कब तक हो पाएगी शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की वापसी? गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने दिया अपडेट

[ad_1]


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होने वाली है. पहला मैच रांची में खेला जाएगा, लेकिन टीम इंडिया को कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर की कमी खल रही होगी. ये दोनों ही चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए स्क्वाड में नहीं चुने गए थे. अब भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने दोनों की चोट पर अपडेट दिया है.

श्रेयस और गिल पर अपडेट

पहले वनडे मैच से पूर्व मोर्ने मोर्केल ने कहा, “मेरी 2 दिन पहले शुभमन गिल से बात हुई थी, वो जल्दी रिकवर कर रहे हैं, यह सुनने के लिए अच्छी खबर है.”

मोर्केल ने श्रेयस अय्यर की चोट पर अपडेट देकर करहा, “श्रेयस अय्यर ने रिहैब शुरू कर दिया है. हमें इंतजार है कि दोनों जल्द स्क्वाड में वापसी करेंगे. अच्छी बात है कि दोनों स्वस्थ हैं और टीम में वापसी की तैयारी में जुटे हैं.”

एक तरफ शुभमन गिल के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने की उम्मीद बनी हुई है, जो 9 दिसंबर से शुरू होनी है. दूसरी ओर श्रेयस अय्यर ने चाहे रिहैब शुरू कर दिया हो, लेकिन उनकी वापसी अभी दूर नजर आ रही है.

गिल और अय्यर को कैसे चोट आई

शुभमन गिल को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट मैच में गर्दन में चोट आई थी. कोलकाता में खेले गए उस टेस्ट मैच की पहली पारी में साइमन हार्मर के खिलाफ स्वीप शॉट खेलते समय गिल को गर्दन में खिंचाव आ गया था. इसी कारण वो दूसरे टेस्ट और अब वनडे सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे.

दूसरी ओर अय्यर की चोट अधिक गंभीर रही, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में कैच पकड़ते समय पेट के ऊपरी हिस्से पर चोट आई थी. दरअसल कैच पकड़ते समय वो पेट के बल जमीन पर गिर गए थे. इस कारण उन्हें आंतरिक रक्तस्त्राव होने लगा था, इसके लिए उन्हें सिडनी में सर्जरी भी करवानी पड़ी.

यह भी पढ़ें:

2027 ODI वर्ल्ड कप से बाहर नहीं होंगे रोहित-विराट? भारतीय कोच का बयान आपको कर देगा खुश

सुपर ओवर में हारी अभिषेक शर्मा की टीम, CSK के स्टार गेंदबाज ने मचाई तबाही

[ad_2]

WPL 2026 के लिए MI का मजबूत स्क्वाड तैयार, नीता अंबानी बोलीं- पुराने खिलाड़ियों को वापस लाना

[ad_1]


मुंबई इंडियंस ने WPL 2026 के लिए एक मजबूत स्क्वाड तैयार कर लिया है. 2 बार की चैंपियन MI ने नीलामी से पूर्व 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था. वहीं ऑक्शन में मुंबई ने न्यूजीलैंड की अमेलिया केर पर 3 करोड़ रुपये लुटाए. शबनिम इस्माइल से लेकर संस्कृति गुप्ता और सजना सजीवन के वापस आने से मुंबई का स्क्वाड पहले की तरह मजबूत नजर आ रहा है. MI फ्रैंचाइजी की मालिक नीता अंबानी का कहना है कि टीम ज्यादा से ज्यादा पुराने खिलाड़ियों को खरीदना चाहती थी.

बीते गुरुवार, 27 नवंबर को हुए ऑक्शन को लेकर नीता अंबानी ने कहा, “ऑक्शन के दिन बहुत रोमांचक होते हैं, लेकिन कभी-कभी परेशानी देने वाले भी होते हैं. हमारी रणनीति 2025 की विजेता टीम के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को खरीदना था. अमेलिया केर के वापस आने और हमारे 4 खिलाड़ी: शबनिम, साइका, सजना और संस्कृति के आने से बहुत उत्साहित हूं. हम 3 युवाओं के आने से भी बहुत उत्साहित हैं, जो राहिला फिरदौस, नाल्ला क्रान्ति रेड्डी और त्रिवेणी वशिष्ठ हैं. मैं पूनम खेमनार, मिली इलिंगवर्थ और निकोला केरी का मुंबई इंडियंस परिवार में स्वागत करती हूं.”

कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा नैट साइवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर और जी कमलिनी को पहले ही रिटेन कर लिया था. MI ने उनके अलावा हालिया टी20 वर्ल्ड कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं  अमेलिया केर, एस सजना, साइका इशक, संस्कृति गुप्ता और तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल को वापस खरीद लिया है. भारत की वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर भी नई दिल्ली में आयोजित ऑक्शन में उपस्थित रही थीं. उन्होंने ऑक्शन टेबल पर रणनीतियों में अपना योगदान दिया.

इस अनुभव पर हरमनप्रीत कौर ने कहा, “मैं शुरुआत में घबराई हुई थी, लेकिन जिस तरह हमने सबकी योजना बनाई थी और सबकी भागीदारी मुझे बहुत अच्छी लगी, खासतौर पर नीता अंबानी. वो हमेशा टीम का सबसे बड़ा सहारा बनी रही हैं और हमेशा हमारा समर्थन करती हैं. हमें हमारे ज्यादातर पुराने साथी वापस मिल गए हैं, जो दर्शाता है कि उन खिलाड़ियों पर टीम को कितना भरोसा है.”

ये 5 खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की सफलता में महत्वपूर्ण रहे हैं, इनमें साइका, सजना और संस्कृति इस टूर्नामेंट के उभरते हुए स्टार प्लेयर रहे हैं.

नामी खिलाड़ियों के अलावा MI ने कई बार वर्ल्ड कप विजेता रह चुकीं निकोला क्रे और और युवा तेज गेंदबाज मिली इलिंगवर्थ की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को भी अपने स्क्वाड में शामिल किया है.

युवा भारतीय प्रतिभा को समर्थन देने की नीति के अनुरूप मुंबई इंडियंस ने भारतीय ऑलराउंडर नाल्ला क्रान्ति रेड्डी और त्रिवेणी वशिष्ठ को शामिल करते हुए एक संतुलित टीम तैयार की है. क्रान्ति और त्रिवेणी पहली बार WPL का हिस्सा बन रही होंगी.

[ad_2]

शमी-तेंदुलकर ने काटा बवाल, ईशान किशन और रियान पराग रहे फ्लॉप, करुण नायर की टीम हारी

[ad_1]


सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट का आगाज 26 नवंबर से हुआ था. अब तक एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं. 28 नवंबर को मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर ने दमदार गेंदबाजी की बदौलत अपनी-अपनी टीम की जीत में योगदान दिया. शमी की टीम बंगाल ने गुजरात को 3 विकेट और अर्जुन की टीम गोवा ने चंडीगढ़ को 52 रनों से हरा दिया है.

शमी और तेंदुलकर का जलवा

अर्जुन तेंदुलकर की बात करें तो वो डोमेस्टिक क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं. गोवा ने पहले खेलते हुए 173 रन बनाए थे, अर्जुन तेंदुलकर ने ओपनिंग की, लेकिन 13 रन बनाकर आउट हो गए थे. चंडीगढ़ की टीम लक्ष्य का पीछा करने आई तो अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पहले गेंदबाजी स्पेल में 2 ओवर किए और सिर्फ 5 रन देकर दो विकेट चटका लिए थे. उन्होंने पूरे मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और मात्र 17 रन देकर 3 विकेट लिए.

मोहम्मद शमी ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए गुजरात के खिलाफ 2 विकेट झटके. गुजरात की टीम पहले खेलते हुए पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 127 रनों पर सिमट गई थी. ऐसा करने में मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी का भी योगदान रहा. उन्होंने 3.3 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए. शमी इससे पहले रणजी ट्रॉफी के पहले चरण के मैचों में भी दमदार प्रदर्शन करके आ रहे हैं. अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी लय बरकरार रखते हुए उन्होंने सेलेक्टर्स को संदेश भेजा है. बंगाल को गुजरात पर 3 विकेट से जीत मिली.

