पाकिस्तान ने जीता ‘एशिया कप’, सुपर ओवर में बांग्लादेश पर दर्ज की रोमांचक जीत

[ad_1]


पाकिस्तान ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का खिताब जीत लिया है. पाकिस्तान ने सुपर ओवर तक चले इस मैच में बांग्लादेश पर रोमांचक जीत दर्ज की. सुपर ओवर में बांग्लादेश ने 7 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसे पाक बल्लेबाजों ने 4 गेंदों में ही हासिल कर लिया. दोनों टीमों की पारी 125 रनों पर समाप्त हुई थी, जिसके बाद सुपर ओवर में पाकिस्तान ने रोमांचक जीत दर्ज करके एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीता.

सुपर ओवर में बांग्लादेश सिर्फ 6 रन बना सका. 3 गेंदों के अंदर ही बांग्लादेश ने अपने दोनों विकेट गंवा दिए थे. वहीं पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने पहली 2 गेंदों पर सिंगल रन लिया, फिर तीसरी गेंद पर चौका आया और चौथी गेंद पर एक रन भागकर पाक टीम ने अपनी जीत सुनिश्चित की.

इस फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश A टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. उसका ये फैसला सही भी साबित हुआ, क्योंकि पाक टीम 125 के स्कोर पर ढेर हो गई थी. पाकिस्तान के लिए सिर्फ माज सदाकत (28 रन), अराफत मिन्हास (25 रन) और साद मसूद (38 रन) ही रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा छू सके. बांग्लादेश के लिए रिपोन मोंडल ने 3 और रकीबुल हसन ने 2 विकेट लिए.

वहीं जब बांग्लादेश टीम बैटिंग करने आई, तो उसने एक समय बिना विकेट खोए 22 रन बना लिए थे, लेकिन यहां से ऐसा विकेटों का पतझड़ शुरू हुआ कि अगले 31 रनों के भीतर बांग्लादेश के 7 विकेट गिर गए. पाकिस्तान की जीत लगभग पक्की लग रही थी, तभी रकीबुल हसन और एसएम मेहरोब ने 37 रनों की पार्टनरशिप कर मैच में रोमांच भर दिया.

96 के स्कोर जब रकीबुल हसन 24 रन बनाकर आउट हुए, तो लगने लगा था कि अब तो बांग्लादेश की हार पक्की. मगर रिपोन मोंडल और अब्दुल गफर सकलैन ने हार नहीं मानी और 29 रनों की साझेदारी कर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया. नतीजन दोनों टीमों का स्कोर 125-125 से टाई हो गया. सुपर ओवर में पाकिस्तान विजयी रहा.

 

[ad_2]

फाइनल में बांग्लादेश के सामने पाकिस्तान ढेर, बने सिर्फ 125 रन, BAN के पास चैंपियन बनने का मौका

[ad_1]


एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के फाइनल में पाकिस्तान A टीम सिर्फ 125 रन बना पाई है. बांग्लादेश A के खिलाफ खिताबी भिड़ंत में पाकिस्तान के सिर्फ 3 बल्लेबाज रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा छू सके. बांग्लादेश के रिपोन मोंडल ने कहर बरपाते हुए 3 विकेट झटके. ये वही गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के सुपर ओवर में गेंदबाजी की थी. दूसरी ओर रकीबुल हुसैन ने भी पाकिस्तान के स्कोरबोर्ड पर ब्रेक लगाए रखी और 2 विकेट भी लिए.

फाइनल मैच की पहली गेंद पर विकेट

इस फाइनल मैच की पहली ही गेंद पर यासिर अली रन आउट हो गए थे. उसके 6 गेंद बाद ही मोहम्मद फैक भी बिना खाता खोले आउट हो गए, देखते ही देखते पाकिस्तान ने 2 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए. भारत के खिलाफ जिस माज सदाकत ने 79 रनों की पारी खेली थी, उन्होंने थोड़ी देर एक छोर संभाले रखा और 23 रनों की पारी खेली. मगर दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे.

देखते ही देखते 50 के स्कोर तक पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान के 4 विकेट गिर चुके थे. अराफत मिन्हास ने 25 रन और साद मसूद ने 38 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान के बाकी 8 बल्लेबाज रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके.

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 5 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. दूसरी ओर बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में भारत को सुपर ओवर में हराकर फाइनल में प्रवेश पाया था.

