RCB के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने IPL से तोड़ा नाता, बोले- मैं PSL में खेलूंगा, भारत…

[ad_1]


इंडियन प्रीमियर लीग में RCB और दिल्ली कैपिटल्स समेत चार टीमों के लिए खेल चुके फाफ डु प्लेसिस IPL 2026 ऑक्शन का हिस्सा नहीं होंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से पुष्टि करके बताया कि वो 16 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन में भाग नहीं लेंगे. IPL छोड़ उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में खेलने का निर्णय लिया है.

41 वर्षीय फाफ डु प्लेसिस ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी कर लिखा, “IPL में 14 साल खेलने के बाद, मैंने फैसला लिया है कि मैं इस बार ऑक्शन का हिस्सा नहीं बनूंगा. यह बहुत बड़ा फैसला है.” डु प्लेसिस ने आगे कहा कि अलग-अलग टीमों में अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ खेलना उनका सौभाग्य रहा.

 

IPL को अलविदा नहीं कह रहा हूं…

फाफ डु प्लेसिस ने अपने स्टेटमेंट में आगे लिखा, “14 साल एक बहुत लंबा समय होता है. इस दौरान मैंने जो भी हासिल किया है, उसपर मुझे गर्व है. भारत का मेरे दिल में खास स्थान है और यह IPL को अलविदा नहीं है. आप मुझे फिर से देखेंगे.” डु प्लेसिस ने यह भी लिखा कि वो पाकिस्तान में होने वाले आदर-सत्कार के लिए उत्साहित हैं.

फाफ डु प्लेसिस RCB की कप्तानी कर चुके हैं, वहीं पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे. उन्होंने अपने 154 मैचों के IPL करियर में 4773 रन बनाए हैं, उन्होंने अपने करियर में 39 अर्धशतक भी लगाए. उन्होंने PSL 2026 में भाग लेने को एक नई चुनौती बताया. बताते चलें कि डु प्लेसिस अब तक PSL में 2 टीमों के लिए खेले हैं. क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के लिए उन्होंने कुल 6 मैच खेले हैं.

यह भी पढ़ें:

Watch: फैंस ने गौतम गंभीर को भला-बुरा कहा, मैदान में चलना मुश्किल कर दिया; वीडियो वायरल

‘रातोंरात कुछ नहीं बदलता, मेरे पास जवाब नहीं’, केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों कहा ऐसा? पढ़ें मुख्य बातें



[ad_2]

टेस्ट में फ्लॉप होने पर कपिल देव ने भारतीय बल्लेबाजों की लगाई क्लास, बोले- टी20 खेलने के चक्कर

[ad_1]


भारतीय टीम की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 की हार ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. एक तरफ गौतम गंभीर खराब कोचिंग रिकॉर्ड के कारण आलोचनाओं में घिरे हैं, दूसरी ओर लोग सवाल पूछने लगे हैं कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन की रिटायरमेंट के बाद टेस्ट टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है या नहीं. इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का कहना है कि मौजूदा टीम के पास राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे बल्लेबाज नहीं हैं.

द्रविड़ और लक्ष्मण जैसे बल्लेबाज अब नहीं

सपोर्टस्टार अनुसार कपिल देव ने कहा, “हम टी20 और ODI में ज्यादा व्यस्त हैं, इसलिए बल्लेबाजों को गेंदबाजी फ्रेंडली पिच मिलती ही नहीं. जिस पिच पर स्पिन और तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही हो, वहां  सब्र एक अलग दर्जे का कौशल चाहिए होता है. एक बार आप ऐसी पिचों पर खेलने के लिए तैयार हो जाएं, आपकी मानसिकता आपको प्रभावित करती है कि आप उनसे कैसे निपटते हैं. आपके पास राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे बल्लेबाज नहीं हैं, जो जानते थे कि मैदान में कैसे टिके रहना है. टेस्ट में बल्लेबाजी का मतलब, बीच में टिके रहना है.”