किशन-पराग की टीम जीती

इसी बीच ईशान किशन झारखंड और रियान पराग असम की टीम के लिए बड़ा स्कोर नहीं कर पाए, लेकिन उनकी टीम अपना-अपना मैच जीती हैं. झारखंड ने कर्नाटक को 2 विकेट से हराया, दूसरी ओर असम ने छत्तीसगढ़ पर 48 रनों की जीत दर्ज की. अपने-अपने मैच में किशन ने 15 रन और पराग ने भी 15 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:

2027 ODI वर्ल्ड कप से बाहर नहीं होंगे रोहित-विराट? भारतीय कोच का बयान आपको कर देगा खुश

[ad_2]

वर्ल्ड कप में भारत को हराकर कैसा लगा? बाबर आजम ने दिया ऐसा जवाब, हर भारतीय का खून खौल जाएगा

[ad_1]


2021 टी20 वर्ल्ड कप, तारीख 21 अक्टूबर जब हर एक भारतीय स्तब्ध रह गया था. पाकिस्तान ने उस वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया था. बाबर आजम 68 रन और मोहम्मद रिजवान 79 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. इन दोनों की सलामी जोड़ी को भारतीय गेंदबाज तोड़ ही नहीं पाए थे. बाबर आजम से दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने हाल ही में पूछा कि उन्हें भारतीय टीम को हराने पर कैसा महसूस हुआ? इस पर जानिए बाबर आजम ने क्या जवाब दिया.

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बाबर आजम से भारतीय टीम को हराने का सवाल पूछा था. बाबर ने कहा, “भारत को हराना मेरे लिए बहुत मायने रखता है. टी20 में हमने जब भारत को हराया, वो मेरे करियर की सबसे अच्छी यादों में से एक रहा. बतौर पाकिस्तानी कप्तान मैंने वर्ल्ड कप मैच में भारत को हरा दिया था.”

इसी इंटरव्यू में केविन पीटरसन ने भारत बनाम पाकिस्तान को क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी बताया. इस पर बाबर आजम ने कहा, “भारत-पाकिस्तान मैच का स्तर अलग होता है.” आपको याद दिला दें कि 2021 की उस जीत के बाद पाकिस्तान कभी किसी ICC इवेंट में भारतीय टीम को हरा नहीं पाया है.

किसी वर्ल्ड कप मैच में कप्तान रहते भारत को हराने वाले बाबर आजम की लोकप्रियता आसमान को छूने लगी और पाक टीम में उनका कद भी बढ़ गया था. बाबर आजम अब रोहित शर्मा और विराट कोहली को पछाड़ कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

दूसरी ओर बाबर आजम से अब कप्तानी छिन चुकी है. 2023 ODI वर्ल्ड कप और 2024 टी20 वर्ल्ड कप में बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान टीम के लचर प्रदर्शन के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने अंडर-19 पुरुष एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, जानिए किसे बनाया गया कप्तान

[ad_2]

BCCI ने अंडर-19 पुरुष एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, जानिए किसे बनाया गया कप्तान

[ad_1]


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. यह टूर्नामेंट दुबई में 12-21 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. आयुष म्हात्रे को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है.

पुरुष अंडर-19 एशिया कप में भारत को ग्रुप ए में रखा गया है. टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है, जबकि दो अन्य टीमें क्वालीफायर के जरिए इस ग्रुप में अपनी जगह बनाएंगी. ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान के साथ क्वालीफाई करने वाली एक अन्य टीम भी शामिल होगी.

अंडर-19 एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं. यह टूर्नामेंट 12 दिसंबर से शुरू होगा. पहले ही मैच में टीम इंडिया दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में क्वालीफायर 1 से भिड़ेगी. ठीक उसी दिन पाकिस्तान द सेवन स्टेडियम में क्वालीफायर 3 को चुनौती देगा.