फाइनल में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा विकेट रिपोन मोंडल ने लिए, उन्होंने पाकिस्तान के 3 बल्लेबाजों को आउट किया. रकीबुल हसन ने 2 विकेट लिए. वहीं एमएम महरूब, जीशान आलम और अब्दुल सकलैन ने एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें:

‘गुवाहाटी टेस्ट हारा भारत तो गंभीर नहीं रहेंगे कोच’, ABP को दिए इंटरव्यू में बासित अली का बड़ा दावा

19 दिन में भारत दूसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन, 7 विकेट से जीता टी20 वर्ल्ड कप फाइनल

[ad_2]

केएल राहुल बने कप्तान, BCCI ने दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान

[ad_1]


केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. BCCI ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है. शुभमन गिल गर्दन की चोट से रिकवर नहीं कर पाए हैं, इसलिए वो इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने वाले रवींद्र जडेजा की 50-ओवर फॉर्मेट में वापसी हुई है.

ऋषभ पंत को भी टीम में मिली जगह 

इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान होंगे, लेकिन सभी रिपोर्ट्स फर्जी निकली हैं. चयन समिति ने केएल राहुल को तीन मैचों की इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी है. हालांकि, ऋषभ पंत भी 15 सदस्यीय टीम इंडिया का हिस्सा हैं.

सिराज और बुमराह को टीम में नहीं मिली जगह 

स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में रेस्ट दिया गया है. 15 सदस्यीय टीम में कप्तान केएल राहुल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के रूप में 3 विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के रूप में स्पिन के तीन विकल्प हैं. वहीं मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को जगह नहीं मिली है. प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह के साथ नितीश कुमार रेड्डी के रूप में तेज गेंदबाजी के तीन ऑप्शन हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया- रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह.

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का शेड्यूल 

पहला वनडे मैच- 30 नवंबर- रांची 
दूसरा वनडे मैच- 3 दिसंबर- रायपुर
तीसरा वनडे मैच- 6 दिसंबर- विशाखापट्टनम



[ad_2]

शुभमन गिल का द. अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर रहना तय, कप्तान बनने की रेस में ऋषभ पंत अकेले नहीं

[ad_1]


भारत के नए कप्तान शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे. वह कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में चोटिल हुए थे. इसके बाद गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए थे. अब खबर है कि शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर रहेंगे. इस बीच दिलचस्प खबर यह आई है कि इस सीरीज में ऋषभ पंत कप्तान बनने की रेस में अकेले नहीं हैं. ताजा खबर सभी को हैरान करने वाली है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी कप्तान बनने की रेस में शामिल हैं. 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होगी. रिपोर्ट में बताया गया है कि शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की आगामी वनडे सीरीज से भी बाहर रहेंगे. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के सूत्रों से हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गिल की गर्दन की चोट के सही होने में लंबा समय लगने की उम्मीद है.

शुभमन गिल का टी20 सीरीज भी खेलना मुश्किल, मुंबई में चल रहा है इलाज

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल के नाम पर कप्तानी के लिये विचार किया जा सकता है जबकि सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा भी टीम में हैं. गिल के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 दिसंबर से शुरू होने वाली आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी खेलने की संभावना कम ही है.

बीसीसीआई के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार गिल की चोट सिर्फ गर्दन की ऐंठन नहीं है. उन्हें आराम की जरूरत होगी और भारतीय टीम प्रबंधन उनकी वापसी के लिये हड़बड़ी नहीं करेगा. गिल इस समय मुंबई में हैं, जहां उनके एमआरआई समेत बाकी टेस्ट हो रहे हैं. पता चला है कि गिल ने मुंबई के रीढ़ की हड्डी के विशेषज्ञ डा. अभय नेने से परामर्श लिया है और चिकित्सा रिपोर्ट की जांच को मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को फॉरवर्ड किया है.

[ad_2]

तेनु लेके मैं जावांगा… स्मृति मंधाना और पलाश ने जमकर किया डांस, दूल्हा-दुल्हन का डांस वीडियो

[ad_1]


भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की आज शादी है. शनिवार को संगीत समारोह में जेमिमा, रेणुका आदि महिला खिलाड़ियों ने दुल्हन स्मृति और दूल्हे पलाश के लिए एक डांस प्रस्तुति दी. एक वीडियो स्मृति और पलाश का भी वायरल हो रहा है, दोनों बॉलीवुड गाने (तेनु लेके मैं जावंगा) पर डांस कर रहे हैं.

