Bihar Politics: बिहार की सियासत में तेज हुई अटकलें, क्या आज ही पलटी मारेंगे CM नीतीश?

Bihar Politics मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही कोई फैसला ले सकते हैं।

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 12:13 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 01:12 PM (IST)

Bihar Politics: बिहार की सियासत में तेज हुई अटकलें, क्या आज ही पलटी मारेंगे CM नीतीश?
यह दूरी महागठबंधन में टूट के संकेत दे रहे हैं। इसके अलावा दोनों नेता भी काफी अपसेट दिखाई दे रहे थे।

HighLights

  1. गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम में नेम प्लेट में भी साफ अंतर देखा गया।
  2. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जहां ‘माननीय मुख्यमंत्री’ लिखा हुआ पोस्टर लगा था।
  3. तेजस्वी यादव के सामने उप मुख्यमंत्री के नाम का न तो कोई पोस्टर लगा था और न ही कोई नेम प्लेट लगी हुई थी।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल में टूट की खबरों के बीच यह भी संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही कोई फैसला ले सकते हैं। आज गणतंत्र दिवस परेड के एक कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच दूरी साफ तौर पर देखने को मिली। इस कार्यक्रम की फोटो भी सामने आई है, जिसमें दोनों नेता एक-दूसरे से काफी दूरी पर बैठे हैं।

नेम प्लेट में भी दिखा अंतर

गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम में नेम प्लेट में भी साफ अंतर देखा गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जहां ‘माननीय मुख्यमंत्री’ लिखा पोस्टर लगा था, वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव के सामने उप मुख्यमंत्री के नाम का न तो कोई पोस्टर लगा था और न ही कोई नेम प्लेट लगी हुई थी। यह दूरी महागठबंधन में टूट के संकेत दे रही है। इसके अलावा दोनों नेता काफी अपसेट दिखाई दे रहे थे।

naidunia_image

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का जताया था आभार

इससे पहले बिहार के विख्यात नेता कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर नीतीश कुमार ने इशारों में ही राजद या कांग्रेस का नाम लिए बगैर परिवारवाद पर निशाना साधा था। नीतीश कुमार ने कहा था कि कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा परिवारवाद का विरोध किया था, लेकिन आजकल तो कुछ लोग परिवार को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया था।

Republic Day 2024: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, फिर कर्तव्य पथ पहुंचने के लिए कम नहीं लोगों का जोश, देखें फोटो

मौसम विभाग के मुताबिक, आज गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान विजिबिलिटी शून्य भी हो सकती है।

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 08:51 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 09:02 AM (IST)

Republic Day 2024: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, फिर कर्तव्य पथ पहुंचने के लिए कम नहीं लोगों का जोश, देखें फोटो
गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए लोग सुबह 5 बजे से लंबी कतार में कर्तव्य पथ और दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर देखे जा रहे हैं।

HighLights

  1. दिल्ली में आज भी ठंड का टॉर्चर जारी है।
  2. हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बावजूद भी भारी तादाद में लोग बाहर निकल रहे हैं।
  3. लोग Republic Day Parade को देखने के लिए कर्तव्य पथ पहुंच रहे हैं।

नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। देश में आज गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लोगों की देशभक्ति की भावना के आगे सर्दी का सितम भी कमजोर पड़ गया है। दिल्ली में आज भी ठंड का टॉर्चर जारी है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बावजूद भी भारी तादाद में लोग गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राजधानी में होने वाले Republic Day Parade को देखने के लिए कर्तव्य पथ पहुंच रहे हैं। यहां लोगों की लंबी कतार देखी जा रही है।

naidunia_image

सुबह 5 बजे से लंबी कतार

गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए लोग सुबह 5 बजे से लंबी कतार में कर्तव्य पथ और दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर देखे जा रहे हैं। लोगों के उत्साह के देखते हुए दिल्ली मेट्रो का परिचालन भी आज सुबह जल्द शुरू कर दिया गया था।

naidunia_image

मौसम विभाग के भविष्यवाणी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान विजिबिलिटी शून्य भी हो सकती है। IMD के मुताबिक, सुबह 10:30 बजे तक दृश्यता में 1500 मीटर तक सुधार आ सकता है। न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

naidunia_image

कश्मीर में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के गुरेज में तुलैल घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो रही है। यहां लोगों को लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार था। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2 से 3 दिन तक यहां बर्फबारी जारी रह सकती है। बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।

