ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट में ही स्टार्क का कहर, इंग्लैंड 172 हुआ पर ढेर

[ad_1]


The Ashes 2026: एशेज सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई, लेकिन इंग्लैंड के लिए यह शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही. पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने ऐसा जादू चलाया कि इंग्लैंड की पूरी टीम महज 172 रन पर ढेर हो गई. स्टार्क ने न सिर्फ 7 विकेट चटकाए, बल्कि एशेज में अपने 100 विकेट भी पूरे किए.

पहले ओवर से ही इंग्लैंड का बुरा हाल

टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बल्लेबाजी चुनी, लेकिन फैसला उलटा पड़ गया. पहली ही ओवर में इंग्लैंड का विकेट गिर गया और उसके बाद इंग्लिश बल्लेबाज क्रीज पर टिकने के लिए जूझते नजर आए.

बैजबॉल की आक्रामक शैली लेकर आई इंग्लैंड की टीम, लेकिन यह रणनीति ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिच पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई. गेंद स्विंग हो रही थी. पिच पर गेंदबाजों को काफी उछाल भी मिल रहा था. इसके बाद भी स्टार्क की रफ्तार के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज लगातार गलती करते चले गए.

ब्रुक की फिफ्टी के बावजूद इंग्लैंड की हालत खराब

इंग्लैंड की ओर से सिर्फ हैरी ब्रुक रन बनाने में सफल हुए. उन्होंने 52 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नही मिला. जेमी स्मिथ और ब्रुक ने आक्रामक अंदाज में रन बनाने की कोशिश की, लेकिन लापरवाह शॉट्स की वजह से जल्द आउट हो गए. पूरी इंग्लिश टीम में सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके. 

स्टार्क का कहर, करियर की बेस्ट स्पेल

पर्थ टेस्ट में मिशेल स्टार्क ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर दिया. उनका रफ्तार और स्विंग इंग्लिश बल्लेबाजों पर भारी पड़ गई. उनकी परफॉर्मेंस खास इसलिए भी रही क्योंकि टीम के दो बड़े गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड इस मैच में नही खेल रहे थे. स्टार्क के अलावा डेब्यू कर रहे ब्रेंडन डॉगेट ने 2 विकेट झटके और कैमरन ग्रीन ने भी 1 विकेट लिया.

इंग्लैंड हुआ ढ़ेर

इस मैच में सबसे चौंकाने वाली बात रही की इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 32.5 ओवर ही खेल पाई. बैजबॉल को लेकर काफी चर्चा थी कि यह रणनीति ऑस्ट्रेलिया में कैसे काम करेगी, लेकिन पहले दिन ही इसका जवाब मिल गया. यह रणनीति पूर तरह से फ्लॉप साबित हुई.

[ad_2]

एशेज 2025-26 का पहला टेस्ट मैच शुरू, ऑस्ट्रेलिया ने दोहराया 79 साल पुराना अनोखा रिकॉर्ड, देखें

[ad_1]


इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का आगाज हो गया है. पर्थ स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है. इस मुकाबले के साथ ब्रेंडन डोगेट और जेक वेदराल्ड ऑस्ट्रेलिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू कर रहे हैं.

ब्रेंडन डोगेट और जेक वेदराल्ड 31-31 वर्ष के हैं. पिछली बार ऐसा मार्च 1946 में हुआ था, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक ही टेस्ट में 30+ साल के दो डेब्यूटेंट को उतारा था. यह मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था.

स्टीव स्मिथ पर्थ में जारी इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाल रहे हैं. टीम में उस्मान ख्वाजा को मौका दिया गया है. ट्रेविस हेड, कैमरून हेड, मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन मेजबान टीम को मजबूती देते नजर आ सकते हैं.

इस मुकाबले के साथ तेज गेंदबाज ब्रेंडन डोगेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका मिला है, क्योंकि जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं.

ब्रेंडन डोगेट ने अपने करियर में 50 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिसमें 26.46 की औसत के साथ 190 विकेट हासिल किए. वहीं, 17 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 26 विकेट निकाले हैं.