ऋषभ पंत पर दिया बड़ा बयान

कपिल देव ने कहा कि ऋषभ पंत का नेचुरल स्टाइल हिट करने का है, इसलिए उन्हें डटकर खेलने के लिए नहीं कहा जा सकता. उन्होंने कहा, “स्पिन गेंदबाजी को खेलने में फुटवर्क महत्वपूर्ण होता है. आप ऋषभ पंत से नहीं कह सकते कि डिफेंड करके खेलें, क्योंकि वो एक असली मैच विनर हैं. वो गेंद को हिट करने को ही देखेंगे, वो ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जो 100 गेंद खेलकर 20 रन बनाएं. वो जब छक्का लगाते हैं, तो हर कोई झूम उठता है. क्या आप उनसे कह सकते हैं कि छक्के मत लगाओ? वो ऐसे बल्लेबाज हैं, जो विपक्षी टीम को धराशाई कर सकते हैं.”

यह भी पढ़ें:

Watch: फैंस ने गौतम गंभीर को भला-बुरा कहा, मैदान में चलना मुश्किल कर दिया; वीडियो वायरल

[ad_2]

एशिया कप में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन? वैभव सूर्यवंशी को मिली है जगह

[ad_1]


भारतीय क्रिकेट टीम अंडर-19 एशिया कप में परचम लहराने को तैयार हैं. BCCI ने शनिवार को मेंस अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड का एलान किया था. यह टूर्नामेंट 12 दिसंबर-21 दिसंबर तक दुबई में खेला जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान सहित पांच टीम भाग ले रही हैं. IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलने वाले आयुष म्हात्रे को टीम का कप्तान बनाया गया है. इस टीम में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं, जो अभी एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में तूफानी शतक जड़ कर आ रहे हैं.

आयुष म्हात्रे एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान होंगे, दूसरी ओर विहान मल्होत्रा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. इस बीच सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी. उन्होंने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में यूएई के खिलाफ 32 गेंद में शतक लगाया था. हालांकि उस टूर्नामेंट में भारत फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी.

अंडर-19 एशिया कप टूर्नामेंट में भारत को ग्रुप A में रखा गया है, लेकिन उसका पूरा शेड्यूल अभी तक सामने नहीं आया है. भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप A में अभी 2 क्वालीफायर टीम जुड़ेंगी. वहीं ग्रुप B में श्रीलंका, बांग्लादेश, श्रीलंका के साथ एक क्वालीफायर टीम भी जुड़ेगी.

अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड:  आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह*, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज

स्टैंडबाय प्लेयर्स: राहुल कुमार, हेमचुदेशन जे, बी.के. किशोर,आदित्य रावत

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदान्त त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, ए पटेल, नमन पुष्पक, डी दीपेश, हेनिल पटेल

यह भी पढ़ें:

टेस्ट में फ्लॉप होने पर कपिल देव ने भारतीय बल्लेबाजों की लगाई क्लास, बोले- टी20 खेलने के चक्कर में…

IND vs SA 1st ODI Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे? जानें मैच टाइंमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

[ad_2]

बाबर-अफरीदी के दमदार प्रदर्शन से जीता पाकिस्तान, फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा

[ad_1]


पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया है. पाक टीम ने पहले श्रीलंका को 114 के स्कोर पर समेटा, उसके बाद बल्लेबाजों ने 8 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. बाबर आजम 37 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं सैम अय्यूब ने 36 रनों की पारी खेली. इसी के साथ पाकिस्तान ने लीग मैच में श्रीलंका के हाथों मिली हार का बदला भी पूरा कर लिया.

अफरीदी-नवाज ने रखी जीत की नींव

फाइनल मैच में पाकिस्तान की जीत की नींव शाहीन अफरीदी और मोहम्मद नवाज ने रखी. दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए और कसी हुई गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने से रोका. अफरीदी ने 3 ओवरों में 18 रन देकर 3 विकेट लिए, दूसरी ओर मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 17 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया.

श्रीलंका के लिए कामिल मिशारा ने 59 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल पाया. एक समय श्रीलंका एक विकेट के नुकसान पर 84 रन बना चुकी थी, लेकिन उसके बाद पाक गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि अगले 30 रनों के भीतर श्रीलंका ने बचे सभी 9 बल्लेबाजों को आउट कर दिया. पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने दो विकेट, वहीं सैम अय्यूब और सलमान मिर्जा ने एक-एक विकेट लिया.

