मोहम्मद शमी के समर्थन में आए सौरव गांगुली, कहा- वो टेस्ट, वनडे और टी-20 सबके लिए फिट हैं

[ad_1]


पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली मोहम्मद शमी को क्रिकेट के सभी प्रारूपों में भारतीय टीम में वापसी करते देखना चाहते हैं. गांगुली का मानना है कि वो बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ हैं और वो पूरी तरह फिट हैं.

बता दें कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने 35 वर्षीय शमी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए नहीं चुना. इस फैसले के बाद कई लोगों ने नाराजगी जताई. मोहम्मद शमी ने  आखिरी बार मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था.

गांगुली ने सोमवार को कहा, “शमी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं. वह फिट हैं और हमने यह तीन रणजी ट्रॉफी मैचों में देखा, जहाँ उन्होंने अपने दम पर बंगाल के लिए मैच जीते.”

गांगुली ने आगे कहा, “मुझे यकीन है कि चयनकर्ता नज़र रख रहे हैं और मोहम्मद शमी और चयनकर्ताओं के बीच बातचीत चल रही है. अगर आप मुझसे फिटनेस और कौशल के मामले में पूछें, तो यह वही मोहम्मद शमी हैं जिन्हें हम जानते हैं. इसलिए, मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि वह भारत के लिए टेस्ट मैच, वनडे और टी20 क्रिकेट क्यों नहीं खेलते रह सकते.”

रणजी में शमी ने अब तक 15 विकेट चटकाए हैं जिससे बंगाल को अपने पहले दो रणजी ट्रॉफी मैचों में लगातार जीत हासिल करने में मदद मिली है. हालाँकि त्रिपुरा के खिलाफ उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. उन्होंने इस सीज़न में तीन मैचों में 91 ओवर गेंदबाजी की. इस अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ ने 2023 विश्व कप के बाद टखने की सर्जरी करवाई थी. उस विश्वकप में उन्होंने 10.70 की औसत से 24 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था.

टेस्ट मैचों में प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप तेज गेंदबाजी आक्रमण का अभिन्न अंग बन गए हैं. 2027 का एकदिवसीय विश्व कप अभी दो साल दूर है. ऐसे में शमी की कब वापसी होगी यह बड़ा सवाल है.

[ad_2]

अर्शदीप और कुलदीप को बाहर क्यों बैठाया? गौतम गंभीर ने जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

[ad_1]


अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव भारतीय टीम में शामिल 2 मैच विनिंग गेंदबाज हैं. अर्शदीप टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट (105) लेने वाले गेंदबाज हैं. दूसरी ओर कुलदीप की फिरकी के जादू से पूरी दुनिया वाकिफ हैं. पिछली कुछ सीरीज से अर्शदीप और कुलदीप, दोनों को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है. इसके लिए कोच गौतम गंभीर और पूरे टीम मैनेजमेंट की जमकर आलोचना भी हुई है. अब गंभीर ने खुद इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है.

बीसीसीआई टीवी से बातचीत में गौतम गंभीर ने कहा, “यह बतौर कोच शायद मेरे लिए सबसे कठिन काम है. मैं जानता हूं कि बेंच पर बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी बैठे हुए हैं और हर कोई प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने का हकदार है, लेकिन अंत में आप सिर्फ 11 ही खिलाड़ी चुन सकते हैं. आपको दिन और परिस्थिति के हिसाब से सबसे बढ़िया कॉम्बिनेशन तैयार करना होता है.”

स्थिति को समझते हैं खिलाड़ी

गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि उनका ध्यान हमेशा ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा बनाने पर होता है. गंभीर समझते हैं कि अच्छा माहौल बनाए रखने के लिए उनका खिलाड़ियों के साथ तालमेल बिठाना कितना जरूरी है.

गौतम गंभीर ने कहा, “यदि आप ईमानदार हैं, स्पष्ट रूप से बात रखते हैं. अगर आप जो भी कह रहे हैं, उसे दिल से कहा हो तो उससे अच्छा कुछ नहीं. मुझे लगता है कि हमारे खिलाड़ी भी इस बात को समझते हैं. खिलाड़ी और कोच के बीच तालमेल बहुत जरूरी है.”

आपको याद दिला दें कि अर्शदीप सिंह को इस साल एशिया कप 2025 में सिर्फ 2 मैच खेलने का मौका मिला था. कुलदीप यादव ने भी पिछले महीनों टीम इंडिया के लिए कई सारे मैच मिस किए हैं.

