दूसरे वनडे से ठीक पहले कैलिस ने मार्को यानसेन पर दिया बड़ा बयान, भारतीय फैंस को जानना चाहिए

[ad_1]


इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे दिग्गज ऑलराउंडरों में से एक पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जैक कैलिस ने अपने देश के युवा हरफनमौला खिलाड़ी मार्को यानसेन को लेकर बड़ा बयान दिया है. कैलिस का यह बयान भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे वनडे से ठीक पहले आया है. कैलिस ने कहा कि यानसेन ने हाल के महीनों में अपनी बल्लेबाजी में जो सुधार किया है, वह उन्हें आधुनिक क्रिकेट के शीर्ष हरफनमौला खिलाड़ियों में जगह बनाने में मददगार होगा. 

बता दें कि रांची में खेले गए पहले वनडे में मार्को यानसेन ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था. गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाने के बाद यानसेन ने बल्लेबाजी में 39 गेंद में 70 रन बनाए थे. इससे पहले भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में यानसेन ने बल्ले और गेंद दोनों से मैच विनिंग प्रदर्शन किया था. 

जैक कैलिस ने मंगलवार को एसए20 द्वारा आयोजित भारतीय मीडिया के साथ एक विशेष बातचीत के दौरान कहा, “उसका साल शानदार रहा है, है ना? उसमें हमेशा से क्षमता थी. बस उसे अपने खेल को समझने की जरूरत थी. जाहिर है अब वह इसे समझ गया है और अच्छा संतुलन बना रहा है. यानसेन की गेंदबाजी हमेशा शानदार रही है. पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने बल्ले से अपनी प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल नहीं किया था, लेकिन अब उन्होंने निश्चित रूप से इसमें सुधार किया है. वह अब एक बेहतरीन हरफनमौला हैं. मुझे लगता है कि वह एसए20 में एक बड़ी भूमिका निभाएंगे.”

बल्ले से शानदार योगदान देने के अलावा यानसेन ने भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में 12 विकेट भी लिए थे. दक्षिण अफ्रीका ने इस सीरीज को 2-0 से जीत था. कैलिस को एसए20 यानसेन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. उन्होंने कहा, “उनकी टीम (सनराइजर्स ईस्टर्न केप) उसे अलग-अलग भूमिकाओं में इस्तेमाल कर सकती है. निचले क्रम में वह प्रभावी है लेकिन उसकी बल्लेबाजी को देखते हुए टीम उसका इस्तेमाल कही भी कर सकती है. वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर साबित होगा.”

दक्षिण अफ्रीका के लिए 166 टेस्ट मैचों में 45 शतकों के साथ 55.37 की औसत से 13289 रन बनाने वाले कैलिस को कॉर्बिन बॉश से भी हरफनमौला प्रदर्शन की उम्मीद है. बॉश ने रांची वनडे में भारत के खिलाफ 67 रनों की पारी खेलकर और दो विकेट लेकर अपने कौशल की झलक दिखाई थी.

[ad_2]

क्या स्मृति मंधाना और पलाश 7 दिसंबर को करने जा रहे हैं शादी? क्या है वायरल वेडिंग डेट का सच

[ad_1]


स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी, जो पोस्टपोन हो गई. अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी 7 दिसंबर को होने जा रही है. रविवार को पलाश शादी पोस्टपोन होने के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए थे, वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे. अब शादी की खबरों पर खुद स्मृति के भाई का बयान आया है.

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 7 दिसंबर को होगी, ये खबर वायरल होते ही फैंस भी दोनों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पलाश और स्मृति की शादी 7 दिसंबर को होगी, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे.” एक अन्य यूजर ने बधाई देते हुए लिखा, “दोनों के लिए खुश हूं कि उनकी शादी होने जा रही है.”

स्मृति मंधाना के भाई ने क्या बताया?

स्मृति और पलाश की 7 दिसंबर को होने वाली शादी की खबर पर स्मृति के भाई श्रवण मंधाना का रिएक्शन आया है. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, “मुझे इन अफवाहों के बारे में नहीं पता है. मुझे ये पता है कि शादी अभी तक पोस्टपोन ही है.”

क्यों पोस्टपोन हुई है स्मृति मंधाना की शादी?

