15 दिसंबर को नहीं… BCCI ने किया IPL ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का आधिकारिक ऐलान

[ad_1]


इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 के लिए होने वाले ऑक्शन की तारीख का ऐलान हो गया है. शनिवार को सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट आ गई है, अब साफ हो गया है कि किस टीम के कितने स्लॉट्स खाली हैं और उनके पर्स में कितना पैसा है. सबसे ज्यादा पर्स बैलेंस केकेआर और सबसे कम मुंबई इंडियंस के पास है.

किस तारीख को है IPL 2026 ऑक्शन?

आईपीएल 2026 के लिए होने वाला ऑक्शन मंगलवार, 16 दिसंबर को होगा.

कहां पर होगा IPL 2026 ऑक्शन?

आईपीएल ऑक्शन इस बार भी भारत में नहीं होगा. आधिकारिक बयान में बताया गया कि ऑक्शन अबू धाबी में होगा.

खबर अपडेट हो रही है.



[ad_2]

कप्तान शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है तबीयत; ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा

[ad_1]


भारतीय कप्तान शुभमन गिल कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हो गए हैं, इससे उनकी पहले टेस्ट में वापसी और दूसरे टेस्ट में खेलने पर संशय बना हुआ है. कोलकाता टेस्ट में दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान गिल की गर्दन में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया.

शुभमन गिल भारतीय पारी के 35वें ओवर में बैटिंग करने आए थे. साइमन हार्मर की गेंद पर स्वीप शॉट लगाते समय उनकी गर्दन में खिंचाव आ गया था. कुछ देर मैदान पर उनकी जांच हुई, लेकिन वो 4 रन बनाकर रिटायर्ड आउट होकर मैदान से बाहर चले गए थे.

न्यूज एजेंसी PTI अनुसार गिल को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और उनके गले पर पट्टा बंधा हुआ था. एक अन्य रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गिल को वुडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया था और रातभर डॉक्टरों की निगरानी में ही रह सकते हैं.

गिल के मैदान से बाहर जाने के बाद BCCI ने अपडेट देकर बताया था कि उन्हें गर्दन में खिंचाव की समस्या है. दूसरी ओर टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बताया कि शुभमन गिल को यह समस्या मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले ही होने लगी थी.

शुभमन गिल के लिए पिछले कुछ हफ्ते बहुत व्यस्त रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया टूर समाप्त होने से अगले ही दिन वो कोलकाता आ गए थे. बीते मंगलवार उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अभ्यास शुरू कर दिया था. मोर्ने मोर्केल ने भी इसी बात पर जोर दिया कि गिल अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखते हैं, इसलिए हो सकता है कि गलत करवट से सोने के कारण ऐसा हुआ हो.

बता दें कि कोलकाता टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 Remaining Purse: KKR सबसे मालदार टीम, MI के पास 3 करोड़ भी नहीं, देखें किसके पर्स में कितना पैसा बचा

[ad_2]

कब होगी IPL 2026 की नीलामी? 77 खिलाड़ियों पर बरसेंगे 237 करोड़, ऑक्शन के बारे में A टू Z डिटेल

[ad_1]


आंद्रे रसेल, रचिन रवींद्र, डेव्हन कॉनवे, डेविड मिलर, जोश इंग्लिश, ग्लेन मैक्सवेल, लियाम लिविंगस्टोन, वणिंदो हसरंगा जैसे बड़े विदेशी खिलाड़ी इस बार आईपीएल ऑक्शन में होंगे, जिनकी टीमों ने उन्हें रिलीज़ कर दिया है. लेकिन ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों के 27 स्लॉट ही खाली हैं, जबकि कुल स्लॉट्स की संख्या 78 हैं. जानिए ऑक्शन से जुड़ी पूरी जानकारी.