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी पिछले काफी दिनों से सुर्खियां बनी हुई है. शादी आज, 23 नवंबर को है. गुरुवार को हल्दी सेरेमनी हुई, शुक्रवार को मेहंदी सेरेमनी हुई. इनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए, सभी महिला खिलाड़ी शादी को खूब एन्जॉय कर रही हैं. शनिवार को संगीत समारोह था, जिसमें स्मृति और पलाश के परिवार, और दोस्तों ने डांस किया. दूल्हा-दुल्हन के डांस ने भी सभी का दिल जीत लिया.

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का डांस वायरल

वायरल वीडियो में स्मृति मंधाना माला लेकर स्टेज पर चढ़ती हैं और पलाश को पहना देती है. ये ‘तेनु ले के मैं जावंगा’ गाने पर हो रहा था, फिर दोनों ने दिल खोलकर डांस किया. स्मृति ने भी फूलों की माला पहनी हुई थी, जो शायद पलाश ने ही उन्हें गाने के पहले हिस्से में पहनाई थी.


महिला साथी खिलाड़ियों ने भी किया डांस

श्रेयंका पाटिल ने यास्तिका भाटिया के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और अन्य महिला खिलाड़ी स्टेज पर बॉलीवुड गानों पर डांस कर रही हैं. उन्होंने लिखा, “अभी सिर्फ टीजर है, पूरा वीडियो बाद में शेयर करूंगी.”


स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी आज है. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 2019 से एक दूसरे को जानते हैं. ओडीआई वर्ल्ड कप के दौरान ये खबर आई थी कि मंधाना पलाश संग शादी करने जा रही हैं. पलाश इंदौर के रहने वाले हैं.



[ad_2]

गुस्से में ऋषभ पंत ने लगा दी कुलदीप को डांट, इस नियम उल्लंघन के लिए अंपायर से मिली वॉर्निंग

[ad_1]


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कप्तान ऋषभ पंत को कुलदीप यादव और अन्य कुछ खिलाड़ियों पर ऐसा गुस्सा आया, कि उन्होंने चिल्लाकर कहा कि तुम “घर पर नहीं खेल रहे हो.” दरअसल इस समय टीम इंडिया के खिलाड़ियों से एक गलती हो गई थी, जिसके लिए अंपायर ने उन्हें दूसरी वार्निंग दी. अगर अगले 80 ओवरों तक ऐसी एक और गलती हुई तो पेनल्टी के रूप में दक्षिण अफ्रीका को 5 रन फ्री के मिल जाएंगे.

टीम इंडिया क्यों मिली वार्निंग?

दूसरे दिन 88वां ओवर कुलदीप यादव ने डाला, लेकिन इसको शुरू करने में उन्होंने तय समय (60 सेकंड) से ज्यादा ले लिया. कुलदीप फील्डिंग सेट करने में लगे, इस दौरान स्टंप माइक से ऋषभ पंत की आवाज सुनाई दी कि जल्दी से एक गेंद तो डाल दे पहले. पंत ने याद दिलाया की टाइमर लगा हुआ है, तभी अंपायर ने दूसरी वार्निंग का इशारा कर दिया. ये पिछले 8 ओवरों में टीम इंडिया द्वारा आईसीसी स्टॉप क्लॉक नियम का दूसरी बार उल्लंघन था.

क्या है ICC स्टॉप क्लॉक नियम?

टेस्ट क्रिकेट में ओवर खत्म होने के बाद दूसरा ओवर 60 सेकंड के अंदर शुरू हो जाना चाहिए. इससे अधिक समय होने पर अंपायर वार्निंग देते हैं. अगर ऐसी वार्निंग 2 बार मिल जाए तो फिर अगली गलती पर पेनल्टी के रूप में विरोधी टीम को 5 रन फ्री के मिलते हैं. हालांकि आपको बता दें कि प्रत्येक 80 ओवरों के बाद ये फिर से शुरू हो जाता है. यानी अगर इन वार्निंग के बाद 80 ओवरों तक कोई गलती न हो, या हो भी जाए तो भी उसके बाद 2 वार्निंग फिर दी जाएगी.

इस नियम को लागू करने का मकसद समय की बर्बादी होने से रोकना है. फील्डिंग टीम के प्लेयर्स अगला ओवर शुरू करने में अधिक समय नहीं लेंगे. ऐसा ही नियम बल्लेबाजों के आउट होने पर भी होता है. किसी बल्लेबाज के आउट होने के बाद नए बल्लेबाज को 3 मिनट के अंदर पहली गेंद खेलनी पड़ती है, अगर इससे अधिक समय लिया और अपील की गई तो बल्लेबाज को ‘टाइम्ड आउट’ नियम के तहत आउट दिया जाता है.



