25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीता दक्षिण अफ्रीका, टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी हार

[ad_1]


टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की हार का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है. कोलकाता के बाद गुवाहाटी में भी दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को हरा दिया. मेहमान टीम ने गुवाहाटी में खेला गया दूसरा टेस्ट 408 रनों के विशाल अंतर से जीता. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से सीरीज अपने नाम की. 25 साल बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत में टेस्ट सीरीज जीती है. वहीं रनों के लिहाज से यह भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी हार है. 

25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीती दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी बार साल 2000 में हैंसी क्रोन्ये की कप्तानी में भारत में टेस्ट सीरीज जीती थी. उस समय भी हैंसी क्रोन्ये की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती थी. अब 25 साल बाद टेंबा बावुमा ने वही कारनामा दोहराया है. 408 रनों की जीत दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत है. 

गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने चौथी पारी में 549 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में टीम इंडिया 140 रनों पर ढेर हो गई. स्पिनर साइमन हार्मर ने 6 विकेट झटके. बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले मार्को यानसेन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. वहीं साइमन हार्मर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने. 

भारत लगातार दूसरी बार घर पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हुआ है. इससे पहले न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था. अब दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप दी है. करीब 40 साल बाद भारत घर पर लगातार दो टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हुआ है.

तीसरी बार घर पर भारत को मिली क्लीन स्वीप

0-2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2000
0-3 बनाम न्यूजीलैंड, 2024
0-2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2025

टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी हार (रनों के अंतर से)

408 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी, 2025
342 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2004
341 रन बनाम पाकिस्तान, कराची, 2006
337 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2007
333 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, पुणे, 2017
329 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 1996

एशिया में दक्षिण अफ्रीका की आखिरी तीन टेस्ट सीरीज

बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से जीत, 2024
पाकिस्तान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ, 2025
भारत के खिलाफ 2-0 से जीत, 2025

[ad_2]

गंभीर के फैसलों पर भड़क गए कोहली? सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल, बाद में किया डिलीट

[ad_1]


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया गहरे संकट में है. गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम बेहद मुश्किल स्थिति में फंस चुकी है. 549 रनों का विशाल लक्ष्य पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. केवल 27 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते दोनों ओपनर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे. पहला मैच पहले ही हार चुकी टीम इंडिया अब इस मैच में भी फंसती दिख रही है, और यही हार उसे 2-0 से क्लीन स्वीप की शर्मनाक स्थिति में ला देगी.

विकास कोहली का गौतम गंभीर पर अप्रत्यक्ष हमला?

भारतीय कप्तान विराट कोहली के बड़े भाई, विकास कोहली, भी टीम की गिरती टेस्ट परफॉर्मेंस से बेहद निराश नजर आए. उन्होंने थ्रेड्स पर एक पोस्ट में लिखा, “एक समय था जब हम विदेशी जमीन पर जीतने के इरादे से उतरते थे. अब हम सिर्फ मैच को बचाने के लिए खेल रहे हैं… वो भी घर में. यही होता है जब आप बॉस बनने की कोशिश करते हैं और बिना मतलब उन चीजों में बदलाव करते हैं जो पहले से ठीक थी.”

विकास ने इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया, लेकिन इसका स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हो गया. लोग इसे सीधे गौतम गंभीर की कोचिंग शैली पर तंज के रूप में देख रहे हैं.

गौतम गंभीर के दौर में टेस्ट में प्रदर्शन में गिरावट

गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टेस्ट टीम का प्रदर्शन लगातार गिर रहा है. पिछले एक साल में भारत,

-न्यूजीलैंड से घर में 3-0 से सीरीज हारा

-ऑस्ट्रेलिया में 10 साल बाद टेस्ट सीरीज गंवाई

-अब दक्षिण अफ्रीका के सामने सीरीज क्लीन स्वीप की कगार पर खड़ा है

इतनी बड़ी टीम, जो कभी टेस्ट क्रिकेट की बादशाह मानी जाती थी, अब लगातार मैच बचाने की कोशिश में दिखाई दे रही है.