14 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच का आयोजन होगा. हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 19 दिसंबर को होगा.

दो ग्रुपों में बंटा टूर्नामेंट

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, क्वालिफायर-1, क्वालिफायर-3

ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, क्वालिफायर-2

भारत का शेड्यूल

टूर्नामेंट 12 दिसंबर से दुबई में शुरू हो रहा है और भारत अपना पहला मैच 12 दिसंबर को खेलेगा. इसके बाद टीम 14 और 16 दिसंबर को अपने बाकी दो लीग मैच खेलेगी. टीम इंडिया का लक्ष्य पिछले प्रदर्शन को दोहराते हुए फिर से खिताब अपने नाम करना होगा.

भारत की U-19 टीम

कप्तान: आयुष म्हात्रे

उप-कप्तान: विहान मल्होत्रा

अन्य खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, अभीज्ञान कूंडू (wk), हर्वंश सिंह (wk), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज.

स्टैंडबाय प्लेयर: राहुल कुमार, हेमचुदेशन जे., बी.के. किशोर, आदित्य रावत

भारत एक बार फिर युवाओं की नई फौज के साथ एशिया कप फतह करने को तैयार है. सभी की नजरें कप्तान आयुष और इस युवा टीम के प्रदर्शन पर रहेंगी. 

[ad_2]

स्मृति मंधाना से शादी को लेकर पलाश मुच्छल की मां ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बड़ा अपडेट, पढ़िए

[ad_1]


स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी को लेकर फैन्स अब भी कयास लगा रहे हैं. जिस दिन दोनों की शादी होनी थी, उसी दिन अचानक स्मृति के पापा की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें दिल में दर्द होने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया. शादी को मजबूरन अनिश्चितकाल के लिए टालना पड़ा. इसी तनाव में पलाश की तबीयत भी खराब हो गई और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा.

अब जबकि दोनों स्मृति के पिता और पलाश अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि शादी की नई तारीख जल्द सामने आएगी. इसी बीच पलाश की मां, अमिता मुच्छल, ने Hindustan Times से बात करते हुए दोनों की शादी को लेकर बयान दिया है.

पलाश की मां ने तोड़ी चुप्पी

पलाश की मां अमिता ने कहा, “स्मृति और पलाश दोनों बहुत तकलीफ में हैं. पलाश ने तो सपना देखा था कि वह अपनी दुल्हन को घर लाएगा. मैंने तो उनके लिए खास स्वागत भी प्लान किया था… सब ठीक होगा, शादी बहुत जल्दी होगी.”

उनके इस बयान से साफ है कि शादी कैंसल नही हुई है, केवल कुछ समय के लिए टाल दी गई है. दोनों परिवारों की प्राथमिकता फिलहाल स्वास्थ्य है, लेकिन शादी की पूरी उम्मीद बरकरार है.

सोशल मीडिया पर हटाए गए पोस्ट ने बढ़ाई अफवाहें

शादी टलने के बाद स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से शादी से जुड़ी लगभग सभी पोस्ट हटा दी थी. इस कदम ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें तेज कर दी थी. हालांकि पलाश की मां के बयान से अब इसपर विराम लग गया है.

पलाश की तबीयत बिगड़ने ने बढ़ाई चिंता

शादी स्थगित होने के बाद पलाश का भी ब्लड प्रेशर बढ़ गया और उन्हें पहले सांगली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया. अब उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया है.

जेमिमा रोड्रिग्ज भी पहुंचीं स्मृति के साथ

इस कठिन समय में स्मृति का सहारा बनने के लिए टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्ज ने WBBL से नाम वापस ले लिया है और भारत लौट आईं. इससे फैन्स के बीच यह चर्चा और बढ़ गई कि मामला सिर्फ “तबीयत बिगड़ने” तक सीमित नही है.

फिलहाल दोनों परिवारों की ओर से यही कहा जा रहा है कि शादी बस रुकी है, टूटी नही और सब कुछ सामान्य होते ही नई तारीख बता दी जाएगी. 