SpiceJet Bomb Risk Name: स्पाइसजेट की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, दरभंगा से दिल्ली आ रहा था विमान

स्पाइजेट प्रवक्ता ने बताया कि दरभंगा से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विमान में बम होने की सूचना मिली। यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है।

Publish Date: Wed, 24 Jan 2024 10:19 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 24 Jan 2024 10:20 PM (IST)

SpiceJet Bomb Threat Call: स्पाइसजेट की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, दरभंगा से दिल्ली आ रहा था विमान
SpiceJet Bomb Risk Name

एएनआई, नई दिल्ली। SpiceJet Bomb Risk Name: स्पाइसजेट के आरक्षण ऑफिस को दरभंगा से दिल्ली जाने वाली विमान सेवा संख्या एसजी 8496 में बम होने की सूचना मिली। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, ‘प्लेन शाम 6 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतरा और एक अलग खाड़ी में ले जाया गया। साथ ही कहा गया कि यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है। सुरक्षा एजेंसी प्लेन की तलाशी ले रही हैं।’

विमान को सुरक्षित उतारा गया

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि स्पाइसजेट के आरक्षण कार्यालय में दरभंगा से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या एसजी 8496 में बम होने की सूचना मिली थी। फ्लाइट को शाम 6 बजे IGI हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया।

On twenty fourth January, a name was obtained on the SpiceJet reservation workplace a couple of bomb within the plane working flight SG 8496 from Darbhanga to Delhi. The flight landed safely at Delhi airport at 6 pm and the plane was moved to an remoted bay. Passengers have been deplaned… pic.twitter.com/5CiwunNIKO

— ANI (@ANI) January 24, 2024

विमान में सवार थे 210 यात्री

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लिए इमरजेंसी घोषित कर दिया गया। विमान में करीब 210 यात्री सवार थे। इस बीच दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जांच की गई है। पता चला कि धमकी फर्जी थी। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विमान की तलाशी ली जा रही है। बता दें पिछले साल नवंबर के महीने में मुंबई के एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी ईमेल के जरिए आई थी। मेल भेजने वाले ने दस लाख डॉलर देने की मांग रखी थीं।

Lok Sabha Elections: राम मंदिर के बाद PM मोदी की UP में पहली जनसभा, क्या राम लहर का तोड़ निकाल पाएगा विपक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (25 जनवरी) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Publish Date: Wed, 24 Jan 2024 10:20 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 24 Jan 2024 10:20 PM (IST)

Lok Sabha Elections: राम मंदिर के बाद PM मोदी की UP में पहली जनसभा, क्या राम लहर का तोड़ निकाल पाएगा विपक्ष
PM मोदी की UP में पहली जनसभा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (25 जनवरी) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। राम मंदिर के बाद पीएम मोदी पहली बार यूपी में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आने से यह तो तय है कि लोकसभा से पहले वह उत्तर प्रदेश के चुनावी मुद्दे को सेट कर जाएंगे। बुलंदशहर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आता है। यहां पर ध्रुवीकरण की राजनीति का जोर चलता है। राम मंदिर से निकली रामलहर का तोड़ निकालना विपक्ष के लिए बहुत बड़ी चुनौती है।

राम लहर में विपक्ष का पैर जमान मुश्किल

पश्चिमी उप्र में जनसभा कर पीएम मोदी पूरे उत्तर प्रदेश को साधने की कोशिश करेंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पार्टी ने पहली रैली बुलंदशहर में रखी है। पीएम मोदी की यहां जनसभा कराकर पार्टी एक साथ कई सियासी फायदे उठाना चाहती है। दरअसल, राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक कल्याण सिंह की राजनीतिक जमीन बुलंदशहर रही है। ऐसे में वह यहां राम मंदिर के हीरो को यादकर राम लहर को मजबूत करने का काम कर सकते हैं। ऐसे में यह इस लहर में अपने पैर जमा पाना विपक्ष के लिए आसान नहीं होगा।