यह भी पढ़ें:

8 महीने हो गए, मोहम्मद शमी की नहीं हुई टीम इंडिया में वापसी, BCCI ऑफिशियल का बड़ा खुलासा

डिफेंडिंग चैंपियन RCB कर सकती है 5 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल; देखें

[ad_2]

दिल्ली ब्लास्ट के बाद क्रिकेट मैच पर मंडराया खतरा? लाल किले के पास स्टेडियम की बढ़ी सुरक्षा

[ad_1]


सोमवार शाम दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में धमाका हो गया. इस घटना के बाद अरुण जेटली स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यह स्टेडियम लाल किले से कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित है. अरुण जेटली स्टेडियम में अभी दिल्ली बनाम जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी का मैच खेला जा रहा है. दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के सचिव अशोक शर्मा का कहना है कि उन्होंने दिल्ली पुलिस से मैदान की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है.

बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में अभी तक 13 लोगों की जान जा चुकी है और काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं. यह धमाका लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास रेड लाइट पर हुआ.

डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने कहा, “दिल्ली बनाम जम्मू-कश्मीर रणजी मैच के आखिरी दिन अरुण जेटली स्टेडियम के पास सुरक्षा बढ़ाई जाएगी. मैं दिल्ली पुलिस से आग्रह करूंगा कि स्टेडियम में अधिक सुरक्षा बल तैनात किया जाए.”

धमाके की वजह को लेकर जांच जारी है. आपको बताते चलें कि इस धमाके से चंद घंटे पहले दिल्ली के नजदीक फरीदाबाद में संदिग्ध 2900 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट पाया गया था, जो विस्फोटक तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला एक मुख्य घटक है. जांच अधिकारियों का कहना था कि इस विस्फोटक के जरिए दिल्ली में बड़े स्तर पर हमला करने की साजिश की जा रही थी.

रणजी ट्रॉफी मैच की बात करें तो चौथे दिन जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए अभी 124 रन और बनाने हैं. चौथी पारी में जम्मू-कश्मीर को 179 रनों का लक्ष्य मिला था, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसने 2 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं. जम्मू-कश्मीर अभी जीत से 124 रन पीछे है.

यह भी पढ़ें:

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले देखें WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें भारत का नंबर

[ad_2]

सैमसन टू CSK, जडेजा-कर्रन जाएंगे राजस्थान, डील हो गई पक्की! IPL ऑक्शन से पहले आ गया अपडेट

[ad_1]


संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़कर राजस्थान रॉयल्स में जाने वाले हैं. क्रिकबज के मुताबिक ट्रेड को लेकर तीनों खिलाड़ियों की सहमति मिल चुकी है और तीनों ने ट्रेड डील पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. हालांकि अभी तक ट्रेड को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया को पूरा होने में कुछ समय लग सकता है, जिसके बाद सैमसन के CSK में जाने और जडेजा-कर्रन के राजस्थान रॉयल्स में जाने की पुष्टि होने का अनुमान है.

ट्रेड डील पूरी होने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का इसमें शामिल होना जरूरी है. खबर है कि सोमवार शाम तक राजस्थान या चेन्नई फ्रैंचाइजी में से किसी ने भी IPL या BCCI अधिकारियों को इस ट्रेड के बारे में आधिकारिक रूप से सूचना नहीं दी है.

IPL के नियमों के मुताबिक जब भी किसी विदेशी खिलाड़ी को ट्रेड किया जाता है, उसमें NOC (नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट) की आवश्यकता होती है. चूंकि सैम कर्रन इंग्लैंड के खिलाड़ी हैं, इसलिए उन्हें ट्रेड करने के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को इस प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जा सकता है.

संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा को पिछले सीजन उनकी अपनी-अपनी टीम ने 18 करोड़ में रिटेन किया था. मगर इस ट्रेड डील में जडेजा के साथ-साथ सैम कर्रन भी राजस्थान में जा रहे हैं. कर्रन, जिन्हें पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने 2.4 करोड़ रुपये की सैलरी दी थी. अन्य मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने पहले जडेजा के साथ डेवाल्ड ब्रेविस की मांग की थी, लेकिन CSK मैनेजमेंट ने उस मांग को ठुकरा दिया था. उसके बाद सैम कर्रन का नाम इस ट्रेड डील में सामने आया.