दूसरी ओर, जेक वेदराल्ड सलामी बल्लेबाज के रूप में इस मुकाबले में उतरे हैं, जिन्होंने अपने 77 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 37.47 की औसत के साथ 5,322 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं. 51 लिस्ट ए मुकाबलों में बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 33.37 की औसत के साथ 1,602 रन बना चुका है.

बेन स्टोक्स की कप्तानी में मेहमान इंग्लैंड की टीम जो रूट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की मौजूदगी में इस ऐतिहासिक मुकाबले में उतरी है.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डोगेट, स्कॉट बोलैंड

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड.

[ad_2]

IPL 2026 की नीलामी में हैरान होगी पूरी दुनिया! इस खिलाड़ी को मिल सकते हैं 30 करोड़

[ad_1]


IPL 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली है. आंद्रे रसेल से लेकर लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर जैसे सूरमा इस बार के ऑक्शन में आ सकते हैं. स्लॉट सिर्फ 77 ही बचे हैं, लेकिन ऑक्शन का पूल नए और दिग्गज खिलाड़ियों के टैलेंट से भरा होगा. पिछले साल खिलाड़ियों पर लगी बोली के सारे रिकॉर्ड टूट गए थे, ऋषभ पंत को LSG ने 27 करोड़ रूपते में खरीदा था. जानिए इस बार वो कौन सा खिलाड़ी है, जो 30 करोड़ की बोली लगने की काबिलियत भी रखता है.

आंद्रे रसेल पर लगेगी सबसे ऊंची बोली?

आंद्रे रसेल जिस कद के खिलाड़ी हैं, उस संदर्भ में कोलकाता नाइट राइडर्स का रसेल को रिलीज करना काफी चौंकाने वाला फैसला है. उन्हें 574 टी20 मैचों का अनुभव है, 10 हजार रन का आंकड़ा छूने से सिर्फ 551 रन दूर हैं और टी20 क्रिकेट में 497 विकेट भी ले चुके हैं. रसेल ने 140 IPL मैच खेलकर 2651 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 123 विकेट भी लिए हैं. आईपीएल 2025 में रसेल ने केकेआर के लिए 13 मैचों में 167 रन बनाए और 8 विकेट लिए.

रसेल पिछले कुछ सीजन में KKR के लिए मैच फिनिशर का रोल अदा करते रहे हैं. अधिकांश मौकों पर छठे या उससे निचले क्रम पर बेल्लेबाजी करने आए हैं, इसलिए पिछले 2 सीजन में उन्होंने ज्यादा रन नहीं बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट क्रमशः 185 और 164 का रहा है.

टोटल पैकेज हैं आंद्रे रसेल

KKR के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को भी एक हार्ड-हिटिंग ऑलराउंडर खिलाड़ी की जरूरत है, जो नियमित रूप से 3-4 ओवर गेंदबाजी भी कर सके. CSK के पास शिवम दुबे हैं, लेकिन दुबे गेंदबाजी में ज्यादा सक्रिय नहीं रहे हैं. रसेल समय-समय पर टीम को विकेट लेकर दे सकते हैं, फिनिशर का रोल अदा करके बड़े-बड़े छक्के भी लगा सकते हैं, अच्छे फील्डरों में भी गिने जाते हैं और खूब सारा अनुभव है. देखा जाए तो रसेल टोटल पैकेज हैं और CSK जैसे बड़े पर्स वाली टीम उन्हें जरूर खरीदना चाहेगी. KKR भी उन्हें वापस खरीद सकती है.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया का क्लीन स्वीप करने की तैयारी में दक्षिण अफ्रीका! कोच के बयान से भारतीय खेमे में खलबली मचनी तय

[ad_2]

पाकिस्तान में हुआ बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने 67 रनों से जीता टी20 मैच; कप्तान सिकंदर रजा चमके

[ad_1]


पाकिस्तान में चल रही ट्राई सीरीज में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 67 रनों से हराकर चौंका दिया है. यह ट्राई सीरीज का दूसरा मैच था, जिसमें जिम्बाब्वे की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 162 रन बनाए थे, लेकिन इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम केवल 95 रनों पर ढेर हो गई. 47 रन की पारी खेलने और एक विकेट लेने वाले प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए कप्तान सिकंदर रजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

ट्राई सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे 5 विकेट से हार गई थी. इस बार जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने हर क्षेत्र में श्रीलंका को धराशाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. सलामी बल्लेबाज ब्रायन बैनेट ने 49 रनों की पारी खेली, दूसरी ओर कप्तान सिकंदर रजा ने 32 गेंद में 47 रनों की पारी खेली. जिम्बाब्वे 175-180 तक का स्कोर बना सकती थी, लेकिन आखिरी 3 ओवरों में जिम्बाब्वे सिर्फ 21 रन बना सकी और इसी दौरान लगातार अंतराल में 3 विकेट गंवा दिए.

