Lok Sabha Chunav 2024 के लिए BJP का थीम सांग जारी, ‘सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के युवा मतदाताओं को संबोधित किया।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 11:49 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 11:49 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 के लिए BJP का थीम सांग जारी, ‘सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’

एजेंसी, नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना थीम सांग (Theme Track) जारी कर दी है। पार्टी ने ‘सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ का नारा बुलंद किया है। थीम में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र है।

सपने नहीं हक़ीक़त बुनते हैं,

तभी तो सब मोद को चुनते हैं।

Launch of BJP Marketing campaign Theme for 2024 Lok Sabha Elections

“Sapne Nahi Haqeeqat Bunte Hai,

Tabhi Toh Sab Modi Ko Chunte Hai.” @BJP4India #2024Elections #Modi pic.twitter.com/cntibXUlNX

— Aishwarya Kapoor (@aishkapoor) January 25, 2024

युवा मतदाताओं को पीएम मोदी का संबोधन

इससे पहले राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के युवा मतदाताओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा,

18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है। इन्हीं बदलावों के बीच आप सभी को एक और जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है। ये जिम्मेदारी दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी में भागीदारी की है।

ये कालचक्र दो वजहों से बहुत अहम है- पहला, आप सभी ऐसे समय में वोटर बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है। दूसरा, कल 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। अगले 25 साल आपके लिए भी और भारत के लिए भी दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है।

आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो आपका वोट ये तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी।

जिस तरह 1947 से 25 साल पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वतंत्र कराने का दारोमदार था, उसी तरह 2047 तक यानी 25 सालों में आप पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है।

Ram White Idol: रामलला की सफेद मूर्ति की फोटो आई सामने, राम मंदिर में रखने को लेकर ट्रस्ट ने दिया जवाब

Ram Mandir Information: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के लिए तीन मूर्तियां बनवाई थीं। इनमें से अरुण योगीराज की श्यामशिला को गुप्त वोटिंग के जरिए चुना गया था।

Publish Date: Wed, 24 Jan 2024 08:43 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 24 Jan 2024 08:43 PM (IST)

Ram White Idol: रामलला की सफेद मूर्ति की फोटो आई सामने, राम मंदिर में रखने को लेकर ट्रस्ट ने दिया जवाब
रामलला की सफेद मूर्ति।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के लिए तीन मूर्तियां बनवाई थीं। इनमें से अरुण योगीराज की श्यामशिला को गुप्त वोटिंग के जरिए चुना गया था। उसके बाद इसी मूर्ति को 22 जनवरी को विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कर गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया है।

अब लोगों के मन सवाल था कि शेष दोनों प्रतिमाओं का क्या होगा। दोनों ही प्रतिमाओं की फोटो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इनमें एक को कर्नाटक की ही श्यामशिला से जीएल भट्ट ने बनाया है। दूसरी को राजस्थान के सत्यनारायण पांडेय ने सफेद संगमरमर से बनाया है।

तीनों प्रतिमाओं में यह है समानता

रामलला की तीनों प्रतिमाओं में एक समानता यह है कि इसके शीर्ष भाग में स्वास्तिक, ओम, चक्र, गदा बना हुआ है। तीनों प्रतिमा के पार्श्व भाग में बाईं ओर वाराह, नृसिंह, वामन, कूर्म, मत्स्य व दायीं ओर बुद्ध, कृष्ण, परशुराम, राम व कल्कि भगवान की तस्वीर बनी हुई है।

राममय हुआ सोशल मीडिया, 1 करोड़ से अधिक यूजर्स ने किया पीएम मोदी प्राण प्रतिष्‍ठा तस्‍वीर को लाइक, सब बोले जय श्रीराम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तस्वीरों को एक करोड़ से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है।इस पोस्ट में सात फोटोज शेयर की गई थी।

Publish Date: Tue, 23 Jan 2024 07:09 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 23 Jan 2024 07:10 PM (IST)

राममय हुआ सोशल मीडिया, 1 करोड़ से अधिक यूजर्स ने किया पीएम मोदी प्राण प्रतिष्‍ठा तस्‍वीर को लाइक, सब बोले जय श्रीराम
पीएम मोदी के पोस्ट को मिले एक करोड़ से अधिक लाइक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तस्वीरों को एक करोड़ से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है। पीएम मोदी द्वारा यह पोस्ट सोमवार को की गई थी। इस पोस्ट में सात फोटोज शेयर की गई थी। पहली तस्वीर में प्रधानमंत्री श्रीरामलला की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं।

