IPL 2026 से पहले RCB में होने जा रहा है बड़ा फेरबदल, कांतारा मूवी से जुड़ जाएगा नाता? जानिए कैसे

[ad_1]


आईपीएल के 19वें संस्करण के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले मौजूदा चैंपियन आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार कांतारा मूवी के निर्माताओं ने आरसीबी को खरीदने में रूचि दिखाई है. होमबेल फिल्म्स ने कांतारा के आलावा KGF और Salaar जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज को बनाया है. आरसीबी में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर अभी होमबेल और डियागो इंडिया के बीच बातचीत चल रही है. बता दें कि आरसीबी के मालिकाना हक वाली मौजूदा कंपनी डियागो इंडिया है.

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इन दोनों कंपनी के बीच डील IPL 2026 से पहले फाइनल भी हो सकती है. ये खबर ऐसे समय आई जब आरसीबी को खरीदने में कई बड़ी कंपनियों और बिजनेसमैन के दिलचस्पी दिखाने की बात सामने आई. हालांकि अभी ये नहीं पता लग पाया है कि आरसीबी को खरीदने के लिए अभी डियागो इंडिया से किन-किन लोगों ने बातचीत की है.

आरसीबी और होमबेल कर चुके हैं साथ काम

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि दोनों पहले भी साथ काम कर चुके हैं. होमबेल फिल्म्स 2023 से आरसीबी की ऑफिशियल डिजिटल पार्टनर है. कंपनी ने टीम के लिए बहुत  एंगेजमेंट कैंपेन चलाए, क्रिएटिव प्रोमोज और सिनेमैटिक मैच टीजर्स तैयार किए हैं. अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंपनी आरसीबी में हिस्सेदारी खरीदना चाहती है.

अडानी से लेकर कामत दिखा रहे हैं दिलचस्पी

रिपोर्ट है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में हिस्सेदारी खरदीने के लिए गौतम अडानी, देवयानी इंटरनेशनल, जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत, जेएसडब्ल्यू ग्रुप, सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक अदार पूनावाला ने भी दिलचस्पी दिखाई है. हालांकि ये नहीं पता चला कि आधिकारिक रूप से आरसीबी को किसने प्रपोजल भेजा है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी संस्करण (IPL 2026) में डिफेंडिंग चैंपियन बनकर खेलने उतरेगी. टीम ने पिछले संस्करण में 18 साल बाद अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. चैंपियन बनने के बाद डियागो इंडिया ने टीम की वैल्यू करीब 17,000 करोड़ रुपये आंकते हुए एलान किया था कि वह टीम में हिस्सेदारी बेच रहे हैं.

IPL 2026 के लिए RCB की रिटेंशन लिस्ट

15 नवंबर को सभी 10 टीमों के साथ आरसीबी की भी रिटेंशन लिस्ट जारी हुई. फ्रेंचाइजी ने विराट कोहली, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, फिल साल्ट, स्वप्निल सिंह, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जैकब बेथल, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषार, रसिक सलाम, सुयश शर्मा और अभिनन्दन शर्मा को रिटेन किया है.

[ad_2]

‘बॉल डाल न…’, पाकिस्तानी गेंदबाज की हरकत पर गुस्साए वैभव सूर्यवंशी, अगली गेंद पर जड़ा चौका

[ad_1]


एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में रविवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 8 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए टीम 136 रनों पर ऑल-आउट हो गई थी, हालाँकि वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई थी. उन्होंने 28 गेंदों में 45 रन बनाए. इस पारी में उन्हें पाकिस्तान के तेज गेंदबाज पर खूब गुस्सा आया, जब एक मिस गेंद के बाद उन्होंने चिढ़ाया. अगली ही गेंद पर वैभव ने उसी शॉट के जरिए शानदार चौका जड़ा.

पाकिस्तान ए के तेज गेंदबाज उबैद शाह ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद वैभव सूर्यवंशी को डाली, इस पर बल्लेबाज ने गैप ढूंढकर चौका मारने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे. गेंद सीधा फील्डर के पास गई, इस पर गेंदबाज ने वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ाने का प्रयास किया तो सूर्यवंशी भी चुप नहीं रहे.

वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “बॉल डाल न.” इसके बाद फिर उन्होंने यही कहा, जिस पर पाकिस्तान गेंदबाज उबैद कुछ नही कह पाए. फिर अगली गेंद भी उन्होंने इसी तरह की डाली, जिस पर वैभव ने उसी फील्डर के ऊपर से दनदनाता हुआ चौका मारा.

पाकिस्तान से हार गई टीम इंडिया

वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में 160.71 की स्ट्राइक रेट से 45 रन बनाए, उनके आलावा नमन धीर ने अच्छी बल्लेबाजी की और 20 गेंदों में 35 रन बनाए. लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर अन्य कोई प्रभावी नहीं रहा. प्रियांश आर्या 10, कप्तान जितेश शर्मा 5, नेहाल वढेरा 8 रन बनाकर आउट हुए तो आशुतोष शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए.

137 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान ने 13.2 ओवरों में हासिल कर 8 विकेट से जीत दर्ज की. पाकिस्तान के ओपनर माज सदाकत ने 47 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के जड़े. भारत का कोई गेंदबाज भी प्रभाव नहीं डाल पाया, गुरजपनीत सिंह ने 3 ओवरों में 28 रन खर्चे. यश ठाकुर ने 3 ओवरों में 35 रन दिए. नमन धीर ने सिर्फ 8 गेंदें डाली, जिसमें उन्होंने 27 रन लुटाए.



[ad_2]

भारत की हार पर मचा बवाल, पूर्व दिग्गज ने कोच गंभीर पर साधा निशाना, बोले- ‘तुम हारने लायक ही हो’

[ad_1]


IND vs SA Test: ईडन गार्डन्स में खेले गए भारत–दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 30 रन से मिली हार ने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है. घरेलू पिच पर मिली इस शर्मनाक हार के बाद न सिर्फ फैन्स, बल्कि दिग्गज क्रिकेटर भी टीम इंडिया की जमकर आलोचना कर रहे हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तो कोच गौतम गंभीर की बातों पर सीधा तीर चलाते हुए कहा, “ऐसी पिच बनाओगे, तो हारने के ही लायक हो.”

वॉन का तीखा हमला, ‘हारने लायक हो’

भारत की दूसरी पारी 124 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 पर ढेर हो गई. इसके बाद माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ऐसी पिच तैयार करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंस के खिलाफ हारने के लायक ही हो. दक्षिण अफ्रीका की शानदार जीत.”

वॉन लंबे समय से भारतीय पिचों की आलोचना करते आए हैं, लेकिन इस मैच के बाद उनका गुस्सा और तेज हो गया. मैच में गेंद टेनिस-बॉल की तरह उछल रही थी, विकेट असमान उछाल दे रही थी और दूसरे ही दिन गेंद 90 डिग्री घूम रही थी.

गौतम गंभीर का पलटवार

मैच खत्म होने के बाद कोच गौतम गंभीर ने साफ कहा कि वह पिच पर उंगली नहीं उठाएंगे. गंभीर बोले, “हमने जैसी पिच मांगी थी, वैसी ही मिली. अगर हम टर्निंग पिच पर नहीं खेलेंगे तो हारना तय है. पिच को दोष देने से कुछ नहीं होगा.”

उनके अनुसार, क्यूरेटर ने बिलकुल वैसी ही विकेट तैयार की जैसा टीम मैनेजमेंट चाहता था. गंभीर का मानना है कि टीम ने हालात के हिसाब से बल्लेबाजी नहीं की और इसी वजह से मैच हाथ से निकल गया. 

मैच कैसे पलटा?

पहले दिन साउथ अफ्रीका सिर्फ 159 रन पर आउट हो गई थी. भारत ने 30 रनों की मामूली बढ़त भी ले ली. इसके बाद लगा कि मैच भारत की मुट्ठी में है, लेकिन दूसरी पारी में तेंबा बावुमा के 50 रन और भारत की कमजोर बल्लेबाजी ने पूरी तस्वीर बदल दी. 