स्मृति और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी, दोनों काफी खुश थे. शादी से पहले दोनों के परिवारों और दोस्तों ने हल्दी से लेकर संगीत सेरेमनी में खूब एन्जॉय किया. शादी वाले दिन खबर आई कि स्मृति के पिता की तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई है, जिस कारण शादी टल गई है. इसके बाद पता चला कि पलाश को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों परिवारों ने सेहत को प्राथमिकता देते हुए शादी टालने के फैसला किया.

हालांकि सोशल मीडिया पर पलाश के कुछ मैसेज के स्क्रीनशॉट वायरल हुए, जिनमें दावा किया गया कि पलाश स्मृति को धोखा दे रहे थे और शादी रोकने का फैसला इसी कारण से हुआ. हालांकि आधिकारिक तौर पर कहीं पर उन खबरों की पुष्टि नहीं हुई.



[ad_2]

ऑस्ट्रेलिया का खूंखार बल्लेबाज दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर, इंग्लैंड ने भी प्लेइंग इलेवन में कर दि

[ad_1]


ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा एशेज टेस्ट 4 दिसंबर से ब्रिसबेन के ऐतिहासिक गाबा मैदान में खेला जाएगा. उससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका लगा है, क्योंकि चोट के कारण उस्मान ख्वाजा दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. ख्वाजा को पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान कमर में चोट आई थी. अभी तक कंगारू टीम ने ख्वाजा का रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया है. दूसरी ओर इंग्लैंड ने गाबा टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है, जिसमें एक बड़ा बदलाव हुआ है.

उस्मान ख्वाजा पर्थ टेस्ट में एक पारी में खेलते हुए सिर्फ 2 रन बना पाए थे. वो जब मंगलवार को अभ्यास करने पहुंचे, तो उन्हें कमर में दर्द से जूझते देखा गया. यही साफ संकेत था कि ख्वाजा अभी चोट से उबर नहीं पाए हैं. जोश इंग्लिश या ब्यू वेबस्टर उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर प्लेइंग इलेवन में आ सकते हैं. हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है.

जोश इंग्लिश दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में आ सकते हैं, जो पिछले सप्ताह इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शतक लगाकर आ रहे हैं. इंग्लिश ओपनिंग बल्लेबाजी कर सकते हैं, जिससे ट्रेविस हेड वापस मिडिल ऑर्डर में लौट सकते हैं. ख्वाजा की चोट के कारण ट्रेविस हेड ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में ओपनिंग की थी.

इंग्लैंड ने किया एक बदलाव

पहला टेस्ट 8 विकेट से हारकर आ रही इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव किया है. चोटिल मार्कवुड बाहर हो गए हैं, उनकी जगह स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर विल जैक्स अंतिम-11 में आए हैं. जैक्स ने साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. पहले ही मैच में उन्होंने 6-विकेट हॉल लेकर सनसनी मचा दी थी.

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर

यह भी पढ़ें:

8 छक्के, 13 चौके और वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक गया बेकार; पृथ्वी शॉ ने तूफानी बैटिंग से जिताया

[ad_2]

क्या दक्षिण अफ्रीका के कोच से विराट कोहली ने नहीं मिलाया हाथ? वायरल क्लिप में दावा, जानिए सच

[ad_1]


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी वनडे सीरीज में मैदान पर मुकाबले जितने रोमांचक रहे, उतना ही ऑफ-फील्ड का एक वीडियो विवादों में आ गया है. सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे एक क्लिप में दावा किया जा रहा है कि पहले वनडे के बाद विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के कोच शुक्री कोनराड से हाथ मिलाने से परहेज किया. हालांकि वीडियो की लंबाई इतनी कम है कि सच्चाई साफ-साफ सामने नहीं आती, लेकिन बहस जरूर छिड़ गई है. 

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो की शुरुआत तब होती है जब भारतीय खिलाड़ी पवेलियन लौटते समय विपक्षी खिलाड़ियों से हाथ मिला रहे होते हैं. क्लिप में दिखता है कि विराट कोहली, कोनराड के बिल्कुल सामने पहुंचते हैं, लेकिन कैमरे में वह हाथ बढ़ाते नजर नहीं आते. इसके बाद कोहली अगली कतार में खड़े दो दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए दिखते हैं. यही कुछ सेकेंड का फुटेज इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है. हालांकि यह साफ नहीं है कि वीडियो शुरू होने से पहले कोहली पहले ही कोनराड से हाथ मिला चुके हों. इसलिए निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी.