लोकसभा के लिए सियासी जमीन तैयार करेंगे पीएम मोदी

रानीतिक पंडितों का मानना है कि पश्चिमी उप्र की राजनीति ध्रुवीकरण पर ही टिकी हुई है। ऐसे में पीएम मोदी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के जरिए वोटरों को सियासी संदेश देना चाहेंगे। वह रामलला, सनातन धर्म, चंद्रयान सहित राष्ट्रगौरव के मुद्दों को उठाकर लोकसभा के लिए सियासी जमीन तैयार कर जाएंगे।

जीत की चाबी है पश्चिमी उत्तर प्रदेश

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी का चेहरा बनाकर पहली बार 2014 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से ही विजय शंखनाद रैली की थी। ध्रुवीकरण पर ही टिकी पश्चिमी उप्र की सियासत में मोदी की लहर में विपक्ष उड़ गया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 14 में 14 सीटें भाजपा ने जीती थीं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था। 71 में से 51 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा व रालोद का गठबंधन हो गया। मुस्लिम, दलित व जाट समाज का वोट बंट न पाने की वजह से भाजपा को सात सीटों का नुकसान हुआ था। इस बार पार्टी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को सहारनपुर, बिजनौर नगीना जैसी सीटों को साधने के लिए उतार रखा है।

Mumbai Fireplace: आग की चपेट में गोरेगांव की बहुमंजिला इमारत का पेंटहाउस, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के गोरेगांव इलाके भीषण आग की घटना सामने आई है। बुधवार की शाम को एक बहुमंजिला इमारत के पेंटहाउस में आग लगने से हलचल मच गई।

Publish Date: Wed, 24 Jan 2024 10:45 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 24 Jan 2024 10:45 PM (IST)

Mumbai Fire: आग की चपेट में गोरेगांव की बहुमंजिला इमारत का पेंटहाउस, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
आग की चपेट में पेंटहाउस।

एजेंसी, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के गोरेगांव इलाके भीषण आग की घटना सामने आई है। बुधवार की शाम को एक बहुमंजिला इमारत के पेंटहाउस में आग लगने से हलचल मच गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों ने बताया कि शाम तकरीबन छह बजकर 11 मिनट पर यह घटना हुई है।

बता दें कि गोरेगांव पश्चिम के महेश नगर इलाके में अनमोल प्राइड बिल्डिंग है। शाम तकरीबन 6 बजकर 11 मिनट पर आग की घटना का मालूम पड़ा, तो मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेट के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

आग पर काबू पाने की कोशिश तेज

दमकलकर्मियों के साथ मौके पर आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय पुलिस और स्थानीय बीएमसी कर्मचारी भी मौजूद हैं। बीएमसी का कहना है कि 25वीं व 26वीं मंजिल पर ही आग लगी हुई है। इमारत में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। सभी लोग सुरक्षित हैं। दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

Ayodhya Information: रामलला के दर्शन अब और सुलभ, आज पौष पूर्णिमा पर सरयू में आस्था की डुबकी, पहले दिन मिला 3.17 करोड़ का चढ़ावा

Ram Mandir Darshan Replace: पहले एक भक्त को राम लला के दर्शन करने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा था, लेकिन अब जब इतना समय भी नहीं लग रहा है।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 07:47 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 08:26 AM (IST)

Ayodhya News: रामलला के दर्शन अब और सुलभ, आज पौष पूर्णिमा पर सरयू में आस्था की डुबकी, पहले दिन मिला 3.17 करोड़ का चढ़ावा
पवित्र सरयू में आस्था की डुबकी लगाते भक्त।

HighLights

  1. राम मंदिर में दर्शन जारी
  2. आज पौष पूर्णिमा में सरयू में डुबकी
  3. पुलिस-प्रशासन ने किए विशेष बंदोबस्त

एजेंसी, अयोध्या। साल 2024 की पहली पौष पूर्णिमा गुरुवार को मनाई जा रही है। माना जा रहा है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर अयोध्या में अलग ही रौनक बढ़ रही है। भारी संख्या में भक्त सरयू नदी में डुबकी लगा रहे हैं।

Ram Mandir Darshan Replace

naidunia_image

इस बीच, भव्य नव्य मंदिर में रामलला के दर्शन जारी हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद से आम भक्तों के मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं। 23 जनवरी को पहले दिन भारी भीड़ उमड़ी और तमाम बंदोबस्त ध्वस्त हो गए।

इसके बाद पुलिस तथा प्रशासन एक्शन में आया और अब स्थिति सामान्य है। पहले एक भक्त को राम लला के दर्शन करने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा था, लेकिन अब जब इतना समय भी नहीं लग रहा है।

