Maharashtra: सोलापुर में बोले पीएम मोदी- रामलला के टेंट में दर्शन करने की दशकों पुरानी पीड़ा दूर होने जा रही

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में 2,000 करोड़ रुपए की विभिन्न अमृत परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 11:53 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 11:53 AM (IST)

Maharashtra: सोलापुर में बोले पीएम मोदी- रामलला के टेंट में दर्शन करने की दशकों पुरानी पीड़ा दूर होने जा रही

एजेंसी, सोलापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में कहा, ‘ये समय हम सभी के लिए भक्ति-भाव से भरा हुआ है। 22 जनवरी को वो ऐतिहासिक क्षण आने वाला है, जब हमारे भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं। हमारे आराध्य के दर्शन टेंट में करने की दशकों पुरानी पीड़ा अब दूर होने जा रही है।’

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में 2,000 करोड़ रुपए की विभिन्न अमृत परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

  • रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कुछ संतों के मार्ग दर्शन में मैं अपने यम नियमों में व्यस्त हूं और मैं उसका कठोरता से पालन कर रहा हूं।
  • ये भी संयोग है कि मेरे अनुष्ठान की शुरुआत महाराष्ट्र के नासिक से पंचवटी की भूमि से हुई।
  • मुझे खुशी है कि सोलापुर के हजारों गरीबों और मजदूर साथियों के लिए हमने जो संकल्प लिया था, वह आज पूरा हो रहा है।
  • आज पीएम आवास योजना के तहत बनी देश की सबसे बड़ी सोसाइटी का लोकार्पण हुआ है।
  • मैं आज देखकर आया और मैंने सोचा काश… मुझे भी बचपन में ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता।
  • Ram Mandir: PM मोदी प्राण प्रतिष्ठा से पहले रख रहे कठोर व्रत, खाने में केवल फल, छोड़ा आरामदायक बिस्तर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 12 जनवरी को 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू किया।

    Publish Date: Thu, 18 Jan 2024 09:37 PM (IST)

    Up to date Date: Thu, 18 Jan 2024 09:49 PM (IST)

    Ram Mandir: PM मोदी प्राण प्रतिष्ठा से पहले रख रहे कठोर व्रत, खाने में केवल फल, छोड़ा आरामदायक बिस्तर
    PM मोदी का प्राण प्रतिष्ठा से पहले कठोर व्रत।

    HighLights

    1. नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान।
    2. 12 जनवरी को शुरू किया था कठोर व्रत।
    3. खाने में केवल फल खा रहे हैं पीएम मोदी।

    एजेंसी, कोच्चि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 12 जनवरी को 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू किया। इस अनुष्ठान के तहत पीएम मोदी केवल नारियल पानी और जमीन पर ही सो रहे हैं। इस दिनचर्या का पालन करते हुए भी वह अपने सारे काम भी कर रहे हैं। केरल के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कोच्चि के सरकारी गेस्ट में रात में केवल फल खाए और जमीन पर ही सोए।

    कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री मोदी की पसंद को ध्यान में रखते हुए खाना बनाया था। उनके लिए उत्तर भारतीय व्यंजन तैयार किए गए थे। पीएम मोदी जैसे ही गेस्ट हाउस पहुंचे तो उन्होंने नारियल का पानी पिए। उसके बाद रात के खाने में केवल फल ही खाए। पीएम मोदी के सोने के लिए किंग साइज बेड तैयार किया गया था, लेकिन वह योगा मैट बिछाकर ही सो गए।

    सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अनुष्ठान में लेंगे भाग

    गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने बताया कि पीएम मोदी अगले दिन सुबह तड़के साढ़े चार बजे ही उठ गए। एक गिलास गर्म पानी पीने के बाद उन्होंने योग के साथ दिन की शुरूआत की। वह हर अपने दिन की शुरूआत योग के साथ ही करते हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। उन्होंने 12 जनवरी से इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यह कठोर व्रत शुरू किया है। उन्होंने गेस्ट हाउस जाते समय वहां के स्टाफ की भी प्रशंसा की। मोदी मंगलवार व बुधवार दो दिन केरल में रहे थए। उन्होंने वहां एक रोड शो भी किया था। वहां भाजपा नेता व अभिनेता सुरेश गोपी की बेटी की शादी में वह शामिल हुए थे।