यह भी पढ़ें:

अर्शदीप और कुलदीप को बाहर क्यों बैठाया? गौतम गंभीर ने जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

[ad_2]

8 महीने हो गए, मोहम्मद शमी की नहीं हुई टीम इंडिया में वापसी, BCCI ऑफिशियल का बड़ा खुलासा

[ad_1]


मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम इंडिया में वापस नहीं आए हैं. एक तरफ शमी का कहना है कि वो पूरी तरह फिट हैं, दूसरी ओर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कहना था कि पूरी तरह फिट ना होने के कारण शमी का चयन नहीं हुआ था. शमी को इंग्लैंड टूर के बाद, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी नहीं चुना गया था. अब दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए भी उनका चयन नहीं हुआ है. शमी के सेलेक्शन को लेकर चल रहे विवाद के बीच बीसीसीआई के एक प्रवक्ता ने बड़ा बयान दिया है.

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार बीसीसीआई के एक प्रवक्ता ने बताया, “ऐसा कई बार हुआ है जब चयनकर्ताओं और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सपोर्ट स्टाफ ने कई बार मोहम्मद शमी की फिटनेस का हाल जाना है. चयन समिति उन्हें इंग्लैंड ले जाना चाहती थी, क्योंकि जसप्रीत बुमराह तीन से ज्यादा टेस्ट नहीं खेलने वाले थे. इंग्लैंड की कंडीशन में भला शमी जैसी क्षमता वाला गेंदबाज कौन नहीं चाहेगा?”

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से शुरू हो रही है. इस सीरीज के लिए भी मोहम्मद शमी का टीम इंडिया स्क्वाड में चयन नहीं हुआ है. इस पर सूत्र ने बताया, “एक ऐसा नैरेटिव सेट कर दिया गया कि शमी से कोई संपर्क नहीं साधा गया, यह बिल्कुल सच नहीं है. स्पोर्ट्स साइंस टीम के पास उनकी मेडिकल रिपोर्ट है, जो बताती है कि शमी इंटरनेशनल मैचों का भार झेल सकते हैं या नहीं.”

रणजी ट्रॉफी में की दमदार वापसी

इस बीच मोहम्मद शमी ने डोमेस्टिक रेड बॉल टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में वापसी की है. बंगाल के लिए अभी तक दोनों मैचों में उन्होंने मैच विजेता प्रदर्शन करके दिखाया है. रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के सिर्फ 2 मैचों में शमी 15 विकेट चटका चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

डिफेंडिंग चैंपियन RCB कर सकती है 5 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल; देखें

[ad_2]

रवींद्र जडेजा ने 10 सीजन में CSK से कितने करोड़ कमाए? रकम देख आपके होश उड़ जाएंगे

[ad_1]


रवींद्र जडेजा कभी चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ेंगे, यह सोचने में भी अजीब लगता है. क्योंकि जडेजा ने पीली जर्सी में एक अलग विरासत कमाई है. वो 10 सीजन चेन्नई टीम के लिए खेले हैं, लेकिन अटकलें हैं कि IPL 2026 में जडेजा राजस्थान रॉयल्स टीम में जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि CSK-RR ट्रेड डील में संजू सैमसन के बदले चेन्नई टीम रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन को देने के लिए तैयार है. खैर अभी ऐसी किसी खबर की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस बीच आइए जान लेते हैं कि जडेजा ने अब तक चेन्नई सुपर किंग्स टीम से कितने करोड़ की कमाई कर ली है.

आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा अपने IPL करियर में चार टीमों के लिए खेल चुके हैं. वो राजस्थान रॉयल्स (2008-09), कोच्चि टस्कर्स केरल (2011), चेन्नई सुपर किंग्स (2012-2015, 2018-2025) और गुजरात लायंस (2016-17) के लिए भी खेल चुके हैं.

CSK से कितने करोड़ कमाए?

सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए रवींद्र जडेजा ने 10 सीजन में 124.44 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जडेजा पहली बार 2012 में CSK के लिए खेले थे, वो उस सीजन ऑक्शन में सबसे महंगे प्लेयर रहे थे. चेन्नई ने उन्हें 9.72 करोड़ रुपये में खरीदा था. उससे अगले सीजन भी उन्हें इतना ही पैसा मिला, लेकिन उससे अगले सीजन उनकी तनख्वाह घटकर साढ़े 5 करोड़ हो गई थी.