एक करोड़ से अधिक लोगों ने किया लाइक

इस पोस्ट पर कैप्शन में लिखा कि अयोध्या से दिव्य क्षण। यह दिन भारतीय को याद रहेगा। प्रभु श्रीराम हम पर सदैव कृपा बनाए रखें। इस पोस्ट पर खबर लिखे जाने तक एक लाख 72 हजार यूजर्स कमेंट कर चुके थे। जबकि एक करोड़ से अधिक लोगों ने लाइक किया है। अधिकतर कमेंट जय श्रीराम और जय सिया राम के हैं।

सूरज अद्भुत आभा लेकर आया है- पीएम मोदी

अयोध्या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सियावर रामचंद्र की जय और जय श्रीराम के नारों के साथ गूंज उठा। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 22 जनवरी का सूरज अद्भुत आभा लेकर आया है। यह नए कालचक्र का उद्गम है। हमारे रामलला अब टेंट में नहीं बल्कि दिव्य मंदिर में रहेगे। उन्होंने कहा, यह उत्सव का क्षण है और भारतीय समाज की परिपक्वता के बोध का क्षण है। हमारे लिए यह अवसर विनय का है। पीएम मोदी ने कहा कि हमें एक हजार सालों के लिए देश की नींव रखनी है। हमें मजबूत, भव्य और दिव्य भारत के निर्माण का संकल्प लेना है।

उन्होंने कहा कि गुलामी की मानसिकता को तोड़कर खड़ा होता राष्ट्र ऐसे ही नवइतिहास का सूजन करता है। हजार साल बाद भी लोग इस पल की चर्चा करेंगे। हम सब इस पल को घटित होते देख रहे हैं। इसे अद्भुत क्या हो सकता है। पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘राम आग नहीं ऊर्जा है। राम विवाद नहीं समाधान है। राम सिर्फ हमारे नहीं है, राम को सबके हैं। राम अनंतकाल हैं।’

Who’s Karpoori Thakur: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा मरणोपरांत भारत रत्न, मोदी सरकार का एलान

Karpoori Thakur: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे और पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे।

Publish Date: Tue, 23 Jan 2024 08:03 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 23 Jan 2024 09:41 PM (IST)

Who is Karpoori Thakur: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा मरणोपरांत भारत रत्न, मोदी सरकार का एलान
कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न।

Bharat Ratan to Karpoori Thakur: एएनआई, नई दिल्ली। भारत सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की है। उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। ठाकुर की बुधवार को 100वीं जयंती है। मोदी सरकार ने एक दिन पहले उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का एलान किया है। जनता दल यूनाइटेड ने पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई थी।

वर्षों की तपस्या का मिला फल

कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर ने कहा कि 36 साल की तपस्या का फल हमें मिला है। मैं अपने परिवार और बिहार की जनता की तरफ से केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूं।

जानिए कर्पूरी ठाकुर के बारे में (Who’s Karpoori Thakur)

कर्पूरी ठाकुर का जन्म समस्तीपुर के गांव पितौंझिया में 24 जनवरी 1924 को हुआ था। वह भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ, बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री व दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्हें जननायक कहा जाता था। इनके पिता किसान थे और अपने पारंपरिक पेशा नाई का काम करते थे। कर्पूरी 22 दिसंबर 1970 से 2 जून 1971 और 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

कर्पूरी ठाकुर हमेशा गरीबों के अधिकार के लिए लड़ते रहे। सीएम रहते हुए उन्होंने पिछड़ों को 12% आरक्षण दिया था। ठाकुर दूरदर्शी होने के साथ एक अच्छा वक्ता थे। आजादी के समय पटना की कृष्णा टॉकीज हॉल में छात्रों की सभा को संबोधित करते हुए क्रांतिकारी भाषण दिया था।

1952 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कर्पूरी ठाकुर कभी इलेक्शन नहीं हारे। दो बार मुख्यमंत्री और एक बार उपमुख्यमंत्री रहने के बाद ठाकुर रिक्शे से चलते थे। उनका निधन 64 वर्ष की आयु में 17 फरवरी 1988 को हार्ट अटैक से हुआ था।

कर्पूरी ठाकुर महान जननायक थे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा कि सरकार ने समाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला लिया है। उनकी जन्म शताब्दी के अवसर यह निर्णय देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है। पीएम ने कहा कि कर्पूरी जी ने देश के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। भारत रत्न न सिर्फ उनके अतुलनीय योगदान का सम्मान है, बल्कि इससे समाज में समरसता को बढ़ावा मिलेगा।