टीम में बड़े बदलाव, बड़े खिलाड़ी रिटायर

गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम को भी बड़ा झटका लगा है. तीन दिग्गज विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर. अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. इसी के साथ टीम की बैटिंग लाइन-अप में बड़े बदलाव हुए हैं. टीम में बल्लेबाजों और विशेषज्ञ गेंदबाजों के बजाय ज्यादा ऑलराउंडरों को जगह दी जा रही है. नतीजा यह है कि टीम बैलेंस गड़बड़ा गया और घरेलू पिचों पर भी भारत चार टेस्ट मैच हार चुका है.

[ad_2]

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में राहुल करेंगे कप्तानी, जानिए कैसा है रिपोर्ट कार्ड

[ad_1]


भारतीय क्रिकेट टीम 30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने उतरेगी और टीम की कमान इस बार केएल राहुल के हाथों में सौंपी गई है. शुभमन गिल गर्दन में इंजरी के कारण बाहर हुए, और इसी के साथ जिम्मेदारी सीधी राहुल के कंधों पर आ गई. दिलचस्प यह है कि राहुल पहले भी तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी कर चुके हैं और अब एक बार फिर वनडे में नेतृत्व करते नजर आएंगे.

कप्तानी में केएल राहुल का रिपोर्ट कार्ड कैसा

केएल राहुल का कप्तानी रिकॉर्ड भले ही बहुत बड़ा नहीं हो, लेकिन उन्होंने जितने भी मौके पाए हैं, लगभग हर बार उन्होंने टीम को मजबूत दिशा दी है. राहुल अब तक कुल 12 वनडे मैचों में कप्तान रहे हैं, जिनमें भारत ने 8 मुकाबले जीते हैं. यानी जीत का प्रतिशत लगभग 66%, जो किसी भी नए कप्तान के लिए शानदार माना जाता है.

टेस्ट की बात करें तो राहुल ने तीन टेस्ट में कप्तानी की है, जिनमें से दो भारत ने जीते और एक में हार का सामना करना पड़ा. टी20 इंटरनेशनल में वह एक ही मैच में कप्तान बने और टीम ने वह मुकाबला भी जीता. यह रिकॉर्ड बताने के लिए काफी है कि राहुल चाहे कितने शांत स्वभाव के हों, लेकिन मैदान पर उनकी रणनीति अक्सर गेम बदल देती है.

कप्तानी में बल्लेबाजी भी भरोसेमंद

कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी बल्लेबाजी कप्तानी के दबाव में डगमगा जाती है, लेकिन राहुल का अंदाज अलग है. कप्तान रहते हुए राहुल ने 10 पारियों में 302 रन बनाए हैं. उनका औसत 33.55 का रहा है, जो इस बात का संकेत है कि जिम्मेदारी बढ़ने पर भी उनका बल्ला रूका नहीं है. जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत उनकी कप्तानी में सीरीज जीत चुका है.

फिर वही विपक्ष, फिर वही उम्मीद

सबसे खास बात यह है कि केएल राहुल का पहला वनडे मुकाबला बतौर कप्तान 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही था. अब लगभग तीन साल बाद वह एक बार फिर उसी टीम के खिलाफ कप्तानी की जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में हार के बाद भारत चाहेगा कि राहुल टीम को बेहतर दिशा दें और पहले ही मैच से लय पकड़ें.

88 वनडे मैचों में 3092 रन, 18 फिफ्टी और 7 सेंचुरी..ये आंकड़े बताते हैं कि राहुल सिर्फ कप्तान नही, बल्कि टीम की मजबूत बल्लेबाजी रीढ़ भी हैं.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: वनडे शेड्यूल

पहला वनडे: 30 नवंबर, रांची

दूसरा वनडे: 3 दिसंबर, रायपुर

तीसरा वनडे: 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम 

[ad_2]

रोहित शर्मा को लग गई ये आदत, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एम्बेसडर बनने के बाद बड़ा बयान

[ad_1]


रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है. वो टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए वो 2026 के वर्ल्ड कप में खेलते नहीं दिखेंगे. रोहित शर्मा ने कहा है कि उन्हें अब घर पर रहने की आदत हो रही है. रोहित शर्मा अब केवल ODI मैच ही खेलते हैं, इसलिए पहले की तुलना में वो अब साल भर में बहुत कम मैच खेलते नजर आते हैं.