बता दें कि इस बार आईपीएल ऑक्शन एक दिन का हो सकता है, क्योंकि ये मिनी ऑक्शन होगा. आईपीएल में कुल 10 टीमें खेलती हैं, प्रत्येक टीम अधिकतम 25 खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल कर सकती है. जानिए आईपीएल ऑक्शन और टीमों से जुड़े नियम और जानकारी.

एक IPL टीम में कितने प्लेयर्स हो सकते हैं?

एक टीम में अधिकतम 25 प्लेयर्स शामिल किए जा सकते हैं.

आईपीएल IPL टीम में अधिकतम कितने विदेशी प्लेयर्स हो सकते हैं?

एक आईपीएल टीम अधिकतम 8 विदेशी प्लेयर्स ही अपने स्क्वाड में शामिल कर सकती है.

IPL 2026 ऑक्शन में कुल कितने स्लॉट्स के लिए बोली लगेगी?

आईपीएल ऑक्शन में शामिल होने वाले प्लेयर्स को कुछ दिनों बाद शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. अधिकतम 77 प्लेयर्स खरीदे जा सकते हैं, क्योंकि सभी 10 टीमों के मिलाकर इतने ही स्लॉट्स खाली हैं. सबसे ज्यादा स्लॉट्स केकेआर में खाली हैं, वह 13 प्लेयर्स को खरीद सकती है. सबसे कम स्लॉट्स पंजाब किंग्स में हैं, जिन्होंने 21 प्लेयर्स को रिटेन किया है.

IPL 2026 ऑक्शन में विदेशी प्लेयर्स के कितने स्लॉट्स खाली हैं?

आईपीएल 2026 ऑक्शन में सभी टीमों के मिलकर कुल 27 विदेशी प्लेयर्स के स्लॉट्स खाली हैं. नीचे लिस्ट में देखें हर टीम के कुल स्लॉट्स और विदेशी प्लेयर्स के खाली स्लॉट्स. 

सभी टीमों के टोटल और ओवरसीज खाली स्लॉट्स की संख्या

  • चेन्नई सुपर किंग्स: 9 (4 overseas)
  • मुंबई इंडियंस: 5 (1 overseas)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स: 13 (6 overseas)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 8 (2 overseas)
  • सनराइजर्स हैदराबाद: 10 (2 overseas)
  • गुजरात टाइटंस: 5 (overseas)
  • राजस्थान रॉयल्स: 9 (1 overseas)
  • लखनऊ सुपर जायंट्स: 6 (4 overseas)
  • दिल्ली कैपिटल्स: 8 (5 overseas)
  • पंजाब किंग्स: 4 (2 overseas)

सभी टीमों का पर्स बैलेंस

  • KKR- 64.3 करोड़ रुपये
  • CSK- 43.4 करोड़ रुपये
  • SRH- 25.5 करोड़ रुपये
  • LSG- 22.95 करोड़ रुपये
  • DC- 21.8 करोड़ रुपये
  • RCB- 16.4 करोड़ रुपये
  • RR- 16.05 करोड़ रुपये
  • GT- 12.9 करोड़ रुपये
  • PBKS- 11.5 करोड़ रुपये
  • MI- 2.75 करोड़ रुपये

सभी टीमों के पर्स बैलेंस को जोड़ें तो 237 करोड़ रुपये हैं, जिन्हें टीमें ऑक्शन में प्लेयर्स को खरीदने के लिए खर्च करेंगी. सबसे ज्यादा पर्स केकेआर के पास है और सबसे कम मुंबई इंडियंस के पास है.

IPL 2026 ऑक्शन कब होगा?

आईपीएल 2026 ऑक्शन की तारीख अभी आधिकारिक रूप से बताई नहीं गई है, लेकिन खबर के अनुसार ये 15 दिसंबर को हो सकती है.

IPL 2026 ऑक्शन कहां पर होगा?

आईपीएल 2026 ऑक्शन के वेन्यू की प्राथमिकता भारत ही है, लेकिन इसे विदेशी में भी कराने पर विचार चल रहा है. ये भारत से बाहर हुआ तो यूएई में हो सकता है.