इस विवाद की जड़ ‘Grovel’ बयान

यह पूरा मामला ऐसे समय में सामने आया है जब कोच शुक्री कोनराड पहले ही अपने एक बयान को लेकर भारतीय फैंस के निशाने पर हैं. गुवाहाटी टेस्ट के बाद कोनराड ने कहा था कि उनकी टीम ने भारत को “grovel” कराने की रणनीति बनाई थी. ‘Grovel’ शब्द का अपने आप में एक विवादित इतिहास है. 1976 में इंग्लैंड के कप्तान टोनी ग्रेग ने इसी शब्द का इस्तेमाल वेस्टइंडीज टीम को नीचा दिखाने के लिए किया था. ऐसे में इस बयान पर पहले ही भारी नाराजगी देखने को मिली थी.

कोनराड का पूरा बयान था कि उनकी टीम चाहती थी कि भारत लंबे समय तक मैदान पर खड़ी रहे. उनका लक्ष्य था कि भारतीय खिलाड़ियों को “really grovel” करवाया जाए ताकि आखिरी दिन की चुनौती और कठिन हो जाए. स्वाभाविक है, यह बयान क्रिकेट जगत को पसंद नहीं आया और नस्लीय सन्दर्भों के कारण इसे बेहद असंवेदनशील बताया गया.

क्या सच में था कोहली का इरादा?

अब इस वायरल वीडियो को उसी बयान से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन कोहली की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. विराट मैदान पर गरिमा और खेलभावना के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में अधूरी क्लिप पर आधारित दावे कितने सही हैं, यह कहना मुश्किल है. 



[ad_2]

इंटरनेशनल क्रिकेट की 5 महिला क्रिकेटर जिन्होंने महिला से ही रचाई शादी, लिस्ट में एक नई जोड़ी हु

[ad_1]


आज के दौर में समलैंगिक विवाह कोई नई बात नहीं है. इंटरनेशनल महिला क्रिकेट में कई खिलाड़ियों ने समलैंगिक विवाह की है. वे सभी अपने जीवन में काफी खुश हैं. हाल ही में साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर क्लो ट्रायोन ने मिशेल नेटिवल से अपनी सगाई की घोषणा की. ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि इस जोड़ी से पहले ऐसा कौन कर चुके हैं.  हम आपको ऐसे ही 5 महिला क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने समलैंगिक विवाह किया है. 

इंटरनेशनल महिला क्रिकेटर जिन्होंने एक महिला से ही की शादी

1. एलेक्स ब्लैकवेल और लिंडसे आस्क्यू की शादी 

ऑस्ट्रेलिया की एलेक्स ब्लैकवेल और इंग्लैंड की लिंडसे आस्क्यू ने एक-दूसरे को आठ साल तक डेट करने के बाद साल 2015 में इंग्लैंड में शादी रचाई थी. ब्लैकवेल ने साल 2013 में सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि वे लेस्बियन हैं. ब्लैकवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए 252 इंटरनेशनल मैच खेलीं जबकि आस्क्यू इंग्लैंड के लिए सिर्फ 14 इंटरनेशनल मैच खेल पाईं.

2. एमी सैटर्थवेट और ली ताहूहु का रिलेशन 

न्यूजीलैंड की एमी सैटर्थवेट और ली ताहूहु ने साल 2017 में शादी की. सैटर्थवेट एक बेहतरीन बाएं हाथ की बल्लेबाज हैं जबकि ताहूहु एक दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं. इन दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम ग्रेस मैरी सैटर्थवेट है. जिसका जन्म 13 जनवरी 2020 को हुआ था.

3. डेन वैन नीकर्क ने मैरिजैन कप्प से की शादी 

दक्षिण अफ्रीका की पूर्व कप्तान डेन वैन नीकर्क और स्टार ऑलराउंडर मैरिजैन कप्प ने साल 2018 में शादी की. वैन नीकर्क दाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की लेग स्पिनर हैं, जिन्होंने लगभग 200 इंटरनेशनल मैच खेली हैं. वहीं, कप्प दाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 200 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं.