[ad_2]

एमएस धोनी के घर पहुंचे विराट कोहली, दोनों के मुलाकात का खूबसूरत वीडियो वायरल

[ad_1]


Virat Kohli Visit MS Dhoni Home: भारत को टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से 0-2 से मिली शर्मनाक हार के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रहा है. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम रांची पहुंच चुकी है. टीम इंडिया के दो सबसे स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर रांची के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. जैसे ही दोनों खिलाड़ी रांची एयरपोर्ट पर उतरे, भारी संख्या में फैंस उनकी झलक पाने के लिए वहां मौजूद थे. रांची में विराट कोहली की लोकप्रियता ऐसी दिखी कि एयरपोर्ट से लेकर होटल और ग्राउंड तक, हर जगह फैंस किंग कोहली के नारे लगा रहे थे.

धोनी से मिलने उनके घर पहुंचे विराट

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शहर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे खेलने के लिए भारतीय टीम पहुंची है. इस दौरान एमएस धोनी से मिलने के लिए विराट कोहली उनके घर पहुंचे. धोनी और कोहली के बीच की ये मुलाकात क्रिकेट फैंस के लिए किसी बड़े इवेंट से कम नहीं है. जैसे ही ये खबर बाहर आई कि विराट कोहली धोनी के घर पर जा रहे हैं, तो उन्हें देखने के लिए धोनी के घर के बाहर फैंस की भीड़ जमा हो गई. ये पल इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच गहरे संबंध और उनके प्रति फैंस के अटूट प्यार को दर्शाता है.



एमएस धोनी से मिलने के लिए विराट कोहली पहले भी उनके घर जाते रहे हैं. वहीं विराट कोहली के अलावा भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी भी धोनी के घर पहुंचे हैं. 

विराट पहले वनडे के लिए करेंगे तैयारी

एमएस धोनी से भावनात्मक मुलाकात के बाद विराट कोहली अब 30 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मुकाबले के लिए तैयारी में जुटेंगे. तीन मैचों की वनडे सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम होगी. क्योंकि टीम इंडिया अपनी घरेलू मैदान पर बादशाहत कायम रखना चाहेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम भी मजबूत चुनौती पेश करने को तैयार है. फिलहाल, रांची में क्रिकेट का जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है और अभी की निगाहें 30 नवंबर को होने वाले मुकाबले पर है.



[ad_2]

‘हमनें अच्छा क्रिकेट नहीं खेला…’, शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत ने मांगी माफी, शेयर किया मैसेज

[ad_1]


ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम इंडिया गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में 408 रनों के बड़े अंतर से हारी. इसके साथ दक्षिण अफ्रीका ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की. पहले टेस्ट में भी मेहमान टीम ने भारत को बुरी तरह हराया था. गिल के चोटिल होने से ऋषभ पंत को दूसरे टेस्ट में कप्तानी का मौका मिला था, हालांकि दूसरे मैच में तो पंत का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा. दोनों पारियों में पंत का कुल स्कोर 20 ही था. अब पंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस से माफी मांगी है.

ऋषभ पंत ने ये भी स्वीकारा कि टीम इंडिया का टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. उन्होंने लिखा, “इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि हमने पिछले दो हफ़्तों में अच्छा क्रिकेट नहीं खेला. एक टीम और एक व्यक्ति के तौर पर, हम हमेशा सबसे ऊंचे स्तर की परफॉरमेंस देना चाहते हैं और अरबों भारतीयों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं.”

माफ करना, हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे- ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने आगे लिखा, “माफ करना हम इस बार उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए, लेकिन खेल आपको सीखना, ढलना और आगे बढ़ना सिखाता है. एक टीम के तौर पर भी और एक व्यक्ति के तौर पर भी. भारत को रिप्रेजेंट करना हमारी ज़िंदगी का सबसे बड़ा सम्मान है.”