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका का हाल इतना बुरा रहा कि 29 के स्कोर तक 4 विकेट और आधी टीम 52 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी. चरिथ असालंका की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे दासुन शनाका ने 25 गेंद में 34 रन बनाए, वहीं भानुका राजपक्षा ने 11 रन बनाए. इन 2 बल्लेबाजों के अलावा श्रीलंका का कोई भी खिलाड़ी रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा नहीं छूओ पाया. हालांकि श्रीलंका को पॉइंट्स टेबल में नेट रन रेट के मामले में शायद अधिक नुकसान ना हो, क्योंकि उसने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की.

ट्राई सीरीज की पॉइंट्स टेबल में जिम्बाब्वे पहले स्थान पर आ गई है, जिसके 2 अंक हैं और नेट रन-रेट +1.471 का है. दूसरी ओर पाकिस्तान के भी 2 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन-रेट +0.460 का है.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया का क्लीन स्वीप करने की तैयारी में दक्षिण अफ्रीका! कोच के बयान से भारतीय खेमे में खलबली मचनी तय

[ad_2]

तीन दिन बाद स्मृति मंधाना की शादी, PM मोदी ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

[ad_1]


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उनकी सगाई पर बधाई दी है. स्मृति मंधाना ने म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल से सगाई की है. एक खास संदेश देते हुए पीएम मोदी (PM Modi News) ने स्मृति और पलाश के साथ-साथ दोनों के परिवारों को भी इस खास मौके पर बधाई दी.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस नए जोड़े को सुखी जीवन की शुभकामनाएं दीं. अपने पत्र में उन्होंने प्यार, एकजुटता और विश्वास की बात की. प्रधानमंत्री ने शादी के लिए भी स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल को बधाई दी है. बताया जा रहा है कि उनकी शादी 23 नवंबर को होने वाली है, लेकिन दोनों में से किसी ने अभी तक तारीख की पुष्टि नहीं की है.

पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा, “स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल प्यार और विश्वास पर आधारित एक साझा जीवन का निर्माण करेंगे, हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे. प्रेम भाव से जिम्मेदारियों को स्वीकार करेंगे, एक-दूसरे की खूबी और खामियों के साथ मिलकर आगे बढ़ना.”

 

स्मृति मंधाना ने एक वीडियो साझा किया था, जिसके बाद उनकी सगाई की खबरों ने इंटरनेट पर बवाल मचाया हुआ है. स्मृति ने किन्हीं शब्दों के जरिए अपनी सगाई की पुष्टि नहीं की, लेकिन वीडियो में अन्य भारतीय क्रिकेटरों के साथ डांस करते हुए उन्होंने अपने हाथ में अंगूठी दिखाकर सगाई की पुष्टि की.

स्मृति मंधाना ने भारतीय टीम को वर्ल्ड कप विजेता बनाने में बहुत बड़ा किरदार निभाया. उन्होंने 9 पारियों में 434 रन बनाए थे. आपको याद दिला दें कि वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया था.

यह भी पढ़ें:

Ashes Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हें एशेज सीरीज? कल ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट



[ad_2]

भारत में कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हें एशेज सीरीज? कल ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड पहला टेस्ट

[ad_1]


एशेज शृंखला कल यानी 21 नवंबर से शुरू हो रही है. ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट पर्थ के ओप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछली बार जब ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज खेली गई, तब इंग्लैंड 4-0 से हार गया था. इंग्लैंड टीम के लिए ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन में अच्छा करना आसान नहीं होगा. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए भी पहले मैच की चुनौती आसान नहीं होगी, क्योंकि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड पर्थ टेस्ट नहीं खेल रहे होंगे.