भारत के सामने 124 रन का आसान लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम 93 पर ढेर हो गई. वाशिंगटन सुंदर ने 31 रनों की उपयोगी पारी खेली. अक्षर पटेल ने भी 26 रनों का योगदान दिया. वहीं बाकी भारतीय बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नही छू पाए. शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी नही कर सके. उसके बाद टीम की कमर पूरी तरह टूट गई.

हार्मर का कहर

दक्षिण अफ्रीका के ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने दोनों पारियों में 4-4 विकेट झटके. उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया और मैच एकतरफा कर दिया. 

[ad_2]

शुभमन गिल कब तक होंगे फिट, कैसी है उनकी हेल्थ? हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया अपडेट

[ad_1]


Shubman Gill Health Update: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 30 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग गया था, जब पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में खिंचाव के कारण कप्तान शुभमन गिल को रिटायर हर्ट होकर वापस लौटना पड़ा. शुभमन के चोट की गंभीरता को देखते हुए टीम इंडिया के डॉक्टरों ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया. फिलहाल शुभमन गिल आईसीयू में हैं.

हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया अपडेट 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल को लेकर बड़ा अपडेट दिया और बताया कि गिल कब तक फिट हो सकते हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच ने कहा, ‘‘ शुभमन गिल को अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उनके अगले टेस्ट मैच में खेलने का फैसला फिजियो के द्वारा लिया जाएगा.’’ 

पहली पारी में सिर्फ 3 गेंद खेल पाए थे शुभमन

कप्तान शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स टेस्ट मैच की पहली पारी में केवल 3 गेंद खेलकर रिटायर हर्ट हो गए थे. इस दौरान उन्होंने एक चौका लगाया, जिसके बाद उन्हें गर्दन में जकड़न महसूस हुई. इसी वजह से शुभमन को वापस पवेलियन लौटना पड़ा. काफी देर इंतजार के बाद भी उन्हें दर्द से राहत नहीं मिली तो फिर शुभमन को हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा. कप्तान गिल ना तो पहली पारी में बैटिंग कर पाए और ना ही दूसरी पारी में.  

भारतीय टीम 124 रन का टारगेट नहीं कर पाई हासिल

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टीम इंडिया को जीत के लिए 124 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन भारतीय टीम तीसरे दिन के टी ब्रेक से पहले ही 93 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में साउथ अफ्रीकी टीम केवल 159 रनों पर सिमट गई थी. इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 189 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल की थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 153 रन बनाकर मुश्किल पिच पर भारतीय टीम के लिए कठिन चुनौती पेश की, जिसके कारण टीम इंडिया को 30 रनों से हार मिली. 

[ad_2]

PAK गेंदबाजों ने टीम इंडिया को सस्ते में समेटा, वैभव सूर्यवंशी फिफ्टी से चूके; भारत ने दिया 137

[ad_1]


भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 136 रन बनाए हैं. एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया को बढ़िया शुरुआत दिलाई थी, लेकिन मिडिल ओवरों में पाक बॉलर्स की कसी हुई गेंदबाजी ने टीम इंडिया को 150 के स्कोर से नीचे ही रोक दिया. वैभव सूर्यवंशी ने 45 रन बनाए, वहीं नमन धीर ने 35 रनों का योगदान दिया.

वैभव सूर्यवंशी ने मैच की पहली गेंद पर चौका लगाया. उन्होंने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए टीम को तेजतर्रार शुरुआत दिलाई. सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य 10 रन बनाकर आउट हो गए. नमन धीर ने कुछ देर एक छोर संभालते हुए वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर 49 रनों की पार्टनरशिप की. नमन ने 20 गेंद में 35 रनों की तूफानी पारी खेली.

अंतिम 9 ओवरों में सिर्फ 43 रन

वैभव सूर्यवंशी और नमन धीर के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं चल पाया. एक समय टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए थे और उस समय तक 10 ओवर भी पूरे नहीं हुए थे. 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारतीय टीम का दसवां विकेट गिरा. टीम इंडिया आखिरी 9 ओवरों में सिर्फ 43 रन बना पाई और इस दौरान अपने 8 विकेट गंवाए.

कप्तान जीतेश शर्मा ने सिर्फ 5 रन, वहीं नेहल वाढ़ेरा सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने. अपने फिनिशिंग किरदार के लिए पहचान बनाने वाले आशुतोष शर्मा खाता तक नहीं खोल पाए. 