उन्होंने आगे लिखा, “हम जानते हैं कि यह टीम क्या कर सकती है और हम एक टीम और एक व्यक्ति के तौर पर मज़बूत और बेहतर वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, फिर से इकट्ठा होंगे, फिर से फोकस करेंगे और रीसेट करेंगे. आपके अटूट सपोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद!”

WTC 2027 फाइनल की राह हुई मुश्किल

भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में अब सिर्फ 9 टेस्ट बचे हुए हैं. भारत को 9 में से कम से कम 7-8 मैच जीतने हैं. अब 2 या इससे ज्यादा टेस्ट और टीम इंडिया हारी तो फिर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएगी. अभी टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025-2027 की अंक तालिका में पांचवें नंबर पर खिसक गई है.



[ad_2]

WPL 2026 Auction में बिके 67 खिलाड़ी, 11 बनीं करोड़पति, देखें सोल्ड प्लेयर्स की फुल लिस्ट

[ad_1]


महिला प्रीमियर लीग 2026 संस्करण के लिए हुए ऑक्शन में कुल 67 प्लेयर्स बिकें, जिनमें 23 विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं. सबसे महंगी दीप्ति शर्मा बनीं, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 3.2 करोड़ रुपये में RTM के इस्तेमाल से खरीदा. अमेलिया केर सबसे महंगी विदेशी प्लेयर हैं, जिनकी मुंबई इंडियंस में घर वापसी हुई. ऑक्शन में 67 प्लेयर्स पर कुल 40.8 करोड़ रुपये खर्च हुए. सबसे ज्यादा पैसा यूपी वॉरियर्स के पास था, तो उन्होंने ही सबसे ज्यादा महंगे प्लेयर्स खरीदें. ऑक्शन में किस टीम ने किस प्लेयर को किस प्राइस पर खरीदा है.

महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन में कुल 11 खिलाड़ी करोड़पति बनीं. सबसे ज्यादा करोड़पति यूपी वॉरियर्स ने बनाया, उन्होंने 5 प्लेयर्स को 1 करोड़ से अधिक रुपये में खरीदा. दिल्ली कैपिटल्स ने 3 प्लेयर्स को 1 करोड़ से ऊपर में खरीदा.

दिल्ली कैपिटल्स

  1. चिनले हेनरी- 1.3 करोड़
  2. चरणी – 1.3 करोड़
  3. लौरा वोल्वार्ड्ट- 1.1 करोड़
  4. स्नेह राणा- 50 लाख
  5. मिन्नू मणि- 40 लाख
  6. लिज़ेल ली- 30 लाख
  7. तानिया भाटिया- 30 लाख
  8. नंदनी शर्मा- 20 लाख
  9. दिया यादव- 10 लाख
  10. ममता माडीवाला- 10 लाख
  11. लूसी हेमिल्टन- 10 लाख

गुजरात जायंट्स

  1. सोफी डिवाइन- 2 करोड़
  2. जॉर्जिया वेयरहेम- 1 करोड़
  3. भारती फूलमाली- 75 लाख
  4. काशवी गौतम- 65 लाख
  5. रेणुका सिंह- 60 लाख
  6. किम गर्थ- 50 लाख
  7. यास्तिका भाटिया- 50 लाख
  8. डेनियल व्याट- 50 लाख
  9. तनूजा कंवर- 45 लाख
  10. अनुष्का शर्मा- 45 लाख
  11. राजेश्वरी गायकवाड़- 40 लाख 
  12. तितास साधु- 30 लाख
  13. कनिका आहूजा- 30 लाख
  14. आयुषी सोनी- 30 लाख
  15. हैप्पी कुमारी- 10 लाख
  16. शिवानी सिंह- 10 लाख

मुंबई इंडियंस

  1. अमेलिया केर- 3 करोड़
  2. सजीवन सजाना- 75 लाख
  3. शबनम इस्माइल- 60 लाख
  4. निकोला कैरी- 30 लाख
  5. साइका इशाक- 30 लाख
  6. संस्कृति गुप्ता- 20 लाख
  7. त्रिवेणी वशिष्ट- 20 लाख
  8. राहिला फिरदौस- 10 लाख
  9. पूनम खेमनार- 10 लाख
  10. नल्ला रेड्डी- 10 लाख
  11. मिल्ली लीलिंग्वर्थ- 10 लाख