एशेज में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो 34 बार ऑस्ट्रेलिया और 32 बार इंग्लैंड ने यह सीरीज जीती हुई है. वहीं मैचों की बात करें तो एशेज इतिहास में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 340 बार आमने-सामने आए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 140 और इंग्लैंड ने 108 मैच जीते हैं.

कब और कहां लाइव देखें एशेज सीरीज?

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का पहला टेस्ट मैच पर्थ के ओप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार पहला टेस्ट मैच सुबह 7:50 बजे शुरू होगा और टॉस 7:20 पर होगा.

भारत में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. वहीं मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. अगर आपके पास जियो का सिमकार्ड है, तो कुछ रिचार्ज प्लान के साथ जियोहॉटस्टार का सब्स्क्रिप्शन फ्री मिलता है, जिससे आप एशेज मैच फ्री में लाइव देख सकते हैं.

पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर चुका है. स्टीव स्मिथ कप्तानी कर रहे होंगे. वहीं इंग्लैंड ने 12 सदस्यीय स्क्वाड घोषित किया था.

दोनों टीमों का स्क्वाड

इंग्लैंड का 12 सदस्यीय स्क्वाड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), मार्क वुड

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डॉगेट, स्कॉट बोलैंड

यह भी पढ़ें:

Watch: मिल गया सबूत, हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी क्रिकेटर से मिलाया हाथ; वायरल वीडियो पर जमकर बवाल

IPL 2026 Auction: इन 5 खिलाड़ी का IPL करियर लगभग खत्म! रिलीज होने के बाद अब बिकना मुश्किल

[ad_2]

IPL 2026 ऑक्शन में 20 करोड़ में बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, सभी 10 टीम लगा सकती हैं बोली

[ad_1]


IPL 2026 की नीलामी इस बार धुआं उठाने वाली है. आंद्रे रसेल से लेकर ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले दिग्गज इस बार ऑक्शन में आ सकते हैं. ऑक्शन में कुल 77 स्लॉट खाली होंगे, टीमों के पास कुल 237.55 करोड़ रुपये बचे हैं. जाहिर तौर पर ऑक्शन में प्लेयर्स पर खूब सारा पैसा बरसने वाला है. मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत सहित 3 खिलाड़ियों पर 20 करोड़ से ज्यादा बोली लगी थी. इस बार भी नीलामी में कुछ ऐसे प्लेयर आ सकते हैं, जिनको लेकर बिडिंग वॉर शुरू हो सकता है.

1. आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल ने अपने ऐतिहासिक करियर में 2651 रन और 123 विकेट लिए हैं. 12 सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले रसेल को इस बार KKR फ्रैंचाइजी ने रिलीज कर दिया है. रसेल अच्छे फील्डर हैं, समय-समय पर टीम को विकेट लेकर देते हैं और उनकी बड़े-बड़े हिट लगाने की काबिलियत से पूरी दुनिया वाकिफ है. रसेल जैसे दिग्गज का ऑक्शन में आना मतलब बिडिंग वॉर लगभग तय लग रहा है.

2. कैमरून ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को लेकर अटकलें हैं कि इस बार टीमों के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लग सकती है. भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भविष्यवाणी करके कहा कि इस बार ऑक्शन में ग्रीन की काफी डिमांड देखने को मिल सकती है. ग्रीन अच्छी फॉर्म में भी हैं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर आ रहे हैं और टी20 इंटरनेशनल में उनका स्ट्राइक रेट 160 से भी अधिक है. एक टप्पे पर गेंदबाजी कर सकते हैं, मिडिल ऑर्डर में या फिर लोवर मिडिल ऑर्डर में आकर फिनिशर का रोल भी अदा कर सकते हैं. इसी खासियत की वजह से ग्रीन पर बहुत ऊंची बोली लग सकती है. आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर और मोईन अली के रिलीज होने से KKR को ऑलराउंडर की सख्त जरूरत है और उसके पास 64 करोड़ से ज्यादा रकम भी बची है.