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट शाहिद अजीज ने लिए, जिन्होंने भारत के 3 बल्लेबाजों को आउट किया. साद मसूद और माज सदाकत ने दो-दो विकेट लिए. उबैद शाह, अहमद दनियल और सुफियान मुकीम ने एक-एक विकेट लिया. बताते चलें कि इस मैच के विजेता कि एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

भारत के कितने क्रिकेटरों के पास है Lamborghini कार? 300 से ज्यादा की स्पीड से दौड़ती है रोहित शर्मा की कार

तुम हार के हकदार…, माइकल वॉन ने टीम इंडिया की हार पर दिया तीखा बयान, गौतम गंभीर के बयान का विरोध!

[ad_2]

एशिया कप में बुरी तरह हारी टीम इंडिया, पाकिस्तान ने 8 विकेट से हराया; वैभव नहीं कर पाए कमाल

[ad_1]


पाकिस्तान ने भारत को 8 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है. एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के इस मैच में पाक बल्लेबाज माज सदाकत अकेले ही भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़े. सदाकत ने नाबाद 79 रनों की पारी खेली. इस मुकाबले में टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए 136 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 14वें ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस जीत के साथ पाकिस्तान ग्रुप B में पहले स्थान पर आ गया है.

पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया को वैभव सूर्यवंशी ने तेजतर्रार शुरुआत दिलाई थी. उन्होंने 28 गेंद में 45 रन बनाए, वहीं नमन धीर ने भी 20 गेंद में 35 रनों की तूफानी पारी खेल पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई की. मगर उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. कप्तान जीतेश शर्मा और आशुतोष शर्मा भी फ्लॉप रहे. नतीजन भारतीय पारी महज 136 रनों पर सिमट गई.

एक पाकिस्तानी पड़ा पूरी टीम इंडिया पर भारी

पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज माज सदाकत पूरी टीम इंडिया पर भारी पड़े. उन्होंने 47 गेंद में 79 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी नाबाद पारी में 7 चौके और चार गगनचुम्बी छक्के भी लगाए. उनके अलावा कोई भी पाक बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा, लेकिन सदाकत ने मजबूती से एक छोर संभाले रखा. भारत के लिए यश ठाकुर और सुयश शर्मा ने एक-एक विकेट लिया. मोहम्मद फैक ने सिक्स लगाकर पाकिस्तान की 8 विकेट से जीत सुनिश्चित की.

इस जीत ने पाकिस्तान को ग्रुप B की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचा दिया है. पाकिस्तान अपने दोनों मैच जीतकर 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत 2 मैचों में एक जीत के साथ दूसरे पायदान पर है. इसी ग्रुप में यूएई और ओमान भी मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें:

एशिया कप में PAK टीम की फिर हुई बेइज्जती, टीम इंडिया ने हाथ मिलाने से किया मना

IND vs SA Test: क्या दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे शुभमन गिल? गौतम गंभीर ने कप्तान की ‘इंजरी’ पर दिया अपडेट; जानें क्या कहा

[ad_2]

शुभमन गिल को मिली अस्पताल से छुट्टी, दूसरा टेस्ट खेलने पर भी आया अपडेट; यहां जानें

[ad_1]


भारतीय कप्तान शुभमन गिल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. गिल को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट मैच में चोट आई थी. उन्हें पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में खिंचाव की समस्या आई थी. इंडिया टुडे के मुताबिक गिल अब होटल वापस लौट आए हैं और जांच रिपोर्ट से पता चला है कि गिल अब पहले से बेहतर हैं, ठीक से चल पा रहे हैं और गर्दन को ठीक से हिला पा रहे हैं. खबर है कि गिल की गर्दन में दर्द भी कम हुआ है.

अभी टीम होटल में शुभमन गिल मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. वो दूसरे टेस्ट मैच के लिए गुवाहाटी जाएंगे या नहीं, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है. अगले दिनों गिल कितना जल्दी रिकवर कर पाते हैं, दूसरे टेस्ट में उनका खेलने इसी बात पर निर्भर करेगा.