इस बीच, खबर है कि पहले दिन भक्तों ने राम लला को 3.17 करोड़ रुपए का दान दिया।

INDIA Bloc: सीपीआई-एम ने ममता बनर्जी को बताया ‘बे-पेंदी का लोटा’, कहा – चुनाव बाद NDA में हो जाएंगी शामिल

मोहम्मद सलीम ने कहा, नीतीश कुमार ने बहुत पहले कहा था कि वह (ममता बनर्जी) रोलिंग स्टोन की तरह अपना रुख बदलती हैं।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 09:19 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 09:44 AM (IST)

INDIA Bloc: सीपीआई-एम ने ममता बनर्जी को बताया ‘बे-पेंदी का लोटा’, कहा - चुनाव बाद NDA में हो जाएंगी शामिल
सीपीआई (एम) के महासचिव मोहम्मद सलीम ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना।

HighLights

  1. ममता बनर्जी ने प. बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का लिया है फैसला
  2. टीएमसी के अलग होने से कमजोर हुआ इंडिया गठबंधन
  3. आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का किया फैसला

एजेंसी, नई दिल्ली/कोलकाता। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन से अलग होकर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया। इस पर अब वाम दलों की प्रतिक्रिया भी आ गई है। सीपीआई (एम) के महासचिव मोहम्मद सलीम ने ममता बनर्जी को ‘बे-पेंदी का लोटा’ करार दिया है।

मोहम्मद सलीम ने कहा, नीतीश कुमार ने बहुत पहले कहा था कि वह (ममता बनर्जी) रोलिंग स्टोन की तरह अपना रुख बदलती हैं। कांग्रेस को तोड़ने के लिए भाजपा और आरएसएस की सलाह पर टीएमसी का गठन हुआ था, ताकि ममता बनर्जी एनडीए में शामिल हो सके। ममता बनर्जी चुनाव से पहले नहीं तो, चुनाव के बाद एनडीए में शामिल होगी।’

#WATCH | On West Bengal CM Mamata Banerjee’s assertion, CPI (M) State Secretary of West Bengal, Mohammad Salim says, “Nitish Kumar had stated way back that she modifies her stand like a rolling stone… TMC was shaped on the recommendation of the BJP and RSS to bifurcate the Congress so… pic.twitter.com/tljmkX0vxf

— ANI (@ANI) January 25, 2024

Republic Day 2024 Awards: 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक, यहां पढ़िए विस्तार से

सीमा सुरक्षा बल के दो हेड कांस्टेबल – स्वर्गीय सांवला राम विश्नोई और स्वर्गीय शिशु पाल सिंह को मरणोपरांत राष्ट्रपति वीरता पदक (पीएमजी) के लिए चुना गया है।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 11:10 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 11:18 AM (IST)

Republic Day 2024 Awards: 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक, यहां पढ़िए विस्तार से

एजेंसी, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले अवार्ड की घोषणा कर दी है। इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

विशिष्ट सेवा के लिए 102 राष्ट्रपति पदक दिए गए हैं। सीमा सुरक्षा बल के दो हेड कांस्टेबल – स्वर्गीय सांवला राम विश्नोई और स्वर्गीय शिशु पाल सिंह को मरणोपरांत राष्ट्रपति वीरता पदक (पीएमजी) के लिए चुना गया है।

सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए 753 पदकों में से 667 पुलिस सेवा को, 32 अग्निशमन सेवा को, 27 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 27 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं।

काम की खबर: क्या आप भी पीएम सूर्योदय योजना के लिए हैं पात्र, जानें इस स्कीम के खास फायदे

PM Suryoday Yojana बिजली उपभोक्ताओं के अतिरिक्त जमीन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस योजना से सबसे बड़ा फायदा ये है कि कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और देश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 01:57 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 02:02 PM (IST)

काम की खबर: क्या आप भी पीएम सूर्योदय योजना के लिए हैं पात्र, जानें इस स्कीम के खास फायदे
Pradhan Mantri Suryoday Yojana को देश की ऊर्जा जरूरतों के हिसाब से एक महत्वाकांक्षी योजना बताया जा रहा है।

