इस्लामाबाद में बम विस्फोट के बाद श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा बढ़ी, जानिए कब से है सीरीज

[ad_1]


Terrorist Attack In Islamabad: पाकिस्तान में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद इस देश के दौरे पर आई श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई टीम के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया. नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं. पाकिस्तान ने अप्रत्यक्ष रूप से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर एक बार फिर आरोप लगाया है कि उसने अपनी जमीन का इस्तेमाल तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को पाकिस्तान में आतंकवादी हमले करने के लिए करने दिया.

पाकिस्तान में आतंकी हमला

मंगलवार को इस्लामाबाद में एक न्यायिक परिसर के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें 12 लोग मारे गए और कई घायल हो गए. इस बीच उत्तरी पाकिस्तान के वाना क्षेत्र में वाना कैडेट कॉलेज पर आतंकवादी हमले को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया और लगभग 300 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अता तरार ने कहा कि यदि सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई नहीं की होती तो पाकिस्तान 2018 में पेशावर स्कूल हमले जैसी बड़ी घटना का गवाह बन सकता था.

श्रीलंकाई पर आतंकी हमले की आशंका 

तीन वर्ष पहले न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला रद्द कर दी थी. न्यूजीलैंड की टीम तब संभावित आतंकवादी हमले की सूचना मिलने के बाद बिना कोई मैच खेले ही अपने देश लौट गई थी. सूत्र ने कहा, ‘‘यही कारण है कि मोहसिन नकवी व्यक्तिगत रूप से स्टेडियम गए और मेहमान टीम के सदस्यों से मिले तथा उन्हें सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया.’’मार्च 2009 में टीटीपी आतंकवादियों ने गद्दाफी स्टेडियम के पास श्रीलंकाई टीम की बस पर हमला किया था, जिसके कारण लगभग 10 वर्षों तक पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित नहीं किए गए क्योंकि विदेशी टीमों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण देश का दौरा करने से इनकार कर दिया था.

श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा बढ़ी

सूत्र ने कहा, ‘‘श्रीलंका की टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पाकिस्तानी सेना तथा अर्धसैनिक रेंजर्स को मेहमान खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है‘‘. रावलपिंडी में तीन एकदिवसीय मैच खेलने के बाद श्रीलंका 17 से 29 नवंबर तक टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला में भाग लेगा जिसमें तीसरी टीम जिंबॉब्वे की होगी.

[ad_2]

ईडन बनेगा रणभूमि, भारत-साउथ अफ्रीका होंगे आमने-सामने, डब्ल्यूटीसी की रेस में कौन मारेगा बाजी?

[ad_1]


IND VS SA: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के नए चक्र में अब असली मुकाबला शुरू होने वाला है. कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान 14 नवंबर से भारत और मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की हाई-वोल्टेज सीरीज का गवाह बनेगा. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 21 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत सिर्फ एक टेस्ट सीरीज नहीं, बल्कि अगले डब्ल्यूटीसी फाइनल की दिशा तय करने वाली ‘जंग’ होगी.

भारत के लिए करो या मरो जैसी स्थिति

भारतीय टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है.  भारत का अंक प्रतिशत करीब 61.90 प्रतिशत है, इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 की बराबरी और वेस्टइंडीज पर 2-0 की जीत के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास चरम  पर है. शुभमन गिल (946 रन) अब तक भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बने हुए हैं, जबकि मोहम्मद सिराज (33 विकेट) गेंदबाजी में टीम की रीढ़ साबित हुए हैं. 

अफ्रीका की नजर लगातार दूसरे फाइनल पर

दूसरी ओर, मौजूदा चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका इस सीरीज को किसी भी कीमत पर जीतना चाहेगा. 50 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे नंबर पर मौजूद टीम का लक्ष्य है कि वह इस जीत से फाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करे. कप्तान टोनी डी जॉर्जी (175 रन) और ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर (13 विकेट) टीम के मुख्य खिलाड़ी रहेंगे. अफ्रीकी गेंदबाजों की तेज रफ्तार भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है.

पिच और हालात देंगे स्पिनरों को मदद

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनरों को मदद मिलेगी. ऐसे में रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप नई गेंद से विरोधियों को परेशान करेंगे.

