मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में 12 से 14 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 08:45 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 08:48 AM (IST)
HighLights
- आज भी अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम छिटपुट बर्फबारी हो सकती है।
- IMD के मुताबिक, 11 और 12 फरवरी को ओडिशा में छिटपुट बारिश हो सकती है।
- 10 और 11 तारीख के बीच महाराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान मराठवाड़ा में अच्छी बारिश हो सकती है।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। उत्तर भारत में लगातार भारी बर्फबारी के कारण राजधानी दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी है। लोगों के दिन की शुरुआत काफी देर से हो रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में भारी बर्फबारी हो रही है। बालटाल रंगा से डुमैल रोड पर BRO द्वारा बर्फ हटाने का अभियान चलाया जा रहा है।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग में बालटाल रंगा से डुमैल रोड पर BRO द्वारा बर्फ हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। (08.02) pic.twitter.com/z0ENsB53uV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2024
आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम छिटपुट बर्फबारी हो सकती है। IMD के मुताबिक, 11 और 12 फरवरी को ओडिशा में छिटपुट बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में हो सकती है बारिश
देश के मध्य भागों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण 10 से 14 तारीख के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 और 11 तारीख के बीच महाराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान मराठवाड़ा में अच्छी बारिश हो सकती है।
विदर्भ में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में 12 से 14 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश, विदर्भ में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

.jpg)