 

[ad_2]

खिलाड़ी पर चल रहा रेप केस, फिर भी RCB ने किया रिटेन, सोशल मीडिया पर तगड़ा बवाल

[ad_1]


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट (RCB Retained Players List) में यश दयाल को भी शामिल किया है. आरसीबी के इस फैसले की जमकर आलोचना हो रही है, क्योंकि यश पर अभी 2 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें पोक्सो एक्ट के तहत एक मामला भी शामिल है. पिछले साल आरसीबी ने यश दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

यश दयाल पर गाजियाबाद और जयपुर में दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं और दोनों ही यौन शोषण से संबंधित हैं. RCB द्वारा उन्हें रिटेन किए जाने से फ्रैंचाइजी के रुख पर सवाल खड़े होने लगे हैं. इस रिटेंशन को लेकर सोशल मीडिया पर लोग 2 गुटों में बंट गए हैं. कुछ लोगों ने तो यह तक कहा कि गंभीर मामले दर्ज होने के बावजूद यश को रिटेन करके आरसीबी फ्रैंचाइजी समाज में गलत संदेश दे रही है.

आरसीबी फ्रैंचाइजी ने यश दयाल को रिटेन करने पर अलग से कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. टीम की ओर से यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि उसने यश दयाल पर लगे आरोपों को लेकर BCCI से संपर्क साधा है या नहीं. आपको बताते चलें कि यश दयाल ने IPL 2025 के फाइनल के बाद कोई प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट नहीं खेला है.

झेल चुके हैं सस्पेंशन

इसी साल अगस्त में दर्ज मामलों की गंभीरता को देखते हुए यूपी टी20 लीग के आयोजकों ने यश दयाल को लीग में भाग लेने से रोक दिया था. वो गोरखपुर लायंस के लिए खेलने वाले थे. वहीं डोमेस्टिक सीजन में वो अभी तक उत्तर प्रदेश के लिए एक भी मैच में नहीं खेलते दिखे हैं. ये सब खबरें उनके क्रिकेट में भविष्य को कटघरे में लाकर खड़ा कर रही हैं.

यह भी पढ़ें:

Shubman Gill Injury: कप्तान शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है तबीयत; ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा



[ad_2]

एमएस धोनी ने जडेजा को RR में भेजा! चौंकाने वाली वजह आई सामने; नए खुलासे से सब हैरान

[ad_1]


रवींद्र जडेजा के राजस्थान रॉयल्स में जाने से ज्यादा चर्चा उनके CSK छोड़ने पर हुई है. दरअसल राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को CSK के साथ ट्रेड करने के बदले रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन को अपने स्क्वाड में शामिल किया है. यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर 12 साल बाद जडेजा, सीएसके छोड़ने को राजी कैसे हुए. क्या जडेजा को टीम छोड़ने के लिए किसी ने मजबूर किया था या फिर राजस्थान उन्हें कोई बहुत बड़ा ऑफर दे रही थी. अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ट्रेड डील होने से पहले एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा ने एक-दूसरे से खुलकर बात की थी.

क्रिकबज के मुताबिक जब ट्रेड डील की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई थी, तब जडेजा और धोनी ने एक-दूसरे से खुलकर बात की थी. दोनों में सहमति बनी कि जडेजा का CSK से दूर जाना ही सबके हित में होगा.

इसी रिपोर्ट अनुसार नूर अहमद के चेन्नई सुपर किंग्स में आने से सीएसके मैनेजमेंट टीम में जडेजा के किरदार को लेकर अलग-अलग विकल्प तलाश सकता था. इससे उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह पर भी खतरा मंडराने लगा था. इस संबंध में धोनी ने जडेजा से खुलकर बात की थी, जिसके बाद जडेजा ने भी माना कि उनका चेन्नई टीम छोड़ना ही सही रहेगा.