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: कांग्रेस ही नहीं, ये राजनीतिक दल भी 22 जनवरी को अयोध्या कार्यक्रम में नहीं होगे शामिल

    Ram Mandir Pran Pratishtha: कांग्रेस के अलावा अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने भी राम मंदिर में 22 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया। शिवसेना (यूबीटी) ने भी कहा कि वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा नहीं लेगी।

    Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 04:28 PM (IST)

    Up to date Date: Thu, 11 Jan 2024 04:30 PM (IST)

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: कांग्रेस ही नहीं, ये राजनीतिक दल भी 22 जनवरी को अयोध्या कार्यक्रम में नहीं होगे शामिल
    Ram Mandir Pran Pratishtha

    HighLights

    1. कांग्रेस ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार किया।
    2. अखिलेश यादव भी 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के नेता शामिल नहीं होंगे। पार्टी ने इस कार्यक्रम को आरएसएस और बीजेपी का इवेंट बताया है। महासचिव जयराम नरेश की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं।

    गुजरात कांग्रेस में उठे विरोध के स्वर

    बयान में कहा गया है कि भगवान श्रीराम की पूजा करोड़ों भारतीय करते हैं। धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय है, लेकिन बीजेपी और संघ ने सालों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया है। आमंत्रण अस्वीकार करने पर पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। गुजरात कांग्रेस के नेता अर्जुन मोढवाडिया ने फैसले पर सवाल खड़ा किया है। राजुला से पूर्व विधायक अमरीश डेर ने भी कहा कि फैसला कार्यकर्ताओं को निराश करेगा।

    हमारे भगवान पीडीए- अखिलेश यादव

    कांग्रेस के अलावा अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने भी राम मंदिर में 22 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा भेजे गए निमंत्रण का जवाब देते हुए कहा कि वह उन्हें (आलोक कुमार) को नहीं जानते। उन्होंने कहा, ‘एक-दूसरे को जानने वाले लोग ही निमंत्रण देते हैं। भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। हमारे भगवान पीडीए हैं- पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक।’

    टीएमसी, सीपीएम और शिवसेना (यूबीटी) शामिल नहीं होगी

    ममता बनर्जी की टीएमसी ने भी संकेत दिए हैं कि वह और उनकी पार्टी के नेता समारोह में शामिल नहीं होंगे। सीपीएम ने भी खुद को राम मंदिर कार्यक्रम से अलग कर लिया है। पार्टी के नेता वृंदा करात और सीताराम येचुरी ने इसे एक धर्म को बढ़ावा देने वाला कार्यक्रम बताया है। शिवसेना (यूबीटी) ने भी कहा कि वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा नहीं लेगी। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ‘यह भाजपा के वर्चस्व वाला कार्यक्रम है। हमारा कोई भी कार्यकर्ता इसमें हिस्सा नहीं लेगा।’

    Dry Day Alert: 22 जनवरी को इन राज्यों पर शराब बिक्री पर रहेगा बैन, देखें लिस्ट यहां

    Dry Day Alert: राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन कई सरकारों ने 22 जनवरी को शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसे ड्राई डे घोषित किया है।

    Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 05:13 PM (IST)

    Up to date Date: Thu, 11 Jan 2024 05:21 PM (IST)

    Dry Day Alert: 22 जनवरी को इन राज्यों पर शराब बिक्री पर रहेगा बैन, देखें लिस्ट यहां
    Dry Day Alert

    HighLights

    1. शराब की बिक्री पर बैन लगाने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ था।
    2. भाजपा शासित राज्यों ने 22 जनवरी को शराब की बिक्री पर रोक लगाई।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Dry Day Alert, Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन की तैयारी हो रही है। कई बीजेपी शासित राज्यों ने 22 जनवरी के दिन शराब पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। इस भव्य आयोजन में देशभर से हजारों श्रद्धालु और कई विदेशी गणमान्य शामिल होंगे। राम लला की मूर्ति को मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया जाना है। भाजपा 26 जनवरी से 25 मार्च तक राम मंदिर के दर्शन के लिए हर लोकसभा क्षेत्र से 10 हजार लोगों को अयोध्या भेजेगी।

    राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन कई सरकारों ने 22 जनवरी को शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसे ड्राई डे घोषित किया है। शराब पर बैन लगाने वाले प्रदेशों की सूची नीचे देखें-