भारत के लिए आगे की राह

यह सीरीज भारत के लिए सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि डब्ल्यूटीसी की रेस में निर्णायक मोड़ है. अगली घरेलू सीरीज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ है, लेकिन उससे पहले दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगा.

ईडन गार्डन्स में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो यह सिर्फ रन और विकेट की जंग नहीं होगी. यह होगी प्रतिष्ठा की लड़ाई. अब देखना होगा कि कौन सी टीम अगले डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ में एक कदम आगे बढ़ाती है, भारत या दक्षिण अफ्रीका? 

[ad_2]

IPL 2026 ऑक्शन पर बड़ा अपडेट, जानें कब और कहां लगेगी खिलाड़ियों की बोली

[ad_1]


IPL 2026 Mini Auction Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले ऑक्शन के लिए तारीख और वेन्यू पर बड़ा अपडेट आ गया है. इस बार मिनी ऑक्शन होने जा रहा है, जो 15 या 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में होगी. आईपीएल 2026 का ऑक्शन एक बार फिर विदेश में होने जा रहा है. ये लगातार तीसरा मौका होगा जब ऑक्शन भारत से बाहर आयोजित किया जाएगा. हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक तारीखों और जगह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी पुष्टि की गई है.

आईपीएल ऑक्शन पर बड़ा अपडेट 

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है और इस बार भी खिलाड़ियों पर बोली विदेश में लगेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 या 16 दिसंबर 2025 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में ऑक्शन आयोजित किया जाएगा. ये लगातार तीसरी बार आईपीएल की नीलामी भारत से बाहर होने जा रही है. इससे पहले साल 2023 में दुबई और साल 2024 में सऊदी अरब के जेद्दा में ऑक्शन हुई थी. 

ऑक्शन से पहले बदलेंगी टीम? 

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो के तहत एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले संजू सैमसन की डील लगभग पक्की हो चुकी है. संजू सैमसन ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते है. वहीं, रवींद्र जडेजा और सैम करन की राजस्थान रॉयल्स में एंट्री हो सकती है.

रिटेंशन की आखिरी तारीख और ट्रेड विंडो 

बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों के लिए अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2025 तय की है. रिटेंशन की आखिरी तारीख से ठीक पहले, ट्रेड विंडो में भी हलचल देखने को मिल रही है.

आपको बता दें कि ट्रेड विंडो वो समय है जिसमें आईपीएल की कोई भी फ्रेंचाइजी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ खिलाड़ियों की अदला-बदली कर सकती है. सभी 10 टीमें इस विंडो का इस्तेमाल अपनी कमजोर कड़ियों को मजबूत करने के लिए करती हैं. यह विंडो आईपीएल सीजन खत्म होने के 7 दिन बाद शुरू होती है और ऑक्शन से 7 दिन पहले बंद हो जाती है.

[ad_2]

जय शाह की चेयरमैनशिप में ICC का बड़ा फैसला, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नया फॉर्मेट होगा लागू!

[ad_1]


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीमों की संख्या बढ़कर 9 से 12 होने वाली है. WTC के 2025-2027 चक्र में 9 ही टीम भाग ले रही हैं, लेकिन 2027 के बाद टीमों की संख्या बढ़कर 12 हो सकती है. इससे अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड जैसी टीमों को ज्यादा टेस्ट मैच खेलने को मिल पाएंगे. दूसरी ओर पिछले एक साल से दो डिवीजन वाले फॉर्मेट पर लगातार चर्चा चलती रही हैं. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट अनुसार आईसीसी की हालिया मीटिंग में 2 डिवीजन वाले फॉर्मेट पर सहमति नहीं बन पाई है.

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक आईसीसी की हालिया बैठक में 2 डिवीजन वाले फॉर्मेट पर चर्चा हुई थी, लेकिन फंडिंग मॉडल और टॉप टीमों के साथ खेलने के कम अवसरों के कारण इस फॉर्मेट पर सहमति नहीं बन पाई है.