4. मेगन शुट्ट की जेस होलिओक से शादी 

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शुट्ट ने साल 2019 में जेस होलिओक से शादी की. शुट्ट ने साल 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से ऑस्ट्रेलिया के लिए 150 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. दूसरी ओर, होलिओक क्रिकेटर नहीं हैं, वे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में एक फैसिलिटी मैनेजर के तौर पर काम करती थीं. इस जोड़े को अगस्त 2021 में एक बेटी हुई, जिसका नाम रायली लुईस शुट्ट है.

5. नेट साइवर ब्रंट और कैथरीन ब्रंट ने की शादी 

इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर नेट साइवर ब्रंट और कैथरीन ब्रंट ने अक्टूबर 2019 में सगाई करने के बाद 29 मई 2022 को शादी की. दोनों इंग्लैंड टीम का एक अहम हिस्सा रही हैं और 2017 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड की जीत के पीछे की मुख्य खिलाड़ी भी रही हैं. सितंबर 2024 में, ये घोषणा की गई थी कि कैथरीन गर्भवती हैं, जिसके बाद, उन्होंने मार्च 2025 में अपने बेटे को जन्म दिया.

[ad_2]

विराट कोहली के शतक के बाद ड्रेसिंग रूम में गंभीर ने क्या किया, तस्वीरें वायरल

[ad_1]


IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे में विराट कोहली ने जो पारी खेली, उसने सिर्फ टीम इंडिया को जीत नहीं दिलाई बल्कि क्रिकेट फैंस के दिल भी जीत लिए. रांची में खेले गए इस मुकाबले में कोहली ने 135 रन की धमाकेदार पारी खेलते हुए एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें आधुनिक क्रिकेट का किंग कहा जाता है. उनकी इस रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का एक जेस्चर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

ड्रेसिंग रूम में गंभीर का रिएक्शन वायरल

कोहली जैसे ही 43वें ओवर में आउट होकर ड्रेसिंग रूम लौटे, हेड कोच गौतम गंभीर ने उन्हें दरवाजे पर ही रिसीव किया. दोनों ने पहले हाथ मिलाया गया, फिर गंभीर ने कोहली को गले लगाकर शानदार पारी की बधाई दी. इस दौरान ली गई तस्वीरें कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. 

कोहली की पारी, क्लासिक और रिकॉर्डतोड़

विराट कोहली ने 120 गेंदों पर 135 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 7 छक्के निकले. यह पारी कई मायनों में खास थी. यह उनके करियर का 52वां वनडे शतक था. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी (51 टेस्ट शतक) का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया. यह कोहली की 83वीं अंतरराष्ट्रीय सेंचुरी रही.

भारत की जीत में कोहली की भूमिका

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349/8 का विशाल स्कोर बनाया। कोहली ने शुरुआत में संभलकर और बाद में आक्रामक खेलते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि उनकी पारी 43वें ओवर में रायन रिकेल्टन के बेहतरीन कैच से खत्म हो गई, लेकिन तब तक वे अपना काम कर चुके थे.

रांची बना कोहली का फेवरेट वेन्यू

JSCA स्टेडियम में कोहली का रिकॉर्ड किसी सपने से कम नहीं है. यहां उन्होंने अब तक 6 पारियों में 519 रन बना लिए हैं, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है. उनका 173 रनों का औसत और 110 के स्ट्राइक रेट से यह स्पष्ट है कि यह मैदान उनके लिए ‘रन मशीन मोड’ ऑन कर देता है. 



[ad_2]

दूसरे वनडे में 3 बदलाव के साथ उतर सकती है दक्षिण अफ्रीकी टीम, इस हिंदू क्रिकेटर को मिलेगा मौका?

[ad_1]


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को रांची में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. इस मैच में कुल 681 रन बने. दोनों ही टीमों ने 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया, लेकिन अंत में टीम इंडिया ने 17 रनों से जीत दर्ज की. अब बुधवार, 3 दिसंबर को दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. यहां जानें दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

3 बदलाव कर सकती है दक्षिण अफ्रीकी टीम 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच बुधवार, 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच का टॉस दोपहर 1 बजे होगा. वहीं मैच की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से होगी. दक्षिण अफ्रीकी टीम इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव कर सकती है. 