2016 और 2017 सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स बैन रही, वहीं जब 2018 में जडेजा ने CSK में रिटर्न किया तब उन्हें 7 करोड़ रुपये की सैलरी मिली थी. सीजन 2021 तक उनकी तनख्वाह 7 करोड़ ही रही. इस भारतीय ऑलराउंडर 2022 सीजन में 16 करोड़ रुपये मिले और उससे अगले सीजन भी उन्हें इतना ही पैसा मिला. 2024 सीजन के लिए भी उन्हें 16 करोड़ रुपये मिले, लेकिन IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई टीम ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

  • 2012 – 9.72 करोड़
  • 2013 – 9.72 करोड़
  • 2014 – 5.5 करोड़
  • 2015 – 5.5 करोड़
  • 2018 – 7 करोड़
  • 2019 – 7 करोड़
  • 2020 – 7 करोड़
  • 2021 – 7 करोड़
  • 2022 – 16 करोड़
  • 2023 – 16 करोड़
  • 2024 – 16 करोड़
  • 2025 – 18 करोड़

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 Trade Players: सिर्फ सैमसन-जडेजा नहीं, IPL ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है ट्रेड डील; हैरान कर देगी लिस्ट

[ad_2]

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट में अब तक इन पांच बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन,

[ad_1]


Most runs for India vs South Africa in Tests: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से शुरू हो रही है, जिसका पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा. वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 नवंबर 2025 को गुवाहाटी के बरसपाड़ा क्रिकेट स्टेडियम में होगा. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में अब तक सबसे ज्यादा रन महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं? 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 1741 रन 

पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. सचिन ने अपने करियर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 25 टेस्ट मैचों में 42.46 की औसत से 1741 रन बनाए, जिसमें उनके नाम 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं.

2. जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 1734 रन 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पूर्व महान ऑलराउंडर जैक कैलिस दूसरे नंबर पर हैं. कैलिस ने अपने करियर में टीम इंडिया के खिलाफ 18 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 69.36 की औसत और 7 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 1734 रन बनाए.

3. हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) – 1528 रन 

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. अमला ने अपने करियर में भारत के खिलाफ 21 टेस्ट मैचों में 43.65 की औसत से 1528 रन बनाए, जिसमें उनके नाम 5 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं.

4. विराट कोहली (भारत) – 1408 रन 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पूर्व स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं. विराट ने अपने करियर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 54.15 की औसत और 3 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 1408 रन बनाए.

5. एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) – 1334 रन 

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डीविलियर्स भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. डीविलियर्स ने अपने करियर में भारत के खिलाफ 20 टेस्ट मैचों में 39.23 की औसत से 1334 रन बनाए, जिसमें उनके नाम 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं.

[ad_2]

इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिल्ली की हवा को बताया जहरीला, AQI को लेकर उठाए सवाल

[ad_1]


Jonty Rhodes Compare Goa And Delhi Air Quality: दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने दिल्ली की हवा को लेकर बहस छेड़ दी है. जोंटी रोड्स ने अपने एक्स अकाउंट पर दिल्ली की हवा की तुलना गोवा की एयर क्वालिटी के साथ की है. साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कोच ने लिखा कि ‘आज जब रांची जाते समय दिल्ली से गुजरा, तब हमेशा की यहां ही हवा को सहन करना मुश्किल होता है. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं साउथ गोवा के छोटे फिशिंग विलेज में रहता हूं’.

साउथ अफ्रीका क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने गोवा की साफ हवा के बारे में बताते हुए आगे लिखा कि ‘मेरे घर से सूर्यास्त कुछ इस तरह दिखता है और इस फोटो में फुटबॉल खेलते दिख रहे बच्चे मेरे हैं. दिल्ली में इन बच्चों को घर में रहने का सुझाव दिया जा सकता है’.

दिल्ली का AQI 400 पार

दिल्ली की हवा हर बढ़ते दिन के साथ और भी जहरीली होती जा रही है. आज सोमवार, 10 नवंबर की सुबह दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इडेक्स (AQI) 400 पार दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली के बवाना क्षेत्र में प्रदूषण सबसे ज्यादा रहा, यहां AQI 412 नोट किया गया, जिससे पता चलता है कि दिल्ली की एयर क्वालिटी खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है. इसी बारे में जोंटी रोड्स ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है.

जोंटी रोड्स का क्रिकेटिंग करियर

जोंटी रोड्स ने अपने 11 साल के वनडे करियर में 245 मैच खेले, जिनमें 35.11 की औसत से 5,935 रन बनाए. वहीं टेस्ट क्रिकेट में जोंटी रोड्स ने 52 मैचों की 80 पारियों में 2,532 रन बनाए. जोंटी रोड्स का टेस्ट में बेस्ट स्कोर 117 रन और ODI में हाईएस्ट स्कोर 121 रन रहा.