[ad_2]

श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में खेलेंगे या नहीं? वापसी की तारीख पर बड़ा खुलास

[ad_1]


श्रेयस अय्यर लंबे समय के लिए क्रिकेट मैदान से दूर रह सकते हैं. एक ताजा रिपोर्ट अनुसार अय्यर को ज्यादा वर्कआउट से बचने की सलाह दी गई है. इंडिया टुडे अनुसार अय्यर को ठीक होने में कम से कम 2 महीने का समय लग सकता है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट आई थी, जब एक कैच पकड़ते समय वो छाती के बल जमीन पर गिर पड़े थे. इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.

कुछ दिन सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में ही श्रेयस अय्यर का इलाज चला था, लेकिन वो अब भारत वापस लौट चुके हैं. लोकप्रिय स्पोर्ट्स मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर डिनशॉ पार्दीवाला ने उनका यूएसजी स्कैन किया था. जांच रिपोर्ट में पता चला कि अय्यर बहुत अच्छी रिकवरी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह फिट होने में ज्यादा समय चाहिए.

2-3 महीनों में होंगे फिट!

उन्हें रोजमर्रा के काम करने की अनुमति मिल गई है और साथ-साथ हल्का व्यायाम करने की सलाह भी दी गई है. डॉक्टरों ने उन्हें खास सलाह दी है कि पेट पर जोर पड़ने वाला कोई काम ना करें. अगले सप्ताह उनकी एक और स्कैन जांच होगी, और 2 महीने की रिकवरी के बाद वो BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलितेशब की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे.

इसका मतलब कोई क्रिकेट मैच खेलने के लिए उन्हें कम से कम 3 महीने का समय लग सकता है. वो ना केवल दक्षिण अफ्रीका बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज को भी मिस कर सकते हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड ODI सीरीज 11 जनवरी-18 जनवरी तक खेली जाएगी.

बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले ही श्रेयस अय्यर को ODI टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था. यह भी देखने योग्य बात होगी कि श्रेयस अय्यर पूरी तरह फिट होकर IPL 2026 में खेल पाते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें:

Exclusive: ‘इंडियन मैनेजमेंट को नोबेल प्राइज मिलना चाहिए, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश…’, ABP से बोले बासित अली

[ad_2]

टीम इंडिया को डबल झटका, शुभमन गिल समेत 2 खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर! नए अपडेट से सब हैरान

[ad_1]


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट अनुसार वनडे टीम के कप्तान उपकप्तान श्रेयस अय्यर पहले ही 2-3 महीनों के लिए बाहर हो गए हैं, अब कप्तान शुभमन गिल भी 30 नवंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज से बाहर बैठने वाले हैं. गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में गर्दन में चोट आई थी.

शुभमन गिल भारतीय टीम के साथ कोलकाता से गुवाहाटी पहुंचे थे, जहां भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच खेले जा रहा है. अब डॉक्टर डिनशॉ पार्दीवाला ने गिल को कुछ दिन और आराम करने की सलाह दी है. गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज तक पूरी तरह फिट हो सकते हैं, जो 9 दिसंबर से शुरू होगी. बताते चलें कि गिल की अगले सप्ताह दोबारा जांच होगी, तब उनके खेलने पर आगे कोई फैसला लिया जाएगा.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक BCCI के एक अधिकारी ने कहा, “दुर्भाग्यवश शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए अनुपलब्ध रहेंगे. बहुत जल्द गुवाहाटी में सेलेक्टर्स बैठक कर सकते हैं, जिसमें केएल राहुल, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत के नाम पर भी चर्चा संभव है.

ऋषभ पंत फिलहाल ODI टीम का नियमित हिस्सा नहीं हैं, लेकिन मैनेजमेंट इस फॉर्मेट में अपने काम करने के तरीकों में बदलाव कर सकता है. संभव है कि टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज शामिल करने का प्रयास किया जा सकता है.