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रोजर ट्रूज आईसीसी द्वारा गठित एक कार्यसमिति का नेतृत्व कर रहे थे. पूर्वकथित कुछ मुद्दों के अलावा टीम प्रमोशन की प्रणाली पर भी सहमति नहीं बन पाई है. टॉप-3 टीमों में से किसी एक टीम को दूसरे डिवीजन में डाल दिया जाता है, तो वे एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेल पाएंगी. यह समस्या अगस्त में ECB के सीईओ रिचर्ड थॉमप्सन ने सामने रखी थी.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 12 टीमों को लाने का फैसला सकारात्मक हो सकता है. सभी 12 टीमों को पूरे WTC चक्र में एक निश्चित संख्या में मैच खेलने होंगे. हालांकि किसी मैच की मेजबानी करने वाले देश को अतिरिक्त धनराशि आवंटित नहीं की जाएगी.

वहीं तीन बड़े देशों से धनराशि का विकेंद्रीकरण शुरू नहीं हो पाया, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अफगानिस्तान और आयरलैंड जैसे देश एक निश्चित संख्या में टेस्ट मैच खेल पाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक ICC में एक बोर्ड डायरेक्टर ने कहा कि इस मॉडल से यह सुनिश्चित हो जाएगा कि हर देश को टेस्ट क्रिकेट खेलने का अवसर मिले.

यह भी पढ़ें:

शतक के रिकॉर्ड में विराट कोहली के बराबर पहुंचे बाबर आजम, अपने नाम किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

[ad_2]

मामा और चाचा का रिश्ता…, गौतम गंभीर और हर्षित राणा पर KKR के पूर्व प्लेयर का हैरतअंगेज बयान

[ad_1]


23 वर्षीय भारतीय गेंदबाज हर्षित राणा पिछले महीनों आलोचकों के निशाने पर रहे हैं. पूर्व क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने तो यह तक कह दिया था कि गौतम गंभीर की जी-हुजूरी करने के कारण ही हर्षित टीम इंडिया में बने हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में 4 विकेट लेकर अपने आलोचकों का मुंह बंद करने का काम किया था.

खासतौर पर KKR का प्लेयर होने के कारण हर्षित को टारगेट किया गया, गौतम गंभीर भी इस IPL टीम के मेंटॉर रह चुके हैं. अब कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके मनविंदर बिसला ने हर्षित को लेकर बड़ा बयान दे डाला है.

मामा-चाचा का रिश्ता नहीं है…

इंडियन क्रिकेट कैनटीन पॉडकास्ट पर चर्चा के दौरान मनविंदर बिसला ने कहा कि हर्षित राणा और गौतम गंभीर के बीच कोई मामा या चाचा वाला रिश्ता नहीं है. उन्होंने कहा, “जो भी लोग हर्षित राणा को ट्रोल कर रहे हैं, वो KKR के फैन नहीं होंगे. हर कोई यही मानता है कि गौतम गंभीर पहले KKR के लिए काम कर चुके हैं, इसी वजह से गंभीर, हर्षित को सपोर्ट कर रहे हैं. कोई मामा-चाचा का रिश्ता तो है नहीं. हर कोई सोचता है कि KKR कनेक्शन की वजह से हर्षित टीम में हैं.”

हर्षित राणा ने नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अपना इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू किया था. वो उसके बाद 8 ODI, पांच टी20 और 2 टेस्ट मैचों में कुल मिलाकर 25 विकेट ले चुके हैं.

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टूर पर बल्लेबाजी में भी प्रभावित किया है. तीसरे वनडे मैच में उन्होंने नाबाद 24 रनों की पारी खेली थी. वहीं दूसरे टी20 मैच में 35 रन की पारी खेल अपनी बैटिंग स्किल्स का दमदार प्रदर्शन किया था.

यह भी पढ़ें:

शतक के रिकॉर्ड में विराट कोहली के बराबर पहुंचे बाबर आजम, अपने नाम किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

जडेजा समेत इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है CSK, ऑक्शन से पहले चेन्नई टीम में बड़ा फेरबदल!