HighLights

  1. प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत कई फायदे हैं।
  2. इस योजना से उपभोक्ताओं को बिजली बिल में कमी आएगी और पैसे की बचत होगी।
  3. लोग अपने घर की खाली छत का उपयोग बिजली उत्पादन के लिए कर सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा बाद शाम को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई की शुरुआत की है। Pradhan Mantri Suryoday Yojana को देश की ऊर्जा जरूरतों के हिसाब से एक महत्वाकांक्षी योजना बताया जा रहा है। इस योजना के तहत देश के 1 करोड़ लोगों के घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है।

घरों की छत पर सौर पैनल लगाएगी सरकार

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत केंद्र सरकार हितग्राहियों को घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस संबंध में जल्द ही एक राष्ट्रीय अभियान भी शुरू किया जाएगा।

naidunia_image

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के फायदे

PM Suryoday Yojana के तहत कई फायदे हैं। इस योजना से उपभोक्ताओं को बिजली बिल में कमी आएगी और पैसे की बचत होगी। वहीं दूसरी ओर लोग अपने घर की खाली छत का उपयोग बिजली उत्पादन के लिए कर सकते हैं। बिजली उपभोक्ताओं के अतिरिक्त जमीन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस योजना से सबसे बड़ा फायदा ये है कि कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और देश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

इन लोगों को मिलेगा फायदा

PM Suryoday Yojana का लाभ हर उस भारतीय को मिलेगा, जो सरकारी सर्विस से नहीं जुड़ा है और जिसकी सालाना आय 1.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं है। आवेदक को इस योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ, बिजली का बिल, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो या राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों को जमा करना पड़ सकता है।

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लिए आवेदन

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लिए यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर एप्लाई को सेलेक्ट करना है। अपने राज्य व जिले के अनुसार सारी जानकारियां दर्ज करना होगा। अपना बिजली बिल नंबर, विद्युत खर्च की जानकारी और बेसिक इनफार्मेशन भरने के बाद सोलर पैनल डिटेल्स डालें।

Ram Mandir: महाराष्ट्र के भक्तों ने रामलला को भेंट की 80 किलो की तलवार, लंबाई जानकर हो जाएंगे हैरान

Ram Mandir: नवी मुंबई से तलवार लेकर आए भक्तों में से एक नीलेश अरुण साकार ने कहा कि अगर तलवार को बारीकी से देखें तो इसे खड़क भगवान विष्णु नारायण को समर्पण के साथ बनाया गया है।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 04:13 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 04:14 PM (IST)

Ram Mandir: महाराष्ट्र के भक्तों ने रामलला को भेंट की 80 किलो की तलवार, लंबाई जानकर हो जाएंगे हैरान
भगवान राम को समर्पित तलवार के साथ भक्त।

एएनआई, नई दिल्ली। Devotees Supply Sword: महाराष्ट्र के भक्तों ने राम मंदिर में रामलला को एक उपहार दिया है। यह एक विशालकाय तलवार है। इसकी लंबाई 7 फीट 3 इंच है। इसका वजन 80 किलो है। ये तलवार श्रद्धालुओं की प्रभु राम के प्रति भक्ति को दर्शाती है। अब तक श्रीरामलला को करोड़ों को दान चढ़ाया जा चुका है।

नवी मुंबई से तलवार लेकर आए भक्तों में से एक नीलेश अरुण साकार ने कहा कि अगर तलवार को बारीकी से देखें तो इसे खड़क भगवान विष्णु नारायण को समर्पण के साथ बनाया गया है। उनके दशावतार को शामिल किया गया है। साकार ने कहा, ‘तलवार स्टील और हैंडल पीतल से बना है। इसमें गोल्ड का कवर चढ़ा है।’

डेढ़ महीने में बनी तलवार

नीलेश अरुण साकार ने बताया कि इस तलवार को बनाने में डेढ़ महीने का समय लगा। इस बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद दूसरे दिन बुधवार को अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कोहरे के साथ भीषण ठंड का सामना करते हुए लोग सुबह से ही रामपथ और मंदिर परिसर के आसपास लंबी कतारों में खड़े रहे। हर उम्र के भक्त उत्साहपूर्वक जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन करीब पांच लाख से अधिक लोगों ने रामलला के दर्शन किए।

दो दिन में मिला 3 करोड़ 17 लाख का दान

बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि दो दिन के अंदर रामलला को 3 करोड़ 17 लाख का दान मिला है।