टेंबा बावुमा की हो सकती है वापसी

पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका के लिए रियान रिकल्टन और एडन मार्करम ने पारी का आगाज किया था. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक तीन नंबर पर खेले थे, लेकिन रायपुर में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में नियमित कप्तान टेंबा बावुमा की वापसी हो सकती है. ऐसी स्थिति में डिकॉक और मार्करम ओपनिंग कर सकते हैं. वहीं बावुमा नंबर-3 पर बैटिंग कर सकते हैं. 

इस हिंदू क्रिकेटर को अंतिम ग्यारह में मिल सकती है जगह 

दक्षिण अफ्रीकी टीम के सबसे सफल स्पिनरों में से एक केशव महाराज पहले वनडे में नहीं खेले थे. रांची में प्रेनेलन सुब्रायन एकमात्र स्पिनर थे, जिन्होंने 10 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 73 रन दिए थे. ऐसे में दूसरे वनडे मैच में प्रेनेलन सुब्रायन की जगह केशव महाराज को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. 

ओटनील बार्टमैन की जगह लुंगी नगिदी 

रांची में खेले गए पहले वनडे में ओटनील बार्टमैन काफी महंगे साबित हुए थे. उन्होंने 10 ओवर में 60 रन लुटाए थे. रायपुर में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में उनकी जगह अनुभवी फास्ट बॉलर लुंगी नगिदी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

दूसरे वनडे के लिए दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन- एडन मार्करम, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेंबा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर और लुंगी नगिदी.

[ad_2]

कोहली के शतक पर रोहित शर्मा ने क्या बोला था? अर्शदीप सिंह ने वीडियो बनाकर कर दिया खुलासा

[ad_1]


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शतकीय साझेदारी की, रोहित 57 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर आउट हुए. इसके बाद विराट कोहली ने अपना 52वां ओडीआई शतक पूरा किया, जिसके सेलिब्रेशन में रोहित ने स्टैंड से कुछ ऐसा कहा, जिसका वीडियो कुछ मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब अर्शदीप सिंह ने उस वीडियो को लेकर एक खुलासा किया.

रोहित शर्मा के वीडियो से साफ था कि उन्होंने क्या कहा, हालांकि ये भी पता चल रहा था कि उन्होंने जो भी कुछ कहा वो किसी व्यक्ति विशेष को नहीं बल्कि शतक के सेलिब्रेशन में जोश में कहा. हालांकि फिर भी सोशल मीडिया पर कई लोग ये पूछ रहे थे कि रोहित ने वो किससे या किसके लिए कहा?

रोहित शर्मा ने क्या कहा था? अर्शदीप ने बताया

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपने फनी वीडियो के लिए भी जाने जाते हैं, वह अक्सर साथी खिलाड़ियों के साथ रील्स आदि बनाते हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “कल से बहुत मैसेज आ रहे हैं कि रोहित भाई ने विराट कोहली की सेंचुरी पर क्या बोला? मैं बताता हूं, उन्होंने बोला कि नीली परी, लाल परी कमरे में बंद है, मुझे नादिया पसंद है.”

दरअसल ये वायरल रील पर एक फनी वीडियो था, जो अर्शदीप ने बनाया और शेयर किया. वैसे रोहित के वीडियो से साफ पता चल रहा था कि उन्होंने जो भी कहा वो किसी से नहीं कहा बल्कि शतक के सेलिब्रेशन में कहा.

विराट कोहली ने रचा था इतिहास

कोहली का ये 52वां वनडे शतक था. वह एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा. सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए हैं.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे बुधवार, 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर होगी.



[ad_2]

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से आया चौंकाने वाला वीडियो, कोहली ने किया गंभीर को इग्नोर?

[ad_1]


विराट कोहली और गौतम गंभीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो रांची में खेले गए भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे के बाद का है. दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने हेड कोच को इग्नोर किया. इस वीडियो के आने से सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है, क्या कोहली ने जानबूझकर ऐसा किया?

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच आईपीएल के दौरान तीखी बहस भी हुई थी, तब दोनों अलग अलग टीम के लिए खेल रहे थे. हालांकि जब से गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने है, उनके कोहली के साथ रिश्ते अच्छे ही नजर आए हैं. लेकिन दोनों के बीच ‘तनाव’ की चर्चा रविवार को हुए एक इंसिडेंट के बाद तेज हो गई.