काम की खबर: ‘आधार कार्ड अब जन्मतिथि प्रमाण के रूप में मान्य नहीं’, EPFO ने कहा- जमा करनी होगी मार्कशीट

UIDAI ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आधार कार्ड एक विशिष्ट पहचान प्रमाण के रूप में कार्य करता है, लेकिन इसे आधार अधिनियम, 2016 के अनुसार, जन्म तिथि का वैध प्रमाण नहीं माना जाता है।

Publish Date: Thu, 18 Jan 2024 01:30 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Jan 2024 02:48 PM (IST)

काम की खबर: ‘आधार कार्ड अब जन्मतिथि प्रमाण के रूप में मान्य नहीं’, EPFO ने कहा- जमा करनी होगी मार्कशीट
आधार को जन्मतिथि में सुधार के लिए स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची से हटाया जा रहा है।

HighLights

  1. यूआईडीएआई के एक निर्देश के बाद आधार कार्ड को जन्मतिथि प्रमाण पत्र के रूप में मान्य नहीं किया जाएगा।
  2. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने जन्म तिथि के प्रमाण के लिए आधार को स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची से हटा दिया है।
  3. ईपीएफओ के मुताबिक, यह फैसला भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के एक निर्देश के बाद लिया गया है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। ईपीएफओ ने एक सर्कुलर जारी कर ये साफ कर दिया है कि अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के एक निर्देश के बाद आधार कार्ड को जन्मतिथि प्रमाण पत्र के रूप में मान्य नहीं किया जाएगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने जन्म तिथि के प्रमाण के लिए आधार को स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची से हटा दिया है।

ईपीएफओ के मुताबिक, यह फैसला भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के एक निर्देश के बाद लिया गया है। जिसमें कहा गया है कि जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में आधार के उपयोग को स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची से हटाने की जरूरत है। आधार को जन्मतिथि में सुधार के लिए स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची से हटाया जा रहा है।

naidunia_image

इससे पहले भी UIDAI ने कहा था कि EPFO जैसे कई संगठन जन्म तिथि की पुष्टि के लिए आधार को एक वैध दस्तावेज मानते रहे हैं, लेकिन UIDAI ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आधार कार्ड एक विशिष्ट पहचान प्रमाण के रूप में कार्य करता है, लेकिन इसे आधार अधिनियम, 2016 के अनुसार, जन्म तिथि का वैध प्रमाण नहीं माना जाता है।

ईपीएफओ के लिए ये प्रमाण मान्य

  • जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र
  • किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा जारी मार्कशीट
  • स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र
  • स्कूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी)
  • एसएससी प्रमाण पत्र जिसमें नाम और जन्म तिथि शामिल हो
  • प्रमाण पत्र सेवा रिकॉर्ड के आधार पर
  • पैन कार्ड
  • केंद्रीय/राज्य पेंशन भुगतान आदेश
  • सरकार द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र
Ram Mandir: 22 जनवरी को केंद्र सरकार के दफ्तरों का होगा हाफ डे, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी

22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को राहत दी है। केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि उनके सरकारी ऑफिस की छट्टी 22 जनवरी को आधे दिन में ही हो जाएगी।

Publish Date: Thu, 18 Jan 2024 03:55 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Jan 2024 03:55 PM (IST)

Ram Mandir: 22 जनवरी को केंद्र सरकार के दफ्तरों का होगा हाफ डे, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी
केंद्र सरकार का फैसला।

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी
  2. राम मंदिर को लेकर उत्साह को देख लिया फैसला
  3. आधे दिन बंद रहेंगे केंद्र सरकार के दफ्तर

एजेंसी, नई दिल्ली। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को राहत दी है। केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि उनके सरकारी ऑफिस की छट्टी 22 जनवरी को आधे दिन में ही हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि सभी कार्यालयों का काम केवल आधे दिन ही रहेगा।

राम मंदिर के उत्साह को देखकर लिया फैसला

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्रीय कार्यालयों को हाफ डे देने का फैसला किया है। ये निर्णय राम मंदिर को लेकर सभी मन में उत्साह को देखकर लिया है। कई राज्यों ने भी पहले ही फैसला ले चुके हैं कि उनके राज्यों में स्कूलों का सार्वजनिक अवकाश होगा।