3. डेविड मिलर

ऑक्शन कई बार अप्रत्याशित तरीके से भी आगे बढ़ता है. पिछली बार की बात करें तो वेंकटेश अय्यर पर बोली देखते-देखते 23.75 करोड़ तक चली गई थी. मथीशा पाथिराना जैसे युवा तेज गेंदबाज पर भी बहुत ऊंची बोली लगना संभव है. मगर चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा बचा हुआ है, इन दोनों के स्क्वाड में डेविड मिलर जैसा फिनिशर आने से उनका स्क्वाड मजबूत हो जाएगा. विशेष रूप से KKR के पास अब कोई फिनिशर नहीं बचा है. इसलिए कोलकाता की टीम मिलर का रुख कर सकती है और बिडिंग वॉर में CSK का शामिल होना भी कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी.

यह भी पढ़ें:

करियर के 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले बल्लेबाज, कितने भारतीयों ने किया ऐसा? यहां जानें

[ad_2]

मां कामाख्या के दर्शन करने पहुंचे गौतम गंभीर, दूसरे टेस्ट में जीत की मांगी दुआ!

[ad_1]


भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर मां कामाख्या के दर्शन करने पहुंचे हैं. 22 नवंबर से भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट असम के गुवाहाटी में खेला जाना है, लेकिन उससे पहले गंभीर ने कामाख्या मंदिर में माथा टेका. बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य भी गौतम गंभीर के साथ मंदिर पहुंचे थे.

किसी बड़ी सीरीज या मैच से पहले अक्सर गौतम गंभीर मंदिरों में प्रार्थना करते जाते रहे हैं. जब भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली थी, तब उससे पहले गंभीर कोलकाता स्थित कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन करने गए थे. दूसरा टेस्ट टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इसे जीतकर वो दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज को एक-एक से ड्रॉ करवा सकती है.

दोनों टीम बुधवार को गुवाहाटी पहुंची थीं. टीम इंडिया के लिए दुर्भाग्यवपूर्ण खबर यह है कि शुभमन गिल चोट के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. उन्हें कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में गर्दन में खिंचाव आ गया था. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जिससे उन्हें छुट्टी तो मिल गई लेकिन अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं.

 

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं, जो अभी टेस्ट टीम के उपकप्तान भी हैं. वहीं साई सुदर्शन को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है, जिनकी जगह पहले टेस्ट में नंबर-3 पर वाशिंगटन सुंदर खेले थे.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 की डेट्स हुई कन्फर्म! मार्च में इस तारीख को शुरू होगी लीग, 31 मई को फाइनल

वनडे क्रिकेट में 5 विकेट हॉल नहीं ले पाने वाले 5 भारतीय गेंदबाज कौन, दो तो वर्ल्ड चैंपियन रह चुके



[ad_2]

पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने की प्लेइंग-11 की घोषणा, दो खिलाड़ियों का होगा डेब्यू

[ad_1]


कल यानी 21 नवंबर से शुरू होने वाले द एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है. पहले टेस्ट में पैट कमिंस टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह स्टीव स्मिथ इस मुकाबले में टीम की कमान संभालेंगे. आइए देखें पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किन 11 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है.

दो खिलाड़ी कर रहे डेब्यू

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पुष्टि की है कि तेज़ गेंदबाज़ ब्रेंडन डॉगेट और बल्लेबाज़ जेक वेदराल्ड 21 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रहे एशेज़ सीरीज़ के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे. पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड दोनों चोटिल हैं और इसी कारण  31 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ डॉगेट को अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिल रहा है. वहीं बल्लेबाज़ वेदराल्ड भी टीम का हिस्सा बने हैं.

पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होने वाले मैच में मार्नस लाबुशेन तीसरे नंबर पर बतौर बल्लेबाज वापसी करेंगे. मैच की पूर्व संध्या पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्मिथ ने कहा, “जब मार्नस तीसरे नंबर पर अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी करते हैं, तो वह हमें एक बहुत अच्छी क्रिकेट टीम बनाते हैं. हम उन्हें टीम से बाहर नहीं रख सकते थे”

पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
उस्मान ख्वाजा, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डॉगेट, स्कॉट बोलैंड.