यह भी चौंकाने वाला तथ्य है कि रवींद्र जडेजा को पिछले साल CSK ने 18 करोड़ में रिटेन किया था, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में ट्रेड किया है. भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस संबंध में चर्चा करते हुए बताया कि जडेजा का 14 करोड़ लेकर CSK जैसी टीम छोड़कर राजस्थान रॉयल्स चले जाना उन्हें रास नहीं आया. चोपड़ा ने कहा कि जडेजा ने तनख्वाह में कटौती तभी स्वीकार की होगी, जब उन्हें राजस्थान टीम ने कुछ और रोल भी ऑफर किया हो.

यह भी पढ़ें:

कब होगी IPL 2026 की नीलामी? 77 खिलाड़ियों पर बरसेंगे 237 करोड़, ऑक्शन के बारे में A टू Z डिटेल

[ad_2]

आंद्रे रसेल समेत रिलीज होने वाले 5 सबसे बड़े प्लेयर, पंजाब से OUT हुआ दिग्गज

[ad_1]


IPL 2026 से पहले सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है. सभी टीमों ने 15 या उससे ज्यादा खिलाड़ी रिटेन किए हैं, लेकिन रिलीज होने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में कुछ ऐसे नाम हैं, जिन्हें देख पूरा IPL जगत हिल गया है. इनमें एक नाम आंद्रे रसेल (Andre Russell Released) का भी है, जिन्हें KKR ने 11 साल बाद रिलीज कर दिया है. RCB और दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ नामी खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है.

रिलीज होने वाले 5 बड़े खिलाड़ी

आंद्रे रसेल- रिलीज होने वाले खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम आंद्रे रसेल का है, जो 2014 से ही KKR के लिए खेल रहे थे. रसेल के रिलीज होने से KKR के पर्स में 12 करोड़ रुपये जुड़े हैं, क्योंकि पिछले सीजन केकेआर ने रसेल को 12 करोड़ में रिटेन किया था. रसेल ने केकेआर के लिए 140 मैचों में 2651 रन बनाने के अलावा 123 विकेट भी लिए.

लियाम लिविंगस्टोन- लियाम लिविंगस्टोन को पिछले साल ऑक्शन में RCB ने 8.75 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. पिछले सीजन वो RCB के लिए 10 मैचों में सिर्फ 112 रन बना पाए और गेंदबाजी में केवल 2 विकेट लिए. कहीं ना कहीं यही खराब प्रदर्शन और 8.75 करोड़ की राशि उनके रिलीज होने का कारण बनी है.

फाफ डु प्लेसिस- फाफ डु प्लेसिस को मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. 2025 सीजन में वो दिल्ली के लिए 9 मैचों में 202 रन ही बना पाए. 41 साल के हो चुके डु प्लेसिस को बढ़ती उम्र के कारण अगले सीजन कोई खरीदार मिलना मुश्किल लग रहा है. मेगा ऑक्शन में भी दिल्ली ने उन्हें बेस प्राइस में ही खरीदा लिया था.

ग्लेन मैक्सवेल- ग्लेन मैक्सवेल के लिए पिछले 2 IPL सीजन बहुत खराब रहे हैं. पिछले दो सीजन में खेले 17 मैचों में उन्होंने सिर्फ 100 रन बनाए हैं. वहीं IPL 2025 में पंजाब किंग्स के लिए 7 मैचों में केवल 48 रन बना सके थे. मैक्सवेल के रिलीज से पंजाब के पर्स में 4.2 करोड़ रुपये जुड़े हैं.

डेविड मिलर- डेविड मिलर की IPL फॉर्म भी बहुत अच्छी नहीं रही है. मेगा ऑक्शन में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7.5 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था. मगर पूरे सीजन में खेले 11 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 153 रन निकले.