यह भी पढ़ें

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स को लेकर बड़ी खबर, जहीर खान के जाने के बाद अब टीम से जुड़ेगा यह कोच!



[ad_2]

6,6,6,6,6,6,6,6…सिर्फ 11 गेंद में जड़ दिया अर्धशतक; एबी डिविलियर्स और युवराज सिंह सब रह गए

[ad_1]


Fastest Fifty In Domestic Cricket: भारत के एक खिलाड़ी ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसे आज तक कभी कोई प्लेयर नहीं कर पाया है. अरुणाचल प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे आकाश चौधरी ने मेघालय के खिलाफ मैच में तूफानी अर्धशतक ठोका. इस बल्लेबाज ने आखिरी में बल्लेबाजी के लिए आकर 11 गेंदों में हाफ-सेंचुरी पूरी की, जिसमें इस बल्लेबाज ने 8 छक्के लगाए. इसी के साथ आकाश चौधरी का नाम भारतीय डॉमेस्टिक क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गया है.

11 गेंदों में तूफानी हाफ-सेंचुरी

अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ी आकाश चौधरी छठवां विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए. आकाश ने 14 गेंद में 50 रन नाबाद पारी खेली, लेकिन इस बल्लेबाज ने अपना अर्धशतक 11 गेंदों में ही पूरा कर लिया था. आकाश से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड वेन व्हाइट के नाम था. आयरलैंड के इस खिलाड़ी ने साल 2012 में 12 गेंदों में हाफ-सेंचुरी लगाई थी.

इंटरनेशनल क्रिकेट में भी नहीं हुआ ये कारनामा

इंटरनेशनल क्रिकेट में भी आज तक ऐसा कारनामा नहीं हुआ है कि किसी खिलाड़ी ने 11 गेंदों में अर्धशतक लगाया हो. पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. वहीं वनडे में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स और कैरेबियाई खिलाड़ी मैथ्यु फोर्ड के नाम है. ये प्लेयर वनडे इंटरनेशनल में 16 गेंदों में हाफ-सेंचुरी लगा चुके हैं. लेकिन आकाश चौधरी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक लगाकर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

यह भी पढ़ें

KL Rahul vs Rishabh Pant: केएल राहुल बनाम ऋषभ पंत, आंकड़ों की जंग में कौन है आगे? जानिए T20I में दोनों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड



[ad_2]

23 साल के भारतीय खिलाड़ी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम

[ad_1]


भारत की नेशनल लेवल हॉकी प्लेयर जूली यादव की लखनऊ में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. जूली पिछले दिनों एक अंतर-विद्यालयीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की देखरेख की तैयारी में जुटी थीं. वो एलडीए कॉलोनी स्थित एलपीएस स्कूल में खेल शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं. यह घटना पारा पुलिस थाना क्षेत्र में मौदा मोड़ के पास घटित हुई.

23 वर्षीय जूली जल्दी स्कूल आ गई थीं, लेकिन बाद में आभास हुआ कि वो अपना फोन घर पर भूल गई हैं. फोन वापस लेने के लिए वो अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल पर वापस घर के लिए निकली थीं. घर वापस लौटते समय गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक ने जूली की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. ट्रक का पहिया रुकने से पहले जूली के शरीर पर चढ़ चुका था. चश्मदीद ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई और उन्हें नजदीकी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया. सेंटर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

इस खबर ने जूली यादव के परिवार और सगे संबंधियों को झकझोर कर रख दिया. खबर सुनकर पिता अजय यादव और मां गमगीन हो गए. करीबी रिश्तेदारों ने बताया कि जूली को उनके मदद करने वाले स्वभाव के लिए बहुत प्यार मिलता था और उन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं चाहा.

जूली ने इसी साल अप्रैल में एलपीएस स्कूल को खेल शिक्षिका के रूप में जॉइन किया था. स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश सिंह ने कहा कि जूली रविवार को होने वाले बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियों में जुटी थीं. इस टूर्नामेंट में एलपीएस स्कूल की 8 शाखाओं के विद्यार्थी भाग लेने वाले थे.

पारा पुलिस थाना जूली के परिवार की शिकायत पर केस दर्ज करेगा. ट्रक से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

यह भी पढ़ें:

अहमदाबाद में होगा टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच, फाइनल का वेन्यू भी आया सामने! जानें शेड्यूल पर ताजा अपडेट

[ad_2]