रोहित शर्मा ने एक साल के भीतर टी20 और टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. संन्यास का फैसला किसी भी क्रिकेटर के लिए आसान नहीं होता, लेकिन इससे वो परिवार के साथ ज्यादा समय बिता पा रहे हैं.

घर पर रहने की आदत

ICC चेयरमैन जय शाह ने रोहित शर्मा को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया था. इस पर रोहित शर्मा ने कहा, “पिछले सभी टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा होना, लेकिन अब सिर्फ टीवी पर बैठकर देखना, यह बहुत अलग अनुभव होगा. मुझे घर पर रहने और मैच देखने की आदत हो रही है.”

रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में 159 टी20 मैचों में 4231 रन बनाए. भारतीयों की सूची में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने अपने टी20 करियर में 4188 रन बनाए थे.

उम्मीद है भारत जीते…

रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतेगी. उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि टीम एक बार फिर पिछले साल वाले चमत्कारी प्रदर्शन को दोहरा पाएगी, इस बार कुछ नए खिलाड़ियों के साथ. एक ICC टूर्नामेंट जीतना बहुत कठिन काम है. 18 साल के करियर में मेरा सौभाग्य रहा है कि पिछले कुछ समय में मैंने 2 ICC ट्रॉफी जीती हैं.”

यह भी पढ़ें:

‘हम भारत को घुटने के बल…’, दक्षिण अफ्रीकी कोच के बिगड़े बोल; बयान पढ़ गुस्सा जाएंगे भारतीय फैंस

[ad_2]

सीरीज हारने का हमपर असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि…, रवींद्र जडेजा का बयान पढ़ सिर पकड़ लेंगे आप

[ad_1]


गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया हार की कगार पर है. कोलकाता टेस्ट गंवाने के बाद सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम अगर यह मैच हारती है तो फिर उसका सूपड़ा साफ हो जाएगा. चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 549 रनों का लक्ष्य रखा. दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 27 रनों पर दो विकेट गंवा दिए. साई सुदर्शन और कुलदीप यादव नाबाद लौटे. अब अंतिम दिन भारत को जीत के लिए 522 रन बनाने हैं, जो लगभग असंभव है. वहीं दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 8 विकेट लेने हैं. चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हार का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि दूसरे टेस्ट में ड्रॉ कराना युवा टीम के लिए ‘जीत’ जैसा होगा.

हम टेस्ट मैच बचाने की कोशिश करेंगे- रवींद्र जडेजा

भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज गंवाना लगभग तय है, क्योंकि आखिरी दिन 549 रन का लक्ष्य हासिल करना नामुमकिन होगा. चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद जडेजा ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे नहीं लगता कि इसका अगली सीरीज पर कोई असर पड़ेगा, लेकिन एक क्रिकेटर के तौर पर कोई भी सीरीज हारना नहीं चाहता, विशेषकर भारत में, इसलिए उम्मीद है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे. हम कल अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “हम टेस्ट मैच बचाने की कोशिश करेंगे. अगर हम सीरीज नहीं भी जीत रहे हैं तो भी हम मैच ड्रॉ कर सकें जो हमारे लिए जीत की तरह की स्थिति होगी.” जडेजा का मानना ​​है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज गंवाना भारतीय टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों के लिए सीखने के लिहाज से बहुमूल्य होगा. मेजबान टीम में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे कई युवा खिलाड़ी हैं जो अपने टेस्ट करियर के शुरुआती चरण में हैं.

‘अगर आप भारत में कोई सीरीज हार जाते हैं तो यह बहुत बड़ी बात बन जाती है’

जडेजा ने कहा, देखिए टीम में जो युवा खिलाड़ी हैं, मुझे लगता है कि वे सीखने के चरण में हैं. उनका करियर शुरू हो रहा है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आप चाहे कोई भी प्रारूप खेलें, यह आसान नहीं है. आप चाहे कोई भी प्रारूप खेलें, यह हमेशा थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है.

जडेजा ने बताया कि जब भी कोई टीम अपने घर में हारती है तो जीतने के मुकाबले युवाओं का कम अनुभव अधिक सुर्खियां बटोरता है. उन्होंने कहा, भारत में जब ऐसी स्थिति होती है और आप टीम में तीन-चार युवा खिलाड़ियों को खिलाते हैं तो ऐसा लगता है कि पूरी टीम युवा और कम अनुभव वाली है और इसे सुर्खियां बनाया जाता है. लेकिन जब भारत स्वदेश में जीतता है तो लोग सोचते हैं कि यह कोई बड़ी बात नहीं है. अगर आप भारत में कोई सीरीज हार जाते हैं तो यह बहुत बड़ी बात बन जाती है.