[ad_2]

एमएस धोनी के कारण जडेजा को छोड़नी पड़ रही CSK! रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

[ad_1]


रवींद्र जडेजा का चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 12 साल पुराना रिश्ता बहुत जल्द समाप्त हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार उन्होंने राजस्थान रॉयल्स में जाने की ट्रेड डील के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. जडेजा ने तीन बार चेन्नई टीम के साथ इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता है. अब एक ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चेन्नई सुपर किंग्स का जडेजा को रिलीज करने का कोई इरादा नहीं था.

जब कुछ महीने पहले संजू सैमसन के राजस्थान रॉयल्स छोड़ने की खबर आई, तब CSK उन पहली टीमों में से एक थी, जिसने सैमसन को अपने स्क्वाड में शामिल करने के लिए दिलचस्पी दिखाई थी. राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने CSK अधिकारियों के साथ संपर्क साधा और जब ट्रेड में सैमसन के बदले एक खिलाड़ी की मांग की तो चेन्नई टीम पीछे हट गई थी.

चेन्नई सुपर किंग्स चाहती थी कि वो कैश देकर संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल कर ले, लेकिन RR टीम की नजरें रवींद्र जडेजा पर टिकी थीं. अब ट्रेड डील बढ़ते-बढ़ते इस मुकाम पर आ पहुंची है कि सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन, CSK छोड़कर राजस्थान रॉयल्स में जा सकते हैं. हालांकि इस ट्रेड डील पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है.

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी सहित CSK मैनेजमेंट सैमसन को अपने साथ लाने की इतनी उत्सुक थी कि अधिकारियों ने अमेरिका में मेजर क्रिकेट लीग के दौरान भी सैमसन से मुलाकात की थी. चूंकि धोनी लंबे समय से घुटनों में समस्या से जूझ रहे हैं, ऐसे में चेन्नई टीम को उनके उत्तराधिकारी की सख्त जरूरत है.

इससे पहले पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी कह चुके हैं कि एमएस धोनी को अगर सीएसके टीम के भले के लिए रवींद्र जडेजा का त्याग भी करना पड़े, तो सही होगा, क्योंकि सैमसन के आने से चेन्नई टीम में कप्तानी का एक और विकल्प खुल जाएगा.

यह भी पढ़ें:

जय शाह की चेयरमैनशिप में ICC का एक और बड़ा फैसला, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नया फॉर्मेट होगा लागू!

[ad_2]

शतक के रिकॉर्ड में विराट कोहली के बराबर पहुंचे बाबर आजम, अपने नाम किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

[ad_1]


बाबर आजम की खराब फॉर्म जारी है, श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में वो सिर्फ 29 रन बनाकर आउट हो गए. यह इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 83वीं पारी रही, जब बाबर शतक ना लगा पाए हों. विराट कोहली के करियर में भी एक ऐसा ही दौर आया था, जब वो 83 पारियों तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई सेंचुरी नहीं लगा पाए थे.

शतक लगाने में सबसे ज्यादा पारी लेने वाले बल्लेबाज

बाबर आजम का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आखिरी शतक एशिया कप 2023 में नेपाल के खिलाफ आया था. किन्हीं 2 शतकीय पारियों के बीच सबसे ज्यादा पारी खेलने वाले खिलाड़ियों में अब 83 पारियों के साथ बाबर आजम और विराट कोहली संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं. इस सूची में सबसे ऊपर श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का नाम है, जिन्होंने 88 पारियों तक कोई शतक नहीं लगाया था.

पिछली 6 वनडे पारियों में बाबर आजम का बहुत बुरा हाल रहा है. 6 ODI पारियों में वो केवल 83 रन बना सके हैं, औसत महज 13.83 का रहा है. पिछली 6 पारियों में उनका सर्वोच्च स्कोर सिर्फ 27 रन रहा है.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले वनडे मैच की बात करने तो इसमें पाक टीम ने सलमान आगा के शतक और हुसैन तलत की फिफ्टी के बलबूते 299 रनों का स्कोर खड़ा किया था. आखिरी 10 ओवरों में पाक बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 104 रन जोड़े.

बाबर आजम का अंतर्राष्ट्रीय करियर

बाबर आजम ने अब तक 137 ODI मैचों के करियर में 6336 रन बना लिए हैं. वहीं 61 टेस्ट मैचों में उनके नाम 4366 रन हैं. इसके अलावा 131 टी20 मैचों के करियर में बाबर आजम ने 4302 रन बना लिए हैं. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 31 शतक और 104 अर्धशतक भी लगाए हैं.