आपको याद दिला दें कि शुभमन गिल गर्दन में खिंचाव के चलते दूसरी पारी में बैटिंग करने नहीं आए थे. पहली पारी में भी वो सिर्फ 3 गेंद खेल सके थे. 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम दूसरी पारी में 93 रनों पर सिमट गई थी. नतीजन उसे 30 रनों से चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा.

पहली पारी में दर्द की समस्या के बाद गिल मैदान से बाहर चले गए थे. उसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल में ले जाया गया था. यहां तक कि उन्हें गर्दन पर पट्टा बांधे हुए देखा गया था. रविवार को भारत के पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के मौजूदा प्रेसिडेंट सौरव गांगुली कुछ देर अस्पताल शुभमन गिल का हाल जानने पहुंचे थे. गांगुली ने बताया कि गिल अब बेहतर हैं.

2 टेस्ट मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है. दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

PAK गेंदबाजों ने टीम इंडिया को सस्ते में समेटा, वैभव सूर्यवंशी फिफ्टी से चूके; भारत ने दिया 137 का लक्ष्य

[ad_2]

भारत के कितने क्रिकेटरों के पास है Lamborghini कार? रोहित की कार की स्पीड 300 से ज्यादा

[ad_1]


भारत के हर गली-मोहल्ले में क्रिकेट खेला जाता है, लोकप्रियता इतनी है कि जो प्लेयर टीम इंडिया के लिए एक मैच भी खेल ले, वो किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं होता. एमएस धोनी को बाइक्स का शौक रहा है, वहीं हार्दिक पांड्या महंगी घड़ियों के शौकीन हैं. ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के पास महंगी-महंगी गाड़ियां भी हैं. रोहित शर्मा को अक्सर लैम्बोर्गिनी उरुस में घूमते देखा जाता है. यहां उन भारतीय क्रिकेटरों की लिस्ट देखिए, जिनके कार कलेक्शन में लैम्बोर्गिनी गाड़ी मौजूद है.

इन क्रिकेटरों के पास Lamborghini कार

रोहित शर्मा: सूची में सबसे पहला नाम रोहित शर्मा का है, जिन्होंने इसी साल अगस्त में नई लैम्बोर्गिनी उरुस खरीदी है. उनके पास पहले भी लैम्बोर्गिनी उरुस थी, जिसे उन्होंने ड्रीम11 फैंटेसी क्रिकेट के विजेता को तोहफे में दे दिया था. उनकी नई कार लाल रंग की है. भारत में इस कार की कीमत 4.2 करोड़ से शुरू होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी की उच्चतम स्पीड 312 kmph तक चली जाती है.

विराट कोहली: बताया जाता है कि विराट कोहली के कार कलेक्शन में लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर मौजूद है. ये गाड़ी 2.9 सेकेंड में 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. भारत में इस मॉडल की कीमत लगभग 5 करोड़ से शुरू होती है.

सचिन तेंदुलकर: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक सचिन तेंदुलकर के पास नीले रंग की लैम्बोर्गिनी उरुस एसई है, जिसकी कीमत 5.4 करोड़ रुपये बताई जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार उनके पास फरारी से लेकर BMW और पोर्शे कंपनी की कार भी मौजूद है.

केएल राहुल: केएल राहुल के पास लैम्बोर्गिनी हुराकान स्पाइडर है, जो देखने में बेहद स्टाइलिश कार है. ये 3.4 सेकेंड में 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी कीमत 4.10 करोड़ है.

युवराज सिंह: युवराज सिंह के पास भी कई लक्जरी कार हैं, जिनमें से एक लैम्बोर्गिनी मर्सिएलागो एलपी 640-4 है, जो ऑरेंज रंग की है. भारत में इसकी कीमत 2.60 करोड़ रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें:

तुम हार के हकदार…, माइकल वॉन ने टीम इंडिया की हार पर दिया तीखा बयान, गौतम गंभीर के बयान का विरोध!