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

  1. लॉरेन बेल- 90 लाख 
  2. पूजा वस्त्राकर- 85 लाख 
  3. अरुंधति रेड्डी- 75 लाख 
  4. ग्रेस हैरिस- 75 लाख 
  5. नदीन डी क्लर्क- 65 लाख 
  6. राधा यादव- 65 लाख 
  7. जॉर्जिया वॉल- 60 लाख 
  8. लिंसी स्मिथ- 30 लाख 
  9. दयालन हेमलता- 30 लाख 
  10. प्रेमा रावत- 20 लाख 
  11. गौतमी नाईक- 10 लाख 
  12. प्रत्युषा कुमार- 10 लाख 

यूपी वॉरियर्स

  1. दीप्ति शर्मा- 3.2 करोड़
  2. शिखा पांडेय- 2.4 करोड़
  3. मैग लैनिंग- 1.9 करोड़
  4. फोएबे लिचफील्ड- 1.2 करोड़
  5. आशा सोभना- 1.1 करोड़
  6. सोफी एक्लेस्टोन- 85 लाख
  7. डिएंड्रा डॉटिन- 80 लाख
  8. किरण नवगिरे- 60 लाख
  9. हरलीन देओल- 50 लाख
  10. क्रांति गौड़- 50 लाख
  11. प्रतिका रावल- 50 लाख
  12. क्लो ट्राईऑन- 30 लाख
  13. शिप्रा गिरी- 10 लाख
  14. सिमरन शैख़- 10 लाख
  15. तारा नोरिस- 10 लाख
  16. सुमन मीणा- 10 लाख 
  17. जी तृषा- 10 लाख

WPL 2026 ऑक्शन में सबसे महंगे 5 प्लेयर्स

  • दीप्ति शर्मा (UPW)- 3.5 करोड़ (50 लाख बेस प्राइस)
  • अमेलिया केर (MI)- 3 करोड़ (50 लाख बेस प्राइस)
  • शिखा पांडेय (UPW)- 2.4 करोड़ (40 लाख बेस प्राइस)
  • सोफी डिवाइन (GG)- 2 करोड़ (50 लाख बेस प्राइस)
  • मैग लैनिंग (UPW)- 1.9 करोड़ (50 लाख बेस प्राइस)

[ad_2]

रांची में अभ्यास के बाद MS Dhoni के घर ‘डिनर’ पर पहुंचे विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल

[ad_1]


विराट कोहली गुरुवार को एमएस धोनी के घर पहुंचे. कोहली टीम इंडिया के साथ रांची में हैं, जहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज का पहला वनडे खेला जाना है. कोहली को देखने के लिए धोनी के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में आप देख सकते हो कि विराट कोहली की कार रांची में स्थित धोनी के घर के अंदर जा रही है. उनकी कार के आगे और पीछे पुलिस की कार है. धोनी के घर के बाद कोहली को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस इकठ्ठा हुए. कोहली को देख फैंस उनकी फोटो लेने लगे.

विराट कोहली के प्रैक्टिस के वीडियो भी वायरल

विराट कोहली ने गुरुवार को रांची में रोहित शर्मा के साथ अभ्यास भी किया, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. वीडियो में कोहली अच्छी लय में दिख रहे हैं, वह बड़े शॉट्स लगा रहे हैं. दूसरी तरफ रोहित शर्मा भी बड़े हिट लगाते हुए दिख रहे हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई पिछली सीरीज के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर थे. कोहली के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी, जो ऑस्ट्रेलिया में 3 में से 2 मैचों में ‘डक’ आउट हुए थे. हालांकि तीसरे मैच में उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी.


JSCA स्टेडियम में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 30 नवंबर को खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद टीम इंडिया पर वनडे सीरीज में बेहतर करने का दबाव होगा.



[ad_2]