यह भी पढ़ें:

बाबर का निकला दम, सलमान आगा ने ठोका दमदार शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंकाई गेंदबाजों का बना दिया भूत

IND vs SA: टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कौन-कौन

[ad_2]

राशिद खान ने चोरी छिपे कर ली दूसरी शादी? खूबसूरत महिला के साथ वायरल तस्वीर ने मचाई खलबली

[ad_1]


अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार यह तस्वीर उनके चैरिटी फाउंडेशन के लॉन्च इवेंट की है, जो नीदरलैंड्स में हुआ था. इस कार्यक्रम में राशिद खान एक खूबसूरत महिला के साथ दिखे. जैसे ही तस्वीर सामने आई, लोगों ने तरह-तरह के दावे करने शुरू कर दिए. काफी लोगों ने कहा कि यह महिला राशिद खान की पत्नी है. अब राशिद खान ने खुद पुष्टि करके बताया है कि वायरल हो रही तस्वीर में नजर आ रही महिला उनकी पत्नी है.

राशिद खान ने 3 अक्टूबर 2024 को काबुल में शादी की थी. मगर अब सामने आए पोस्ट में राशिद खान ने बताया है कि 2 अगस्त 2025 को उन्होंने अपने जीवन में एक नई शुरुआत की थी. राशिद ने खुद बताया कि इस तारीख को उन्होंने अपनी पसंदीदा महिला से शादी रचाई. तो क्या राशिद ने अब दूसरी शादी कर ली है.

वायरल तस्वीर को लेकर राशिद खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मैं हाल ही में अपनी पत्नी को एक चैरिटी इवेंट में लेकर गया था. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इसे लेकर अलग-अलग तरह की बातें बना रहे हैं. सच्चाई बिल्कुल साफ है कि वो मेरी पत्नी हैं और ये छिपाने जैसी कोई खबर नहीं है.”


सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राशिद की वाइफ अफगानिस्तान से आती हैं, लेकिन अभी विदेश में रह रही हैं. मगर एबीपी लाइव इन दावों की पुष्टि नहीं करता है.

राशिद खान खासतौर पर वाइट बॉल क्रिकेट के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं. वो अभी टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. उन्होंने अपने 108 टी20 मैचों के करियर में 182 विकेट लिए हैं. वो इसके अलावा ODI में 210 और सिर्फ 6 टेस्ट मैचों में 45 विकेट चटका चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने खरीदी ब्रांड न्यू Mercedes, क्या है इस लग्जरी कार की कीमत?



[ad_2]

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने खरीदी ब्रांड न्यू Mercedes, क्या है इस लग्जरी कार की कीमत?

[ad_1]


Arshdeep Singh New Luxury Car: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर अर्शदीप सिंह ने ब्रांड न्यू लग्जरी कार खरीदी है. अर्शदीप सिंह अपने घर मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास (Mercedes-Benz G-class) लेकर आए हैं. भारतीय क्रिकेटर ने इस गाड़ी के साथ कई फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं. अर्शदीप के साथ उनकी पूरी फैमिली भी घर में इस नए मेंबर का वेलकम कर रही है. अर्शदीप की खरीदी इस लग्जरी कार की कीमत करोड़ों रुपये है.

अर्शदीप सिंह ने खरीदी Mercedes

अर्शदीप सिंह ने मर्सिडीज बेंज जी-वैगन (Mercedes Benz G Wagon) का लग्जरी एडिशन खरीदा है. मर्सिडीज की इस कार में 2925 cc से 3982 cc का इंजन लगा है. इस लग्जरी कार में लगे इंजन से 325.86 bhp से 576.63 PS की पावर मिलती है. इस इंजन से आउटपुट पर 850 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. ये कार 5-सीटर एसयूवी है, जिसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का फीचर दिया है.

मर्सिडीज-बेंज G-क्लास में 667 लीटर का बूट-स्पेस मिलता है. ये लग्जरी कार एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है. इस गाड़ी में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर भी मिलता है. मर्सिडीज ने इस कार में अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया है. कार में मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील लगा है. मर्सिडीज की ये कार कई लग्जरी फीचर्स से लैस है.