भारतीय टीम के मौजूदा बैटिंग ऑर्डर में कई सारे दायें हाथ के बल्लेबाज हैं. शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं, दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत या तिलक वर्मा को नंबर-4  के विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में खेलेंगे या नहीं? वापसी की तारीख पर बड़ा खुलासा

[ad_2]

IPL 2026 की नीलामी से पहले संजू सैमसन बने कप्तान, टीम ने बड़े फैसले से चौंकाया

[ad_1]


संजू सैमसन, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल टीम की कप्तानी करेंगे. इस टूर्नामेंट का आगाज 26 नवंबर से होने जा रहा है. सैमसन पिछले दिनों IPL ट्रेड को लेकर चर्चा में रहे, जो अब राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ चेन्नई सुपर किंग्स में आ गए हैं. अब आईपीएल ऑक्शन से पूर्व वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे.

केरल के स्क्वाड में संजू के भाई सैली सैमसन को भी जगह मिली है. दोनों भाइयों की जोड़ी इससे पहले केरल क्रिकेट लीग में एकसाथ खेलती दिखी थी. आपको याद दिला दें कि केरल क्रिकेट लीग के सीजन 2 में सैली सैमसन ने कोच्चि ब्लू टाइगर्स टीम की कप्तानी की थी.

सैमसन भाइयों के अलावा केरल टीम में अहमद इमरान को जगह मिली है, जो टीम के उपकप्तान होंगे. IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके विग्नेश पुथुर और विष्णु विनोद को भी टीम में जगह मिली है. KCL के पिछले दोनों सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अखिल स्कारिया भी स्क्वाड का हिस्सा हैं, लेकिन सचिन बेबी को जगह नहीं मिल पाई है.

केरल को चंडीगढ़, ओडिशा, विदर्भ, रेलवे, आंध्र प्रदेश और मुंबई के साथ ग्रुप A में रखा गया है. संजू सैमसन एंड कंपनी का सबसे पहला मैच 26 नवंबर को ओडिशा के साथ होगा और केरल के सभी मैच लखनऊ में खेले जाएंगे. कुछ खिलाड़ी 23 नवंबर को लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे, वहीं अन्य खिलाड़ी इंदौर से लखनऊ पहुंचेंगे, जहां केरल टीम ने मध्य प्रदेश के साथ रणजी ट्रॉफी का अपना पिछला मैच खेला था.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पिछले सीजन केरल ग्रुप स्टेज से भी आगे नहीं बढ़ पाई थी. इस बार संजू सैमसन अपनी कप्तानी में टीम की किस्मत बदलना चाहेंगे.

केरल का स्क्वाड: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रोहन कुन्नुम्मल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, अहमद इमरान (उपकप्तान), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), कृष्णा दीवान, अब्दुल बाजिथ, सैली सैमसन, सलमान निजार, कृष्णा प्रसाद, सिबिन पी गिरीश, अंकित शर्मा, अखिल स्कारिया, बीजू नारायणन, आसिफ केएम, एमडी निधिश, विग्नेश पुथुर, शराफुद्दीन एनएम

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया को डबल झटका, शुभमन गिल समेत 2 खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर! नए अपडेट से सब हैरान

[ad_2]

कमबैक हो तो ऋषभ पंत जैसा, वनडे में वापसी पर बनेंगे कप्तान; दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज पर अपडेट

[ad_1]


भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल चोटिल हैं. गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत कप्तानी कर रहे हैं. अब खबर आई है कि ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं. 

ऋषभ पंत अगस्त 2024 से वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं. पर अब खबर आई है कि वह न सिर्फ वनडे टीम में वापसी करने जा रहे हैं, बल्कि उनको कप्तान भी बनाया जाएगा. द वीक की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम मैनेजमेंट शुभमन गिल की वापसी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहता है. गिल की गर्दन में इंजरी है. वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में चोटिल हुए थे. 

पंत ने आखिरी बार अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेला था. तब से उन्हें 50 ओवर और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से बाहर रखा गया है, और केएल राहुल को वनडे में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पहली पसंद के रूप में चुना गया है. इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि केएल राहुल भी गिल और अय्यर के न रहने पर कप्तान बनाए जा सकते हैं.

श्रेयस अय्यर भी नहीं खेलेंगे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रेयस अय्यर वनडे में टीम इंडिया के उपकप्तान बनाए गए थे. ऐसे में गिल की गैरमौजूदगी में अय्यर ही कप्तान बनते, लेकिन वह चोटिल हैं. श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. इसी कारण पंत को कप्तानी सौंपे जाने की खबर आई है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे. 

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का शेड्यूल 

पहला वनडे मैच- 30 नवंबर- रांची 
दूसरा वनडे मैच- 3 दिसंबर- रायपुर
तीसरा वनडे मैच- 6 दिसंबर- विशाखापट्टनम

[ad_2]