22 जनवरी को होगा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

22 जनवरी को रामलला का अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। इस खास दिन का हर राम भक्त गजब के उत्साह के साथ इंतजार कर रहा है। पीएम मोदी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम से पहले 7 दिन का अनुष्ठान शुरू हो चुका है।

इन राज्यों में छुट्टी का ऐलान

यूपी में छुट्टी

यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने फैसला किया है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। यूपी में 22 जनवरी को शराब की दुकानों पर ताले जड़े रहेंगे।

हरियाणा

हरियाणा सरकार ने भी फैसला किया है कि 22 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी रहेगी। इस शराब भी नहीं बिकेगी।

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश की सरकार ने भी फैसला किया है कि 22 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद ही रहेंगे। शराब व भांग की भी दुकानें नहीं खुलेंगी।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी का ऐलान सरकार कर चुकी है।

गोवा

गोवा में भी सरकार ने फैसला किया है कि 22 जनवरी को सरकारी कर्मचारी व शैक्षणिक संस्थान की छुट्टी रहेगी।

सपा और आरएलडी में हुआ गठबंधन, UP में साथ मिलकर करेंगे BJP का मुकाबला

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल में लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन हो गया है।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 03:27 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 03:27 PM (IST)

सपा और आरएलडी में हुआ गठबंधन, UP में साथ मिलकर करेंगे BJP का मुकाबला

एएनआई, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल में लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने लिखा कि जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं।

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराना ठीक नहीं, पार्टी करे पुनर्विचार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दी सलाह

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य आयोजन होने वाला है। इस दिन रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

Publish Date: Thu, 18 Jan 2024 08:26 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Jan 2024 08:26 PM (IST)

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराना ठीक नहीं, पार्टी करे पुनर्विचार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दी सलाह
वरिष्ठ कांग्रेस नेता की पार्टी को सलाह।

HighLights

  1. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता ठुकराने पर कांग्रेस को पार्टी नेता की सलाह।
  2. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भगवान राम को बताया देश की आत्मा।

एएनआई, अयोध्या। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य आयोजन होने वाला है। इस दिन रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस भव्य आयोजन के लिए देश भर से राजनीति, बॉलीवुड व खेल जगत से जुड़े लोगों को न्योता दिया गया है। इस दौरान अयोध्या में बड़ी संख्या में वीवीआईपी का आना होगा। वहीं, कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने इस समारोह से अपने आपको अलग कर लिया है।

कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे कई दल

कांग्रेस, आप, सपा सहित कई विपक्षी दलों ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम से दूरी बना ली है। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण कांग्रेस को मिला था, लेकिन उन्होंने शामिल होने से साफ इनकार कर दिया। कांग्रेस के निमंत्रण ठुकराने पर कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कांग्रेस को सलाह दी है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भगवान राम भारत की आत्मा हैं।

पुनर्विचार करना चाहिए- कांग्रेस नेता

उन्होंने कहा कि भगवान राम भारत की आत्मा हैं। उनके बिना इस देश की कल्पना ही नहीं हो सकती है। यही कारण है कि मेरा मानना है कि कांग्रेस पार्टी को अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम को बुधवार को 22 जनवरी को होने वाले श्री रामजन्म भूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है। वह 22 जनवरी को अयोध्या जाने वाले हैं।

प्रमोद कृष्णम को मिला न्योता

उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे राम मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला। इस कार्यक्रम से जुड़े सभी महानुभावों का मैं आभार प्रकट करता हूं।

Gujarat: वडोदरा में नाव के झील में पलटने से 2 शिक्षक सहित 12 बच्चों की मौत, 27 लोग थे सवार

गुजरात के वडोदरा में बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया है। गुरुवार को स्कूली छात्रों से भरी नाव के एक झील में पलट जाने से 2 शिक्षक सहित 12 बच्चों की मौत की सूचना है। नाव में 27 बच्चे सवार थे।

Publish Date: Thu, 18 Jan 2024 06:34 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Jan 2024 09:22 PM (IST)

Gujarat: वडोदरा में नाव के झील में पलटने से 2 शिक्षक सहित 12 बच्चों की मौत, 27 लोग थे सवार
गुजरात के वडोदरा में दर्दनाक हादसा।

HighLights

  1. वडोदरा में झील में नाव पलटने से 2 शिक्षक सहित 12 बच्चों की मौत।
  2. 27 बच्चे पिकनिक मनाने के लिए आए थे।
  3. सीएम ने प्रशासन को दिए राहत पहुंचाने के निर्देश।