[ad_2]

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को नुकसान, दक्षिण अफ्रीका की लंबी छलांग

[ad_1]


भारत को पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. इस हार से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को नुकसान हुआ है. अंक तालिका में टीम इंडिया चौथे स्थान पर चली गई है, जबकि गत चैंपियन दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर आ गई है. कोलकाता टेस्ट में आई हार से भारतीय टीम की फाइनल खेलने की उम्मीदों को फिर से झटका लगा है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम अब 8 मैचों में चार जीत के बाद चौथे स्थान पर है. उसका पॉइंट्स प्रतिशत 54.17 का है. ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका टेबल में अभी टीम इंडिया से ऊपर हैं. भारत के बाद पांचवें स्थान पर पाकिस्तान है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत अभी 50 है.

  1. ऑस्ट्रेलिया
  2. दक्षिण अफ्रीका
  3. श्रीलंका
  4. भारत
  5. पाकिस्तान

दक्षिण अफ्रीकी टीम पाकिस्तानी सरजमीं पर पाक टीम के साथ टेस्ट सीरीज एक-एक से ड्रॉ खेलकर आ रही है. अब कोलकाता टेस्ट जीतकर उसने यह सुनिश्चित कर लिया है कि टीम इंडिया उसे सीरीज में हरा नहीं सकती. टेंबा बावुमा का भी बतौर कप्तान टेस्ट जीतने का सिलसिला बरकरार है. बावुमा की कप्तानी में अब तक दक्षिण अफ्रीका ने 11 में से 10 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा था.

भारतीय टीम से चेज नहीं हुए 124 रन

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे, इसके जवाब में भारत की पहली पारी 189 रनों पर समाप्त हुई थी. 30 रनों की बढ़त देखने में मामूली लगती है, लेकिन कोलकाता की पिच जैसा बर्ताव कर रही थी उसपर 10 रनों की बढ़त भी बहुत बड़ा अंतर पैदा कर सकती है.

दक्षिण अफ्रीका ने तीसरी पारी में 153 रन बनाए, इसलिए पहली पारी में बढ़त के आधार पर भारत को 124 रनों का लक्ष्य मिला. भारत की पूरी टीम सिर्फ 93 रनों पर ऑलआउट हो गई और 30 रन से मैच हार गई.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA 1st Test Highlights: टीम इंडिया की शर्मनाक हार, 124 का पीछा करते हुए 93 पर ढेर; साउथ अफ्रीका ने बनाई 1-0 बढ़त

[ad_2]

रोहित शर्मा ने यूं मनाया बेटे के पहला जन्मदिन, पत्नी और बेटी के साथ शेयर की तस्वीरें

[ad_1]


रोहित शर्मा के बेटे अहान शर्मा का जन्म 15 नवंबर, 2024 को हुआ था. ये उनकी दूसरी संतान थी. बीते शनिवार को रोहित ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी के साथ अहान का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया. उन्होंने रितिका के साथ एक साझा पोस्ट शेयर कर फैंस संग फोटो शेयर किए.

रोहित शर्मा अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी का रहे हैं, जो 30 नवंबर से शुरू होगी. अभी भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज चल रही है. रोहित मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए गए प्लेयर्स में भी शामिल हैं.

रोहित शर्मा ने यूं सेलिब्रेट किया बेटे का पहला जन्मदिन

रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने एक साझा पोस्ट शेयर किया. उनका बेटा अहान इसमें टॉयज के साथ खेल रहा है, हालांकि रोहित ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया. दूसरी फोटो में रितिका बेटे को गोद में लिए बालकनी में खड़ी हैं, उनके साथ उनकी बेटी भी है. 

अन्य फोटो में रोहित शर्मा, उनकी पत्नी, उनकी बेटी और बेटा हैं. अहान रितिका की गोद में हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए रोहित शर्मा कैप्शन में लिखा, “हमारा बेटा एक साल का हो गया है. पता नहीं समय इतनी जल्दी कैसे बीत गया, लेकिन हमें हर पल बहुत पसंद आया.”


क्रिकेट मैदान पर कब नजर आएंगे रोहित शर्मा

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी, जिसमें रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे. बता दें कि पूर्व कप्तान रोहित अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, वह टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं.

वनडे सीरीज का पहला मैच रांची (JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) में खेला जाएगा. दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर (शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम) और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापट्नम (ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम) में खेला जाएगा.



[ad_2]