क्या है अर्शदीप सिंह की कार की कीमत?

अर्शदीप सिंह क्रिकेट खेलने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. अर्शदीप के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं. भारतीय क्रिकेटर ने मर्सिडीज के साथ भी फोटो और वीडियो शेयर किए हैं. मर्सिडीज बेंज G-क्लास की कीमत 2.55 करोड़ रुपये से शुरू होकर 4.30 करोड़ रुपये के बीच है. अर्शदीप ने इस गाड़ी का कौन सा मॉडल खरीदा है, अभी ये बात सामने नहीं आई है.

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. अर्शदीप हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलकर लौटे हैं. इस सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया. ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद अर्शदीप सिंह ने ये कार खरीदी है.


यह भी पढ़ें

सिर्फ 5,000 में खरीदी थी लालू यादव ने मिलिट्री डिस्पोज्ड जीप, आज 40 साल बाद भी सड़कों पर भरती है फर्राटे



[ad_2]

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का समापन: पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार ने रेसलिंग में जीता डबल खिताब

[ad_1]


भारतीय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित प्रथम राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का पहला चरण खत्म हो गया है. देशभर से आए 50 से ज्यादा राज्यों के स्कूलों के युवा खिलाड़ियों ने यहां कुश्ती (रेसलिंग) के माध्यम से अपना दमखम दिखाया. जोश और उत्साह से भरा यह आयोजन न केवल खेलप्रेमियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने भी खिलाड़ियों की प्रशंसा की. समापन समारोह में विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

प्रतियोगिता का दूसरा दिन सुबह से ही रोमांचक रहा. अंडर-17 फ्री स्टाइल बॉयज रेसलिंग में पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार के खिलाड़ी ने बाजी मारी, जबकि गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा, हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा. इसी तरह, अंडर-17 ग्रीको रोमन स्टाइल बॉयज रेसलिंग में भी पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार विजेता बना और गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा ने रजत पदक हासिल किया. इनके अलावा, आचार्यकुलम, जीएसएस इंटरनेशनल स्कूल आगरा और अन्य संस्थानों के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. कुल मिलाकर, प्रतियोगिता में 150 से ज्यादा स्थानीय स्कूलों के छात्रों ने दर्शक के रूप में भाग लिया, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया.

प्रथम राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का समापन: पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार ने रेसलिंग में जीता डबल खिताब

विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगे बच्चे- आचार्य बालकृष्ण

समापन समारोह में पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने खिलाड़ियों से व्यक्तिगत परिचय लिया और उन्हें आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा, “इन युवाओं का उत्साह देखकर लगता है कि भविष्य में यही बच्चे न केवल देश, बल्कि विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगे. खेल के माध्यम से वे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे.” आचार्य बालकृष्ण ने जोर देकर कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन और टीम स्पिरिट का विकास करती हैं.

स्वामी रामदेव ने भी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की. उन्होंने घोषणा की कि आचार्यकुलम में जल्द ही एक आधुनिक इंडोर स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा. बाबा रामदेव ने कहा, “यह स्टेडियम न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का केंद्र बनेगा. हमारा लक्ष्य है कि ग्रामीण और शहरी युवाओं को समान अवसर मिलें,”

खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग बनाने पर केंद्रित है ये पहल- रामदेव

उन्होंने कहा, ”यह प्रतियोगिता भारतीय शिक्षा बोर्ड की पहल है, जो खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग बनाने पर केंद्रित है. यह प्रथम चरण हरिद्वार में संपन्न हुआ, जबकि दूसरा चरण आगरा, तीसरा लखनऊ और समापन चरण जयपुर में होगा.”

आयोजकों के अनुसार, अगले चरणों में और ज्यादा खेल विधाओं को शामिल किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे लाभान्वित हो सकें. इस प्रतियोगिता ने साबित कर दिया कि खेल न केवल मनोरंजन है, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मजबूत माध्यम भी. युवा खिलाड़ियों का यह जोश देश के खेल क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है.

[ad_2]