    छत्तीसगढ़

    सबसे पहले छत्तीसगढ़ ने राम मंदिर की प्रतिष्ठा के सम्मान में 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने खुदरा दुकानों, पब, रेस्तरां और क्लबों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

    असम

    राज्य के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने 22 जनवरी को शुष्क दिवस के रूप में मनाने के फैसला की घोषणा की। भाजपा उत्तर-पूर्व प्रदेश में लगातार दूसरे कार्यकाल में है।

    उत्तर प्रदेश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को शराब पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया। इसे राष्ट्रीय त्योहार घोषित किया। उन्होंने अयोध्या में स्वच्छता के कुंभ मॉडल को लागू करने का आग्रह किया। साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का आदेश दिया है।

    सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि 14 से 20 जनवरी तक राज्य में स्वच्छता कार्यक्रम चलाएं। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसफ के 150 सशस्त्र सुरक्षा कमांडो संभालेंगे।

    राजस्थान

    राजस्थान के शहर जयपुर के नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र में मांस की दुकानें 22 जनवरी को बंद रहेंगी। जेएमसी की सीमा के भीतर शराब की दुकानों को बंद करने की मांग बीजेपी नेता गोपाल शर्मा ने की थी। मेयर मुनेश गुज्जर ने इसे तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया।

    Lok Sabha Election 2024: बिहार में महागठबंधन में बढ़ा टकराव, JDU ने कहा- 16 सीटों से कम पर नहीं बनेगी बात

    बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उसका कारण खुद इंडिया गठबंधन के प्रमुख सूत्रधार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।

    Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 05:32 PM (IST)

    Up to date Date: Thu, 11 Jan 2024 05:32 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024: बिहार में महागठबंधन में बढ़ा टकराव, JDU ने कहा- 16 सीटों से कम पर नहीं बनेगी बात
    बिहार में महागठबंधन में बढ़ा टकराव।

    HighLights

    1. बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच सबकुछ ठीक नहीं।
    2. जदयू ने 16 सीटों से कम पर लड़ने से किया मना।
    3. राजद के पास बचेंगी लड़ने के लिए केवल 5 सीटें।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में इंडी गठबंधन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उसका कारण खुद इंडी गठबंधन के प्रमुख सूत्रधार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। जदयू ने साफ कर दिया है कि 2019 में उन्होंने 16 सीटें जीती थीं। ऐसे में वह किसी भी कीमत में 16 सीटें नहीं छोड़ेंगे। अब बाकी बची 24 सीटों पर राजद-कांग्रेस और वाम दल आपस में बांट लें।

    नीतीश कुमार के इस रुख से सबसे ज्यादा झटका राजद को लगा है। उसे यह उम्मीद थी कि नीतीश कुमार गठबंधन को साधने के लिए अपने हितों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। अब राजद के सामने बहुत बड़ी दुविधा है, क्योंकि वाम दलों ने 9 और कांग्रेस ने 10 सीटों का प्रस्ताव सामने रख दिया है। राजद इनकी बात मान भी ले तो उसके पास केवल 5 सीटें ही लड़ने के लिए बची हैं।

    जेडीयू ने वाम दलों और कांग्रेस की मांग को देखते हुए सीट-बंटवारे की बैठक से दूरी बना ली है। वाम दलों की मानें तो उन्होंने 2019 में बेगूसराय और आरा में भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। वह यहां दूसरे स्थान पर रहे थे। मधुबनी और बांका में भी उनका प्रदर्शन ठीक रहा था।

    फ्रेंडली फाइट से होगा गठबंधन का नुकसान

    वाम दलों का राजनीतिक इतिहास रहा है कि अगर गठबंधन में उन्हें मनमुताबिक सीट न मिलें तो वह फ्रेंडली फाइट पर उतर आते हैं। ऐसे में वह अपने ही गठबंधन के साथियों का नुकसान कर देते हैं। 2019 में सिवान में वाम दल ने राजद के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतार दिया था।

    Price range Session: 31 जनवरी को मोदी सरकार पेश करेगी अंतरिम बजट, जानें कब तक चलेगा सत्र

    मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट 31 जनवरी से शुरू होने वाला है। यह बजट सत्र 9 फरवरी तक चलने की उम्मीद है। इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ होगी।

    Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 07:43 PM (IST)