यह भी पढ़ें:

MI-CSK से दिल्ली-पंजाब तक, एक क्लिक में देखें सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट

[ad_2]

क्या एमएस धोनी के पास है CSK का फुल कंट्रोल, कौन लेता है बड़े फैसले? जडेजा को किसने निकाला

[ad_1]


चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एमएस धोनी का अटूट रिश्ता रहा है. IPL की शुरुआत यानी 2008 से ही धोनी CSK के लिए खेले हैं. जब 2 साल का प्रतिबंध झेलने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई टीम की वापसी हुई, उस लम्हे को याद कर धोनी एक कार्यक्रम में रोने लगे थे. अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि क्या सीएसके टीम का पूरा कंट्रोल धोनी के पास है, क्या वो ही सारे बड़े फैसले लेते हैं. क्या रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स टीम में भेजने में भी उन्हीं का हाथ था. यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

क्या धोनी के पास CSK का फुल कंट्रोल?

एमएस धोनी के अच्छे दोस्त और साथी क्रिकेटर सुरेश रैना ने IPL 2025 के दौरान इस विषय पर बात की थी. स्टार स्पोर्ट्स पर सुरेश रैना ने कहा, “लोग कहते हैं कि अंतिम फैसला एमएस धोनी ही लेते हैं. मैं सच कहूं तो मैंने आज तक एक भी ऑक्शन में नहीं गया हूं और कभी टीम को लेकर चर्चाओं में शामिल नहीं रहा हूं. इतना कह सकता हूं कि धोनी के पास मैनेजमेंट का कॉल आता होगा कि किसी विशेष खिलाड़ी को लेना चाहिए या नहीं, लेकिन उनका बहुत ज्यादा योगदान नहीं रहता है.”

कौन लेता है फैसले?

रैना ने यह भी खुलासा किया था कि मैनेजमेंट ही बड़े फैसले लेता है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर के मुताबिक धोनी से पूछा जा सकता है कि वो कीं 4-5 खिलाड़ियों को रखना चाहते हैं. उनमें से कुछ को रिटेन कर लिया जाता है और अन्य प्लेयर्स को लेकर फैसले उच्च अधिकारी ही लेते हैं.

क्या जडेजा को निकालने में धोनी का हाथ?

रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे, उन दोनों के बदले CSK ने संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है. इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है कि रवींद्र जडेजा के राजस्थान टीम में जाने में एमएस धोनी का हाथ था, लेकिन क्रिकबज के अनुसार धोनी द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद ही CSK मैनेजमेंट ने ट्रेड की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया था.

यह भी पढ़ें:

MI ने 5 साल बाद तोड़ा अर्जुन तेंदुलकर से नाता, जानें अब किस टीम के लिए खेलेंगे? कितनी सैलरी मिलेगी

[ad_2]

Live: 9 विकेट पर ही समाप्त हुई भारत की पारी, सिर्फ 30 रन की बढ़त; बल्लेबाजी के लिए नहीं आए गिल

[ad_1]

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट का आज दूसरा दिन है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की पहली पारी 159 रनों पर सिमटी थी. पहले ही दिन भारत की पारी भी शुरू हो गई थी, दूसरे दिन दूसरे सेशन में टीम इंडिया की पहली पारी 189 रनों पर खत्म हो गई. भारत ने पहली पारी के आधार पर 30 रनों की बढ़त हासिल की. अभी साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी चल रही है.

दूसरे सेशन में भारत की पहली पारी 189 रनों पर समाप्त हो गई, हालांकि टीम इंडिया के 9 विकेट गिरे थे लेकिन रिटायर्ड हर्ट हुए कप्तान संजू सैमसन बल्लेबाजी के लिए नहीं आ पाए. उन्हें गर्दन में दर्द महसूस हुआ था, जिसके बाद वह मैदान छोड़कर चले गए थे. भारत की पहली पारी में सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए, उन्होंने 39 रन बनाए थे. वाशिंगटन सुंदर ने 29, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने 27-27 रन बनाए.

साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में सर्वाधिक विकेट साइमन हार्मर ने ली, उन्होंने कुल 4 विकेट लिए. 15.2 ओवरों के स्पेल में उन्होंने सिर्फ 30 रन दिए. मार्को यानसन ने 3 विकेट लिए. केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट लिया.

दूसरे दिन के पहले सेशन में कुल 25 ओवरों का खेल हुआ, जिसमें 101 रन बने. इस सेशन में टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाए हैं, जबकि शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर गए. 35वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर साइमन हार्मर की गेंद पर कैच आउट हुए, उन्होंने 29 रन बनाए. इसके बाद आए शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हो गए, उन्हें गर्दन में दर्द महसूस हो रहा था.

इसके बाद केएल राहुल 40वें ओवर में कैच आउट हो गए, उन्हें केशव महाराज ने अपना शिकार बनाया. राहुल ने 119 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 4 चौके लगाए. चोट के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत ने तेज तर्रार अंदाज में 27 रन बनाए, 24 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और इतने ही चौके लगाए. पहले सेशन के बाद भारत का स्कोर 138/4 था.

टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. रयान रिकेल्टन और एडन मार्क्रम ने अच्छी शुरुआत की थी, दोनों ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की. जसप्रीत बुमराह ने दोनों ओपनर्स को आउट किया, जिसके बाद साउथ अफ्रीका की पारी संभल नहीं पाई. पहले सेशन में साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 105 रन बनाए थे, दूसरे सेशन में मेहमान टीम ने 5 विकेट खोए और कुल 49 ही रन बनाए, तीसरे सेशन के तीसरे ओवर में साउथ अफ्रीका 159 रनों पर ऑलआउट हो गई.

जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाए, मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में 2 विकेट लिए. कुलदीप यादव को भी 2 विकेट मिले, अक्षर पटेल के नाम 1 विकेट रहा.

भारत की पारी तीसरे सेशन में शुरू हुई, यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला विकेट 7वें ओवर में गिरा. मार्को यानसन ने जायसवाल (12) को बोल्ड किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का दूसरा विकेट नहीं गिरा, केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर खेल रहे थे. टीम इंडिया 122 रन पीछे थी. आज (15 नवंबर) कोलकाता टेस्ट का दूसरा दिन है.

भारत की प्लेइंग 11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: र‍यान रिकेल्टन, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज.

[ad_2]

क्रिकेटर बनने का संघर्ष, हजार से लाखों सैलरी, एबीपी से हर पहलू पर बोलीं इंटरनेशनल प्लेयर मेघना

[ad_1]


Meghna Singh With ABP Live: क्रिकेट खेलने वाला हर खिलाड़ी हाथ में गेंद और बल्ला पकड़ने के साथ ही टीम इंडिया में खेलने का सपना भी देखता है. लेकिन ऐसे कुछ ही प्लेयर निकलते हैं, जो इस सपने को हकीकत में बदलकर दिखाते हैं. भारतीय क्रिकेटर मेघना सिंह भी उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने हाथ में गेंद पकड़ने के साथ ही ये तय कर लिया था कि एक दिन वे भारत के लिए खेलेंगी और साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेलने के साथ ही मेघना सिंह का ये सपना साकार हुआ.

मेघना सिंह के लिए भारत के लिए खेलने की खुशी इतनी बड़ी है कि इसे शब्दों में बयां कर पाना भी आसान नहीं है. भारतीय क्रिकेटर मेघना सिंह ने एबीपी लाइव के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में वीमेंस क्रिकेट की दुनिया के हर पहलू पर बात की. महिलाओं की क्रिकेट में एंट्री से लेकर उन्हें मिलने वाली सैलरी तक, आज के दौर में क्या-क्या बदलाव हुआ है, आइए मेघना सिंह से हुई बातचीत के जरिए इसे जानते हैं.

