी (Haldwani Riots Replace)। उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार को भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या 6 पहुंच गई है। यहां पुलिस सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को हटाने पहुंची थी।

    पहले कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया और देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए गए। शुक्रवार को बाजार एवं सभी स्कूलों को बंद रखने के भी निर्देश जारी किए हैं।

    उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। सभी से अपील है कि वे शांति बनाए रखें। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए हैं। – पुष्कर सिह धामी, मुख्यमंत्री

    उत्तराखंड के हल्द्वानी में अब कैसे हैं हालात

    हल्द्वानी में अभी भी कर्फ्यू लगा है। भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। इंटरनेट सेवा बीती रात से ही बंद है।

    बनभूलपुरा वही इलाका है जहां पिछले साल रेलवे की भूमि पर बसी 50 हजार की आबादी वाली बस्ती को खाली कराने का हाई कोर्ट ने आदेश दिया था। पुलिस-प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए पूरी तैयारी भी कर ली थी।

    इसी बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया और वर्तमान में विचाराधीन है। मुस्लिम बहुल क्षेत्र में बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा में पिछले दिनों नगर निगम और प्रशासन की टीम अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान यहां अवैध मदरसा और नमाज स्थल भी मिला।

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    Agniveer Bharti: तकनीकी खामी के कारण लोड नहीं हो सका आवेदन, तीन दिन बाद भरे जा सकेंगे फार्म

    Agniveer Bharti: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में इस साल भी बदलाव किया गया है। इस साल लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के बीच में मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी जोड़ दिया गया है।

    By Hemant Kumar Upadhyay

    Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 08:07 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 08:10 AM (IST)

    Agniveer Bharti:  तकनीकी खामी के कारण लोड नहीं हो सका आवेदन, तीन दिन बाद भरे जा सकेंगे फार्म

    HighLights

    1. भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन गुरुवार से शुरू नहीं हो सके।
    2. आनलाइन आवेदन तकनीकी खामी के कारण लोड नहीं हो सका, इसलिए फार्म खुला ही नहीं।
    3. इसे लेकर सेना के अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी से चर्चा की।

    नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्‍वालियर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन गुरुवार से शुरू नहीं हो सके। आनलाइन आवेदन तकनीकी खामी के कारण लोड नहीं हो सका, इसलिए फार्म खुला ही नहीं। इसे लेकर सेना के अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी से चर्चा की। सेना के अधिकारियों का कहना है- करीब तीन दिन का समय इसमें लगेगा,इसके बाद ही फार्म भरे जा सकेंगे। फार्म की लिंक खुलने से एक दिन पहले सूचना दे दी जाएगी।

    अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में इस साल भी बदलाव

    भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में इस साल भी बदलाव किया गया है। इस साल लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के बीच में मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी जोड़ दिया गया है। नई प्रक्रिया के तहत ही इस साल भर्ती होनी है। 8 फरवरी रात 12 बजे से आनलाइन आवेदन शुरू होना था, लेकिन तकनीकि खामी के कारण आवेदन अपलोड ही नहीं हो सका।

    परिवर्तन होने के बाद ही लिंक खुलेगी

    सेना के अधिकारियों का कहना है इसमें कुछ परिवर्तन भी होना है। परिवर्तन होने के बाद ही लिंक खुलेगी। इसमें करीब तीन दिन का समय लगेगा। इसके लिए दिल्ली में सेना भर्ती से जुड़े अधिकारियों की बैठक हुई। ग्वालियर स्थित सेना भर्ती कार्यालय के डायरेक्टर कर्नल संतोष कुमार भी बैठक में शामिल हुए। तकनीकि खामी दूर करने के बाद ही फार्म अपलोड होंगे। 10 फरवरी के बाद आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

    मानसिक परीक्षण के लिए होना होगा तैयार

    सेना के अधिकारियों का कहना है अभ्यर्थियों को अब मानसिक परीक्षण के लिए तैयार होना होगा। मानसिक परीक्षण के लिए 50 प्रश्न होंगे। इसमें सफल होना सभी अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

    Kusha Kapila’s response on saying ‘low cost Kareena Kapoor’ | एल्विश ने कुशा कपिला को कहा ‘सस्ती करीना कपूर’: अब एक्ट्रेस का रिएक्शन, बोलीं- बिना परमिशन नाम लेना गलत है

    18 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    एक्ट्रेस कुशा कपिला ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल, एल्विश यादव ने कुशा कपिला को ‘सस्ती करीना कपूर’ कहा था। कुशा ने कहा कि एल्विश का ये कमेंट गलत था क्योंकि करीना कपूर खान का नाम लेने के लिए उनके पास परमिशन नहीं थी। द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कुशा से ‘सस्ती करीना कपूर’ विवाद के बारे में पूछा गया।

    उन्होंने कहा- इसका क्या मतलब है? करीना कपूर ने इसके लिए परमिशन नहीं दी है। वो बेगम हैं, उनका नाम कहीं भी इस्तेमाल करने के लिए पहले उनसे परमिशन लिजिए। इस तरह बिना उनके परमिशन के नाम लेना गलत है।

    इसके बाद कुशा ने हंसते हुए कहा- आपने मीम नहीं देखा ये, एल्विश भाई के आगे कोई कुछ बोल सकता है क्या? कुशा ने कहा- उन्होंने मेरी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। हाल ही में एक शो के इवेंट में एल्विश के को-एक्टर मुझसे मिले थे। एल्विश ने उनसे कहा था कि कुशा ने अभी तक मुझे ब्लॉक किया है।

    कुशा कपिला ने रिजेक्शन पर बात की

    कुशा ने ऑडिशन में रिजेक्ट किए जाने के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा- मैं ‘कुशा कपिला द डिजिटल क्रिएटर’ बनकर ऑडिशन में नहीं जा सकती। उन्होंने कहा मैं ये नहीं कह सकती हूं कि ‘मेरा इंस्टाग्राम चेक करो। मैंने हमेशा हर ऑडिशन में अपना इंट्रो दिया है। मुझे बहुत रिजेक्ट भी किया गया है और मैंने बहुत सारे ऑडिशन दिए हैं। मैंने अपनी पहली फिल्म घोस्ट स्टोरीज के लिए कोई ऑडिशन नहीं दिया था।

    एल्विश ने लक्ष्य चौधरी के साथ मिलकर कुशा कपिला को किया था रोस्ट

    एल्विश यादव रोस्ट के वीडियोज भी बनाते हैं। एक बार एल्विश यादव ने लक्ष्य चौधरी के साथ मिलकर कुशा कपिला और कई फेमस यूट्यूबर को रोस्ट किया था। इसके जवाब में कुशा कपिला ने इस वीडियो का जवाब भी दिया था, जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गई थीं।

    जून 2023 में हुआ था कुशा का तलाक

    कुशा जून 2023 में अपने पति जोरावर अहलूवालिया से अलग हो गईं। 6 साल की शादी के बाद कपल ने तलाक ले लिया। इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए कुशा ने इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि ये फैसला उनके लिए बेहद मुश्किल रहा है।

    कुशा कपिला की फिल्में

    कुशा कपिला शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म ‘सुखी’ में नजर आई थीं। वहीं आखिरी बार शहनाज गिल के साथ फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर, शिबानी बेदी, डॉली सिंह, करण कुंद्रा लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को करण बुलानी ने डायरेक्ट किया था।