डिजिटल डेस्क, वडोदरा। डिजिटल डेस्क, वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया है। गुरुवार को स्कूली छात्रों से भरी नाव के एक झील में पलट जाने से 2 शिक्षक सहित 12 बच्चों की मौत की सूचना है। नाव में 27 बच्चे सवार थे। यह हादसा हरणी की मोटनाथ झील में यह बच्चे नाव में घूम रहे थे।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। उसके बाद सर्च ऑपरेशन हुआ। अभी तक 10 बच्चों को झील से बाहर निकाल लिया है। नाव में तकरीबन 27 लोगों के सवार होने की सूचना मिली है। 23 से 24 छात्र थे और एक शिक्षिका भी नाव में सवार थी।

10 लोगों को बचाया- स्वास्थ्य मंत्री

Gujarat | State Well being Minister Rushikesh Patel says, “It is a very unhappy incident. Condolences to the households of those that have died. Motion will probably be taken in opposition to these liable for this incident. 10 folks have been rescued. The federal government has taken the incident very… pic.twitter.com/tsSwlTyMy5

— ANI (@ANI) January 18, 2024

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं हैं। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 10 लोगों को बचा लिया गया है। सरकार ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

पीड़ितों को राहत देने का निर्देश- सीएम

वडोदरा की हरणी झील में नाव पलटने से बच्चों के डूबने की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। मैं अपनी जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। दयालु ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। नाव पर सवार छात्रों और शिक्षकों का बचाव अभियान फिलहाल जारी है। प्रशासन को दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल राहत और इलाज देने का निर्देश दिया है।

आप चिंता मत करिए- कलेक्टर

वडोदरा कलेक्टर एबी गोर ने मीडिया को बताया कि बोट में 27 बच्चे सवार थे। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। आप लोग किसी भी तरह की चिंता मत करिए।

बच्चों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

बिहार में हलचल तेज, क्या एक बार फिर NDA में शामिल होने जा रहे नीतीश कुमार

Bihar Politics: अमित शाह के संकेत के बाद बिहार में हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने अपने सभी बड़े नेताओं और विधायकों को पटना में ही रहने को कहा है।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 01:00 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 01:06 PM (IST)

बिहार में हलचल तेज, क्या एक बार फिर NDA में शामिल होने जा रहे नीतीश कुमार
नीतीश कुमार पहले एनडीए में थे। फिर लालू और कांग्रेस के साथ मिलकर गठबंधन बनाया। फिर भाजपा का दाम थाम लिया। अब एक बार फिर महागठबंधन का हिस्सा हैं।

HighLights

  1. अमित शाह ने दिए नरमी के संकेत
  2. मांझी भी बोले- हमें आपत्ति नहीं
  3. इंडिया ब्लॉक में खुश नहीं नीतीश कुमार

एजेंसी, पटना। क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदलने जा रहे हैं? क्या नीतीश कुमार एक बार फिर NDA में शामिल होंगे? बिहार में तो इस तरह ही हलचल तेज है।

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू में कहा है कि यदि नीतीश कुमार का एक बार फिर एनडीए में शामिल होने का प्रस्ताव मिलता है तो भाजपा विचार करेगी।

ताजा खबर यह है कि अमित शाह के संकेत के बाद बिहार में हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने अपने सभी बड़े नेताओं और विधायकों को पटना में ही रहने को कहा है।

INDIA में नाराज चल रहे नीतीश कुमार?

नीतीश कुमार ने भाजपा और नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन का प्रस्ताव रखा था। सभी दल साथ भी आए, लेकिन कांग्रेस के रुख से नीतीश खुश नजर नहीं आ रहे हैं। नीतीश और उनकी पार्टी कई बार कह चुकी है कि लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा जितना जल्दी होगा, उतना फायदा रहेगा, लेकिन अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

नीतीश की वापसी की विरोध नहीं: मांझी

बिहार में हिंदुस्तानी अवाम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा है कि यदि नीतीश कुमार एनडीए में आना चाह रहे हैं, तो उनका स्वागत है। हम इसका विरोध नहीं करेंगे।

नीतीश पर अमित शाह का बयान

‘जो और तो से राजनीति में बात नहीं होती है। यदि एनडीए में शामिल होने का किसी का प्रस्ताव आता है तो विचार किया जाएगा।’

इस बीच, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सुबह सीएम आवास जाकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी प्रसाद यादव भी साथ रहे। माना जा रहा है कि इंडिया ब्लॉक में सीटों के बंटवारे पर बात हुई।