लड़कों के साथ खेलना पड़ा क्रिकेट

भारतीय क्रिकेटर मेघना सिंह ने एबीपी लाइव के साथ बातचीत में बताया कि ‘मेरे पिता को भी क्रिकेट खेलने का शौक था. बचपन में पापा के साथ साइकिल पर बैठकर मैच देखने जाती थी. जब गली में लड़कों को खेलते देखती थी, तब शौक चढ़ा कि मैं भी क्रिकेट खेलूं. पापा और घर के बाकी लोगों को क्रिकेट खेलता देखकर आगे चलकर मैंने इसे अपना करियर बना लिया’. शुरुआत में मेघना को लड़कों के साथ क्रिकेट खेलना पड़ता था, क्योंकि कोई और लड़की क्रिकेट खेलती नहीं थी और जो खेल लड़कियां खेलती थीं, वो मेघना सिंह को पसंद नहीं थे.

Exclusive: क्रिकेटर बनने का संघर्ष, हजार से लाखों सैलरी, एबीपी से हर पहलू पर बोलीं इंटरनेशनल प्लेयर मेघना सिंह

पहला मैच खेलने पर मिली कितनी सैलरी?

उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली मेघना सिंह ने सबसे पहले स्टेट टीम के टॉप 40 प्लेयर्स की लिस्ट में जगह बनाई. इसके बाद साल 2010 में मेघना का भारत की अंडर-19 टीम में सेलेक्शन हुआ. मेघना सिंह से जब सवाल पूछा कि भारतीय खिलाड़ियों को उस समय एक मैच खेलने के लिए कितनी सैलरी मिलती थी, तब भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि ‘जब मैंने अंडर-19 टीम के लिए अपना पहला मैच खेला, तब 1,000 रुपये मैच फीस मिलती थी.

1 हजार से 1 लाख तक का सफर

भारतीय पेसर मेघना सिंह ने बातचीत में बताया कि जब उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेलने की शुरुआत की, तब 1 मैच के लिए उन्हें एक हजार रुपये फीस मिलती थी और तब एक साल में केवल 4 या 5 मैच ही खेलने के लिए मिलते थे, लेकिन जैसे-जैसे समय का पहिया बदला, भारतीय क्रिकेट में महिलाओं को भी बेहतर मैच फीस मिलने लगी और इसके साथ ही कई लीग मैच भी शुरू हो गए. मेघना ने जब सितंबर, 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच से अपने इंटरनेशनल क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत की थी, तब मेघना को एक वनडे मैच खेलने के लिए एक लाख रुपये मैच फीस मिली थी.

टीम इंडिया की जीत से बदल गई कहानी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 जीता है. भारत की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया गया. वीमेंस टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया. इस पर मेघना सिंह से पूछा गया कि भारत की जीत के बाद क्या बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इस सवाल के जवाब में मेघना ने कहा कि ‘भारत की जीत के तुरंत बाद से ही क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन बढ़ गए हैं, जिनमें ज्यादातर लड़कियां हैं. वर्ल्ड कप में भारत की जीत ने कई लोगों के लिए दरवाजे खोले हैं’.

Exclusive: क्रिकेटर बनने का संघर्ष, हजार से लाखों सैलरी, एबीपी से हर पहलू पर बोलीं इंटरनेशनल प्लेयर मेघना सिंह

ज़हीर खान से मिली प्रेरणा

मेघना सिंह ने बताया कि उनके घर में क्रिकेट देखने के साथ ही खेला भी जाता है. ऐसे में वे शुरुआत से ही क्रिकेट से जुड़ी रही हैं. मेघना सिंह शुरू से ही दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ज़हीर खान को फॉलो करती आई हैं. मेघना ने कहा कि ‘क्रिकेट में हमेशा से ही मेरी प्रेरणा ज़हीर खान रहे हैं. पापा को देखकर मुझे क्रिकेट खेलने का जोश चढ़ा, लेकिन मैं बचपन में जब भी क्रिकेट देखती थी, तब ज़हीर खान को फॉलो करती थी. मैं खुद भी एक फास्ट बॉलर हूं तो मैं हमेशा से ही उन्हें देखती आई हूं’. मेघना ने इसके साथ ही बताया कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी उनके फेवरेट प्लेयर हैं.