विराट कोहली ने गौतम गंभीर को किया इग्नोर?

रांची वनडे के बाद का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमे विराट कोहली ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे हैं. वह जैसे ही सीढ़ियों से ऊपर चढ़ते हैं, अपनी जेब से मोबाइल निकालकर चलाने लगते हैं. गेट के अंदर गौतम गंभीर खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन कोहली उन्हें देखते नहीं. जब वह अंदर घुसते हैं तो गंभीर कोहली को एक बार देखते भी हैं, लेकिन कोहली सीधे चले जा रहे हैं.

कोहली और गंभीर के बीच सबकुछ ठीक नहीं?

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा, दोनों के गौतम गंभीर से संबंध सहज नहीं हैं. दोनों ने टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास के बाद वनडे क्रिकेट पर फोकस बढ़ा दिया है. रिपोर्ट के अनुसार दोनों 2027 वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट कोई गारंटी नहीं दे रहा है कि दोनों वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहेंगे. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि पहले वनडे की तैयारियों के दौरान रांची में कोहली और गंभीर के बीच नेट सेशन पर कोई बात नहीं हुई.

दावों में कितनी सच्चाई

रांची में विराट कोहली जब 135 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे थे, तब गौतम गंभीर ने उन्हें साइड-हग दिया था. इसका भी एक स्क्रीनशॉट मैच के बाद वायरल हुआ था. इससे साफ है कि गंभीर और कोहली के बीच रिश्ते बहुत ज्यादा खराब नहीं हैं, और एक छोटे क्लिप से कोई भी अंदाजा लगाना गलत होगा.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है. दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार, 3 दिसंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया उस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.



[ad_2]

टीम इंडिया के लिए आई अच्छी खबर, गेंदबाजी के लिए फिट हुए हार्दिक पांड्या; BCCI ने दिया क्लीयरेंस

[ad_1]


हार्दिक पांड्या ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में इंटेंसिव रिहैब पूरा कर लिया है, उन्हें टी20 इंटरनेशनल में गेंदबाजी करने की अनुमति मिल गई है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले ये एक अच्छी खबर है, वह इस सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं. हार्दिक एशिया कप 2025 के सेमीफाइनल में चोटिल हुए थे.

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) में एक इंटेंसिव रिहैब ब्लॉक पूरा कर लिया है और उन्हें टी20आई में गेंदबाजी करने की इजाजत मिल गई है. पांड्या ने 21 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में अपना रिटर्न टू प्ले (RTP) प्रोटोकॉल पूरा कर लिया. अब उन्हें टी20 में कॉम्पिटिटिव क्रिकेट फिर से शुरू करने के लिए फिट घोषित किया गया है.

एशिया कप में चोटिल हुए थे हार्दिक पांड्या

हार्दिक सितंबर में एशिया कप के दौरान बाएं क्वाड्रिसेप्स में चोट लगने के बाद से बाहर हैं. इसी कारण वह ऑस्ट्रेलिया दौरे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज से बाहर हुए. बीसीसीआई ने पहले ही संकेत दे दिया था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उन्हें सिर्फ टी20 इंटरनेशनल के लिए मैनेज किया जाएगा.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे हार्दिक

हार्दिक पांड्या पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से वापसी करेंगे, ताकि उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को टेस्ट किया जा सके. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या बड़ौदा के लिए पंजाब के खिलाफ 2 दिसंबर और गुजरात के खिलाफ 4 दिसंबर को मैच खेल सकते हैं. इसमें इस बात पर फोकस किया जाएगा कि लगातार 2 मैचों में उनका शरीर गेंदबाजी पर कैसा रिस्पॉन्स देता है.

नेशनल सिलेक्शन कमिटी के सदस्य प्रज्ञान ओझा को घरेलू दौरे में हार्दिक पांड्या के प्रोग्रेस पर नजर बनाए रखने और टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को फीडबैक देने का काम सौंपा गया है. इससे साफ है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैनेजमेंट उन्हें महत्वपूर्ण प्लेयर के तौर पर देख रहा है, जो बल्लेबाजी, गेंदबाजी के साथ फील्डिंग में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं.

[ad_2]