[ad_2]

सूर्यकुमार यादव ने बता दिया, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल किसके बीच होगा?

[ad_1]


25 नवंबर को ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल घोषित कर दिया है. शेड्यूल का एलान होने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फाइनल में पहुंचने वाली टीमों पर बहुत बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है. टीम इंडिया का सबसे पहला मैच 7 फरवरी को USA के साथ होगा. गत चैंपियन भारत ग्रुप A में है, जिसमें पाकिस्तान, USA, नीदरलैंड्स और नामीबिया भी हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल अनाउंसमेंट के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से फाइनल में जाने वाली टीमों के बारे में सवाल किया गया. सूर्यकुमार ने जवाब देते हुए कहा कि फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा और फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया भिड़ेंगे. बता दें कि फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. वहीं भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच पर हरमनप्रीत कौर ने भी कप्तान सूर्यकुमार का समर्थन किया.

भारत को अपनी कप्तानी में 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा से यही सवाल पूछा गया, तो रोहित ने कहा कि फाइनल में कोई भी जाए, वो सिर्फ भारतीय टीम को कप उठाते देखना चाहते हैं. रोहित को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है.

ग्रुप A में है भारत, पाकिस्तान भी

विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे, पहला मैच 7 फरवरी को होगा और फाइनल मुकाबला 8 मार्च को होगा. भारत और पाकिस्तान को ग्रुप A में रखा गया है, जिसमें USA, नीदरलैंड्स और नामीबिया भी मौजूद हैं. भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को USA के साथ खेलेगा, जबकि भारत-पाकिस्तान महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होगा.

विश्व कप में कुल 20 टीम भाग ले रही होंगी, ठीक 2024 वर्ल्ड कप की तरह. उन्हें पांच-पांच टीमों के 4 ग्रुप में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप के टॉप-2 में फिनिश करने वाली टीम सुपर-8 चरण में जाएगी. सुपर-8 चरण की टेबल में टॉप-4 टीमों के बीच सेमीफाइनल और फिर 8 मार्च को खिताबी मुकाबला होगा.

यह भी पढ़ें:

IND-PAK मैच को लेकर सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल का एलान होते ही भरी हुंकार

[ad_2]

7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज, 4 ग्रुप में बांटी गई 20 टीमें, भारत के 5 वेन्यू पर होंगे मैच

[ad_1]


इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है. 7 फरवरी से इस मेगा इवेंट की शुरुआत होगी. वहीं 8 मार्च को खिताबी मैच खेला जाएगा. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है. भारत के कुल पांच वेन्यू पर टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे. वहीं श्रीलंका के 3 वेन्यू पर भी टूर्नामेंट के मैच आयोजित होंगे. यहां आपको 2026 टी20 वर्ल्ड कप की A टू Z डिटेल्स मिल जाएंगी. 

2026 टी20 वर्ल्ड कप में पहले दिन यानी 7 फरवरी को 3 मुकाबले खेले जाएंगे. पाकिस्तान का मैच नीदरलैंड्स से होगा. भारत का मुकाबला यूएसए से होगा और वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी. बता दें कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर फाइनल में पाकिस्तान की टीम क्वालीफाई करती है तो फिर खिताबी मैच श्रीलंका के कोलंबो में होगा. इसी तरह सेमीफाइनल मैच कोलकाता और मुंबई में खेला जाना है, लेकिन पाकिस्तान की टीम अगर सेमीफाइनल में जाती है तो फिर वो कोलंबो में सेमीफाइनल खेलेगी.

4 ग्रुप में बांटी गई 20 टीमें

ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया

ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान

ग्रुप सी- इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली

ग्रुप डी- न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई

15 फरवरी को भारत-पाक मैच 

2026 टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा. दोनों टीमें श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ेंगी. टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा. वहीं टीम इंडिया यूएसए के खिलाफ 7 फरवरी को ही अपना पहला मैच खेलेगी.