WPL में किस टीम के लिए खेलेंगी मेघना सिंह?

वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. मेघना सिंह पिछले दोनों WPL में गुजरात जायंट्स के लिए खेलती नजर आई हैं. मेघना से पूछा गया कि वो इस बार किस टीम के लिए खेलना चाहेंगी, तब भारतीय प्लेयर ने जवाब दिया कि ‘WPL में मेरी फेवरेट टीम दिल्ली कैपिटल्स है, क्योंकि इस टीम में काफी शानदार प्लेयर्स हैं’. लेकिन इसके साथ ही मेघना ने कहा कि ‘मुझे जो भी टीम चुनेगी, मैं उस टीम के लिए अपना बेस्ट परफॉर्म करूंगी’.

Exclusive: क्रिकेटर बनने का संघर्ष, हजार से लाखों सैलरी, एबीपी से हर पहलू पर बोलीं इंटरनेशनल प्लेयर मेघना सिंह

यह भी पढ़ें

IND vs SA: कोलकाता टेस्ट पर भारत का दबदबा, बुमराह-कुलदीप के बाद राहुल-सुंदर ने संभाली कमान; पढ़ें डे रिपोर्ट

[ad_2]

वैभव सूर्यवंशी का 32 गेंद में शतक, फिर आया कप्तान जीतेश शर्मा का तूफान; 148 रनों से जीता भारत

[ad_1]


भारत ने यूएई को 148 रनों से हरा दिया है. एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट में टीम इंडिया की ये पहली जीत है. इंडिया A टीम ने पहले खेलते हुए 297 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया था. वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में 144 रनों की पारी (Vaibhav Suryavanshi Fastest Century) खेली, वहीं कप्तान जीतेश शर्मा ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में 83 रन बना डाले. 298 रनों के लक्ष्य के जवाब में यूएई टीम 149 रन ही बना सकी.

भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 297 रनों का स्कोर खड़ा किया था. यह टी20 क्रिकेट इतिहास में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है. पहले वैभव सूर्यवंशी ने महज 32 गेंद में शतक ठोक इतिहास रचा. उन्होंने इस मैच में 42 गेंद खेलकर 144 रन बनाए, जिनमें उनके बल्ले से 15 छक्के और 11 चौके निकले. उनके बाद कप्तान जीतेश शर्मा ने यूएई के गेंदबाजों की धज्जियां उधेड़ कर रख दीं. जीतेश 32 गेंद में 83 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने 6 छक्के और 8 चौके लगाए. टी20 क्रिकेट इतिहास में केवल नेपाल, जिम्बाब्वे और इंग्लैंड ही 300 रनों का आंकड़ा पार कर सकी हैं.

25 छक्के और 24 चौके

अकेले भारतीय बल्लेबाजों ने ही 25 छक्के और 24 चौके लगाते हुए पारी में 297 रन बना डाले. भारतीय टीम ने बाउंड्री से ही 246 रन बना दिए थे. इनमें सबसे ज्यादा छक्के वैभव सूर्यवंशी (15) लगाए, वहीं जीतेश शर्मा ने भी 6 छक्के लगाकर महफिल लूटी. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो सबसे ज्यादा विकेट गुरजपनीत सिंह ने लिए, जिन्होंने यूएई के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

148 रनों की विशालकाय जीत के बाद भारतीय टीम अपना पहला मैच जीतकर ग्रुप A में टॉप पर आ गई है. एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट में कुल 8 टीम भाग ले रही है. भारत को पाकिस्तान, ओमान और यूएई के साथ ग्रुप B में रखा गया है. पाकिस्तान भी अपना पहला मैच जीत चुकी है, लेकिन वो अभी टेबल में दूसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें:

भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने बिहार का नाम रोशन किया, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में

[ad_2]