    Up to date Date: Thu, 11 Jan 2024 07:55 PM (IST)

    Budget Session: 31 जनवरी को मोदी सरकार पेश करेगी अंतरिम बजट, जानें कब तक चलेगा सत्र
    31 जनवरी को पेश होगा बजट।

    HighLights

    1. 31 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक बजट सत्र होने संभावना।
    2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का होगा अभिभाषण।

    एजेंसी, नई दिल्ली। मोदी सरकार 31 जनवरी अंतरिम बजट पेश करने वाली है। यह बजट सत्र 9 फरवरी तक चलने की उम्मीद है। इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ होगी।

    राष्ट्रपति का अभिभाषण

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बजट सत्र 31 जनवरी से लेकर 9 फरवरी तक बजट सत्र चल सकता है। सरकार लोकसभा चुनाव से पहले एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेगी। चुनाव हो जाने के बाद चुनी गई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी।

    17वीं लोकसभा का 16 जून को होगा कार्यकाल खत्म

    17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो जाएगा। ऐसे में मोदी सरकार चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश करने वाली है। 10 मार्च 2019 को लोकसभा चुनाव के एलान होने के बाद सात चरणों में मतदान संपन्न हुआ था।

    Chilly Wave Replace: ठंड से कंपकंपाया उत्तर भारत, राजस्थान में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान, फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

    Climate Forecast: उत्तर भारत में शीत लहर के चलते दिल्ली समेत आसपास के शहरों में ठंडक बनी हुई है। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल और जम्मू-कश्मीर तक लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

    Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 09:52 PM (IST)

    Up to date Date: Thu, 11 Jan 2024 09:55 PM (IST)

    Cold Wave Update: ठंड से कंपकंपाया उत्तर भारत, राजस्थान में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान, फिलहाल नहीं मिलेगी राहत
    Chilly Wave Replace

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Climate Forecast: उत्तर भारत में शीत लहर के चलते दिल्ली समेत आसपास के शहरों में ठंडक बनी हुई है। दिल्लीवासियों की गुरुवार की सुबह ठंडी और धुंध भरी रही। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल और जम्मू-कश्मीर तक लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

    पंजाब के 6 शहरों में कड़ाके की ठंड

    पंजाब का फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। फरीदकोट, बठिडा, अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर व पटियाला का न्यूनतम व अधिकतम तापमान शिमला से कम रहा। शिमला का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 6.8 व अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सिसय रहा।

    naidunia_image

    naidunia_image

    खेतों में बर्फ जमी नजर आई

    राजस्थान के चूरू, सीकर और बीकानेर जिलों के खेतों में बर्फ जमी दिखाई दी। माउंट आबू में दो दिन में तापमान में भारी गिरावट हुई है। गुरुवार की सुबह माइनस तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीकर जिले में भी तापमान जमाव बिदु के करीब 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

    naidunia_image

    उत्तराखंड में कंपकंपाने वाली ठंड

    उत्तराखंड के कई शहर शीत लहर की मार झेल रहे हैं। ऊधमसिंह और हरिद्वार समेत कई मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया।

    ऊना सीजन का सबसे ठंडा दिन

    हिमाचल प्रदेश में ऊना में 7 डिग्री की गिरावट के साथ सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 10 दिनों तक बर्फबारी और बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि मंडी, कंगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन व सिरमौर में घनी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया है।

    कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे

    कश्मीर के अधिकांश जिलों में तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को जम्मू में बादल और धुंध छाई रही। अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जम्मू में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    Ajmer Sharif Dargah: PM Modi ने अजमेर शरीफ के लिए भेंट की चादर, मुस्लिम समाज से की बातचीत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सालों से अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाते आए हैं। उन्होंने इस रिवायत को जारी रख मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल को चादर भेंट की।

    Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 09:59 PM (IST)

    Up to date Date: Thu, 11 Jan 2024 09:59 PM (IST)

    Ajmer Sharif Dargah: PM Modi ने अजमेर शरीफ के लिए भेंट की चादर, मुस्लिम समाज से की बातचीत
    PM Modi ने भेंट की चादर।

    HighLights

    1. पीएम मोदी सालों से अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर भेजने की रिवायत निभा रहे हैं।
    2. स्मृति ईरानी ने कहा- सूफी संतों के आशीर्वाद से देश प्रगति करता रहे।

    एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सालों से अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाते आए हैं। उन्होंने इस रिवायत को जारी रख मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल को चादर भेंट की। इस दौरान उनके साथ अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति इरानी भी मौजूद रहीं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। हमारी बातचीत के दौरान मैंने पवित्र चादर पेश की। इस चादर को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के दौरान प्रतिष्ठित अजमेर शरीफ दरगाह पर रखा जाएगा।

    Met a Muslim group delegation. Throughout our interplay, I offered the sacred Chadar, which shall be positioned throughout the Urs of Khwaja Moinuddin Chishti on the esteemed Ajmer Sharif Dargah. pic.twitter.com/eqWIKy7VQ1

    — Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2024

    स्मृति इरानी रहीं मौजूद

    इस दौरान पीएम मोदी के साथ अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति इरानी के साथ-साथ भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी व उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य तारिक मंसूर भी मौजूद रहे। पीएम मोदी की इस चादर को 13 जनवरी को चढ़ाया अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाया जाएगा।

    पीएम बनने के बाद से ही चादर भेज रहे हैं अजमेर

    पीएम मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से ही वह अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाते आ रहे हैं। अजमेर शरीफ दरगाह पर 812वां उर्स का जश्न मनाया जाएगा। यह 13 से 21 जनवरी तक चलेगा।

    Climate Information: दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में घना कोहरा, 23 ट्रेनें लेट, जानिए कब तक रहेगा सर्दी का सितम

    MP Climate Replace Right this moment: ग्वालियर में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 08:57 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 08:57 AM (IST)

    Weather News: दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में घना कोहरा, 23 ट्रेनें लेट, जानिए कब तक रहेगा सर्दी का सितम
    दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह का नजारा। (फोटो- ANI)

    HighLights

    1. कड़ाके की सर्दी और घने का कोहरे का असर आम जीवन पर
    2. विलंब से चल रहीं लंबी दूरी की ट्रेनें, हवाई यातायात भी प्रभावित
    3. मौसम विभाग का अनुमान, मकर संक्रांति बाद राहत संभव

    एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी राज्यों में कही घना कोहरा है तो कहीं बारिश हो रही है। अधिकांश राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

    Climate Replace Right this moment

    दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा और सुबह 4:30 बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। देखिए वीडियो

    #WATCH | Delhi: Dense fog engulfs town because the coldwave continues and the temperature dips additional.

    (Visuals from Sarojini Nagar shot at 7.45 am) pic.twitter.com/8n1SZK8jJx

    — ANI (@ANI) January 12, 2024

    गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

    मध्य प्रदेश: अधिकांश शहरों में सुबह के समय घना कोहरा है। कहीं कहीं हल्की बारिश हुई है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ग्वालियर में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    छत्तीसगढ़: पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ राहत मिली है। जनवरी माह में अब तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा।

    naidunia_image

    कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत

    मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिन और कड़ाके की ठंड का असर रहेगा। मकर संक्रांति के बाद सर्दी के तेवर में कुछ कमी आ सकती है। वहीं पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी हुई तो ठंडी हवाओं का एक और दौर देखने को मिल सकता है।

    PM Modi in Maharashtra LIVE: महाराष्ट्र दौरे पर पीएम मोदी, नासिक में रोड शो, देखिए फोटो-वीडियो

    PM Modi in Maharashtra LIVE: पीएम मोदी नासिक में रोड शो करने के बाद मुंबई जाएंगे और देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन करेंगे।

    Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 11:23 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 11:23 AM (IST)

    PM Modi in Maharashtra LIVE: महाराष्ट्र दौरे पर पीएम मोदी, नासिक में रोड शो, देखिए फोटो-वीडियो

    HighLights

    1. एक दिनी महाराष्ट्र के दौरे पर पीएम मोदी
    2. नासिक में रोड शो से शुरुआत
    3. 30,500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

    एजेंसी, नासिक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। पीएम मोदी नासिक में रोड शो करने के बाद मुंबई जाएंगे और देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 30,500 करोड़ रुपए की योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

    PM Modi in roadshow in Nashik

    पीएम मोदी ने अपने एक दिनी महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत नासिक से की। पीएम मोदी का यहां डेढ़ किमी लंबे रोड शो रहा। यहां जयश्री राम के नारे भी लगे।