बाबर आजम ने दिखाया दम

श्रीलंकाई टीम 114 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी. पाकिस्तान टीम ने भी लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन सैम अय्यूब के 36 रन और बाबर आजम की 37 रनों की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने खिताबी जीत दर्ज की. साहिबजादा फरहान ने भी 23 रनों का योगदान दिया. श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट पवन रत्नायके ने लिए. उन्होंने 2 बल्लेबाजों को आउट किया. इस ट्राई सीरीज में जिम्बाब्वे भी खेल रही थी, लेकिन वो पूरी सीरीज में सिर्फ एक ही जीत दर्ज कर सकी.

यह भी पढ़ें:

टेस्ट में फ्लॉप होने पर कपिल देव ने भारतीय बल्लेबाजों की लगाई क्लास, बोले- टी20 खेलने के चक्कर में…

[ad_2]

कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

[ad_1]


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा. 30 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में पहला मुकाबला खेला जाना है. केएल राहुल इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान हैं. वहीं टेंबा बावुमा के हाथों में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान है. 

कितने बजे शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का पहला वनडे? (IND vs SA 1st ODI Match Timing)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज नहीं दिखेंगे. दोनों को रेस्ट दिया गया है. वहीं चोटिल होने की वजह से नियमित कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी इस सीरीज में नहीं हैं. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को चुना गया है. 

लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स (IND vs SA 1st ODI Live Streaming)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. वहीं मुकाबले का टॉस दोपहर एक बजे होगा. फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक इस मैच को जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे. 

मौसम को लेकर भी आया अपडेट (IND vs SA 1st ODI Weather Updates)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के पहले वनडे में बारिश खलल नहीं डालेगी. मैच के दौरान रांची का मौसम खुशनुमा रह सकता है. रविवार को को रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मैच के दौरान बारिश के बिल्कुल भी आसार नहीं हैं. 

पिच रिपोर्ट (IND vs SA 1st ODI Pitch Report)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच रांची के जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच स्पिनर्स के लिए मुफीद रहती है. हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों की भी मदद मिलते देखा गया है. यहां हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद बेहद कम है. इस मैदान पर टीम इंडिया ने छह मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैचों में जीत मिली है, वहीं एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था. 

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन (South Africa Likely Playing XI)- टोनी डी जोर्जी, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेंबा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, केशव महाराज, प्रेनेलन सुब्रायन, लंबी नगिदी और नांद्रे बर्गर. 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन (India Likely Playing XI)- रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़/यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह.

[ad_2]

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम

[ad_1]


दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को 2-0 से हराकर आ रही है. अब बारी है तीन मैचों की ODI सीरीज की, जो 30 नवंबर से शुरू हो रही है. कल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीका अब तक सिर्फ एक बार वनडे मैचों में आमने-सामने आए हैं, उस मुकाबले में भारतीय टीम 7 विकेट से विजयी रही थी. खैर हार-जीत खेल का हिस्सा हैं, इसी बीच जान लीजिए कि कल पहले वनडे मैच के दौरान रांची का मौसम कैसा रहने वाला है.

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे मैच के दौरान मौसम खुशनुमा रह सकता है. 30 नवंबर को रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे. हालांकि मैच के दौरान बारिश ना आने के आसार हैं. 9 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं. चूंकि मैच डे-नाइट होगा, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है, क्योंकि दूसरी पारी में ड्यू एक्स फैक्टर साबित हो सकती है, जिससे बाद में गेंदबाजी करना कठिन हो जाएगा.

कैसी रहेगी पिच?

रांची के मैदान में नई गेंद तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है. मगर जैसे-जैसे पिच और गेंद पुरानी होती है, वैसे-वैसे स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है. वहीं रात के समय खेल परिस्थितियों पर निर्भर करता है. रात के समय ड्यू नहीं पड़ती है, तो स्पिन गेंदबाज हावी होने लगते हैं, लेकिन पहले वनडे मैच के दौरान ड्यू आने की पूरी संभावना है. ऐसे में चेज करते समय शॉट्स लगाने में आसानी होती है.

भारतीय पिचों पर आज तक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 32 ODI मैच खेले गए हैं, जिनमें 18 बार टीम इंडिया और 14 बार दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है.