भारत के 5 और श्रीलंका के 3 वेन्यू पर होंगे मैच

2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होगा. वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. गत चैंपियन भारत 7 फरवरी को मुंबई में यूएसए (अमेरिका) के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा, जिसके बाद नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ लीग मैच होंगे. 

भारत के कुल पांच वेन्यू पर 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेल जाएंगे, जिसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद में शामिल हैं. वहीं श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमादासा और एस स्पोर्ट्स क्लब व कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में टूर्नामेंट के मैच आयोजित होंगे.

2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल

भारत बनाम अमेरिका, 7 फरवरी, मुंबई
भारत बनाम नामीबिया, 12 फरवरी, दिल्ली
भारत बनाम पाकिस्तान, 15 फरवरी, कोलंबो
भारत बनाम नेदरलैंड्स, 18 फरवरी, अहमदाबाद

रोहित शर्मा बने ब्रांड एम्बेसडर

ICC के चेयरमैन जय शाह ने रोहित शर्मा को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बेसडर घोषित कर दिया है. रोहित शर्मा की ही कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. जय शाह ने कहा कि एम्बेसडर की जिम्मेदारी के लिए रोहित शर्मा से बेहतर व्यक्ति नहीं हो सकता था. ब्रांड एम्बेसडर होते हुए रोहित शर्मा वैश्विक स्तर पर टी20 वर्ल्ड कप को प्रमोट करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. 



[ad_2]

बैटिंग-बॉलिंग सब फ्लॉप, गुवाहाटी में शर्मनाक हार की कगार पर टीम इंडिया

[ad_1]


दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 549 रनों का लक्ष्य दिया है. इसके जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 27 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं. भारतीय टीम अब भी 522 रनों से पीछे है. अभी साई सुदर्शन और कुलदीप यादव बैटिंग क्रीज पर डटे हैं. चौथे दिन के खेल में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 260 रनों पर घोषित कर दी थी, जिससे पहली पारी में बढ़त के आधार पर उसने भारत को 549 रनों का टारगेट दिया. भारतीय टीम बहुत बड़ी हार की कगार पर है.

दक्षिण अफ्रीका ने 26/0 से चौथे दिन का खेल शुरू किया था. रायन रिकल्टन ने 35 रन और एडन मार्करम 29 रन बनाकर आउट हो गए. ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम इंडिया की सबसे ज्यादा नाक में दम किया, जिन्होंने 94 रन बनाए. टोनी डी जोरजी फिफ्टी लगाने से चूक गए, जिन्हें रवींद्र जडेजा ने 49 के स्कोर पर आउट किया. दूसरी पारी में भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए.

शर्मनाक हार की कगार पर टीम इंडिया

549 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खो दिए हैं और सिर्फ 35 रन बनाए हैं. बता दें कि भारत के खिलाफ टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने साल 2024 में टीम इंडिया को 342 रनों से हराया था. इस मामले में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए सबसे आगे निकल सकती है. यानी दक्षिण अफ्रीका भारत को सबसे ज्यादा रनों से हराने वाली टीम बन सकती है.

भारत की बैटिंग-बॉलिंग सब फ्लॉप

गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय टीम ना बल्लेबाजी और ना गेंदबाजी में अच्छा कर पाई है. पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों ने 246 रनों पर दक्षिण अफ्रीका के 6 बल्लेबाजों को आउट कर दिया था. मगर उसके बाद अफ्रीकी टीम के आखिरी 4 विकेट ने 243 रन बना डाले. नतीजन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 489 रनों पर खत्म हुई.

इतने विशाल स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम की पहली पारी 201 रनों पर सिमट गई. इसका नतीजा ये निकला कि दक्षिण अफ्रीका ने 288 रनों की बढ़त हासिल कर ली. भारतीय गेंदबाजों को सुनिश्चित करना था कि दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी को सस्ते में समेट दे, लेकिन दूसरी पारी उसने 260 रन बनाकर अपने हिसाब से घोषित कर दी. अब 549 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भी टीम इंडिया सिर्फ 27 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा चुकी है.

[ad_2]

आज कितने बजे होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल का ऐलान, जानिए किस चैनल और ऐप पर देखें लाइव?