वेन्यू और शेड्यूल

इस बार के एशेज टेस्ट इन पांच प्रतिष्ठित मैदानों पर खेले जाएंगे.

1st Test, 21 नवंबर – पर्थ, सुबह 8:00 बजे IST

2nd Test, 4 दिसंबर – ब्रिस्बेन, सुबह 9:30 बजे IST

3rd Test, 17 दिसंबर – एडिलेड, सुबह 5:30 बजे IST

4th Test, 26 दिसंबर – मेलबर्न, सुबह 5:30 बजे IST

5th Test, 4 जनवरी – सिडनी, सुबह 5:30 बजे IST

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अब तक खेले गए 361 टेस्ट में, 

ऑस्ट्रेलिया जीता: 152

इंग्लैंड जीता: 112

ड्रॉ: 97

 

 

[ad_2]

ICC ODI Rankings में कौन गेंदबाजी और बल्लेबाजी में टॉप पर, एक क्लिक में जानिए टॉप 10 खिलाड़ी

[ad_1]


ICC ODI Rankings: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 16 नवंबर 2025 को ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है. इस बार बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों लिस्टों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल ने दमदार प्रदर्शन के दम पर एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज का स्थान हासिल कर लिया है. भारत की ओर से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार सुधार देखने को मिला है. भारत के ओपनर्स ने लगातार रन बनाकर टॉप 10 खिलाड़ियों में अपनी जगह मजबूत कर ली है. रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्लेबाजी रैकिंग में टॉप-10 की लिस्ट में मौजूद हैं, जबकि युवा शुभमन गिल चौथे नंबर पर टिके हुए हैं.

टॉप-10 ODI बल्लेबाज – (ICC रैंकिंग – 16 नवंबर 2025)

1. डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड) – 782 रेटिंग

2. रोहित शर्मा (भारत) – 781 रेटिंग

3. इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) – 764 रेटिंग

4. शुभमन गिल (भारत) – 745 रेटिंग

5. विराट कोहली (भारत) – 725 रेटिंग

6. बाबर आजम (पाकिस्तान) – 722 रेटिंग

7. हैरी टेक्टर (आयरलैंड) – 708 रेटिंग

8. श्रेयस अय्यर (भारत) – 700 रेटिंग

9. चरिथ असलंका (श्रीलंका) – 690 रेटिंग

10. शाई होप (वेस्टइंडीज) – 689 रेटिंग

गेंदबाजी रैंकिंग: राशिद खान फिर नंबर-1

गेंदबाजों में भी भारतीय स्पिनर्स और पेसर्स दोनों ने मजबूत पकड़ बनाई हुई है. हालांकि, गेंदबाजी की रैंकिंग में इस बार फिर अफगानिस्तान के राशिद खान का जलवा देखने को मिला है. 710 वनडे रेटिंग के साथ वे शीर्ष पर हैं और लगातार अपनी खतरनाक गेंदबाजी से विरोधियों के लिए खतरा बने हुए हैं. देखिए टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौन से दिग्गज गेंदबाज शामिल हैं.

टॉप-10 ODI गेंदबाज – (ICC रैंकिंग, 16 नवंबर 2025)

1. राशिद खान (अफगानिस्तान) – 710 रेटिंग

2. जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड) – 670 रेटिंग

3. केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका) – 660 रेटिंग

4. माहीश तीक्षणा (श्रीलंका) – 647 रेटिंग

5. बर्नार्ड स्कॉल्ट्ज (नामीबिया) – 645 रेटिंग

6. कुलदीप यादव (भारत) – 634 रेटिंग 

7. मिशेल सैंटनर (न्यूजीलैंड) – 630 रेटिंग 

8. जॉश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) – 628 रेटिंग 

9. अबरार अहमद (पाकिस्तान) – 624 रेटिंग

10. वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका) – 619 रेटिंग  

आगे क्या? 

इस रैंकिंग अपडेट के बाद भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ आने वाली ODI सीरीज और भी रोमांचक हो चुकी है. भारत के पास नंबर 1 बनने का सुनहरा मौका है. रैंकिंग की यह ताजा उठापटक आने वाले टूर्नामेंट्स को बेहद दिलचस्प बना देगी.

[ad_2]