यह भी पढ़ें:

पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

[ad_2]

ओपनिंग के 3 दावेदार, तिलक-पंत में कोई एक; जानें पहले वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

[ad_1]


टेस्ट सीरीज में मिली क्लीन स्वीप का बदला टीम इंडिया अब वनडे सीरीज में लेना चाहेगी. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होनी है. दोनों टीमों के बीच रविवार को रांची में पहला वनडे मैच खेला जाएगा. गर्दन की चोट की वजह से नियमित कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई है. यहां जानें पहले वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल में से किसी एक को मिलेगा मौका?

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का पहले वनडे में ओपनिंग करना तय है. हालांकि, उनका पार्टनर कौन होगा? यह एक बड़ा सवाल है. दरअसल, रोहित के साथ ओपनिंग के दो दावेदार हैं. ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल में से किसी एक को ही मौका मिलेगा. वहीं तीन नंबर पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का खेलना भी तय है. 

तिलक वर्मा या ऋषभ पंत, कौन लेगा श्रेयस अय्यर की जगह?

वनडे के उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी चोटिल होने के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में उनकी जगह चार नंबर पर तिलक वर्मा या ऋषभ पंत खेलते नजर आ सकते हैं. इसके बाद पांच नंबर पर कप्तान केएल राहुल का खेलना भी कंफर्म है. हार्दिक पांड्या को रोल में वनडे सीरीज में नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है. 

रांची की पिच को देखते हुए टीम इंडिया 3 स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. इसमें दो ऑलराउंडर हैं. वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा के साथ चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव एक्शन में नजर आ सकते हैं. वहीं तेज गेंदबाजी में हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह एक्शन में दिख सकते हैं. नितीश रेड्डी को मिलाकर बॉलिंग के कुल छह विकल्प रहेंगे. 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़/यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह.

[ad_2]

पहले वनडे में रोहित शर्मा बनाएंगे नया वर्ल्ड रिकॉर्ड! शाहिद अफरीदी को पछाड़ बनेंगे सिक्सर किंग

[ad_1]


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी रविवार, 30 नवंबर को रांची में खेला जाना है. इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं. दरअसल, रोहित शर्मा अगर पहले वनडे में तीन छक्के लगा देते हैं तो वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा के पास पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पछाड़ने का मौका है. रोहित अगर रांची में खेले जाने वाले पहले वनडे में में 3 छक्के लगाते हैं तो वह शाहिद अफरीदी को पछाड़कर ‘सिक्सर किंग’ बन जाएंगे. 

शाहिद अफरीदी के नाम है वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने साल 2007 से अब तक 276 वनडे मुकाबलों में 349 छक्के लगाए हैं. इस दौरान रोहित ने 49.22 की औसत के साथ 11,370 रन बनाए. रोहित के बल्ले से 33 शतक और 59 अर्धशतक निकले हैं. वहीं पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 398 वनडे मैचों में 351 छक्के लगाए हैं. इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने 23.57 की औसत के साथ 8,064 रन भी बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 39 अर्धशतक निकले. 

इस प्रकार है वनडे सीरीज का शेड्यूल

टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इस सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जाएगा, जिसके बाद 3 दिसंबर को रायपुर में सीरीज का दूसरा मुकाबला होगा. वहीं सीरीज का तीसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में 6 दिसंबर को खेला जाएगा. नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई है.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह.

[ad_2]

आज होगा एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला, जानिए इस 140 साल की राइवलरी में कौन है नंबर 1?

[ad_1]


The Ashes: एशेज 2025 की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया ने अपने अंदाज में की है. 21 नवंबर से पर्थ में शुरू हुई इस ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कंगारुओं ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर जोरदार जीत दर्ज की. अब दोनों टीमों की नजर दूसरे टेस्ट पर है, जो आज 29 नवंबर को कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जाएगा. इंग्लैंड इस मैच में हर हाल में वापसी करना चाहेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया बढ़त को मजबूती देने के मूड में नजर आएगी. आइए इससे पहले नजर डालते है दोनों टीमों की 140 पुरानी राइवलरी पर 

एशेज का इतिहास

एशेज सीरीज दुनिया की सबसे पुरानी और रोमांचक क्रिकेट प्रतिद्वंद्विताओं में से एक है. 1882 में शुरू हुई इस ऐतिहासिक सीरीज में करीब 143 साल का सफर पूरा हो चुका है. इस दौरान दोनों टीमों, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने 346-346 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. अब तक आए कुल परिणामों का बड़ा सार यह बताता है कि ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के मैदान पर स्पष्ट तौर पर दबदबा बनाए रखा है.

ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम

आंकड़ों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के 346 मैचों में से 143 टेस्ट जीते हैं. इतनी लंबी अवधि में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम का जीत-हार अनुपात 1.300 रहा है. यह दिखाता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम दबाव में भी संतुलित और मजबूत खेल दिखाती रही है.

वहीं ऑस्ट्रेलिया का जीत का प्रतिशत 41.32% है, जो इंग्लैंड की तुलना में काफी बेहतर है. खास बात यह है कि इतने लंबे काल में एक भी मैच टाई नहीं हुआ और न ही कोई मुकाबला बिना परिणाम (NR) के समाप्त हुआ.

इंग्लैंड का हाल

दूसरी ओर, इंग्लैंड ने भी इतने ही मुकाबले (346) खेले, लेकिन टीम सिर्फ 110 मैच ही जीत सकी. इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 31.79% रहा है, जबकि हार का प्रतिशत 41.32% रहा, जो ऑस्ट्रेलिया के ठीक उलट है.

इंग्लैंड का जीत-हार अनुपात (W/L) 0.769 रहा है, जो दिखाता है कि 140 साल की इस लंबी लड़ाई में इंग्लिश टीम कहीं न कहीं लगातार संघर्ष करती हुई दिखाई देती है. 

[ad_2]

2027 ODI वर्ल्ड कप से बाहर नहीं होंगे रोहित-विराट? भारतीय कोच का बयान आपको कर देगा खुश

[ad_1]


भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 का ODI वर्ल्ड कप खेलने में पूरी तरह सक्षम हैं. मोर्केल का यह बयान 30 नवंबर को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले ODI मैच से पूर्व आया है. बताते चलें कि भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 3 मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर-6 दिसंबर तक खेली जाएगी.

रोहित और विराट खेलें वर्ल्ड कप- मोर्ने मोर्केल

मोर्ने मोर्केल ने कहा, “वर्ल्ड कप अभी बहुत दूर है, वे दोनों बेहतरीन क्रिकेटर हैं. वो जब तक मेहनत करते हुए फिटनेस बरकरार रखेंगे, तब तक जरूर खेल सकते हैं. मुझे हमेशा अनुभव पर भरोसा रहा है और ऐसा अनुभव आपको कहीं और नहीं मिल सकता. उन्होंने कई ट्रॉफी जीती हैं, जानते हैं बड़े टूर्नामेंट्स में कैसे खेला जाता है. तो वर्ल्ड कप में वो जरूर खेल सकते हैं.”

मोर्केल ने यह भी बताया कि वो खुद रोहित और विराट के खिलाफ खेल चुके हैं. मोर्केल ने कहा, “उनके खिलाफ गेंदबाजी के बाद कई बार मेरी रातों की नींद हराम हुई. बतौर एक गेंदबाज मैं जानता हूं उनके खिलाफ खेलने के लिए किस स्तर का अभ्यास चाहिए होता है. मैं इस बात के समर्थन में हूं कि रोहित और विराट 2027 का वर्ल्ड कप खेलें.”

बढ़िया फॉर्म में रोहित

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच रविवार, 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. दूसरा वनडे मैच 3 दिसंबर को रायपुर और अंतिम मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा.

रोहित शर्मा बढ़िया फॉर्म में चल रहे हैं, जो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक लगाकर आए हैं. ये उनके ODI करियर का 33वां शतक रहा. दूसरी ओर विराट कोहली लगातार 2 मैचों में फ्लॉप रहे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में नाबाद 74 रन बनाकर बढ़िया फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे.

यह भी पढ़ें:

वर्ल्ड कप में भारत को हराकर कैसा लगा? बाबर आजम ने दिया ऐसा जवाब, हर भारतीय का खून खौल जाएगा

[ad_2]