[ad_1]


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फुल शेड्यूल आज जारी होने जा रहा है. आईसीसी ने इसकी तैयारी तेज कर दी है. टूर्नामेंट के मौजूदा चैंपियन भारत के साथ श्रीलंका इसे होस्ट करेगा, जो फरवरी और मैच में खेला जाएगा. आईसीसी आज वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान करेगा, जो लाइव होगा. चलिए बताते हैं शेड्यूल का लाइव प्रसारण कितने बजे और किस चैनल पर होगा. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी.

2026 में टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण है. पिछले संस्करण (2024) में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था. उस मैच में सूर्यकुमार यादव ने अंतिम ओवर में बॉउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा था, जिसे कोई भारतीय फैन नहीं भूल सकता.

कब होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल का ऐलान?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान आज (मंगलवार, 25 नवंबर) होगा. ये शाम को 6:30 बजे से लाइव प्रसारित होगा. इसके प्रसारण कार्यक्रम में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज होंगे. इसका ऐलान स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया.

किस चैनल और ऐप पर लाइव देखें टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल का ऐलान आज शाम 6:30 बजे स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों (स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 और 3) पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

किस वेन्यू पर होंगे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच?

इसका आधिकारिक ऐलान तो आज हो जाएगा, लेकिन खबर है कि कुल 8 वेन्यू पर टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे. इनमें से 5 स्टेडियम भारत और 3 श्रीलंका के हो सकते हैं. खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हो सकता है, लेकिन अगर पाकिस्तान फाइनल तक पहुंची तो फिर खिताबी मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में होने की संभावना है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में क्वालीफाई करने वाली टीमें

भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, यूएसए, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान, यूएई.



[ad_2]

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं, टेस्ट क्रिकेट में बन गए ये 5 सबसे शर्मनाक रि

[ad_1]


गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में हालात बिल्कुल उलट दिखाई दे रहे हैं. 2024 में राहुल द्रविड़ के कोच पद छोड़ने के बाद गंभीर ने भारत की कमान संभाली और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और एशिया कप 2025 जीतकर शानदार शुरुआत की. हालांकि इसी बीच टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता गया, जिसके चलते कई अनचाहे और शर्मनाक रिकॉर्ड बन गए.

1. 12 साल बाद घर में न्यूजीलैंड के हाथों हार

पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका थी. यह 12 साल में भारत की घरेलू सरजमीं पर पहली टेस्ट हार थी. इसके बाद बेंगलुरु और मुंबई में भी हार ने हालात और खराब कर दिए. 1955 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड ने भारत में टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया. भारत 3-0 से क्लीन स्वीप हुआ, जो 24 साल में पहली बार घरेलू जमीन पर हुआ था.

2. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाई, 10 साल का दबदबा टूटा

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ने 3-1 से सीरीज गंवाई. इससे भारत का 10 साल से चला आ रहा दबदबा टूट गया. गंभीर की कोचिंग में भारत ने इस सीजन में कुल 10 में से 6 टेस्ट गंवाए, जो टीम की टेस्ट क्षमता पर सवाल खड़े करता है. यह भारत की BGT इतिहास की सबसे खराब सीरीज में से एक मानी जा रही है.

3. पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर

डब्ल्यूटीसी के इतिहास में पहली बार भारत फाइनल में नहीं पहुंच पाया. न्यूजीलैंड से 0-3 की घरेलू हार और ऑस्ट्रेलिया से 1-3 की विदेशी हार ने भारत की रैंकिंग को बुरी तरह प्रभावित किया. इससे पहले भारत लगातार दो फाइनल खेल चुका था, लेकिन इस बार खराब प्रदर्शन ने टीम का अभियान पटरी से उतार दिया.

4. 21वीं सदी में शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 124 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 30 रन से हार गया. यह 15 साल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की पहली घरेलू टेस्ट हार थी. इससे भी बड़ी बात, भारतीय टीम 21वीं सदी में 150 से कम के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो बार हारने वाली अकेली टीम बन गई.

5. घरेलू टेस्ट में पहले जैसे दमदार नहीं रहे आंकड़े

गंभीर की कोचिंग में भारत ने अब तक घर पर 8 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 4 में हार मिली है. घरेलू मैदान पर जहां टीम इंडिया कभी अजेय मानी जाती थी, अब वहीं लगातार हारें चिंता बढ़ा रही हैं. 

[ad_2]